पुलिस व SOG की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई: 62 लाख की बरामदगी के साथ ओडिशा से जुड़ा अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह बेनकाब

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत चोपन पुलिस व SOG की बड़ी कार्रवाई: 62 लाख की संपत्ति के साथ ओडिशा से जुड़ा अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह बेनकाब

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त पुलिस टीम ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी से जुड़े 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बतादें कि तस्करों के कब्जे से 01 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹50 लाख), तस्करी में प्रयुक्त मारुति सुजुकी ब्रेज़ा कार (अनुमानित कीमत ₹12 लाख), 03 मोबाइल फोन तथा ₹1,210 नकद बरामद किए गए हैं। पूरी बरामदगी की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹62 लाख आंकी गई है। पूरे आपराधिक नेटवर्क और घटनाक्रम का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सोनभद्र पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के इस संगठित जाल को जड़ से उखाड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है।

एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई का विवरण देते हुए बताया कि 21 सितंबर को चोपन प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रीतनगर क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा की टीम से सूचना मिली कि हाथीनाला टोल प्लाजा की ओर से एक संदिग्ध ब्रेज़ा वाहन डाला व रॉबर्ट्सगंज की ओर बढ़ रहा है।

Advertisement

सूचना पर डाला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी व वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बग्घानाला पुल तथा डाला क्षेत्र में घेराबंदी शुरू की। ओबरा जाने वाले पुल की सर्विस लेन पर संदिग्ध ब्रेज़ा कार (CG14MV 9648) को रोककर उसमें सवार तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। कार की सघन तलाशी लेने पर सीटों के बीच और डिग्गी में रखे 04 बोरों से कुल 93 पैकेटों में भरा 01 क्विंटल 340 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

Advertisement


मौके से गिरफ्तार अभियुक्तों मुकुंद यादव पुत्र सकेलन यादव (उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम सिहार धार, थाना लैलूंगा, जनपद रायगढ़, छत्तीसगढ़), रोहित सिदार पुत्र घनश्याम सिदार (उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सिहार धार, थाना लैलूंगा, जनपद रायगढ़, छत्तीसगढ़) तथा आशीष मौर्या पुत्र लालता प्रसाद मौर्या (उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम महुगढ़, थाना हलिया, जनपद मिर्जापुर) से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे ओडिशा से गांजा मंगवाकर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गाड़ी में लोड कराते थे।

Advertisement

इस खेप को सोनभद्र के रास्ते मिर्जापुर जिले के संतनगर (नवढ़िया) निवासी एक व्यक्ति को सप्लाई करने ले जाया जा रहा था। एएसपी ऋषभ ने बताया कि गिरोह के सदस्य गांजा खरीदने वाले ग्राहकों से फोन-पे और ऑनलाइन माध्यम से पैसों का लेन-देन करते थे। बरामद मोबाइलों के तकनीकी साक्ष्यों व सीडीआर के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों व खरीदारों को चिन्हित किया जा रहा है।

Advertisement

मामले में चोपन थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर तीनों अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में चोपन थाने के मुख्य आरक्षी वीरेंद्र कुमार सरोज, राजेंद्र प्रसाद, अजय कुमार यादव, आरक्षी मंटू सिंह, घनश्याम यादव तथा एसओजी टीम के मुख्य आरक्षी मनीष सिंह, आरक्षी अजीत यादव, अजीत कुमार व रितेश पटेल शामिल रहे।

Advertisement 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

Advertisement

“ऑपरेशन शुद्धि” के तहत म्योरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डेढ़ किलो गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत म्योरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डेढ़ किलो गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” अभियान के तहत थाना म्योरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। म्योरपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 किलोग्राम 478 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है।

Advertisement


अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में म्योरपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक महिला अवैध गांजे के साथ क्षेत्र में मौजूद है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक बलजीत भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने म्योरपुर एयरपोर्ट रोड स्थित लहरा मोड़ ईदगाह के पास घेराबंदी की। मौके से कस्बा म्योरपुर निवासी सुनैना पत्नी सुरेंद्र कुमार (उम्र लगभग 40 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। महिला पुलिस कर्मी की मौजूदगी में जब महिला की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 1 किलो 478 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

Advertisement

पुलिस ने तत्काल अभियुक्ता को गिरफ्तार कर बरामद गांजे को सील कर दिया। इस संबंध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 110/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर महिला को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Advertisement 

म्योरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के नशीले पदार्थों के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलजीत भारद्वाज, आरक्षी रामसूरत वर्मा, आरक्षी राहुल कुमार तथा महिला आरक्षी साक्षी शामिल रहीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

Advertisement

जहाँ स्वच्छता होती है, वहाँ सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है: भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • सदर विधायक भूपेश चौबे ने डाला हनुमान मंदिर परिसर में चलाया सफाई अभियान, रोपे पौधे

सोनभद्र। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत डाला स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में एक विशेष स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर विधायक ने स्वयं झाड़ू थामकर मंदिर प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई की और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वच्छता अभियान के उपरांत मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण निर्मित करने का संदेश भी दिया गया।

सफाई अभियान के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि जहाँ स्वच्छता होती है, वहाँ सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक औपचारिक स्वच्छता कार्यक्रम तक सीमित नहीं है,

Advertisement 

बल्कि यह समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति हमारे पावन कर्तव्य का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आइए, हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि अपने डाला क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाएंगे।

Advertisement

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास गंदगी न फैलने दें, कूड़ा हमेशा निर्धारित स्थानों या कूड़ेदान में ही डालें और आने वाली भावी पीढ़ियों के सुरक्षित व बेहतर भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं व उनका संरक्षण करें।

Advertisement


इस सेवा संकल्प एवं पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान डाला मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, धीरेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, स्थानीय प्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने सदर विधायक के साथ मिलकर स्वच्छता सेवा में अपना योगदान दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

Advertisement

सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन दास केसरी को भाजपाइयों ने किया सम्मानित

HIGHLIGHTS

• सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन दास केसरी सम्मानित: भाजपा नेताओं ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह सौंपकर किया अभिनंदन, 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने पर डॉ. केसरी ने व्यक्त किया विश्वास

सोनभद्र। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प पखवाड़ा’ के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार, राष्ट्रीय पदक विजेता और आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अर्जुन दास केसरी को सम्मानित किया गया।

Advertisement 

भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र, बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भावभीना अभिनंदन किया। सम्मान से अभिभूत होकर डॉ. अर्जुन दास केसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानसेवक के रूप में अविस्मरणीय और अभूतपूर्व कार्य किया है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं,

Advertisement

जिसके बल पर आज देश विश्व गुरु बनने और वर्ष 2047 तक पूरी तरह विकसित भारत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में समाज, साहित्य और संस्कृति के संवर्धन में अतुलनीय योगदान देने वाले मनीषियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डॉ. अर्जुन दास केसरी ने लोक कला, लोक संस्कृति, साहित्य, जनजातीय जीवन और सोनभद्र के पुरातत्व व धरोहरों पर अब तक 60 से अधिक शोधपरक पुस्तकें लिखी हैं। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रपति पदक सहित 17 राष्ट्रीय पुरस्कारों से अलंकृत किया जा चुका साf रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

  • सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन दास केसरी सम्मानित: भाजपा नेताओं ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह सौंपकर किया अभिनंदन, 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने पर डॉ. केसरी ने व्यक्त किया विश्वास
Advertisement

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ गणपति बप्पा को दी गई विदाई

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में नम आंखों से हुआ श्री गणेश मूर्तियों का विसर्जन
  • अबीर-गुलाल और ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरके श्रद्धालु

सोनभद्र। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ…” के गगनभेदी जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच सोनभद्र नगर में स्थापित विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की मूर्तियों का विसर्जन सोमवार की रात पूरे विधि-विधान एवं भावुक क्षणों के साथ संपन्न हुआ। सात दिन तक नगर में भक्ति और उल्लास का रंग घोलने के बाद भक्तों ने अपने आराध्य देव को नम आंखों से विदाई दी।

Advertisement

इस दौरान पूरा नगर अबीर-गुलाल की लालिमा और ढोल-नगाड़ों तथा डीजे की सुमधुर भक्ति धुनों से सराबोर नजर आया। युवा, बुजुर्ग और बच्चे सभी विघ्नहर्ता की भक्ति में लीन होकर झूमते-नाचते नजर आए।


