फिराक गोरखपुरी का सोनभद्र से रहा है रिश्ता : दीपक कुमार केसरवानी

सोनभद्र। उर्दू साहित्य के महान शायर रघुवीर सहाय साहित्यिक उपनाम फिराक गोरखपुरी का (पूर्व जनपद मिर्जापुर) सोनभद्र जनपद से अटूट संबंध रहा है। इनका आगमन जनपद सोनभद्र के साहित्यिक मंच पर कई बार हो चुका है।
आज इनकी पुण्यतिथि पर जनपद के साहित्यकारों के साहित्यिक संबंधों पर चर्चा समचीन होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के निदेशक वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर के अनुसार-वाकया उन दिनों का है जब सोनभद्र जनपद मिर्जापुर जनपद का भूभाग था और यह क्षेत्र मिर्जापुर के दक्षिणांचल के नाम से प्रसिद्ध था, दक्षिणांचल में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए फिराक गोरखपुरी सोनभद्र की यात्रा पर आए थे और उनसे मेरी मुलाकात रॉबर्ट्सगंज नगर में हुई थी,घंटों हिंदी उर्दू भाषा के साहित्य पर चर्चा के बाद वे कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रेणुकूट गए थे।

Advertisement (विज्ञापन)

इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-“सोनभद्र जनपद के मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के निवासी, प्रख्यात उर्दू के शायर विश्वनाथ प्रसाद खादिम से इनके साहित्यिक तालुकात थे और इन दोनों महान शायरों ने देश- प्रदेश के कई नामचीन मंच पर एक साथ शिरकत किया था। रघुपति सहाय ने जिस प्रकार अपना साहित्यिक उपनाम “फिराक गोरखपुरी” रखा, उसी तरह बीएन बाबू (विश्वनाथ प्रसाद) ने अपने आपको मां सरस्वती का आराधक मानते हुए साहित्य सेवा के लिए अपना साहित्यिक उपनाय “खादिम” रखा और इसी उपनाम से दोनों शायर प्रसिद्ध हुए।

Advertisement

फिराक गोरखपुरी से खादिम साहब का प्रथम परिचय इलाहाबाद में आयोजित एक मुशायरे में हुआ था। कालांतर में यह परिचय दोस्ती में बदल गया, उस समय के साहित्यिक समाज में यह जोड़ी इतनी लोकप्रिय हुई कि मुशायरे का आयोजन करने वाली साहित्यिक संस्थाएं अपने कार्यक्रम में इन दोनों शायरो को शिरकत करने के लिए आमंत्रित करती थी। इन दोनों महान शायरों ने एक साथ देश के कई मंचों पर शिरकत किया और श्रोताओं की वाहवाही लूटी।

Advertisement (विज्ञापन)

एक बार मिर्जापुर में आयोजित मुशायरे में फिराक गोरखपुरी ने साफ-साफ कहा था कि मैं सिर्फ खादिम को सुनने आया हूं।
फिराक गोरखपुरी एवं खादिम मित्र, सहयोगी रहे और आपस में इनके संबंध इतने प्रगाढ़ थे कि वह मंच पर भी एक दूसरे की चुटकी लेने से नहीं चूकते थे। ऐसा ही एक वाकया है एक बार दोनों शायर मंच पर मुशायरे मे शिरकत कर रहे थे, फिराक साहब ने बेहतरीन अंदाज में अपनी शेर-ए शायरी पढा और जनता ने उनके शायरी पर खूब तालियां बजाई जब उनका समय समाप्त हुआ तो उन्होंने खादिम साहब की चुटकी लेते हुए माइक से बड़े ही चुट्टीले अंदाज में खादिम साहब की ओर मुखातिब होकर कहा-” ऐ खादिम उठ! यह सुनकर खादिम साहब के साथ- साथ श्रोता भी मुस्कुरा उठे। जैसे ही उन्होंने माइक थामा वैसे ही श्रोताओं ने तालियों से उनका स्वागत किया।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही उन्होंने बड़े ही मस्ती भरे अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि-” खादिम हूं नौकर नहीं शायर हूं प्रोफेसर नहीं।” इतना सुनते ही जनता ठहाका लगाकर हंसने लगी और फिराक गोरखपुरी भी मुस्कुरा उठे। फिराक गोरखपुरी के खादिम कहने का अर्थ नौकर से ही था और इस बात को खादिम साहब ने महसूस किया और उस समय फिराक गोरखपुरी सुप्रसिद्ध शायर और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर थी थे।

Advertisement

ऐसी बहुत सी मनोरंजक स्मृतियां फिराक गोरखपुरी खादिम साहब से जुड़ी हुई हैं जिसका वर्णन डॉक्टर अर्जुनदास केसरी के संपादन एवं लोकरुचि प्रकाशन से प्रकाशित एवं विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट द्वारा विमोचित पुस्तक “खादिम एक खुशबू” में दुर्लभ फोटोग्राफ के साथ संग्रहित है।

  • Advertisement

मतगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में 4 मार्च को – जिला निर्वाचन अधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि मतगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को प्रातः 10.00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में होगा। सभी मतगणना अधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगें।

Advertisement (विज्ञापन)

विजय कुमार सिंह प्राविधिक सहायक भूमि संरक्षण चोपन के मतगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर और अनुपस्थित रहने के सम्बन्ध में कोई स्पष्ट जानकारी न देने पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने इनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया में लगाये गये सभी कार्मिकों को निर्देशित किया है कि वह पोलिंग पार्टी रवाना स्थल राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी में प्रातः 6 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें, जिससे कि पोलिंग पार्टियों को समय से सम्बन्धित बूथ पर भेजा जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

मतदान प्रक्रिया में जिन भी कार्मिकों की ड्यूटी लगायी गयी है, वह अनिवार्य रूप से पोलिंग पार्टी रवाना स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगें। जो भी कार्मिक पोलिंग पार्टी रवाना स्थल पर उपस्थित नहीं होगा, उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

  • Advertisement

बीजेपी प्रत्याशी अनिल मौर्या के समर्थन में पार्टी ने जुलूस निकालकर नुक्कड़ सभा का किया आयोजन

Advertisement (विज्ञापन)

घोरावल, सोनभद्र। भाजपा प्रत्यासी अनिल मौर्या के समर्थन में बृहस्पतिवार को पार्टी द्वारा घोरावल नगर पंचायत में जुलूस व नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे। पार्टी द्वारा आयोजित नगर भर्मण कार्यक्रम में प्रत्यासी अनिल मौर्या के समर्थन में अपार जन सैलाब सड़क पर आ गया।

Advertisement (विज्ञापन)

नगर स्थित घोरावल बस स्टैंड से जुलूस का शुभारंभ हुआ और पूरे नगर का भर्मण करते हुए शिवद्वार रोड तिराहा पर दुर्गा मंदिर के पास नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया,जिसमे प्रत्यासी अनिल मौर्य के अलावा धर्मवीर तिवारी व अजित रावत का सम्बोधन हुआ। इसके बाद जुलूस फिर नगर में भर्मण करते हुए मुख्खा तिराहे पर पहुँचा। वहाँ पर मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पार्टी नही बल्कि जनता चुनाव लड़ रही है, क्योकि केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं जो हर घर तक बिना भेद भाव से पहुँच रही है उससे जनता सरकार के कार्यो से प्रभावित है,और उत्तर प्रदेश में विगत 5 वर्षों में योगी सरकार ने जो कार्य किया है चाहे सुरक्षा की बात हो या विकास की हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुए है।

Advertisement (विज्ञापन)

अतः आप सभी से आग्रह करने हम आये है कि पार्टी के प्रत्यासी अनिल मौर्य को कमल के निशान पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाये। इस दौरान रॉबर्ट्सगंज नगर के ब्लॉक प्रमुख अजित रावत,घोरावल ब्लाक प्रमुख दीपक पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण पटेल,देवेंद्र पटेल प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा,सभी मण्डल अध्यक्ष महामंत्री सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Advertisement

कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों, नौजवानों व छोटे व्यापारियों और महिलाओं को बनाएंगे सशक्त : प्रियंका गांधी

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को जिले में जनसभा को संबोधित करने पहुंची
  • प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादे को गिनाया
  • जनसभा में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित जनता की भारी भीड़ देखने को मिली
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को जनसभा को संबोधित करने ओबरा के रामलीला मैदान पहुंची। प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में किसानों, नौजवानों, छोटे व्यापारियों और महिलाओं को सशक्त बनाने पर अधिक जोर दिया है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम यूपी में विकास की राजनीति करना चाहते हैं। ऐसी राजनीति जिसमें जाति-धर्म की बजाय रोजगार की बात हो। अच्छी शिक्षा, अच्छे स्वास्थ्य, लाभपरक खेती की बात हो। अगर आप कांग्रेस की सरकार यूपी में लाते हैं तो दशकों बाद ऐसी सरकार देखेंगे, जो आपके हित के लिए दिन-रात काम करती दिखेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने युवाओं के लिए भर्ती क्रांति लाने की बात कही। प्रियंका ने महंगाई, बेरोजगारी और छुट्टा पशुओं की समस्या पर भाजपा सरकार को निशाने पर रखा। कहा कि सरकारी विभागों में 12 लाख पद खाली हैं। पांच साल तक इन्होंने यह पद नहीं भरे, मगर अब चुनाव आने पर रोजगार देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था के रीढ़ होते हैं। इस सरकार ने रीढ़ को ही कमजोर कर दिया। जो खुद कमजोर हो गया, वह दूसरों को रोजगार कहां से दे पाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

कहा कि यूपी सरकार की गलत नीतियों से यहां छुट्टा पशुओं की समस्या है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो महंगाई कम होगी छत्तीसगढ़ में भी यही समस्या थी, लेकिन वहां की सरकार ने इसके लिए नीति बनाई। दो रुपये पर गोबर खरीदने की योजना से लोगों ने छुट्टा पशुओं को अपने पास रखना शुरू किया। समस्याएं दूर तभी होंगी, जब सरकार की नीति और नीयत ठीक होगी। भाजपा सरकार के लोग चुनाव के समय आपके बीच आकर मुफ्त राशन, नमक, खाते में पैसा देने की याद दिला रहे हैं। उनकी सोच क्या है, इससे आप समझ सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो हम भर्ती क्रांति लाएंगे। परीक्षा और नियुक्ति की प्रक्रिया में सिर्फ छह माह का अंतर होगा। अगर कोई अधिकारी इसमें फेरबदल करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कानून लाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए यात्रा मुफ्त होगी। महिलाओं को बसों में सफर मुफ्त होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र के वादे गिनाते हुए कहा कि हम नहीं चाहते कि आप पिछड़े और गरीब बने रहें, ताकि कोई आपका फायदा उठा सके। आप सशक्त बनिए, अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाइए। लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे बड़ी होती है। अपना वोट जिम्मेदारी के साथ ऐसे व्यक्ति को दीजिए, जो आपकी समस्याओं का समाधान ढूंढे और उसे दूर कराने के लिए लड़ सके। कांग्रेस की सरकार बनने पर महंगाई कम होगी। रोजगार मिलेगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, चंद्रदेव राय ओबरा से कांग्रेस प्रत्याशी रामराज गोंड, राबर्ट्सगंज से कमलेश ओझा, दुद्धी से प्रत्याशी बसंती पनिका सहित आदि लोग रहे।

  • Advertisement

गांववालों ने पकड़ा चोर, किया पुलिस के हवाले

HIGHLIGHTS

  • एक ही रात हुई तीन अलग अलग जगह चोरियां
  • चोरों ने समरसेबल के तार को बनाया निशाना

डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनारी के टोला जुड़वानी के गांववालों ने एक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्रामीण महिपत पुत्र सोनई निवासी जुड़वानी ने बताया कि देर रात दो चोर मेरे घर से लगभग 30 मीटर की दूरी पर लगे हैंडपंप में समरसेबल फिट हुआ है और समरसेबल के बिजली का तार मेरे घर पर कनेक्शन हैं। जिसे दो चोर काटकर ले जा रहे थे कि तभी हमलोगों की नींद खुल गई और देखा दो लोग भाग रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

फिर हल्ला गुल्ला करने पर गांव के लोगों द्वारा घेराबन्दी कर एक चोर को पकड़ने में सफल रहे, वही दूसरा भाग गया। पकड़े चोर को गांववालों ने बांधकर डॉयल 112 न0 को सूचना दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे। डॉयल 112 न0 पीआरबी हाथीनाला ने चोर को अपने कब्जे में लेते हुए चोर का झोला देखा तो उसमें बिजली के छीला हुआ दो बंडल तार एवं एक चाकू मिला। चोर ने अपना नाम गुड्डू (25) पुत्र बुध्धन निवासी कुम्हिया और अपने साथी का पप्पू (30) पुत्र पंचलाल निवासी कुम्हिया बताया। वही पीआरबी हाथीनाला पुलिस ने चोर को अपने साथ चोपन थाने ले गए।

Advertisement (विज्ञापन)

वही चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में संतलाल के घर पर लगे समरसेबल के तार लगभग 30 मीटर एवं कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भी बीती रात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़ा कार्यालय में रखे आलमारी व बक्सा का भी ताला टूटा मिला और प्रयोगशाला के कमरे का भी ताला टूटा मिला और जिस कमरे में बच्चों के खाने का राशन रखा गया था, उसका भी ताला टूटा मिला।

Advertisement (विज्ञापन)

स्कूल के रसोइया ने बताया कि सुबह जब स्कूल खोलने आए तो देखा कि कार्यालय सहित तीन कमरों का ताला टूटा हैं और इस घटना का सूचना तत्काल हमने स्कूल के प्रभारी को दिया।
स्कूल की अध्यापिका योगिनी श्रीवास्तव ने बताया कि चोर समरसेबल में हुए कनेक्शन का तार लगभग 40 मीटर और ब्लूटूथ स्पीकर ले गए हैं और गनीमत हैं कि बच्चों के खाने का राशन बच गया है।

  • Advertisement

रामनगर से हिरेश्वर मंदिर तक शिव बारात में जमकर झूमें शिवभक्त

दुद्धी, सोनभद्र। शिवरात्रि पर्व पर समूचा इलाका शिवभक्तों से पटा रहा। लौवा पहाड़ी, हिरेश्वर महादेव मंदिर, बीड़र एवं मल्देवा में कैलाश कुंज द्वार समेत अन्य देवालयों पर लोग बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद वहां लगे मेले का लुत्फ़ देर शाम तक उठाते रहे। शिव भक्तों के साथ दूल्हा बनकर नन्दी गाड़ी पर सवार हुए बाबा भोलेनाथ की बारात दोपहर करीब तीन बजे नगर के प्राचीन शिवाला मंदिर से निकली।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पूर्व वहां उपस्थित माताओं ने भगवान शिव का विधिवत श्रृंगार किया और देवों के देव महादेव के बारात को लेकर भगवान ब्रह्मा, विष्णु के साथ अन्य देवी देवता कैलाश कुंज द्वार की ओर चल पड़े। बारात में भूत, पिशाच,रिछ, बानर आदि का भेष धरे बच्चों के साथ ही कई आदिवासी महिला पुरुष करमा, शैला सरीखे परंपरागत संस्कृति के तहत नृत्य करते हुए लोगों के आकर्षण के केंद्र बिंदु में थे। दुद्धी शिवाला से कैलाश कुंज द्वार तक बारातियों के स्वागत में जगह जगह जलपान एवं ठंडई स्टाल लगाये गए थे। मां पार्वती के मायके कैलाश कुंज में डॉ लवकुश प्रजापति ने पूरी व्यवस्था अपने देखरेख में सुव्यवस्थित कर रखी थी। बारात के पहुंचते ही हर हर महादेव के उदघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।

Advertisement (विज्ञापन)

