मैंने भी किया मतदान

सोनभद्र। 4 राज्यों से गिरे यूपी के अंतिम जनपद सोनभद्र में सोमवार को सातवें और अंतिम चरण का मतदान संपन्न हुआ। जिले के 4 विधानसभा क्षेत्र रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी, घोरावल व ओबरा के मतदाताओं ने अपने-अपने मनपसंद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रतनलाल गर्ग ने अपने परिवार संग मतदान किया।
वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर
कवि सरोज सिंह व अधिवक्ता ज्ञानेंद्र शरण राय
पत्रकार हर्षवर्धन के सिर व साहित्यकार प्रतिभा देवी व शिक्षिका/कवित्री तृप्ति केसरवानी
रीना देवी व श्याम शंकर गुप्ता
शिव शंकर गुप्ता
विंध्य संस्कृत शोध समिति के निदेशक एवं वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार केसरवानी
Advertisement (विज्ञापन)
शिक्षक शिवधारी शरण राय
पत्रकार एवं संपादक ए के गुप्ता
आशुतोष शरण राय
मोंटी थर्ड ने अपने परिवार के साथ किया मतदान
Advertisement (विज्ञापन)
सत्यम शुक्ला
गोपाल अग्रहरी व सीमा अग्रहरी
Advertisement (विज्ञापन)
अजय कुमार शुक्ला
वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र
व्यवसाई रमेश थरड व समाजसेवी राजकुमार केसरी
व्यवसाई राधेश्याम बंका
Advertisement (विज्ञापन)
वरिष्ठ पत्रकार रामजी गुप्ता
योग शिक्षक योगी संकट मोचन
  • Advertisement

जिले की चारों विधानसभा सीटों पर सकुशल मतदान हुआ संपन्न

Advertisement (विज्ञापन)

HIGHLIGHTS

  • मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
  • मतदान केंद्रों पर कोविड-19 के नियमों का कराया गया कड़ाई के साथ पालन
  • कड़ी धूप में मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
  • वोटर लिस्ट में नाम ना होने से मतदाता हुए मायूस
  • चुनाव परिणाम पर टिकी है अब सबकी नजर
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का चुनाव जिले की चारों विधानसभा सीटों पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई। जिले में 60.74% मतदान हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

नक्सल प्रभावित जिले की रॉबर्ट्सगंज व दुद्धी विधानसभा सीट पर सुबह 7:00 से शाम 4:00 बजे तक और ओबरा व घोरावल विधानसभा सीट पर सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक वोट डाले गए। मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कोविड-19 के नियमों का सख्ती के साथ पालन कराया गया

मतदान केंद्रों पर विकलांगजनो के लिए व्हीलचेयर की गई थी व्यवस्था

तथा मतदान केंद्रों पर देखा गया कि महिलाओं बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जा रही थी और विकलांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी। मतदाताओं ने कड़ी धूप में लंबी लाइनें लगाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वहीं दूसरी ओर कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण मतदान देर से प्रारंभ हुआ। कई मतदाता वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण अपने मताधिकार प्रयोग नही कर पाए और निराश होकर घर वापस लौट गए।

मतदान केंद्रों के बाहर बने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेती युवती

अपना मतदान देने के बाद मतदाताओं ने बातचीत के दौरान बताया कि मैंने राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दे पर वोट दीया है तो किसी ने बताया मैंने रोजगार के मुद्दे पर वोट दिया है। अब तो सभी की नजर 10 मार्च को होने वाले मतगणना पर टिकी हुई है।

  • Advertisement

यज्ञ मंडप स्थापित,सभी तैयारियां पूर्ण

HIGHLIGHTS

  • कल होगी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं विराट रुद्र महायज्ञ
  • निकलेगी कलश यात्रा, भगवान की झांकी व गांव का होगा भ्रमण
  • प्रतिदिन होगी श्री राम कथा, श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला
  • राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गिरिया शिवगढ़ शीतला माता मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन चलेगा भंडारा
Advertisement (विज्ञापन)

राजेश पाठक

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गिरिया शिवगढ़ स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में सोमवार को यज्ञ मंडप स्थापित हो गया। जिसके साथ ही सभी तैयारियां पूर्ण हो गई। भक्तगणों ने माता शीतला, दुर्गा माता, गणेश जी एवं हनुमानजी महाराज की मूर्तियों की पूजा-अर्चना की।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के संयोजक भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास महाराज ने बताया कि राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गिरिया शिवगढ़ स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में 8 मार्च से 16 मार्च तक मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं विराट रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि कमल नयन दास जी महाराज के जरिए मंगलवार को माता शीतला के मंदिर का जीर्णोद्धार, मां दुर्गा, हनुमान जी एवं गणेश जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही कलश यात्रा, भगवान की झांकी, गांव का भ्रमण, मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं अग्नि मंथन होगा। विंध्याचल से आए आचार्य गोपाल धर द्विवेदी, आचार्य राधाकृष्ण तिवारी आचार्य राधेश्याम तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, कौशल तिवारी समेत सात आचार्यो के जरिए विराट रुद्र महायज्ञ की शुरूआत होगी। प्रतिदिन दोपहर एक बजे से सायं 7 बजे तक दिल्ली वृंदावन से आए आचार्य कृष्ण बिहारी तिवारी जी महाराज, वाराणसी से प्रियंका पांडेय एवं विजयगढ़ के चन्द्रबली जी महाराज द्वारा श्री राम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके अलावा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके अलावा प्रतिदिन अनिल बृजवासी वृंदावन की टीम द्वारा सायं 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक रासीलीला की जाएगी। बाबा जंगली दास जी महाराज ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के अध्यक्ष रामधीर सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष रामखेलावन मौर्य एवं सचिव प्रहलाद मौर्य हैं। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रहलाद विश्वकर्मा, श्रीराम बाबा, रामवृक्ष विश्वकर्मा, ताराचंद महात्मा,रामगति जी महाराज, रामदुलारे, अलिहारी देवी के साथ ही कुंवारी कन्याओं ने भी पूजन-अर्चन किया। लालबिहारी विश्वकर्मा के साथ ही गिरिया गांव के सभी लोग तथा दान दाता एवं श्रद्धालु शामिल हैं।

  • Advertisement

भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ दुष्प्रचार के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज

HIGHLIGHTS

  • मतदान के एक दिन पूर्व मतदाताओं में फैलाई भ्रांतियां
Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी, सोनभद्र। सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशी रामदुलार गोंड के वक्तव्यों को काट छाट कर वीडियो वायरल कर दुष्प्रचार करने के आरोप में कोतवाली पुलिस सोमवार को देर शाम 67A IT एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि गुलालझरिया निवासी युवक अजय यादव पुत्र रामबरन यादव व संजय यादव पुत्र देवरूप यादव के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि युवक फेसबुक के जरिये एक ऐसे वीडियो को फेसबुक पर प्रसारित किया था जो वास्तविक वीडियो से एडिट था। पुलिस ने यह कार्रवाई भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज उर्फ बबलू सिंह के तहरीर पर किया है। आरोपी युवक सपा नेता बताया जा रहा है।

  • Advertisement

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं विराट रुद्र महायज्ञ आठ मार्च से शुरू

HIGHLIGHTS

  • निकलेगी कलश यात्रा, भगवान की झांकी व गांव का होगा भ्रमण
  • प्रतिदिन चलेगा भंडारा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक
  • प्रतिदिन श्री राम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा दोपहर एक बजे से सायं 7 बजे तक व रासीलीला रात्रि 11 बजे तक
  • 16 मार्च को विशाल भंडारे के साथ होगा समापन
  • राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गिरिया शिवगढ़ शीतला माता मंदिर प्रांगण में किया गया है आयोजन

राजेश पाठक

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गिरिया शिवगढ़ स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में आठ मार्च को मुख्य अतिथि कमल नयन दास जी महाराज के जरिये माता शीतला के मंदिर का जीर्णोद्धार एवं मां दुर्गा, हनुमान जी एवं गणेश जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के संयोजक भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास महाराज ने बताया कि राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गिरिया शिवगढ़ स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में 8 मार्च से 16 मार्च तक मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं विराट रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि कमल नयन दास जी महाराज के जरिए रविवार से माता शीतला के मंदिर का जीर्णोद्धार, मां दुर्गा, हनुमान जी एवं गणेश जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की शुरूआत की गई है। 8 मार्च को कलश यात्रा, भगवान की झांकी, गांव का भ्रमण, मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं अग्नि मंथन होगा। इसके साथ ही विंध्याचल से आए आचार्य गोपाल धर द्विवेदी, आचार्य राधेश्याम तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी समेत सात आचार्यो के जरिए विराट रुद्र महायज्ञ की शुरूआत होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रतिदिन दोपहर एक बजे से सायं 7 बजे तक दिल्ली वृंदावन से आए आचार्य कृष्ण बिहारी तिवारी जी महाराज, वाराणसी से प्रियंका पांडेय एवं विजयगढ़ के चन्द्रबली जी महाराज द्वारा श्री राम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जाएगी। इसके अलावा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके अलावा प्रतिदिन अनिल बृजवासी वृंदावन की टीम द्वारा सायं 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक रासीलीला की जाएगी। बाबा जंगली दास जी महाराज ने यह भी बताया कि अंतिम दिन 16 मार्च को विशाल भंडारे का साथ विराट रुद्र महायज्ञ का समापन होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के अध्यक्ष रामधीर सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष रामखेलावन मौर्य एवं सचिव प्रहलाद हैं। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रहलाद विश्वकर्मा, श्रीराम बाबा, रामवृक्ष विश्वकर्मा, लालबिहारी विश्वकर्मा के साथ ही गिरिया गांव के सभी लोग तथा दान दाता एवं श्रद्धालु शामिल हैं।

  • Advertisement

डोड़हर गेट का सपा नेत्री ने तोड़ा ताला

बीजपुर, सोनभद्र। सपा नेत्री रुखसाना बेगम ने रविवार की दोपहर परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सालों से बंद पड़े डोडहर गेट का ताला तोड़कर सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में गेट खोल दिया। गेट खुलते ही वहां के रहवासियों व व्यवसायियों ने सपा नेत्री के पक्ष में नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया ।

Advertisement (विज्ञापन)

विदित हो कि कोविड-19 महामारी के समय एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन ने कोविड का हवाला देते हुए डोड़हर गेट को पूरी तरह से बंद कर दिया था जिससे डोडहर, खमरिया, मोखना सहित कई गांवों के सैकड़ों मजदूरों को परियोजना में कार्य करने हेतु लगभग 10 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी का सफर तय करना पड़ता था, चूंकि परियोजना परिसर के अंदर ही अस्पताल, स्कूल, बैंक व पोस्ट ऑफिस जैसे अति महत्वपूर्ण संस्थान भी स्थित हैं इसलिए किसी भी कार्य के लिए उन्हें लगभग 10 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी का सफर तय करना पड़ता था। ग्रामीणों के काफी विरोध के बाद परियोजना प्रबंधन ने पैदल व दुपहिया वाहन के आवागमन हेतु एक छोटा गेट तो खोल दिया था परंतु उक्त बड़ा गेट आज तक बंद था ।

Advertisement (विज्ञापन)

ग्रामीणों व व्यवसायियों ने उक्त गेट को खोलने हेतु कई बार धरना प्रदर्शन भी किया व परियोजना प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा पर कोई फायदा नहीं हुआ। रविवार को सपा नेत्री द्वारा ताला तोड़कर गेट खोलते ही गेट पर दर्जनों लोगों की भीड़ लग गई व सपा नेत्री के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई । इस दौरान ग्राम प्रधान के पी पाल, सद्दाम हुसैन, आदिल खान, रितेश जायसवाल, शाहनवाज खान सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।।

  • Advertisement

चुनाव में लगे अधिकारी/कर्मचारी किसी भी पार्टी या प्रत्याशी का आतिथ्य कदापि न करें स्वीकार – जिला निर्वाचन अधिकारी

HIGHLIGHTS

  • जिला निर्वाचन अधिकारी निरन्तर भ्रमणशील रहकर पोलिंग पार्टियों के रवानगी के लेते रहे जायजा
  • सभी पोलिंग पार्टियॉ अपने-अपने मतदान केन्द्रों हेतु रवाना हुई,जनपद के नागरिकगण लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर, लोकतंत्र को मजबूत बनाने में निभायें अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी
  • पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल ड्यिटी के दौरान कार्मिकों के अनुपस्थित पाये जाने पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी

सोनभद्र। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण, पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी पोलिंग पार्टियॉ राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी से विधानसभावार अपरान्ह 5 बजे तक रवाना हो गयीं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी टी0के0 शिबु, पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 अमित पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक भानु प्रताप सिंह ने निरन्तर भ्रमणशील रहकर पोलिंग पार्टियों के रवानगी का जायजा लेते रहें और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को निर्देशित किया कि वह किसी भी पार्टी या प्रत्याशी का आतिथ्य कदापि स्वीकार नही करेगें, यदि ऐसा कोई करता पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वह निरन्तर मतदान केन्द्रों का भ्रमणशील रहकर जायजा लेते रहेगें यदि कही कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसका तत्काल निराकरण करेगें। पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर पीठासीन/मतदान अधिकारी जिनकी ड्यिटी लगायी गयी थी वह अनुपस्थित मिले और उनका नाम बार-बार एनाउन्स भी किया गया तो भी वह नही पहॅुचे, इस प्रकारण को संज्ञान में लेते हुये जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कार्मिकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने हेतु निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री टी0के0 शिबु व पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से जिले के विधान सभा-घोरावल व विधान राबर्ट्सगंज में स्थापित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बूथों पर तैनात पीठासीन अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराने हेतु प्राप्त दस्तावेजों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। निर्वाचन अधिकारी द्वारा अनुपस्थित कार्मिक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को मतदान पार्टियों के सकुशल रवानगी पर धन्यवाद दिया। मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 अमित पाल शर्मा भी निरन्तर भ्रमणशील रहकर पोलिंग पार्टियों के रवानगी का निरीक्षण किया और मतदान कार्मिकों को सकुशल मतदान सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री राकेश सिंह, जिला विकास अधिकारी रामबाबू त्रिपाठी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।‌‌पोलिंग पार्टियों के जाने हेतु बसों की अच्छी व्यवस्था होने पर सभी पोलिंग पार्टियॉ काफी उत्साहित दिखें। मतदान दिनांक 07 मार्च,2022 को प्रातः 7 बजे से सायंकाल 6 बजे तक सम्पन्न होगा। जनपद में कुल 1 हजार 614 बूथ बनाये गये है।

  • Advertisement

मारकुण्डी घाटी में सीआईसीएफ जवानों से भरी रोडवेज बस खाई में गिरी, एक जवान की मौत

सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के चौथे मोड़ पर बीती रात को चुनाव ड्यूटी जा रहे सीआईसीएफ जवानों से भरी रोडबेज बस अनियंत्रित होकर तकरीबन 100 फीट खाई में जा गिरी। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई। बता दें की चुनाव ड्यूटी के लिए कुशीनगर जनपद सेसीआईएसएफ जवानों को लेकर जनपद सोनभद्र के ओबरा जा रहे थे।

Advertisement (विज्ञापन)

रात करीब 12 बजे मारकुंडी घाटी के चौथे मोड़ पर उतरते समय अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस घटना में कृष्ण वीर सिंह 45 पुत्र जोगेंद्र सिंह,निवासी सलोनी, बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीएमओ जिला अस्पताल पहुंचे रहे। जिला अस्पताल में एम्बुलेंस से घायल आठ जवानों को लाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें सीआईएसएफ विजश राठौर 32, एमएम वेग 45, के चन्द्रईया 32, एसएल नायक 40, टी बाला कृष्णा 35, रमेश 45, एस गौड़ा 50, रजनीश 35 वर्ष को भर्ती कराया। घायलों में जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए चिकित्सक ने सीआईएसएफ जवान टी बाला कृष्णा 35 वर्ष,हवलदार एम एम वेग 45 वर्ष को रेफर कर दिया। इसके अलावा जय प्रसाद 40, यू श्रीनिवास राव 51, सुरेश 35, इंद्र जीत कुमार 32, अरुण कुमार 30 वर्ष को दवा इलाज के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

  • Advertisement

मृत महिला का बयान दर्ज, विवेचक ने की चार्जशीट दाखिल

HIGHLIGHTS

  • प्यारी देवी के विरुद्ध अवर अभियंता विद्युत ने दर्ज कराई थी एफआईआर
  • मृत महिला के बेटे राकेश के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने लिया संज्ञान
  • लापरवाह अवर अभियंता एवं विवेचक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए भेजा पत्रक
  • कोर्ट ने 30 मार्च को वादी व विवेचक को किया तलब

राजेश पाठक

सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सोनभद्र खलीकुज्ज्मा की अदालत ने शनिवार को मृत महिला के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराए जाने एवं विवेचक द्वारा मृत महिला का बयान दर्ज कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किए जाने के मामले में सुनवाई करते हुए लापरवाह मुकदमा वादी एवं विवेचक के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए डीजीपी उत्तर प्रदेश सरकार एवं एमडी उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लखनऊ को पत्रक भेजा है। साथ ही वादी एवं विवेचक को 30 मार्च को कोर्ट में तलब किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि घोरावल थाने में 30 जून 2016 को दी तहरीर में अवर अभियंता ध्यानचंद वर्मा 33/11 केवी घोरावल ने आरोप लगाया है कि 29 जून 2016 को घोरावल थाना रोड पर स्थित कई घरों की बिजली की जांच की गई तो मृत प्यारी देवी पत्नी रामनाथ एवं अन्य लोगों जिनका बिजली कनेक्शन बिल बकाया होने की वजह से पूर्व में ही काट दिया गया था। लेकिन जांच में उपभोग करते हुए पाया गया। इस तहरीर पर पुलिस ने धारा 138बी विद्युत अधिनियम में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई। विवेचक बजरंगबली चौबे एसआई घोरावल ने विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत पाए जाने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

जब इसकी जानकारी मृत प्यारी देवी के बेटे राकेश कुमार सिंह को हुई तो वह अवाक रह गया। 27 अगस्त 2019 को न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में राकेश कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि उसकी माँ प्यारी देवी की मौत 27 सितंबर 2010 को हो गई है। जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र भी प्रार्थना पत्र के साथ दाखिल किया है। उसने यह भी अवगत कराया है कि उसके मां के नाम से बकाया विद्युत बिल भेजा गया था तो उसका भुगतान भी कर दिया गया है। बावजूद इसके मृत मां के विरुद्ध मुकदमा चलाया जा रहा है। इसका निस्तारण किया जाए। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने जब अवलोकन किया तो पता चला कि प्यारी देवी की मौत वर्ष 2010 में ही हो चुकी है, बावजूद इसके मुकदमा वादी अवर अभियंता ध्यानचंद वर्मा ने 30 जून 2016 को एफआईआर दर्ज कराया है। इतना ही नहीं विवेचक बजरंगबली चौबे ने केस डायरी में पर्चा नम्बर 6 में मृत प्यारी देवी का बयान भी दर्ज किया है और न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि वादी अवर अभियंता एवं विवेचक ने अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरती है। इतना ही नहीं ऑफिस अथवा घर पर बैठकर फर्जी एफआईआर एवं विवेचना की गई है। यह एक गम्भीर लापरवाही है। लिहाजा विवेचक बजरंगबली चौबे के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए डीजीपी उत्तर प्रदेश एवं अवर अभियंता ध्यानचंद वर्मा के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए एमडी विद्युत कारपोरेशन लखनऊ को पत्रक भेजा है। वहीं 30 मार्च को अवर अभियंता एवं विवेचक को न्यायालय में तलब किया गया है।

  • Advertisement

छोटेलाल हत्याकांड: दोषी शिवमूरत को 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 20 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 5 माह की अतिरिक्त कैद होगी
  • अर्थदंड की आधी धनराशि मृतक की पत्नी को मिलेगी
  • तीन आरोपी दोषमुक्त

राजेश पाठक

सोनभद्र। साढ़े बारह वर्ष पूर्व हुए छोटेलाल हत्याकांड के मामले में वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सोनभद्र खलीकुज्ज्मा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी शिवमूरत उर्फ बड़कऊ को 10 वर्ष की कैद एवं 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 5 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया। अर्थदंड की आधी धनराशि मृतक की पत्नी को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के जमुवल गांव निवासी बेचन पुत्र छोटेलाल ने 10 जुलाई 2009 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 9 जुलाई 2009 को 9 बजे दिन जब उसके पिता छोटेलाल गुप्ता अपने घर का खपड़ैल ठीक कर रहे थे उसी समय बड़े पिता शिवमूरत उर्फ बड़कऊ पुत्र लालबहादुर गुप्ता आए और उसके पिता से कहने लगे कि जो हिस्सा है उसे दे दीजिए। इसी दौरान उसके चाचा रामविलास व रामनिहोर तथा बाबा लालबहादुर आ गए और उसके पिता छोटेलाल को बुलाकर बेरहमी से पिटाई करने लगे। कहा कि तुम्हारे वजह से घर व खेत का बंटवारा नहीं हो पा रहा है। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर अपनी मां के साथ मौके पर पहुंचा।

Advertisement (विज्ञापन)

ग्राम प्रधान के यहां सुलह-समझौता की बातचीत होने लगी तभी सभी लोगों ने मिलकर पिताजी को बेरहमी से पीटने लगे और उन्हें अंदरूनी चोटें आई। जिसकी वजह से दूसरे दिन सुबह 4-5 बजे पिता छोटेलाल की मौत हो गई। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिबक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी शिवमूरत उर्फ बड़कऊ को 10 वर्ष की कैद एवं 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 5 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं तीन आरोपियों लालबहादुर, रामनिवास व रामनिहोर को दोषमुक्त करार दिया। जबकि अर्थदंड की आधी धनराशि मृतक की पत्नी को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बहस की।

  • Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free