भाद्रपद शुक्ल पक्ष की गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर स्थापित की गई प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चतुर्थी को जन्मे भगवान गणेश जी का पूजनोत्सव संपन्न कर भक्तों ने शोभायात्रा निकाली, जो संपूर्ण नगर में भ्रमण करती हुई विसर्जन स्थल तक पहुंची।

Advertisement

जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर के उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर मंदिर के समीप, ऐतिहासिक गुरुद्वारे के पास तथा नई बस्ती रोड पर स्थापित भव्य व आकर्षक पूजा पंडालों से गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्राएं शुरू हुईं। शोभायात्रा के दौरान युवाओं की टोलियां भक्ति गीतों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए आगे बढ़ती रहीं।

Advertisement


नगर भ्रमण के उपरांत पूर्व निर्धारित विसर्जन स्थलों व जलाशयों पर आचार्यों के वेदोच्चार के बाद प्रतिमाओं को जल-विसर्जित किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भगवान गणेश से सुख, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद मांगते हुए अगले वर्ष पुनः शीघ्र आगमन की कामना करते दिखे।

Advertisement 

गणेशोत्सव और विसर्जन यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील चौराहों और यात्रा मार्गों पर पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए थे, जिससे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में विसर्जन का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

Advertisement

भूसी की आड़ में ले जाई जा रही 64 लाख की अवैध शराब बरामद, पलटे ट्रक से मिलीं 15 हजार से अधिक बोतलें

HIGHLIGHTS

  • भूसी की आड़ में ले जाई जा रही 64 लाख की अवैध शराब बरामद, पलटे ट्रक से मिलीं 15 हजार से अधिक बोतलें

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत दुद्धी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दुद्धी पुलिस टीम ने हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटे एक ट्रक से भूसी की आड़ में छिपाकर तस्करी की जा रही 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

Advertisement

बरामद शराब की कुल 15,680 बोतलें 277 पेटियों एवं 100 प्लास्टिक की बोरियों में बंद पाई गईं। ट्रक और शराब सहित जब्त किए गए माल की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹64 लाख आंकी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में तथा दुद्धी प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम म्योरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी।

Advertisement

इसी दौरान सूचना मिली कि रजखड़ घाटी में हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर ढलान मोड़ के पास एक संदिग्ध ट्रक संख्या JK05G-3831 अनियंत्रित होकर पलट गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे।

Advertisement 

मौके पर पलटे हुए ट्रक की जब सघन तलाशी ली गई तो भूसी की बोरियों के बीच शातिराना अंदाज में छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा आसपास चालक व अन्य तस्करों की खोजबीन की गई, लेकिन हादसे के बाद आरोपी चालक व तस्कर मौके से भागने में सफल रहे।

Advertisement


तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक से 277 पेटियां व 100 बोरियां अवैध अंग्रेजी शराब के अलावा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इस संबंध में थाना दुद्धी में बीएनएस की सुसंगत धाराओं और आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम अब ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर और बरामद मोबाइल के आधार पर शराब तस्करों तथा वाहन स्वामी का सुराग लगाने में जुटी हुई है। इस सफल बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक हरिकेश राम, मुख्य आरक्षी सर्वेश सिंह, आरक्षी सुनील सरोज तथा आरक्षी जसवंत सिंह शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

Advertisement

महिला थाना के परिवार परामर्श केंद्र में 4 टूटे रिश्तों में हुई सुलह, फिर से बसे परिवार

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की बड़ी पहल: परिवार परामर्श केंद्र में 4 टूटे रिश्तों में हुई सुलह, फिर से बसे परिवार

सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु विशेष काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्षता में आयोजित इस सुनवाई के दौरान कुल 06 पारिवारिक विवाद से जुड़े प्रकरण प्रस्तुत किए गए। परामर्श केंद्र की टीम द्वारा दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर गहन काउंसलिंग की गई और उनके बीच संवाद स्थापित कराया गया।

Advertisement


विस्तृत परामर्श और प्रभावी मध्यस्थता के सुखद परिणाम सामने आए, जहां 04 मामलों में पति-पत्नी और उनके परिजनों के बीच की कड़वाहट खत्म हुई और वे आपसी सहमति से एक साथ रहने को राजी हो गए। सुलह-समझौते के बाद बिखराव की कगार पर पहुंचे इन 04 परिवारों में एक बार फिर सौहार्द और खुशहाली का वातावरण स्थापित हुआ।

वहीं शेष 02 प्रकरणों में प्राथमिक काउंसलिंग के उपरांत दोनों पक्षों को गहराई से विचार-विमर्श करने का समय देते हुए अग्रिम तिथि प्रदान की गई। महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक सुख-शांति को बनाए रखने के लिए लगातार काउंसलिंग की जा रही है। थाना प्रशासन की इस संवेदनशील और प्रभावी पहल की सराहना करते हुए पीड़ित परिवारों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

Advertisement

स्क्रैप लदा ट्रक गायब कर मिर्जापुर में कटवाने वाले गैंग का सोनभद्र पुलिस ने किया भंडाफोड़: 3 शातिर कबाड़ी गिरफ्तार, 5 लाख नकद व 15 लाख के कटे पुर्जे बरामद

HIGHLIGHTS

  • स्क्रैप लदा ट्रक गायब कर मिर्जापुर में कटवाने वाले गैंग का सोनभद्र पुलिस ने किया भंडाफोड़: 3 शातिर कबाड़ी गिरफ्तार, 5 लाख नकद व 15 लाख के कटे पुर्जे बरामद

सोनभद्र। फर्जी दस्तावेजों और साजिश के बल पर स्क्रैप लदे ट्रक को कब्जे में लेकर मिर्जापुर में बेचने व ट्रक को कटवाने वाले एक अंतर्राज्यीय शातिर गिरोह का सोनभद्र पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सनसनीखेज अनावरण किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मिर्जापुर स्थित एक कबाड़ गोदाम पर छापेमारी कर 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

अभियुक्तों के कब्जे से ₹5 लाख नकद, लगभग ₹15 लाख मूल्य के ट्रक के कटे हुए कल-पुर्जे, 4 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूरे आपराधिक नेटवर्क का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सोनभद्र पुलिस ने तकनीक और भौतिक साक्ष्यों के बल पर इस पेचीदा साजिश का सफल पर्दाफाश किया है।

Advertisement


मामले का विवरण देते हुए एएसपी ऑपरेशन ऋषभ ने बताया कि बीते 12 सितंबर 2026 को पीड़ित ब्रह्मप्रसाद पाण्डेय निवासी रेनुकूट ने थाना रॉबर्ट्सगंज में तहरीर दी थी कि 9 सितंबर को मध्य प्रदेश के बरगवां (सिंगरौली) से 24 टन 900 किग्रा स्क्रैप आयरन खरीदकर ट्रक से महामाया स्पात कंपनी, चुनार (मिर्जापुर) के लिए भेजा गया था।

10 सितंबर को चालक ने फोन पर सूचना दी कि लोढ़ी टोल प्लाजा के पास अज्ञात लोगों ने उसे जबरन ट्रक से उतारकर ₹500 देकर वाराणसी की बस में बैठा दिया, जिसके बाद से स्क्रैप से लदे ट्रक का कोई सुराग नहीं लग रहा था।

Advertisement

बतादें कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में इस मामले की विवेचना के दौरान एसओजी प्रभारी राम स्वरूप वर्मा और रॉबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह की टीम ने सीडीआर, मार्ग के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के जरिए कड़ियों को जोड़ना शुरू किया। पड़ताल में सामने आया कि नीरज यादव और उमाकांत यादव ने सुनियोजित षड्यंत्र रचकर ट्रक को रास्ते से गायब किया और मिर्जापुर ले जाकर कबाड़ व्यापारी को बेच दिया।

Advertisement


साक्ष्यों के आधार पर 19 सितंबर की शाम पुलिस टीम ने मिर्जापुर के पीएसी 39वीं वाहिनी गेट के सामने स्थित कबाड़ गोदाम पर दबिश देकर धीरज यादव निवासी विंध्याचल (मिर्जापुर), भरत लाल उर्फ बल्ला साहू निवासी कोतवाली देहात (मिर्जापुर) और आकाश गुप्ता निवासी भदोही को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement 

पूछताछ में कबाड़ी भरत लाल ने स्वीकार किया कि उसने ट्रक में लदा लाखों का स्क्रैप खरीदा और ट्रक को कटवाकर उसके पुर्जे अलग कर दिए, जबकि आकाश गुप्ता ने उस स्क्रैप को गलाने के लिए खरीदा था। बरामद ₹5 लाख की नकदी स्क्रैप और ट्रक के अवैध सौदे से ही हासिल की गई थी।

Advertisement

एएसपी ऋषभ ने बताया कि मामले में बीएनएस की संगीन धाराएं बढ़ाते हुए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि मास्टरमाइंड नीरज यादव और उमाकांत यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस सफल अनावरण में लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव, कस्बा चौकी प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा व एसओजी टीम की मुख्य भूमिका रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

Advertisement

UPI पर MDR शुल्क लगाने के फैसले से नाराज व्यापारी वर्ग: उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक भूपेश चौबे को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • UPI पर MDR शुल्क लगाने के फैसले से नाराज व्यापारी वर्ग: उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक भूपेश चौबे को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र।  प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र के बैनर तले व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सदर विधायक भूपेश चौबे को देश के प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन पर 2000 रुपये से अधिक के भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर (MDR) शुल्क लगाए जाने के निर्णय का कड़ा विरोध जताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

Advertisement


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर शुल्क लागू करने का निर्णय लिया गया है, जो न तो जनहित में है और न ही व्यापार के हित में।

Advertisement

उन्होंने कहा कि व्यापारी पहले से ही मंदी और ऑनलाइन ट्रेडिंग की मार झेल रहा है तथा बाजार में प्रतिस्पर्धा चरम पर है। ऐसे में हर ट्रांजैक्शन पर एमडीआर शुल्क का अतिरिक्त बोझ व्यापारियों को अपनी जेब से चुकाना पड़ेगा, जिससे छोटे व स्थानीय व्यापारियों की कमर टूट जाएगी।

Advertisement 


संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल एवं जिला महामंत्री राजेश बंसल ने कहा कि व्यापारी पहले से ही विभिन्न प्रकार के टैक्स चुका रहे हैं। इस नई व्यवस्था से बाजारों में लागत बढ़ने की पूरी संभावना है, जिसका सीधा असर महंगाई के रूप में आम जनता पर पड़ेगा।

Advertisement

महंगाई बढ़ने से स्थानीय व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा और बाजारों में नकदी (कैश) का प्रवाह बढ़ेगा, जिससे डिजिटल इंडिया की मंशा को झटका लगेगा और यूपीआई से व्यापारियों व ग्राहकों दोनों का मोहभंग हो जाएगा।

Advertisement

व्यापार मंडल ने सरकार से मांग की है कि जनहित एवं व्यापार हित में एमडीआर शुल्क के फैसले पर पुनर्विचार कर इसे वापस लिया जाए, ताकि स्थानीय व्यापार को बचाया जा सके।
इस ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह नीटू,

नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, किराना अध्यक्ष श्यामलाल केशरी, आईटी सेल अध्यक्ष अजय केशरी, फल-सब्जी मंडी अध्यक्ष श्याम बाबू, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, किराना महामंत्री नंदलाल कुशवाहा, बबलू केशरी, बिरजू प्रसाद, सरोज पासवान सहित भारी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

Advertisement

हिंदी दिवस पखवाड़ा विशेष- सोनभद्र के साहित्यकार : दीपक कुमार केसरवानी

विंध्याचल की पर्वत श्रेणियो में सतत प्रवाहमान शोण महानद के तट पर अवस्थित सोनभद्र जनपद के मुख्यालय सोनभद्र नगर (रॉबर्ट्सगंज) के अत्यंत गरीब, कृषक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मूल कुल गोत्र ऋषि कश्यपजी की तपोभूमि कश्मीर राज्य के जनपद- रामबाग, तहसील/कस्बा बनियार के निवासी कश्मीरी ब्राह्मण परिवार में 18 अक्टूबर 1971 को जन्मे साहित्यकार दीपक कुमार केसरवानी ने मिर्जापुर जनपद से परास्नातक की डिग्री प्राप्त किया। अध्ययन काल में छात्र राजनीति, खेलकूद, साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहे।  इनका छात्र जीवन जनजातियो के साहित्य, कला, संस्कृति को देखते, परखते, सुनते, गुमते  बीता।
  समाज सेवा:-
सन 1988 से सामाजिक जीवन का आरंभ।
1-सन 1989 में सोनभद्र जनपद की स्थापना, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, हवाई अड्डा, संग्रहालय की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान एवं जनपद में विश्वविद्यालय, जिला चिकित्सालय, पुरातत्व विभाग की स्थापना भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक,सांस्कृतिक, धार्मिक, प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास हेतु प्रयासरत। 
 शोध एवं अध्ययन:-
1-जनजातीय संस्कृति, साहित्य, कला आदि विषयों पर 35 वर्षों से अभिलेखीकरण, प्रकाशन, मुद्रण का कार्य।
2-गुफा चित्रकला, मूर्ति कला
आदिवासी कला, संस्कृति, गोदना, नृत्य, कला, संगीत पर  विंध्य संस्कृति शोध समिति के माध्यम से लेखन एवं शोध कार्य।
3-अनुसूचित जाति, जनजाति संस्कृति, साहित्य, कला के संरक्षण के
लिए सोनभद्र जनपद के जनजाति अंचलों में कार्य।
4-जनजातियों में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का कार्य।
5-महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की समृद्धि विकास पर आधारित सेमिनार एवं व्याख्यान माला का आयोजन।
6-आदिवासी लोक कला केंद्र के माध्यम से मिर्जापुर मंडल के आदिवासी कलाकारों का गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं अन्य सांस्कृतिक समारोह में कलाकारों की सहभागिता एवं रोजगार परक बनाने में सहयोग।
      सहयोग
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले द्वारा स्थापित सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी द्वारा प्रदेश के आदिवासी अंचलों में चलाई जाने वाले शैक्षणिक कार्यक्रम में सहभागिता।
    आयोजन
1-विंध्य संस्कृति शोध समिति के माध्यम से समय-समय पर सेमिनार, व्याख्यान, आदिवासी कला, संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन।
2-स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, महापुरुषों की जयंती पुण्यतिथि के अवसर पर समिति के प्रधान कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन।
        महादान
काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी को सपत्निक नेत्रदान, देहदान।
      साहित्य सेवा
प्रकाशनाधीन कृतियां
सोनभद्र की गुफा चित्रकला, आदिम संस्कृति के चार अध्याय, गुप्तकाशी, पंचमुखी एक अध्ययन, सोनभद्र के क्रांतिकारी आंदोलन का इतिहास, उत्तर प्रदेश की लोक कथाएं, बैनामा, परिवर्तन, विस्थापन, भारतीय संस्कृति में पर्यावरणीय चेतना,
पुरावशेषों में आदिम संस्कृति, अभिलेख, साक्षात्कार, सोनभद्र नगर का इतिहास, कोरोना- ए- जंग, नारी और लोक साहित्य, आदिवासी और लोक साहित्य भाग- 1-2अम्मा, सृजन  भाग-1, 2, 3,अहरौरा का इतिहास
   प्रकाशित कृतियां
1-केंद्रीय हिंदी निदेशालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा आदिवासी संस्कृति, साहित्य, कला पर आधारित आदिवासी, एवं भारतीय संस्कृति में
*सूर्योपासना कृति* का प्रकाशन।
-उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ द्वारा  *सूर्योपासना** का प्रकाशन।
-विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के माध्यम से  *सोनभद्र के* *स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास।*
-नक्सल आंदोलन पर प्रकाशित नाट्य कृति *परिवर्तन* ।
हिंदी साहित्य, संस्कृति, इतिहास, आदिवासी जीवन पर पुस्तक का प्रकाशन।
भारत सरकार का सहयोग
1-सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनजातीय अंचलों में बुजुर्गों की सेवा के लिए  संचालित जिला आधार प्रतिनिधि के
रूप में वर्ष 2001-भारतीय मीडिया* 
1-सन 1992 से आकाशवाणी केंद् ओबरा, दूरदर्शन केंद्र लखनऊ एवं वाराणसी से साहित्य, कला, इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन,आदिवासी संस्कृति पर आधारित वार्ता, परिचर्चा, साक्षात्कार का प्रसारण।
2-आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में वाराणसी दूरदर्शन केल्म के निर्माण में सहयोग।
*प्राइवेट चैनलों के साथ*
ई- टीवी, ज़ी टीवी, सहारा समय, एबीपी न्यूज़, न्यूज़ 18 इंडिया, डिजिटल मीडिया पर संस्कृति, साहित्य, कला पर आधारित कार्यक्रमों का प्रसारण।  *छायांकन/ फिल्मांकन*
सोनभद्र के भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक, पर्यटन स्थलों की डिजिटल फोटोग्राफी, शॉर्ट फिल्म का निर्माण।
         *व्याख्यान*
1-काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भोजपुरी अध्ययन केंद्र में विंध्य क्षेत्र की गुफाचित्र पर व्याख्यान एवं सम्मान।  *आजादी का अमृत महोत्सव*
1-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा मे आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मध्यकालीन इतिहास विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में सोनभद्र की पृष्ठभूमि, ऐतिहासिक स्थल एवं स्वाधीनता संग्राम में जनपद का योगदान विषय पर व्याख्यान।
2-तिरंगा यात्रा के दौरान इंटर कॉलेज मधुपुर में कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में स्वाधीनता आंदोलन में आदिवासियों का योगदान विषय पर व्याख्यान।
3-विंध्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोनभद्र में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सोनभद्र के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विषय पर व्याख्यान।
4-शाहीद उद्यान पारसी में तिरंगा यात्रा के समापन के अवसर पर अतिथि के रूप में स्वाधीनता आंदोलन में सोनभद्र का योगदान विषय पर व्याख्यान
*  *मानद उपाधि*
1-लोक संस्कृति संग्रहालय नैनीताल, उत्तराखंड के निदेशक पद्मश्री विद्या वाचस्पति, ललित कलाचार्य पंडित डॉ यशोधर मठपाल द्वारा *गुफाचार्य* की उपाधि से विभूषित-1999
2-भारतीय क्षेत्रीय पत्रकार संघ चित्रकूट उत्तर प्रदेश द्वारा संपादकश्री की मानद उपाधि- 2019
3-संस्कार भारती द्वारा पुरातत्व भूषण की उपाधि- 2021
     *प्रशस्ति/प्रमाण पत्र*
1-छायांकन सम्मान- 2004
2-कैमूर अलंकरण-2006
3-आदिवासी लोककला महोत्सव सम्मान-2008
4-सोन महोत्सव सम्मान-2009-10
5-रजत जयंती सम्मान-
2014
6-कमलश्री फिल्म प्राइवेट लिमिटेड मुंबई द्वारा स्क्रिप्ट राइटर सम्मान,डॉ दयानंद सिंह स्मृति सम्मान- 2013
7-साहित्य सृजन सम्मान, सोनमाटी रत्न सम्मान- 2015
8-काव्य सर्जक सम्मान- 2019
9-साहित्य गौरव सम्मान- 2020
10-पत्रकार गौरव सम्मान- 2023
*इंटरनेशनल सेमिनार*
1-जीवनोदय शिक्षा समिति गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2006- 13- 14 में आयोजित इंडियन सोसाइटी कल्चर, भोजपुरी लोकजीवन, भारतीय जीवन मूल्य और आधुनिकता विषय पर सारगर्भित व्याख्यान।
  *संगोष्ठी/सेमिनार*
1-सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन द्वारा हिंदी दिवस 2018 एवं एनटीपीसी रिहंद नगर राजभाषा अनुभाग द्वारा 2022 में आयोजित कार्यक्रम में *विश्व भाषा हिंदी* विषय पर व्याख्यान।
2-मौजी जियरा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, विंध्य न्यूज़ नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, वाराणसी एवं दिल्ली, सोन माटी वेलफेयर सोसाइटी, सर्वेंटस ऑफ़ इंडिया सोसाइटी, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, शहीद प्रबंधन स्थल करारी, प्रेस क्लब सोनभद्र, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन,  सोनभद्र, मधुरिमा साहित्य गोष्टी, द्वारा शिक्षा, संस्कृति, पत्रकारिता, कविता,आदिवासी जीवन, साहित्य, कला, भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, धार्मिक, प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण पर्यटन विकास आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में स्वतंत्रता आंदोलन पत्रकारिता, लेखन, संपादन पर आधारित सेमिनार, संगोष्ठी में  व्याख्यान एवं सृजन सम्मान।
3-बहुआयामी सांस्कृतिक संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा दसवां अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन लमही से लुंबिनी तक यात्रा  में वर्ष 2019 में हिंदी का वैश्विक विस्तार विषय पर व्याख्यान एवं सृजन सम्मान।
4-वर्ष 2015 में दिल्ली में आयोजित वर्ड बुक फेयर में आदिवासी कृति के लेखन एवं सोनघाटी पत्रिका के संपादन हेतु सृजन सम्मान।
           विशेष
1-35 वर्षों के साहित्य, लेखन एवं पत्रकारिता से पर्याप्त अनुभव मिला। जनपद में उपलब्ध फॉसिल्स,गुफा चित्रकला, मूर्तिकला,आदिवासी कला, संस्कृति, गोदना, नृत्य, गीत, संगीत, कला को मैंने अपनी साहित्य लेखन का विषय बनाया।
आदिवासी जातियों की संस्कृतिक उपलब्धियो, प्रदर्शनकारी कलाओ को पुस्तकों में पुरातन कला को लिपिबद्ध किया।  सांस्कृतिक विरासतो के प्रति जन जागरूकता, संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन,विकास का उपलब्ध संसाधनों से विस्तारीकरण हुआ।
उपलब्ध विरासतो पर आधारित सरकारी गैर सरकारी, सामाजिक, सांस्कृतिक साहित्यिक, संगठनो में अपनी योग्यता को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
सामाजिक संगठन की स्थापना
1–1991 में भूतात्विक  पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास हेतु विंध्य संस्कृति शोध समिति की स्थापना
2 -2000 में जनजातीय संस्कृति के उत्थान के लिए आदिवासी लोककला केंद्र की स्थापना।
3- 2023 में मीडिया सेंटर ऑफ़ इंडिया के माध्यम से जनजातीयो को सूचना तंत्र से जोड़ने के लिए।
           पद

1-संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया सेंटर आफ इंडिया।
2-निदेशक विंध्य संस्कृति शोध समिति ।
3-अध्यक्ष आदिवासी लोक कला केंद्र।
4-निदेशक भोजपुरी संस्कृति शोध समिति।
5-सचिव परामर्श (कानूनी सहायता हेतु समर्पित केंद्र)
6-डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर (भारत सरकार द्वारा संचालित रामायण कल्चर मैपिंग योजना)अयोध्या शोध संस्थान लखनऊ।
7- नामित सदस्य
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ।
8-मंडलीय संयोजक
यूपी महोत्सव आदिवासी            कलाकार ऑडिशन  टीम।
           सदस्य
1-संस्कृति प्रतिभा खोज, जनपद- सोनभद्र(संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश। लखनऊ) द्वारा संचालित
2-आदिवासी लोक कला महोत्सव,विंध्य महोत्सव, सोन महोत्सव।
           उपलब्धियां
साहित्य लेखन- केंद्रीय हिंदी निदेशालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा जनजातीय संस्कृति, साहित्य, कला पर आधारित प्रकाशित कृति आदिवासी ,भारतीय संस्कृति में सूर्योपासना,विंध्य संस्कृति शोध समिति द्वारा प्रकाशित प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास कृति ने  सोनभद्र जनपद के सीमावर्ती राज्य बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित गैर हिंदी भाषी पाठकों ने इन कृतियों को पसंद किया।
नक्सल आंदोलन पर  आधारित नाट्य पुस्तक परिवर्तन ने भारत के नक्सल प्रभावित प्रांतो के नक्सली आंदोलन से जुड़े हुए युवक- युवतियों का हृदय परिवर्तन किया।
नक्सलवाद की जाल में फंस चुके जनजातीय युवक-युवातियो को शासन- प्रशासन के साथ मिलकर मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास।
विंध्य संस्कृति शोध समिति द्वारा जनजातीय कलाकारों को  शिक्षित,नृत्य, गीत, संगीत, कला में प्रशिक्षित , कराकर रोजगार परक बनाने का प्रयास किया गया।
   आज ये कलाकार अपनी कला का जादू पूरे देश भर में बिखेर रहे हैं।
वाराणसी से प्रकाशित हिंदी दैनिक आज में 15 वर्ष,गांडीव  मे 10 वर्ष, इलाहाबाद से प्रकाशित न्यायाधीश में 10 वर्ष तक लेखन एवं पत्रकारिता।
सोनघाटी (पत्रिका) सोन  महोत्सव स्मरिका, कैकेई काव्यात्मक मूल्यांकन, सवेरा, माटी कहे कुम्हार से,  काव्य संग्रह आर्दा, बिगुल  का संपादन।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free