राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस उत्सव

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र नगर स्थित रामलीला मैदान परिसर में हुआ आयोजन

सोनभद्र।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर द्वारा हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस उत्सव के अनुक्रम में शनिवार को सोनभद्र नगर स्थित रामलीला मैदान में हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस का कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज, परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार (डॉक्टर साहब) एवं परम पूजनीय श्री गुरुजी (माधव सदाशिव गोलवलकर) के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर, एकल गीत एवं अमृत वचन के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रांत संघ चालक अंगराज, जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल तथा नगर संघ चालक संगम मंचासीन रहे।

Advertisement

प्रांत संघ चालक अंगराज ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि हिंदू साम्राज्य दिवस केवल एक ऐतिहासिक उत्सव नहीं, बल्कि स्वराज्य, आत्मगौरव, संगठन और राष्ट्रचेतना का प्रेरणादायी पर्व है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भारतीय इतिहास की वह गौरवशाली घटना है, जिसने निराशा के वातावरण में समाज में आत्मविश्वास का संचार किया तथा हिंदवी स्वराज्य की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने अपने अद्वितीय पराक्रम, कुशल नेतृत्व, सुशासन, संगठन क्षमता एवं दूरदर्शी नीतियों के बल पर राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा का कार्य किया। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, न्यायपूर्ण शासन, अनुशासित सेना, सुदृढ़ प्रशासन तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की नीति अपनाई, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

Advertisement

उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज में संगठन, समरसता, सेवा और राष्ट्रीय चेतना के कार्यों को गति दें तथा संघ के शताब्दी वर्ष में अधिकाधिक लोगों को राष्ट्र निर्माण के इस अभियान से जोड़ें।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कार्यवाह दिनेश ने किया तथा कार्यक्रम का समापन संघ की प्रार्थना के साथ हुआ।

Advertisement

कार्यक्रम में सह नगर संघ चालक संतोष, विभाग के रामलगन, अवध, नीरज, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन, जिला प्रचार प्रमुख नीरज, नगर कार्यवाह विश्वनाथ, सह नगर कार्यवाह अनिल, नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप, नगर व्यवस्था प्रमुख जे.बी. सिंह, नगर शारीरिक प्रमुख नीतीश, नगर व्यवस्था प्रमुख जंग बहादुर, नगर बौद्धिक प्रमुख कृष्ण कुमार, महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख आशुतोष, विद्यार्थी कार्य प्रमुख अंकित, विनय, बच्चन, ललित, विनोद, नित्यानंद, पवन, धीरज, सत्यम सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उद्योग बंधु की बैठक में स्कूलों में महंगी किताबों और उद्योगों से फैल रहे घातक मरकरी प्रदूषण सहित कौशल शर्मा ने उठाए विभिन्न मुद्दे

HIGHLIGHTS

  • उद्योग बंधु की बैठक में स्कूलों में महंगी किताबों और उद्योगों से फैल रहे घातक मरकरी प्रदूषण सहित कौशल शर्मा ने उठाए विभिन्न मुद्दे

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें पूर्व में उठाए गए विभिन्न व्यापारिक और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा की गई सकारात्मक पहल की सराहना की।

उन्होंने विशेष रूप से मिर्जापुर डिपो की रोडवेज बसों को फ्लाई ओवर के नीचे के बजाय डिपो से संचालित करने के निर्णय का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में दो बेहद गंभीर और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और एक मांग पत्र सौंपा।
जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने पहला मुद्दा निजी स्कूलों में किताबों की आड़ में हो रही लूट का उठाया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हर वर्ष स्कूल खुलने के बाद सीबीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालयों द्वारा एक विशेष फरमान जारी किया जाता है, जिसके तहत अभिभावकों को तय दुकानों से ही बेहद महंगे दामों पर किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। ये किताबें एनसीईआरटी की पुस्तकों की तुलना में चौगुने दामों पर मिलती हैं।

Advertisement

उन्होंने तकनीकी खेल को उजागर करते हुए बताया कि एनसीईआरटी कक्षा 1 से 8 तक की हिंदी व्याकरण, इंग्लिश ग्रामर, जीके, कंप्यूटर और मोरल साइंस जैसी किताबें कम मात्रा में छापती है, जिसका फायदा उठाकर निजी प्रकाशक और स्कूल सांठगांठ करते हैं। व्यापारियों ने मांग की कि स्कूल खुलने से कुछ दिन पूर्व ही सभी आवश्यक किताबों का नाम, विषय, प्रकाशक और मूल्य स्कूल की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से चस्पा किया जाए। साथ ही इसकी एक प्रति बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को भी भेजी जाए और इसके बाद किसी भी संशोधित सूची को जारी करने की अनुमति न दी जाए।

Advertisement

बैठक में दूसरा और सबसे संवेदनशील मुद्दा सोनभद्र में बढ़ रहे पर्यावरण और जल प्रदूषण का उठा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कौशल शर्मा ने बताया कि जिले में स्थापित औद्योगिक इकाइयों से प्रतिदिन लगभग 40 किलोग्राम मरकरी (पारा) हवा में छोड़ी जा रही है।

Advertisement 

विभिन्न अध्ययनों में यह पाया गया है कि क्षेत्र के पेयजल नमूनों में पारे की मात्रा अनुमेय सीमा से 3 से 26 गुना तक अधिक हो चुकी है। अनपरा के डिबुलगंज स्थित हैंडपंप से लिए गए पानी के सैंपल में .026 पीपीएम पारा पाया गया, जो सुरक्षित स्तर से 26 गुना ज्यादा है। इतना ही नहीं, स्थानीय निवासियों के रक्त नमूनों में पारे की सर्वाधिक मात्रा 113.48 माइक्रोग्राम तक दर्ज की गई है, जो सामान्य पैमाने से 20 गुना अधिक है।

Advertisement

उन्होंने इसके भयानक स्वास्थ्य दुष्परिणामों की चेतावनी देते हुए कहा कि शरीर में पारे की इतनी अधिक मात्रा से लोगों के हाथ-पैर में सुन्नपन, पक्षाघात (पैरालिसिस), बोलने में कठिनाई, दृष्टि व श्रवण शक्ति का कमजोर होना, शरीर का संतुलन बिगड़ना, गर्भस्थ शिशुओं में जन्मजात विकृतियां आना और असमय मृत्यु जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा निरंतर बढ़ रहा है।

Advertisement

जिले में संचालित तापीय विद्युत गृहों, कोयला खनन परियोजनाओं और अन्य भारी औद्योगिक इकाइयों के कारण पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। व्यापार संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि अनपरा, ओबरा, शक्तिनगर, बीजपुर और रेणुकूट जैसे अति-प्रदूषित क्षेत्रों में प्रदूषण की किसी स्वतंत्र और उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच कराकर इस पर तत्काल प्रभावी रोक लगाई जाए, अन्यथा आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Advertisement

इस महत्वपूर्ण बैठक में शरद जायसवाल, विनय जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, नरेंद्र गर्ग, विमल अग्रवाल, मनोज जालान, नवल बाजपेई, राजेश गुप्ता, धीरेन जायसवाल और हाजी सलीम हुसैन सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी तथा जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में फिर 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, हल्की बूंदाबांदी के बाद उमस ने छुड़ाए पसीने

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में फिर 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, हल्की बूंदाबांदी के बाद उमस ने छुड़ाए पसीने

सोनभद्र। जिले में पिछले पांच दिनों की मामूली राहत के बाद एक बार फिर गर्मी का सितम लौट आया है और अधिकतम तापमान दोबारा 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े पर पहुंच गया है। दिन के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी उछाल आने की वजह से अब रातें भी गर्म होने लगी हैं, जिससे लोग 24 घंटे बेहाल हैं।

Advertisement

बृहस्पतिवार की शाम को कुछ इलाकों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बूंदाबांदी तो हुई, लेकिन इस बेमौसम या नाममात्र की बारिश ने राहत देने के बजाय वातावरण में उमस और चिपचिपाहट को कई गुना बढ़ा दिया।

Advertisement 

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार, बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीते बुधवार को न्यूनतम पारा 26.5 और अधिकतम 39.8 डिग्री सेल्सियस था। इस लिहाज से पिछले 24 घंटे के भीतर ही न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले गत 19 जून को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जिसके बाद लगातार पांच दिनों तक पारा 40 डिग्री से नीचे बना हुआ था। बृहस्पतिवार को सुबह से ही तीखी धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया।

Advertisement

दोपहर बाद करीब तीन बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और शाम चार बजे के आसपास आसमान में घने बादल छाने के साथ कुछ हिस्सों में हल्की फुहारें पड़ीं। हालांकि, बारिश की मात्रा बहुत कम होने के कारण जमीन की तपिश सीधे उमस में बदल गई और देर शाम तक लोग भीषण गर्मी से त्रस्त नजर आए। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही इसी तरह बनी रहेगी और स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ओडिशा से रायबरेली जा रहा1.42 क्विंटल गांजा सोनभद्र में जब्त, SOG और चोपन पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

HIGHLIGHTS

  • ओडिशा से रायबरेली जा रहा1.42 क्विंटल गांजा सोनभद्र में जब्त, SOG और चोपन पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

सोनभद्र/चोपन। एसओजी और चोपन थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है और दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से प्लास्टिक की पांच बोरियों में छिपाकर रखा गया 1 क्विंटल 42 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त दो कारें, एक फर्जी नंबर प्लेट, दो मोबाइल फोन और नकद रुपये बरामद किए हैं।

Advertisement

बरामद किए गए गांजे और वाहनों की कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ऋषभ रुणवाल ने बताया कि बुधवार की रात मीतापुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो कारों में भारी मात्रा में गांजा लादकर तस्कर चोपन की तरफ आ रहे हैं।

Advertisement

इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चोपन थाना प्रभारी गोपालजी गुप्ता और एसओजी प्रभारी नागेश सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने चोपन बैरियर पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी।

Advertisement

इसी दौरान शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर डाला की ओर से आ रही एक इनोवा और एक स्विफ्ट कार को जब पुलिस ने रोकने का इशारा किया, तो तस्कर वाहन समेत भागने लगे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया और सलखन स्थित गांधी आश्रम के सामने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया।

Advertisement

अमले की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद जावेद (निवासी बरगदी मगठ, बख्शी का तालाब, लखनऊ) और अनुज मौर्य (निवासी टिकरी, गुरुबक्शगंज, रायबरेली) के रूप में हुई है, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Advertisement

पूछताछ में तस्करों ने कुबूल किया कि वे अपने रायबरेली निवासी साथी ऋषभ सिंह उर्फ आदित्य के साथ मिलकर ओडिशा से कम दामों में गांजा लाते थे और उसे ऊंचे दामों पर रायबरेली व उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में खपाते थे।

पकड़े गए आरोपी अनुज मौर्य का पुराना आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ पहले से ही गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस व अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मतदान केंद्रों पर सुविधाओं को परखने कल जमीन पर उतरेंगे अफसर, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए भौतिक सत्यापन के निर्देश

HIGHLIGHTS

  • मतदान केंद्रों पर सुविधाओं को परखने कल जमीन पर उतरेंगे अफसर, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए भौतिक सत्यापन के निर्देश

सोनभद्र।  जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। विधानसभा वार तैनात सेक्टर अधिकारियों, एसडीएम एवं तहसीलदारों के साथ आयोजित इस बैठक में उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत तय समय सीमा में सभी कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि 27 जून को सभी सेक्टर अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों का सघन भ्रमण करेंगे और मतदान केंद्रों का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे। इस विशेष निरीक्षण के दौरान अधिकारी यह मुख्य रूप से जांचेंगे कि मतदेय स्थल के लिए चयनित भवन पूरी तरह उपयुक्त स्थिति में है या नहीं।

Advertisement

इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर शौचालय, सुचारु विद्युत आपूर्ति, मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी, भवन एवं कमरों की भौतिक स्थिति सहित निर्वाचन कार्य के लिए जरूरी सभी मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से परीक्षण किया जाएगा।

Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि निरीक्षण के बाद निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट तैयार कर समय से उपलब्ध कराई जाए और जहां भी किसी प्रकार की कमी या खामी पाई जाए, वहां संबंधित विभागों के तालमेल से तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement 

उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाओं का पुख्ता होना अनिवार्य है, इसलिए सभी अधिकारी इस सत्यापन कार्य को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अंजाम दें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में दो जुलाई से छह केंद्रों पर शुरू होगी यूपी टीईटी परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी पांच पालियों में होंगे शामिल

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में दो जुलाई से छह केंद्रों पर शुरू होगी यूपी टीईटी परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी पांच पालियों में होंगे शामिल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार परीक्षा जिले के छह निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें तीन दिनों के भीतर कुल पांच पालियों में 13,680 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

Advertisement

परीक्षा को पूरी तरह से सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसमें से दो और तीन जुलाई को दो-दो पालियों में तथा चार जुलाई को केवल एक पाली में परीक्षा होगी। परीक्षा की प्रत्येक पाली में 2,736 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं।

Advertisement

शिक्षा विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, दो जुलाई को दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद तीन जुलाई को पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्तर और दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) की परीक्षा होगी। परीक्षा के अंतिम दिन यानी चार जुलाई को केवल एक पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

समय सारणी के अनुसार, पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (संशोधित समयानुसार दोपहर 2:30 बजे तक की पाली व्यवस्था के तहत) और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए जा रहे हैं, साथ ही सभी केंद्रों पर भारी पुलिस बल भी मुस्तैद रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सीडीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अपना दल (एस) कार्यकर्ता, देर शाम तक चला हंगामा

HIGHLIGHTS

  • सीडीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अपना दल (एस) कार्यकर्ता, देर शाम तक चला हंगामा

सोनभद्र। विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कार्यालय के सामने बृहस्पतिवार को अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मीतापुर में सोन नदी के तट पर हुई घटना सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सीडीओ से वार्ता करने विकास भवन पहुंचे थे।

कोलआरोप है कि मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद सीडीओ ने अमर्यादित ढंग से कार्यकर्ताओं को कार्यालय से बाहर जाने को कह दिया और जेल भेजने की धमकी भी दी।

Advertisement


इस व्यवहार से आक्रोशित होकर जिलाध्यक्ष और तमाम कार्यकर्ता देर शाम सात बजे तक विकास भवन सभागार के बाहर धरने पर डटे रहे। मामले की जानकारी मिलते ही जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) हेमंत सिंह समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता सीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

Advertisement

जिलाध्यक्ष का कहना था कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जानबूझकर अपना दल-एस के कार्यकर्ताओं का अपमान किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस धरने में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार, युवा मंच के कार्यवाहक प्रदेश सचिव आनंद पटेल दयालु, महताब आलम, प्रीति सिंह राजपूत, श्याम कन्हैया, विनोद यादव, शिब्बू शेख, विकास पटेल, नीरज सिंह और आसिफ अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने शौर्य और स्वाभिमान को किया नमन

HIGHLIGHTS

  • वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने शौर्य और स्वाभिमान को किया नमन

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय रॉबर्ट्सगंज पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर एक गरिमापूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता और सदर विधायक भूपेश चौबे ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ वीरांगना रानी दुर्गावती के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रानी दुर्गावती के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और मातृभूमि के प्रति उनके अमूल्य समर्पण को याद करते हुए उनके बताए गए पदचिह्नों और आदर्शों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने रानी दुर्गावती के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वीरांगना का संपूर्ण जीवन राष्ट्रवाद, त्याग और साहस की अनूठी मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को देशसेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।

Advertisement

वहीं, सदर विधायक भूपेश चौबे ने उनके ऐतिहासिक संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रानी दुर्गावती ने 24 जून 1564 को दमनकारी मुगल सेना के विरुद्ध अंतिम सांस तक युद्ध करते हुए वीरगति प्राप्त की थी, लेकिन उन्होंने विदेशी आक्रांताओं के सामने कभी आत्मसमर्पण स्वीकार नहीं किया। उनका यह सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में असीम साहस, अटूट स्वाभिमान और प्रखर राष्ट्रभक्ति का एक अनुपम उदाहरण है।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन विशेष रूप से महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र रक्षा के लिए सदैव एक सशक्त प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
कार्यक्रम के समापन पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरेश चेरो ने सुदूर क्षेत्रों से आए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।

Advertisement

इस महत्वपूर्ण सांगठनिक व श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, शंभू नारायण सिंह, शंभू सिंह गोंड़, बिंदु अगरिया, रामलाल अगरिया, चंद्रावती गोंड़, विजय खरवार, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, रविप्रकाश चौबे, सत्यप्रताप सिंह, जिला मीडिया सह-प्रभारी अमन वर्मा, रामनिवास तोमर, कैलाश तिवारी और विवेक तोमर सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस ने लौटाए स्वामियों के हक के पैसे: न्यायालय के आदेश पर दो वादियों को सुपुर्द की गई सालों पहले लूटी गई धनराशि

HIGHLIGHTS

  • कोन पुलिस ने लौटाए स्वामियों के हक के पैसे: न्यायालय के आदेश पर दो वादियों को सुपुर्द की गई सालों पहले लूटी गई धनराशि

सोनभद्र।  पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोन पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है। पुलिस टीम ने विभिन्न आपराधिक मामलों में बरामद की गई चोरी व लूट की धनराशि को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुँचाने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Advertisement

यह पूरी कार्यवाही माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (कनिष्ठ श्रेणी)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, दुद्धी के आदेश के अनुपालन में बुधवार, 24 जून 2026 को संपन्न कराई गई। सालों पहले अपने साथ हुई लूट की गाढ़ी कमाई को वापस पाकर पीड़ितों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस प्रशासन की इस पारदर्शिता व तत्परता की खुले दिल से सराहना की।

Advertisement

पूरी विधिक प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कोन थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय द्वारा 16 जून 2026 को जारी किए गए आदेश के क्रम में थाना परिसर में दोनों पीड़ितों को बुलाकर बरामद माल मसरूका (बरामद धनराशि) नियमानुसार सुपुर्द की गई। इसमें पहला मामला वर्ष 2016 का है, जहाँ थाना कोन पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 113/2016, धारा 394 व 411 भादवि के तहत लूट की घटना हुई थी।

Advertisement

इस मामले में पुलिस द्वारा बरामद किए गए 15,000 रुपये वादी प्रेमचन्द उपाध्याय पुत्र स्व. ओमनाथ उपाध्याय (निवासी ग्राम बुडबेड़वा, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र) को सौंपे गए। इसी प्रकार, दूसरे मामले में मुकदमा अपराध संख्या 129/2016, धारा 392 व 411 भादवि से सम्बन्धित बरामद माल मसरूका के 10,100 रुपये वादी रवीन्द्रनाथ पुत्र छविनाथ (निवासी ग्राम बागेसोती, थाना कोन, जनपद सोनभद्र) को कागजी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद सुपुर्द किए गए।

Advertisement 

अपनी खोई हुई धनराशि इतने वर्षों बाद सकुशल वापस मिलने पर दोनों वादियों ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पूरी ईमानदारी से पैरवी करने और पैसे वापस दिलाने के लिए माननीय न्यायालय एवं थाना कोन पुलिस का सहृदय आभार प्रकट किया।

कोन थाना पुलिस ने इस अवसर पर कहा कि अपराध पर लगाम लगाने के साथ-साथ पीड़ितों को न्याय दिलाना और उनकी संपत्ति को सुरक्षित उन तक पहुँचाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। भविष्य में भी विभिन्न अपराधों से संबंधित बरामद संपत्तियों, वाहनों एवं धनराशि को विधिक प्रक्रिया के तहत उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुँचाने के लिए ऐसी प्रभावी और पारदर्शी कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाएगी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिला कारागार गुरमा का डिस्ट्रिक जज, DM व SP ने किया औचक निरीक्षण,  बैरकों से लेकर रसोई तक की सघन जांच

HIGHLIGHTS

  • जिला कारागार गुरमा का डिस्ट्रिक जज, DM व SP ने किया औचक निरीक्षण,  बैरकों से लेकर रसोई तक की सघन जांच

सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा में बंदियों की सुरक्षा, मानवाधिकारों और जेल की आंतरिक व्यवस्थाओं को परखने के लिए प्रशासनिक अमले में उस वक्त खलबली मच गई, जब वरिष्ठ अधिकारियों की टीम औचक निरीक्षण के लिए वहां पहुंच गई। जनपद सोनभद्र के माननीय जिला जज, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया।

Advertisement

इस उच्चस्तरीय संयुक्त निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कारागार की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, बंदियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की हकीकत जानना और जेल मैनुअल के नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराना था। अचानक हुए इस औचक निरीक्षण से जेल प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी रही।

Advertisement

संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान कारागार की अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ विभिन्न बैरकों की तलाशी व वहां की स्थिति, बंदियों के रहन-सहन और उनकी चिकित्सीय सुविधाओं का बहुत बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने जेल के मुख्य रसोईघर (मेस) का विशेष रूप से अवलोकन किया, जहां बंदियों के लिए बनने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सामग्रियों के रखरखाव को परखा गया।

Advertisement

इसके अलावा, जेल परिसर में जलापूर्ति, सुचारू विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता मानकों और जेल के महत्वपूर्ण प्रशासनिक अभिलेखों का भी गहनतापूर्वक अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों से सीधा संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने बंदियों से उनकी समस्याओं, विधिक आवश्यकताओं, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों और किसी भी प्रकार की शिकायत के संबंध में सीधे जानकारी प्राप्त की, ताकि किसी के अधिकारों का हनन न हो।

Advertisement

निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने कारागार परिसर की साफ-सफाई, अनुशासनात्मक व्यवस्था और समग्र प्रशासनिक ढांचे पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए। उच्चाधिकारियों द्वारा जेल प्रशासन को कड़े लहजे में निर्देशित किया गया कि बंदियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और जेल की सुरक्षा से जुड़े मानकों का हर हाल में कड़ाई से अनुपालन किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

संयुक्त निरीक्षण के उपरांत टीम ने जेल अधीक्षक, जिला कारागार गुरमा को कई महत्वपूर्ण सुधारात्मक सुझाव भी प्रदान किए, जिससे जेल के भीतर की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सके और बंदियों को नियमानुसार और बेहतर मानवीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें