• 20-20 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
• जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी।
सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश(एफटीसी)/ विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट आसुतोष कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए गैंगेस्टर एक्ट के मामले में दोषसिद्ध पाकर दोषियों गैंग लीडर प्रदीप पासी व सक्रिय सदस्य मनोज पाल को 10-10 वर्ष की कैद एवं 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।
Advertisement (विज्ञापन)
अभियोजन पक्ष के मुताबिक बीजपुर थाने के इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रताप सिंह 31 मई 2017 को पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में निकले थे कि पता चला इलाहाबाद जिला के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बड़ा बघाड़ा गांव निवासी गैंग लीडर प्रदीप पासी का एक सक्रिय गिरोह है जो इस क्षेत्र में कार्य करता है। अपने लाभ के लिए एवं सक्रिय सदस्यों चांदपुर चकोरी गांव निवासी मनोज पाल के लाभ के लिए गैर कानूनी कार्य करता रहता है। इनका क्षेत्र में वर्चस्व कायम है। इनके विरुद्ध कोई भी शिकायत करने एवं गवाही देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है।
Advertisement (विज्ञापन)
डीएम से अनुमोदन कराने के बाद गैंग चार्ट दाखिल किया गया है। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर गैंग लीडर प्रदीप पासी व मनोज पाल को 10-10 वर्ष की कैद एवं 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील धनंजय कुमार शुक्ला ने बहस की।
विंढमगंज, सोनभद्र। विकासखंड दुद्धी के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडिसेमर से होकर गुजरने वाली प्रधानमंत्री सड़क में जगह-जगह गड्ढे की मरम्मत का कार्य कर रहे ठेकेदार के द्वारा मानक के अनुरूप कार्य नहीं करने तथा मनमाने तरीके से कार्य करने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आज दोपहर के बाद ब्रह्मावापीपर के पास सड़क की मरम्मत कर रही ठेकेदार के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर “ठेकेदार की मनमानी नहीं चलेगी” “जे ई की मौजूदगी में काम हो” “मानक के अनुरूप काम हो” के जोरदार नारे लगा रहे थे मौके पर मौजूद श्रीनाथ कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार उपेंद्र सिंह ने फिलहाल काम को बंद करा कर जे ई की मौजूदगी में कार्य कराने की बात कही।
Advertisement विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची रींवा राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर गुजरने वाली प्रधानमंत्री सड़क जो मुडिसेमर, मेदनीखाण, धूमा, छतवा, छतरपुर, हरपुरा, बरखड होते निर्माणाधीन कनहर परियोजना तक जाती है इस सड़क में बीते एक साल से जगह जगह इतने गड्ढे हो गए थे कि बीते बरसात के दिनों में यह पता ही नहीं चलता था कि रोड गड्ढे में है या गड्ढे में रोड जिसके बाबत कई बार स्थानीय ग्रामीण प्रदर्शन भी कर चुके हैं वही इस रोड में हुए गड्ढे को भरकर मरम्मत के काम बीते एक सप्ताह से ठेकेदार के द्वारा कराया ही जा रहा था कि मुडिसेमर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद कुमार पासवान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पासवान, ओमप्रकाश यादव की अगुवाई में आज दोपहर के बाद मूडीसेमर ग्राम पंचायत में काम करा रही ठेकेदार के समक्ष मानक के अनुरूप कार्य कराने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया मौके पर मौजूद ओम प्रकाश यादव ने कहा कि ठेकेदार के द्वारा सिर्फ इस रोड पर गड्ढे में गिट्टी डालकर कोरम पूरा किया जा रहा है इस तरह के काम होने से जहां एक ओर सड़क की मरम्मत हो रही है वहीं दूसरी ओर से सड़क उखड़ता जा रहा है जो हम ग्रामीणों के साथ सरासर अन्याय ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है हम ग्रामीण इस रोड के लिए बरसात के दिनों में कई बार प्रदर्शन करके रोड के गड्ढे को भरवा कर सही तरीके से और रोड की पेंटिंग कराने की मांग की थी परंतु ठेकेदार की घोर लापरवाही व कार्य के प्रति उदासीनता को देखते हुए आज हम सब ग्रामीण एकत्रित होकर इस तरह से घटिया काम को नहीं होने देने का मन बनाया है मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सरजू यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद पासवान ने कहा कि इस प्रधानमंत्री सड़क से लगभग 12 गांव के ग्रामीण प्रतिदिन विंडमगंज बाजार आया जाया करते हैं तथा इस मार्ग पर सवारियों को ढोने के लिए टेंपो, बस सहित कई सवारी गाड़ी प्रतिदिन चला करती है रोड में गड्ढे होने के कारण कई बार सवारी गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुकी है तथा कई लोगों का जान भी चला गया है बरसात के दिनों में जब इस रोड पर पानी गड्ढे में भर जाया करता था तो पता ही नहीं चलता था कि रोड कहां है हम लोगों के जोरदार प्रदर्शन व मांग पर जब सरकार ने रोड को मानक के अनुरूप गड्ढा भर कर पुनः पिचिंग का कार्य कराने हेतु श्रीनाथ कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका दिए तो ठेकेदार के द्वारा मानक के विपरीत तथा गड्ढे में सिर्फ गिट्टी डालकर जैसे तैसे पिचिंग का काम कर रही है जो ग्रामीणों के साथ सरासर अन्याय है इस तरह के कार्य को हम सभी ग्रामीण किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे जब तक मौके पर संबंधित जे ई आकर मानक के अनुरूप अपनी मौजूदगी में काम नहीं करेंगे तब तक काम किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा प्रदर्शन करने वालों में ग्रामीण बृज किशोर यादव, लव कुश चंद्रवंशी, शिव कुमार सिंह कुशवाहा, डॉक्टर अखिलेश कुशवाहा, राकेश पासवान, जुगल किशोर चौरसिया, जयप्रकाश यादव, शिव कुमार पासवान, प्रेम खरवार, महेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, मोनू प्रसाद, दिनेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Advertisement विज्ञापन
वही मौके पर मौजूद ठेकेदार उपेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के मांगों को देखते हुए फिलहाल काम को बंद करा दिया गया है हमें सिर्फ मरम्मत का ठेका मिला है ग्रामीणों के द्वारा पटरी बनाने का भी मांग किया जा रहा है तो हम नहीं बना सकते जेई की उपस्थिति में ही अब मानक के अनुरूप काम कराया जाएगा।
ओबरा, सोनभद्र। स्थानीय तहसील परिसर में राजस्व संग्रह अमीन संघ तहसील ओबरा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकालीन धरने पर संग्रह अमीन बैठे गए। जिसमें तहसील अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया कि तहसील ओबरा में 6 संग्रह अनुसेवक कार्यरत हैं। जो संग्रह अमीन के साथ कार्य कराना चाहिए। परंतु संग्रह अनुसेवक से अन्यत्र कार्य लिए जा रहे हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
जिससे संग्रह कार्य करना संभव नहीं है। जब तक संग्रह अनुसेवक इनके साथ कार्य पर ना जायेगे तब तक धरना अनवरत चलता रहेगा। इस मौके पर से शैलेंद्र त्रिपाठी, संग्रह अमीन अमरेश पाठक, संग्रह अमीन अजय पाठक, संग्रह अमीन रामा चौहान सहित आदि उपस्थित रहे।
संस्कृति लाइव संवाददाता, चोपन (सोनभद्र):सोमवार को चोपन बैरियर रामलीला मैदान में अपना दल एस की मासिक बैठक पार्टी के जिला महासचिव श्यामाचरण गिरी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रभुनाथ खरवार को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रहे अपना दल एस के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हम लोगों को मजबूती के साथ कार्य करना होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे आनंद पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहां की अपना दल एस बीजेपी की सबसे मजबूत सहयोगी दल हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक में रामबाबू ,शिवदत्त दुबे ,शब्बू शेख, ओमकार, सन्तोष पटेल ,ठाकुर ,जयप्रकाश आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का सफल संचालन राकेश बिन्द ने किया।
• नौ साल पूर्व इश्तियाक अहमद की गोली मारकर हुई हत्या का मामला।
• अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध कराने में असफल रहा।
राजेश पाठक
सोनभद्र। नौ साल पूर्व गोली मारकर हुई इश्तियाक अहमद की हत्या के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-4 सोनभद्र अशोक कुमार की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में आरोपियों हैदर व रमाशंकर वर्मा को दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध कराने में असफल रहा। अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत गांव की हुश्न आरा पत्नी इश्तियाक अहमद ने 11 नवंबर 2012 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके पति इश्तियाक अहमद रात्रि 8:30 बजे शहीद बाबा के उर्स में शरीक होने के लिए गए थे। करीब रात्रि 9 बजे पति के मोबाइल पर फोन आया और वे बात करते हुए भीड़ से बाहर निकल गए। इसीबीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और हत्यारे भाग गए।
Advertisement (विज्ञापन)
जब सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची तो वहां पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। मौके पर पति की लाश और मोबाइल पड़ी थी। जब मोबाइल उठाकर प्राप्त काल देखा गया तो बट्ट गांव निवासी रमाशंकर पटेल की पत्नी का था। इन्ही के चलते काफी दिनों से विवाद चल रहा था । उसी विवाद को लेकर उसके पति की हत्या हुई है। मौके पर कुछ लोगों ने घटना को देखा है और सुना है लेकिन अभी बताने में असमर्थ हैं। बाद में बताएंगे।
Advertisement (विज्ञापन)
इस तहरीर पर रात्रि 9:50 बजे अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की एफआईआर दर्ज की गई। मामले की विवेचना के दौरान सुकृत गांव निवासी हैदर पुत्र हनीफ व वाराणसी जिला के जंसा थाना क्षेत्र के कपरफोरवा गांव निवासी हाल पता राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के परसहवा गांव निवासी रमाशंकर वर्मा पुत्र लालमनी पटेल का नाम प्रकाश में आया और विवेचक ने पर्याप्त सबूत पाए जाने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement (विज्ञापन)
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर साक्ष्य के अभाव में आरोपियों हैदर व रमाशंकर वर्मा को दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध करने में असफल रहा। वहीं बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता भोला सिंह यादव एवं ज्वाला प्रसाद एडवोकेट ने बहस की।
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अफताब अंसारी के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक पर सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद रहे।
Advertisement (विज्ञापन)
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी इरशाद अंसारी, जिला मंत्री संतोष सिंह, गुरजीत सिंह, अलाउद्दीन अंसारी, शैलेंद्र रावत, इंसाफ अली, शशिकांत पांडे, अनीस अली सहित आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
संस्कृति लाइव संवाददाता,सोनभद्र। हमारा देश भारत अपनी स्वतंत्रता का 75 वां वर्ष मना रहा है। अमृत महोत्सव अर्थात हमें प्राप्त हुई स्वतंत्रता हमारे लिए अमृत समान है । समय की रेत में ऐसे क्रांतिकारी और स्वतंत्रता के सेनानी जो गुमनाम रह गए । वह हर क्षेत्र ग्रामीण और शहरी भारत के दूरदराज क्षेत्रों से भी अपनी क्रांति की अलख जगा रहे थे, लेकिन कागज और लोगों की जुबान पर उन वीर योद्धाओं और सेनानियों के नाम आज गायब है जरूरत है कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों को उन सभी योद्धाओं और महापुरुषों से परिचित कराएं और स्वाधीनता और संघर्ष के योगदान का मूल्य और महत्व व्यक्ति-व्यक्ति तक पहुंचाएं।
उपरोक्त विचार रविवार को केशव राम महाविद्यालय तेलगुड़वा सोनभद्र मे आयोजित अमृत महोत्सव आयोजन समिति सोनभद्र विभाग की बैठक में सोनभद्र जनपद के विभिन्न अंचलों से पधारे हुए वक्ताओं ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ 19 नवंबर रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन से होगा और कार्यक्रम का समापन 16 दिसंबर (विजय दिवस) को होगा।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा , भारत माता पूजन ,आरती और वंदे मातरम का गायन आदि कार्यक्रम शहरी ग्रामीण आयोजित होगा। और बस्ती के प्रत्येक स्तर पर बैठक में प्रबुद्धजनों, विद्यार्थियों ,विद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया जनपद सोनभद्र के हर वर्ग हर क्षेत्र से आए लोगों ने कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने हेतु अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शन पुनीत लाल जी और दीप नारायण , कार्यक्रम का संचालन बृजेश सिंह ने किया और जनपद के पत्रकार एवं अमृत महोत्सव समिति के सदस्य विजय शंकर चतुर्वेदी, अनिल तिवारी ,गीतांजलि चौबे , अखिलेश द्विवेदी, मनोज सिंह आदि ने भी अपना-अपना विचार रखा।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक में आदिवासी संस्कृति एवं इतिहास के अध्येता, अमृत महोत्सव समिति के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य दीपक कुमार केसरवानी, ज्ञानेंद्र शरण राय, विनोद चौबे, सहित जनपद के जनपद के ग्रामीण शहरी इलाकों से आए हुए प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
चोपन, सोनभद्र। स्थानीय प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज चौबे की अध्यक्षता में रविवार को नगर स्थित काली मंदिर परिसर में पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु एक संगोष्ठी व सहभोज का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पत्रकारिता के बदलते परिवेश गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनपद के वयो वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली से प्रकाशित एक पत्रिका के यूपी प्रमुख राकेश शरण मिश्र रूप से उपस्थित रहे।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि राकेश शरण मिश्र को नगर पंचायत चोपन चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली एवं चोपन के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सन्तोष सिंह उर्फ डम्पू सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा व चोपन प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज चौबे द्वारा संयुक्त रूप से माला पहनाकर व अंगवस्त्रम ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
वहीं वरिष्ठ पत्रकार श्री द्विवेदी ने चोपन प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाईयां देते हुए समाज हित में अपने निष्पक्ष पत्रकारिता धर्म का निर्वहन करने तथा पत्रकारों में एका स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील तिवारी, सुरेन्द्र चौबे, प्रेस क्लब के महामंत्री सद्दाम कुरैशी, संतोष मिश्रा समेत आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट अरुण कुमार, बीडीओ सुनील कुमार सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि उस्मान अली, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह, चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक किरण कुमार सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय बासुकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी,आदर्श महाविद्यालय के प्रबंधक रिजवान अहमद, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, सत्यप्रकाश तिवारी, सपा नेता लवकुश भारती,सतनाम सिंह, बसपा नेता राकेश उपाध्याय,सभासद महेन्द्र केशरी,मोजिब आलम,कुशल सिंह , धर्मेन्द्र जायसवाल, विकास चौबे, रामनरेश चौधरी, पिंटू मिश्रा, शेर खान, पंकज सिंह, डाला के पत्रकार राजवंश चौबे, नीरज पाठक, आरिफ खान, जगदीश तिवारी, गुड्डू पटेल के साथ ही प्रेस क्लब के पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे।
सोनभद्र। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी / जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन के निर्देश पर जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा में संचालित संस्था बालिका बाल गृह मे बाल दिवस के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाली बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
वही महिला शक्ति केंद्र से डिस्ट्रिक्ट को ऑर्डिनेटर साधना मिश्रा द्वारा बताया गया कि बाल अधिकार सप्ताह के संबंध में निदेशालय द्वारा जारी पत्र के क्रम में आज दिनांक 14 नवंबर 2021ज् से लेकर 20 नवंबर 2021 तक जनपद में संचालित बाल गृहों एवं जनपद स्तर पर विभिन्न स्थानो पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजन कोविड 19, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजन सामान्य , प्रधानमंत्री देख- रेख योजना का भी विशेष रूप से प्रचार- प्रसार करते हुये बच्चों का चिन्हाकन कर आवेदन भरवाये जायेगे।
Advertisement (विज्ञापन)
आयोजित कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी संतु सरोज, महिला शक्ति केंद्र से डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सीमा द्विवेदी, साधना मिश्रा व जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता रोमी पाठक, वीणा राव, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, संस्थाध्यक्ष उर्मिला पांडे, संस्था अधीक्षिका नीलम सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।
रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र। मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के अयोजकत्व में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रतिष्ठित कवि अरविंद चतुर्वेद के नव प्रकाशित काव्य संग्रह ‘जीवन एक अधूरा वाक्य है’ का लोकार्पण विख्यात कवि व चिंतक अजय शेखर के अध्यक्षता में समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ।
राबर्ट्सगंज नगरपालिका परिषद का सभागार में मां वाग्देवी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन के पश्चात शायर अशोक तिवारी के संचालन में लोक भाषा के ख्यातिलब्ध गीतकार जगदीश पंथी द्वारा वाणी वंदना पश्चात साहित्य सेवियों, रचनाकारों व कलमकारों के प्रस्तुति से गुलजार रहा और समारोह सफलता के बुलन्दियों पर पहुंचकर लोक मन व लोक जीवन इंद्रधनुषी रंग बिखेर गया। काव्य संग्रह के लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता कर रहे विख्यात कवि व चिंतक पं० अजय शेखर ने कहा कि “जीवन एक अधूरा वाक्य है” काव्य संग्रह लोक मन लोक जीवन व लोक चिंतन से उपजी लोक अभिव्यक्ति है जो लोक जगत पर आधारित है इनकी रचनाएं यथार्थ बोध पर टिकी हुई हैं और भोगा हुआ यथार्थ इस कृति में उभरकर सामने आया है यह ऐसा यथार्थ है जिसकी अभिव्यक्ति उद्बोधन में भी है और आवाहन में भी। जीवन को समझने के लिए इनकी रचनाएं अनेक अर्थ देती हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
ख्यातिलब्ध कथाकार लेखक रामनाथ शिवेन्द्र ने कहा कि जीवन आंतरिक और वाह्य प्रलय का लय है जो जीवन मे कार्य के प्रति समर्पित रहता है वही जीवन में मूल को ढूढने का प्रयास करता है। वरिष्ठ साहित्यकार पं० पारसनाथ मिश्र ने कहा कि काव्य कृति जीवन एक अधूरा वाक्य है जीवन यात्रा के गहराइयों से उपजा गहरा चिंतन है जिसे अरविंद चतुर्वेद ने मानव मन मे उकेरने का प्रयास किया है। शिक्षाविद ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि नव काव्य कृति में सोनांचल के संस्कृति और लोक साहित्य की झलक दिखती है।
Advertisement (विज्ञापन)
वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र नीरव ने कहा कि जीवन एक यात्रा है और इस यात्रा के दौरान राहों में कांटे और झुरमुट भी हैं जो झुरमुट काटेगा वही अपना रास्ता बनाएगा अरविंद चतुर्वेद के काव्य संग्रह में चिंतन, सृजनात्मकता और मिट्टी की महक मिलती है। सम्वेदना के सरजमीं पर उतरकर साहित्यकारों को लोक जीवन के यथार्थ को उकेरना पड़ेगा तभी जीवन का उद्देश्य साकार होगा। मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि यह नव काव्य संग्रह लोक जीवन के लिए मील का पत्थर साबित होगी। पत्रकार व लेखक विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि अरविंद चतुर्वेदी ने अपनी इस कृति में सकारत्मकता के साथ जीवन के अनछुए पहलुओं को उकेरने का प्रयास किया है।
Advertisement (विज्ञापन)
संत कीनाराम के प्राचार्य डाॅ० गोपाल सिंह ने कहा कि जब जनपद की बात होगी तो पं० अजय शेखर प्रारम्भ और अनंत के मूल विन्दु पर स्थिर दिखाई देंगे जनपद का सवेरा भी इनका है और शाम भी इनकी है।
अरविंद चतुर्वेद का नव काव्य संग्रह भी सोनांचल के साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक व लोक जीवन के इर्द-गिर्द दिखती है।
Advertisement (विज्ञापन)
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रमेश देव पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि यह काव्य संग्रह मानव के अंतर्मन व चिंतन से उपजा लोक जीवन का दस्तावेज है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोन साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र, शहीद प्रबन्धन ट्रस्ट करारी के निदेशक प्रदुम्न त्रिपाठी,कवि एवं साहित्यकार प्रभात सिंह चन्देल खुर्शीद आलम सरोज सिंह, सुरेश तिवारी, दीपक केसरवानी, डा० कुसुमाकर, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, अमरनाथ अजेय, हरिशंकर तिवारी, धर्मेश चौहान, दिवाकर द्विवेदी मेघ, दिलीप सिंह दीपक , कौशल्या कुमारी, इमरान बख्सी, रामविलास समेत प्रबुद्धजन मौजूद रहे।