भव्य भजन संध्या का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा श्री राम जानकी एवं हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया
  • संध्या कालीन आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली
  • हर हर महादेव जय श्री राम जय हनुमान के नारे से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। रंगभरी एकादशी के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में मानस भजन समिति द्वारा शाम 7:00 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा श्री राम जानकी एवं हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही संध्या कालीन आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान हर हर महादेव जय श्री राम जय हनुमान के नारे से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा। आयोजित भजन संध्या में वाराणसी से आए सुप्रसिद्ध गायक भैयालाल पाठक और सोनभद्र के सुप्रसिद्ध गायक सूरज गुप्ता द्वारा एक से बढ़कर एक भगवान श्री राम, भोलेनाथ व हनुमान जी के भजनों को गाया जिसे सुनकर भक्तजन मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे।

Advertisement (विज्ञापन)

गायक भैया लाल पाठक के साथ ढोलक पर मुन्ना पाठक, हारमोनियम पर दिलकश व डॉक्टर परमानंद त्रिपाठी, बैंजो पर संतोष रहे। इस अवसर पर मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल अग्रवाल, गया प्रसाद सिंह,संतोष चतुर्वेदी, आत्मानंद पांडे, लाल बहादुर, मच्छेंद्र शुक्ला, शिवा पांडे सहित भारी संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे।

  • Advertisement

स्नातक अंतिम वर्ष की छात्राओं के विदाई समारोह का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • अपने लक्ष्य के प्रति अर्जुन की तरह मछली नहीं मछली की आंख देखनी होती है : डॉक्टर गोपाल सिंह
  • विदाई समारोह का आयोजन बी०ए० बी०, कॉम० एवं बी०एससी० की छात्राओं द्वारा किया गया
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित संत कीनाराम महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण में मंगलवार को स्नातक तृतीय वर्ष की छात्राओं की विदाई समारोह का आयोजन हुआ। विदाई समारोह का आयोजन बी०ए० बी०, कॉम० एवं बी०एससी० की छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय के निदेशक डॉ० गोपाल सिंह, प्राचार्य डॉ० सुषमा सिंह एवं मनुश्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ० गोपाल सिंह ने स्नातक तृतीय वर्ष की सभी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि श्रम से कुछ भी हासिल किया जा सकता है, यह श्रम का समय है विद्यार्थी जीवन साधना का होता है। साधना सर्वदा श्रम साध्य होती है और उसी से हमें हमारा लक्ष्य प्राप्त होता है। अपने लक्ष्य के प्रति अर्जुन की तरह मछली नहीं मछली की आंख देखनी होती है। तभी जीवन में सफलता मिलती है और यह समय मछली की आंख देखने का है। तभी जीवन के शेष भाग में सम्मान मिलेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, कीनाराम वंदना, स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अध्यापकों का मनोरंजन किया गया। वही सरस्वती वंदना गायन करने वाली छात्राओं में बीकॉम द्वितीय वर्ष की प्रमिला व छाया रही एवं स्वागत गीत का गायन करने वाली छात्राओं में साहिबा, श्वेता रही और नृत्य प्रस्तुत करने वाली छात्राओं में स्वयंप्रभा, सौम्या केसरी, तरन्नुम, अंजलि त्रिपाठी, वर्तिका शुक्ला, रुखसार सहित अन्य बच्चियां रही। आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय की अध्यापिका सभ्या सिंह, कृष्णा सिंह, मनीषा शुक्ला, सुधा पांडे, सीमा देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

बाबा बैजुनाथ को लगाया गया अबीर- गुलाल

सोनभद्र। रंगभरी एकादशी पर सोमवार की शाम राबर्ट्सगंज अम्बेडकर नगर के कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में स्थित बाबा बैजुनाथ बैजनाथ धाम मंदिर में भक्तगणों ने बाबा बैजुनाथ को अबीर-गुलाल लगाया और एक-दूसरे को लगाकर खुशी जताया। साथ ही महिलाओं ने फाग गीत भी गाया, जिससे समूचा मंदिर प्रांगण रंग, अबीर एवं गुलाल से सराबोर हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बाबा बैजुनाथ मंदिर के निर्माणकर्ता वृजलाल सरोज ने बताया कि रंगभरी एकादशी के अवसर पर सपरिवार एवं आसपास के भक्तगणों द्वारा बाबा बैजुनाथ बैजनाथ धाम मंदिर में सबसे पहले बाबा बैजुनाथ को अबीर-गुलाल लगाया गया। उसके बाद एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली खेली गई। महिलाओं ने जमकर फाग गीत भी गाया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर रंग, अबीर एवं गुलाल से सराबोर हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर मंदिर की पुजारी शांति देवी, निशा देवी, संजना, रेखा देवी, आशा देवी, सीता देवी, पार्वती देवी, अंतिमा, किरन चौरसिया, रामबाबू, श्यामबाबू,राजेश आदि मौजूद रहे।

  • Advertisement

अभियन्ता संघ व जूनियर इंजीनियर संगठन का सामूहिक विरोध प्रदर्शन

अनपरा, सोनभद्र। ऊर्जा निगमों में शीर्ष स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार एवं शीर्ष प्रबन्धन द्वारा भय का वातावरण बनाने के उद्देश्य से लगातार की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाही के विरोध में अनपरा परियोजना पर उ०प्र०रा०वि प० अभियन्ता संघ एवं रा०वि०प० जूनियर इंजीनियर्स संगठन द्वारा सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान अभियंता संघ एवं जूनियर इंजीनियर्स संगठन द्वारा परियोजना मुख्य द्वार पर उच्च प्रबंधन स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार एवं उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में सविनय अवज्ञा आंदोलन के साथ विरोध सभा किया गया। संयुक्त संघर्ष समिति के घटक संघो द्वारा भी प्रतिभाग कर कार्यक्रम को प्रबल समर्थन देने की कटिबद्धता एवं सहमति प्रदान की गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि ऊर्जा निगमों में प्रबंधन स्तर पर फैले भ्रष्टाचार एवं निचले स्तर पर उत्पन्न किये जा रहे भय के वातावरण, ईआरपी, बिजली खरीद में किये गये भ्रष्टाचार पर कार्यवाही न किये जाने, विगत वर्ष जन्माष्टमी पर लाखों उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति ठप्प करने की दोषी निजी कम्पनी के विरूद्ध कार्यवाही, विगत में मनमाने तरीके से किये गये नियम विरूद्ध उत्पीड़नात्मक ऊर्जा निगमों के अभियंता और जूनियर इंजीनियर उद्वेलित है तथा सकारात्मक कार्यवाही की मांग करते हुए दोनों संगठनों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही प्रतिगामी निर्देशों के द्वारा प्रदेश को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने वाले विद्युत उत्पादन गृहों को प्रबन्धन द्वारा ठप्प किये जाने की साजिश, ऊर्जा निगमों में संसाधनों की भारी कमी, 25 जनवरी 2000 को माननीय मंत्रिगण की समिति के साथ हुए समझौते का प्रबंधन द्वारा उल्लंघन, ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा मनमानी और तानाशाहीपूर्ण तरीके से एकतरफा निर्णय कर कर्मचारी सेवा नियमावली में प्रतिगामी परिवर्तन, जिससे कर्मचारियों के सेवा शर्तां पर विपरीत प्रभाव पड़ा है, के विरोध में 15 मार्च से प्रदेश के समस्त बिजली अभियन्ता एवं जूनियर इंजीनियर संगठन प्रबन्धन के साथ पूर्ण असहयोग/सविनय अवज्ञा प्रारम्भ कर देगें और शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन के किसी भी आदेश का पालन नहीं करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

विरोध कार्यक्रम में अभियंता संघ की तरफ से इं अभिषेक बरनवाल,इं गजानन श्रीवास्तव, इं अभिषेक त्रिपाठी, इं० विनोद कुमार तथा जूनियर इंजीनियर संगठन से इं सचिन राज, इं सत्यम यादव, इं आशुतोष द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह , केंद्रीय महासचिव अनूप कुमार वर्मा, सचिन कनौजिया, टुनटुन कुमार, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।

  • Advertisement

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिंगरौली, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर द्वारा दिनांक 10-03-2022 से 16-03-2022 तक आज़ादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत दिनांक 14.03.2022 को बच्चों के सांस्कृतिक प्रतिभा का विकास एवं आम जन के मनोरंजन हेतु विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया । प्रदर्शनी में आस-पास के स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रचनात्मक मॉडल और पेंटिंग आदि का प्रदर्शन किया गया। तदुपरान्त मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। बच्चों के सृजनात्मक और सांस्कृतिक कौशल को बढ़ाने के लिए एनटीपीसी सिंगरौली, रिहंद और विंध्याचल के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत एनटीपीसी सिंगरौली के स्वागत गीत ‘सुस्वागतम’ से हुई। तीनों परियोजनाओं के बच्चों द्वारा ‘लकड़ी की काठी’, ‘पेड़ बचाओ’ और ‘गलती से गलती’ जैसे सामाजिक और रचनात्मक विषयों पर विभिन्न नृत्य प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए। भारतीय लोक नृत्य, लोक संगीत के समृद्ध इतिहास को बढ़ावा देने के लिए तीनों स्टेशनों के बच्चों द्वारा विभिन्न नृत्य प्रस्तुत किए गए। एनटीपीसी शक्तिनगर के संत जोसेफ स्कूल द्वारा ‘तिरंगा मेरी शान’ पर भव्य नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। ।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एनटीपीसी की गौरवशाली यात्रा 1975 – 2002 पर नाट्य मंचन था। जिसे श्री मनोज नायर के निर्देशन में शैडो ग्रुप, भोपाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रतिभाओं को बढ़ावा हेतु , एनटीपीसी सिंगरौली के कर्मचारियों, श्रमिकों और स्थानीय समुदाय के लोगों को भी स्टेज पर अपनी कला प्रदर्शन करने अवसर दिया गया। जिन्होंने मधुर गीत प्रदर्शन किया और दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा मेले में मस्ती और उल्लासपूर्ण झूले, सेल्फी पॉइंट और स्वादिष्ट खाने के स्टॉल भी दर्शकों ने खूब पसंद किए।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख एनटीपीसी सिंगरौली, विन्ध्याचल, रिहंद की महिला मंडल की अध्यक्षा, शक्तिनगर थाना प्रभारी श्री मिथलेश मिश्रा, आस-पास के ग्राम प्रधान, मीडिया प्रतिनिधि सहित अन्य गण्यमान्य अतिथि सम्मिलित हुए।
आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत दिनांक 15.03.2022 को ख्यातिप्राप्त कवियों पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र शर्मा एवं अन्य कवियों से सुसज्जित कवि सम्मेलन एवं दिनांक 16.03.2022 को सुप्रसिद्ध गायक श्री कुणाल गांजावाला एवं टीम से सुज्जजित सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन प्रस्तावित है।

  • Advertisement

प्रेस क्लब रिहंद ने एनटीपीसी के उप प्रबन्धक का किया बिदाई सम्मान

HIGHLIGHTS

  • 31मार्च को एनटीपीसी वाराणसी गेस्ट हाउस के उप प्रबंधक पद से एमके श्रीवास्तव हो रहे हैं सेवानिवृत्त

बीजपुर, सोनभद्र। एनटीपीसी रिहन्द के प्रशासनिक भवन में जन सम्पर्क अधिकारी रहे और वर्तमान में वाराणसी अतिथि गृह में उप प्रबन्धक के पद से 31 मार्च को सेवा निवृत्त हो रहे डॉ मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव को रिहन्द के शिवालिक अतिथि गृह में प्रेस क्लब बीजपुर के पदाधिकारियों द्वारा शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका ससम्मान बिदाई किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

गौरतलब हो कि श्री श्रीवास्तव अपने बेहद मिलनसार ब्यवहार के कारण रिहन्द में मीडिया और औद्योगिक परियोजना संबंध हित में काफी चर्चित रहे। श्री श्रीवास्तव के मिलनसार कार्य संस्कृति एवं हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और लगन शीलता के कारण ही अब तक उनकी आधे दर्जन से अधिक गद्य – पद्य की पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और कुछ प्रकाशनाधीन है।

Advertisement (विज्ञापन)

इतना ही नहीं उन्होंने अपने रिहंद प्रवास के दौरान एनटीपीसी के सौजन्य से सोनभद्र पर आधारित ‘सोन शिखर’ नामक एक अद्वितीय पुस्तक का संपादन और प्रकाशन कराकर संस्थान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का कार्य किया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी कार्यकुशलता और व्यवहारिकता का ही परिणाम रहा कि रिहन्द की एनटीपीसी परियोजना में एमपी- यूपी के तमाम जाने माने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से उनके अत्यंत मधुर संबंध रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

स्थानीय और जिले स्तर पर भी पत्रकारों से उनके कार्यकाल में मधुर औघोगिक रिश्ते रहे हैं। इन्ही सब सम्बन्धों के कारण उनके बिदाई समारोह से पूर्व प्रेस क्लब से जुड़े पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय सम्मान कर उनके सद- ब्यवहार को याद करते हुए उन्हें स- सम्मान विदाई दी। इस दौरान रिहंद प्रेस क्लब के विनोद गुप्ता, संजय अग्रवाल, रामजियावन गुप्ता , मनोज दुबे , रामप्रवेश गुप्ता, रघुराज सिंह, नरसिंह यादव सहित दर्जनों कलमकार मौजूद रहे।

  • Advertisement

एनटीपीसी लिमिटेड के सीएमडी गुरदीप सिंह ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम को किया ऑनलाइन संबोधित

सिंगरौली, सोनभद्र। एनटीपीसी लिमिटेड के सीएमडी गुरदीप सिंह ने एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित कर देश की ऊर्जा विकास में एनटीपीसी की भूमिका पर प्रकाश डाला।

Advertisement (विज्ञापन)

अपने संबोधन में उन्होंने एनटीपीसी की परियोजनाओं में आज़ादी का अमृत महोत्सव के आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होने आगे कहा कि एनटीपीसी ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि एनटीपीसी सिंगरौली विद्युत प्रचालन के 40 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी देश की सर्वश्रेष्ठ विद्युत परियोजनाओं में शुमार है एवं यह बड़े गर्व की बात है कि एनटीपीसी की ऊर्जा यात्रा एनटीपीसी सिंगरौली की पावन भूमि से प्रारंभ हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर एनटीपीसी की गौरवशाली यात्रा पर पर लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। तदुपरांत एनटीपीसी विन्ध्याचल, रिहंद, सिंगरौली द्वारा समेकित रूप से आयोजित आज़ादी का अमृत महोत्सव मेला का गुरदीप सिंह, सीएमडी द्वारा उद्घाटन किया गया। वहीं एनटीपीसी के निदेशक मंडल, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक, कार्यकारी निदेशक गण, परियोजना प्रमुख गण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

आजादी का अमृत महोत्सव मेला में एनटीपीसी सिंगरौली के पूर्व परियोजना प्रमुख श्री एस के दासगुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे। उनके सद्प्रयासों से ही 13 फरवरी 1982 को एनटीपीसी सिंगरौली की प्रथम यूनिट को सिंक्रोनाइज़ किया गया था। उन्होंने अपने संबोधन में एनटीपीसी लिमिटेड की प्रथम यूनिट के 40 साल के सफलतापूर्वक पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी को रोशन भारत के सपने को पूर्ण करने के लिए अभी और महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत वंदना ग्रुप, मथुरा द्वारा सांस्कृतिक संध्या “रसोत्सव” (मयूर नृत्य, माखन लीला, फूलों की होली, जेहर नृत्य आदि) का भव्य प्रदर्शन किया गया तथा आजादी का अमृत महोत्सव मेले में एनटीपीसी सिंगरौली की गौरवमयी यात्रा की प्रदर्शनी, भारत के हर राज्य के फूड स्टॉल, इलेक्ट्रोनिक आइटम एवं विविध उपयोगी सामग्री के स्टाल लगाये गए। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न झूला, मिकी माउस एवं सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए थे।


Advertisement (विज्ञापन)

इज अवसर पर देबाशीष सेन, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर), ने अपने संबोधन में एनटीपीसी सिंगरौली के प्लांट प्रचालन की कार्य कुशलता हेतु सराहना व्यक्त की। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख एनटीपीसी सिंगरौली, विन्ध्याचल, रिहंद एवं उनकी महिला मंडल की अध्यक्षा सहित अन्य गण्यमान्य अतिथि सम्मिलित हुए।

  • Advertisement

सब्जी मंडी परिसर में मिला नवजात शिशु

Advertisement (विज्ञापन)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को सब्जी मंडी परिसर में एक कार्टून में अज्ञात नवजात शिशु पैक मिला। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस विभाग व जिला बाल संरक्षण इकाई के लोग उस स्थान पर पहुचे।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला प्रोवेशन कार्यालय के कनिष्ठ सहायक राजेश सिंह द्वारा अज्ञात नवजात शिशु को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा शिशु को मृतक घोषित कर दिया गया।

पुनीत टंडन
(जिला प्रोबेशन अधिकारी/ जिला बाल संरक्षण अधिकारी)

उपरोक्त के सम्बन्ध में जिला प्रोबेशन अधिकारी/ जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टंडन द्वारा बताया गया कि मृतक अज्ञात शिशु के शव पोस्टमार्टम हेतु मोर्चा घर में रखा गया है पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता रोमी पाठक, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Advertisement

लग्जरी वाहन जायलो से 40 किलो अवैध गांजा ले जा रहे दो नवयुवक गिरफ्तार

चोपन, सोनभद्र। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के दिशा निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान में रविवार की देर शाम लगभग 7:30 बजे थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी पुल के समीप बैरियर पर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था कि तभी मुखबीर के द्वारा सूचना मिला कि एक लाल रंग के जायलो कार में भारी मात्रा में अवैध गांजा उड़ीसा से गाजीपुर के लिए खेप ले जाई जा रही है। जिसके बाद पुलिस चौकन्ना हो गई।

Advertisement (विज्ञापन)

तभी एक लाल रंग की जाइलो कार आती हुई दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर उक्त कार को रोककर चेक करने लगे। चेकिंग के दरमियान उक्त कार में 3 बोरियों में लगभग 40 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। साथ ही कार में बैठे दो लोगों को पुलिस ने अपने गिरफ्त में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग उड़ीसा से गांजा लेकर गाजीपुर जा रहे थे।

Advertisement (विज्ञापन)

पकड़े गए दोनों अभियुक्त क्रमशः अरविंद कुमार यादव पुत्र राजन यादव एवं सुनील कुमार यादव पुत्र पारस यादव निवासी गाजीपुर को संबंधित एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक के के सिंह, डाला चौकी प्रभारी मनोज ठाकुर, हेड कांस्टेबल अनिलेश सिंह, कांस्टेबल अर्पित मिश्रा, विशाल कुमार शामिल रहे।

  • Advertisement

पुलिस ने बढ़ते साइबर क्राइम के तहत लोगों को किया जागरूक

डाला, सोनभद्र। ऑपरेशन साइबर कवच अभियान के तहत पुलिस ने लोगों को जागरूक किया। डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने इंडियन बैंक में जाकर वहां बैंक में आए ग्रामीण व शहरी ग्राहकों को साइबर क्राइम से कैसे बचें इसके बारे में लोगों को जानकारियां दी।

Advertisement (विज्ञापन)

सोमवार को चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने नगर स्थित इंडियन बैंक में मौजूद सैकड़ों ग्राहकों को साइबर की बढ़ती घटनाओं से बचने के लिए जागरूक किया। इस दौरान बैंक में लगे सीसी कैमरा सायरन को चेक किया गया। इंडियन बैंक में दूर दराज के आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों से आए पुरूष व महिलाओं के साथ हो रही साइबर ठगी की घटनाओं से कैसे बचे! इसके बारे में जानकारी देते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि सूचना मिली है कि बैंक कार्य करवाने के नाम पर बाहर बैठे कुछ लोगों द्वारा पैसा मांगा जाता है ऐसे लोगों को अंगूठा लगवाने, फार्म भरवाने के नाम पर पैसा न दें।

Advertisement (विज्ञापन)

आगे कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को आधार कार्ड नंबर, एटीएम कोड नहीं बताना है। ज्यादा लाभ दिलाने की लालच देने वाले किसी भी व्यक्ति को पैसा नहीं देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि साइबर अपराधी बैंक व भारतीय रिजर्व बैंक अधिकारी बन कर लोगों को फोन करते हैं और उनसे कहते हैं कि उनका डेबिट कार्ड ब्लाक हो गया है या उनका केवाइसी अपडेट नहीं है या उनका आधार बैंक खाते से जुड़ा नहीं है। आधार को बैंक खाते से जोड़ने, केवाईसी अपडेट करवाने या डेबिट कार्ड शुरू करने के बहाने उनसे उनके खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर खातों से राशि निकाल लेते हैं। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि जब किसी भी बैंक द्वारा कभी भी डेबिट कार्ड नंबर, ओटीपी की जानकारी नहीं ली जाती।

Advertisement (विज्ञापन)

चौकी प्रभारी ने ग्रामीण उपभोक्ताओं को जानकारी देते हुए कहा है कि व्हाट्सऐप मैसेज, फोन या अन्य इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कभी भी किसी को डेबिट कार्ड नंबर, ओटीपी इत्यादि गोपनीय जानकारी सांझा न करें। ई-मेल आइडी का पासवर्ड को भी किसी के साथ सांझा न करें। साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को जागरूक रहना होगा।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें