HIGHLIGHTS
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी PM मोदी की मन की बात

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण रविवार को जनपद में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक सुना गया।

इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज नगर के बूथ संख्या 17 पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय निवासियों ने पीएम मोदी का प्रेरणादायी संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने पर भारतीय सेना के पराक्रम को नमन करते हुए स्पष्ट किया कि आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर चल रहा है और देश की सीमाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंहल की 100वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए राम मंदिर आंदोलन व सामाजिक समरसता में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

इसके साथ ही उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर ‘लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा देने, युवाओं को नशा मुक्त करने और कुपोषण से मुक्ति के लिए देश भर में चल रहे विभिन्न अभियानों की सराहना की। इस अवसर पर सभासद मिठाई लाल सोनी, विनोद सोनी, कृपाशंकर, विकास सिंह चंदेल, अजीत पटेल, संदेश पटेल, अनूप पांडेय, राहुल, संतोष, बबलू, श्यामलाल, पुरुषोत्तम सेठ, राजन सोनी, सुरेश यादव, संजू पांडेय, विष्णु चौबे सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।














का

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /





















