स्वास्थ्य विभाग में पक्की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, खुद को भाजपा नेता बताने वाले जालसाजों पर एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

HIGHLIGHTS

  • स्वास्थ्य विभाग में पक्की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख की बड़ी ठगी, खुद को भाजपा नेता बताने वाले जालसाजों पर एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

सोनभद्र।  स्वास्थ्य महकमे में संविदा पर तैनात कर्मचारियों को नियमित (पक्की) नियुक्ति दिलाने का सब्जबाग दिखाकर पांच लाख रुपये की मोटी रकम डकारने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जालसाजों की इस करतूत में विभाग के ही एक कर्मचारी की संलिप्तता सामने आई है, जिसने पीड़ितों की मुलाकात तथाकथित रसूखदारों से कराई थी।

Advertisement

आरोपियों में से एक ने खुद को सत्ताधारी दल भाजपा का बड़ा नेता बताते हुए शासन-प्रशासन में अपनी ऊंची पैठ होने का खोखला दावा किया था। जब नौकरी नहीं लगी और पीड़ितों ने अपने खून-पसीने की कमाई वापस मांगी, तो उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। इस पूरे फर्जीवाड़े की शिकायत जब पीड़ितों ने आईजीआरएस पोर्टल पर की, तो वहां भी रसूख के बल पर दबाव बनाकर और गुमराह करके मामले को रफा-दफा (मैनेज) करा लिया गया। अंततः थक-हारकर पीड़ितों ने पुलिस कप्तान की चौखट खटखटाई, जिसके बाद एसपी अभिषेक वर्मा के सख्त निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Advertisement 

ठगी का शिकार हुई तरावां निवासी तारा शर्मा (पत्नी अजीत शर्मा) ने गत 29 जून को खुद पुलिस लाइन पहुंचकर एसपी अभिषेक वर्मा को एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा था। पीड़िता ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत है।

Advertisement

उसके ही विभाग में चोपन थाना क्षेत्र के सलखन का रहने वाला पल्लव विश्वास भी काम करता है, जिसने विभाग के अंदर ही अपनी पैठ का फायदा उठाकर पीड़िता की मुलाकात रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मड़रा गांव निवासी अपने परिचित अनिल भारती और लसड़ा निवासी आलोक मिश्रा से करवाई थी।

Advertisement

इन दोनों शातिरों ने तारा शर्मा और एक अन्य संविदाकर्मी आर्यन को अपने जाल में फंसाते हुए दावा किया कि वे मंत्रियों और बड़े अधिकारियों से अपनी सेटिंग के जरिए स्वास्थ्य विभाग में उनकी स्थायी और नियमित नियुक्ति करवा देंगे। जालसाजों के इस झांसे और रसूख के दिखावे पर भरोसा करके पीड़ितों ने अनिल भारती और आलोक मिश्रा को अलग-अलग किश्तों में कुल पांच लाख रुपये सौंप दिए। इस रकम में से 37 हजार रुपये नकद दिए गए, जबकि शेष भारी-भरकम राशि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ऐप के माध्यम से ट्रांसफर की गई।

Advertisement

रुपये ऐंठने के बाद आरोपियों ने दोनों पीड़ितों से उनके मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र और दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए तथा जनवरी 2026 तक हर हाल में ज्वाइनिंग लेटर दिला देने का पक्का भरोसा दिया। जनवरी का महीना बीतने और महीनों का वक्त गुजर जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी, तो पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ।

Advertisement

आरोप है कि जब पीड़ितों ने अपने रुपये और शैक्षणिक दस्तावेज वापस मांगे, तो कथित भाजपा नेता और उसके साथी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। उन्होंने पीड़ितों को सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां दीं और रुपये मांगने पर अंजाम भुगतने व जान से मारने की सीधी धमकियां देने लगे। इस बीच पीड़िता ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां भी शातिर आरोपियों ने पीड़िता पर चौतरफा मानसिक दबाव बनाया और ‘कार्य पूरा होने’ की बात जबरन लिखवाकर उसके हस्ताक्षर करा लिए, जिससे प्रशासनिक जांच ठप हो गई।

मामले की गंभीरता और जालसाजी के इस बड़े नेटवर्क को देखते हुए रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर तहरीर के आधार पर अनिल भारती और आलोक मिश्रा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और पुलिस की एक विशेष टीम इस पूरे रैकेट की गहनता से जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का सोनभद्र में ऐतिहासिक स्वागत: कर्मा नृत्य और ढोल-नगाड़ों से गूंजा शहर, बोले- कार्यकर्ताओं के दम पर 2027 में रचेंगे इतिहास

HIGHLIGHTS

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का सोनभद्र में ऐतिहासिक स्वागत: कर्मा नृत्य और ढोल-नगाड़ों से गूंजा शहर, बोले- कार्यकर्ताओं के दम पर 2027 में रचेंगे इतिहास

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रथम सोनभद्र आगमन पर जनपद की सीमाओं से लेकर जिला कार्यालय तक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार हिन्दुआरी तिराहे पर सुबह से ही हजारों की संख्या में जुटे उत्साही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गगनभेदी नारों के साथ अपने नए प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी की।

इसके बाद उनका काफिला चण्डी तिराहा, शीतला माता मंदिर व स्वर्ण जयन्ती चौक एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुसौली गेट होते हुए जैसे ही भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा, पूरा परिसर ढोल-नगाड़ों की थाप और सोनभद्र के पारंपरिक कर्मा नृत्य की गूंज से सराबोर हो गया। कर्मा नर्तकों की थाप पर थिरकते कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पर गुलाब की पंखुड़ियों की भारी बारिश कर स्वागत को यादगार बना दिया। सांगठनिक बैठकों का विधिवत शुभारंम्भ मुख्य अतिथि पंकज चौधरी, क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल और जिला प्रभारी अनिल सिंह ने अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया।

Advertisement

दौरे के दौरान मैराथन बैठकों का दौर चला, जिसमें प्रथम बैठक में जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों, द्वितीय बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया। इसके बाद जिला कार्यसमिति की बड़ी बैठक और प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। इन सभी महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने की तथा सफल संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया।

Advertisement

बैठकों को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक अभेद्य और मजबूत करना ही हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। सोनभद्र जिले के कार्यकर्ताओं की आंखों में जो संकल्प और जोश दिखाई दे रहा है, वह साफ इशारा कर रहा है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा यहां और बड़ी व ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी।

Advertisement

उन्होंने सभी को संकल्प दिलाते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जिले के हर एक घर तक पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। आज डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश के गरीब, किसान और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है और सोनभद्र के चहुंमुखी विकास के लिए धन व संसाधनों की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत हैं और आप सभी के दिन-रात के कठिन परिश्रम से ही यह पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनी है।

Advertisement

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने दूर-दराज से आए सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए हृदय से आभार प्रकट किया। सांगठनिक कार्यक्रमों के बीच ही सर्किट हाउस लोढ़ी में मीडिया संवाद कार्यक्रम भी बेहद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जहां प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों के तीखे सवालों का बेहद बेबाकी से जवाब दिया।

Advertisement

इस पूरे ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पूर्व सांसद रामशकल, नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक तीरथराज, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, ओंकार केशरी, अजीत रावत, अशोक मौर्या, शारदा खरवार उपस्थित रहे। इनके साथ ही जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल, शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, सरजू बैसवार, मनोज मिश्रा, विशाल पाण्डेय, जिला मंत्री अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल, मनोज सोनकर,

Advertisement 

मंजू गिरी, सुषमा गोंड़, प्रमिला जायसवाल, मणिकर्णिका कोल, मनोज सिंह बबलू, जिला कोषाध्यक्ष आकाश जायसवाल, अमित गोयल, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अमन मौर्या, बलराम सोनी, रामलखन सिंह, नागेश्वर देव पाण्डेय, मनोज सिंह, विवेक तोमर, लवकुश केशरी, पुष्पा सिंह, कमलेश खांभे, यादवेन्द्र द्विवेदी, अमरेश चेरो, ओमप्रकाश यादव, कुसुम शर्मा, अभय सिंह पटेल, विपिन तिवारी, शिवम सिंह राजपूत, अतुल पाण्डेय और उत्कर्ष पाण्डेय सहित समस्त जिला पदाधिकारी एवं सैकड़ों ऊर्जामय कार्यकर्ता मुस्तैदी से मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अभाविप के 78वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव, कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

HIGHLIGHTS

सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस की पूर्व संध्या पर अभाविप सोनभद्र जिला इकाई द्वारा नगर के स्वामी विवेकानंद चौक पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी की भव्य प्रतिमा के समक्ष दीपों की कतारें सजाकर दीपोत्सव मनाया और महापुरुष की प्रतिमा पर सादर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Advertisement

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित छात्र नेताओं और युवाओं ने स्वामी विवेकानंद जी के कालजयी आदर्शों, युवाओं के प्रति उनके संदेशों एवं राष्ट्रनिर्माण के विचारों का भावपूर्ण स्मरण किया तथा उनके बताए गए सत्य व राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया। दीपों की सुंदर श्रृंखला के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारों के बीच राष्ट्र की प्रगति, सामाजिक समरसता, समृद्धि तथा देश की युवा व छात्रशक्ति के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने परिषद के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही “ज्ञान, शील और एकता” के मूल ध्येय वाक्य को आत्मसात कर छात्रहित, शिक्षाहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर रचनात्मक कार्य कर रही है। परिषद का मुख्य उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना, सुदृढ़ चरित्र निर्माण एवं कुशल नेतृत्व क्षमता का सर्वांगीण विकास करना है।

Advertisement

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित यह दीपोत्सव युवाओं की असीम शक्ति, राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण और स्वामी विवेकानंद जी के विचारों के प्रति अगाध श्रद्धा का साक्षात प्रतीक रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने 9 जुलाई को पूरे देश में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अभाविप के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जनपदभर में आयोजित होने वाले विभिन्न रचनात्मक व सामाजिक कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा के साथ सफल बनाने का संकल्प भी लिया।

Advertisement

इस गरिमामयी और ऐतिहासिक दीपोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अनमोल सोनी, जिला संयोजक राहुल जालान, नगर मंत्री धर्मेश पाण्डेय, सत्यम शुक्ला, सिद्धार्थ, सक्षम, श्रेयांश और शिवम शुक्ला सहित परिषद के तमाम निष्ठावान छात्र कार्यकर्ता मुस्तैदी से उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मिशन सेफ़ फ्यूचर’ के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, एआरटीओ और पीटीओ ने 16 स्कूली वाहनों का किया चालान, 6 वाहन सीज

HIGHLIGHTS

  • मिशन सेफ़ फ्यूचर’ के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, एआरटीओ और पीटीओ ने 16 स्कूली वाहनों का किया चालान, 6 वाहन सीज

सोनभद्र।  जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग का ‘मिशन सेफ़ फ्यूचर’ अभियान पूरी सख्ती के साथ धरातल पर उतर आया है। इसी क्रम में मंगलवार को राबर्ट्सगंज क्षेत्र में परिवहन विभाग की टीम द्वारा व्यापक जांच अभियान चलाया गया, जिससे मानकों की अनदेखी कर स्कूली बच्चों को ढोने वाले वाहन स्वामियों और स्कूल प्रबंधनों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने और बिना वैध दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ रहे कुल 16 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर खामियां पाए जाने पर 6 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान एआरटीओ कौशल कुमार सिंह द्वारा स्कूल बस की सघन चेकिंग भी की गई, जिसकी तस्वीर बच्चों की सुरक्षा के प्रति विभाग की गंभीरता को बयां करती है।

Advertisement 


जांच अभियान के दौरान पैसेंजर टैक्स अधिकारी (पीटीओ) मनोज कुमार ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के वाहनों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सुरक्षा मानकों का सरेआम उल्लंघन पाए जाने पर उन्होंने 9 स्कूली वाहनों का चालान काटा तथा 3 वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की।

Advertisement

इस दौरान टीम को एक निजी वाहन में अवैध रूप से स्कूली बच्चों का कमर्शियल परिवहन करते हुए पाया गया, जिस पर अधिकारियों ने तत्काल कड़ा एक्शन लिया। इसके अलावा चेकिंग में एक ऐसा वाहन भी पकड़ा गया जो बिना किसी परमिट, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र और बिना बीमे के ही धड़ल्ले से सड़क पर दौड़ रहा था, जिसे टीम ने तुरंत जब्त कर सीज कर दिया।

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कौशल कुमार सिंह ने भी मोर्चा संभालते हुए अलग से चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें उन्होंने 7 वाहनों का चालान किया तथा 3 अन्य स्कूली वाहनों को सीज किया। जांच के दौरान ये सभी वाहन भी आवश्यक परमिट एवं फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना ही संचालित पाए गए, जो स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से एक गंभीर खिलवाड़ था।

Advertisement

इस बड़ी कार्रवाई के बाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने साफ तौर पर स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा परिवहन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इससे किसी भी प्रकार का समझौता कतई नहीं किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बिना वैध दस्तावेज, बिना फिटनेस अथवा शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह लगातार और इससे भी अधिक आक्रामक अभियान जारी रहेगा।

Advertisement

परिवहन विभाग ने जिले के सभी विद्यालय प्रबंधनों और वाहन संचालकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज तत्काल पूर्ण कर लें तथा सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा भविष्य में पकड़े जाने पर और भी अधिक कठोर दंडात्मक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चला व्यापक स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान, 136 विद्यालयों में निकाली गई रैलियां

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चला व्यापक स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान, 136 विद्यालयों में निकाली गई रैलियां

सोनभद्र।  जनपदभर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस विशेष अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी इलाकों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, खराब हैंडपंपों का चिन्हीकरण और नालियों की सफाई सहित विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियां संचालित की गईं।

Advertisement

जिलाधिकारी के कड़े निर्देशानुसार जिले के उच्च जोखिम वाले ग्रामों में तैयार किए गए माइक्रोप्लान के अनुसार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सफाईकर्मियों, पंचायत सहायकों, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित ग्राम प्रधानों की सक्रिय सहभागिता रही। इस सामूहिक प्रयास के दौरान आमजन को संचारी एवं संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया, ताकि मौसमी बीमारियों के फैलाव को समय रहते रोका जा सके।

Advertisement
Advertisement

अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए जनपद के 136 विद्यालयों में बच्चों द्वारा संचारी रोग जागरूकता रैलियां निकाली गईं, जिन्होंने गगनभेदी नारों से ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा 23 प्रभात फेरियां आयोजित की गईं, जबकि ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा 21 ग्रामों में चौपाल व विशेष सभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

Advertisement

अभियान के दौरान विभिन्न गांवों में युद्ध स्तर पर नालियों की सफाई, सार्वजनिक स्थानों पर उगी झाड़ियों की कटाई, बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत, हैंडपंप चबूतरों का सुदृढ़ीकरण तथा सामुदायिक व व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया। वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों में नालियों की गहन सफाई कराने के साथ-साथ मच्छरों के प्रकोप को शांत करने के लिए व्यापक फॉगिंग कराई गई।

Advertisement

इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग के समन्वय से पशुपालकों को संचारी रोगों की रोकथाम एवं मवेशियों के रखरखाव के संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया गया। साथ ही कृंतक (चूहे-छछूंदर) नियंत्रण के लिए जनपद स्तर पर बैठकें आयोजित कर संबंधित प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement

अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को कड़े लहजे में निर्देशित किया है कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं प्रभावी ढंग से धरातल पर संचालित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता, जनजागरूकता एवं रोगों की रोकथाम संबंधी इन गतिविधियों को निरंतर जारी रखा जाए, ताकि जिले के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके और किसी भी प्रकार की बीमारी को पैर पसारने का मौका न मिले।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम सोनभद्र आगमन को लेकर तैयारियां तेज, सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा- ऐतिहासिक और भव्य होगा स्वागत

HIGHLIGHTS

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम सोनभद्र आगमन को लेकर तैयारियां तेज, सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा- ऐतिहासिक और भव्य होगा स्वागत

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के UP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के 8 जुलाई को प्रस्तावित प्रथम सोनभद्र आगमन को लेकर पूरे जिले में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष के इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक दौरे को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

सदर विधायक भूपेश चौबे ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर उनका स्वागत अभूतपूर्व, ऐतिहासिक एवं बेहद भव्य होगा। इस बड़े आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

Advertisement

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए जनपद की सीमाओं से लेकर मुख्य मार्ग तक विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही उनके अभिनंदन में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जहां भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।

Advertisement

इस दौरान संगठन की मजबूती को और धार देने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया जाएगा। उन्होंने सोनभद्र की भौगोलिक और आर्थिक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि सोनभद्र उत्तर प्रदेश का सामरिक एवं आर्थिक दृष्टि से एक बेहद महत्वपूर्ण जनपद है, जिसकी सीमाएं देश के चार प्रमुख राज्यों बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से जुड़ती हैं।

Advertisement

प्रचुर खनिज संपदा एवं व्यापक औद्योगिक संभावनाओं के कारण यह क्षेत्र विकास की दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष के इस प्रथम दौरे से संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी तथा जमीनी स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत होगा।
इस भव्य स्वागत कार्यक्रम और कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता रात-दिन जुटे हुए हैं।

Advertisement 

इस अवसर पर तैयारियों की बैठक में मुख्य रूप से अनूप तिवारी, विकास मिश्रा, विमलेश पटेल, पंकज मिश्रा, रिंकू सिंह, निशांत पटेल, राजा शारदा, महेश इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बृजेश सिंह, राकेश शुक्ला और संजीव श्रीवास्तव सहित संगठन के अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनैतिक रणनीति की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है, जिससे जनपद में भविष्य की राजनीतिक गतिविधियों को भी एक नई धार और गति मिलने की पूरी उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस ने निकाली ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’, पुलिस से नोकझोंक के बाद 1 किलोमीटर तक पैदल चले कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच की मांग

HIGHLIGHTS

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस ने निकाली ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’, पुलिस से नोकझोंक के बाद 1 किलोमीटर तक पैदल चले कार्यकर्ता, निष्पक्ष जांच की मांग

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में एक विशाल ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ निकाली।

यह यात्रा संयुक्त जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से शुरू हुई, लेकिन जैसे ही कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, वहां मौजूद पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और काफी नोकझोंक हुई। हालांकि, पुलिसिया अवरोधों के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और वे लगभग 1 किलोमीटर तक बेहद अनुशासित तरीके से पदयात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराने में पूरी तरह सफल रहे।

Advertisement
Advertisement

पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी की घटनाओं से देश-विदेश के करोड़ों रामभक्तों की धार्मिक भावनाएं बुरी तरह आहत हुई हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस पूरे वित्तीय घोटाले की निष्पक्ष जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की देखरेख में कराई जाए। इसके साथ ही दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और वर्तमान ट्रस्ट को तत्काल भंग कर देश के चारों पीठों के पूज्य शंकराचार्यों व मंदिर के महंतों को इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अयोध्या में की गई गिरफ्तारी की भी कड़े शब्दों में निंदा की।

Advertisement

शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी तंत्र चाहे जितनी भी ताकत लगा ले, लेकिन वे सच्चाई और जनता की आवाज को दबा नहीं सकते। वहीं, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश देव पांडे ने धार्मिक स्थल के चढ़ावे में धांधली को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस की इस शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक यात्रा को रोकने का प्रयास सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। इस बड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, पीसीसी सदस्य व कोषाध्यक्ष राजबली पांडे, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा और जिला महासचिव बाबूलाल पनिका सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुस्तैदी से मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें