10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisement (विज्ञापन)

डाला, सोनभद्र। उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थ व अवैध शराब की तस्करी के क्रम में थाना हाथीनाला ग्राम रानीतली बरियार बेलहत्थी से हे 0का0 सुरेंद्र सिंह यादव मय हमराही रीoकाo हरी श्याम यादव थाना हाथीनाला ने एक अभियुक्त सिकंदर पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम भवानी कटरिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र को 10 लीo अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement
  • Advertisement

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल सन्तोष का आगमन कल

HIGHLIGHTS

  • कल होगी बीजेपी की संगठनात्मक बैठक
  • बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारीगण रहेंगे मौजूद
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता )

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2022 दिन सोमवार को एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन जिला कार्यालय पर दोपहर 12 बजे किया गया है जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का आगमन होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस बैठक में मुख्य रुप से पार्टी के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला प्रवासी, जिला समन्वयक, विधानसभा प्रवासी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक की उपस्थिति अनिवार्य है। उक्त आशय की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दिया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement
  • Advertisement

मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर श्रमिकों को किया गया जागरूक

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। रविवार को प्रकृति विधान फाउंडेशन के अध्यक्ष राज कुमार केसरी के नेतृत्व में नगर स्थित आरटीएस क्लब के पास श्रमिक चौराहे पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर श्रमिकों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष राज कुमार केसरी ने अपने कविता के माध्यम से मतदाताओं से कहां कि

Advertisement (विज्ञापन)
अगर ‌भारत का प्रत्येक व्यक्ति पूर्ण मतदान करें व करवाने का हिस्सा हो जाए तो, संपूर्ण मतदान प्रतिशत प्रत्येक चुनाव का हिस्सा हो जाए। और श्रमिकों को सिर्फ काम चाहिए,वो चाहे जहां रहे उन्हें आराम चाहिए। श्रमिक के जीवन का आधार ही काम है, श्रमिक क्या हर किसी का जीवन काम के बिना निराधार है।
Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने श्रमिकों से अपील किया कि वह शत-प्रतिशत मतदान करें और अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर फाउंडेशन द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं श्रमिकों को एक पौधा उपहार स्वरूप दिया गया। इस दौरान फाउंडेशन के सचिव आशीष पाल कोषाध्यक्ष अजीत सिंह, संचार निदेशक विष्णु सेठ, वरिष्ठ सदस्य चंचल थरड, शमशाद अहमद, नातिक अहमद, ध्रुवकांत द्विवेदी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

  • Advertisement

‘काशी में की गई थी मेरी मृत्यु की कामना’, वाराणसी में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर भी जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के समय हमारी मृत्यु की कामना भी की गई थी.

HIGHLIGHTS

  • पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
  • ये जिंदा शहर बनारस है, परिवारवादी नहीं समझ सकते- पीएम

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी में थे. पीएम मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर भी जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के समय हमारी मृत्यु की कामना भी की गई थी.

पीएम मोदी ने नाम लिए बगैर विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि कुछ लोग इतना नीचे तक गिर गए थे. उन्होंने कहा कि मृत्यु की कामना पर भी मुझे बहुत आनंद आया. पीएम ने काशी के लोगों से भावनात्मक लगाव प्रदर्शित करते हुए कहा कि मेरी मृत्यु तक न काशी मुझे छोड़ेगी न काशी के लोग. अगर भक्तों की सेवा करते चला जाऊं तो उससे बढ़िया क्या होगा.

पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये जिंदा शहर बनारस है. परिवारवादी लोग इसे नहीं समझ सकते कि यहां से मुक्ति का मार्ग खुलता है. पीएम मोदी ने कहा कि मरते दम तक काशी की सेवा करता रहूंगा. काशी विश्वनाथ धाम भी पहुंचे और पूरे विधि-विधान के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना किया.

Advertisement

गौरतलब है कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के समय समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर तंज किया था. अखिलेश यादव ने तब कहा था कि अंतिम समय में लोगों को काशी में ही रहना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव की ओर से तब किए गए वार पर ही आज वाराणसी से पलटवार किया है.

Advertisement

राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर गोष्ठी का हुआ आयोजन

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। अधिवक्ता परिषद सोनभद्र इकाई द्वारा शनिवार को राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर अधिवक्ता गोष्ठी का आयोजन सोनभद्र बार सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता परिषद के प्रदेश महामंत्री शीतल व विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री दुर्गा प्रसाद, अधिवक्ता परिषद सोनभद्र के संरक्षक अमरेश चंद्र पांडेय व अनुशासन समिति बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य राकेश शरण मिश्र का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में अथितियो को अंग वस्त्रम एवम शिवद्वार स्थित भगवान शिव तथा माता पार्वती की प्रतिमा का चित्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शीतल ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में चुनाव अपना एक अहम महत्व रखता है। इसलिए हम अधिवक्ता समाज के सबसे प्रबुद्ध वर्ग होने के नाते समाज को चुनाव के महत्व से अवगत कराना चाहिए तथा लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए आग्रह करना चाहिए। ताकि लोकतंत्र में हर व्यक्ति के हिस्से की ईट के रूप में उसका मत एक स्वस्थ सरकार जो भयमुक्त समाज दे सके, शोषण मुक्त, दंगा मुक्त समाज दे सके। ऐसी सरकार का निर्माण हो जो देश को सुदृढ़ बना सके और यह कार्य अन्य वर्गों की तुलना में अधिवक्ता वर्ग सबसे ज्यादा आसानी और सफलतापूर्वक कर सकता है। तथा अधिकाधिक राष्ट्रवाद के पक्ष में मतदान के लिए लोगो को प्रेरित करना चाहिए, जिससे राष्ट्र संगठित व सुदृढ़ हो।

Advertisement (विज्ञापन)

विशिष्ठ अतिथि दुर्गा प्रसाद ने भारत माता की जयघोष के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया तथा कहा कि अधिवक्ता ही वह वर्ग है जो स्वतंत्रता प्राप्ति के तत्काल बाद से ही देश मे व्यवस्थाओं के निर्माण व उसके उत्थान के लिए सदैव प्रयत्नशील रहा। अखिलेश मिश्र ने कहा कि, 7 मार्च को यह राष्ट्र निर्माण हेतु जो यज्ञ किया जा रहा है उसमें सभी जनों की वोट के रूप मे आहुति आवश्यक है। वही डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विंध्यवासिनी प्रसाद सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका को राष्ट्र की सबसे छोटी इकाई व्यक्ति से लेकर के अंतिम सबसे बड़ी इकाई राष्ट्र तक पहुंचने में एक-एक व्यक्ति द्वारा दिए जाने वाले योगदान को सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

Advertisement (विज्ञापन)

अधिवक्ता परिषद सोनभद्र के अध्यक्ष शशांक शेखर ने समापन में सभी उपस्थित अतिथियों व अधिवक्ताओ का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज पूरे देश को एक दिशा देता है, इसी क्रम में मैं यह चाहूंगा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अधिवक्ता समाज राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन एडवोकेट पवन मिश्र ने तथा सफल संचालन अधिवक्ता परिषद सोनभद्र इकाई के महामंत्री एडवोकेट नीरज कुमार सिंह ने किया।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र शरण, कृष्ण प्रताप, राजीव सिंह गौतम, सर्वेश कुमार मिश्रा, सुनील कुमार मालवीय, सत्यारामण, सौरभ सिंह, बिजेंद्र, कुंवर वीर प्रताप, विनोद पाठक, उमेश मिश्र, दिनेश दत्त पाठक, सरिता सिंह, अंकित अग्रवाल, राजकुमार सिंह, शनि पाठक सहित आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

  • Advertisement

घोरावल ब्लाक के नोडल अधिकारी ने बाल विवाह, बाल तस्करी व बाल श्रम के रोकथाम हेतु क्षेत्र में किया भ्रमण

घोरावल, सोनभद्र। जिला प्रोबेशन अधिकारी /जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन के आदेश के क्रम में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी के रोकथाम हेतु लगाए गए ब्लॉक नोडल अधिकारी साधना मिश्रा व पुलिस विभाग द्वारा लगाए गए पुलिस बल के साथ घोरावल ब्लाक के गांव एवं बाजार में भ्रमण कर बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम एवं अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले संभावित बाल विवाह की रोकथाम हेतु नाबालिक बच्चों व गांव का चिन्हाकन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान ब्लॉक नोडल अधिकारी साधना मिश्रा ने बताया कि मुख्य रूप से बाल संरक्षण के अंतर्गत बाल तस्करी, बाल मजदूरी, बाल विवाह के खिलाफ हम सबों को एक जुट होकर काम करना होगा। तभी जाकर समाज की कुरीतियों को जड़ से मिटाया जा सकता है। जिसकी कार्यवाही विभाग व पुलिस द्वारा की जा रही है फिर भी बाल तस्करी, बाल विवाह के मामले सामने आ रहे हैं ग्रामीणों को नाबालिक लड़कियों की शादी न करने और शादी के लिए प्रलोभन देने वालों के बारे में विभाग व पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक बाल संरक्षण समिति व ग्राम बाल संरक्षण समिति से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही भी किया जा रहा है जिसके लिए थाने पर नामित बाल कल्याण अधिकारी अपने संबंधित थाने से उपरोक्त के संबंध में सूचना तैयार कर प्रत्येक माह सूचना विशेष पुलिस इकाई कार्यालय, मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे।

घोरावल ब्लाक की नोडल अधिकारी साधना मिश्रा व उनकी टीम क्षेत्र में भ्रमण के दौरान लोगो से जानकारी प्राप्त करते हुए

तथा विशेष पुलिस इकाई कार्यालय द्वारा प्रत्येक माह में होने वाले विशेष पुलिस इकाई की बैठक में समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिससे जनपद में हो रहे बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी को रोका जा सके। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक देवतानंद, चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल दीपा पासवान, शेषमणि दुबे ओ०आर०डब्ल्यू० जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र सहित आदि लोग रहे।

  • Advertisement

दुष्कर्म के दोषी रामचंद्र को 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 40 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद
  • 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ साढ़े आठ वर्ष पूर्व किया था दुष्कर्म
  • जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी
  • पांच आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त

राजेश पाठक

सोनभद्र। साढ़े आठ वर्ष पूर्व 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने एवं उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सोनभद्र पंकज श्रीवास्तव की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी रामचंद्र केशरी उर्फ रामू केशरी को 10 वर्ष की कैद एवं 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। साथ ही जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित रहेगी। वहीं पांच आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 22 अप्रैल 2013 को उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर शाहगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामचंद्र केशरी उर्फ रामू केशरी पुत्र राजमनी कहीं भगाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस कार्य में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव निवासी शम्भूनाथ केशरी, रामसुमेर केशरी,संतोष केशरी, दिनेश केशरी व शाहगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सुरेश उर्फ बबलू केशरी का सहयोग रहा। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी रामचंद्र केशरी उर्फ रामू केशरी को 10 वर्ष की कैद एवं 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement (विज्ञापन)

अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं पांच आरोपियों शम्भूनाथ केशरी, संतोष केशरी, दिनेश केशरी, रामसुमेर केशरी व सुरेश उर्फ बबलू केशरी को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश अग्रहरि एवं सत्य प्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट ने बहस की।

  • Advertisement

दुद्धी को जिला बनाए जाने को लेकर अधिवक्ताओं का जुलूस प्रदर्शन व नारेबाजी

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने शनिवार को दोपहर में कचहरी गेट के सामने सिविल बार संघ और दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। संघर्ष समिति के द्वारा जुलूस निकाला गया। जुलूस कचहरी परिसर से निकला जो प्रमुख मार्ग से होता होगा तहसील परिसर में सभा के रूप में तब्दील हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वक्ताओं ने कहा जो जिला बनाएगा, उसी को समर्थन जाएगा, जो जिला की बात नहीं करेगा उसे चुनाव में नकारा जाएगा। जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राज कुमार अग्रहरी ने कहा कि करीब 3 दशक के ऊपर जिले की मांग किया जा रहा है। लेकिन सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठा हुआ है। सरकार के नुमाइंदे केवल आश्वासन देते हैं और जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं करते, यह सब दोहरी नीति किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिला बनाए जाने के लिए किया जा रहा है। लेकिन शासन ने अभी तक दुद्धी को जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं किया है।

Advertisement

दुद्धी बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव में क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो दुद्धी को जिला निश्चित रूप से बना दिया जाएगा। लेकिन सरकार के 4 साल के बाद भी सरकार ने जिला बनाए जाने की बात तो दूर रहा संज्ञान भी नहीं लिया। जिससे लोगों में नाराजगी धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। अधिवक्ता प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि अगर सरकार शीघ्र जिला घोषित नहीं किया तो संघर्ष समिति के लोग अपना आंदोलन तेज करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

आगे कहा कि दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग 3 दशकों से की जा रही है उसके बावजूद तमाम सरकारें आई और चली गई लेकिन किसी सरकार ने क्षेत्र के बारे में और यहां के समस्याओं के बारे में कोई सुध नहीं लिया। केवल चुनाव में वादे करते हैं, लेकिन उन समस्याओं का समाधान शासन के द्वारा नहीं किया जाता है। जिसके चलते आज पूरा क्षेत्र का विकास प्रभावित हो गया है। अगर सरकार शीघ्र दुद्धी को जिला नहीं बनाती है, तो इसके लिए जोरदार आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरीने कहा कि संघर्ष समिति तीन दशक से ऊपर से जिला बनाए जाने की मांग किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेशसरकार को दुद्धी तहसील से सबसे ज्यादा रेवेन्यू सरकार को मिलता है। उसके बावजूद भी तहसील को अब तक जिला नहीं बनाया गया और नहीं क्षेत्र का समुचित विकास कराया गया है। लोग आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे। लेकिन क्षेत्र के लोगों का कोई सुनने वाला नहीं है। अगर इसी तरीके से शासन हाथ पर हाथ रख कर बैठी रहेगी। बार संघ के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ने कहा कि काफी लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग किया जा रहा है। कोई भी सरकार है आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और ना ही क्षेत्र का विकास कराया। यहां सब राम भरोसे चल रहा है। कहा कि अगर सरकार शीघ्र दुद्धी को जिला नहीं बनाती है तो क्षेत्र के लोग इस आंदोलन को और तेज करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके सन्नो बानो, शकुंतला देवी, अमरावती देवी, राकेश तिवारी, सुरेंद्र उपाध्याय, आनंद कुमार, सुरेंद्र दत्तउपाध्याय, जीवन राम, संतोष कुमार, विष्णु कांत तिवारी, प्रदीप कुमार, जवाहरलाल, राहुल राम, छोटेलाल, कृष्णदेव अग्रहरि, राजेंद्र चंद्रवंशी, वीरेंद्र कुमार, श्रीचंद, भगवान दास, प्रेम चंद्र, गुप्त विष्णु, कांत तिवारी, सूर्यकांत तिवारी, आशीष गुप्ता, प्रेमचंद यादव, राकेश तिवारी, संतोष, अरुणोदय जौहरी, संजीव गुप्ता, जीवन राम चंद्रवंशी, पवन दुबे, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • Advertisement

पांच मूल्यों को अपनाने से कार्य पद्धति बेहतर : के.पी. यादव

अनपरा, सोनभद्र। हिण्डालको रेनुसागर परिसर स्थित टीटीएमडीसी में रेनुपावर के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आस-पास के गांवों में कार्यरत ग्रामीण चिकित्सक एवं वालिंटीयर के साथ वैल्युज मन्थ के सत्रहवीं वर्षगाठ पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के पांच मूल्यों पर चर्चा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

फरवरी माह को वैल्युज मन्थ के रुप में मनाया जा रहा है। इसके तहत संस्थान के पांच मूल्यों निष्ठा, प्रतिबद्धता , प्रबल इच्छा, एकरुपता एवं गति के प्रति सजग करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि हिण्डालको रेनुसागर के अध्यक्ष ऊर्जा के.पी. यादव ने करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि बिना मूल्यों के जीवन की परिकल्पना भी मुश्किल है। हमारे संस्कार ही हमारे नैतिक मूल्यों का निर्धारण करते है। हमें कार्यों में निष्ठा, प्रतिबद्धता, प्रबल इच्छा, एकरूपता व गति के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। इसी प्रकार ग्रामीण चिकित्सक एवं वालेंटियर अपने कार्य करने के दौरान इन पांच मूल्यों को अपनाने से अपनी कार्य पद्धति को और बेहतर बना सकते है। जिसके वह अपने लक्ष्य को आसानी से पा सकते है। वहीं एच आर हेड शैलेश विक्रम सिंह ने वैल्युज मन्थ के महत्व पर प्रकाष डाला। इस अवसर पर ई आर हेड परेश ढोले ने अपने स्वागत सम्बोधन में चिकित्सक एवं वालंटियर की कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के अन्त मुख्य अतिथि द्वारा वर्ष भर किये गये कार्यो की सराहना करते हुए चिकित्सक एवं वालेंटियरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजीव कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर टीटीएमडीसी के हेड हितेष लुलानी एवं ग्रामीण विकास विभाग के आर एन यादव मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

286 मरीजों में 102 को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए भेजा गया चित्रकूट

सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा प्रत्येक माह 26 तारीख को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं ऑपरेशन शिविर लायंस भवन में लगाया जा रहा है। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के तत्वावधान में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है । आज इसी क्रम में 286 मरीजों को देखा गया जिसमें से 102 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट ले जाया गया। 184 मरीजों को नि:शुल्क चश्मा दवा वितरण कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यक्रम में पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, अध्यक्ष किशोरी सिंह, सचिव विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष परमेश जैन, संगम गुप्ता, अशोक गुप्ता, अमित जायसवाल,राधिका सिंह, अभय सिंह,सुभाष इत्यादि सदस्य उपस्थित रहकर पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही साथ आगामी 7 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाया गया कि अपने मत का प्रयोग हर कीमत पर हर व्यक्ति को करना चाहिए, और करें। आपको 5 वर्षों में एक बार यह अवसर प्रदान होता है कि आप अपने मत का सही व्यक्ति को चयन के लिए प्रयोग करें। सभी उपस्थित मरीजों व सहयोगी व्यक्तियों ने खड़े होकर अपने दाहिने हाथ को आगे करके संकल्प लिया।

  • Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free