मड़ई हटाने को लेकर चली लाठी डंडे, एक घायल, मुकदमा दर्ज

Advertisement (विज्ञापन)

डाला, सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के मलीन बस्ती डाला में मड़ई हटाने को लेकर हुए विवाद में चली लाठी डंडे जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम के समय खाली जमीन पर मड़ई लगाने को लेकर दो पक्षों ऊषा देवी पत्नी राजन गुप्ता और दूसरे पक्ष के गोबिंद गुप्ता व भाईयों के साथ विवाद हो गया। जिसमें उषा देवी घायल हो गई।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसको लेकर घायल ऊषा देवी ने चोपन थाना में तहरीर के माध्यम से सूचना दी और डाला के पुलिस द्वारा अग्रीम कारवाई करते हुए गोबिंद गुप्ता विजय गुप्ता नंदलाल गुप्ता, धनंजय गुप्ता पुत्र स्व गोपाल गुप्ता निवासी मलिन बस्ती के खिलाफ धारा 323,504,506 में मुकदमा दर्ज दिया गया है।

  • Advertisement

बसपा के उम्मीदवार ने किया जनसंपर्क

Advertisement (विज्ञापन)

डाला, सोनभद्र। स्थानीय डाला मलिन बस्ती में बहुजन समाज पार्टी के 401 राबर्ट्सगंज उम्मीदवार द्वारा जनसंपर्क का कार्यक्रम किया गया। साथ ही असर्फी पासवान ने मिशन गीत के माध्यम से पार्टी के मिशन को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया।

Advertisement (विज्ञापन)

बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में विधानसभा 401 राबर्ट्सगंज के सेक्टर डाला में भय मुक्त अपराध मुक्त कानून सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की सरकार स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री माननीया बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने के लिए विधानसभा प्रभारी/प्रत्याशी अविनाश शुक्ला ने जनसंपर्क किया। जिसमें मुख्य रूप से बसपा मिर्जापुर मंडल सेक्टर प्रभारी बी सागर, पूर्व जिला अध्यक्ष निशांत कुशवाहा, पूर्व विधायक सत्यनारायण जैसल, संतोष शर्मा, प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू, बृजेश शर्मा उर्फ मंटू, राणा सुभाष राव अम्बेडकर, संजय ठाकुर, रामदयाल भारती, मनोज पाठक, राजेश भारती, अवधेश चौहान, रामदयाल गौतम, रमेश भारती, उमेश भारती आदि इस कार्यक्रम में शामिल रहे।

  • Advertisement

संयुक्त टीम ने अबैध बालू लोड ट्रैक्टर को धर दबोचा,मुकदमा दर्ज

HIGHLIGHTS

  • अधिकारियों से तू तू मैं मैं कर खनन माफियाओं ने कई ट्रैक्टर लेकर हुए फरार
  • कोन पुलिस ने अबैध बोल्डर लोड ट्रैक्टर को पकड़कर रात में ही छोड़ा
Advertisement (विज्ञापन)

विंढमगंज, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत अति दूरूह व जंगल पहाड़ों से घिरा कनहर नदी के किनारे स्थित ग्राम पंचायत करहीया व बोधाडिह से सट्टकर बहने वाली कनहर नदी से अवैध बालू खनन व परिवहन जोरों पर चलने की सूचना पर बीती रात पहुंचे उपजिलाधिकारी दुद्धी प्रमोद कुमार तिवारी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव ने अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टरों को पुलिस बल व थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान के नेतृत्व में घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास कर ही रहे थे कि रात्रि का फायदा उठाकर कई ट्रैक्टर भागने मेंसफल रहे किसी तरह से एक ट्रैक्टर व दो लोगों को पकड़ा गया।

जिसके ऊपर खान अधिकारी रावर्सटगंज के द्वारा खान,खनन अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने बताया कि बीती रात उच्चाधिकारियों के द्वारा उक्त गांव में अवैध बालू खनन में लिप्त ट्रैक्टरों को पकड़ा गया है जिसमें एक ट्रैक्टर के साथ साथ मुकेश यादव पुत्र शोभा यादव ,लोकनाथ यादव पुत्र दुखी यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया व तूमियां मोड़ प्राथमिक विद्यालय के पास से ट्रैक्टर को अधिकारियों से छुड़ाकर ले जाने वाले गुलाब यादव व गंगा यादव के ऊपर भी खान अधिकारी के द्वारा खनन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।

Advertisement (विज्ञापन)

अपराध संख्या 17/22 धारा 379,411,353 भादवि व 3/57/70 उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली 1963 व 4/21 खान एवं खनिज विकास का विनियमन अधिनियम 1957 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं। वहीं ग्रामीणों की मानें तो बीती रात उक्त दोनों अधिकारी के द्वारा कनहर नदी के किनारे बसे उक्त दोनों गांव में अवैध बालू खनन में लिप्त ट्रैक्टर व लोगों को पकड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें कुडवा ग्राम पंचायत निवासी एक व्यक्ति का बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर लेजा ही रहे थे कि तुमींया प्राथमिक विद्यालय के पास पहले से मौजूद दर्जनों महिला व पुरुषों ने ट्रैक्टर को घेराबंदी करके रोक लिया व उक्त दोनों अधिकारियों के चंगुल से बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ाकर ले गये।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कोन पुलिस के द्वारा इसी क्षेत्र में बीती रात्रि को एक ट्रैक्टर पर जंगल का अवैध बोल्डर की परिवहन करते हुए पकड़ा गया उसे भी रात्रि को ही ना जाने किन परिस्थितियों में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों में पुलिस की ऐसी कार्यशैली व कार्रवाई पर इस बात की चर्चा है कि आखिर अवैध खनन में लिप्त लोग मस्त हैं दिखावा के लिए या कोरम पूरा करने के लिए एक ट्रैक्टर को पकड़ कर कार्रवाई की जाती है जबकि इस इलाके में प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में बाहर से आकर खनन करता ट्रैक्टर व टिपर से अवैध बालू का खनन व परिवहन होता रहता हैं।


  • Advertisement

UP Chunav 2022: अपना दल (कमेरावादी) ने 6 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, कृष्णा पटेल इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

समाजवादी पार्टी गठबंधन में शामिल अपना दल (कमेरावादी) ने आज, बुधवार को पूर्व में घोषित सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर घोषणा कर दी है.

HIGHLIGHTS

  • अपना दल (कमेरावादी) ने 6 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
  • प्रतापगढ़ सदर सदर सीट से चुनाव लड़ेंगी कृष्णा पटेल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने एक ओर चुनावी धार को तेज कर दिया है. वहीं, दूसरी ओर सियासी दलों के द्वारा उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी गठबंधन में शामिल अपना दल (कमेरावादी) ने आज, बुधवार को पूर्व में घोषित सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर घोषणा कर दी है.

Advertisement

UP: 10 दिन में किसानों का कर्ज होगा पूरा माफ, बिजली का बिल होगा हाफ ; कांग्रेस का घोषणापत्र जारी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी का तीसरा घोषणापत्र 'उन्नति विधान' (Congress manifesto Unnati Vidhan) जारी किया और इसमें हर वर्ग के लिए चुनावी वादे किए.

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेस ने जारी किया तीसरा घोषणा पत्र
  • 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा
  • कांग्रेस ने किया बिजली बिल आधा करने का वादा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले बुधवार (9 फरवरी) को कांग्रेस पार्टी ने अपना तीसरा घोषणापत्र जारी किया. कांग्रेस के तीसरे घोषणापत्र ‘उन्नति विधान’ (Congress manifesto Unnati Vidhan) में हर वर्ग के लिए चुनावी वादे किए गए. इस घोषणापत्र को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और पीएल पुनिया ने जनता के बीच जाकर तैयार किया है.

कांग्रेस ने जारी किया तीसरा घोषणा पत्र

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कांग्रेस का तीसरा घोषणापत्र जारी किया, जिसे उन्नति विधान नाम दिया गया है. बता दें कि इससे पहले 21 जनवरी को भर्ती विधान और उससे पहले 8 दिसंबर को शक्ति विधान जारी किया गया था. 8 दिसंबर को जारी शक्ति विधान में महिलाओं के लिए घोषनाएं की गई थीं, जबकि 21 जनवरी को युवाओं के लिए जारी भर्ती विधान में 20 लाख नौकरी का वादा किया गया था.

10 दिन में माफ होगा किसानों का कर्ज

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ‘उन्नति विधान (Unnati Vidhan)’ जारी करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा. इसके अलावा 2500 रुपये में गेंहू-धान और 400 रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा. गो धन योजना के तहत गोबर को 2 रुपये किलो से खरीदा जाएगा. इसके अलावा आवारा पशु से होने वाले नुकसान पर 3 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

बिजली बिल आधा किया जाएगा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बताया, ‘कांग्रेस की सरकार आती है तो बिजली का बिल आधा किया जाएगा. इसके अलावा कोरोना काल का बकाया बिजली बिल माफ किया जाएगा.

कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के दौरान जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा मिलेगा. इसके अलावा कोरोना की आर्थिक मार झेलने वाले परिवार को 25 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी.

20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी

काग्रेस ने अपने घोषणापत्र (Congress Manifesto) में 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि 12 लाख सरकारी पदों पर भर्ती के लिए पूरा खाका तैयार है. इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि 40 फीसदी रोजगार महिलाओं को आरक्षण के तहत दिए जाएंगे.

कांग्रेस के ‘उन्नति विधान’ की बड़ी बातें

– कोई भी बीमारी होगी तो 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा.
– मध्यम वर्ग को किफायती आवास देंगे.
– ग्राम प्रधान का वेतन 6 हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाएंगे.
– स्कूल फीस को बढ़ने से रोकेंगे.
– शिक्षकों के खाली 2 लाख पद भरे जाएंगे.
– एडहॉक शिक्षकों, शिक्षामित्रों को अनुभव अनुसार नियमित किया जाएगा
– कारिगरों, बुनकरों के लिए विधान परिषद में एक आरक्षित सीट
– पूर्व सैनिकों के लिए विधान परिषद में एक सीट.
– पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म करेंगे.
– दिव्यांग लोगों के लिए 3 हजार का मासिक पेंशन.
– मुहिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपथ में पोस्टिंग की अनुमति देंगे.

यूपी में सात चरणों में होगा विधान सभा चुनाव

बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस बार 403 विधान सभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी. यूपी में विधान सभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी. इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें तथा अंतिम चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा.

कुंए में गिरने से 65 वर्षीय वृद्ध की गई जान

सोनभद्र। मंगलवार कि रात में रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री के टोला बरवाडीह गांव में रामचन्द्र जायसवाल के कुंए में एक वृद्ध व्यक्ति का शव उतराया मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

Advertisement (विज्ञापन)

कुंए में शव मिलने की सुचना पर वहां भीड़ इकट्ठी हो गयी। भीड़ में से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान ओंकार नाथ मौर्य उम्र 65 वर्ष निवासी बभनियाव थाना पन्नूगंज के रुप में हुई ।

Advertisement (विज्ञापन)

थानाध्यक्ष रायपुर ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और भटककर पड़री गांव में मंगलवार को दिन में आकर इधर उधर घूम रहे थे ।ऐसा लगता है कि रात में भटक कर कुआं में जा गिरे जिससे इनकी मौत हो गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

शव निकलवाने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर उसे अन्त्य परीक्षण के लिए ज़िला अस्पताल भेजने कि कार्रवाई में जुटी रही और घटना कि सूचना पाकर मृतक के परिजन रायपुर थाने पहुंचे।

  • Advertisement

UP: NIA को मिली बड़ी कामयाबी, अलकायदा का एक आतंकी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) के लिए 10 जनवरी को होने वाली वोटिंग से ठीक पहले राष्ट्रीय जांच एजेसी (NIA) ने अलकायदा से जुड़े एक आंतकी को गिरफ्तार (Al-Qaeda Terrorist arrested) किया  है.

HIGHLIGHTS

  • एनआईए ने अलकायदा से जुड़े आतंकी को किया गिरफ्तार
  • लखनऊ में IED ब्लास्ट करने की साजिश
  • आतंकी हमलों के लिए युवाओं की कर रहा था भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) के लिए 10 जनवरी को होने वाली पहले चरण की वोटिंग से पहले राष्ट्रीय जांच एजेसी (NIA) को बड़ी कामयाबी मिली है और एजेंसी ने मतदान से ठीक पहले अलकायदा से जुड़े एक आंतकी को गिरफ्तार (Al-Qaeda Terrorist arrested in UP) किया है.

लखनऊ में IED ब्लास्ट करने की साजिश

गिरफ्तार आतंकी तौहीद अहमद शाह जम्मू कश्मीर के बड़गाम जिले का रहने वाला है और इस पर लखनऊ में IED ब्लास्ट करने की साजिश रचने का आरोप है. बताया जा रहा है कि संदिग्ध आतंकी अल कायदा (Al-Qaeda) से जुड़ा है.

आतंकी हमलों के लिए युवाओं की कर रहा था भर्ती

गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी तौहीद अहमद शाह अंसार गजवतुल हिंद के नाम पर आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए युवाओं की भर्ती कर रहा था. अंसार गजवातुल हिंद अल कायदा से जुड़ा आतंकी संगठन है. तौहिद इस पूरी भर्ती प्रक्रिया का मास्टरमाइंड था और वो उत्तर प्रदेश में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की खरीद करता था.

यूपी एटीएस ने 5 आरोपियों को किया था गिरफ्तार

इस मामले में यूपी एटीएस (UP ATS) ने लखनऊ के गोमती नगर थाने में 11 जुलाई 2021 को FIR दर्ज की थी. इस मामले में 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनके खिलाफ 5 जनवरी 2022 को चार्जशीट भी दाखिल की गई थी.

कश्मीर में जैश के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश

वही दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबल लगातार आतंकियों के लिए काल बने हैं और उनकी हर साजिश को नाकान करने के लिए पुलिस दिन रात ऑपरेशन ऑलआउट चला रही है. इसी बीच पुलिस ने अनंतनाग और सिरगुफवारा में दो-दो आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है, जिसमें 3 हाइब्रिड आतंकी समेत 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार आतंकियों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.

सिरगुफवारा में सुरक्षाबलों ने एक चेक प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोका. तभी बाइक पर सवार तीनों आतंकी भागने लगे, लेकिन सुरक्षाबलों ने इन्हें पकड़ लिया गया. जांच के दौरान पुलिस को इनके पास से दो मेड इन चाइना पिस्टल मिले. साथ ही इसके अलावा मैग्जीन और कारतूस भी इनके पास से मिला है. इन तीनों से मिली जानकारी के आधार पर दो अन्य आतंकवादियों को पक अपनाड़ा गया. इसके साख ही पुलिस ने बिजबेहरा में एक अन्य आतंकी मॉड्यूल का भी पर्दाफाश करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. जो जैश के ही आतंकी संगठन KFF से जुड़े हैं.

Advertisement

गौतम विश्वकर्मा ने अपने 38 वें जन्मदिन पर बच्चों में पाठ्य सामग्री व मास्क का किया वितरण

Advertisement (विज्ञापन)

सुकृत, सोनभद्र। सोनभद्र जिले के कर्मा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम” (ट्रस्ट) के केंद्रीय कार्यालय पर आज दिनांक 08 फरवरी 2022 को ट्रस्ट के संस्थापक गौतम विश्वकर्मा नें अपने 38 वें  जन्मदिन के शुभ अवसर पर बच्चों में पाठ्य सामग्री व मास्क का वितरण कर अपना जन्मदिन मनाया। पाठ्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। तथा बच्चों व उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्री विश्वकर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

Advertisement (विज्ञापन)

ट्रस्ट के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष/ प्रधान ट्रस्टी गौतम विश्वकर्मा ने बताया कि “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम (ट्रस्ट)” की स्थापना 29 अगस्त 2018 को हुआ था। तब से हमारे ट्रस्ट के माध्यम से समाज की सेवा की जा रही है जैसे- गरीबों में ठंड के मौसम में नि:शुल्क कंबल का वितरण, कोविड-19 महामारी के समय नि:शुल्क दवाओं का वितरण, निराश्रित महिलाओं में नि:शुल्क मच्छरदानी का वितरण, नि:शुल्क सैनिटाइजर एवं साबुन का वितरण, नि:शुल्क मास्क का वितरण, नि:शुल्क खाद्य सामग्री का वितरण, गरीब बच्चों व मदरसा के बच्चों में मुफ्त शिक्षण सामग्री व फल का वितरण, नागरिकों में नि:शुल्क मास्क का वितरण, बुजुर्गों में नि:शुल्क दवा का वितरण, नि:शुल्क पीने का पानी का वितरण, बच्चों के शारीरिक विकास के लिए बालीबाल प्रतियोगिता, स्कूलों में संसार ज्ञान परीक्षा, पेटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, प्राथमिक उपचार शिविर का आयोजन, गरीब बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग तथा महिलाओं के विकास हेतु आत्मनिर्भर बनाने के दृष्टिकोण से सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र खुलवाना, धार्मिक पुस्तकों के लिए पुस्तकालय की व्यवस्था, वृक्षारोपण कार्यक्रम, सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन- 14567 के तहत बुजुर्गों को जागरूक करना इत्यादि।

Advertisement (विज्ञापन)

ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा ने समाज सेवियों व दान दाताओं से अपील किया है कि ट्रस्ट में दान राशि जमा कर 80 जी के तहत छूट की रसीद प्राप्त करें।

ट्रस्ट का वितरण निम्नलिखित है-
बैंक का नाम- भारतीय स्टेट बैंक
एकाउंट होल्डर्स- SONBHADRA MANAV SEVA ASHRAM (TRUST)
एकाउंट नंबर- 38541676797
IFSC CODE- SBIN0012728
ट्रस्ट का पैन नंबर AAWTS5488C है।
कार्यालय संपर्क सूत्र- 9935694130

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र दिनेश कुमार, सदस्य पंकज कुमार, सदस्य सरवरे अख्तर, सदस्य मदनलाल यादव, अमजद अली, मुनीब अहमद, संजय विश्वकर्मा तथा बच्चे मौजूद रहे। अंत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

  • Advertisement

यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओ की उमड़ी भीड़

Advertisement (विज्ञापन)

HIGHLIGHTS

  • संतजनों के शंखनाद एवं जयकारे से समूचा नगर गुंजायमान रहा
  • राबर्ट्सगंज के अम्बेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ में आठवें दिन मंगलवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान संतजनों के शंखनाद एवं जयकारे से समूचा यज्ञ मंडप स्थल गुंजायमान रहा।
आचार्य हरेराम शास्त्री के आचार्यत्व में विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार से बाबा वैद्यनाथ एवं श्री राम चूड़ामणि वीर हनुमानजी महाराज की पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती हुई।

इस दौरान शंखनाद एवं घण्टा- घड़ियाल की ध्वनि के साथ ही जयकारे से समूचा पांडाल गुंजायमान रहा। विराट रुद्र महायज्ञ शुरू होते ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास महाराज ने बताया कि राबर्ट्सगंज के अम्बेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में आचार्य हरेराम मिश्र के आचार्यत्व में पंडित कृपा शंकर पांडेय समेत 11 पंडितों द्वारा रुद्र महायज्ञ शुरू कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिदिन शाम को आचार्य दिल्ली से आए कृष्ण गोपाल जी, भदोही से संतराम रघुराई एवं सोनभद्र से चन्द्रबली जी महाराज द्वारा बारी-बारी से कथा सुनाई जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

यज्ञ मंडप में आहुति देने पहुंचे संतजनों, भक्तगण एवं श्रद्धालुओं ने आचार्यों एवं भिखारी बाबा का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के संयोजक बृजलाल सरोज(बिरजू दास), यजमान रेवती नाथ तिवारी, बच्चालाल, विजय, रंजीत, रामबाबू (अभिषेक), श्यामबाबू, संगम, राज के अलावा रंजीत लाल, कन्हैया, गुलाब दास, परमानन्द महाराज एवं अजय कुमार मौजूद रहे।

  • Advertisement

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षा संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारम्भ किया गया
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ का प्रथम स्थापना दिवस मंगलवार को उरमौरा स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विंध्य कन्या पीजी महिला कॉलेज की प्रबंधक अंजली विक्रम सिंह, प्रसिद्ध कवियित्री रचना तिवारी, राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य रंजना शुक्ला, राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रवक्ता वंदना सिंह रही।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारंभ किया गया। मुख्य अतिथिगणों ने कहा कि यह एक गौरव की बात है कि महिलाओं की हित को लेकर आवाज उठाने वाले संगठन का पहला स्थापना दिवस जनपद में मनाया जा रहा है। महिलाओं को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शीतल दहलान ने कहा कि महिला शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदेश में एक मात्र संगठन महिला शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या के नेतृत्व में काम कर रहा है। महिलाओं के हित की बात को लेकर संगठन लगातार एक वर्ष से कार्य कर रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि महिला शिक्षक संघ के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर महोत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला महामंत्री कौशर जहाँ सिद्दीकी ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष ने महिला शिक्षकों के हक को लेकर संगठन का गठन कर एक इतिहास रचने का काम किया है।

इस मौके पर महिला शिक्षक संघ की जिला महामंत्री कौशर जहां सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष चोपन संध्या शाइन, मीडिया प्रभारी कोमल साहू, साधना सारंग, पूजा सेठ, अंजू जायसवाल, वर्षा वर्मा, नमिता सिंह, सोनाली मजूमदार, शशिबाला सिंह, कुंजलता त्रिपाठी, वैशाली श्रीवास्तव, मधु मौर्या, ज्योति गोस्वामी, अनामिका मिश्रा, मीरा कुमारी, प्रज्ञा मिश्रा, स्मिता पाल, स्वाती झा, समेत भारी संख्या में महिला शिक्षिकाएँ मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष ने आये अतिथियों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। संचालन शशिबाला सिंह व संध्या साइन ने किया।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें