HIGHLIGHTS
- शारदीय नवरात्र व दशहरा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रॉबर्ट्सगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक, दिए गए कड़े निर्देश

सोनभद्र। जिले में आगामी शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को थाना रॉबर्ट्सगंज परिसर में मूर्ति समितियों, रामलीला कमेटियों एवं डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और पारंपरिक सद्भाव के साथ मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी नगर ने उपस्थित सभी आयोजकों, प्रबुद्धजनों और डीजे संचालकों से शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों व नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, सुगम यातायात प्रबंधन, दुर्गा पूजा पांडालों में मूर्ति स्थापना, विसर्जन जुलूस के रूट तथा रामलीला आयोजनों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधिकारियों ने डीजे संचालकों को सुप्रीम कोर्ट व शासन के मानकों के अनुरूप निर्धारित ध्वनि सीमा में ही साउंड सिस्टम का संचालन करने की हिदायत दी।
इसके साथ ही आयोजकों को पांडालों में अग्निशमन व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने का सुझाव दिया गया। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस प्रशासन से पूर्ण सहयोग की अपील करते हुए नागरिकों को त्योहार की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।














का

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /






