कुछ ही क्षणों में मां पार्वती एवं भगवान भोले भंडारी के जयमाल के सुंदर दृश्य ने लोगों को भक्तिमय कर दिया। कुछ इसी तरह का नजारा हिरेश्वर महादेव मंदिर पर निकली। शिव बारात एवं जयमाल का अनुपम दृश्य लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा। डीहवार बाबा शिव मंदिर से रामनगर युवाओं सत्येंद्र कश्यप, अजीत अग्रहरि, सुनील जयसवाल, आमेश सिंह, जितेंद्र उर्फ पीपी, बबलू कश्यप अग्रहरी सहित अन्य भक्तों के द्वारा आकर्षक रथ पर सवार होकर भोले शंकर एवं अन्य देवी देवता का रूप धरे लोगों के साथ बीड़र गांव के हिरेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए।

Advertisement (विज्ञापन)

वहां व्यवस्था की कमान प्रबंधक रविन्द्र जायसवाल ने संभाल रखी थी।बारात में चन्द्रिका प्रसाद आढ़ती,भोला बाबू, प्रेमचंद आढ़ती,रामेश्वर राय,रामपाल जौहरी, कुलभूषण पांडेय,जगदीश्वर जायसवाल, राजेश्वर बाबू राजू, जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि,महामंत्री सुरेन्द्र गुप्ता, मल्देवा प्रधान सीता जायसवाल, पूर्व प्रधान निरंजन जायसवाल, कमल कानू ,डॉ विनय कुमार, अनूप कुमार डायमंड, पीयूष अग्रहरि, महेंद्र मिश्रा, उमाशंकर समेत सैकड़ो समाजसेवी व गणमान्य शामिल रहे।

  • Advertisement

निर्वाचक फोटो पहचान पत्र न होने पर वैकल्पिक 12 दस्तावेजो में कोई एक करें प्रस्तुत-जिला निर्वाचन अधिकारी

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी टी00के0 शिबु ने जनसामान्य को सूचित किया है कि विधानसभा समान्य निर्वाचन-2022 के लिये सभी निर्वाचक जिन्हें निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किये गये है, मतदान स्थल पर अपना मत डालने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने हेतु अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखायेगें।

Advertisement (विज्ञापन)

ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नही कर पाते है उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करें। उन्होंने 12 वैकल्पिक दस्तावेजों के सम्बन्ध में बताया है कि आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंक लाइसेन्स, पैन कार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकारध्लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गय फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों द्वारा जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार है।

  • Advertisement

प्रदेश को बिजली देने वाली धरती को प्रणाम – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोनभद्र जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप सभास्थल पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस की भारी भीड़ उमड़ी। पीएम मोदी ने जिले की चारों सीटों से भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में सभा को संबोधित किया। 

HIGHLIGHTS

  • पीएम मोदी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
  • भ्रष्‍टाचारी मजबूत हुए तो आपका पैसा खा जाएंगे : पीएम मोदी
  • एनडीए की सरकार सोनभद्र जैसे जिलों और जनजातीय समाज को पीछे नहीं रहने देगी : पीएम मोदी
  • भारत माता की जय और योगी- मोदी के नारे से गुंजायमान रहा जनसभा स्थल
  • बीजेपी जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने पीएम मोदी को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप सभास्थल पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस की भारी भीड़ उमड़ी। पीएम मोदी ने जिले की चारों सीटों से भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में सभा को संबोधित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

पीएम की जनसभा को सुनने के लिए सुबह से ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जुटान के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। दोपहर होते होते जनसभा स्‍थल पर लोगों का हुजूम उमड़ने लगा और सभा स्‍थल पार्टी के झंडे से पट गया। पीएम नरेन्‍द्र मोदी इसके पूर्व दोपहर में वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे और वायुसेना के हेलीकाप्टर से सोनभद्र में चुनावी सभा को सम्बोधित करने के लिए रवाना हो गए।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र की धरती से पीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश को बिजली देने वाले जिले को प्रणाम उन्होंने कहा कि भारत का सामर्थ्‍य है कि यूक्रेन में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान चला रहे हैं। कई हजार नागरिकों को वापस लाया जा चुका है। भारत ने अपने चार मंत्रियों को भेज दिया है। संकट में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए वायुसेना को भी लगाया गया है। देश के लोगों को विश्‍वास दिलाता हूं कि सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Advertisement

80 करोड़ ना‍गरिकों को मुफ्त राशन दिया : पीएम मोदी

कोरोना वैक्‍सीन पर बोले कि टीका लगवाने के लिए लोगों से जुड़ने पर मुसीबत होती थी। हमारी सेनाओं के पराक्रम पर सवाल उठाते थे। यूपी के लोग क्‍या ऐसे लोगों को वोट दे सकते हैं? भारत का सबसे तेज टीकाकरण अभियान रहा है। 80 करोड़ ना‍गरिकों को मुफ्त राशन दिया गया है। यह आंकड़ा सुनकर दुनिया चौक जाती है।

परिवारवादियों ने भारत का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : मोदी

परिवारवादियों ने भारत का अपमान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। यह अपमान यूपी का अपमान है। आपके जिले में आकर आपसे आग्रह कर रहा हूं कि आपको इस परिस्थिति में जीने को मजबूर किया है। आपको पीछे रखा, ऐसे लोगों को माफ मत करना। यह लोग देश और आपका भला नहीं कर सकते। सोनभद्र जैसे अनेक जिले हैं जहां अपने खजाने से प्रकृति ने समृद्ध किया। पहले खनिज संपदा को लूटा और अपने हाल पर छोड़ दिया। आज एनडीए सरकार सोनभद्र जैसे जिलों और जनजातीय समाज को पीछे नहीं रहने देगी। सोनभद्र को आकांक्षी जिला अभियान में शामिल किया। बिजली, शौचालय, गैस, शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य के लिए सोनभद्र और आसपास को प्राथमिकता दी जा रही है। पांच लाख तक मुफ्त इलाज वाला आयुष्‍मान कार्ड भी बनवा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे कहा कि आपको पक्‍का घर देने का मोदी का इरादा भी पक्‍का है। हमने हजारों घर सोनभद्र में बनाए हैं, जो बचे हैं उनको दस मार्च के बाद योगी सरकार बनने के बाद पक्‍के घर बनाने का काम किया जाएगा। पक्‍का घर चार दीवारें नहीं बल्कि कल्‍पना साफ है जिसमें नल से जल पहुंचे। यह अभियान भी तेज गति से चलाएंगे। इन दोनों योजनाओं के लिए एक लाख करोड़ का योगदान किया गया है। पक्‍का घर और नल से जल पहुंचे यह काम किया जा रहा है। परिवारवादी लोग खजाने पर नजर रखते हैं, यह भ्रष्‍टाचारी मजबूत हुए तो आपका पैसा खा जाएंगे। आप उनको लूटने देंगे? यह आपके हक के पैसे हैं। सोनभद्र से निकला पैसा यहां के विकास के लगाना जरूरी कर दिया।

कहां कि मिनरल फंड से राज्‍यों को 50 हजार करोड़ मिलना तय हुआ है। एक बड़ी राशि सोनभद्र को मिली है। घर, सड़क खेत और खदान के श्रमिकों को श्रम कार्ड से जोड़ा गया है। श्रमिकों को सुविधा पहुंचाना आसान हो गया है। माफ‍िया लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए हैं। कब्‍जा माफ‍िया का दाना पानी बंद करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गांव के घर और जमीन की घरौनी आपको सौंपी जा रही है। ताकि आपकी जमीन न कब्‍जा हो। स्‍वामित्‍व योजना में घरौनी मिली तो कोई आपका घर जमीन कब्‍जा नहीं कर सकेगा। आजादी और विकास में सभी को सम्‍मान दिया जा रहा है। जनजातीय सेनानियों को राष्‍ट्रीय पहचान दी है। बिरसा मुंडा के जन्‍मदिन को मनाने के साथ जनजातीय संग्रहालय बनाया जा रहा है।
आज 90 वन उपज पर एमएसपी और पट्टे दिए जा रहे हैं। पीएम किसान सम्‍मान का लाभ भी किसानों को मिला है। सोनभद्र में आनंद होगा कि छोटे किसानों के लिए सरकार काम करती है। सोनभद्र में दो लाख से अधिक किसानों को उनके परिवार के खाते में साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये और उससे अधिक रकम दो लाख से अधिक किसानों के खाते में जमा हो चुकी है। कोई करप्‍शन नहीं। सीधा दिल्‍ली से आपके खाते में भेजता हूं। ऐसी योजना निर्बाध चलती रहे तो खनन माफ‍िया और परिवारवादियों को रोकना जरूरी है। इसके लिए भाजपा को मजबूत करना होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

वही पीएम मोदी के संबोधन के पूर्व सभा दोपहर 1.30 बजे शुरू हुई तो उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए सोनभद्र की गरीबी और उसे दूर करने के लिए किए प्रयासों की जानकारी दीया। पीएम मोदी के संबोधन के पश्चात बीजेपी जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने उन्हें अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्यसभा सदस्य राम शकल, राज्यमंत्री संजीव गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्या, पूर्व सांसद छोटे लाल खरवार मौजूद रहे। जबक‍ि मंच के सामने अग्रिम पंक्ति में पार्टी के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही और पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस का भारी जनसैलाब सभा में उपस्थित रहा।

Advertisement
  • Advertisement

महाशिवरात्रि पर नगर में शिव बारात की निकली भव्य झांकी

Advertisement (विज्ञापन)

HIGHLIGHTS

  • गुप्तकाशी के शिवालयों में लगा मेला
  • भक्त जनों ने भगवान शिव की की पूजा और आराधना
  • जनपद भर में दिखा हर्षोल्लास का माहौल
  • शिव बारात में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व गुप्तकाशी में हर्षोल्लास के साथ मनाया। जनपद के शिवालयों में सुबह से ही भक्तजन मंदिरों पर पहुंचकर जलाभिषेक किया और पूजन- अर्चन कर सुख, समृद्धि की कामना की। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में रंगीला कांवर संघ की ओर से शिव बारात की अद्भुत झांकी निकाली गई। यह झांकी नगर के मार्गों से गुजरती हुई बरेला मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

बारात में भगवान शिव के बाराती डीजे के भक्तिमय धुन पर झूम कर नाचे। इस दौरान भक्तों का भारी जन सैलाब शिव बारात में सम्मिलित हुआ। बताते चलें कि रंगीला कांवर संघ की ओर से प्रतिवर्ष जनपद मुख्यालय में शिव बारात की भव्य झांकी निकाली जाती है इस झांकी में अधिक से अधिक भक्त शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति करते हैं।

Advertisement
  • Advertisement

जिले में कल प्रधानमंत्री करेंगे चुनावी जनसभा को संबोधित

Advertisement

HIGHLIGHTS

  • प्रधानमंत्री के चुनावी जनसभा में जनता की भारी भीड़ जुटने की संभावना है
  • जिला प्रशासन व भारतीय जनता पार्टी ने जनसभा की पूरी की तैयारिया
  • जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन जिले में हो रहा है। जिसमें वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले भी जिले में दो चुनावी जनसभाओं में प्रधानमंत्री का आगमन हो चुका है। पीएम मोदी का आगमन चुर्क स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के बगल के मैदान में होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश और जिले के दिग्गज नेताओं सहित जिले के चारों विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशियों की मौजूदगी रहेगी। प्रधानमंत्री का चुनावी दौरा बीजेपी के प्रत्याशियों के लिए अहम मानी जा रही है। चुनावी जनसभा की तैयारिया जिला प्रशासन एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्ण कर ली गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

पीएम मोदी लगभग 12:10 बजे वाराणसी से सोनभद्र के लिए रवाना होंगे और 12:50 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। 01:00 से 01:40 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे तथा‌ 01:50 बजे हेलीपैड से गाजीपुर के लिए रवाना होंगे। इस जनसभा में लोगों की काफी भीड़ जुटने की संभावना है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा इस चुनावी जनसभा की पूरी तैयारिया कर ली गई हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement
  • Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free