स्टेट हाईवे और नगर क्षेत्रों में नहीं दिखेंगे छुट्टा गौवंश: Dm ने किया गौ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, गौ संरक्षण केंद्रों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश

HIGHLIGHTS

  • स्टेट हाईवे और नगर क्षेत्रों में नहीं दिखेंगे छुट्टा गौवंश: Dm ने किया गौ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, गौ संरक्षण केंद्रों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश

सोनभद्र। जनपद में छुट्टा और निराश्रित गौवंशों के बेहतर संरक्षण तथा उनसे किसानों व राहगीरों को होने वाली समस्याओं से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद स्थित गौ संरक्षण केंद्र पहुंचकर गौ सेवा संकल्प अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

Advertisement 

इस दौरान जिलाधिकारी ने विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की और उन्हें गुड़ तथा केले खिलाकर सेवा भाव का संदेश दिया। पूजनोपरांत उन्होंने गौ संरक्षण केंद्र परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौ आश्रय स्थल में उपलब्ध चारे, राशन एवं पोषण सामग्री की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिलने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि गौ आश्रय स्थलों में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और पोषाहार की व्यवस्था निरंतर बनी रहनी चाहिए।

Advertisement

जिलाधिकारी ने कहा कि गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसके तहत जनपद में गौ आश्रय स्थलों का सुचारू संचालन किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही जिले में नए गौ आश्रय स्थल बनकर तैयार हो जाएंगे। जिन केंद्रों में क्षमता से अधिक गौवंश संरक्षित हैं, वहां से आवश्यकतानुसार पशुओं को नए आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया जाएगा।

Advertisement


जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विशेष अभियान चलाकर सड़कों, स्टेट हाईवे और सार्वजनिक स्थलों पर खुले में घूमने वाले निराश्रित पशुओं को पकड़कर गौ आश्रय स्थलों में पहुंचाया जाए, ताकि किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान को रोका जा सके और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे।

उन्होंने हर नगर क्षेत्र में कमेटी बनाकर व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अजय कुमार मिश्र, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित कई प्रमुख अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

का







सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के पर्यवेक्षण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ओडिशा से दिल्ली ले जाया जा रहा 220 गांजा बरामद किया है, /

Advertisement

एक उत्तर दें

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free