HIGHLIGHTS
- मिशन शक्ति के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज की बड़ी पहल: परिवार परामर्श केंद्र में 4 टूटे रिश्तों में हुई सुलह, फिर से बसे परिवार

सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु विशेष काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्षता में आयोजित इस सुनवाई के दौरान कुल 06 पारिवारिक विवाद से जुड़े प्रकरण प्रस्तुत किए गए। परामर्श केंद्र की टीम द्वारा दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर गहन काउंसलिंग की गई और उनके बीच संवाद स्थापित कराया गया।

विस्तृत परामर्श और प्रभावी मध्यस्थता के सुखद परिणाम सामने आए, जहां 04 मामलों में पति-पत्नी और उनके परिजनों के बीच की कड़वाहट खत्म हुई और वे आपसी सहमति से एक साथ रहने को राजी हो गए। सुलह-समझौते के बाद बिखराव की कगार पर पहुंचे इन 04 परिवारों में एक बार फिर सौहार्द और खुशहाली का वातावरण स्थापित हुआ।
वहीं शेष 02 प्रकरणों में प्राथमिक काउंसलिंग के उपरांत दोनों पक्षों को गहराई से विचार-विमर्श करने का समय देते हुए अग्रिम तिथि प्रदान की गई। महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक सुख-शांति को बनाए रखने के लिए लगातार काउंसलिंग की जा रही है। थाना प्रशासन की इस संवेदनशील और प्रभावी पहल की सराहना करते हुए पीड़ित परिवारों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।















का

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /




















