भूसी की आड़ में ले जाई जा रही 64 लाख की अवैध शराब बरामद, पलटे ट्रक से मिलीं 15 हजार से अधिक बोतलें

HIGHLIGHTS

  • भूसी की आड़ में ले जाई जा रही 64 लाख की अवैध शराब बरामद, पलटे ट्रक से मिलीं 15 हजार से अधिक बोतलें

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत दुद्धी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दुद्धी पुलिस टीम ने हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटे एक ट्रक से भूसी की आड़ में छिपाकर तस्करी की जा रही 4297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।

Advertisement

बरामद शराब की कुल 15,680 बोतलें 277 पेटियों एवं 100 प्लास्टिक की बोरियों में बंद पाई गईं। ट्रक और शराब सहित जब्त किए गए माल की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹64 लाख आंकी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में तथा दुद्धी प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम म्योरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी।

Advertisement

इसी दौरान सूचना मिली कि रजखड़ घाटी में हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर ढलान मोड़ के पास एक संदिग्ध ट्रक संख्या JK05G-3831 अनियंत्रित होकर पलट गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे।

Advertisement 

मौके पर पलटे हुए ट्रक की जब सघन तलाशी ली गई तो भूसी की बोरियों के बीच शातिराना अंदाज में छिपाकर रखी गई अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा आसपास चालक व अन्य तस्करों की खोजबीन की गई, लेकिन हादसे के बाद आरोपी चालक व तस्कर मौके से भागने में सफल रहे।

Advertisement


तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक से 277 पेटियां व 100 बोरियां अवैध अंग्रेजी शराब के अलावा एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इस संबंध में थाना दुद्धी में बीएनएस की सुसंगत धाराओं और आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम अब ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर और बरामद मोबाइल के आधार पर शराब तस्करों तथा वाहन स्वामी का सुराग लगाने में जुटी हुई है। इस सफल बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक हरिकेश राम, मुख्य आरक्षी सर्वेश सिंह, आरक्षी सुनील सरोज तथा आरक्षी जसवंत सिंह शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें