सीएम योगी ने रखा रिपोर्ट कार्ड, बोले- उत्तर प्रदेश में बेटियों को त्वरित न्याय मिलता है ; दुनिया में बदली UP की पहचान
19 September 2021
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को साढ़े चार साल पूरे हो चुके हैं। अब विधान सभा चुनाव नजदीक है। लिहाजा योगी सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने पेश है। लखनऊ में आज (रविवार को) सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पिछले साढ़े चार साल की अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के पीएम मोदी जी के आभारी हैं, जिनके मार्गदर्शन में आज हमारी सरकार सफलतापूर्वक साढ़े चार साल का कार्यकाल पूरा कर रही है। यूपी में सुरक्षा और सुशासन की दृष्टि से हमारी सरकार ने बहुत काम किए। यूपी का परसेप्शन देश और दुनिया में बदला है। सरकार और संगठन के सामूहिक प्रयास से काम किए गए इस सरकार की सफलता में केंद्रीय नेतृत्व के निरंतर सहयोग की बहुत बड़ी भूमिका रही।मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के इतिहास में ये एक स्मरणीय कार्यकाल माना जाएगा। ये वही यूपी है जहां माफिया सत्ता के करीब रहते थे। 2012-17 के दौरान पिछली सरकार में हर तीसरे चौथे दिन दंगा होता था लेकिन हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की गई। अपराधियों के अवैध निर्माण को भी गिराया गया। अवैध रूप से बनाई गई 1,866 करोड़ रुपये की संपत्तियों को ध्वस्त और जब्त किया गया।
उन्होंने आगे कहा कि पहले सीएम अपने आवास बनाने के लिए बनते थे। खुद के लिए हवेली और मकान बनाने में मुकाबला होता था। हम लोगों ने अपने आवास नहीं बनाए, गरीबों को 42 लाख आवास दिए हैं। यही सुशासन है।
सीएम योगी ने कहा कि पहले जब कोई आपदा आती थी तो महीनों और सालों लग जाते थे लेकिन गरीबों को मदद नहीं मिलती थी। लेकिन अब तत्काल 24 घंटे में सहायता पहुंचती है। डीडीटी के माध्यम से 5 लाख करोड़ से ज्यादा की धनराशि लाभार्थियों को देने का काम किया। युवाओं को 4.5 लाख सरकारी नौकरियां दी गईं। आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए नौकरी दी गई। पारदर्शी रूप से नौकरी दी गई।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग’ में उत्तर प्रदेश, देश में दूसरे स्थान पर है। जल्द ही हम सभी का प्रदेश पहले पायदान पर होगा। उत्तर प्रदेश, देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेटियों को त्वरित न्याय मिलता है। 218 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट, 81 मजिस्ट्रेट स्तरीय कोर्ट और 81 अपर सेशन कोर्ट की स्थापना हुई है. नए उत्तर प्रदेश में बेटियों को त्वरित न्याय मिलने का पथ सुगम हुआ।
उन्होंने आगे कहा कि अब तक 1.43 लाख पुलिसकर्मियों की भर्तियां हुई हैं। बेहतर पुलिसिंग के लिए चार बड़े शहरों में कमिश्नरेट प्रणाली लाई गई है। 214 नए पुलिस स्टेशन, साइबर पुलिस स्टेशन और साइबर सेल का गठन हुआ है। साथ ही SDRF और SSF का गठन किया गया है। बालिकाओं को ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। 1.67 करोड़ मातृशक्ति को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला है। सभी 1,535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का गठन हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ‘एक्सप्रेस प्रदेश’ बनने की ओर अग्रसर है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण इसका बेहतरीन उदाहरण है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ‘एक्सप्रेस प्रदेश’ बनने की ओर अग्रसर है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण इसका बेहतरीन उदाहरण है। अब तक 86 लाख लघु और सीमांत किसानों का 36,000 करोड़ रुपये कर्ज माफ किया गया है। किसानों को मिला ये लाभ, पिछली सरकार की तुलना में 22 गुना ज्यादा है। साल 2017 में प्रदेश की बेरोजगारी दर 17.5% थी, जो मार्च, 2021 में घटकर 4.1% रह गई।
अंबिका सोनी ने पंजाब का CM बनने से किया इनकार, रेस में सुनील जाखड़ समेत ये नाम आगे
19 September 2021
पंजाब कांग्रेस में अभी किसी एक चेहरे पर सहमति नहीं बन पाई है।अंबिका सोनी ने कहा कि कोई सिख चेहरा ही पंजाब का मुख्यमंत्री होना चाहिए।
पंजाब की राजनीति में नहीं आना चाहती- अंबिका सोनी।
राहुल गांधी के आवास पर हुई बैठक विधायक दल की बैठक की जानकारी मुझे नहीं- कैप्टन
चंडीगढ़: पंजाब के चंड़ीगढ़ में आज कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें सीएम कौन बनेगा इस पर फैसला किया जाएगा। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, विधायक दल की बैठक का समय बदल दिया गया है और उसे आगे बढ़ा दिया गया है क्योंकि अभी भी किसी एक चेहरे पर सहमति नहीं बन पा रही है। अंबिका सोनी ने सीएम बनने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि सीएम कोई सिख ही होना चाहिए।
सीएम बनने की रेस में ये नाम आगे
सूत्रों के अनुसार, कल देर रात राहुल गांधी के आवास पर हुई बैठक में अंबिका सोनी ने पंजाब की राजनीति में आने से मना कर दिया। कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी के लिफाफे से पंजाब के नए मुख्यमंत्री का नाम निकलेगा। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ और सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम सीएम पद की रेस में सबसे आगे है।
इस्तीफा देने के बाद क्या बोले कैप्टन?
बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा, ‘मुझे अपमानित किया गया। विधायक दल की बैठक मुझे जानकारी दिए बिना बुलाई गई।
सिद्धू का करूंगा विरोध- कैप्टन
इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के साथ हैं क्या मैं उसको स्वीकार करूंगा? सिद्धू बाजवा के साथ है क्या मैं उसका समर्थन करूंगा? जो आदमी एक मिनिस्ट्री नहीं चला सकता वो राज्य क्या चलाएगा? सिद्धू पंजाब के लिए तबाही साबित होगा। इमरान खान और बाजवा सिद्धू के दोस्त हैं। पाकिस्तान से हर दिन ड्रोन और ग्रेनेड आते हैं. अगर सिद्धू को सीएम बनाया जाता है तो मैं विरोध करूंगा। मेरी अभी किसी पार्टी से कोई बात नहीं हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में रक्षा कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया और सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की नई वेबसाइट लॉन्च की।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू में रक्षा कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की नई वेबसाइट को भी लॉन्च किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस चीफ जनरल बिपिन रावत और सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे भी मौजूद रहे।
नया डिफेंस ऑफिस कॉम्प्लेक्स सशक्त बनाएगा: पीएम
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आजादी के 75वें वर्ष में आज हम देश की राजधानी को नए भारत की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुसार विकसित करने की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं। ये नया डिफेंस ऑफिस कॉम्प्लेक्स हमारी सेनाओं के काम काज को अधिक सुविधाजनक, अधिक प्रभावी बनाने के प्रयासों को और सशक्त करने वाला है।उन्होंने कहा, आज जब भारत की सैन्य ताकत को हम हर लिहाज से आधुनिक बनाने में जुटे हैं, आधुनिक हथियार से लैस करने में जुटे हैं, सेना की जरूरत की खरीद तेज हो रही है, तब देश की रक्षा से जुड़ा कामकाज दशकों पुराने तरीके से हो, ये कैसे संभव हो सकता है?’
सच सामने आते ही विरोधी चुप: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘जो लोग सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के पीछे डंडा लेकर पड़े थे, वे बड़ी चालाकी से सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का ये भी एक हिस्सा है, 7000 से अधिक सेना के अफसर जहां काम करते हैं, वो व्यवस्था विकसित हो रही है उस पर बिल्कुल चुप रहते थे.’ उन्होंने कहा, ‘अब केजी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यु में बने ये आधुनिक ऑफिस, राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े हर काम को प्रभावी रूप से चलाने में बहुत मदद करेंगे
राजधानी में आधुनिक डिफेंस एऩ्क्लेव के निर्माण की तरफ ये बड़ा स्टेप है।
‘सोच और संस्कृति का प्रतीक होती है राजधानी’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जब हम राजधानी की बात करते हैं तो वो सिर्फ एक शहर नहीं होता। किसी भी देश की राजधानी उस देश की सोच, संकल्प, सामर्थ्य और संस्कृति का प्रतीक होती है। भारत तो लोकतंत्र की जननी है। इसलिए भारत की राजधानी ऐसी होनी चाहिए, जिसके केंद्र में लोक हो, जनता हो। आज जब हम Ease of living और doing business पर फोकस कर रहे हैं, तो इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की भी उतनी ही बड़ी भूमिका है। सेंट्रल विस्टा से जुड़ा जो काम आज हो रहा है, उसके मूल में यही भावना है।
‘सिर्फ 12 महीने में पूरा हुआ डिफेंस ऑफिस कॉम्प्लेक्स का काम’ पीएम मोदी ने कहा, ‘डिफेंस ऑफिस कॉम्प्लेक्स का जो काम 24 महीने में पूरा होना था, वो सिर्फ 12 महीने में पूरा किया गया है। वो भी तब जब कोरोना से बनी परिस्थितियों में लेबर से लेकर तमाम दूसरी चुनौतियां सामने थीं। कोरोना काल में सैकड़ों श्रमिकों को इस प्रोजेक्ट में रोजगार मिला है। जब नीति और नीयत साफ हो, इच्छाशक्ति प्रबल हो और प्रयास ईमानदार हों, तो कुछ भी असंभव नहीं होता, सब संभव होता है। देश की नई पार्लियामेंट बिल्डिंग का निर्माण भी तय समय सीमा के भीतर पूरा होगा।
Two families were saved from breaking up due to the initiative of the Family Counseling Center, reconciliation was achieved in two cases after counseling.
BJP’s newly appointed district in-charge Kaushlendra Singh Patel received a grand welcome on his first visit; an important meeting was held on the strategy for the MLC elections.