पुलिस ने तीन पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, तीन फरार

डाला, सोनभद्र। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्वेक्षण मे बुधवार को थानाध्यक्ष हाथीनाला के नेतृत्व में वसनिया घाट के पास से तीन अभियुक्तों को पशु तस्करों को 55 राशि गोवंश को बध हेतु बिहार ले जाते समय गिरप्तार किया जिसमें तीन अभियुक्त फरार हो गए।

Advertisement (विज्ञापन)

थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐनुल अंसारी (42)पुत्र अब्दुल रहीम निवासी ग्राम सोंडीहा थाना धुरकी जिला गढ़वा झारखंड उम्र, राम केश्वर साहू पुत्र रामलाल साहू निवासी बरगढ़ थाना मोरवा जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश उम्र करीब 23 वर्ष,जान साह सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी बरगढ़ थाना मोरवा जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश उम्र करीब 38 वर्ष को
गिरफ्तार किया गया l अभियुक्तों के विरुद्ध, स्थानीय थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 13/2022 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व, 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है और वांछित अभियुक्त नूर मोहम्मद पुत्र जाकिर अली निवासी ग्राम पड़रच टोला कुड़वा थाना कोन जिला सोनभद्र, इश्तियाक अली पुत्र जाकिर अली निवासी ग्राम पड़रच टोला कुड़वा थाना कौन जनपद सोनभद्र, जमशेर अली पुत्र स्वर्गीय हैदर अली निवासी ग्राम पड़रच टोला कुड़वा, थाना कोन जनपद सोनभद्र तलाश की जा रही हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में रविंद्र प्रसाद थाना प्रभारी हाथीनाला, वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव,हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल विष्णु शंकर उपाध्याय, कांस्टेबल कैलाश सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार थाना हाथीनाला मौजूद रहे।

  • Advertisement

वाहन में सादे मतपत्र के मामले में चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए घोरावल के रिटर्निंग आफिसर

सोनभद्र। लोढ़ी स्थित पालीटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना स्थल के बाहर एसडीएम के वाहन में सादे मतदान पत्र मिलने के मामले में आखिरकार गाज गिर ही गई। जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त एसडीएम का कार्यभार देख रहे श्याम प्रताप सिंह को बुधवार की दोपहर घोरावल का नया एसडीएम/रिटर्निग आफिसर बनाया गया है। वहीं घोरावल एसडीएम रहे रमेश कुमार को जिला मुख्यालय अटैच कर लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी टीके शिबु की तरफ से यह कार्रवाई, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तरफ से आए निर्देश के क्रम में की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि गत मंगलवार की शाम एसडीएम घोरावल के सरकारी वाहन में मतदान में प्रयोग के लिए ले जाए गए सादे मतपत्रों से भरा बक्सा पाए जाने के बाद सपाजनों ने जमकर बवाल काटा था। इस दौरान एक पिकअप पर भी मतदान प्रक्रिया से जुड़े कागजों से भरे गट्ठर रखे पाए गए थे। सपा के लोगों का आरोप था कि इसके जरिए मतगणना में धांधली की कोशिश हो रही थी। हालांकि सरकारी अमले का कहना था कि ईवीएम पहले ही सील कर स्ट्रांग रूम में रखी जा चुकी है। मतदान वाले बैलट पेपर पर सील कर रखे जा चुके हैं। उसकी कड़ी निगरानी भी हो रही है। कहीं से किसी धांधली की गुंजाइश नहीं है। जो सादे मतदान पत्र पाए गए हैं, वह मतदान पूरा होने के बाद बचे हुए मतपत्र हैं, जिसे ट्रेजरी में जमा करने के लिए ले जाया जा रहा था।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं घोरावल के तत्कालीन एसडीएम/रिटर्निंग ऑफिसर रमेश कुमार का कहना था कि अवशेष बचे हुए बैलट यूनिट मतपत्रों को सात मार्च को मतदान समाप्ति के बाद आठ मार्च को सुरक्षित रखे जाने के लिए वाहन से भिजवाया जाना था। उसी दौरान विधानसभा निर्वाचन कार्य के तहत संवीक्षा का कार्य राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रहा था। उसी समय कॉलेज के रास्ते के बाहर कुछ राजनीतिक पार्टी के लोगों द्वारा वाहन रोककर इस पर आपत्ति की गई। तत्पश्चात उच्चाधिकारियों के निर्देश प्राप्त होने पर अविलंब मौके पर उपस्थित लोगों के समक्ष बाक्स को सील-मुहरबंद कर कोषागार में सुरक्षित रखवा दिया गया। बताया जा रहा है कि मामला निर्वाचन आयोग के संज्ञान में पहुंचा तो वहां से जानकारी तलब कर ली गई।

Advertisement (विज्ञापन)

उसके क्रम में एसडीएम रमेश कुमार की तरफ से जिला निर्वाचन अधिकारी को इस बाबत आख्या भी प्रेषित की गई। बताते हैं कि मामले की गंभीरता और सपा द्वारा इसको लेकर लगातार सवाल उठाए जाने की स्थिति को देखते हुए, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की तरफ से आए निर्देश के क्रम में बुधवार की दोपहर श्याम प्रताप सिंह को घोरावल का नया एसडीएम/ रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी टीके शिबु के हवाले से सरकारी प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के दिए गए नौ मार्च के निर्देश के क्रम में रमेश कुमार उप जिलाधिकारी/रिर्टनिंग आफिसर विधान सभा क्षेत्र (400) घोरावल के स्थान पर श्याम प्रताप सिंह को उप जिलाधिकारी घोरावल/रिर्टनिंग आफिसर विधान सभा क्षेत्र घोरावल के पद पर नियुक्त किया गया है। बताते हैं कि इसको लेकर निर्गत आदेश की प्रति सभी प्रत्याशियों को भी भेजी गई है।

  • Advertisement

जगदंबा पटेल ने कहा ईवीएम की सुरक्षा में मतगणना स्थल के बाहर बैठेंगे सपा के कार्यकर्ता

सोनभद्र। यूपी विधानसभा चुनाव के मतगणना के 1 दिन पूर्व समाजवादी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश भर के हर जिलों में मतगणना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जिसमें सोनभद्र जिले के मतगणना प्रभारी चुनार के पूर्व विधायक जगदंबा पटेल को बनाया गया है। बुधवार को जगदंबा पटेल ने उरमौरा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस किया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा वोटों की चोरी करने का अंदेशा है जैसी की घटना सोनभद्र, वाराणसी सहित अन्य जिलों में हुई है। उसको देखते हुए पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा निर्देश किया गया है कि सभी जिलों में मतगणना प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं और उनकी निगरानी में काउंटिंग होगी। उन्होंने बताया कि काउंटिंग से पूर्व स्ट्रांग रूम के पास जैमर लगाने की मांग की गई है जिससे कि ईवीएम को हैक करने या किसी भी तरह से छेड़छाड न किया जा सके। उन्होंने कहा कि मतगणना से पूर्व स्ट्रांग रूम की तरफ जाने वाले हर व्यक्ति और गाड़ी को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चेक किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने हर उस तरीके को अपनाया, जिससे लोकतंत्र की रक्षा की जा सके। सोनभद्र सहित अन्य जनपदों में ईवीएम और बैलट पेपर पाए जा रहे हैं, उसके लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान भी भाजपायों द्वारा किए गए बेमानी को जनता जान चुकी है, जिसको देखते हुए यह सतर्कता बरती जाएगी। जिस तरह पंचायत चुनाव में महिला की साड़ी खींची गई और ओमप्रकाश राजभर जब नामांकन करने गए तो उन पर हमला हुआ। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्या की गाड़ी पर हमला किया गया लेकिन इन सब घटनाओं पर आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने बताया कि जब अपने हक के लिए देश का अन्नदाता किसान साल भर बैठ कर प्रदर्शन कर सकता है तो क्या हम लोगों ईवीएम की सुरक्षा में मतगणना स्थल के बाहर एक दिन नहीं बैठ सकते।

  • Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर हटाये गए घोरावल एसडीएम

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। मंगलवार को मतगणना स्थल के बाहर सपाइयों ने घोरावल एसडीएम का वाहन रोका था। सपाइयों ने घोरावल एसडीएम के वाहन से मतगणना स्थल पर सादा पोस्टल बैलेट व मुहर लेकर जाने का लगाया था।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके बाद से मतगणना स्थल के बाहर सपाइयों ने खूब हंगामा किया था। यह मामला जिला निर्वाचन अधिकारी टी0के0 शिबू के पास पहुंचते ही उन्होंने कार्यवाही करते हुए घोरावल एसडीएम/ रिटर्निंग ऑफिसर का तबादला करते हुए वहां पर श्याम प्रताप सिंह को नियुक्त किया।

  • Advertisement

विश्व महिला दिवस पर महिलाएं हुई सम्मानित

अनपरा, सोनभद्र। हिण्डालको रेनूसागर द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण विकास विभाग कार्यक्रम के अन्तर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर ग्रामीण विकास विभाग रेनूसागर में कार्यरत महिला वालेंटीयर के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में उपस्थित एच आर हेड शैलेश विक्रम सिंह ने समस्त महिला वालेटीयर को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि प्रत्येक महिला अपने आप में महत्वपूर्ण है वह अपने क्षमता को पहचाने और आगे बढ़े। साथ ही उनके प्रति अपना आभार प्रकट किया व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे सभी रोजगार परख कार्यो व महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर बनने के प्रयास की सराहना की। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी अनिल झा ने सभी महिलाओं के सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन संजीव श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण विकास विभाग के राजनाथ यादव का प्रयत्न सराहनीय रहा।

  • Advertisement

एनटीपीसी सिंगरौली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया धूमधाम से

Advertisement (विज्ञापन)

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बढ़ी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी सिंगरौली ने अपने उद्बोधन में सभी महिला कर्मचारियों के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हम सभी को महिलाओं से सीखना चाहिए कि कैसे कामकाजी जीवन और परिवार में संतुलन बनाए रखा जाए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

एक संगठन के रूप में, एनटीपीसी सिंगरौली सभी महिला कर्मचारियों को एक समावेशी और पूर्वाग्रह मुक्त वातावरण प्रदान करने और सभी महिला कर्मचारियों को यथासंभव सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सभी महिला कर्मचारियों ने भी लैंगिक समानता पर अपने विचार व्यक्त किए और एनटीपीसी महिला कर्मचारी केंद्रित योजनाओं और नीतियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि बसुराज गोस्वामी, डॉ एसके खरे, अमरीक सिंह भोगल, बिजॉय कुमार सिकदर, द्वारा सभी महिला कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप उपहार प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ एसके खरे, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएँ), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (ईएमडी एवं सीअँडआई ), बीजोय कुमार सिकदर, विभागाध्यक्ष ( मानव संसाधन ), रजनीश कुमार खेतान, उपमहाप्रबंधक ( मानव संसाधन ), नरेश कुमार उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उपस्थित रहे ।

  • Advertisement

ग्रामीण आदिवासी महिलाओं के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

HIGHLIGHTS

  • उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन के बैनर तले गांव के बगीचे मे लगा चौपाल
  • ग्रामीण महिलाओं को रोजगार परक बनाने का सिखाया हुनर


विशेष संवाददाता द्वारा

सोनभद्र। जिले की प्रमुख शैक्षणिक सामाजिक संस्था ‘उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन’ द्वारा मंगलवार को कोटा ग्राम पंचायत के परासपानी में आदिवासी ग्रामीण महिलाओं के साथ चौपाल लगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रोजगार परक जानकारी दी गई। आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण अंचल में आयोजित चौपाल में ग्रामीण महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जहां उन्हें खेल व कला के माध्यम से रोजगार परक शिक्षा ग्रहण करने हेतु जन- जागरण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

चोपन विकास खंड के कोटा ग्राम पंचायत स्थित परासपानी गांव में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन’ द्वारा लगाए गए चौपाल में उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाकर अपने आस-पास की महिलाओं को बुलाया और आपस में चर्चा की।

Advertisement (विज्ञापन)

गौरतलब हो कि उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन नामक संस्था वर्ष 2018 से सोनभद्र जिले में विशेषकर ग्रामीण बाहुल्य आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा पर काम कर रही है। इतना ही नहीं कोटा ग्रामसभा के गांवों में लोगों से जुड़कर लगातार शिक्षा पर विचार विमर्श भी करती आ रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के साथ सिर्फ चर्चा ही नहीं बल्कि एक कलात्मक गतिविधि का भी की प्रादुर्भाव किया जिसका उद्देश्य एक दूसरे का सहयोग करना, दूसरे के अधूरे कामों को पूर्ण करने की एक ललक पैदा करना है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस गतिविधि में जिन महिलाओं ने कभी हाथ में कलम नहीं पकड़ा था मंगलवार को वे उसे हाथ में लेते हुए आत्मविश्वास से लवलेश नजर आई। चौपाल की सबसे अच्छी बात यह रही की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी की और कार्यक्रम को सफल बनाया। परासपानी की समरिया देवी ने अपने उड़ीसा जाने और वहां के कामों को सीखकर आने का अनुभव साझा किया। वही बारहवीं में पढ़ने वाली मीना ने अपने पढ़ाई को जारी रखने के लिए ईट भट्टे पर मजदूर का काम किया। कभी स्कूल न जाने वाली शांति देवी ने आकाशवाणी में काम किया और गाँव की बात “हर घर में खेत, खेत में पानी और पानी पर मेड़” लोगों तक पहुंचाई।

Advertisement (विज्ञापन)

उपक्रम संस्था की सदस्य प्रियंका ने अपने अनुभवी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे पढ़ने का बहुत मन था और आज मेरे मन का काम हो रहा है। वही अभी कहा कि उपक्रम ने मुझे मौका दिया कि मैं पढ़ाई के साथ-साथ कुछ काम कर पाऊँ और ऐसा काम जिसमें बहुत सारे बच्चे भी पढ़ पाए तथा समाज के लिए जिम्मेदार नागरीक बन पाएं। उल्लेखनीय हो कि यह संस्था महिला सशक्तिकरण एवं साक्षरता के लिए भी प्रतिबद्ध है ।

उपक्रम ने महिलाओं को जागरूक किया और इन्हे दुनियादारी से जुड़ी शिक्षा एवम टेक्नोलॉजी से जुड़ने को प्रतिबद्ध करने का कार्य किया। तत्पश्चात ग्रामीणों महिलाओं ने अपनी समस्याओं को उपक्रम के साथ साझा करते हुए बताया की परासपानी स्तिथ इंटर कालेज जो चार वर्ष पूर्व बनके तैयार हो चुका था वह आज तक संचालित नही हो पाया। संसाधन के कमी कारण इन ग्रामीण महिलाओं के बच्चे आठवी के बाद नही पढ़ पाते है। साथ ही साथ ग्रामीण महिलाओं ने अन्य शिक्षा से संबंधित समस्याओं को उपक्रम से जाहिर किया।

इस मौके पर मुख्य रूप चंद्रकिरण तिवारी, समरिया, राधा समेत दर्जनों महिलाओं के साथ ही चंद्र प्रकाश तिवारी ,सनोज तिवारी ,संजय गुप्ता ,
सौरभ सिंह ,आशीष आदि मौजूद रहे। सफल संचालन संस्था की सह संस्थापक किरण एवम नूतन ने संयुक्त रूप से किया ।

  • Advertisement

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वन स्टॉप सेंटर में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
  • कार्यक्रम में समूह सखी व बालिकाओं द्वारा भ्रूण हत्या व दहेज रोकथाम पर नाटक की प्रस्तुति की गई।
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोढ़ी स्थित वन स्टॉप सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव पंकज कुमार, डी सी एन आर एल एम ए०के० जौहरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर समूह सखी व बालिकाओं द्वारा भ्रूण हत्या व दहेज रोकथाम पर नाटक की प्रस्तुति की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओ को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के सम्बंध में जानकारी दी गयी। जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करने एवं आत्मविश्वास की भावना पैदा करने के उद्देश्य से महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करना है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला प्रोवेशन अधिकारी पुनीत टण्डन ने बताया कि दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस के नाम से ही जाहिर है कि ये दिन महिलाओं को समर्पित है। महिला दिवस के बहाने हम देश-दुनिया की ऐसी महिलाओं को याद करते हैं जिन्होंने वैश्विक पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इस खास दिन को मनाने का मकसद उन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना हैं। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेगा इवेंट अनंता के माध्यम से समाज में बदलाव हेतु प्रयासरत महिलाओं जैसे उद्यमी /चेंज एजेंट्स /समाजसेवी अथवा समाज की रूढ़ियों पूर्वागृहों से संघर्ष कर आगे सफल जीवन यापन करने वाली महिलाओं व प्रेरणा देने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमे शिक्षा विभाग से दस, स्वास्थ्य विभाग से दस, बाल विकास विभाग से पांच, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पांच महिला सदस्य व महिला कल्याण विभाग से 40 महिलाए रही।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

इस अवसर पर नीलम सिंह, सरोजमा सिंह, शंतु सरोज, सीमा सिंह, नीतू यति सिंह,साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी,वीणा राव, रविता, रोमी पाठक, गायत्री दुबे, नेहा अग्रहरी, माण्डवी सिंह, रंजना चौबे, मीनू चौबे रिंकू यादव,नंदरानी, सुमन, चिंता पाण्डे, समूह सखी संजू कुशवाहा, राजेश सिंह, शेषमणि दुबे, सुधीर शर्मा, विपिन कुमार, बाबू अहमद सहित आदि लोग उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम का सफल संचालन साधना मिश्रा ने किया।

सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बालिकाओं में पाठ्य सामग्री का हुआ वितरण

गौतम विश्वकर्मा

सुकृत, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित “सोनभद्र सेवा आश्रम ट्रस्ट” के केंद्रीय कार्यालय पर मगंलवार को “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के शुभ अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा द्वारा बालिकाओं में पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अपने संबोधन में अध्यक्ष महोदय ने कहा कि समाज के हर वर्ग की बालिकाएं व महिलाएं शिक्षित होंगी और उनका सम्मान होगा तभी हमारा देश उन्नति करेगा। इसलिए हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपनी- अपनी बेटियों को शिक्षित करेंगे और सम्मान भी देंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, सह ट्रस्टी शांति देवी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र दिनेश कुमार, जिला सचिव सोनभद्र महिला मंच राधिका यादव, सदस्य गण मदन लाल यादव, सूरज मणि तथा सरवरे अख्तर मौजूद रहे।

  • Advertisement

सोनभद्र जनपद की नारी शक्तियां

प्रतिभा देवी
(साहित्यकार)

सोनभद्र। जहां नारियों की पूजा होती है वही देवताओं का निवास होता है मनु स्मृति में वर्णित यह सूक्त वाक्य भारत सहित विदेशों में नारी जाति पर परिलक्षित हो रहा है। हमारे देश में नारी शक्ति की पूजा का प्राविधान आदिम काल से रहा है।
वैदिक काल में नारियों को पुरुष की शक्ति के रूप में हमारे ऋषि मुनियों ने देखा और वैदिक साहित्य में इस तथ्य को वर्णित किया है। अस्त्र शस्त्रों से युक्त शेर पर सवारी करने वाली देवियों की पूजा, आराधना, अनुष्ठान की परंपरा हमारे देश के कायम रही है।

साक्षी गर्ग
(आईआरएस)
Advertisement (विज्ञापन)

मानव गुफाओं, कंदराओ, जंगलों में निवास करता था उस समय भी नारी शक्ति के रूप में आदिम समाज में प्रतिष्ठित थी, सोनभद्र जनपद के पंचमुखी सहित अन्य गुफाओं में आदिमानव द्वारा चित्राकित गुफाचित्रों में देवियों के चित्र शिकार करती, सजी संवरी, नाचती, गाती, बजाती, बालाएं इस तथ्य की साक्षी है कि आदिम काल मे नारिया पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सामाजिक, संस्कृति, आर्थिक, धार्मिक गतिविधियों में भाग लेती थी।

Advertisement (विज्ञापन)

मां दुर्गा के स्वरूप (भारत माता) को केंद्र में रखकर स्वाधीनता आंदोलन की लड़ाई संपूर्ण देश में लड़ी गई अंततः हमने भारत माता की हथकड़ियों बेड़ियों को काटकर विदेशी दासता से मुक्ति पाई थी।
ऐतिहासिक, सामाजिक सांस्कृतिक, धार्मिक केंद्रों से भरपूर आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र का महत्व संपूर्ण विश्व में है। जनपद की भौगोलिक, नैसर्गिक, राजनीतिक विशेषताओं के साथ- साथ जनपद सोनभद्र की नारी शक्तियों का महत्वपूर्ण स्थान है। पराधीनता से लेकर स्वाधीनता के 75 में वर्ष (आजादी का अमृत महोत्सव) तक इन नारी शक्तियों कार्यों की वजह से सोनभद्र जनपद का नाम पूरे विश्व में प्रसिद्ध हुआ।

विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक, इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार- पराधीनता काल में 25 दिसंबर सन 1937 को जब भारत के लोकप्रिय नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू का आगमन रॉबर्ट्सगंज में हुआ था तो घर की देहरी लाघ कर उन्हें मुख्य चौराहे पर माल्यार्पण करने वाली पार्वती देवी, स्वाधीनता आंदोलन मे अपनी त्याग, तपस्या, के बल पर अंग्रेजों की दांत खट्टे करने वाली दुद्धि नगर की महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेश्वरी देवी का नाम सोनभद्र के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है इन्होंने जहां एक ओर ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ आम जनता का नेतृत्व किया, वही यह जेल की सजा और जुर्माने की सजा को झेला था।

Advertisement (विज्ञापन)

स्वाधीनता के पश्चात साहित्य के क्षेत्र में रॉबर्ट्सगंज नगर की समाजवादी चिंतक, राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रभावित हम लोग साप्ताहिक समाचार पत्र की संपादक, डॉ शकुंतला शुक्ला, वाराणसी से प्रकाशित आज हिंदी दैनिक की स्तंभकार एवं शिक्षिका, लेखिका कुसुमलता त्रिवेद, सोनघाटी पत्रिका पत्रिका की साहित्य संपादक आदिवासी लोक कला केंद्र की सचिव, साहित्यकार आदिवासी जीवन के रंग कृति की कृतिकार प्रतिभा देवी, पद्य विधा की कवित्री डॉक्टर रचना तिवारी, अनीता “सोनपरी” कौशल्या कुमारी चौहान, कुमारी जयश्री राय कुमारी तृप्ति केसरवानी आदि महिलाओं ने हिंदी साहित्य की गद्य और पद्य विधा में अपनी गहरी पैठ बनाई।

प्रशासनिक क्षेत्र में रॉबर्ट्सगंज नगर की होनहार बेटी कविता चौरसिया (आईएएस) कुमारी साक्षी गर्ग (आईआरएस) प्रशासनिक अधिकारी के रूप में देश की सेवा कर रही हैं। राजनीति के क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर बसंती पनिका, अनीता राकेश अपनी राजनैतिक योग्यता का प्रदर्शन कर चुकी हैं और वर्तमान समय में राधिका पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर विराजमान है। दुद्धी विधान सभा क्षेत्र की प्रथम महिला विधायक रूबी प्रसाद भी अपने उत्कृष्ट कार्यकाल की वजह से राजनीति के बुलंदियों को छुआ।

जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष निशा सिंह का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। शिक्षा के क्षेत्र में रॉबर्ट्सगंज नगर में न्यू लिटिल फ्लावर स्कूल की स्थापना करने वाली उर्मिला दीक्षित विजयलक्ष्मी दीक्षित, स्वामी विवेकानंद बाल विद्यालय की प्रथम प्रधानाचार्य चंदर बहिन जी (मम्मी जी) मंजूलता मनिक, कुसुमलता त्रिवेद, मीरा तिवारी, तुलसीकृत रामचरितमानस, सुंदरकांड, रामायण का शिक्षा के रूप में प्रचार- प्रसार करने वाली चंद्रकला श्रीवास्तव एवं अशिक्षित गृहणियों, कन्याओं को शिक्षित करने के लिए लगभग 60 वर्ष पूर्व पर्दा प्रथा को तोड़कर घर की देहरी को लाघकर घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ाने वाली गुरुजी (मोहिनी दुबे) का नाम उल्लेखनीय है।

Advertisement (विज्ञापन)

बालिकाओं की शिक्षा के लिए कटिबद्ध प्रधानाचार्य सुभाग सिंह, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्राचार्य डॉक्टर अंजली विक्रम सिंह, डॉ सुषमा सिंह का नाम उल्लेखनीय है। चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ प्रभात जिंदल, डॉ अनुपमा सिंह, डॉ नम्रता सिंह, डॉ वीणा सिंह,डॉक्टर गीता कुमार, होम्योपैथ चिकित्सक के रूप में डॉक्टर कृति श्रीवास्तव, दंत चिकित्सक के रूप में डॉ मीनाक्षी सिंह, डॉ अनुराधा सिंह विधि के क्षेत्र अलका जैन,पूनम सिंह, बिंदू यादव मांडवी सिंह “उज्जैन निर्मला शर्मा,” चंद्रावती जयसवाल, शीला सिंह, सुनीता चतुर्वेदी, धर्म- अध्यात्म के क्षेत्र में कथावाचक सुनीता पांडे, रिचा शुक्ला, बाल व्यास आराधना चतुर्वेदी, लोक गायन के क्षेत्र में चमेली देवी, उषा सिंह, आशा सिंह, इंद्रावती देवी, विजयलक्ष्मी मालवीय, श्रुति त्रिपाठी, अभिनय के क्षेत्र में प्रतीची मालवीय, पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंजना श्रीवास्तव, चिंता पांडे, तारा शुक्ला, सावित्री मिश्रा, योग के क्षेत्र में अनीता गुप्ता, रॉबर्ट्सगंज नगर की बहू संगीता केसरी का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है जो वर्तमान समय में फिनलैंड में हिंदी भाषा की शिक्षा की अलख जगाई हुई है।

आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली आदिवासी महिलाओं की बात करें तो जनपद सोनभद्र के वनांचल, ग्रामीणाचलों में निवास करने वाली निवासी महिला कलाकारों के बिना राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक उत्सव पूरा नहीं होता है।
सोनभद्र की नारी शक्तियां देश- विदेश में अपनी उत्कृष्ट योग्यता का डंका पीट रही है जो हमारे लिए गर्व का विषय है।

  • Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free