HIGHLIGHTS
- मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए- कौशल शर्मा
कुशाग्र कौशल शर्मा
सोनभद्र। सोनभद्र 28 फरवरी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मेंआयोजित की गई जिसमें व्यापार संगठन, धर्मगुरु, सामाजिक संगठन एवं पुलिस अधीक्षक महोदय सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों, और प्रमुख चौराहों, पर पर्याप्त पुलिस बल एवं पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए श्री शर्मा ने कहा कि बैक डोर से शराब की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाए।

उन्होंने कहा कि एंबुलेंस एवं डॉक्टर अलर्ट मूड में रहे क्योंकि कई बार घटनाएं घट जाने के उपरांत ना तो समय से एम्बुलेंश आती है और ना ही डाक्टर मौजूद मिलते हैं जिसके कारण तामीरदारो को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहां की जहां भी होलिका दहन हो वहां इस तथ्य की जांच कर ली जाए कि कहीं आग की लपट से बिजली के तार गलकट टूट न जाए और बड़ा हादसा ना हो जाए।

उन्होंने जिला प्रशासन को सुझाव देते हुए कहा कि होली के अवसर पर बाजारों में भीड़ ज्यादा बढ़ जाती है इसलिए ट्रैफिक प्लान एवं अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर पूर्व एवं बाद में विशेष सफाई योजनाएं चलाई जाए सफाई एवं कूड़ा उठान की अतिरिक्त व्यवस्था हो ताकि शहर स्वच्छ दिखाई पड़े।
श्री शर्मा ने यह भी कहा कि त्योहारों के पूर्व एवं बाद में विशेष सफाई कार्यक्रम चलाएं जाए ताकि शहर स्वच्छ दिखाई पड़े। उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओं एवं कुत्तों को अभियान चलाकर पकड़ा जाए आए दिन कुत्ता काटने एवं पशुओं के आक्रामकता से लोग जख्मी हो रहे हैं।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की की होली के अवसर पर बाजारों में भीड़भाड़ ज्यादा बढ़ जाती है इसलिए ट्रैफिक प्लान एवं अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की जाए एवं होली के त्योहार पर अराजक तत्वों पर नजर रखी जाए। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि बिजली एवं पानी की आबाध आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए जिससे व्यापार एवं आम जनजीवन प्रभावित न हो।

जिला अध्यक्ष ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यापारी की सीसीटीवी खराब हो तो उसे अविलंब दुरुस्त कर लिया जाए व्यापार संगठन प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वसन देता है हम अपने स्तर से भी व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील करते हैं की शांति सदभाव और कानून व्यवस्था का पालन करें तथा किसी प्रकार की अपवाह पर ध्यान ना दें। होली का पर्व प्रेम सौहार्द एवं सद्भाव का प्रतीक है बैठक में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र मोदनवाल उपस्थित रहे।



































