अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल भटवा टोला का मुख्य विकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 अमित पाल शर्मा ने राबर्ट्सगंज ब्लाक के ग्राम सभा भटवा टोला में बनाये गये अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल पर गोवंशों के सम्बन्ध में जानकारी ली, तो बताया गया कि 69 गोवंश हैं, जिसकी मौके पर ही गणना करायी गयी। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया है कि पशुओं को खाने हेतु पर्याप्त मात्रा में चारा-भूसा उपलब्ध नहीं है।

Advertisement (विज्ञापन)

मौके पर लगभग डेढ़ कुन्तल ही भूसा की कुट्टी पायी गयी। गोवंश आश्रय स्थल पर पशुओं के रख-रखाव कुप्रबन्धन के सम्बन्ध में भटवा टोला के ग्राम प्रधान श्रीमती प्रतिमा देवी तथा ग्राम सचिव जितेन्द्र कुमार से जानकारी ली गयी, तो संतोषजनक उत्तर नहीं दे पायें, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि वह ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में आख्या प्रस्तुत कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि पशुओं को रहने हेतु सेड का विस्तारीकरण व बाउण्ड्रीवाल की आवश्यकता है। जिसके सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी राबर्ट्सगंज को निर्देशित किया कि वे आज ही गोवंश आश्रय स्थल का भ्रमण कर इसके सम्बन्ध में आख्या प्रस्तुत करें।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड चोपन के अन्तर्गत ग्राम कोटा में भूमि संरक्षण विभाग एवं मनरेगा योजनान्तर्गत कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी, चोपन द्वारा बताया गया कि कोटा पंचम में 18 बन्धियों का कार्य भूमि संरक्षण विभाग चोपन द्वारा कराया जा रहा है। भूमि संरक्षण अधिकारी चोपन ने बताया कि जिला खनिज निधि से 24 लाख की धनराशि प्राप्त होनी थी, जिसके सापेक्ष 12 लाख की धनराशि प्राप्त हुईं। बरसात में सभी चेकडैम भर जाने से क्षेत्र के लगभग 70 हेक्टेयर एरिया के खेतों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी तथा भू-जल स्तर ऊपर हो जाने के कारण हैण्डपम्प व कुओं में पानी का स्तर गर्मी के दिनों में भी बना रहेगा। इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत कोटा में प्रधानमंत्री आवास निर्माण सहित कुल 293 कार्यों पर 536 श्रमिक नियोजित हैं, जिसमें चिन्तामणी के घर तक 600 मीटर की लम्बाई में कच्ची सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

निरीक्षण के दौरान मौके पर जारी 52 श्रमिकों के मास्टर रोल के सापेक्ष 27 श्रमिक ही कार्य करते हुए पाये गये और 300 मीटर सड़क का निर्माण कार्य होना पाया गया। परन्तु कार्य स्थल पर कोई भी बोर्ड लगा हुआ नहीं पाया गया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर उपस्थित अमरेश चन्द्र पटेल ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रहलाद ग्राम प्रधान तथा कौशल पाठक तकनीकी सहायक से तीन दिवस में खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया है। कार्यस्थल पर महिला मेठ द्वारा एम0एम0एस0 के माध्यम से सेन्टरों की हाजिरी नहीं लगायी जा रही थी, जबकि मनरेगा योजनान्तर्गत 20 से अधिक नियोजित श्रमिकों वाले कार्य स्थलों पर एमएमएस के माध्यम से अनिवार्य रूप से हाजिरी लगायी जानी है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त श्रम रोजगार को निर्देशित किया कि वह यह व्यवस्था जनपद के समस्त विकास खण्डों में सुनिश्चित करायें।

  • Advertisement

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisement (विज्ञापन)


डाला, सोनभद्र। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत हाथीनाला पुलिस ने थाना कोन पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 8 / 2022 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम थाना कोन जनपद सोनभद्र से संबंधित वांछित अभियुक्त छोटू शेख (30) पुत्र अलहमदु शेख R/O हथटपाड़ा अमतला थाना नोवादा जनपद मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल हाल पता कस्बा कोन थाना कोन जनपद सोनभद्र को हाथीनाला थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद ने मय हमराही व SHO रमेश यादव थाना कोन ने संयुक्त रूप से अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

  • Advertisement

जूनियर इंजीनियर संगठन एवं अभियंता संघ संयुक्त रुप से आंदोलन पर

अनपरा, सोनभद्र। ऊर्जा प्रबंधन द्वारा की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में सविनय अवज्ञा आंदोलन के साथ अभियंता संघ एवं जूनियर इंजीनियर्स संगठन द्वारा संयुक्त रुप से विरोध सभा अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जा रहा है । विरोध सभाओं में अभियंताओं ने ऊर्जा विभाग के इंटरप्रेन्योर रिसोर्स प्लानर मामले की सीबीआई जांच कराने की आवाज बुलंद की।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके साथ-साथ अभियंताओं ने सभी पहलुओं पर नजर रखते हुए ऊर्जा विभाग में चल रहे घोटालों के वजह से अभियंताओं ने निम्नलिखित बिंदुओं पर क्रमशः अपना आक्रोश एवं विरोध जताया है। शीर्ष स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार पर आंख कान बंद रखने के विरूद्ध, बिना समुचित प्रशिक्षण, अपने ही कार्यकाल में ERP लागू कर कमीशन खाने की हड़बड़ी में erp गो लाइव करने के विरूद्ध, संसाधनों की भारी कमी के बावजूद विद्युत दुर्घटना में कार्मिकों पर आई पी सी की संगीन धाराओं में मुकदमा और प्रबंधन बेपरवाह, विद्युत विभाग में बेसिक परिचालन के लिए दी जाने वाली धनराशि जिससे प्रिंटर, स्टेशनरी, इंटरनेट और आकस्मिक खर्चे किए जाते थे विगत 30 महीने से कोई धनराशि निर्गत न करने के विरूद्ध, अव्यावहारिक लक्ष्यों जैसे एक उपकेंद्र पर औसतन २००-४०० संयोजन का विच्छेदन व उसी

Advertisement (विज्ञापन)

दिन फीडिंग के विरूद्ध, पी एफ घोटाले के प्रमुख आरोपी आई ए एस अधिकारियों को बचाने के विरूद्ध, कार्मिकों से सुबह ६ बजे से रात ११ बजे लगातार वीसी समीक्षा के विरूद्ध, सभी साप्ताहिक अवकाश/सार्वजनिक अवकाश में भी काम कराने के विरूद्ध, मूलभूत सुविधा यथा प्रत्येक उपकेंद्र पर शौचालय, पेयजल, उपभोक्ता के बैठने की व्यवस्था बार बार अनुरोध करने पर न देने के विरूद्ध, संविदाकर्मी लाइनमैन को सुरक्षा उपकरण यथा सेफ्टी बेल्ट, वाकी टाकी, टूल किट इत्यादि अभी तक न उपलब्ध कराने के विरूद्ध, विभागीय जर्जर कालोनियों एवं उपकेंद्रों की मरम्मत न करने के विरूद्ध,

Advertisement (विज्ञापन)

प्रबंधन धरातल की स्थितियों को नजरंदाज कर अव्यावहारिक लक्ष्य देकर सदस्यों का उत्पीड़न और शोषण कर रहा है। यह लड़ाई कारपोरशन के अस्तित्व की है। वर्क कल्चर को सुधारने की है। उपभोक्ता सेवा बेहतर करने की है। कार्मिकों के जीवन स्तर को सुधारने की है। सदस्यों को उत्पीड़न से बचाने की है। अतः सभी अभियंताओं ने मिलकर अरबों रुपयों के हुए घोटालों को पर्दाफाश करने एवं इसकी सीबीआई जांच कर राज्य विद्युत विभाग के बेहतर कल के लिए अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

विरोध कार्यक्रम में अभियंता संघ के इं अभिषेक बरनवाल,इं गजानन श्रीवास्तव, इं अभिषेक त्रिपाठी, रामप्यारे वर्मा, विकास सिंह तथा जूनियर इंजीनियर संगठन से इं सचिन राज, इं सत्यम यादव, इं आशुतोष द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह , अनूप कुमार वर्मा, दीपक बिंद, गिरजेश सिंह, रमाकांत यादव, सुभाष सिंह, कुलदीप ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। परियोजना के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन में अभियंता संघ तथा राज्य विद्युत परिषद जूनियर संगठन के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

  • Advertisement

एचडीएफसी बैंक की खजुरी खुर्द शाखा का आईजी ने किया उद्घाटन


विकास द्विवेदी

सोनभद्र। शाहगंज में मंगलवार को एचडीएफसी बैंक की एक नई शाखा के साथ जिले में सातवीं
खजुरी खुर्द शाखा खोला।
नई शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि अयोध्या रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कविन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात उन्होंने बैंक के एटीएम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन करके किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पूर्व एचडीएफसी राबर्ट्सगंज शाखा के ब्रांच मैनेजर ने अतिथियों का सम्मान बुके देकर किया।
मुख्य अतिथि ने बैंक के समस्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रदान की और एचडीएफसी बैंक की सुविधाओं को सराहा। उद्घाटन समारोह में एचडीएफसी बैंक वाराणसी के सर्किल इंचार्ज मनीष टंडन बैंक की इस नई उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “बैंक ने तेजी से अपने शाखा नेटवर्क का विस्तार किया है और अपनी डिजिटल बैंकिंग रणनीति को काफी मजबूती से आगे बढ़ाया है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को हमारी बैंकिंग सेवाओं की पूरी श्रृंखला प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है। इस अवसर पर
एडिशनल सीएमओ विद्याकांत, रोहित, राबर्ट्सगंज शाखा के ब्रांच मैनेजर अजय गुप्ता, ब्रांच मैनेजर वीरेंद्र तिवारी, आभूषण ब्रम्ह शाह, प्रधान राम अवध, रविंद्र केशरी, रविंद्र बहादुर सिंह, ज्योति आदि मौजूद रहे।

  • Advertisement

बुढ़वा मंगल पर्व की नीव डाली थी रामसूरत यादव ठेकेदार ने : दीपक कुमार केसरवानी

दीपक कुमार केसरवानी
(इतिहासकार)

HIGHLIGHTS

  • डफली की थाप पर गाए जाते थे फगुआ के गीतठंडाई पीने, गुझिया खिलाने- पिलाने का  दौर देर रात तक चलता था
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। कल का रॉबर्ट्सगंज कस्बा आज का आधुनिक शहर सोनभद्र नगर है। आधुनिकता की चकाचौंध में यहां की सांस्कृतिक परंपराए बदल चुकी है, यहां के तीज, त्यौहार, व्रत मनाने का रंग ढंग। लगभग 50 वर्ष पूर्व नगर में धार्मिक एकता, प्रेम, सौहार्द की परंपरा कायम थी।
नगर का उत्तर मुहाल सांस्कृतिक परंपराओं का गढ़ माना जाता था जहां पर दीपावली, दशहरा, जन्माष्टमी, होली का पर्व बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता था बिना किसी के आर्थिक सहयोग के, सारे आयोजन का भार वहन करते थे नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी रामसूरत यादव ठेकेदार।

Advertisement (विज्ञापन)

होली मनाने का शुभारंभ शिवरात्रि से ही हो जाता था, और लोग बड़े ही मर्यादित ढंग से होली पर्व को मनाते थे, बच्चों को रंग, पिचकारी, अबीर, गुलाल, टोपी आदि का वितरण किया जाता था जिसके कारण बच्चे होली पर्व के 15 दिन पूर्व ही होली खेलना शुरू कर देते थे। होली का आज जो विद्रुप रूप देखने को मिलता है वह उस समय नहीं था, नगर के लोग उत्तर मोहाल में रामसूरत यादव ठेकेदार के बैठक मेंआकर शालीनता, मर्यादा के दायरे में रहकर होली पर्व मनाते थे, पुरुष बाहर सड़कों पर तो महिलाएं घरों में होली खेलकर परंपराओं का पालन करती थी। तब बाल्टी में रंग घोलकर पीतल की पिचकारी से एक दूसरे पर रंग डाला जाता था, चेहरे पर रंग, बारनीस पोतकर, बालों में रंग डाल कर होली त्योहार की खुशी जहिर किया जाता था।
आज प्रेम, सौहार्द, आपसी भाई चारा मिलन का पर्व होली को मनाने की परंपरा पूरी तरह बदल चुकी है। पुरानी परंपराओं को याद करके नगर के बुजुर्ग अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हुए पुरानी स्मृतियों में खो जाते हैं, नगर के उत्तर मुहाल से ही बुढ़वा मंगल मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई थी।
होली का पर्व मोहल्ले में शिवरात्रि से ही शुरू हो जाता था और इसका समापन बुढ़वा मंगल को हर्षोल्लास के साथ होता था। परंपरा को शुरू करने वाले स्वर्गीय राम सूरत यादव ठेकेदार होली और बुढ़वा मंगल के अवसर पर फगुआ के गीत गाने वाले राजकुमार केसरी, शंभूनाथ केसरी, ढपली पर थाप देने वाले मामा भले ही दिवंगत हो चुके हो,लेकिन उत्तर मोहाल के माता प्रसाद सोनी, जवाहिर प्रसाद सोनी, गुलाब प्रसाद केसरी, मोती लाल सोनी, नंदलाल केसरी आज भी अपनी भूली बिसरी दास्तान युवाओं को सुनाते हैं जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है।

Advertisement (विज्ञापन)

नगर की पुरानी परंपराओं को याद करते हुए इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी बताते हैं कि-“ सोनभद्र नगर का उत्तर महाल संस्कृति, साहित्य, कला, पत्रकारिता का केंद्र बिंदु था। यहीं पर वाराणसी से प्रकाशित आज हिंदी दैनिक के पत्रकार, स्तंभकार निरंजन लाल जालान, महावीर प्रसाद जालान, ओम जालान, दैनिक जागरण के पत्रकार सत्यनारायण जालान, नगर के पूर्व चेयरमैन भोला सेठ, वाइस चेयरमैन एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोहनलाल गुप्ता, समाजसेवी शिव शंकर प्रसाद केसरी, पुरुष होते हुए भी स्त्रियों का स्वांग रचकर हिजड़ो के साथ नाच गाकर जीवन यापन करने वाले अनंत लाल, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रसिद्ध कजली गायक श्री राम (जय श्री) चंडी होटल के मालिक चरणजीत सिंह, अन्य गणमान्य महानुभाव का निवास स्थान था और यह स्थल नगर की हृदय स्थली थी, जहां पर दीपावली, दशहरा, जन्माष्टमी, होली आदि प्रमुख पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता था।

Advertisement (विज्ञापन)

-नगर का उत्तर मुहाल सांस्कृतिक, साहित्यिक रूप से समृद्ध था, यहां पर निवास करने वाले मिर्जापुर के मूल निवासी रामसूरत यादव ठेकेदार इस नगर में काशी की तर्ज पर बुढ़वा मंगल मनाने की शुरुआत किया था। इस दिन नगर के अढतिया मामा के ढपली की थाप पर फगुआ के गीत राजकुमार केसरी, शंभूनाथ केसरी, रामसूरत ठेकेदार की बैठक में गाते थे इसी दिन यहां पर इतनी होली खेली जाती थी कि बैठक की सफेद चांदनी, मसलद, दीवारें सभी रंगीन हो जाती थी।
सुबह नगर के सब लोग रामसूरत ठेकेदार के बैठक में आते थे और एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाते थे और सम्मान स्वरूप उन्हें होली वाली टोपी पहनाई जाती थी तत्पश्चात सभी लोग बैठकर फगुआ गीत आनंद और गुझिया जैसे लचीज मिष्ठान का स्वाद लेते थे।

Advertisement (विज्ञापन)

दोपहर के बाद पहलवान द्वारा भांग और ठंडई पीसने का क्रम शुरू हो जाता था, शाम होते-होते भांग और ठंडाई तैयार हो जाती थी नगर के सभी लोग श्वेत वस्त्र धारण कर एक दूसरे को से गले मिलकर ठंडाई का आनंद लेते थे, किसी के साथ कोई जबरदस्ती नहीं, कोई मजाकबाजी नहीं जिसको भांग पसंद हो, जो खाता हो वह स्वेच्छा से भाग लेता था और पूरी महफिल मस्ती में डूब जाती थी यह क्रम देर रात तक चलता था।
रामसूरत यादव ठेकेदार द्वारा होली की तैयारी शिवरात्रि से ही कर दी जाती थी, शिवरात्रि के दिन विधि- विधान से नगर के उत्तर मुहाल के सब्जी मंडी के मोड़ पर होलिका गाड़ कर होली पर्व का शुभारंभ किया जाता था। समय के साथ साथ होली पर्व मनाने की परंपरा में परिवर्तन होता चला गया और आज जिस प्रकार होली का पर्व मनाया जाता है वह हम भली भांति जानते हैं। सोनभद्र नगर क इतिहास में बुढ़वा मंगल जैसे पर्व की शुरुआत करने वाले रामसूरत यादव ठेकेदार का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।

  • Advertisement

तरुण महिला केसरवानी क्लब ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

HIGHLIGHTS

  • महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर, गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में सोमवार को तरुण महिला केसरवानी क्लब द्वारा रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपना विचार व्यक्त करते हुए महामंत्री शालू केसरी ने कहा कि-“आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे का त्यौहार होली आदिकाल से हमारे देश में मनाया जाता रहा है,

Advertisement (विज्ञापन)

इस त्यौहार के संबंध में अनेक लोक कथाएं, लोक गीत, लोक किंवदन्तियां हमारे भारतीय समाज में प्रचलित है। होली खेलने का उद्देश्य रंग विज्ञान के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ रखना है। इस परंपरा का पालन आदिकाल होता चला आ रहा है,होली खेलना अब भारतीय संस्कृति का प्रतीक बन चुका है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्वेता केसरी, संगठन मंत्री प्रीति केसरी, जिला उपाध्यक्ष शालिनी केसरी,कोषाध्यक्ष विभा केसरी जिला मंत्री पूजा केसरी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर, गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी और लजीज व्यंजनों का रसास्वादन किया।
ढोलक की थाप पर पारंपरिक गीतों का गायन भी किया। आयोजित होली मिलन समारोह में केशरवानी समाज की महिलाएं उपस्थित रही।

  • Advertisement

अघोरेश्वर भगवान राम सेवा सदन रामनगर आश्रम के बाबा जी का हार्ट अटैक से हुई आकस्मिक मौत

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं 7 अघोर सेवा आश्रम दुर्गा मंदिर के पुजारी महंत बाबा रामकृष्ण विश्वकर्मा की सोमवार को अल सुबह हार्ट अटैक आने से मौत हो गयी। घटना से परिजनों सहित दुद्धी क्षेत्र व अघोर सेवा परिवार में भी शोक की लहर दौड़ गयी। बाबा बड़े ही स्वभाव के धनी व्यक्तित्व के आदमी थे।

Advertisement (विज्ञापन)

आपको बताते चलें कि आर के विश्वकर्मा रेणुकूट हिंडालको में नौकरी करके सेवानिवृत्त हो चुके थे। साथ ही साथ अघोर सेवा मंडल के कई आश्रम रेणुकूट, मंसूरी, दिलदारनगर ,पड़ाव वाराणसी, गाजीपुर आदि आश्रमों में सेवा किया था। वर्तमान में दुद्धी रामनगर स्थित कलकली बहरा अघोर सेवा मंडल आश्रम की जिम्मेदारी इनके ऊपर थी और कुछ साल पहले दुद्धी में आश्रम के ठीक पीछे जमीन लेकर घर मकान बनाकर अपनी पत्नी संग रहते थे, जिनके दो बेटे एक बेटी है।

Advertisement (विज्ञापन)

सभी का विवाह कर आराम से अपनी पत्नी के साथ संतो की तरह रहा करते थे और आश्रम में पूजा-पाठ देखरेख सारे कार्य इन्हीं के द्वारा किये जाते थे। आर के विश्वकर्मा बड़े ही मृदुभाषी सौम्य स्वभाव मिलनसार सभी से मिलजुल कर रहने वाले इतनी अवस्था होने के बाद भी ऊर्जावान दिव्यवान थे, जो अघोर सेवा मंडल संस्थान स्थित कई आश्रमों में अघोरेश्वर भगवान राम की सेवा कर चुके व कई संतों के सानिध्य में रहे। दुद्धी क्षेत्र के कई लोगों की पारिवारिक सांसारिक समस्याओं का समाधान भी चुटकियों में इनके द्वारा कर दिया जाता था, जो भी दुखियारा मंदिर आश्रम में आता था। वह अपने दुख बाबा से मिलकर भूल जाता था।

Advertisement (विज्ञापन)

आर के विश्वकर्मा बाबा जी ने दुद्धी क्षेत्र के कई लोगों को इन्होंने अपनी ओर से मदद कर उन को आगे बढ़ाने का कार्य किया। कलकल्ली बहरा मलिन बस्ती के लोगों से भी इनका जुड़ाव था। समय-समय पर आश्रम में भंडारा होने पर सभी को भोजन कराने का कार्य किया जाता था। बाबा जी के आकस्मिक मृत्यु होने से सभी मर्माहत है। सुबह से ही मृत्यु की जानकारी होने पर उनके पार्थिव शरीर के अन्तिम दर्शन करने के लिए सुबह से ही इनके अनुयायियों व शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ने लगी थीं।

  • Advertisement

अधिकारी व कार्मिकगण नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न करायें – जिलाधिकारी

सोनभद्र। राष्ट्र निर्माण के लिए, लिये गये संकल्प को निभाने हेतु केन्द्र व्यवस्थापक के साथ ही यू0पी0 बोर्ड परीक्षा से जुड़े अधिकारी व कार्मिकगण जिले में नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न करायें। पुलिस महकमा सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था व कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनिश्चित करते हुए इम्तेहान की पाकीजगी को बनाये रखने के लिए सभी प्रभावी कदम उठायें।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्री टी0के0 शिबु ने माध्यमिक शिक्षा परिशद द्वारा हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट वर्ष-2022 के सम्बन्ध में इम्तेहान के इन्तेजामात, प्रश्नपत्र- उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की मुकम्मल तैयारियों सम्बन्धी परीक्षा व्यवस्था से जुड़े केन्द्र व्यवस्थापकों के समीक्षा बैठक में दिये। जिलाधिकारी ने जिले के सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को दायित्वबोध कराते हुए कहा कि वे अपने-अपने निर्धारित परीक्षा केन्द्रों के लिए बखूबी जिम्मेदारी निभाते हुए हर हाल में नकल विहीन परीक्षा करायें।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे जिला विद्यालय निरीक्षक के मांग के मुताबिक कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था के साथ ही रिजर्व कक्ष निरीक्षकों की भी व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थाओं के साथ पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा को नकल विहीन कराने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी हाल में प्रश्नपत्र लीक न होने पायें। इम्तेहान के सेन्टरों में आवासीय व्यवस्था नहीं होेगी। सी0सी0टी0बी0 की रिकार्डिंग शत-प्रतिशत सुरक्षित रखी जाय। एक महीने की क्षमता का डीवीडी सी0सी0 टी0बी0 की व्यवस्था रखी जाय।

Advertisement (विज्ञापन)

बोर्ड परीक्षा के तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्री टी0के0 शिबु ने बताया कि जिले में 24 मार्च, 2022 से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा जो 12 अप्रैल, 2022 तक चलेगी, में जिले के 77 स्कूलों के इम्तेहान देने वाले 42 हजार 600 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें 11 राजकीय कालेज , 10 अशासकीय सहायता प्राप्त व 56 वित्त विहीन मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चें शामिल होंगे। जिले में 77 एग्जाम सेन्टर बनाये गये हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी श्री टी0के0 शिबु के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी घोरावल श्री श्याम प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा श्री जैनेन्द्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री रविशंकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री हरिवंश, विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेटगण, जिले के सभी केन्द्र व्यवस्थापकगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कार्मिकगण आदि मौजूद रहें।

  • Advertisement

ऊर्जा निगमों के ई आर पी भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रहेगी

HIGHLIGHTS

  • अनपरा तापीय परियोजना पर हुई विरोध सभा में अभियन्ताओं एवं जूनियर इंजीनियरों ने प्रबन्धन की निगम के प्रति जताया विरोध

अनपरा, सोनेभद्र। उप्र ऊर्जा निगमों के अभियन्ताओं एवं जूनियर इंजीनियरों द्वारा भ्रष्टाचार एवं भय का वातावरण के विरोध में चलाये जा रहे शान्तिपूर्ण ध्यानाकर्षण कार्यक्रम का दमन करने हेतु ऊर्जा विभागों के प्रबन्धन द्वारा जारी प्रेस नोट को झूठ का पुलिन्दा बताते हुए संगठन के पदाधिकारियों अभिषेक बरनवाल, सचिन राज, सत्यम यादव ने जारी वक्तव्य में सदस्यों को बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील के साथ प्रबंधन को चेतावनी दी है कि एस्मा एवं पुलिस बल के जरिये आन्दोलन को दबाये जाने की कोशिश हुई तो उसके गम्भीर परिणाम होंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

उ0प्र0 के ऊर्जा निगमों के प्रबन्धन द्वारा ई0आर0पी0 खरीद एवं कोयले का समय से भुगतान न किये जाने के कारण 20 रुपये प्रति यूनिट तक बिजली खरीद के मामले में प्रेस में जारी किये गये बयान को पूरी तरह असत्य बताते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने पुनः यह आरोप दोहराया है कि ईआरपी प्रणाली खरीद एवं बिजली क्रय करने में उच्च स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है जिस पर पर्दा डालने के लिए प्रबन्धन कर्मचारी संगठनों के शान्तिपूर्ण ध्यानाकर्षण आन्दोलन को एस्मा लगाकर अलोकतांत्रिक ढंग से दमन करने की कोशिश कर रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा0 श्री योगी आदित्यनाथ जी से अपील की है कि प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेन्स नीति की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वाले अरबों रूपये के इस घोटाले की सी0बी0आई0 से उच्च स्तरीय जांच करायी जाये एवं घोटाले के दोषी शीर्ष प्रबन्धन पर कठोर कार्यवाही की जाये। संगठन के पदाधिकारियों ने ऊर्जा निगमों के प्रबन्धन द्वारा जारी आदेशों का हवाला देते हुए बताया कि उप्र पाकालि ने 29 दिसम्बर 2018 को मे0 एसेन्चर सोल्यूशन प्रालि को 244.49 करोड़, उप्र राविउनिलि0 द्वारा 21 सितम्बर 2019 को मे0 लार्सन एवं एल एण्ड टी इन्फोटेक लि0 को 122 करोड़, एक जनवरी 2021 को मे0 ओडिसी कम्प्यूटर्स को 38.49 करोड़ एवं उप्र पाट्राकालि ने 4 दिसम्बर 2020 को मे0 एसेन्चर सोल्यूशन प्रा लि को 52.98 करोड़ का आदेश किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

यह कुल धनराशि 457.97 करोड़ रूपये होती है, जिस पर 18 प्रतिशत जीएसटी जोड़ने पर कुल खर्च 511.52 करोड़ का होता है। जबकि ऊर्जा निगमों के प्रबन्धन ने मात्र 244 करोड़ रूपये का हवाला दिया है, जो कि पूरी तरह असत्य है। उक्त सभी आदेशों की प्रतिलिपि संगठनों के पास है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह लगभग 511.52 करोड़ रूपए ईआरपी लागू करने की प्रारम्भिक आदेश है। जबकि ईआरपी की पूरी प्रणाली लागू होने तक खर्च लगभग 700 करोड़ रूपये तक पहुंच जायेगा। जबकि देश के अधिक कर्मचारी एवं सबसे अधिक विद्युत उपभोक्ता वाले प्रदेश महाराष्ट्र में विद्युत वितरण कम्पनी मात्र 25 करोड़ रूपये में ईआरपी प्रणाली के कार्य हेतु आदेश दिया है। उसकी तुलना में उप्र में 20 गुना से अधिक की धनराशि खर्च की गयी जो कि सरासर भ्रष्टाचार है।

Advertisement (विज्ञापन)

विगत वर्ष माह सितम्बर-अक्टूबर में विद्युत उत्पादन निगम के ताप बिजली घरों में कोयले संकट का मुख्य कारण कोयले खरीद का समय से भुगतान न कर पाना है। जिसके लिए शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धन सीधे जिम्मेदार है। उल्लेखनीय है कि उप्र राविउनिलि लगातार मुनाफा देने वाली विद्युत उत्पादन कम्पनी है एवं प्रदेश को सबसे सस्ती बिजली देने वाली कम्पनी है। ऐसे में शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा उनिलि को कोयले के भुगतान की अदायगी समय न कर मंहगी बिजली 20 रुपए प्रति यूनिट एनर्जी एक्सचेंज से खरीदा जाना शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धन की विफलता एवं भ्रष्टाचार भी है। आज की विरोध सभा में अभियंता संघ से इं अभिषेक बरनवाल, , इं अभिषेक त्रिपाठी, इं गजानन श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार तथा जूनियर इंजीनियर संगठन से इं० हरिशंकर चौधरी, अध्यक्ष इं सचिन राज, इं आशुतोष द्विवेदी, इं सत्यम यादव, ज्ञानेंद्र पटेल, इं० सुरेश सिंह,मनोज पाल, अनूप वर्मा, सचिन कन्नौजिया, अनमेश शुक्ला, आर एन दीक्षित, विजय कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में अभियंता और जूनियर इंजीनियर ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

  • Advertisement

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा होली मिलन समारोह का कराया गया आयोजन

HIGHLIGHTS

  • होली मिलन समारोह में श्याम बाबा के कीर्तन का कराया गया आयोजन
  • कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक भूपेश चौबे रहे उपस्थित

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा रविवार को शाम 7:00 बजे से नगर स्थित राजस्थान भवन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन श्याम बाबा का कीर्तन करवा कर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक भूपेश चौबे उपस्थित रहे। साथ ही साथ कार्यक्रम में मंच के सदस्यों और उनके परिवार वालों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने मंच के कार्यों की सराहना किया और भविष्य में भी इसी तरह कार्यक्रम को आयोजित करने हेतु मंच के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रोत्साहित कर धन्यवाद दिया कि मारवाड़ी युवा मंच हमेशा से अच्छे कार्यों को करता रहा है और हमेशा करता रहेगा। वही मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने भी मंच के सभी सदस्यों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही कार्यों को करने की शपथ ली।

Advertisement (विज्ञापन)

मंच के महामंत्री शिखर केडिया व कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल ने भी वहां उपस्थित सभी सदस्यों को सभी को होली की बधाई दी। मंच के मीडिया प्रभारी हिमांशु केजरीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच के संरक्षक विजय कनोडिया, विमल अग्रवाल व विनोद झुनझुनवाला उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

वही मंच के सदस्यों में रवि अग्रवाल, हर्षित चौधरी, सुमित चौधरी, भरत चौधरी, रवि केजरीवाल, मनोज केजरीवाल, मनोज, परशुराम पुरिया, विवेक अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मोंटी थर्ड, संजय अग्रवाल, चंद्र कुमार केजरीवाल, विक्की चौधरी, रमेश गोयल, अनुज केडिया, किशोर केडिया, राकेश जालान, देवांशु अग्रवाल, आशु झुनझुनवाला, पंकज कनोडिया, रमेश केडिया, रमेश थर्ड, आयुष कनोडिया, आयुष बगड़िया सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें