HIGHLIGHTS
- UPI पर MDR शुल्क लगाने के फैसले से नाराज व्यापारी वर्ग: उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक भूपेश चौबे को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र के बैनर तले व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सदर विधायक भूपेश चौबे को देश के प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन पर 2000 रुपये से अधिक के भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर (MDR) शुल्क लगाए जाने के निर्णय का कड़ा विरोध जताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर शुल्क लागू करने का निर्णय लिया गया है, जो न तो जनहित में है और न ही व्यापार के हित में।

उन्होंने कहा कि व्यापारी पहले से ही मंदी और ऑनलाइन ट्रेडिंग की मार झेल रहा है तथा बाजार में प्रतिस्पर्धा चरम पर है। ऐसे में हर ट्रांजैक्शन पर एमडीआर शुल्क का अतिरिक्त बोझ व्यापारियों को अपनी जेब से चुकाना पड़ेगा, जिससे छोटे व स्थानीय व्यापारियों की कमर टूट जाएगी।

संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल एवं जिला महामंत्री राजेश बंसल ने कहा कि व्यापारी पहले से ही विभिन्न प्रकार के टैक्स चुका रहे हैं। इस नई व्यवस्था से बाजारों में लागत बढ़ने की पूरी संभावना है, जिसका सीधा असर महंगाई के रूप में आम जनता पर पड़ेगा।

महंगाई बढ़ने से स्थानीय व्यापार बुरी तरह प्रभावित होगा और बाजारों में नकदी (कैश) का प्रवाह बढ़ेगा, जिससे डिजिटल इंडिया की मंशा को झटका लगेगा और यूपीआई से व्यापारियों व ग्राहकों दोनों का मोहभंग हो जाएगा।

व्यापार मंडल ने सरकार से मांग की है कि जनहित एवं व्यापार हित में एमडीआर शुल्क के फैसले पर पुनर्विचार कर इसे वापस लिया जाए, ताकि स्थानीय व्यापार को बचाया जा सके।
इस ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह नीटू,
नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, किराना अध्यक्ष श्यामलाल केशरी, आईटी सेल अध्यक्ष अजय केशरी, फल-सब्जी मंडी अध्यक्ष श्याम बाबू, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, किराना महामंत्री नंदलाल कुशवाहा, बबलू केशरी, बिरजू प्रसाद, सरोज पासवान सहित भारी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहे।











का

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /




















