सोन नदी में डूबे बालक का शव अगले दिन उतराया मिला

चोपन, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के करगरा स्थित सोन नदी में बुधवार की दोपहर स्नान करने गये बालक गहरे पानी में डूब जाने से हड़कंप की स्थित बन गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस डूबे बालक को गोताखोरों के माध्यम से खोजने में जुट रहीं। किंतु काफी प्रयास के बाद भी डूबे बालक का कोई अता पता नही चल सका। लेकिन अगले दिन गुरूवार की सुबह सोननदी में शव उतराया मिला। उसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।

Advertisement (विज्ञापन)

चोपन पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मृत शव को पंचनामा कर अपने कब्जे में लेकर अंत परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। बताते चले की बुधवार की दोपहर करगरा निवासी छोटे लाल केवट का 13 वर्षीय पुत्र राकेश सोननदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसके गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। यह देख लोगों ने तुरंत चोपन पुलिस को सूचना दी।

Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस खोताखोरों को लेकर घटना स्थल के सोन नदी के इर्द-गिर्द काफी खोजबीन की, किंतु डूबे बालक का कोई अता पता नही चल सका। आखिरकार गुरुवार की सुबह डूबे बालक का शव सोन नदी में उतराया मिला। उधर घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

  • Advertisement

हर घर जल योजना के ठेकेदारों ने सड़क पर मिट्टी पाटकर लोगों का चलना किया दुश्वार, आक्रोश

HIGHLIGHTS

  • ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत कर लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ किया कार्रवाई की मांग पीडब्लूडी सड़क पर मिट्टी छोड़ना व जगह जगह गड्ढा खोदकर कर छोड़ देना दे रहा बड़ी दुर्घटना को दावत
Advertisement (विज्ञापन)

विंढमगंज, सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी के अंतर्गत विंढमगंज क्षेत्र के दर्जनों गांवों में सरकार की बड़ी योजना हर घर जल योजना पर तेजी से काम चल रहा हैं। जहाँ सरकार तरह तरह के योजना चला कर जनता की समस्याओं का समाधान करने में लगा है, वही कार्यदायी संस्था के लापरवाही ने ग्रामीणों के बीच तरह तरह के समस्या खड़ा करके जीना हराम कर दिया हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

विंढमगंज थाना क्षेत्र के फुलवार ग्राम पंचायत में कार्य कर रहे ठेकेदार के कारण अभी सड़के मिट्टी युक्त हो गई हैं। जिससे ग्रामीणों को चलना दुस्वार हो गया हैं, वही मोटरसाइकिल सवार गिर गिर कर चोटिल हो रहे हैं। कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती हैं। ग्रामीण बिहारी,दीपक,नंदू,संजय,दसई यादव,बीरबल,बाबूलाल ने बताया कि ठेकेदार द्वारा घोर लापरवाही किया जा रहा है। जिससे हम सभी ग्रामीणों को समस्या झेलना पड़ रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इन्होंने कहा कि होलीका दहन फूलवार विद्यालय के प्रांगण में किया जाता हैं। जहाँ रात में हजारों के संख्या में लोग गाते बजाते व नाचते वहाँ तक जाते हैं। होलिका दहन स्थल पर जाने के लिये एकमात्र सड़क हैं। अगर समय रहते सड़क साफ नही हुआ तो कोई अनहोनी हो सकता हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग किया है।

  • Advertisement

योग साधकों ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की दी शुभकामनाएं

राजेश पाठक

सोनभद्र। पतंजलि परिवार सोनभद्र के नियमित योग कक्षाओं में बृहस्पतिवार को योग साधको द्वारा एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामना दी गई। इस मौके पर अमरेश चंद्र त्रिपाठी द्वारा बहुत ही सुंदर होली गीत प्रस्तुत की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान सभी कक्षाओं में प्रमुख योग शिक्षक के अलावा सभी योग साधक भाई -बहन उपस्थित रहे। जिसमें से पुरुषों के कक्षा में सोनभद्र बार सभागार में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान के नगर संरक्षक शेषमणि तिवारी, किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडे, अमरेश त्रिपाठी, चंद्र बहादुर सिंह, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव, उमाकांत सिंह, रूप नारायण सिंह ,गोविंद नारायण सिंह, दिलीप कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजू सोनी, सोहन लाल आदि रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं महिलाओं के कक्षा में महिला पतंजलि योग समिति जिला महामंत्री अनीता गुप्ता महिला पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी रावटसगंज प्रतिभा सोनी, अर्चना जायसवाल, रिंकी अग्रहरि, रजनी श्रीवास्तव, उर्मिला, माधुरी, शैलेश उपाध्याय, सरोज द्विवेदी, मंजू जायसवाल, ममता गुप्ता, पूनम प्रजापति, नवज्योति, कोमल, मनोरमा पांडे, संगीता सोनी समेत तमाम योग साधक भाई- बहने उपस्थित रहे।

  • Advertisement

खूबसूरत शिवाजी तालाब नगर पंचायत दुद्धी की उपेक्षा का शिकार

दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत अंतर्गत मनोरम प्राचीन शिवाजी तालाब आम लोगों के लिए नयनाभिराम घूमने देखने योग्य तालाब जो महाराज शिवाजी के जमाने से निर्मित होने की मान्यता के रूप में ऐतिहासिक धरोहर है, जो नगर पंचायत दुद्धी की उपेक्षा का शिकार हो रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

शिवाजी की प्रतिमा रंग रोगन प्रतिमा लगाने के बाद आज तक नहीं किया जा सका और ऐतिहासिक हिंदू सम्राट के प्रतिमा से लगा भाला वर्षों से गायब है, जो महापुरुषों के अपमान को दर्शाता है। तालाब के रेलिंग की पाइप कई जगह से टूटी और गायब है,

Advertisement (विज्ञापन)

लोगों के बैठने का यात्री शेड टूट चुका है, रेलिंग की पाइपे जंक खा रही है, लाखों का हाई मास्क लाइट दोनों शो पीस बना हैं, रंग बिरंगी मछलियों से पटा तालाब गंदगी से पट गया हैं और नगर पंचायत दुद्धी कुंभकरणीय निद्रा में सो रहा हैं। गैर जिम्मेदार नगर पंचायत की उपेक्षा के कारण प्राचीन शिवाजी तालाब की सूरत बिगड़ रही है, जिसे प्रशासन संज्ञान ले और नगर पंचायत को कर्तव्यों का बोध कराएं।

  • Advertisement

दुद्धी सोनांचल इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र का विदाई समारोह सम्पन्न

दुद्धी ,सोनभद्र सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में होली के पूर्व 12 वीं के छात्र- छात्राओं का विदाई समारोह अबीर गुलाल के बीच सकुशल संपन्न हुआ। एक ओर जहां छात्र-छात्राएं विद्यालय से अन्यत्र शिक्षण कार्य को लेकर विद्यालय से बिछड़ने को लेकर उदास थे, वही उच्च शिक्षा की संभावनाओं को लेकर उत्साहित देखे गए।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्रबंधक आर पी श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य दीपक कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। उक्त कार्यक्रम के शुभ अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जो सामाजिक व सांस्कृतिक भावनाओं से ओतप्रोत रहा।

Advertisement (विज्ञापन)

विभिन्न छात्र-छात्राओं ने अपने वक्तव्य के माध्यम से विचार प्रस्तुत किए तथा विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने आशीर्वाद स्वरुप दिव्य ज्ञान से छात्र-छात्राओं को अभीसिंचित किया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान फाइनल ईयर के छात्र भावविभोर रहे।कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता श्री संतोष यादव जी ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षक विजय कुमार, आदर्श तिवारी, कृपा शंकर तिवारी, संतोष पांडे, राकेश तिवारी ,जगदंबा प्रसाद, शीत कुमार, संजय कुमार, गणेश प्रसाद रत्ना तिवारी, तृप्ति उपस्थित रहें।

  • Advertisement

व्यय अनुवीक्षण व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु उड़न दस्ता टीम का किया गया गठन

सोनभद्र। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राकेश सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद मीरजापुर/सोनभद्र स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2022 में व्यय अनुवीक्षण व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु उड़न दस्ता टीम का तहसीलवार गठन किया गया है। उड़न दस्ता टीम द्वारा अवैध नगदी का आदान-प्रदान, शराब वितरण, मतदाताओं को उद्कोच एवं अन्य संदेहात्मक वस्तुओं, शस्त्रों आदि पर कड़ी नजर रखने हेतु जनपद में तहसीलवार उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि घोरावल तहसील के लिए उप जिलाधिकारी घोरावल-9454416847, क्षेत्राधिकारी घोरावल-9454404303 व नायब तहसीलदार घोरावल-9473579410 को को जिम्मेदारी दी गयी है। इसी प्रकार से राबर्ट्सगंज तहसील के लिए उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज-9454416845, क्षेत्राधिकारी नगर-9454401595 व नायब तहसीलदार राबर्ट्सगंज-9454416852 को जिम्मेदारी दी गयी है। ओबरा तहसील के लिए उप जिलाधिकारी ओबरा-9870961942, क्षेत्राधिकारी ओबरा-9454401596 व नायब तहसीलदार ओबरा-7827221920 को जिम्मेदारी दी गयी है।

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी तहसील के लिए उप जिलाधिकारी दुद्धी-9454416846, क्षेत्राधिकारी दुद्धी/पिपरी-9454401598 व नायब तहसीलदार दुद्धी-9873273013 को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उन्होंने बताया कि गठित टीमों के पास नगदी/समान के अधिग्रहण के लिए वाहन, मोबाइल, फोन, वीडियों, कैमरा एवं आवश्यक पंचनामा प्रपत्र का होना आवश्यक है। निर्वाचन व्यय उल्लंघन तथा आदर्श आचार संहिता सम्बन्धित शिकायतों की निगरानी आदि का कार्य देखेंगें। जब भी नगद, शराब या अन्य किसी वस्तु के वितरण से सम्बन्धित कोई शिकायत प्राप्त होगी, उड़नदस्ता टीम तुरन्त उस स्थान पर पहुंच जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उड़नदस्ता आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करेगा, रिश्वत की वस्तुए जब्त करेगा, व्यक्तियों और गवाहों से साक्ष्य एकत्रित करेगा और बयान रिकार्ड करेगा। टीम सहायक रिटर्निंग आफिसर को एक रिपोर्ट भेजेगा, जिसकी एक प्रति पुलिस अधीक्षक और प्रेक्षक को भेजा जायेगा। इस सम्बन्ध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त बुकलेट का भली-भाॅत अध्ययन करते हुए तद्नुसार अनुपालन करेंगें।

  • Advertisement

होली और शबे बरात पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने की बैठक

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में होली एवं शबे बरात पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने व विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर जिलाधिकारी श्री राकेश सिंह, उप जिलाधिकारीगण, पुलिस क्षेत्राधिकारीगण, धर्मगुरूओं, गणमान्य एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, धर्मगुरूओं, संभ्रांत नागरिकों को सम्बोधन करते हुए कहा कि होली का पर्व सम्पूर्ण जनपद में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष होलिका दहन 17 मार्च को तथा 18 मार्च को रंग भरी होली का त्यौहार मनाया जायेगा और 19 मार्च को शबे बरात का पर्व भी मनाया जायेगा, सभी संभ्रांत नागरिकगण, धर्मगुरूओं से यह अपेक्षा है कि वह आपसी भाई-चारे को कायम रखते हुए हर्षोल्लास के साथ त्यौहार को मनायेंगें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने उपस्थित उप जिलाधिकारीगण, पुलिस क्षेत्राधिकारीगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह अपने-अपने तहसील अन्तर्गत भ्रमणशील रहकर शराब की दुकानों को रेण्डम के आधार पर निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगें। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करेंगें कि शराब बन्दी के दिन अवैध तरीके से सरकारी दुकानों से शराब की बिक्री कदापि ही न होनी पाये। यदि कहीं पर भी अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त होती है, तो सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगें। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि होली पर्व के दौरान डी0जे0 व साउण्ड सिस्टम निर्धारित मानक के अनुरूप व अभद्रता व अश्लील तरीके के गाने न बजाया जाये और पर्व के दौरान आम नागरिको के आवा-गमन में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें, इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्री राकेश सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आवागमन के रास्तों पर लटकते विद्युत पोल व तारों को हर हाल में व्यवस्थित करवा लें, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

पर्व के दौरान निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति भी सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगें। इसी प्रकार जिला पंचायत राज अधिकारी जनपद के सभी ग्रामीण क्षेत्रों व होलिका दहन स्थलों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगें।

  • Advertisement

भिक्षु भिखारी जंगली बाबा का लिया आशीर्वाद

HIGHLIGHTS

  • भंडारे में भक्तगणों ने किया प्रसाद ग्रहण
  • राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गिरिया शिवगढ़ शीतला माता मंदिर प्रांगण में चल रहा आयोजन
Advertisement (विज्ञापन)

राजेश पाठक

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गिरिया शिवगढ़ स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ में मंगलवार को भक्तगणों ने भिक्षु भिखारी जंगली बाबा का आशीर्वाद लिया। साथ ही भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के संयोजक भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास महाराज ने बताया कि राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के गिरिया शिवगढ़ स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ में विंध्याचल से आए आचार्य गोपाल धर द्विवेदी, आचार्य राधाकृष्ण तिवारी,आचार्य राधेश्याम तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, कौशल तिवारी समेत सात आचार्य लगे हुए हैं। प्रतिदिन जहां यज्ञ मंडप में भक्तगण हवन-पूजन कर रहे हैं, वहीं यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए भक्तगणों की भीड़ उमड़ रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

दोपहर एक बजे से सायं 7 बजे तक दिल्ली वृंदावन से आए आचार्य कृष्ण बिहारी तिवारी जी महाराज, वाराणसी से आयी प्रियंका पांडेय एवं विजयगढ़ के चन्द्रबली जी महाराज द्वारा श्री राम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जा रही है। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक विशाल भंडारा चलाया जा रहा है, जिसमें भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। वहीं प्रतिदिन अनिल बृजवासी वृंदावन की टीम द्वारा सायं 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक रासलीला का मंचन किया जा रहा है। बाबा जंगली दास जी महाराज ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के अध्यक्ष रामधीर सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष रामखेलावन मौर्य एवं सचिव प्रहलाद मौर्य की देखरेख में आयोजन चल रहा है। मंगलवार को समाजसेविका ऊषा देवी की तरफ से भंडारा चलाया गया, जिसमें भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

आचार्य सत्यनारायण, कोतवाल नंद जी, शंकर जी, शुभराम जी, भुनेश्वर जी, रामगति जी, हरिगोविंद सिंह अइलकर, नागेश्वर सिंह कबरी, जनकदुलारी, उर्मिला देवी, विमला देवी, कालो देवी, हीरा, रमेश, विफ़न देवी, वृजलाल उर्फ बिरजू पुजारी राबर्ट्सगंज, राजेश, रामवृक्ष विश्वकर्मा, ताराचंद महात्मा,रामगति जी महाराज, रामदुलारे, अलिहारी देवी, अजय कुमार मौर्या, राहुल कुमार, परमानन्द, रामधीन पटेल, फूलचंद, पुष्पा सिंह, कन्हैया सिंह, रविता देवी, पूनम, ऊदल दास, कुंदल दास, जानेश्वर महाराज, लालबिहारी विश्वकर्मा के साथ ही गिरिया गांव के लोग तथा दान दाता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

  • Advertisement

विस्फोटक अधिनियम: दोषी नईम अख्तर को 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 23 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद
  • 12 वर्ष पूर्व गंगवा जंगल से पुलिस ने विस्फोटक सामग्री एवं तमंचा कारतूस के साथ पकड़ा था

राजेश पाठक

सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्ज्मा की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए विस्फोटक अधिनियम में दोषी नईम अख्तर को दोषसिद्ध पाकर 10 वर्ष की कैद एवं 23 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 3 नवम्बर 2009 को थाने में दी तहरीर में मांची थानाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने दी तहरीर में आरोप लगाया था कि पुलिस बल के साथ राबर्ट्सगंज तहसील दिवस से अपने वाहन से थाने पर निकल रहा था कि ज्योहीं किरहुलिया पुलिया पर पहुंचा तो मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति विस्फोटक सामग्री लेकर नक्सलियों को पहुंचाने गंगवा जंगल के रास्ते जा रहा है। अगर वहां पहुंचा जाए तो पकड़ा जा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

आगे बढ़ने पर एसओजी के उपनिरीक्षक वैभव सिंह भी पुलिस बल के साथ मिल गए और उन्हें भी साथ लेकर आगे बढ़े तभी गंगवा जंगल मे एक व्यक्ति हाथ मे कुछ लेकर आता दिखाई दिया। उसे दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया। उसके कब्जे से तमंचा, जिलेटिन रॉड एवं डेटोनेटर बरामद हुआ। इस तजरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया और पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी नईम अख्तर को 10 वर्ष की कैद एवं 23 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगती होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बहस की।

  • Advertisement

कलावती हत्याकांड: दोषी पति को उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • पांच हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर दो माह की अतिरिक्त कैद
  • कुल्हाड़ी से गला काटकर अजय ने की थी नृसंश हत्या

राजेश पाठक

सोनभद्र। सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए कलावती हत्याकांड के मामले में दोषसिद्ध पाकर दोषी पति अजय खरवार को उम्रकैद एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक हाथीनाला थाना क्षेत्र के साऊडीह गांव निवासी मनधारी खरवार पुत्र स्वर्गीय हरखलाल ने 16 जून 2015 को थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी बहन कलावती देवी का विवाह 6 मई 2012 को पाटी टोला वनपैसा गांव निवासी अजय खरवार पुत्र छोटेलाल के साथ हुई थी। 15 जून 2015 की शाम को अजय उसकी बहन कलावती को लेकर उसके घर आया और रात को खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए तथा अजय भी कलावती को साथ लेकर कमरे में सोने चला गया। रात करीब 11 बजे जब कलावती चिल्लाने लगी तो हमलोग दरवाजा खोलवाने लगे, लेकिन अजय ने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद दरवाजा खुला तो देखा कि कलावती की मौत हो गई थी।

Advertisement (विज्ञापन)

अजय ने कलावती का गला कुल्हाड़ी से काट दिया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। अजय अक्सर कलावती को मारता-पीटता रहता था। दहेज में 25 हजार रुपये की भी मांग अजय कर रहा था। इतना ही नहीं एक वर्ष पूर्व अजय बहन कलावती के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने का भी प्रयास किया था। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी अजय खरवार को उम्रकैद एवं पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ज्ञानेंद्र शरण रॉय ने बहस की।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें