HIGHLIGHTS
- स्क्रैप लदा ट्रक गायब कर मिर्जापुर में कटवाने वाले गैंग का सोनभद्र पुलिस ने किया भंडाफोड़: 3 शातिर कबाड़ी गिरफ्तार, 5 लाख नकद व 15 लाख के कटे पुर्जे बरामद

सोनभद्र। फर्जी दस्तावेजों और साजिश के बल पर स्क्रैप लदे ट्रक को कब्जे में लेकर मिर्जापुर में बेचने व ट्रक को कटवाने वाले एक अंतर्राज्यीय शातिर गिरोह का सोनभद्र पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सनसनीखेज अनावरण किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मिर्जापुर स्थित एक कबाड़ गोदाम पर छापेमारी कर 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्तों के कब्जे से ₹5 लाख नकद, लगभग ₹15 लाख मूल्य के ट्रक के कटे हुए कल-पुर्जे, 4 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पूरे आपराधिक नेटवर्क का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सोनभद्र पुलिस ने तकनीक और भौतिक साक्ष्यों के बल पर इस पेचीदा साजिश का सफल पर्दाफाश किया है।

मामले का विवरण देते हुए एएसपी ऑपरेशन ऋषभ ने बताया कि बीते 12 सितंबर 2026 को पीड़ित ब्रह्मप्रसाद पाण्डेय निवासी रेनुकूट ने थाना रॉबर्ट्सगंज में तहरीर दी थी कि 9 सितंबर को मध्य प्रदेश के बरगवां (सिंगरौली) से 24 टन 900 किग्रा स्क्रैप आयरन खरीदकर ट्रक से महामाया स्पात कंपनी, चुनार (मिर्जापुर) के लिए भेजा गया था।
10 सितंबर को चालक ने फोन पर सूचना दी कि लोढ़ी टोल प्लाजा के पास अज्ञात लोगों ने उसे जबरन ट्रक से उतारकर ₹500 देकर वाराणसी की बस में बैठा दिया, जिसके बाद से स्क्रैप से लदे ट्रक का कोई सुराग नहीं लग रहा था।

बतादें कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में इस मामले की विवेचना के दौरान एसओजी प्रभारी राम स्वरूप वर्मा और रॉबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह की टीम ने सीडीआर, मार्ग के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के जरिए कड़ियों को जोड़ना शुरू किया। पड़ताल में सामने आया कि नीरज यादव और उमाकांत यादव ने सुनियोजित षड्यंत्र रचकर ट्रक को रास्ते से गायब किया और मिर्जापुर ले जाकर कबाड़ व्यापारी को बेच दिया।

साक्ष्यों के आधार पर 19 सितंबर की शाम पुलिस टीम ने मिर्जापुर के पीएसी 39वीं वाहिनी गेट के सामने स्थित कबाड़ गोदाम पर दबिश देकर धीरज यादव निवासी विंध्याचल (मिर्जापुर), भरत लाल उर्फ बल्ला साहू निवासी कोतवाली देहात (मिर्जापुर) और आकाश गुप्ता निवासी भदोही को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में कबाड़ी भरत लाल ने स्वीकार किया कि उसने ट्रक में लदा लाखों का स्क्रैप खरीदा और ट्रक को कटवाकर उसके पुर्जे अलग कर दिए, जबकि आकाश गुप्ता ने उस स्क्रैप को गलाने के लिए खरीदा था। बरामद ₹5 लाख की नकदी स्क्रैप और ट्रक के अवैध सौदे से ही हासिल की गई थी।

एएसपी ऋषभ ने बताया कि मामले में बीएनएस की संगीन धाराएं बढ़ाते हुए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि मास्टरमाइंड नीरज यादव और उमाकांत यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इस सफल अनावरण में लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव, कस्बा चौकी प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा व एसओजी टीम की मुख्य भूमिका रही।










का

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /




















