निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प का आयोजन

Advertisement (विज्ञापन)

डाला, सोनभद्र। स्थानीय अल्ट्राटेक सीमेंट कम्पनी के सीएस आर से डाला एवं इसके आस पास के टोलो से स्थानिय बुर्जग, महिला व पुरुष जिनके नेत्र में मोतियाबिन्द हो जाने के कारण मुश्किले उठानी पड़ती थी ऐसे लोगो को फिर से जीवन में रोशनी लाने हेतु अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री के इकाई प्रमुख राहुल सहगल ने ओबरा स्थित अस्पताल गुप्त एण्ड आई केयर सेन्टर के नेत्र सर्जन डॉ० अमित गुप्ता से तीस लोगो का सफल आपरेशन कराने के उपरान्त सभी को चश्मा प्रदान करने हेतु अल्ट्राटेक प्रशासनिक भवन कैम्पस में अल्ट्राटेक के हेड आफिस से आये उच्चाधिकारियो में सीओओ अनिल बजाज एवं मानव संसाधन से आनन्द त्रिपाठी के द्वारा बुजूर्ग, महिला व पुरुष को चश्मा व कंबल देकर सम्मान्ति किया गया आनन्द त्रिपाठी ने बताया की अल्ट्राटेक के सीएस आर से स्वच्छ पेय जल, चिकित्सा, शिक्षा को बेहतर बनाने का प्रयास ग्रामिणो के लिए किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

अनिल बजाज ने कहा की प्रतिवर्ष ऐसे बुजूर्ग लोगो का मोतियाबिन्द से पिडित लोगो का आपरेशन कर रोशनी प्रदान की जायेगी। इस मौके पर डाला सीमेंट वर्क्स के अधिकारीगण में पंकज पोद्दार , प्रशम जैन, विवेक खोसला, प्रशांन्त त्रिपाठी, जगदीश तिवारी , रिश्रीराज सिंह व सीएस आर टीम मौजूद रही नेत्र आपरेशन व्यक्तियो में नागेश्वर , सुरेश, बाबुलाल , शिव दुलारी, गुलाम रसुल, मानकुवर महरजिया आदि लोग मौजूद रहे।

  • Advertisement

चोपन अगोरी मार्ग पर लंबे जाम में फशी रही एंबुलेंस

Advertisement (विज्ञापन)

चोपन, सोनभद्र। रविवार को सिंधुरिया पुल से लेकर के भगवा साइड से होते हुए चारो साइड तक ट्रकों का लगा ताता जुगैल थाना अंतर्गत चोपन भरहरी मार्ग पर लगातार कई दिनों से जाम लग रहा है बालू लेने पहुंचे ट्रकों के कारण रोजाना इस मार्ग पर जाम लग रहा है बालू खनन शुरू होने से इस मार्ग पर जाम काफी बढ़ गई है खदानों के चालू होने से 40 से ज्यादा नई दुकानें खुली है सड़क पर लग रहे जाम से राहगीर परेशान हो रहे हैं कुछ दिन पहले प्रशासन हरकत में दिखी थी तो भगवा साइट पर 9 पोकलेन भी सीज किया गया था वहीं जुगैल और कुडा़री की ओर से आने वाले यात्री वाहनों को काफी दिक्कतें हो रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

जाम के कारण चोपन से भरहरी और चौरा की ओर से आ रहे सैकड़ों वाहन जाम में फस जा रहे हैं सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना मरीजों को करना पड़ रहा है बालू खदानों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से सड़क के एक लाइन में ट्रक खड़ी हो जा रही है जो जाम का मुख्य कारण बना हुआ है।

जाम में एंबुलेंस सहित समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड भी फंसे रहे जाम के दौरान चोपन जा रहे बुखार से पीड़ित अमन सिंह परिहार भी जाम में 1 घंटे फंसे रहे महलपुर के साथ सिंदुरिया पुल पर जाम के दौरान राहगीरों और बालू लदे ट्रक चालकों के बीच कहासुनी के साथ हाथापाई भी हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

जिनमें गाजीपुर के एक ट्रक के चालक की पिटाई के साथ उसका मुख्य सीसा भी टूट गया उधर मंत्री संजीव कुमार गौड़ चौरा बिजोरा और बड़गांवा से जनसंपर्क कर वापस चोपन की तरफ जा रहे थे सिंदुरिया पुल से पहले 20 से 25 मिनट तक जाम में फंसे रहे फिर जिला अधिकारी को फोन कर सूचना दिया गया तत्पश्चात हरकत में आती पुलिस ने एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला।

  • Advertisement

एक दिवसीय नि: शुल्क योग शिविर का आयोजन

Advertisement (विज्ञापन)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। रविवार को पतंजलि योगपीठ सोनभद्र युवा भारत के जिला महामंत्री एवम सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन एवम कौशल विकास के योगा ट्रेनर द्वारा एक दिवसीय नि: शुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। नि: शुल्क योग शिविर में एसएसएमओ की छात्राओ को योग प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

योगी संकटमोचन ने बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास कैसे हो जैसे किसी को चश्मा लगा है तो उसे कैसे ठीक किया जा सके और किसी को पढ़ते हुए सिर में दर्द हो तो योग के द्वारा कैसे ठीक किया जाए इस विषय पर जानकारी दीया। इस दौरान छात्राओ को ताड़ आसन, त्रिकोड ताड़ आसन, आंख के लिए सुक्ष्म व्यायाम और सर्वाइकल, घुटना, कमर से संबंधित सभी आसन कराए गए तथा ॐ के उच्चारण और हास्य आसन के पश्चात शिविर का समापन किया गया। इस अवसर पर छात्रावास की लगभग सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रही।

  • Advertisement

सर्राफा व्यापारी से फिरौती मांगने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

Advertisement (विज्ञापन)

घोरावल, सोनभद्र। पिछले दिनों सोनभद्र के घोरावल बाजार के एक सर्राफा व्यापारी से फोन कर एक करोड़ की फिरौती मांगने तथा फिरौती की रकम न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर हडकम्म मचाने वाले शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बताते चलें कि 7 फरवरी की सुबह घोरावल के सर्राफा व्यापारी पन्नालाल गुप्ता को अज्ञात मोबाइल से फोन कर एक करोड़ रुपए देने तथा न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गयी थी।

Advertisement (विज्ञापन)

जिस पर कार्यवाही करते हुए घोरावल थाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दायर कर पुलिस धमकी देने वाले की खोजबीन में जुट गई।
जाँच के दौरान पुलिस के सर्विलांस टीम को धमकी देने वाले मोबाइल फोन की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम लोकेशन वाले टावर जो प्रतापगढ़ जिले के थाना आसपुर के सरडीह टावर का था, अपराधियों की तलाश में रवाना हो गई।अपराधियों को पत्र प्रतिनिधीयों के समक्ष पेश करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मोबाइल के लोकेशन के आधार पर अपराधियों की तलाश में गयी टीम जब चांदा से पट्टी जाने वाली सड़क पर ग्राम रामनगर में पुलिया के पास पहुंची तो दो व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें टीम द्वारा पकड़ लिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

पकड़े गए दोनों अभियुक्तों की तलाशी में चोरी के दो मोबाइल, जिनमें से एक मोबाइल फोन का प्रयोग सर्राफा व्यापारी को धमकी देने में भी किया गया था, बरामद हो गया और पुलिस की पूछताछ में उक्त दोनों ने सर्राफा व्यापारी को धमकी देने का जुर्म भी कबूल किया।

Advertisement (विज्ञापन)

पकड़े गए अभियुक्तों में से एक अंकित मिश्रा पुत्र राधेश्याम मिश्रा तथा आयुष मिश्रा पुत्र राधेश्याम निवासी रामनगर थाना चांदा जिला प्रतापगढ़ है। इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक ने 25000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।

  • Advertisement

कोरोना काल में कैंप क्लास सशक्त नवाचार- डॉ बृजेश महादेव

सोनभद्र। विगत वर्ष से ही कोरोना काल में जहां एक तरफ विद्यालय बंद है वहीं कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र के शिक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह “महादेव” द्वारा स्वप्रेरणा से कैंप क्लास चलाया जा रहा है, जिसमें बच्चों को नई तकनीक के माध्यम से अध्ययन कराया जा रहा है कैंप क्लास में बच्चों को मोबाइल द्वारा भी गतिविधियां कराई जा रही हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

डॉक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि गरीब आदिवासी अभिभावकों के पास बड़ी मोबाइल ना होने के कारण ऑनलाइन शिक्षा बाधित है जिसकी वजह से अपने ही मोबाइल से रीड अलंग एवं स्मार्ट साला के माध्यम से बच्चों को ऑफलाइन गतिविधियां भी करा रहे हैं तथा पाठ्यपुस्तक के आधार पर भी बच्चों का पठन-पाठन के साथ उनके टेस्ट का कार्य जारी है। कोरोनावायरस के दौर में कैंप क्लास बड़े ही सावधानी पूर्वक चलाया जा रहा है जिसमें सभी बच्चों को मास्क पढ़ना जरूरी है तथा सोशल डिस्टेंस का पालन भी किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

समय-समय पर सैनिटाइजिंग का कार्य भी शिक्षक द्वारा किया जाता है। एक कैंप में 10 से 12 बच्चे होते हैं। इस तरह से विपरीत परिस्थितियों में भी पूरे गांव में जगह जगह कैंप क्लास डॉक्टर बृजेश द्वारा चलाया जा रहा है। कैंप क्लास के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई अनवरत जारी है और अभिभावक भी बहुत प्रसन्न है क्योंकि जहां एक तरफ विद्यालय बंद है वहीं उनके बच्चों की पढ़ाई उनके घर के पास में ही कैंप के जरिए संचालित हो रही है। डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह का यह प्रयास अनुकरणीय है आज के दौर में कैंप क्लास आदिवासी बच्चों के लिए शिक्षण का एकमात्र सहारा है, क्योंकि अभिभावक सक्षम नहीं है अपने बच्चों को संवारने के लिए।

Advertisement (विज्ञापन)

ऐसे में शिक्षक द्वारा कैंप क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है यह काबिले तारीफ है। जनपद सोनभद्र का एकमात्र कैंप क्लास गैर जनपदों के लिए भी अनुकरणीय है इस नवाचार से बेसिक शिक्षा परिषद में क्रांतिकारी परिवर्तन आ सकता है और किसी को किसी से खतरा भी नहीं रहेगा क्योकि पूरी सतर्कता के साथ कैंप क्लास का संचालन किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह के दृढ़ निश्चय और हौसले को सलाम करते हैं जिन्होंने गरीब आदिवासी बच्चों को सवारने का बीड़ा कैंप क्लास के माध्यम से उठाया है। क्लास को भी पूरी तरह से डिजिटल बनाने की कोशिश की जा रही है।

  • Advertisement

स्वामी दयानंद सरस्वती की मनाई गई जयंती

बीजपुर, सोनभद्र। शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंद नगर में आर्य समाज के संस्थापक, महान देशभक्त व समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर स्वामी जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

Advertisement (विज्ञापन)

धर्म शिक्षिका गीता चौबे के मंत्रोचार के साथ हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इससे पूरा वातावरण वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हो गया। हवन में यजमान की भूमिका परमानंद सिंह एवं वसुंधरा ने निभाया इस अवसर पर अनेक भजन गाए गए।बच्चों की तरफ से गाया गया भजन हम दयानंद के सैनिक हैं, दुनिया में धूम मचा देंगे अत्यंत प्रशंसनीय रहा।

डीएवी की पूर्व छात्रा रम्या ने कैसियो वादन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि स्वामी दयानंद वेदों के ज्ञाता और समाज सुधारक ही नहीं बल्कि, महान देशभक्त भी थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने स्वामी दयानंद को भारत का निर्माता कहा था।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं सरदार बल्लभ भाई पटेल ने कहा था कि भारत की स्वतंत्रता की नींव स्वामी दयानंद ने ही डाली थी। महान स्वतंत्रता सेनानी एनी बेसेंट ने कहा था स्वामी दयानंद जी पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारत भारतीयों के लिए की घोषणा की थी।

Advertisement (विज्ञापन)

प्राचार्य ने कहा स्वामी के बताए रास्तों पर चलकर ही भारत को एक विकसित और सबल राष्ट्र बनाया जा सकता है। इस मौके पर बृजराज शर्मा, डा. आरके झा, विजय तिवारी, डा. राजेश कुमार श्रीवास्तव, डा. डी लाल, नरेश जायसवाल, रंजन सौरभ कुमार, राजलक्ष्मी शेषन, समता सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

एनसीएल में राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Advertisement (विज्ञापन)

अनपरा, सोनभद्र। शनिवार को एनसीएल मुख्यालय में राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस मनाया गया इस अवसर पर सीएमडी एनसीएल भोला सिंह ने झंडा फहराकर राष्टीय उत्पादकता सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उत्पादकता के माध्यम से आत्मनिर्भरता के विषय पर मनाये जा रहे इस सप्ताह में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए सीएमडी एनसीएल भोला सिंह ने राष्ट्र की आर्थिक व सामाजिक प्रगति तथा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए उत्पादकता, कार्य दक्षता व संसाधनों के समुचित उपयोग को जरूरी बताया। कहा कि एनसीएल खदानों में विश्व की बेहतरीन तकनीक व भारी मशीने तैनात है। विश्वास जताया कि एनसीएल पर्यावरण का ध्यान रखते हुए उत्पादकता, कार्य दक्षता, खदान सुरक्षा, गुणवत्ता इत्यादि मानकों की बेहतरी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बरकरार रखने और क्त्रमिक सुधार सुनिश्चित करती रहेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन), एनसीएल डॉ अनिंद्य सिन्हा, निदेशक(वित्त एवं कार्मिक), एनसीएल राम नारायण दुबे,निदेशक तकनीकी/परियोजना एवं योजना एस एस सिन्हा, रिलायंस सासन पावर प्रोजेक्ट के सीईओ एके सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

एनटीपीसी न सिर्फ रोशन भारत का पर्याय है बल्कि सामाजिक विकास का भी आईना है : गुरदीप सिंह

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। शनिवार को एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों संग शक्तिनगर पहुंच सिंगरौली विद्युत गृह का निरीक्षण किया। गुरदीप सिंह नें एनटीपीसी के इस प्रथम विद्युत गृह में पहुंच वहां उत्पादन एवं प्रचालन प्रणालियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

उच्च गुणवत्ता पूर्ण रख रखाव सहित निर्बाध विद्युत उत्पादन के निर्देश दिए। सीएमडी ने इसके बाद विद्युत गृह के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। संबोंधन में कहा कि, यह गर्व का विषय है कि एनटीपीसी सिंगरौली विद्युत गृह 40 वर्षो से न केवल निर्बाध विद्युत उत्पादन कर रहा है बल्कि देश की सर्वश्रेष्ठ परियोजनाओं में भी शुमार है । कहा कि, एनटीपीसी न सिर्फ रोशन भारत का पर्याय है बल्कि सामाजिक विकास का भी आईना है। प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से असंख्य लोग एनटीपीसी से लाभांवित हो रहे हैं ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर रमेश बाबू वी, निदेशक (प्रचालन), देबाशीश सेन, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक, ए के त्रिपाठी , कार्यकारी निदेशक (प्रचालन सेवाएं) , एम के श्रीवास्तव , कार्यकारी निदेशक (अभियांत्रिकी ), सी शिवाकुमार, कार्यकारी निदेशक (सुरक्षा ) ने भी विद्युत गृह कि उपलब्धियों को उच्च स्तरीय करार दिया। प्लांट विजिट के दौरान सीएमडी ने एफ़जीडी क्त्रशर हाउस के सिविल कार्य का शुभारंभ किया।

Advertisement (विज्ञापन)

ट्रैक पर, सुरक्षा पार्क सहित प्लांट के विभिन्न यूनिट एवं महत्वपूर्ण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। इससे पूर्व उनका एनटीपीसी सिंगरौली परिवार द्वारा परंपरागत रूप से स्वागत किया गया। स्वागत संबोंधन में बसुराज गोस्वामी, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली नें उनके कुशल मार्ग दर्शन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया ।

  • Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से 2 बकरी एक बैल की मौत

सोनभद्र। जिले के रोबेर्टसगंज कोतवाली अंतर्गत कम्हारडीह गाव में रात में हुई भयंकर आगजनी अज्ञात कारणों से लगी इस आग में फुस का मकान पूरी तरह से जल गया इस आगजनी में 2 बकरी एकबैल की मौत हो गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही दो बैल एक गाय भी बुरी तरह से झुलस चुके हैं। घर के मालिक लालमन राजभर ने बताया कि हम घर से थोड़ी दूर पर फसल की देख रेख करने हेतु सोए थे जबकि हमारी पत्नी केवला देवी उम्र 65 वर्ष इसी घर मे सोई थी।

Advertisement (विज्ञापन)

रात में अचानक घर मे आग लग गयी हमारी बीमार पत्नी किसी तरह से अपनी जान बचाकर भाग निकली परन्तु इस हादसे में हमारी गाय बकरी बुरी तरह से जल गए। ग्रामीणों ने इस आगजनी का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया।

  • Advertisement

UP : BJP ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ जहूराबाद सीट से कालीचरण राजभर को मिला टिकट

UP Assembly Elections: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. बीजेपी ने जहूराबाद सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया है

HIGHLIGHTS

  • बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है
  • ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ जहूराबाद सीट से कालीचरण राजभर मैदान में उतारा है

UP Assembly Election 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. बीजेपी ने कालीचरण राजभर को जहूराबाद सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ मैदान में उतारा है.

Advertisement

बीजेपी ने जिन 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, उसमें मुबारकपुर से अरविन्द जायसवाल, मुहम्मदाबाद-गोहना से पूनम सरोज, मऊ से अशोक सिंह, मछलीशहर से मिहिलाल गौतम, जहूराबाद से कालीचरण राजभर, मुगलसराय से रमेश जायसवाल, चकिया से कैलाश खरवार, घोरावल से अनिल मौर्य और ओबरा से संजीव गोंड को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें