HIGHLIGHTS
- खनन क्षेत्र में हादसे की अफवाह ने उड़ाए होश, पुलिस-प्रशासनिक जांच में नहीं हुई पुष्टि

सोनभद्र। जिले के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र अंतर्गत ओबरा थाना क्षेत्र स्थित बजरंग स्टोन वर्क्स की खदान में मंगलवार को उस समय अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक टिपर पलटने और उसके नीचे दबकर मजदूर की मौत होने की खबर तेजी से फैली।
देखते ही देखते यह संवेदनशील सूचना पूरे ओबरा नगर में आग की तरह फैल गई और दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। सूचना की गंभीरता को भांपते हुए प्रशासनिक अमला और पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई, वहीं मीडिया कर्मी भी घटना की सत्यता जानने के लिए मौके पर जुट गए। हालांकि, मौके पर गहन जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद खदान में इस प्रकार के किसी भी हादसे या किसी मजदूर के हताहत होने की पुष्टि नहीं हो सकी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ओबरा तहसीलदार और नवनियुक्त थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ तत्काल खदान स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और वहां मौजूद कर्मचारियों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दुर्घटना की खबर का पूरी तरह खंडन किया।

अधिकारियों द्वारा स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद खनन पट्टाधारकों और श्रमिकों ने राहत की सांस ली, जबकि पुलिस-प्रशासन और मीडिया को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। अंततः इस पूरी घटना को निराधार अफवाह करार दिया गया।

हालांकि, संवेदनशील खनन क्षेत्र में इस तरह की भ्रामक खबर फैलने से जहां एक ओर खदान संचालकों व मजदूरों में अनावश्यक दहशत का माहौल बना, वहीं पुलिस-प्रशासनिक संसाधनों को भी काफी देर तक भ्रम की स्थिति से जूझना पड़ा।













का

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /






















