घोरावल से कांग्रेस प्रत्याशी रानी बिंदेश्वरी का समर्थकों ने किया प्रचार

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

घोरावल, सोनभद्र। घोरावल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रानी बिंदेश्वरी के प्रचार के तहत पूर्व नगर अध्यक्ष जय शंकर भारद्वाज एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आकाश वर्मा यूथ जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह पटेल नगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश सचिव सिराज हुसैन नगर अध्यक्ष पंकज कुमार मिश्रा लव कुश पाठक आलोक पटेल शिबू सिंह राम रूप शुक्ला विक्रम सिंह ठाकुर ने मंगलवार को क्षेत्र में घूमकर अपने पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। साथ ही शाहगंज बाजार में भी भ्रमण कर प्रचार किया।

  • Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने आज (मंगलवार को) कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. अश्विनी कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सुबह इस्तीफा भेजा और कहा कि वो पार्टी से बाहर रहकर देश के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं.

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने आज (मंगलवार को) कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. अश्विनी कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सुबह इस्तीफा भेजा और कहा कि वो पार्टी से बाहर रहकर देश के लिए बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं.

जान लें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में अश्विनी कुमार कानून मंत्री थे. अश्विनी कुमार पिछले 46 साल से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे.

अश्विनी कुमार ने अपने इस्तीफे में कहा, ‘मैं 46 साल के लंबे जुड़ाव के बाद पार्टी से अलग हो रहा हूं और आशा करता हूं कि ऐसे परिवर्तनकारी नेतृत्व से प्रेरित होकर जनता के लिए अतिसक्रियता से काम करता रहूंगा जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दी गई उदारवादी लोकतंत्र की उच्च प्रतिबद्धता की परिकल्पना आधारित हो.’

उन्होंने अतीत की जिम्मेदारियों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताया और उनकी अच्छी सेहत की कामना की.

(इनपुट- भाषा)

प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड के आदेश से जिला कारागार गुरमा में मचा हड़कंप

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। जिला कारागार से संप्रेक्षण गृह मिर्जापुर में आवासित किए जाने के आदेश के बावजूद जेल अधीक्षक गुरमा द्वारा अभिरक्षा नहीं बदले जाने पर प्रधान मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह किशोर न्याय बोर्ड सोनभद्र ने तत्काल गंभीरता से लेते हुए इसे नाबालिक की अवैध अभिरक्षा मानते हुए जेल अधीक्षक कारागार गुरमा को तत्काल तलब किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रधान मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह के इस आदेश से जिला कारागार में हड़कंप मच गया। मजिस्ट्रेट द्वारा पूर्व में भी जिलाधिकारी मिर्जापुर से जवाब तलब किया गया था जब चार नाबालिग किशोरों को बिना बोर्ड की अनुमति लिए संप्रेक्षण गृह मिर्जापुर से जिला कारागार गुरमा स्थानांतरित कर दिया गया था। जिस पर प्रधान मजिस्ट्रेट द्वारा जिलाधिकारी मिर्जापुर का आदेश संज्ञान लेते हुए आदेश निरस्त करते हुए। नाबालिक किशोरों को वापस मिर्जापुर संप्रेक्षण गृह भेजा गया। जेल अधीक्षक द्वारा किशोर की अभिरक्षा नहीं बदले जाने के संबंध में स्पष्ट कारण नहीं बता पाते हैं तो बोर्ड द्वारा विधिक कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।

  • Advertisement

दुद्धी विधायक हरिराम चेरो अपना दल का साथ छोड़ BSP में हुए शामिल

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। सोमवार को बसपा जिलाध्यक्ष कमलेश गोड़ व मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल पन्नालाल द्वारा अपना दल से दुद्धी विधायक हरिराम चेरो को बसपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया गया। सूत्रों के अनुसार हरिराम चेरो बसपा की टिकट पर दुद्धी विधानसभा से चुनाव लड़ सकते है।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

लायंस क्लब सभागार में ईसीजी व डायबिटीज का नि:शुक्ल जांच किया गया

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा मधुमेह व हृदयाघात मुक्त भारत की परिकल्पना लेकर एक वृहद सेमिनार का आयोजन लायंस क्लब के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें वाराणसी के सुप्रसिद्ध डॉक्टर आशुतोष मिश्रा डायबिटीज व ग्रंथि रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर पल्लवी मिश्रा कार्डियोलॉजिस्ट ने लायन सदस्य वह पत्रकारों को अवेयर किया। उनकी टीम के द्वारा HBA1c, ECG, Sugar, BP, Vitailography, PFT(Small)& Life style information) की जांच की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

डॉ० आशुतोष मिश्रा ने अपने ने बताया कि शुगर लाइलाज बीमारी नहीं है। इसको नियमित रूप से योग व्यायाम, नियमित भोजन व वाक कर इससे बचा जा सकता है। यदि आप अपने जीवन को सुधारना चाहते हैं तो एक माह में एक व्यक्ति के ऊपर आधा लीटर से ज्यादा तेल, रिफाइंड, घी सब मिलाकर के प्रयोग नहीं होना चाहिए। इससे ज्यादा तेल घी का प्रयोग करने से शरीर में विविध प्रकार की बीमारियां आती है । और डायबिटीज से न बचकर हम लोग इसके जाल में फसते चले जाते हैं, यदि आप योगाभ्यास, नियमित आहार, व्यायाम करते है तो ऐसी बीमारी से बचा जा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर पीडीजी हरीश अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन दया सिंह, अध्यक्ष किशोरी सिंह, सचिव विमल अग्रवाल, रमेश जायसवाल, अशोक गुप्ता, राधिका सिंह, परमजीत कौर, कल्पना केशरी, जय कुमार केशरी, पीयूष त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, अभय सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

Advertisement (विज्ञापन)

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सोमवार को लॉर्ड बुद्धा इंस्टिट्यूट मे कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत योगा थेरेपी का कोर्स करने वाले छात्र छात्राओं ने पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। इंस्टीट्यूट के योगा ट्रेनर योगी संकटमोचन और सरिता सिंह‌ एवं वहा उपस्थित छात्र छात्राओं ने अमर शहीदो को याद करते हुए कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

योगी संकट मोचन ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरे देश में सभी लोग शोकाकुल है और सभी को सर्वविदित है की हमारे जवान आज ही के दिन आतंकी हमले में शहीद हुए थे। वह 14 फरवरी 2019 का दिन किसी ने भुला नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इन जवानों के कारण ही हम सभी अपने घरों में खुशहाल रहते हैं और अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। आज कुछ हमारे नौजवान जो की यह सारी घटना जानते हुए भी वेलेंटाइन डे मना रहे हैं उन लोग को अपने देश के बारे में सोचना चाहिए कि आज के ही दिन इतना बड़ा घटना हमारे देश में हुआ इसके चलते हम ब्लैक डे मनाते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान सौरभ, हसन, बृजेश, भागीरथी, शुभम, कृष्ण कुमार पाठक,मोनी, ममता, अर्चना, निशु, चिंता, संजू, मिदहत बनो, इंद्रावती, अंजनी, संध्या, दुर्गा, स्मृति मिश्रा, अंजली, नेहा, कविता मौर्या सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।

  • Advertisement

सारी पार्टियों के लोग मुझे दे रहे गाली, मेरा कसूर क्या है- अरविंद केजरीवाल

पंजाब (Punjab) में 20 फरवरी को विधान सभा के लिए वोटिंग होगी.

HIGHLIGHTS

  • दिल्ली सीएम का बयान
  • ‘हर पार्टी दे रही है गाली
  • मेरा क्या कसूर?: केजरीवाल

अमृतसर: पंजाब (Punjab) में 20 फरवरी को विधान सभा के लिए वोटिंग होगी. इसके लिए आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं.

आज अमृतसर की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि सारी पार्टियों के लोग मुझे दिन-रात गाली दे रहे हैं आखिर मेरा कसूर क्या है मैंने तो सिर्फ लोगों के विकास के बारे में बात की मैंने पंजाब की तरक्की और बच्चों के पढ़ाई लोगों के स्वास्थ्य को अच्छा करने की बात कही है.

‘बीजेपी-कांग्रेस कर रहीं साजिश’

CM केजरीवाल ने ये भी कहा, ‘सारी पार्टियां मुझे और भगवंत मान को गालियां दे रहे हैं. अमित शाह, प्रियंका गांधी ने कल मुझे गालियां दी. हमारा कसूर क्या है. पंजाब में स्कूल अच्छा करने की बात कह रहे हैं. ये पार्टियां नहीं चाहती कि आम आदमी पार्टी की सरकार न बने.’

केजरीवाल ने पंजाब की जनता से अपील की, सब मिलकर पंजाब को बचाएं. केजरीवाल ने कहा चुनाव के काम दिन बचे है अब दारू और पैसा बंटना शुरू होगा, लेकिन फिसल मत जाना क्योंकि पंजाब बचाना है.

पंजाब को लूटने वालों के सपने में भूत बनके आता हूं: केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘चन्नी साहब के सपने में आने लगा हूं, रात को वो डर कर उठ जाते हैं. वो रोते रहते हैं कि धीरे धीरे कांग्रेस खत्म हो जाएगी. आजकल चन्नी साहब सो नहीं पा रहे, वो जैसे ही आंख बंद करते हैं, उनके सपने में मैं भूत की तरह आता हूं और वे उठ जाते हैं. जितने भी लोग हैं जो पंजाब को अबतक लूटते आ रहे हैं, उनके सपनों में आजकल मैं ही आ रहा हूं.’

‘राष्ट्रीय सुरक्षा पर केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे’

अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और पीएम मोदी की सुरक्षा से जुड़ा सवाल पूछने पर केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा देश की सुरक्षा है. राष्ट्रीय सुरक्षा पर केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे. बॉर्डर से टिफिन बम, ड्रग्स आते हैं, इसके पीछे रिश्वत खोरी और भ्रष्टाचार है.

AAP नशा बंद करेगी और बॉर्डर सुरक्षित रहेगा’

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की सत्ता में बहुमत मिलने के बाद उनकी पार्टी नशा बंद करेगी तो बॉर्डर भी सुरक्षित रहेगा. बकौल केजरीवाल, ‘दिल्ली में शराब की 550 दुकाने हैं. गुजरात में अवैध दारू की नदी बहती है उसका पैसा किसके पास जाता है?

दिल्ली से ही चलती है चन्नी की सरकार: केजरीवाल

पंजाब की अपनी पहली जनसभा में रविवार को प्रियंका गांधी ने अमरिंदर सिंह की सरकार दिल्ली से चलने का आरोप लगाते हुए पंजाब से चलने वाले चन्नी की सरकार को वोट देने की अपील की थी. उसको लेकर केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के लोग आपस में लड़ रहे हैं. बात बात में कैप्टन अमरिंदर सिंह को दिल्ली जाना पड़ता था, आज चन्नी भी दिल्ली में बैठे रहते हैं. लेकिन केजरीवाल पंजाब आता है. चन्नी साहब बार बार दिल्ली जा रहे, सिद्धू खुद दिल्ली में बैठे रहते हैं. ऐसे में कोई बताए भला भगवंत मान कितने बार दिल्ली आए. यानी साफ है कि कांग्रेस की सरकार दिल्ली से ही चलती है.

एनटीपीसी विद्युत उत्पादन दिवस, उर्जा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण – सीएमडी

सिंगरौली, सोनभद्र। एनटीपीसी विद्युत उत्पादन दिवस बड़े हर्ष एवं गर्व के साथ एनटीपीसी सिंगरौली में आयोजित किया गया। 13 फरवरी 1982 को एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा विद्युत उत्पादन की शुरुआत की गई थी एवं देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की क्षेत्र में अग्रसर हो गया था।

Advertisement (विज्ञापन)

इस शानदार ऊर्जा उपलब्धि के अवसर पर मदर प्लांट और फ्लैगशिप स्टेशन- सिंगरौली प्लांट परिसर में आयोजित 40वां विद्युत उत्पादन दिवस समारोह में सीएमडी एनटीपीसी लिमिटेड गुरदीप सिंह ने कहा कि ‘एनटीपीसी की चार दशक की ऊर्जा उपलब्धि ऊर्जा क्षेत्र, देश-समाज के लिए गर्व का विषय है एवं एनटीपीसी निरंतर अपनी विद्युत उत्पादन क्षमता विस्तार के माध्यम से देश को रोशन करती चली जा रही है। इस अवसर पर श्री सिंह ने प्लांट में पूजा अर्चना कर एवं यूनिट # 1 कंट्रोल रूम में केक काटकर सभी कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा, गर्व-उत्साह, समर्पण के साथ ऊर्जा कार्य योजना को पूर्ण करने हेतु अपनी बधाई संप्रेषित की।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री सिंह ने एनटीपीसी सिंगरौली की सराहना करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि चार दशक पुरानी यूनिट होने के बाद भी वित्तीय वर्ष 21-22 में एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना ने 100.04% पीएलएफ के साथ विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में सभी एनटीपीसी इकाइयों के बीच पहला स्थान और अखिल भारतीय स्तर पर गौरवशाली दूसरा स्थान हासिल किया है ।

Advertisement (विज्ञापन)

एनटीपीसी विद्युत उत्पादन दिवस के पावन अवसर पर रमेश बाबू वी, निदेशक (प्रचालन), देबाशीष सेन, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक(उत्तर), ए के त्रिपाठी , कार्यकारी निदेशक (प्रचालन सेवाएँ) , एम के श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक (अभियांत्रिकी), सी शिवाकुमार, कार्यकारी निदेशक (सुरक्षा), एस सी नायक, सीजीएम (विंध्याचल), डी पॉल, सीजीएम (रिहंद) बसुराज गोस्वामी,सी जी एम (सिंगरौली) ने भी कर्मचारियों के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

  • Advertisement

पुलिस ने भयमुक्त होकर अपने-अपने मतदान का प्रयोग करने हेतु किया अपील एवं जागरुक

Advertisement (विज्ञापन)

डाला, सोनभद्र। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा निर्देशन के क्रम में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष- 2022 के दृष्टिगत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा भयमुक्त/निर्भीक होकर मतदान करने व लोगों में जन-जागरुकता का संदेश देने हेतु रविवार को प्रभारी निरीक्षक चोपन किरन सिंह तथा चौकी प्रभारी डाला मनोज कुमार ठाकुर द्वारा वल्नरेबल ग्राम बारी डाला में जन चौपाल का आयोजन कर स्थानीय लोगों को भयमुक्त/निर्भीक होकर अपने-अपने मतदान का प्रयोग करने के लिए जागरुक किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर के० के० सिंह
प्रभारी निरीक्षक चोपन, मनोज कुमार ठाकुर चौकी प्रभारी डाला, हे० का० महेंद्र यादव, का० पुनीत सिंह, म० का० निधि सिंह मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

किसान की लगी फसल में बिना अनुमति के ग्राम प्रधान करा रहे थे सड़क का निर्माण, जानकारी मिलते जमकर हुई नोकझोंक

विंढमगंज, सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी के विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जाताजुआ के ग्राम प्रधान ने किसान के बिना अनुमति के ट्रैक्टर के माध्यम से मिट्टि गिरवाकर नया सड़क का निर्माण कर रहे थे कि भनक लगते ही मौके पर पहुँचे भूमि स्वामी ने जमकर हंगामा किया और सक्षम अधिकारियों से कारवाई की मांग करते हुए मुवावजे की मांग किया है। मौके पर सड़क का निर्माण करा रहे लोगो व खेत मालिक में जमकर नोकझोंक हुआ। और वही सैकड़ों आदमी के साथ ग्राम प्रधान व थाना के चौकीदार ने भी आचार संहिता के धज्जियाँ उड़ाते दिखे।

Advertisement (विज्ञापन)

खाताधारक गोपाल प्रसाद निवासी महुली थाना विंढमगंज ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की मैं अपना जमीन बंटवारा खेती करने के लिये जाताजुआ निवासी भागीरथी को दिया था।जिसमे गेंहू का फसल बोया गया था जो लहलहाता हुआ फसल देखने मे आ रहा था लेकिन ग्राम प्रधान ने बिना सूचना के चुपके चोरी लगी गेंहू के फसल में ट्रैक्टर से मिट्टी गिरवाकर काफी नुकसान कर दिया। और जब हम मौके पर पहुच कर सड़क निर्माण करने से मना किया तो सैकड़ो आदमी व औरत को लैस करके मारपीट करने पर उतारू कर दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

ग्रामीण अनूप,ईश्वरी,आनंद के माने तो कुछ नेता आदर्श आचार संहिता का खुला उलंघन करते हुए गांव में तरह तरह के काम को शुरू करा कर अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने का साजिस रच रहे हैं। ताकि वह साहब के कुर्सी मिलने पर उनके करीबी रह सके। और उनकी नेतागिरी भी जिंदा रहे।
इस बाबत ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार ने सेल फोन पर बताया कि नया सड़क का निर्माण किया जा रहा था।लेकिन विवाद होने पर सड़क निर्माण को तत्त्काल रोक दिया गया था। मैं दो दिन के छुट्टी पर घर आ गया हूँ।कार्य को पुनः शुरू कर दिया गया है। यह मेरे संज्ञान में नही है। फिर भी मौके पर किसी को भेज कर पता करवाता हूँ।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें