फर्जी खनिज परमिट बनाकर अवैध खनन करने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह का भंडाफोड़, एक इंटरप्राइजेज के दफ्तर से 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में फर्जी खनिज परमिट बनाकर अवैध खनन करने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह का भंडाफोड़, एक इंटरप्राइजेज के दफ्तर से 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

सोनभद्र।  जनपद में अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस, एसओजी और खनन विभाग की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पुराने और प्रयुक्त ई-फॉर्म C/MM-11 (खनिज परिवहन परमिट) में हेराफेरी कर फर्जी परमिट तैयार करने वाले एक शातिर अंतरप्रांतीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

Advertisement

पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सहित 3 अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस पूरे गोरखधंधे का सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से फर्जीवाड़ा करने में प्रयुक्त होने वाला लैपटॉप, प्रिंटर, सुरक्षा दस्तावेज (सिक्योरिटी पेपर) और भारी मात्रा में अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने एक सूचना के आधार पर वाहन चालक दिलीप प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चालक दिलीप प्रजापति ने बताया कि वह अश्वनी कुमार पटेल के हाइवा वाहन (संख्या UP64AT5155) को चलाता है। उसने कुबूल किया कि अश्वनी कुमार पटेल, हिमांशु पाण्डेय, मोहन उर्फ अजय कुमार और बिल्ली मारकुंडी स्थित ‘AK इंटरप्राइजेज’ के संचालक व उसके कर्मचारियों ने मिलकर पुराने प्रयुक्त हो चुके ई-फॉर्म C/MM-11 में कंप्यूटर के जरिए वाहन संख्या, तारीख और समय बदलकर फर्जी परमिट तैयार किया था।

Advertisement

इसी जाली परमिट के सहारे विंध्याचल स्टोन क्रशर से गिट्टी लोड कराकर उसे परिवहन के लिए सौंपी गई थी। चालक ने यह भी स्वीकार किया कि उसे इस अवैध काम के लिए प्रत्येक चक्कर के बदले ₹5,000/- देने का लालच दिया गया था, जिसके कारण उसने जानबूझकर इस जाली दस्तावेज का इस्तेमाल किया।

Advertisement

चालक की निशानदेही पर जब पुलिस, खनन निरीक्षक अतुल दूबे और एसओजी प्रभारी नागेश कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने बिल्ली मारकुंडी स्थित AK इंटरप्राइजेज के दफ्तर पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी, तो वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से अमरनाथ त्रिपाठी उर्फ राजू त्रिपाठी, रितेश कुमार जायसवाल, संतोष कुमार जायसवाल और मोहन उर्फ अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दफ्तर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक डेल कंपनी का लैपटॉप, एक एचपी लेजरजेट प्रो प्रिंटर, सिक्योरिटी पेपर के 3 बंडलों में कुल 748 अप्रयुक्त सेट और 17 बंडलों में रखे लगभग 1000 पहले से इस्तेमाल हो चुके ई-फॉर्म C/MM-11 बरामद हुए।

Advertisement 

7सैक्स जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य इन्हीं पुराने और प्रयुक्त हो चुके ओरिजिनल परमिटों का इस्तेमाल करके नए फर्जी परमिट छापने का काम करते थे।
पूछताछ में यह बेहद चौंकाने वाला तथ्य भी सामने आया कि इस फर्जीवाड़े की मुख्य कंदरा बनी AK इंटरप्राइजेज का लाइसेंस बीते 8 जून 2026 को ही समाप्त हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद गिरोह के लोग लाइसेंस अवधि खत्म होने के बाद भी फर्म के नाम पर जारी सिक्योरिटी पेपर और पुराने परमिटों का धड़ल्ले से दुरुपयोग कर रहे थे और

सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं सहित खान व खनिज अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, निरीक्षक बनारसी यादव, मुख्य आरक्षी संदीप राय, विनोद भारती, अवधेश यादव, आरक्षी राजेंद्र कुमार और रमेश कुमार शामिल रहे। फरार चल रहे मुख्य अभियुक्तों अश्वनी कुमार पटेल, हिमांशु पाण्डेय और AK इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सुरेश कुमार पाठक की तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।डॉ

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पगडंडी के सहारे खेत पहुंचे जिलाधिकारी चर्चित गौड़, जीएनएसएस रोवर तकनीक से विशेष पैमाइश अभियान का किया शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • पगडंडी के सहारे खेत पहुंचे जिलाधिकारी चर्चित गौड़, जीएनएसएस रोवर तकनीक से विशेष पैमाइश अभियान का किया शुभारंभ

सोनभद्र।  मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद सोनभद्र में 1 जुलाई से 15 अगस्त, 2026 तक चलने वाले जीएनएसएस (ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम) रोवर तकनीक आधारित विशेष पैमाइश अभियान का बुधवार को बेहद अनूठे अंदाज में आगाज हुआ। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ अपनी चिरपरिचित जमीनी कार्यशैली का परिचय देते हुए खुद पगडंडियों के सहारे पैदल चलकर बभनौली कला गांव के खेतों तक पहुंचे। उन्होंने किसानों के बीच खड़े रहकर अपनी सीधी देखरेख में इस आधुनिक सैटेलाइट तकनीक से जमीनी पैमाइश के कार्य का शुभारंभ कराया।

Advertisement

जिलाधिकारी को इस तरह अचानक पगडंडियों के रास्ते पैदल अपने खेतों पर आता देख ग्रामीणों और किसानों में भारी उत्साह दौड़ गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की इस सादगी, संवेदनशीलता और सीधे धरातल पर उतरकर काम करने के अंदाज की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे जिला प्रशासन की एक ऐतिहासिक जनहितैषी पहल बताया।

Advertisement

इस महाभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि इस अत्याधुनिक रोवर तकनीक के माध्यम से अब जिले में खेतों, चकमार्गों और राजस्व अभिलेखों की शत-प्रतिशत सटीक और पूरी तरह पारदर्शी पैमाइश सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement

इस सैटेलाइट आधारित प्रणाली से मानवीय भूल या पक्षपात की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो जाएगी, जिससे जमीन संबंधी विवादों का हमेशा के लिए खात्मा हो सकेगा। अभियान को पूरी गति और समयबद्धता से चलाने के लिए उन्होंने कड़े निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत जनपद की प्रत्येक तहसील में विशेष रोवर टीमों का गठन किया गया है।

Advertisement 

यह टीमें प्रतिदिन अनिवार्य रूप से पांच-पांच गांवों का दौरा कर पैमाइश का कार्य पूरा करेंगी। पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की बकायदा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी और दैनिक प्रगति की रिपोर्ट का नियमित रूप से डिजिटल अभिलेखीकरण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि किसी भी स्तर पर शिथिलता न रहे और जिले के किसानों को उनकी जमीनों का वास्तविक और वैधानिक हक बिना किसी विवाद के मिल सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप के लिए 25 बच्चों ने बनाई जगह

HIGHLIGHTS

  • नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप के लिए 25 बच्चों ने बनाई जगह

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन योगासन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का सफल समापन हो गया। 26 से 28 जून तक चली इस भव्य प्रतियोगिता में देशभर के योगासन खिलाड़ियों ने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा और योग कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम, केरल, कर्नाटक, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और झारखंड सहित देश के 22 राज्यों से आए 700 से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

तीन दिनों तक चले इस कड़े मुकाबले में बच्चों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन की होड़ देखने को मिली, जिसमें से बेहतरीन खेल दिखाते हुए कुल 25 होनहार बच्चों ने आगामी ‘एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप’ के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। इन खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में कुल 49 पदक जीतकर अपने-अपने राज्यों का नाम रोशन किया है।

Advertisement

इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग कोनों से आए खिलाड़ियों ने पदक तालिका में अपना दबदबा बनाया। उत्तर प्रदेश से आकृत बाजपेई, गुनिका रतन और दिव्यांशी ने अपनी कलात्मक योग मुद्राओं से सबको प्रभावित किया। वहीं, दिल्ली से सिद्धार्थ शर्मा, भावया, प्रियांशु मलिक और सुरभि अग्रवाल ने उम्दा प्रदर्शन किया।

Advertisement

राजस्थान के बीकानेर से जागृति शर्मा व सपना कुमारी, हनुमानगढ़ और गंगानगर से मिष्टी, भीलवाड़ा से वंदना राठौर, जैनल भबानी व आशा रामचंदनी तथा उदयपुर से सिद्धार्थ सोनी सहित झुंझुनू और जयपुर के बच्चों ने भी शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनके मार्गदर्शकों की कड़ी मेहनत रही, जिसमें मुख्य कोच और संरक्षक के रूप में दीक्षा गुप्ता, विक्रांत सिंह और हरप्रीत कौर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बच्चों का हौसला बढ़ाया।

Advertisement 

प्रतियोगिता के समापन पर वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट शिवम भादोरिया, टेक्निकल डायरेक्टर ऋतु भादोरिया और नेशनल प्रेसिडेंट अंशु सरकार ने सभी विजेता व प्रतिभागी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के विनय कुमार श्रीवास्तव (ऑर्गनाइजिंग सेक्रेट्री, वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन योगासन स्पोर्ट्स इंडिया डिवीजन) और राजस्थान के स्टेट हेड ने संयुक्त रूप से बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का योग के प्रति आकर्षित होना देश के लिए गौरव की बात है।

Advertisement

उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद अब ये 25 चयनित बच्चे एशिया पैसिफिक योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दम दिखाएंगे और देश के लिए पदक जीतकर लाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पैदल गश्त के दौरान सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने लगाई शराबियों की क्लास, दिलाई शराब न पीने की शपथ

HIGHLIGHTS

  • पैदल गश्त के दौरान सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने लगाई शराबियों की क्लास, दिलाई शराब ने पीने की शपथ

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ कस्बे में सघन पैदल गश्त किया गया। इस दौरान जब सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ नई बस्ती स्थित देशी शराब की दुकान के पास पहुंचे तो उन्होंने मौके पर मौजूद सभी शराबियों को एक जगह इकट्ठा किया और सार्वजनिक स्थान पर नशा करने के लिए उनकी जमकर क्लास लगाई। उन्होंने सख्त लहजे में समझाया कि खुले में शराब पीने से न केवल सामाजिक माहौल खराब होता है, बल्कि वहां से गुजरने वाली महिलाओं, बच्चियों और आम राहगीरों को भारी मानसिक परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।

फटकार लगाने के बाद सीओ सिटी ने एक सुधारात्मक पहल करते हुए सभी शराबियों को कतार में खड़ा किया और उन्हें जीवन में दोबारा कभी शराब न पीने की गंभीर शपथ दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने कड़े शब्दों में अंतिम हिदायत भी दी कि अगर भविष्य में कोई भी व्यक्ति सड़क, दुकान के बाहर या किसी भी खुले सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ बिना किसी ढिलाई के तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और सीधे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने शराब विक्रेता को भी सख्त निर्देश दिए कि दुकान के बाहर किसी भी सूरत में भीड़ या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की इस त्वरित और अनोखी कार्रवाई को देखकर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का पुरजोर स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भामाशाह जयंती पर कलेक्ट्रेट में भव्य आयोजन, जिले के 10 सर्वाधिक करदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • भामाशाह जयंती पर कलेक्ट्रेट में भव्य आयोजन, जिले के 10 सर्वाधिक करदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

सोनभद्र।  कलेक्ट्रेट सभागार में वीर शिरोमणि दानवीर भामाशाह की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनपद के सर्वाधिक कर (टैक्स) जमा करने वाले 10 प्रतिष्ठित व्यापारियों को मुख्य अतिथि व अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि ईमानदारी से कर अदा करने वाले व्यापारी राष्ट्र एवं जनपद के विकास में सबसे महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Advertisement

कलेक्ट्रेट के इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य रूप से जिलाधिकारी चर्चित गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद सहित कई सम्मानित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और भारी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि दानवीर भामाशाह का त्याग, राष्ट्रभक्ति और समर्पण भारतीय इतिहास की एक अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कठिन समय में अपना सर्वस्व महाराणा प्रताप और राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित कर दुनिया के सामने दानवीरता का एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया था,

Advertisement

जिससे आज की युवा पीढ़ी को आत्मसात करने और प्रेरणा लेने की बेहद जरूरत है। वहीं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भामाशाह का पूरा जीवन सेवा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी करदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि ईमानदार करदाता राष्ट्र और जनपद के विकास की मजबूत आधारशिला हैं।

Advertisement

करदाताओं के इसी बहुमूल्य योगदान से ही सरकारी विकास कार्यों को गति मिलती है और आम जनता के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन धरातल पर संभव हो पाता है।

Advertisement

इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह से भामाशाह के दिखाए आदर्शों को अपने व्यावहारिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने भामाशाह के जीवन, उनके विराट व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी सम्मानित करदाताओं को बधाई देते हुए उनके योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की गई।

इस दौरान संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए पारंपरिक करमा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने सभागार में समां बांध दिया, जिसे सभी ने खूब सराहा। इस विशेष मौके पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार, संयुक्त आयुक्त राज्य कर सुनील कुमार, उपायुक्त प्रशासन राज्य कर रितेश मिश्र, उपायुक्त राज्य कर योगेश द्विवेदी, उपायुक्त राज्य कर विकास कृष्ण बन्सरा, मोहम्मद जुनैद सहित विभाग के अन्य अधिकारी और व्यापार जगत से जुड़े तमाम प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई, मानक के विपरीत सामग्री बेचने वालों को दी चेतावनी

HIGHLIGHTS

  • खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई, मानक के विपरीत सामग्री बेचने वालों को दी चेतावनी
Advertisement

सोनभद्र। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभागीय टीम ने मानक के विपरीत खाद्य पदार्थों की बिक्री को पूरी तरह से रोकने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर खाद्य प्रतिष्ठानों की गहन जांच की। टीम ने इस दौरान मुख्य रूप से ठेले, खोमचे, फलों एवं सब्जियों की दुकानों, चाट-पकौड़ी, जूस, कटे फल, मिठाइयों तथा अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को अपनी दुकानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को हमेशा ढककर रखने, सड़े-गले या कटे हुए फलों की खुले में बिक्री न करने तथा खाद्य सामग्री तैयार करने में केवल स्वच्छ पेयजल का ही प्रयोग सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए।

Advertisement 

इसके साथ ही दुकानदारों एवं खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए साफ लहजे में कहा कि भविष्य में नियमों का किसी भी प्रकार का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisement

सहायक आयुक्त (खाद्य) ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान पूरे जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए यह निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।

इसके साथ ही विभाग द्वारा जनसामान्य से भी अपील की गई है कि वे मौसमी बीमारियों से बचने के लिए केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें तथा बाजार में किसी भी प्रकार की खाद्य अनियमितता या मिलावट दिखने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के समन्वय पर जोर, अधिक प्रभावित गांवों में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान: जिलाधिकारी

HIGHLIGHTS

  • संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के समन्वय पर जोर, अधिक प्रभावित गांवों में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान: जिलाधिकारी

सोनभद्र।  जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के द्वितीय चरण के सफल संचालन को लेकर जनपद स्तरीय अंतरविभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य, ग्राम विकास, नगर निकाय, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, बाल विकास, खाद्य सुरक्षा और उद्यान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान अभियान की पूर्व तैयारियों, विभागीय समन्वय, माइक्रोप्लान तथा जनजागरूकता गतिविधियों की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की गई।

Advertisement

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून के इस मौसम में संचारी एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए सभी विभाग पूरी गंभीरता और आपसी तालमेल के साथ धरातल पर कार्य करें। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जिले के जिन गांवों में संचारी रोगों का प्रभाव पिछले रिकॉर्ड के अनुसार अधिक है, उन्हें तत्काल चिन्हित किया जाए।

इन संवेदनशील गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर जल निकासी दुरुस्त की जाए और नियमित अंतराल पर फॉगिंग व एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही वहां व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही क्षेत्रों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, कचरा निस्तारण तथा आमजन को मौसमी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना इस पूरे अभियान की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Advertisement

बैठक में विभिन्न विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों तथा स्थानीय निकायों के माध्यम से जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा अपने-अपने विभागों द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि अभियान को पूरी तरह सफल बनाया जा सके। बैठक की शुरुआत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश मिश्रा ने संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की रूपरेखा एवं स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनसुनवाई में एसपी अभिषेक वर्मा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

रेHIGHLIGHTS

  • जनसुनवाई में एसपी अभिषेक वर्मा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, लापरवाही पर दी कठोर कार्रवाई की चेतावनी

सोनभद्र।
**सोनभद्र।** पुलिस कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई एवं जनता दर्शन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की शिकायतों को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और तत्परता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, साइबर अपराध, गुमशुदगी और राजस्व से जुड़े मामलों सहित पुलिस विभाग से संबंधित अन्य शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रत्येक शिकायत का स्वयं संज्ञान लिया और संबंधित क्षेत्राधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मामलों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से धरातल पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की तथ्यपरक जांच कर पीड़ितों को त्वरित न्याय 0दिपलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं तथा शिकायतकर्ताओं को उनके मामलों में की जा रही कार्रवाई की प्रगति से समय-समय पर अवगत भी कराएं। इसके साथ ही उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब या फरियादी का उत्पीड़न पाया गया, तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मातहतों को यह भी हिदायत दी कि जिन संवेदनशील प्रकरणों में तत्काल पुलिस हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

‘पुलिस की पाठशाला’ में छात्राओं को सिखाए गए महिला सुरक्षा, साइबर अवेयरनेस और ट्रैफिक रूल्स के पाठ

HIGHLIGHTS

  • ‘पुलिस की पाठशाला’ में छात्राओं को सिखाए गए महिला सुरक्षा, साइबर अवेयरनेस और ट्रैफिक रूल्स के पाठ

सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद भर में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के द्वितीय चरण के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित कीर्तिपाली इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया।

Advertisement

क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस पाठशाला में यातायात प्रभारी, महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज और साइबर थाने की संयुक्त टीम ने नर्सिंग छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति विस्तार से जागरूक किया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा और पुलिस टीम ने छात्राओं को महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कड़े कानूनों, आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) के व्यावहारिक उपायों, गुड टच-बैड टच के अंतर तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया।

Advertisement

वर्तमान दौर में बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए साइबर टीम ने छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, लॉटरी के झांसे वाले लिंक, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के गुर सिखाए। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सचेत किया कि वे किसी भी अजनबी व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी या बैंक खातों का गोपनीय विवरण कदापि साझा न करें।

Advertisement

इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से छात्राओं को यातायात नियमों के पालन का महत्व भी बताया गया। उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नाबालिगों को वाहन न देने और नशे की हालत में ड्राइविंग न करने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों जैसे— आपातकालीन सेवा (112), महिला पावर लाइन (1090), महिला हेल्पलाइन (181), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन (1930) की डायरी नोट कराई गई, ताकि वे समय आने पर इनका उपयोग कर सकें। सोनभद्र पुलिस द्वारा इस तरह के जागरूकता अभियान जिले के सभी थाना क्षेत्रों के स्कूलों, बाजारों और ग्राम सभाओं में लगातार चलाए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भामाशाह जयंती पर व्यापारियों ने उठाई मांग: महापुरुष के नाम पर शुरू हों जन कल्याणकारी योजनाएं और व्यापारी सम्मान

HIGHLIGHTS

  • भामाशाह जयंती पर व्यापारियों ने उठाई मांग: महापुरुष के नाम पर शुरू हों जन कल्याणकारी योजनाएं और व्यापारी सम्मान

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। जिलाधिकारी सभाकक्ष में राज्य कर विभाग द्वारा आयोजित दानवीर भामाशाह जयंती समारोह में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार से एक महत्वपूर्ण मांग की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्त, समाजसेवी एवं अद्वितीय दानवीर भामाशाह के त्याग, समर्पण और राष्ट्र सेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनके नाम पर सरकारी जन कल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी योजनाएं संचालित की जानी चाहिए। भामाशाह ने अपना संपूर्ण धन राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए समर्पित कर भारतीय इतिहास में त्याग और राष्ट्रभक्ति का जो अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है, आज की नई पीढ़ी को उनके उन महान आदर्शों से प्रेरणा लेने की परम आवश्यकता है।

व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष ने सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखते हुए मांग की कि भामाशाह के नाम पर एक विशेष ‘व्यापारी कल्याण योजना’ प्रारंभ की जाए। इसके साथ ही लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों को बढ़ावा देने और उनके प्रोत्साहन हेतु विशेष वित्तीय सहायता एवं प्रशिक्षण योजनाएं संचालित की जाएं।

Advertisement

समाज के मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ‘भामाशाह छात्रवृत्ति योजना’ की शुरुआत हो और प्रत्येक जनपद में उनकी गरिमा के अनुरूप एक प्रतिमा अथवा स्मारक स्थापित कर उनके जीवन व योगदान को पाठ्य सामग्री एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से प्रसारित किया जाए।

Advertisement

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि व्यापार, उद्यमिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रतिवर्ष ‘भामाशाह सम्मान’ से नवाजा जाए। यदि उनके आदर्शों पर आधारित ऐसी योजनाएं संचालित की जाती हैं, तो इससे समाज में सेवा, त्याग, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण की भावना को एक नई ऊर्जा मिलेगी। संगठन ने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि सरकार इस जन भावना का सम्मान करते हुए जल्द ही कोई सकारात्मक निर्णय लेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें