वाराणसी में कबीर प्रकट महोत्सव का भव्य समापन: राष्ट्रीय संगोष्ठी में गूंजा कबीर दर्शन, 50 से अधिक शोधपत्रों का हुआ वाचन

HIGHLIGHTS

  • वाराणसी में कबीर प्रकट महोत्सव का भव्य समापन: राष्ट्रीय संगोष्ठी में गूंजा कबीर दर्शन, 50 से अधिक शोधपत्रों का हुआ वाचन


वाराणसी। प्राचीन कबीर प्राकट्य स्थली, पुराना कबीर मठ (लहरतारा) में आयोजित तीन दिवसीय कबीर प्रकट महोत्सव का अंतिम दिन आध्यात्मिक चेतना, लोक संस्कृति, संत परंपरा और अकादमिक विमर्श का अद्भुत संगम बनकर सम्पन्न हुआ। संत कबीर की वाणी, उनके समतामूलक दर्शन और मानवीय मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए संतों, विद्वानों, शोधार्थियों, कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

दिन का शुभारम्भ प्रातःकालीन आरती के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भाग लेकर संत कबीर के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। आरती के पश्चात आयोजित सत्संग एवं भजन कार्यक्रम ने सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम से पधारे महामंडलेश्वर विवेक नाथ जी महाराज ने अपने भजन और उद्बोधन के माध्यम से संत परंपरा की समन्वयकारी चेतना को प्रस्तुत करते हुए कहा कि कबीर केवल एक संत नहीं, बल्कि भारतीय समाज की आत्मा हैं।

Advertisement

उनकी वाणी आज भी मनुष्य को जाति, पंथ और ऊँच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता के पथ पर चलने की प्रेरणा देती है। इसके बाद विभिन्न राज्यों से आई भजन मंडलियों ने कबीर के पदों और साखियों की संगीतमय प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisement 

कबीर महोत्सव के अंतर्गत “कबीर की विरासत: काशी से मगहर तक—इतिहास, स्मृति और लोक परंपरा” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का द्वितीय तकनीकी सत्र भी अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। वरिष्ठ विद्वान एवं साहित्यकार डॉ. रविन्द्र गौतम के कुशल संचालन में हुए इस सत्र में कबीर की वैचारिक प्रासंगिकता और लोकधर्मिता पर गंभीर विमर्श किया गया।

Advertisement

संगोष्ठी के दौरान देशभर से आए विद्वानों ने कुल पचास से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए, जिनमें कबीर के दर्शन, इतिहास, भाषा, साहित्य, सामाजिक समरसता और समकालीन संदर्भों पर प्रकाश डाला गया। सत्र में साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित प्रख्यात विद्वान डॉ. सुरेश पटेल (इंदौर) ने कबीर साहित्य की लोकग्राह्यता पर विचार रखे, जबकि दयाबस्ती पी.जी. कॉलेज जौनपुर के डॉ. आयुष्मान सिंह ने कबीर के सामाजिक चिंतन और भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों के अंतर्संबंधों को रेखांकित किया।

Advertisement

इसी क्रम में डॉ. मिथिलेश कुमार, चितरंजन मिश्रा, प्रोफेसर अमरेंद्र त्रिपाठी और शहीद हीरा सिंह पी.जी. कॉलेज के प्रतिनिधियों ने कबीर की काव्य परंपरा, लोक स्मृति और आधुनिक मानव जीवन की चुनौतियों के संदर्भ में उनके विचारों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया। विद्वानों ने सर्वसम्मति से इस बात पर बल दिया कि काशी से मगहर तक की कबीर यात्रा केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि भारतीय समाज के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास की यात्रा है।

Advertisement

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वाराणसी क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने भी कबीर प्राकट्य स्थल पर दर्शन-पूजन किया और सामाजिक सौहार्द व समरसता को सुदृढ़ करने में ऐसे आयोजनों की भूमिका को सराहा। वहीं, प्राचीन कबीर प्राकट्य स्थली के पीठाधीश्वर महंत गोविंद दास शास्त्री जी महाराज ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कबीर साहब की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कबीर साहब का संदेश केवल आध्यात्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और मानवीय चेतना का संदेश है और लहरतारा स्थित यह पावन स्थल सदियों से इस समतामूलक चेतना को संरक्षित किए हुए है। इस सम्पूर्ण भव्य आयोजन के साक्षी दूरदर्शन नई दिल्ली से पधारे वरिष्ठ साहित्यप्रेमी एवं कबीर चिंतक मोहम्मद इसाक़ ख़ान भी रहे, जिनके संत परंपरा के प्रति गहरे अनुराग ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। समापन सत्र में उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों ने इस संकल्प को दोहराया कि कबीर की विरासत को केवल ग्रंथों तक सीमित न रखकर लोकजीवन, शिक्षा और सामाजिक व्यवहार का हिस्सा बनाया जाना चाहिए, क्योंकि उनकी वाणी आज भी सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक न्याय की सबसे सशक्त आवाज है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM चर्चित गौड़ ने नवजात शिशु को दवा पिलाकर किया पल्स पोलियो महाअभियान शुभारंभ, 3 लाख से अधिक बच्चों को सुरक्षित करने का लक्ष्य

HIGHLIGHTS

  • DM चर्चित गौड़ ने नवजात शिशु को दवा पिलाकर किया पल्स पोलियो महाअभियान शुभारंभ, 3 लाख से अधिक बच्चों को सुरक्षित करने का लक्ष्य

सोनभद्र। जनपद में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलिया जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सघन पल्स पोलियो महाअभियान का विधिवत आगाज हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी में एक नवजात शिशु को पोलियो की जीवन रक्षक दो बूंदें पिलाकर इस राष्ट्रव्यापी महाअभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

Advertisement

इस अवसर पर आम जनमानस और अभिभावकों को जागरूक करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि पोलियो एक अत्यंत गंभीर और अपंग बना देने वाली बीमारी है, लेकिन समय पर दी गई पोलियो की खुराक बच्चों को इस खतरे से आजीवन सुरक्षा प्रदान करती है।

उन्होंने जनपद के सभी अभिभावकों से बेहद भावुक अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक हर हाल में अवश्य पिलाएं, चाहे उसे पूर्व में नियमित टीकाकरण या अन्य अभियानों के तहत कितनी भी बार पोलियो की दवा दी जा चुकी हो। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि इस सघन अभियान से जिले का कोई भी बच्चा किसी भी परिस्थिति में वंचित नहीं रहना चाहिए।

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने अभियान की सफलता के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, आशा बहुओं, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों से इसे एक जन-आंदोलन का रूप देकर जन-जन तक पहुँचाने में अपना सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
इस महाअभियान की रूपरेखा और तैयारियों की विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान का एकमात्र और मुख्य उद्देश्य जनपद के शत-प्रतिशत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुँचाना है।

Advertisement

इस लक्ष्य को पूरी संवेदनशीलता से हासिल करने के लिए पूरे जनपद में पोलियो बूथ, व्यस्त चौराहों व सार्वजनिक स्थानों के लिए ट्रांजिट बूथ एवं छूटे हुए बच्चों के लिए घर-घर भ्रमण की व्यापक व पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने सभी माता-पिता से आग्रह किया कि वे जिम्मेदारी समझते हुए अपने बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं। यदि किसी अपरिहार्य कारणवश अभिभावक अपने बच्चों को लेकर बूथ तक न पहुँच सकें, तो वे अगले दिनों में घर-घर आने वाली स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलवाएं ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखा जा सके।

Advertisement

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, इस विशेष अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में कुल 3,07,095 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का एक वृहद लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस विशाल लक्ष्य को समय से और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए पूरे जिले में 1092 समर्पित पोलियो बूथ बनाए गए हैं,

Advertisement

जबकि यात्रा कर रहे बच्चों की सहूलियत के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख तिराहों पर 36 ट्रांजिट टीमें मुस्तैद की गई हैं। इसके अलावा ईंट-भट्टों, निर्माण स्थलों और दूर-दराज के क्षेत्रों के लिए 7 विशेष मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है। बूथ दिवस पर सुबह 9:00 बजे से लेकर सायं 4:00 बजे तक लगातार नौनिहालों को दवा पिलाई गई,

जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी में आयोजित इस महत्वपूर्ण उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, गिरधारी लाल सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी, सुपरवाइजर और अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में उठीं समस्याएं, स्कूलों के खुलने पर नो-एंट्री का समय बदलने और संदिग्ध परिस्थितियों में गायब खतौनी रजिस्टर की जांच सार्वजनिक करने की मांग

HIGHLIGHTS

  • व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में उठीं समस्याएं, स्कूलों के खुलने पर नो-एंट्री का समय बदलने और संदिग्ध परिस्थितियों में गायब खतौनी रजिस्टर की जांच सार्वजनिक करने की मांग

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि आगामी 1 जुलाई से सारे विद्यालय खुल रहे हैं। वर्तमान में नगर में भारी वाहनों की नो-एंट्री का समय सुबह 8:00 बजे से निर्धारित है, जबकि विद्यालय सुबह 7:00 बजे से ही संचालित होते हैं।

Advertisement 

इस पीक ऑवर में जहां एक ओर बच्चों को स्कूल पहुंचने की जल्दी होती है, वहीं दूसरी ओर नो-एंट्री हटने के इंतजार में भारी वाहन भी जल्दबाजी में रहते हैं। ऐसे में दुर्घटना होने की प्रबल आशंका बनी रहती है और पूर्व में भी कई अप्रिय घटनाएं घट चुकी हैं।

Advertisement

जनहित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मांग की कि बढ़ौली चौराहा, डीएवी स्कूल के पास, जयपुरिया स्कूल मोड़ एवं अन्य विद्यालय क्षेत्रों में पुलिस सिपाही तैनात किए जाएं अथवा नो-एंट्री का समय सुबह एक घंटे और बढ़ा दिया जाए।

Advertisement

इसके साथ ही संगठन के जिला अध्यक्ष ने चुर्क मोड़ सर्किट हाउस के समीप स्थित अत्यंत महत्वपूर्ण तिराहे की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सैकड़ों यात्री, विद्यार्थी, पुलिस कर्मचारी और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिक यहां बसों एवं अन्य वाहनों की प्रतीक्षा करते हैं, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी साधन उपलब्ध नहीं हो पाता।

Advertisement

वर्तमान में इस स्थान पर यात्रियों के बैठने और मौसम से बचाव के लिए कोई यात्री शेड या व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण भीषण गर्मी, वर्षा और शीत ऋतु में लोगों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और बच्चों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

चूंकि यह स्थान जनपद का मुख्य प्रवेश द्वार है, इसलिए यहां आधुनिक जन सुविधाओं का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां एक पुलिस पिकेट बनाए जाने की भी मांग की।

Advertisement

कौशल शर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक का ध्यान एक अन्य गंभीर मामले की ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि 22 फरवरी 2018 को बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में तहसील का खतौनी रजिस्टर गायब हो गया था। इस मामले में 4 मार्च 2018 को प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी, परंतु 8 वर्ष बीत जाने के उपरांत भी न तो वह खतौनी रजिस्टर मिला और न ही उसकी सर्वे लिस्ट प्रकाशित की गई।

Advertisement

इस वजह से नगर में जमीन के विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने जनहित में मांग की कि खतौनी रजिस्टर गायब होने की घटना में जिन भी लोगों की संलिप्तता है, उसकी जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से राजेश जायसवाल, राजू जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, विनोद जायसवाल, अमित अग्रवाल, धीरेंद्र जायसवाल, हाजी सलीम हुसैन सहित तमाम प्रमुख व्यापारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मायुमं द्वारा आयोजित मोबाइल वैन रक्तदान शिविर में 23 लोगों ने किया महादान, CMS ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की

HIGHLIGHTS

  • मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित मोबाइल वैन रक्तदान शिविर में 23 लोगों ने किया महादान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की

सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा समाज सेवा और जनहित के संकल्प को दोहराते हुए एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रविवार, 28 जून 2026 को दोपहर 3 बजे से आयोजित इस शिविर की खास बात यह रही कि इसका संचालन एक अत्याधुनिक मोबाइल वैन में किया गया, जिससे रक्तदाताओं को काफी सहूलियत हुई।

इस पुनीत कार्य में मुख्य रूप से मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र शाखा के अध्यक्ष रवि केजरीवाल, मंत्री शुभम अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ साँवरिया मौजूद रहे, जिनकी देखरेख में पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। शिविर की शुरुआत में मंच के उत्साही सदस्यों ने स्वयं आगे बढ़कर रक्तदान किया और इसके साथ ही वहां मौजूद अन्य आम नागरिकों को भी इस महादान और जीवन रक्षक कार्य के महत्व को समझाते हुए रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

इस मानवीय और सेवाभावी शिविर के दौरान जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) संतोष झुनझुनवाला मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए मारवाड़ी युवा मंच की पूरी टीम को समय-समय पर इस तरह के अत्यंत आवश्यक और जीवनदायी रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए बधाई दी। सीएमएस ने कहा कि संस्था का यह प्रयास जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने और जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में बेहद मददगार साबित होगा।

Advertisement

दोपहर से लेकर देर शाम तक चले इस शिविर के दौरान समाज में भारी उत्साह देखने को मिला, जिसके तहत कुल 25 जागरूक लोगों ने रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य परीक्षण और मानकों को पूरा करने के बाद इनमें से कुल 23 लोगों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ स्वैच्छिक रक्तदान किया।

Advertisement

रक्तदान करने वाले प्रमुख सेवाभावी नागरिकों में सृष्टि अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, पंकज कनोडिया, सौरभ चौधरी, हर्षित चौधरी, रवि केजरीवाल, अंकिता केजरीवाल, अनिता थरड, कार्तिक केडिया, सुयश कनोडिया और रवि अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे, जिन्होंने इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर आहुति दी। शिविर के अंत में मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, जिला अस्पताल की मेडिकल टीम और मुख्य अतिथि के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे लोक-कल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भाजपाइयों ने बूथ स्तर पर सुना, स्वदेशी जहाजों व सी-295 विमान की सफलता और योग दिवस की वैश्विक गूंज पर जताया हर्ष

HIGHLIGHTS

  • प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भाजपाइयों ने बूथ स्तर पर सुना, स्वदेशी जहाजों व सी-295 विमान की सफलता और योग दिवस की वैश्विक गूंज पर जताया हर्ष

सोनभद्र।  देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड को आज रविवार, 28 जून 2026 को जनपद के पन्नूगंज रोड स्थित बूथ संख्या 14, न्यू कृषक बीज भंडार पर बेहद उत्साह के साथ सुना गया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

Advertisement

सुबह 11 बजे प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया, क्योंकि ‘मन की बात’ कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से प्रधानमंत्री और देश की आम जनता के बीच सीधे संवाद का एक बेहद सशक्त और लोकप्रिय माध्यम बन चुका है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश की प्रगति, स्वदेशी तकनीक की ताकत और समाज सेवा के अनूठे उदाहरणों को देशवासियों के सामने रखा।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि जून का यह महीना भारत के लिए कई ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है, जिस पर हर देशवासी का सीना चौड़ा हो जाना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने हाल ही में कोलकाता में नौसेना से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने के अप88ने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि भारतीय नौ-सेना के बेड़े में आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय को शामिल किया गया है। सबसे गौरवशाली बात यह है कि इन युद्धपोतों की डिजाइनिंग से लेकर इनके निर्माण तक का सब कुछ पूरी तरह से स्वदेशी है,

Advertisement 

जो हमारे ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को दर्शाता है। इसके साथ ही उन्होंने विमानन (एविएशन) क्षेत्र में देश को मिली एक और बड़ी सफलता का जिक्र करते हुए बताया कि पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ सी-295 विमान ने अपनी पहली सफल उड़ान पूरी कर ली है। देश में ही ऐसे 40 विमानों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे हमारी एमएसएमई और एयरोस्पेस सेक्टर को एक अभूतपूर्व नई शक्ति मिल रही है और इसके कारण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने हाल ही में सम्पन्न हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक सफलता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग ने एक बार फिर पूरी दुनिया को एक सूत्र में पिरोने का अद्भुत काम किया है। इस बार दुनिया भर के 2500 से अधिक स्थानों पर योग के विभिन्न भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि अकेले भारत में ही करोड़ों नागरिकों ने बढ़-चढ़कर इन योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने अहमदाबाद में आयोजित हुई विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए बताया कि भारत ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 114 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जिसमें ऐतिहासिक रूप से 102 स्वर्ण पदक शामिल हैं।

Advertisement

संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने सामाजिक सरोकार और सेवा के एक अनूठे उदाहरण का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के बहादुरपुरा गांव के पेठकर परिवार की खुले मन से सराहना की। उन्होंने बताया कि इस  ने अपने घर में शादी के मांगलिक अवसर पर फिजूलखर्ची के बजाय खुशियां बांटने का एक अनोखा और प्रेरणादायक कोईफैसला लिया।

Advertisement

स्थानीय स्तर पर आयोजित इस श्रवण कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मवीर तिवारी के साथ सभासद विनोद सोनी, राजू तिवारी, सन्देश पटेल, योगेश सिंह, आर्यन तिवारी, अजित पटेल, क्षितिज सोनी, पंकज सोनी, बिजय प्रजापति, बबलू, संतोष सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement

पेठकर परिवार ने अपने पूरे गांव के करीब साढ़े तीन हजार लोगों के लिए दुर्घटना बीमा की अनूठी व्यवस्था की, जिसके तहत हर ग्रामीण को एक लाख रुपये का बीमा कवर उपहार स्वरूप दिया गया। प्रधानमंत्री ने इस पहल को पूरे समाज के लिए एक महान सीख बताते हुए कहा कि यह संकट के समय किसी भी जरूरतमंद परिवार को बड़ा आर्थिक सहारा दे सकती है। K kk

Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हिंडालको रेनुसागर की अवैध राख डंपिंग से सोनभद्र में मानवीय संकट, भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

HIGHLIGHTS

  • हिंडालको रेनुसागर की अवैध राख डंपिंग से सोनभद्र में मानवीय संकट, भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

सोनभद्र। भारतीय मजदूर संघ के पर्यावरण प्रभारी शशिकांत बैसवार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर ग्राम कुड़िया टोला (थाना अनपरा) में हिंडालको इंडस्ट्रीज रेनुसागर द्वारा की जा रही अवैध राख डंपिंग पर तत्काल रोक लगाने की जोरदार मांग की है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि कंपनी ने प्रशासनिक नियमों को ताक पर रखकर 35 बीघा जमीन लीज पर ली थी, लेकिन वर्तमान में 100 बीघा से अधिक भूमि पर अवैध कब्जा कर वहां भारी मात्रा में खतरनाक राख डंप कर दी है। इस पूरे डंपिंग क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की गई है और कोई आरसीसी रिटेनिंग वॉल (सुरक्षा दीवार) नहीं बनाई गई है, जिसके कारण दूषित और जहरीली राख बहकर सीधे स्थानीय ग्रामीण बस्तियों में घुस रही है।

इस अवैध डंपिंग के कारण क्षेत्र में एक बड़ा मानवीय और स्वास्थ्य संकट खड़ा हो गया है। हाल ही में हुई बारिश के बाद डंपिंग साइट के आसपास भारी जलभराव हो गया है, जिससे कुड़िया टोला के करीब 120 घरों के 1000 से अधिक लोगों पर बाढ़ और मलबे की चपेट में आने का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा, डंप यार्ड से लगातार उड़ने वाली बारीक राख के कारण स्थानीय आदिवासी परिवारों में सांस फूलने, फेफड़ों के संक्रमण और त्वचा संबंधी गंभीर रोग तेजी से बढ़ रहे हैं।

Advertisement

स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि प्रदूषण और रास्ते पर जमा कीचड़ के कारण बच्चों का स्कूल जाना तक पूरी तरह बंद हो गया है। इस गंभीर समस्या पर हिंडालको प्रबंधन, संबंधित ठेकेदार और स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के कड़े निर्देशों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं और कार्रवाई करने के बजाय एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टालने में जुटे हैं।

Advertisement

इस भयावह स्थिति को देखते हुए भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री के समक्ष 7 प्रमुख मांगें रखी हैं। संघ ने मांग की है कि पूरे मामले की किसी उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच कराकर अवैध डंपिंग को तत्काल रुकवाया जाए और दोषी कंपनी व गैर-जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

Advertisement

इसके साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए अविलंब आरसीसी रिटेनिंग वॉल व वैज्ञानिक ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराने, कुड़िया टोला-कन्झर टोला मार्ग पर पुल बनवाने और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Advertisement

संघ ने प्रभावित ग्रामीणों के जीवन-संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में तत्काल विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने पर भी बल दिया है। पर्यावरण प्रभारी शशिकांत बैसवार ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस मामले में ठोस हस्तक्षेप नहीं किया, तो यह लापरवाही किसी बड़ी मानवीय त्रासदी में बदल जाएगी। इस महत्वपूर्ण ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय, एनजीटी और सभी प्रमुख मीडिया संस्थानों को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस उत्सव

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र नगर स्थित रामलीला मैदान परिसर में हुआ आयोजन

सोनभद्र।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर द्वारा हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस उत्सव के अनुक्रम में शनिवार को सोनभद्र नगर स्थित रामलीला मैदान में हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज, परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार (डॉक्टर साहब) एवं परम पूजनीय श्री गुरुजी (माधव सदाशिव गोलवलकर) के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर, एकल गीत एवं अमृत वचन के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रांत संघ चालक अंगराज, जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल तथा नगर संघ चालक संगम मंचासीन रहे।

Advertisement

प्रांत संघ चालक अंगराज ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि हिंदू साम्राज्य दिवस केवल एक ऐतिहासिक उत्सव नहीं, बल्कि स्वराज्य, आत्मगौरव, संगठन और राष्ट्रचेतना का प्रेरणादायी पर्व है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भारतीय इतिहास की वह गौरवशाली घटना है, जिसने निराशा के वातावरण में समाज में आत्मविश्वास का संचार किया तथा हिंदवी स्वराज्य की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने अपने अद्वितीय पराक्रम, कुशल नेतृत्व, सुशासन, संगठन क्षमता एवं दूरदर्शी नीतियों के बल पर राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा का कार्य किया। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, न्यायपूर्ण शासन, अनुशासित सेना, सुदृढ़ प्रशासन तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की नीति अपनाई, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

Advertisement

उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज में संगठन, समरसता, सेवा और राष्ट्रीय चेतना के कार्यों को गति दें तथा संघ के शताब्दी वर्ष में अधिकाधिक लोगों को राष्ट्र निर्माण के इस अभियान से जोड़ें।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कार्यवाह दिनेश ने किया तथा कार्यक्रम का समापन संघ की प्रार्थना के साथ हुआ।

Advertisement

कार्यक्रम में सह नगर संघ चालक संतोष, विभाग के रामलगन, अवध, नीरज, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन, जिला प्रचार प्रमुख नीरज, नगर कार्यवाह विश्वनाथ, सह नगर कार्यवाह अनिल, नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप, नगर व्यवस्था प्रमुख जे.बी. सिंह, नगर शारीरिक प्रमुख नीतीश, नगर व्यवस्था प्रमुख जंग बहादुर, नगर बौद्धिक प्रमुख कृष्ण कुमार, महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख आशुतोष, विद्यार्थी कार्य प्रमुख अंकित, विनय, बच्चन, ललित, विनोद, नित्यानंद, पवन, धीरज, सत्यम सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उद्योग बंधु की बैठक में स्कूलों में महंगी किताबों और उद्योगों से फैल रहे घातक मरकरी प्रदूषण सहित कौशल शर्मा ने उठाए विभिन्न मुद्दे

HIGHLIGHTS

  • उद्योग बंधु की बैठक में स्कूलों में महंगी किताबों और उद्योगों से फैल रहे घातक मरकरी प्रदूषण सहित कौशल शर्मा ने उठाए विभिन्न मुद्दे

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें पूर्व में उठाए गए विभिन्न व्यापारिक और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा की गई सकारात्मक पहल की सराहना की।

उन्होंने विशेष रूप से मिर्जापुर डिपो की रोडवेज बसों को फ्लाई ओवर के नीचे के बजाय डिपो से संचालित करने के निर्णय का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में दो बेहद गंभीर और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और एक मांग पत्र सौंपा।
जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने पहला मुद्दा निजी स्कूलों में किताबों की आड़ में हो रही लूट का उठाया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हर वर्ष स्कूल खुलने के बाद सीबीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालयों द्वारा एक विशेष फरमान जारी किया जाता है, जिसके तहत अभिभावकों को तय दुकानों से ही बेहद महंगे दामों पर किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। ये किताबें एनसीईआरटी की पुस्तकों की तुलना में चौगुने दामों पर मिलती हैं।

Advertisement

उन्होंने तकनीकी खेल को उजागर करते हुए बताया कि एनसीईआरटी कक्षा 1 से 8 तक की हिंदी व्याकरण, इंग्लिश ग्रामर, जीके, कंप्यूटर और मोरल साइंस जैसी किताबें कम मात्रा में छापती है, जिसका फायदा उठाकर निजी प्रकाशक और स्कूल सांठगांठ करते हैं। व्यापारियों ने मांग की कि स्कूल खुलने से कुछ दिन पूर्व ही सभी आवश्यक किताबों का नाम, विषय, प्रकाशक और मूल्य स्कूल की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए। साथ ही इसकी एक प्रति बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को भी भेजी जाए और इसके बाद किसी भी संशोधित सूची को जारी करने की अनुमति न दी जाए।

Advertisement

बैठक में दूसरा और सबसे संवेदनशील मुद्दा सोनभद्र में बढ़ रहे पर्यावरण और जल प्रदूषण का उठा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कौशल शर्मा ने बताया कि जिले में स्थापित औद्योगिक इकाइयों से प्रतिदिन लगभग 40 किलोग्राम मरकरी (पारा) हवा में छोड़ी जा रही है।

Advertisement 

विभिन्न अध्ययनों में यह पाया गया है कि क्षेत्र के पेयजल नमूनों में पारे की मात्रा अनुमेय सीमा से 3 से 26 गुना तक अधिक हो चुकी है। अनपरा के डिबुलगंज स्थित हैंडपंप से लिए गए पानी के सैंपल में .026 पीपीएम पारा पाया गया, जो सुरक्षित स्तर से 26 गुना ज्यादा है। इतना ही नहीं, स्थानीय निवासियों के रक्त नमूनों में पारे की सर्वाधिक मात्रा 113.48 माइक्रोग्राम तक दर्ज की गई है, जो सामान्य पैमाने से 20 गुना अधिक है।

Advertisement

उन्होंने इसके भयानक स्वास्थ्य दुष्परिणामों की चेतावनी देते हुए कहा कि शरीर में पारे की इतनी अधिक मात्रा से लोगों के हाथ-पैर में सुन्नपन, पक्षाघात (पैरालिसिस), बोलने में कठिनाई, दृष्टि व श्रवण शक्ति का कमजोर होना, शरीर का संतुलन बिगड़ना, गर्भस्थ शिशुओं में जन्मजात विकृतियां आना और असमय मृत्यु जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा निरंतर बढ़ रहा है।

Advertisement

जिले में संचालित तापीय विद्युत गृहों, कोयला खनन परियोजनाओं और अन्य भारी औद्योगिक इकाइयों के कारण पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। व्यापार संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि अनपरा, ओबरा, शक्तिनगर, बीजपुर और रेणुकूट जैसे अति-प्रदूषित क्षेत्रों में प्रदूषण की किसी स्वतंत्र और उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच कराकर इस पर तत्काल प्रभावी रोक लगाई जाए, अन्यथा आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Advertisement

इस महत्वपूर्ण बैठक में शरद जायसवाल, विनय जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, नरेंद्र गर्ग, विमल अग्रवाल, मनोज जालान, नवल बाजपेई, राजेश गुप्ता, धीरेन जायसवाल और हाजी सलीम हुसैन सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी तथा जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में फिर 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, हल्की बूंदाबांदी के बाद उमस ने छुड़ाए पसीने

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में फिर 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, हल्की बूंदाबांदी के बाद उमस ने छुड़ाए पसीने

सोनभद्र। जिले में पिछले पांच दिनों की मामूली राहत के बाद एक बार फिर गर्मी का सितम लौट आया है और अधिकतम तापमान दोबारा 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े पर पहुंच गया है। दिन के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी उछाल आने की वजह से अब रातें भी गर्म होने लगी हैं, जिससे लोग 24 घंटे बेहाल हैं।

Advertisement

बृहस्पतिवार की शाम को कुछ इलाकों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बूंदाबांदी तो हुई, लेकिन इस बेमौसम या नाममात्र की बारिश ने राहत देने के बजाय वातावरण में उमस और चिपचिपाहट को कई गुना बढ़ा दिया।

Advertisement 

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार, बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीते बुधवार को न्यूनतम पारा 26.5 और अधिकतम 39.8 डिग्री सेल्सियस था। इस लिहाज से पिछले 24 घंटे के भीतर ही न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले गत 19 जून को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जिसके बाद लगातार पांच दिनों तक पारा 40 डिग्री से नीचे बना हुआ था। बृहस्पतिवार को सुबह से ही तीखी धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया।

Advertisement

दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और शाम चार बजे के आसपास आसमान में घने बादल छाने के साथ कुछ हिस्सों में हल्की फुहारें पड़ीं। हालांकि, बारिश की मात्रा बहुत कम होने के कारण जमीन की तपिश सीधे उमस में बदल गई और देर शाम तक लोग भीषण गर्मी से त्रस्त नजर आए। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही इसी तरह बनी रहेगी और स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ओडिशा से रायबरेली जा रहा1.42 क्विंटल गांजा सोनभद्र में जब्त, SOG और चोपन पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

HIGHLIGHTS

  • ओडिशा से रायबरेली जा रहा1.42 क्विंटल गांजा सोनभद्र में जब्त, SOG और चोपन पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

सोनभद्र/चोपन। एसओजी और चोपन थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है और दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से प्लास्टिक की पांच बोरियों में छिपाकर रखा गया 1 क्विंटल 42 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त दो कारें, एक फर्जी नंबर प्लेट, दो मोबाइल फोन और नकद रुपये बरामद किए हैं।

Advertisement

बरामद किए गए गांजे और वाहनों की कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ऋषभ रुणवाल ने बताया कि बुधवार की रात मीतापुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो कारों में भारी मात्रा में गांजा लादकर तस्कर चोपन की तरफ आ रहे हैं।

Advertisement

इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चोपन थाना प्रभारी गोपालजी गुप्ता और एसओजी प्रभारी नागेश सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने चोपन बैरियर पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी।

Advertisement

इसी दौरान शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर डाला की ओर से आ रही एक इनोवा और एक स्विफ्ट कार को जब पुलिस ने रोकने का इशारा किया, तो तस्कर वाहन समेत भागने लगे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया और सलखन स्थित गांधी आश्रम के सामने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया।

Advertisement

अमले की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद जावेद (निवासी बरगदी मगठ, बख्शी का तालाब, लखनऊ) और अनुज मौर्य (निवासी टिकरी, गुरुबक्शगंज, रायबरेली) के रूप में हुई है, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Advertisement

पूछताछ में तस्करों ने कुबूल किया कि वे अपने रायबरेली निवासी साथी ऋषभ सिंह उर्फ आदित्य के साथ मिलकर ओडिशा से कम दामों में गांजा लाते थे और उसे ऊंचे दामों पर रायबरेली व उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में खपाते थे।

पकड़े गए आरोपी अनुज मौर्य का पुराना आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ पहले से ही गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस व अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें