सोनभद्र का नाम पूरे भारत में प्लास्टिक मुक्त जनपद के तौर पर देखा जाए – भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • सदर विधायक ने ‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के तहत खुद घरों पर टांगी बोरी
  • सदर ब्लाक प्रमुख और ग्राम प्रधान बोरी थमा कर अभियान को गति देने का किया आह्वान

सोनभद्र। आज जो प्लास्टिक बाहर फेंका जाता है वह प्लास्टिक सबसे ज्यादा हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। जानवर उसको खाकर असामयिक मौत के मुंह में जा रहे हैं तथा नालिया एवं खेत खराब हो रहे हैं तथा आज कूड़े में सबसे अधिक मात्रा प्लास्टिक की है जो हर जगह बिखरी हुई दिखती है। अतः अब समय है इस अभियान को सभी लोग बढ़-चढ़कर आगे बढ़ाएं तथा सोनभद्र का नाम पूरे भारत में प्लास्टिक मुक्त जनपद के तौर पर देखा जाए। उक्त बाते सदर विधायक भूपेश चौबे ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत बेठी गांव निष्फ में आयोजित कार्यक्रम में कही।

बताते चलें कि जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह के द्वारा शुरू किए गए प्लास्टिक एकत्रीकरण अभियान ‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के अनूठे प्रयास हर घर में एक बोरी टांग कर मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान और गति तब मिल गई। जब सदर विधायक भूपेश चौबे ने ग्राम पंचायत बेठी गांव निष्फ में ग्राम वासियों को अपने घर पर एक बोरी लगाने का आह्वान किया तथा खुद एक घर में अपने हाथों से बोरी को टांग कर उस घर की महिलाओं को प्लास्टिक उसी में फेंकने हेतु अनुरोध किया।

Advertisement (विज्ञापन)

ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर विकासखंड राबर्ट्सगंज के प्रमुख अजीत रावत एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधि अनूप तिवारी को एक-एक बोरी भेंट कर उनका आह्वान किया कि आप अपने विकासखंड में एवं आप अपने ग्राम पंचायत के हर घर में इस अभियान को लेकर जाएं। सिंगल यूज प्लास्टिक की समस्या हर ग्राम पंचायत में विकट स्थिति में हो गई है। हम लोगों को मिलकर ही इस समस्या का समाधान किया जाना है। जो भी प्लास्टिक हम प्रयोग करते हैं प्रयोग के उपरांत उसको घर के बाहर न फेंके घर पर एक बोरी किसी भी स्थान पर टांग ले एवं उस प्लास्टिक को उसी घर में रखें। इस कार्य में घर की महिलाएं सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Advertisement (विज्ञापन)

विधायक जी ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया की ग्राम पंचायत के द्वारा रोस्टर बनाकर उस प्लास्टिक को इकट्ठा कर लिया जाएगा जिससे कि उसका विधिवत निस्तारण संभव हो सकेगा। कार्यक्रम में सदर ब्लाग प्रमुख अजीत रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, खण्ड विकास अधिकारी राबर्ट्सगंज उमेश सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृपा शंकर शुक्ला, अमौली के ग्राम प्रधान और सदर प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, डीपीसी अनिल केशरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

अनपरा बाजार से चार नाबालिग बाल श्रमिकों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

HIGHLIGHTS

  • जिले में लगातार नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराने का चलाया जा रहा है अभियान
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

अनपरा, सोनभद्र। मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत जून माह के ऑपरेशन मुक्ति अभियान व बचपन बचाओ आंदोलन के तहत बृहस्पतिवार को औडीमोड अनपरा मार्केट से चार नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। जिसमें जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से रोमी पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता, शेषमणि दुबे ओआरडब्ल्यू, महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पिपरी अजयानन्द त्रिपाठी व मानव तस्करी रोधी इकाई सोनभद्र से निरीक्षक रामजी यादव, उप निरीक्षक सुजीत सेठ, कांस्टेबल धनंजय द्वारा औडीमोड़ मार्केट में होटलों, ढाबों दुकानों, बस स्टैंड का चेकिंग किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

चेकिंग के दौरान औडीमोड अनपरा मार्केट से चार नाबालिग बालकों को बाल श्रम करते हुए पाए गए, बाल श्रमिकों के संबंध में मौके पर उपस्थित संचालक से बालकों के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया परंतु उनके द्वारा साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया, प्रथम दृष्टया सभी बालक नाबालिग प्रतीत हो रहे थे। जिसके कारण टीम द्वारा सभी नाबालिग बाल श्रमिकों को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया। साथ ही संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

  • Advertisement

योग शिविर का हुआ आयोजन



सोनभद्र। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ मिलन सिंह निर्देशन के एवम डॉ अपूर्व प्रियदर्शी की देखरेख में आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में जनभागीदारी एवम जनजागरण वृद्धि को लक्षित कर योग माह का सफल आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सर्वोदय ग्राम विकास परिषद महिला स्वधार गृह, पूरब मोहाल रॉबर्ट्सगंज में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्धाओं एवम महिलाओं को योग के महत्व एवम आवश्यकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर हेल्थ वेलनेस सेन्टर लोढ़ी के योग प्रशिक्षक अभिषेक सिंह ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ एवम मन शांत रहता है तथा बीमारियां निकट नही आती हैं। वही योग शिविर में आयुष कवच ऐप के माध्यम से पंजीकरण विधि भी समझायी गई। इस दौरान योग सहायक व स्वधार गृह के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, अधीक्षिका अमृता, प्रियंका, नेहा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

जिला प्रोबेशन अधिकारी को पौधा भेंट कर किया गया सम्मानित

लोढ़ी, सोनभद्र। विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी एवं युवा पत्रकार हर्षवर्धन केसरवानी द्वारा ‌विश्व पर्यावरण दिवस पखवारा के अंतर्गत बृहस्पतिवार को लोढ़ी स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय में जिला बाल संरक्षण एवं प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी एवं युवा पत्रकार हर्षवर्धन केसरवानी ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा जिले में लगातार पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से ऑक्सीजन उत्सर्जन करने वाले पौधों का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई से शेषमणि दुबे ओआरडब्ल्यू, रोमी पाठक, महिला शक्ति केन्द्र से साधना मिश्रा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

जिला कारागार के जेलर जगदंबा प्रसाद दुबे को पुस्तक भेंट कर किया गया सम्मानित

गुरमा, सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ सोनभद्र युवा भारत जिला महामंत्री एवम् सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन द्वारा जिले में लगातार निशुल्क योग शिविर के माध्यम से योग का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिला कारागार में आने वाला आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने को लेकर जेलर गदम्बा प्रसाद दुबे से योग शिक्षक योगी संकटमोचन ने चर्चा की।

Advertisement (विज्ञापन)

वही इस दौरान योग शिक्षक द्वारा जेलर जगदंबा प्रसाद दुबे को पतंजलि योगपीठ की जीवन दर्शन पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि योग शिक्षक योगी संकट मोचन द्वारा हर रविवार को निःशुल्क योग शिविर लगाया जाता है। और लोगो को योग के साथ साथ जड़ी बूटी एवं एक्यूप्रेशर के बारे में भी जानकारी दी जाती है।

  • Advertisement

9 जून बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर होगा साक्षात्कार का प्रसारण

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के पड़ोसी राज्य झारखंड के प्रख्यात आदिवासी सेनानी,अंग्रेजी साम्राज्य के चूले हिला देने वाले, शहीद क्रांतिकारी बिरसा मुंडा के शहादत दिवस 9 जून 2022 को आकाशवाणी केंद्र ओबरा से शाम 6:05 बजे ग्राम जगत कार्यक्रम के अंतर्गत इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी से अख्तर अली के साक्षात्कार प्रसारित होगा।

  • Advertisement

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य प्रांशुदत्त द्विवेदी का आगमन ओबरा स्थित गांधी मैदान में बृहस्पतिवार को हो रहा है। जहां पर मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी कार्यक्रम को लेकर बुधवार को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विशाल पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और वहां की तैयारियों का जायजा लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में शासन की मंशा के अनुसार प्रत्येक जनपदों में विकास तीर्थ स्थलों पर उद्योग पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन युवा मोर्चा द्वारा किया जा रहा है इसी क्रम में ओबरा में 1320 मेगा वाट की निर्माणाधीन प्लांट सी परियोजना को विकास तीर्थ स्थल के रूप में सम्मिलित करते हुए आम सभा कर भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की जानी सुनिश्चित है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य प्रांशुदत्त द्विवेदी का आगमन बृहस्पतिवार को ओबरा मंडल में सुबह 10 बजे शारदा मंदिर चौराहे पर स्वागत कार्यक्रम होगा इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल के अध्यक्ष अरविंद सोनी, महामंत्री समीर माली, उपाध्यक्ष अभिषेक सेठ, उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, मंत्री विक्रम सिंह, सोशल मीडिया प्रमुख प्रशांत सोनी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

  • Advertisement

अतिक्रमणकारियों पर गरजा नगर पालिका का बुलडोजर

सोनभद्र। नगर के एकमात्र फ्लाईओवर के नीचे सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण के फैले मकड़जाल से राहगीरों को चलने में हो रही परेशानी को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश पर शहर में अतिक्रमणकारियों खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें नगर पालिका टीम ने प्रशासन के साथ मिलकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रशासन की इस कार्रवाई से सुबह से ही अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग स्वयं अपने ठेले और गुमटियों को हटवाते देखे गए।
सुबह से ही सदर उपजिलाधकारी आर0के0 सिंह व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विजय यादव के नेतृत्व में शहर के 3 किमी लंबे फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। नगर पालिका के बुलडोजर ने जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण कराया।

Advertisement (विज्ञापन)

ई0ओ0 नगर पालिका विजय यादव ने बताया कि “आज किसी भी हाल में फ्लाईओवर के नीचे बजाज एजेंसी के ठीक सामने से लेकर बढ़ौली चौक तक अतिक्रमण मुक्त हो जायेगा। सुबह से शुरू हुई ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई शाम तक जारी रहेगी। अतिक्रमण हटाने के बाद सभी पिलरों की नंबरिंग की जाएगी और रेलिंग लगाने का कार्य भी किया जाएगा। जिसके बाद स्ट्रीट वेंडर्स के लिए जगह निर्धारित किया जाएगा।”
इस दौरान यातायात प्रभारी राजेश सिंह, नगर पालिका से संत सोनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज कुमार, सफाई नायक सुजीत, मनीष कुमार सोनकर, आकाश रावत समेत अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

  • Advertisement

सात नाबालिग बाल श्रमिकों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। मिशन शक्ति फेज 4.0 के अंतर्गत जून माह के ऑपरेशन मुक्ति अभियान व बचपन बचाओ आंदोलन के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के मार्केट से सात नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। जिसमें जिला बाल संरक्षण इकाई से रोमी पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता, शेषमणि दुबे ओआरडब्ल्यू, महिला शक्ति केन्द्र से साधना मिश्रा, व मानव तस्करी विरोधी इकाई से निरीक्षक रामजी यादव, उप निरीक्षक सुजीत सेठ,कांस्टेबल धनंजय द्वारा राबर्ट्सगंज मार्केट में होटलों, ढाबों दुकानों, रोडवेज बस स्टैंड का चेकिंग किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

चेकिंग के दौरान पन्नूगज रोड पर व मार्केट स्थित मिश्रा एण्ड ब्रदर्स पेप्सी एजेंसी में सात नाबालिग बालकों को बाल श्रम करते हुए पाए गए, बाल श्रमिकों के संबंध में मौके पर उपस्थित संचालक से बालकों के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया परंतु उनके द्वारा साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया, प्रथम दृष्टया सभी बालक नाबालिग प्रतीत हो रहे थे जिसके कारण टीम द्वारा सभी नाबालिग बाल श्रमिकों को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया।

  • Advertisement

गरीब और वंचित जरूरतमन्दों को न्याय देने के लिए संकल्पित है डीएलएसए

सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में अशोक कुमार यादव प्रथम जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संरक्षता में मंगलवार को करमा ब्लॉक के सरौली गांव में पंकज कुमार, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता एव जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव पंकज कुमार ने ग्रामीणों को संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों व विधिक जानकारी देते हुए बोले कि समाज मे अन्धविश्वाश त्याग कर रूढ़िवादी सोच से दूर रहे और अपने बच्चो को पढ़ा कर शिक्षित बनाये तभी मजबूत लोकतंत्र बन पाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को 07 जून यानी विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर कहा कि स्वस्थ्य शरीर मे ही स्वस्थ्य मन बसा करता है, इसलिए जीवन में स्वस्थ्य आहार लें इससे न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि हमारे मन को भी ताजगी मिलती है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान पर सदर तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने भी ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलायी गयी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बोले की दैविक कारणों आकस्मिक मृत्यु होने पर परिजन मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम जरूर कराये ताकि सरकार द्वारा मिलने वाले क्षतिपूर्ति का लाभ मिल सके। इस मौके पर करमा ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल, खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव, पूर्ति निरीक्षक अभिषेक सुमन, सब इंस्पेक्टर रूपेश सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल सुभाष सिंह, कनिष्क लिपिक सर्वजीत सिंह, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि आलोक मिश्रा, पैरा लीगल वालिंटियर राजन चौबे, मनोज दीक्षित सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free