HIGHLIGHTS
- विण्ढमगंज पुलिस को ‘ऑपरेशन शुद्धी’ के तहत मिली सफलता: मोटरसाइकिल से अवैध शराब ले जा रहे झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र। जनपद में अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शुद्धी’ अभियान के तहत विण्ढमगंज थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान विण्ढमगंज रेलवे स्टेशन मोड़ के पास से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर बोरी में भरकर अवैध अंग्रेजी शराब ले जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथों धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न नामी ब्रांडों की कुल 26 लीटर 280 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक रामधनी सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान झारखंड राज्य के गढ़वा जनपद अंतर्गत विशुनपुरा थाना क्षेत्र के संध्या गांव निवासी मुरारी राम (41 वर्ष) और सुरेंद्र राम (19 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक से अवैध शराब की खेप लेकर सीमा पार खपाने की फिराक में थे। मामले में विण्ढमगंज थाने में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय चालान भेज दिया गया।















का

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /






















