ओबरा, सोनभद्र। शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान शिवरात्रि पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की सभी वर्ग के लोगों का से अपील की गई।
Advertisement (विज्ञापन)
क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद ने कहा कि शिवरात्रि पर शिव बारात जिन स्थानों से निकलकर जिस रास्ते से जाएगी उस मार्ग पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे।और बाबाभूतेश्वर दरबार मंदिर मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन की कड़ी व्यवस्था रहेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि त्यौहार पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। जो भी गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करेगा उससे कड़ाई से निपटा जाएगा। साथ ही सभी वर्ग के लोगों से शिवरात्रि पर्व पर शांति व सौहार्द व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा।
Advertisement
इस बैठक मे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, महाकाल सेवा समिति अध्यक्ष राम नरेश अग्रहरि, व्यापार मंडल संरक्षक आलोक भाटिया, सुशील गोयल, धुरंधर शर्मा, सुशील कुशवाहा, जेपी सिंह, नीरज भाटिया, अभिषेक अग्रहरि, विनय अग्रहरि, अशरफ अली, याकूब अख्तर, अनमोल सेठ, समीर माली, अंगद सिंह, सुनील मिश्रा, भरोसा यादव, राहुल गुप्ता, राज नारायन सहित आदि लोग मौजूद रहे।
सोनभद्र। शनिवार को भाकपा व माकपा के नेताओं की संयुक्त बैठक राबर्ट्सगंज सिविल लाइन रोड स्थित माकपा के कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड महेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। वही राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पार्टी के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी विजय शंकर यादव के जीत सुनिश्चित कराने को लेकर चुनावी राजनीति तय किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस बैठक में संयुक्त रुप से तय किया गया कि आगामी 4 मार्च को राबर्ट्सगंज विधान सभा क्षेत्र मे ऐतिहासिक जन सन्देश रैली वाम मोर्चा के द्वारा किया जाएगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का भीआगमन तय किया जाएगा। बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (वाम दल ) के प्रत्याशी छात्र नेता विजय शंकर यादव को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए सभी कामरेड साथियो ने पूँजीवादी ताकतों के खिलाफ जन अभियान में आम जन मानस से भाकपा के पक्ष में मतदान करने की भी अपील किया ।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक मुख्य रूप से माकपा के जिला मंत्री कामरेड नन्द लाल आर्य, भाकपा के जिला मंत्री कामरेड आर के शर्मा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी (एडवोकेट ) अशोक कुमार कनौजिया, अमर नाथ सूर्य, राज नारायण, बच्चा लाल, हनुमान प्रसाद, चुर्क ब्रांच मंत्री राजबली, पुरुषोत्तम व श्याम नारायण आदि वरिष्ठ नेता मौजूद रहे ।
विंढमगंज, सोनभद्र। विधानसभा 403 दुद्धी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह गोड़ के समर्थन में पहुँचे झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव व महासचिव रईस अंसारी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत ।झारखंड अध्यक्ष ने विजय सिंह गोड़ के लिये घर घर जाकर वोट मांगने का काम किया।
Advertisement (विज्ञापन)
महुली में टोपी व गमछा देकर स्वागत करने के बाद बघमंधवा,जाताजुआ,बोम,पकरी,धोरपा, केवाल, घिवहीँ,जोरुखाड़, सहित दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क। श्री अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी लोग मा0 अखिलेश यादव के सरकार बनाइये, और विकास की धारा बहाइये। और सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के तर्ज पर मिल कर काम करीये।
Advertisement (विज्ञापन)
इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, जगदीश प्रसाद यादव, सूर्यमणि यादव, सकरार अहमद,पूर्व प्रधान महेंद्र यादव, नकछेदी यादव, अवधेश यादव, रामनारायण शर्मा,हरिशंकर यादव,अविनाथ यादव,सोमारू सिंह गोड़, मौजूद रहे वही ग्राम प्रधान फुलवार दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं ने यूनिफॉर्म में बाइक पर सवार होकर किया अगुवाई व लगाये नारा।
दुद्धी, सोनभद्र। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ बसपा प्रत्याशी वर्तमान विधायक हरीराम चेरो के समर्थन का ऐलान कर, शीर्ष नेतृत्व को तगड़ा झटका दिया है।गुरुवार को कस्बे के एक निजी धर्मशाला में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से आये सैकड़ो कार्यकर्ताओं का विधायक श्री चेरो ने गर्मजोशी के साथ अंगवस्त्रम से सम्मान किया।
Advertisement (विज्ञापन)
असंतुष्ट गुट के अगुवा राष्ट्रीय महासचिव असर्फी सिंह परस्ते ने मीडिया को दिए बयान में सपा गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुद्धी सीट आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और हमारी पार्टी भी आदिवासियों की पार्टी है। इसलिए आदिवासी हित में दुद्धी की सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने की थी। लेकिन सपा ने गठबंधन धर्म का निर्वहन नही किया। हमारे शीर्ष नेतृत्व ने इस पर मंथन नही किया और दुद्धी की सीट सपा ने नही दी। सपा के इस हठवादिता से हमसब आदिवासी आहत हैं और जिले की चारो सीट पर आदिवासी समाज समाजवादी पार्टी को हराने के काम करेगी। दुद्धी में आदिवासियों के हितैषी विधायक हरीराम ने विधायक बनने के बाद से ही आदिवासी एवं गोंडी धर्म का सम्मान किया है और उसके उत्थान के बारे में में सोचा है। इसलिए हमसब कार्यकर्ता तन-मन से लगकर हरीराम को जितायेंगे। जिससे कि हम आदिवासियों का सम्मान बना रहे।
Advertisement (विज्ञापन)
विधायक श्री चेरो ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके पिछले पांच वर्ष में लोगों के लिए किये गये सेवा का फल है।सभी समाज के लोगों का प्रचंड बहुमत मिल रहा है। पुनः बड़े अंतर से जीत दर्जकर लोगों की सेवा में आऊंगा। उधर अपनादल (बलिहार) ने भी बसपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया है। इस दौरान बभनी ब्लॉक के डेढ़ दर्जन क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने व्यक्तिगत रूप से श्री चेरो को अपना समर्थन दिया। समर्थन देने वालों में सुनील कुमार, जवाहिर, रूपनारायण, लक्ष्मण, बुद्धिनारायन, विंध्याचल, अयोध्या, प्यारेलाल, संतोष, मुन्ना,हरिप्रसाद, राजेश कुमार, बुद्धिनारायन प्रजापति, असर्फी, अजय, प्रदीप, रामप्रसाद और गुलाब सहित अन्य लोग शामिल हैं।
सोनभद्र। विधान सभा चुनाव को लेकर जनपद में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देश में मादक पदार्थो के व्यापार में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में शुक्रवार को क्राइम ब्रांच तथा रायपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नकटुआ मोड़ रायपुर के पास से 03 मोटर साइकिल पर तीन बोरियों में कुल 51 किग्रा गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 51 किलो गांजा की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताया है।
Advertisement (विज्ञापन)
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में उपेन्द्र यादव पुत्र नवल यादव निवासी डूमरकोन थाना चैनपुर कैमूर बिहार, राजेश यादव पुत्र अतवारु निवासी तेनुआ थाना रायपुर व राजेश यादव पुत्र प्रभु यादव निवासी बूढ़ीबार थाना रायपुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके खिलाफ धारा – 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया, वही गांजा तस्करों ने पुछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग द्वारा ये मादक पदार्थ (गांजा) चैनपुर बिहार से लेकर आ रहे थे। जिसे हम अच्छी कीमत में बेचते है, यही हम लोगों का व्यवसाय है।
Advertisement (विज्ञापन)
गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक साजिद सिद्धीकी प्रभारी एसओजी, नि0 प्रणय प्रसून श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना रायपुर, उ0नि0 सरोजमा सिंह प्रभारी सर्विलांस, उ0नि0 अमित त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम, उ0नि0 अजहर अली, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 चन्द्रभान यादव, हे0का0 अरविन्द सिंह, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 शशि प्रताप सिंह, का0 हरिकेश यादव, का0 रितेश पटेल स्वाट/एसओजी टीम, का0 सौरभ राय,का0 प्रकाश सिंह, का0 अमित सिंह, का0 दिलीप कश्यप सर्विलान्स सेल, हे0का0 अजय तिवारी, हे0का0 जयशंकर यादव, हे0का0 सत्यजीत यादव, का0 अखिलेश कुमार शामिल रहे।
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के कादल में स्थित अनुभव विद्यालय कादल में सांस्कृतिक प्रोग्राम करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि प्रसाद कुंवर हॉस्पिटल के शिशु बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हर्षवर्धन, ग्राम कादल प्रधान संजय कुमार तथा विवेकानंद सेवा आश्रम के संरक्षक सहित अन्य अतिथियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। बता दें कि विद्यालय के बच्चों ने गणतंत्र दिवस/ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में संगीत में बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत किए थे। जिन्हें शुक्रवार को पुरस्कृत किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ हर्षवर्धन ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इसी तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में सांस्कृतिक गीत संगीत का विकास होता है, जो एक दिन प्रसिद्ध कलाकार बनकर संगीत के क्षेत्र में नाम रौशन करते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार को दो आर ओ प्लांट लगवाने की घोषणा की है।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर विद्यालय के विपुल कुमार मौर्य, आशीष कुमार, चंदेश कुमार, विनाय कुमार, अनूप कुमार, सूर्यकांत मौर्य, दीपक कुमार, कुमारी आरती कुशवाहा, कुमारी हेमा कुमारी, सीता कुमारी, कुमारी रंजू सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक रामप्रवेश कुशवाहा तथा संचालन नित्यानंद मिश्रा ने किया।
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय नगर में मरीजों से ब्लड जांच के नाम पर लूट मची हुई है। दुद्धी कस्बे से गांव तक बिना पैथॉलोजिस्ट और बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध पैथोलॉजी संचालित की जा रहीं है। निर्वाध रूप से चल रहे अवैध खून जांच घरों में किसी पैथोलॉजी लैब पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पैथोलॉजी संचालकों ने नर्सिंग होम के अलावा खास तौर पर सरकारी अस्पतालों को भी हाईजैक कर रखा है।
Advertisement (विज्ञापन)
कस्बे में अधिकांश पैथोलॉजी लैब सरकारी अस्पतालों के आसपास व अगल-बगल में खुले हैं। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में जांच की हर सुविधा होने के बावजूद चिकित्सक हमको बाहर भेजते हैं। दिखावटी रूप में चिकित्सक अस्पताल की लैब में जांच कराने का परामर्श देते हैं। मगर सेटिंग्स के अनुसार बिचौलिए मरीज को बाहर की लैब पर जांच कराने की सलाह देते है और अन्यत्र भेजकर आर्थिक शोषण करते हैं। सीएचसी में कुल 5 निःशुल्क लैब संचालित हो रहे हैं। इसमें पूर्व से संचालित पैथालाजी कक्ष में मलेरिया- टायफाइड व कॅरोना आदि जांच, डॉट्स टीवी लैब में टीवी की जांच, एकीकृत परामर्श एवं परीक्षण लैब में एड्स जांच, ब्लड बैंक में ब्लड ग्रुप जांच सहित गैर संचारी रोग अत्याधुनिक लैब में सीबीसी, केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट), एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट) आदि निःशुल्क जांच की जाती है।
Advertisement (विज्ञापन)
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा केंद्र में प्रदत्त कराई गई इन सुविधाओं का कितना लाभ गरीब मरीजों को मिल रहा है, यह जगजाहिर है। मरीज पहले दो-चार सौ रुपये लेकर आता था, तो इलाज हो जाता था। अब हजार रुपये भी लेकर आता है तो जांच शुल्क अदा करने के बाद दवा लेने के पैसे नही बचते। चिकित्सकों द्वारा ओपीडी पर्ची के सामने हिस्से में सरकारी दवा और सरकारी पर्ची के पीछे “आन रिक्वेस्ट” या अलग से छोटी पर्ची पर दवा लिखकर बाजार से खरीदने के लिए थमा दिया जाता है।
Advertisement (विज्ञापन)
मेडिकल स्टोर पर दवा का दाम भी हजार रुपये सुनने के बाद मरीज की आत्मा को ठेस पहुंचता है। हजार रुपये लेकर इलाज कराने आया मरीज पैसे के अभाव में बिना दवा लिए मात्र सरकारी अस्पताल से मिली आयरन, कैल्शियम, बी काम्प्लेक्स, एविल जिनकी कीमत एक-दो रुपये प्रति टैबलेट होती है, ईश्वर का दूसरा रूप में माने जाने वाले डॉक्टरों की दुहाई देता अपने गंतव्य को लौट जाता है। बताया जाता है कि किसी भी तरह की ब्लड जांच की कोई रेट निर्धारित नही है। डॉक्टर की कमीशन पर पैथोलॉजी सेंटर वाला मरीजों से मनमाना रेट वसूलता है। मरीज अवैध पैथोलॉजी के जाल में फंसकर असहाय नजर आ रहे हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
सूत्रों की मानें तो दुद्धी कस्बे सहित आसपास एक भी पैथोलॉजी रजिस्टर्ड नही है, बावजूद इसके अवैध पैथोलॉजी को बढ़ावा देने में चिकित्सकों का ही हाथ रहता है। डॉक्टरों की कमीशन 50 परसेंट तक होती है। इसके मूल में कमीशनखोरी ही है, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरएस ठाकुर द्वारा बिना पंजीकरण या नियम विरुद्ध संचालित हो रहे अस्पताल, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी सेंटर की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जीएस यादव के नेतृव में गठित की गई है। कार्रवाई न होने की वजह से अवैध लैब संचालकों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि लैब में मरीजों का खुले आम खून चूसा जा रहा है। इन लैब में कराई गई जांचों की रिपोर्ट कितनी सही होगी, इसका जवाब देने के लिए कोई भी तैयार नही है।
Advertisement
इस बाबत जनपद के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व नोडल प्रभारी डॉ जीएस यादव ने कहा कि अभी मुझे नोडल का प्रभार नया-नया मिला है। जांच की कार्रवाई चल रही है। मार्च तक जो अस्पताल, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब रजिस्ट्रेशन नही कराते हैं, तो किसी भी हालत में अवैध रूप से संचालित होने वाले ऐसे पैथोलॉजी, नर्सिंग होम व हॉस्पिटल पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
सोनभद्र। जिला प्रोबेशन अधिकारी /जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय सोनभद्र द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम व बाल तस्करी के रोकथाम हेतु कोन ब्लॉक में लगाए गए नोडल अधिकारी शेषमणि दुबे ओआरडब्ल्यू व पुलिस विभाग द्वारा लगाए गए पुलिस बल के हे०का० कांस्टेबल त्रिभुवन प्रसाद, महिला कांस्टेबल खुशबू यादव, सपना गौड के साथ ब्लॉक के गांव एवं बाजार में भ्रमण कर बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल श्रम एवं अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले संभावित बाल विवाह की रोकथाम हेतु गांव का चिन्हाकन किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
नोडल अधिकारी शेषमणि दुबे ने बताया गया कि नक्सल प्रभावित जिले में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह का खेल नहीं थम रहा है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों की बेटियों को कभी बहला- फुसलाकर तो कभी रुपए का लालच देकर अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाया जा रहा है। राजस्थान हरियाणा के धनाढ्य लोगों से शादी कराने का सब्जबाग दिखाकर भी मानव तस्करी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
मानव तस्करी के आरोप में कई लोगों जेल भेजा जा चुका है। उसके बावजूद भी तस्करों का तिलिस्म नहीं टूट पा रहा है। इस खेल मे लिप्त लोग धनाढ्य परिवार के अधेड़ लोगों को कम उम्र की लड़कियों से शादी का झांसा देकर यहां बुलाते हैं फिर मोटी रकम ऐठ कर लड़कियों को उनके साथ लगा देते हैं जिले में मानव तस्करी, बाल विवाह,बाल श्रम के खिलाफ कार्यवाही विभाग व पुलिस द्वारा की जा रही है फिर भी तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों को नाबालिक लड़कियों की शादी न करने और शादी के लिए प्रलोभन देने वालों के बारे में विभाग व पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टण्डन
ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक बाल संरक्षण समिति व ग्राम बाल संरक्षण समिति से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही भी किया जा रहा है। उपरोक्त के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टण्डन द्वारा बताया गया कि थाने पर नामित बाल कल्याण अधिकारी अपने संबंधित थाने से उपरोक्त के संबंध में सूचना तैयार कर प्रत्येक माह सूचना विशेष पुलिस इकाई कार्यालय मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे और विशेष पुलिस इकाई कार्यालय द्वारा प्रत्येक माह में होने वाले विशेष पुलिस इकाई की बैठक में समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिससे जनपद में हो रहे बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी को रोका जा सके।
एक लाख 500 रुपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद
17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ साढ़े तीन वर्ष पूर्व किया था दुष्कर्म
अर्थदंड की समूची धनराशि एक लाख 500 रुपये पीड़िता को मिलेगी
राजेश पाठक
सोनभद्र। साढ़े तीन वर्ष पूर्व आटा चक्की पर जाते समय 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सोनभद्र पंकज श्रीवास्तव की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी जगत नारायण खरवार को 10 वर्ष की कैद एवं एक लाख 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि एक लाख 500 रुपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 14 दिसंबर 2018 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 13 दिसंबर 2018 को रात्रि 6-7 बजे उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी आटा चक्की पर आटा लेने जा रही थी। तभी रास्ते में म्योरपुर थाना क्षेत्र के सोढो गांव निवासी जगत नारायण खरवार पुत्र मनराज खरवार ने जबरन दुष्कर्म किया। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।
Advertisement (विज्ञापन)
विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर जगत नारायण खरवार के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी जगत नारायण खरवार को 10 वर्ष की कैद एवं एक लाख 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
Advertisement (विज्ञापन)
जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वही अर्थदंड की समूची धनराशि एक लाख 500 रुपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश अग्रहरि एवं सत्य प्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट ने बहस की।
ओबरा, सोनभद्र। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ओबरा तापीय परियोजना की एक बैठक मनीष मिश्रा की अध्यक्षता में स्थानीय उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ कार्यालय पर संपन्न हुआ। बैठक में ओबरा परियोजना प्रबंधन के दमनकारी अलोकतांत्रिक तानाशाही पूर्ण रवैए से बिगड़ रहे कार्य के वातावरण पर गहन चर्चा की गती।
Advertisement (विज्ञापन)
वही बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि परियोजना कॉलोनी की सड़कों कॉलोनी से मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़कों व परियोजना मुख्य मार्ग के सड़कों पर बने गड्ढे एवं धूल धुसरित सड़क को ध्यान में रखते हुए समस्त मार्गों का मरम्मत और अनुरक्षण कार्य कराए जाने में स्थानीय परियोजना प्रबंधक का अपेक्षित सहयोग नहीं प्राप्त हो रहा है जो स्थानीय परियोजना प्रबंधक के कर्मचारी सुविधा के विरुद्ध , उपेक्षात्मकता पूर्ण रवैया को उजागिर कर रहा है कर्मचारी आवासीय सुविधा ,आवासों का समय पर अनुरक्षण कार्य , परियोजना आवागमन हेतु पर्याप्त मात्रा में बसों की उपलब्धता इत्यादि में परियोजना प्रबंधन का रवैया अपेक्षाकृत सकारात्मक नहीं है।
Advertisement (विज्ञापन)
उमेश कुमार ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत कार्मिकों के कार्य स्थलों पर पीने योग्य साफ पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे कार्मिक हलकान और परेशान हो रहे हैं जिसके लिए परियोजना प्रबंधक प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार है। योगेंद्र कुमार ने बताया कि परियोजना कॉलोनी में सैकड़ों आवास पर बाहरी लोगों का अवैध कब्जा बना हुआ है कॉलोनी के बीचो बीच अवैध रूप से बड़ी-बड़ी बस्तियां स्थापित हो चुकी है जिस पर प्रबंधन का रवैया ढुलमुल है अवैध आवासों को रिक्त कराने के नाम पर स्थानीय परियोजना प्रबंधक द्वारा निगम के नीतियों के अनुरूप आवंटित कर्मचारियों के आवासों को खाली कराए जाने के लिए नोटिस दिया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है जिससे कर्मचारियों में असंतोष का माहौल व्याप्त हो गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
शाहिद अख्तर ने बताया कि परियोजना प्रबंधन की दमनात्मक कार्यप्रणाली के कारण परियोजना में कार्यरत कार्मिकों मैं हर समय भय का माहौल व्याप्त है जिसके कारण कार्मिकों का सर्वोत्तम योगदान परियोजनाओं को प्राप्त नहीं हो पा रहा है । पंकज गुप्ता ने बताया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को देखते हुए परियोजना चिकित्सालय ओबरा में सर्जन फिजीशियन के साथ-साथ हड्डी रोग विशेषज्ञ नेत्र रोग विशेषज्ञ बाल रोग विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ-साथ गुणवत्ता परक औषधि का वितरण कराया जाना आवश्यक है ।
Advertisement (विज्ञापन)
अध्यक्षीय उद्बोधन में मनीष मिश्रा ने बताया कि निगम में हो रहे विभिन्न ब्यय को नियंत्रित करने की दिशा में की जा रही कार्रवाई के अंतर्गत कर्मचारियों के मूलभूत सुविधाओं में कटौती की जा रही है यदि कटौती किया जाना अत्यावश्यक है तो सर्वप्रथम वाहय एजेंसी के माध्यम से कराए जा रहे कार्यो /गुणवत्ता की गहन समीक्षा की जाए तथा उसमें हो रहे अनावश्यक व्यय को नियंत्रित किया जाए एवं बाउंड्री निर्माण कार्य के नाम पर निगमीय धन के दुरुपयोग कर बाउंड्री निर्माण कार्य के भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए।
Advertisement
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परियोजना प्रबंधन के विरुद्ध अध्यक्ष उत्पादन निगम लिमिटेड को पत्र प्रेषित करते हुए आचार संहिता अवधि समाप्त होने के बाद समस्त घटक दलों के सहयोग से वृहद आंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से समस्त घटक दलों के पदाधिकारी प्रहलाद शर्मा, अंबुज कुमार, प्रभात पांडे, विंध्याचल, विजय कुमार सिंह, दीपक कुमार, कैलाश नाथ एवं समस्त घटक दलों के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे।