रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। शनिवार को पतंजलि परिवार सोनभद्र भारत स्वाभिमान के रॉबर्ट्सगंज नगर संरक्षक शेषमणि तिवारी द्वारा दायित्व ग्रहण करने के पश्चात रॉबर्ट्सगंज मुख्यालय पर योग साधकों के साथ बैठक कर योग को कैसे आगे बढ़ाया जाए विषय पर चर्चा किया तथा योग के क्षेत्र में सराहनीय योगदान/ कार्य करते रहने के लिए वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह, पतंजलि योग समिति रॉबर्ट्सगंज नगर संयोजक अमरेश चंद्र त्रिपाठी, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ योग साधक रूप नारायण सिंह योग शिक्षक राजू सोनी,
Advertisement (विज्ञापन)
गोविंद नारायण सिंह, संदीप गोयल समेत तमाम एक साधुओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किए, तथा सभी से आग्रह किए कि आप सभी लोग नियमित योग करने के साथ-साथ और लोगों को भी योग से जोड़ने का प्रयास करें, कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से बचने का मात्र एक ही साधन है, वह है नियमित योगाभ्यास, नियमित योगाभ्यास करते रहेंगे तो आप कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से बचे रहेंगे, उपस्थित सभी योग साधकों द्वारा भारत स्वाभिमान रॉबर्ट्सगंज नगर संरक्षक के शेषमणि तिवारी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। उक्त आशय की जानकारी मिडिया प्रभारी सुबोध मिश्र ने दिया।
रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी द्वारा समाजवादी महिला सम्मेलन का आयोजन जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित आरटीयस क्लब मैदान किया गया। अयोजित सम्मेलन में सभी विधान सभा क्षेत्रों से महिलाओ ने भाग लिया। वही कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहां भाजपा सरकार का सिर्फ टेलीविजन और अखबारों में रोजगार देखने को मिलता है उन्होने आगे कहा की धरातल पर प्रदेश की युवा महिलाएं हताश और निराश है, लाखों-करोड़ों बेरोजगारों युवाओं के आंसू जो भाजपा सरकार को सफाया करेगा यही महिलाएं और युवा जब अपने अधिकार के लिए आंदोलन करते हैं तो सत्ता की कुर्सी पर बैठकर मुख्यमंत्री धमकी देते हैं कि ठोक दो।
Advertisement (विज्ञापन)
जब से भाजपा सरकार बनीं है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से पूरी तरह से महिलाएं एवं आम जनता परेशान हैं श्रीमती कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि महिलाओं याद रखना भाजपा सरकार कभी भी आप की हितैषी नहीं हो सकती है यह पूजी पतियों के हितैषी है। पूर्व बिधान परिषद कुशवाहा ने महिलाओं को याद दिलाया कि जब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तो बेटियों को कन्या विद्याधन, महिलाओं को समाजवादी पेंशन,पढ़ें बेटी बढ़े बेटी योजना चलाई गई थी एवं उनकी सुरक्षा के लिए1090 जिससे महिलाओं को इज्जत सम्मान मिलता था ।आज महंगाई से तंग आकर आत्म हत्या कर रही है।यह जालिम सरकार को उखाड़ फेंकना है।
Advertisement (विज्ञापन)
अयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायकअविनाश कुशवाहा, जिला अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक रमेश दुबे, नन्द कुमार मौर्य, प्रदेश सचिव डॉक्टर सुमन यादव, कुसुम प्रजापति शिला विश्वकर्मा, शशी यादव, मंदाकिनी पाण्डेय, लालती देवी, राधा सिंह, संगीता, सुधा, संगिता मौर्य, प्रिया मौर्य, कोमल चौधरी, निशा कनौजिया, किरन कुशवाहा, रमेश यादव, सुनील गोंड, शर्मिली, रंजन, संजय यादव, जवाहर मौर्य, रवि बहादुरपटेल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत मकरा गाँव मे विगत 15 दिन के भीतर मलेरिया की वजह से आज तक लगभग 40 से अधिक जाने जा चुकी हैं।मलेरिया विभाग की लापरवाही के कारण यह आंकड़ा रोज बढ़ रहा है परंतु अभी तक शासन प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही नही की गई और न ही दोषियों के ऊपर कोई कार्यवाही की गई। इस बारे में शनिवार को आयुक्त महोदय को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
जनपद सोनभद्र में मलेरिया निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को म्योरपुर सहित कुल 4 ब्लाकों का चार्ज दिया गया था लेकिन मलेरिया निरीक्षक कभी अपने प्रभार क्षेत्र में कभी नही जाते थे जिसके कारण मलेरिया एवम स्वास्थ्य विभाग की कोई योजना उन गांवों में नही पहुंच पाती यही कारण है कि आज विगत 15 दिन के भीतर 40 जाने जा चुकी है और स्वास्थ्य विभाग की जांच के अनुसार हर 5वां ब्यक्ति मलेरिया से पीड़ित है और प्रतिदिन यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि इन सभी मौतों का जिम्मेदार मलेरिया निरीक्षक है।
Advertisement (विज्ञापन)
परंतु लगातार शिकायतों के बाद महज खाना पूर्ति करते हुए मलेरिया निरीक्षक का कार्यक्षेत्र बदल दिया गया। बताया गया कि मलेरिया निरीक्षक लगातार 17 वर्षों से जनपद सोनभद्र में जमें हुए है और आये दिन समाचार पत्रों में इनके भ्रस्टाचार की खबरें प्रकाशित होती रहती है यह सीएमओ सोनभद्र के कारखास के रूप में जनपद में सिर्फ वसूली ,ट्रांसफर पोस्टिंग का काम करते है दवाओं की खरीद में घोटाला ,फर्जी बिल लगाकर पेमेंट कराने, अपने चहेते फर्म के माध्यम से सामान अधिक मूल्य पर खरीद कर सरकारी धन का बंदरबांट करने के साथ साथ कई अन्य मामले इनके खिलाफ है । ऐसे भ्रस्ट मलेरिया निरीक्षक पर त्वरित कार्यवाही हो और मलेरिया से हो रही मौतों के जिम्मेदार मलेरिया निरीक्षक पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज हो और इनको बर्खास्त किया जाय।और क्षेत्र में तत्काल स्वास्थ्य विभाग कैम्प लगाकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए।
Advertisement (विज्ञापन)
जनहित में न्याय हो सके और जनता का विश्वास शासन व प्रशासन पर बना रहे। ज्ञापन देने वालों में नीतीश कुमार चतुर्वेदी व अतुल तिवारी व अनुपम त्रिपाठी ने विंध्याचल मंडल मीरजापुर के आयुक्त महोदय को ओबरा सम्पूर्ण समाधान दिवस में देकर उपरोक्त बातें कहीं।
सोनभद्र। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में भारत के कपड़ा और फुटवियर उद्योग के लिए जी0 एस0 टी0 की अधिसूचना संख्या 14/2021 दिनांक 18/11/2021 को वापस लिए जाने के संबंध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक भूपेश चौबे को को दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि रोटी, कपडा, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताएं है। कृषि स्वास्थ्य और शिक्षा पर कोई कर नहीं है। और आवासीय घरो पर सरकार सब्सिडी प्रदान कर साथ सम्पूर्ण भारतवर्ष के लोगों को रोजगार दे रही है, कपडा और फुटवियर गरीब ब्यक्तियों के लिए एक मूलभूत आवश्यकता है ना की वैभव बढ़ाने की वस्तु है।
Advertisement (विज्ञापन)
यह कानून पूर्णतः अब्यवहारिक है। आपके द्वारा मेक इन इण्डिया और आत्मनिर्भर भारत की बात भी कमजोर होगी क्योंकि इससे निर्यात पर सीधा प्रतिकूल असर पडेगा वर्तमान समय पर वियतनाम, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और चीन जैसे देशों की प्रतिस्पर्धा में हम लोग सक्षम नहीं हो पायेगें। छोटे व्यापारियों की लागत बढेगी और रोजगार में भी कमी आयेगी और जीएसटी बढ़ोतरी का असर सीधे उपभोक्ता पर होगा और महंगाई ग्रामीण स्तर तक बढ़ेगी । टेक्सटाईल एंव फुटवियर के रोजगार की प्राथमिकता को देखते हुए जो टैक्स 5 प्रतिशत से 12 प्रतिशत की अधिसूचना जारी की गई है उसे वापस जनहित में हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल,जिला महामंत्री राजेश बंशल, जिला प्रवक्ता प्रकश केशरी, जिला संगठन मंत्री अजित जायसवाल, जिलाध्यक्ष युवा रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल, आईटी सेल अध्यक्ष अजय केशरी,अंशु अग्रहरि सहित आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।
• स्वाधीनता आंदोलन में आदिवासियों की भूमिका नामक फिल्म का होगा कल प्रसारण।
• इस फिल्म में तिलौली के नील फैक्ट्री सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों को दर्शाया गया है।
• सोनभद्र के आदिवासी सेनानियों पर आधारित है यह फिल्म।
• जनपद वासियों को फिल्म के प्रसारण का बेसब्री से इंतजार।
•इस फिल्म को कल रात्रि 10:30 बजे दूरदर्शन के डीडी यूपी चैनल से प्रसारित किया जाएगा।
हर्षवर्धन केसरवानी
सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत भारत माता को विदेशी दासता से मुक्त कराने वाले वीर सपूतों, देश पर सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले आजादी के दीवानों क्रांतिकारियों, भारत में स्वाधीनता का बिगुल बजाने वाले ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ प्रथम बार हथियार उठाने वाली, देशी हथियारों से विजय श्री हासिल करने वाले, अंग्रेजी सेना को धूल चटाने वाले, देश के अस्तित्व स्वाभिमान की रक्षा करने वाले, अंग्रेजी राज्य र के चूले हिला देने वाले, अंग्रेजों द्वारा तोप के मुंह पर बांध कर उड़ा दिए जाने वाले बलिदानी आदिवासी नायको, महानायको के त्याग, तपस्या, बलिदान संघर्ष की गौरव गाथा पर आधारित आदिवासी गौरव दिवस के उपलक्ष्य में स्वाधीनता आंदोलन में आदिवासियों की भूमिका ( जनपद सोनभद्र) पर बनी डॉक्यूमेंट्री का सेटेलाइट टेलीकास्ट दिनांक 5 दिसंबर 2021को रात 10:30 बजे दूरदर्शन के डीडी उत्तर प्रदेश से होगा।
Advertisement (विज्ञापन)
फिल्म निर्माण में सहयोगी विंध्य विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक/ इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार- इस फिल्म मे अंग्रेजों के जोर-ए- जुल्म का साक्षी तिलौली गांव की नील फैक्ट्री जहां पर स्वाधीनता के पूर्व अंग्रेजों द्वारा जबरदस्ती नील की खेती कराई जाती थी और उन पर अंग्रेज नीलहे किसानों द्वारा जोर जुल्म ढाया जाता था। बांग्लापुरा के नाम से विख्यात इस क्षेत्र में अंग्रेजों का आतंक इतना था कि महिलाएं भी इस क्षेत्र में आने से डरती थी, मजदूरों के थकान होने अथवा बीमार होने पर भी इनसे जबरदस्ती काम लिया जाता था, काम न करने पर इन्हें पेड़ों में बांधकर मारा- पीटा जाता था। सोनभद्र जनपद के स्वाधीनता आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कुसुमा गांव के मंगल वियार, सलखन गांव के शिवनाथ प्रसाद गौड, शंकर प्रसाद गौड सहित अन्य आदिवासी सेनानियों के स्वाधीनता आंदोलन में योगदान को दर्शाया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
महात्मा गांधी के आवाहन पर सन 1921 मे असहयोग आंदोलन, 1930 में नमक सत्याग्रह, सन 1931 में सरदार भगत सिंह और उनके साथियों को फांसी देने के विरोध में सन 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में इस क्षेत्र के आदिवासी सेनानियों सरकार के खिलाफ आंदोलन धरना प्रदर्शन किया था और इस के जुर्म में अंग्रेजों द्वारा प्रताड़ना के शिकार हुए थे और जेल यात्राएं भी की थी।
• सोबाए सभागार में आयोजित हुआ भव्य समारोह, वरिष्ठ अधिवक्ता किए गए सम्मानित।
मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी
सोनभद्र। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनभद्र बार एसोसिएशन के तत्वाधान में शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति, भारतरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती पर आयोजित होने वाला अधिवक्ता दिवस समारोह बार सभागार में जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव जी व सोबाए अध्यक्ष चंद्र प्रकाश द्विवेदी द्वारा डॉ० राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ उद्घाटित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान परम्परानुसार वरिष्ठ अधिवक्ता कृपानारायण मिश्र व मार्तण्ड प्रसाद मिश्र को अंगवस्त्र व गीता देकर सम्मानित किया गया। तदोपरांत विद्वान अधिवक्ताओ द्वारा देश के प्रथम राष्ट्रपति रहे डॉ० राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन सत्यदेव पाण्डेय महामंत्री ने किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस मौके पर न्यायिक अधिकारी व अधिवक्तागण बी सिंह, गजेंद्र दीक्षित, विनोद चौबे, रमेश राम पाठक, महेंद्र प्रसाद शुक्ल, शेष नारायण दीक्षित, विजय कृष्ण वर्मा, राजेन्द्र चौधरी, राकेश शरण मिश्र, सुशील चौबे समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अधिवक्ताओं से वादकारियों के साथ प्रेम एवं सामंजस्य स्थापित कर अधिवक्ता धर्म का निर्वहन करने की अपील की। इस अवसर पर तमाम अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
सोनभद्र। शुक्रवार को जिला बाल संरक्षण अधिकारी /जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) का शासनादेश जारी किया गया है। जिसमें कोविड 19 से भिन्न माता-पिता दोनों या माता या पिता में से एक की अथवा वैध अविभावकों की मृत्यु होने की दशा में परिवार के अधिकतम दो बच्चों को जो 0 से 18 साल के होंगे उन्हें 2500 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Advertisement (विज्ञापन)
शासन द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के संबंध में नई गाइडलाइन जारी की गई है जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) से लाभान्वित किए जाने वाले बच्चों की श्रेणियां/पात्रता के अंतर्गत गैर संस्थागत 0 से 18 वर्ष तक की आयु के ऐसे बच्चे जिन्होंने कोविड-19 से भिन्न अन्य कारणों से अपने माता-पिता दोनों अथवा माता या पिता में से किसी एक अथवा अभिभावक खो दिया है अथवा 18 से 23 वर्ष के ऐसे किशोर जिन्होंने कोविड या अन्य कारणों से अपने माता-पिता दोनों अथवा माता या पिता में से किसी एक अथवा अभिभावक को खो दिया है तथा कक्षा 12 तक शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत राजकीय महाविद्यालय विश्वविद्यालय अथवा तकनीकी संस्थान से स्नातक डिग्री अथवा डिप्लोमा प्राप्त करने हेतु शिक्षा प्राप्त कर रहे हो ऐसे बालक-बालिका को प्रतिमाह 2500 रुपये की सहायता धनराशि दी जाएगी।
Advertisement (विज्ञापन)
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि पात्रता हेतु शर्तो में 0 से 18 वर्ष के बच्चों के माता पिता दोनों माता या पिता मे से किसी एक की अथवा वैध अभिभावकों की मृत्यु 01 मार्च 2020 के पश्चात हुई हो 18 से 23 वर्ष की आयु के ऐसे किशोर जिनके माता-पिता दोनों माता या पिता में से किसी एक की अथवा वैध अभिभावकों की मृत्यु हो गई है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि जिन बच्चों या युवाओं के माता तथा पिता दोनों की मृत्यु हो गई हो उन पर आय सीमा की शर्त लागू नहीं होगी। शेष समस्त श्रेणियों के बच्चों के परिवार की वार्षिक आय तीन लाख से कम होनी चाहिए। ऐसे समस्त बच्चे स्वयं, उनके माता या पिता अथवा सरंक्षक योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन कर सकेंगे।आवेदन पत्र ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी के पास या विकास खंड या सीधे जिला प्रोबेशन कार्यालय में तथा शहरी क्षेत्रों में क्षेत्र के लेखपाल या तहसील या सीधे जिला प्रोबेशन कार्यालय में जमा कराया जा सकता है, निर्धारित प्रारूप पर भरते हुये स्वप्रमाणित कर समस्त संलग्नकों के साथ प्राप्त आवेदन पत्र ही मान्य होंगे।
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के उपलक्ष्य संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा संस्कृति मंत्री के निर्देशन पर भजन संध्या की श्रृंखला का आयोजन का शुक्रवार को तीसरा दिन रहा। भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजन शैलकुमारी मंदिर, सरैया में कराया गया। आयोजन का प्रारंभ गायक संतोष कुमार मिश्रा एवं तबला वादक उदय शंकर मिश्रा, सितार पर नीरज कुमार मिश्र, पैड पर बृजेश प्रजापति को मंदिर के पुजारी संतो द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मंदिर के अन्य मुख्य पुजारियों के साथ बड़ी संख्या भक्त जन भजनो के रस में डूबे रहे।
गायक संतोष अपनी प्रस्तुति गणेश वंदना जय गणेश जय गणेश देवा…. से प्रारंभ किया। फिर आगे निमिया के डारी मैया…, श्रीराम जानकी…., जय हो जय बजरंग बली,……..लाली लाली लाल चुनरिया कैसे न मा को भाए………….., आएगा बुलावा मेरे मा के द्वार से…., इहे बा अर्जियां माई……., ….. जैसे भजनों से लोग भक्ति के रस में डूबे रहे। “बम बम बोल रहा है काशी…..”से उन्होंने अपनी प्रस्तुति को विराम दिया।
इस क्रम में दशाश्वमेध घाट स्थित शीतला माता मंदिर में गायिका श्रद्धा पांडे द्वारा की प्रस्तुति किया गया । भजन गायन का आरम्भ निमिया के डार मैया झुलेली झुलनवा हो कि झूमि झूमि ना.. से प्रारंभ किया। तत्पश्चात दूसरी प्रस्तुति जब भक्त नहीं होंगे तो भगवान कहां होगा से किया। इसके उपरांत मलिनीया ले आओ माई खातिर हार बघवा नाचता….., सुबह शाम आठो याम महादेव सगरी…, बम बम बोल रहा है काशी…,भोरवौ भोरवौ ना.. आदि गीतों की मनोहारी प्रस्तुति किया गया। इनके साथ तबला पर अनिल राय, ढोलक पर अशोक कुमार गौड़, पैड पर नन्हे सिंह और बैंजो पर जिया राम वर्मा ने संगत किया।
भजन संध्या का संयोजन प्रभारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी डॉ० सुभाष चन्द्र यादव के नेतृत्व में डॉ० हरेंद्र नारायण सिंह, श्री प्रदीप कुमार आदि के द्वारा संपादित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रोता उपस्थित थे।
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार एडवोकेट ने सोनभद्र जिले की महिला अधिवक्ता गीता गौर को सपा अधिवक्ता सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। बता दें कि समाजवादी पार्टी सोनभद्र में एडवोकेट गीता गौर के पार्टी के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य किए जाने पर सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार एडवोकेट ने सपा अधिवक्ता सभा की प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। साथ ही यह आशा व्यक्त किया है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सिद्धांतों, विचारों, नीतियों, उपलब्धियों को जन-जन तक पहुचाते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगी।
Advertisement (विज्ञापन)
सपा युवजन सभा के जिला सचिव राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी एडवोकेट ने हर्ष जताते हुए कहा कि इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं एडवोकेट गीता गौर ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन पार्टी के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए करूंगी।
डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बग्घा नाला के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। पिआरबी 112 न0 पुलिस के अनुसार बाइक सवार आशुतोष पाठक निवासी गजराज नगर ओबरा पुल के नीचे ओबरा के तरफ जा रहे थे कि सामने से आ रहे ट्रक से धक्का लग गया, जिससे वह घायल हो गए।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में ही वह किसी अपने परिचित को मोबाइल द्वारा बुलाया। सूचना मिलते ही घायल के परिचित व्यक्ति घायल को सीएचसी चोपन ले गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया।