नि:शुल्क स्वास्थ शिविर व दवा वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Advertisement (विज्ञापन)

अनपरा, सोनभद्र। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आगामी 13 मार्च तक मनाये जा रहे आईकॉनिक सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस क्रम में अमलोरी कोयला परियोजना क्षेत्र के ग्राम कचनी वार्ड क्रमांक 28 मे नि:शुल्क स्वास्थ शिविर व दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस शिविर में कुल 202 स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया और उन्हे रोगों के अनुसार आवश्यक दवाइयाँ दी गईं। अलमोरी क्षेत्र द्वारा समय समय पर स्थानीय नागरिकों के लिए स्वास्थ्य व राहत सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। इस चिकित्सा शिविर को आयोजित करने में अमलोरी क्षेत्र कि सीएसआर व चिकित्सा टीम का विशेष योगदान रहा।

  • Advertisement

सोनभद्र ब्रेकिंग न्यूज: राउंड 3 में जिले की चारों सीटों पर बीजेपी आगे

रॉबर्ट्सगंज
Advertisement (विज्ञापन)
ओबरा
घोरावल
Advertisement (विज्ञापन)
दुद्धी
  • Advertisement

दिशिता महिला मंडल ने महिलाओं का किया सम्मान

अनपरा, सोनभद्र। दिशिता महिला मंडल रेनूसागर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में रेनूसागर पावर डिवीजन के प्रेक्षागृह में सायं महिलाओं के सम्मान में विविध कार्यक्रम आयोजित कियेे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दिशिता महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती इन्दू यादव ने सभी के साथ मिलकर केक काटा व कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की आकांक्षाओं, संघर्ष, उपलब्धियों और योगदान को याद करने का दिवस है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने सभी महिलाओं को साफ-सफाई के बारे में जागरुक रहने की सलाह देते हुए कहा कि उपयुक्त साफ-सफाई के माध्यम से ही अच्छे स्वास्थ्य की परिकल्पना की जा सकती है। महिलाओं को सदेैव आगे बढ़ने तथा समाज में अपनी पहचान बनाने के लिये प्रेरित किया व कहा कि हमारी गृह सहायता कर्मी महिलाओं का हमारे जीवन में विशेष सहभागिता है। सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहती है।

Advertisement (विज्ञापन)

दिशिता महिला मंडल रेनूसागर द्वारा महिला दिवस को अनोखे तरीके से मनाया जाता रहा है। हमारे दैनिक दिनचर्या में जो बहनें घरेलू कार्य में मदद करती हैं। उन्हें एकत्रित कर दिशिता महिला मंडल ने उनके लिए तरह-तरह के डान्स, गाना व विभिन्न प्रकार के खेल आदि का आयोजन किया। अन्त में सभी विजेताओं को महिला मंडल अध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं साथ ही साथ सभी बहनों को शाल देकर कर सम्मानित किया गया। अवसर पर सचिव रितु हर्षवर्धन व उपसचिव मनीषा पाण्डे, विभा शैलेष सिंह, बबीता सिंह, संगीता सिंधानिया व महिला मंडल की सदस्यायें मौजूद रहीं। कार्यक्रम का समापन उपसचिव के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

  • Advertisement

पुलिस ने तीन पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, तीन फरार

डाला, सोनभद्र। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्वेक्षण मे बुधवार को थानाध्यक्ष हाथीनाला के नेतृत्व में वसनिया घाट के पास से तीन अभियुक्तों को पशु तस्करों को 55 राशि गोवंश को बध हेतु बिहार ले जाते समय गिरप्तार किया जिसमें तीन अभियुक्त फरार हो गए।

Advertisement (विज्ञापन)

थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐनुल अंसारी (42)पुत्र अब्दुल रहीम निवासी ग्राम सोंडीहा थाना धुरकी जिला गढ़वा झारखंड उम्र, राम केश्वर साहू पुत्र रामलाल साहू निवासी बरगढ़ थाना मोरवा जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश उम्र करीब 23 वर्ष,जान साह सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी बरगढ़ थाना मोरवा जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश उम्र करीब 38 वर्ष को
गिरफ्तार किया गया l अभियुक्तों के विरुद्ध, स्थानीय थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 13/2022 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व, 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है और वांछित अभियुक्त नूर मोहम्मद पुत्र जाकिर अली निवासी ग्राम पड़रच टोला कुड़वा थाना कोन जिला सोनभद्र, इश्तियाक अली पुत्र जाकिर अली निवासी ग्राम पड़रच टोला कुड़वा थाना कौन जनपद सोनभद्र, जमशेर अली पुत्र स्वर्गीय हैदर अली निवासी ग्राम पड़रच टोला कुड़वा, थाना कोन जनपद सोनभद्र तलाश की जा रही हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में रविंद्र प्रसाद थाना प्रभारी हाथीनाला, वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव,हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल विष्णु शंकर उपाध्याय, कांस्टेबल कैलाश सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार थाना हाथीनाला मौजूद रहे।

  • Advertisement

वाहन में सादे मतपत्र के मामले में चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए घोरावल के रिटर्निंग आफिसर

सोनभद्र। लोढ़ी स्थित पालीटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना स्थल के बाहर एसडीएम के वाहन में सादे मतदान पत्र मिलने के मामले में आखिरकार गाज गिर ही गई। जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त एसडीएम का कार्यभार देख रहे श्याम प्रताप सिंह को बुधवार की दोपहर घोरावल का नया एसडीएम/रिटर्निग आफिसर बनाया गया है। वहीं घोरावल एसडीएम रहे रमेश कुमार को जिला मुख्यालय अटैच कर लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी टीके शिबु की तरफ से यह कार्रवाई, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तरफ से आए निर्देश के क्रम में की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि गत मंगलवार की शाम एसडीएम घोरावल के सरकारी वाहन में मतदान में प्रयोग के लिए ले जाए गए सादे मतपत्रों से भरा बक्सा पाए जाने के बाद सपाजनों ने जमकर बवाल काटा था। इस दौरान एक पिकअप पर भी मतदान प्रक्रिया से जुड़े कागजों से भरे गट्ठर रखे पाए गए थे। सपा के लोगों का आरोप था कि इसके जरिए मतगणना में धांधली की कोशिश हो रही थी। हालांकि सरकारी अमले का कहना था कि ईवीएम पहले ही सील कर स्ट्रांग रूम में रखी जा चुकी है। मतदान वाले बैलट पेपर पर सील कर रखे जा चुके हैं। उसकी कड़ी निगरानी भी हो रही है। कहीं से किसी धांधली की गुंजाइश नहीं है। जो सादे मतदान पत्र पाए गए हैं, वह मतदान पूरा होने के बाद बचे हुए मतपत्र हैं, जिसे ट्रेजरी में जमा करने के लिए ले जाया जा रहा था।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं घोरावल के तत्कालीन एसडीएम/रिटर्निंग ऑफिसर रमेश कुमार का कहना था कि अवशेष बचे हुए बैलट यूनिट मतपत्रों को सात मार्च को मतदान समाप्ति के बाद आठ मार्च को सुरक्षित रखे जाने के लिए वाहन से भिजवाया जाना था। उसी दौरान विधानसभा निर्वाचन कार्य के तहत संवीक्षा का कार्य राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रहा था। उसी समय कॉलेज के रास्ते के बाहर कुछ राजनीतिक पार्टी के लोगों द्वारा वाहन रोककर इस पर आपत्ति की गई। तत्पश्चात उच्चाधिकारियों के निर्देश प्राप्त होने पर अविलंब मौके पर उपस्थित लोगों के समक्ष बाक्स को सील-मुहरबंद कर कोषागार में सुरक्षित रखवा दिया गया। बताया जा रहा है कि मामला निर्वाचन आयोग के संज्ञान में पहुंचा तो वहां से जानकारी तलब कर ली गई।

Advertisement (विज्ञापन)

उसके क्रम में एसडीएम रमेश कुमार की तरफ से जिला निर्वाचन अधिकारी को इस बाबत आख्या भी प्रेषित की गई। बताते हैं कि मामले की गंभीरता और सपा द्वारा इसको लेकर लगातार सवाल उठाए जाने की स्थिति को देखते हुए, मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की तरफ से आए निर्देश के क्रम में बुधवार की दोपहर श्याम प्रताप सिंह को घोरावल का नया एसडीएम/ रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी टीके शिबु के हवाले से सरकारी प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के दिए गए नौ मार्च के निर्देश के क्रम में रमेश कुमार उप जिलाधिकारी/रिर्टनिंग आफिसर विधान सभा क्षेत्र (400) घोरावल के स्थान पर श्याम प्रताप सिंह को उप जिलाधिकारी घोरावल/रिर्टनिंग आफिसर विधान सभा क्षेत्र घोरावल के पद पर नियुक्त किया गया है। बताते हैं कि इसको लेकर निर्गत आदेश की प्रति सभी प्रत्याशियों को भी भेजी गई है।

  • Advertisement

जगदंबा पटेल ने कहा ईवीएम की सुरक्षा में मतगणना स्थल के बाहर बैठेंगे सपा के कार्यकर्ता

सोनभद्र। यूपी विधानसभा चुनाव के मतगणना के 1 दिन पूर्व समाजवादी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश भर के हर जिलों में मतगणना प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जिसमें सोनभद्र जिले के मतगणना प्रभारी चुनार के पूर्व विधायक जगदंबा पटेल को बनाया गया है। बुधवार को जगदंबा पटेल ने उरमौरा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस किया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा वोटों की चोरी करने का अंदेशा है जैसी की घटना सोनभद्र, वाराणसी सहित अन्य जिलों में हुई है। उसको देखते हुए पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा निर्देश किया गया है कि सभी जिलों में मतगणना प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं और उनकी निगरानी में काउंटिंग होगी। उन्होंने बताया कि काउंटिंग से पूर्व स्ट्रांग रूम के पास जैमर लगाने की मांग की गई है जिससे कि ईवीएम को हैक करने या किसी भी तरह से छेड़छाड न किया जा सके। उन्होंने कहा कि मतगणना से पूर्व स्ट्रांग रूम की तरफ जाने वाले हर व्यक्ति और गाड़ी को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चेक किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने हर उस तरीके को अपनाया, जिससे लोकतंत्र की रक्षा की जा सके। सोनभद्र सहित अन्य जनपदों में ईवीएम और बैलट पेपर पाए जा रहे हैं, उसके लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान भी भाजपायों द्वारा किए गए बेमानी को जनता जान चुकी है, जिसको देखते हुए यह सतर्कता बरती जाएगी। जिस तरह पंचायत चुनाव में महिला की साड़ी खींची गई और ओमप्रकाश राजभर जब नामांकन करने गए तो उन पर हमला हुआ। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्या की गाड़ी पर हमला किया गया लेकिन इन सब घटनाओं पर आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने बताया कि जब अपने हक के लिए देश का अन्नदाता किसान साल भर बैठ कर प्रदर्शन कर सकता है तो क्या हम लोगों ईवीएम की सुरक्षा में मतगणना स्थल के बाहर एक दिन नहीं बैठ सकते।

  • Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर हटाये गए घोरावल एसडीएम

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। मंगलवार को मतगणना स्थल के बाहर सपाइयों ने घोरावल एसडीएम का वाहन रोका था। सपाइयों ने घोरावल एसडीएम के वाहन से मतगणना स्थल पर सादा पोस्टल बैलेट व मुहर लेकर जाने का लगाया था।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके बाद से मतगणना स्थल के बाहर सपाइयों ने खूब हंगामा किया था। यह मामला जिला निर्वाचन अधिकारी टी0के0 शिबू के पास पहुंचते ही उन्होंने कार्यवाही करते हुए घोरावल एसडीएम/ रिटर्निंग ऑफिसर का तबादला करते हुए वहां पर श्याम प्रताप सिंह को नियुक्त किया।

  • Advertisement

विश्व महिला दिवस पर महिलाएं हुई सम्मानित

अनपरा, सोनभद्र। हिण्डालको रेनूसागर द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण विकास विभाग कार्यक्रम के अन्तर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर ग्रामीण विकास विभाग रेनूसागर में कार्यरत महिला वालेंटीयर के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में उपस्थित एच आर हेड शैलेश विक्रम सिंह ने समस्त महिला वालेटीयर को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि प्रत्येक महिला अपने आप में महत्वपूर्ण है वह अपने क्षमता को पहचाने और आगे बढ़े। साथ ही उनके प्रति अपना आभार प्रकट किया व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे सभी रोजगार परख कार्यो व महिलाओं द्वारा आत्मनिर्भर बनने के प्रयास की सराहना की। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी अनिल झा ने सभी महिलाओं के सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन संजीव श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण विकास विभाग के राजनाथ यादव का प्रयत्न सराहनीय रहा।

  • Advertisement

एनटीपीसी सिंगरौली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया धूमधाम से

Advertisement (विज्ञापन)

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बढ़ी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक, एनटीपीसी सिंगरौली ने अपने उद्बोधन में सभी महिला कर्मचारियों के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हम सभी को महिलाओं से सीखना चाहिए कि कैसे कामकाजी जीवन और परिवार में संतुलन बनाए रखा जाए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

एक संगठन के रूप में, एनटीपीसी सिंगरौली सभी महिला कर्मचारियों को एक समावेशी और पूर्वाग्रह मुक्त वातावरण प्रदान करने और सभी महिला कर्मचारियों को यथासंभव सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सभी महिला कर्मचारियों ने भी लैंगिक समानता पर अपने विचार व्यक्त किए और एनटीपीसी महिला कर्मचारी केंद्रित योजनाओं और नीतियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि बसुराज गोस्वामी, डॉ एसके खरे, अमरीक सिंह भोगल, बिजॉय कुमार सिकदर, द्वारा सभी महिला कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप उपहार प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ एसके खरे, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएँ), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (ईएमडी एवं सीअँडआई ), बीजोय कुमार सिकदर, विभागाध्यक्ष ( मानव संसाधन ), रजनीश कुमार खेतान, उपमहाप्रबंधक ( मानव संसाधन ), नरेश कुमार उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उपस्थित रहे ।

  • Advertisement

ग्रामीण आदिवासी महिलाओं के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

HIGHLIGHTS

  • उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन के बैनर तले गांव के बगीचे मे लगा चौपाल
  • ग्रामीण महिलाओं को रोजगार परक बनाने का सिखाया हुनर


विशेष संवाददाता द्वारा

सोनभद्र। जिले की प्रमुख शैक्षणिक सामाजिक संस्था ‘उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन’ द्वारा मंगलवार को कोटा ग्राम पंचायत के परासपानी में आदिवासी ग्रामीण महिलाओं के साथ चौपाल लगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रोजगार परक जानकारी दी गई। आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण अंचल में आयोजित चौपाल में ग्रामीण महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जहां उन्हें खेल व कला के माध्यम से रोजगार परक शिक्षा ग्रहण करने हेतु जन- जागरण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

चोपन विकास खंड के कोटा ग्राम पंचायत स्थित परासपानी गांव में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन’ द्वारा लगाए गए चौपाल में उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाकर अपने आस-पास की महिलाओं को बुलाया और आपस में चर्चा की।

Advertisement (विज्ञापन)

गौरतलब हो कि उपक्रम एजुकेशनल फाउंडेशन नामक संस्था वर्ष 2018 से सोनभद्र जिले में विशेषकर ग्रामीण बाहुल्य आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा पर काम कर रही है। इतना ही नहीं कोटा ग्रामसभा के गांवों में लोगों से जुड़कर लगातार शिक्षा पर विचार विमर्श भी करती आ रही है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के साथ सिर्फ चर्चा ही नहीं बल्कि एक कलात्मक गतिविधि का भी की प्रादुर्भाव किया जिसका उद्देश्य एक दूसरे का सहयोग करना, दूसरे के अधूरे कामों को पूर्ण करने की एक ललक पैदा करना है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस गतिविधि में जिन महिलाओं ने कभी हाथ में कलम नहीं पकड़ा था मंगलवार को वे उसे हाथ में लेते हुए आत्मविश्वास से लवलेश नजर आई। चौपाल की सबसे अच्छी बात यह रही की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी की और कार्यक्रम को सफल बनाया। परासपानी की समरिया देवी ने अपने उड़ीसा जाने और वहां के कामों को सीखकर आने का अनुभव साझा किया। वही बारहवीं में पढ़ने वाली मीना ने अपने पढ़ाई को जारी रखने के लिए ईट भट्टे पर मजदूर का काम किया। कभी स्कूल न जाने वाली शांति देवी ने आकाशवाणी में काम किया और गाँव की बात “हर घर में खेत, खेत में पानी और पानी पर मेड़” लोगों तक पहुंचाई।

Advertisement (विज्ञापन)

उपक्रम संस्था की सदस्य प्रियंका ने अपने अनुभवी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे पढ़ने का बहुत मन था और आज मेरे मन का काम हो रहा है। वही अभी कहा कि उपक्रम ने मुझे मौका दिया कि मैं पढ़ाई के साथ-साथ कुछ काम कर पाऊँ और ऐसा काम जिसमें बहुत सारे बच्चे भी पढ़ पाए तथा समाज के लिए जिम्मेदार नागरीक बन पाएं। उल्लेखनीय हो कि यह संस्था महिला सशक्तिकरण एवं साक्षरता के लिए भी प्रतिबद्ध है ।

उपक्रम ने महिलाओं को जागरूक किया और इन्हे दुनियादारी से जुड़ी शिक्षा एवम टेक्नोलॉजी से जुड़ने को प्रतिबद्ध करने का कार्य किया। तत्पश्चात ग्रामीणों महिलाओं ने अपनी समस्याओं को उपक्रम के साथ साझा करते हुए बताया की परासपानी स्तिथ इंटर कालेज जो चार वर्ष पूर्व बनके तैयार हो चुका था वह आज तक संचालित नही हो पाया। संसाधन के कमी कारण इन ग्रामीण महिलाओं के बच्चे आठवी के बाद नही पढ़ पाते है। साथ ही साथ ग्रामीण महिलाओं ने अन्य शिक्षा से संबंधित समस्याओं को उपक्रम से जाहिर किया।

इस मौके पर मुख्य रूप चंद्रकिरण तिवारी, समरिया, राधा समेत दर्जनों महिलाओं के साथ ही चंद्र प्रकाश तिवारी ,सनोज तिवारी ,संजय गुप्ता ,
सौरभ सिंह ,आशीष आदि मौजूद रहे। सफल संचालन संस्था की सह संस्थापक किरण एवम नूतन ने संयुक्त रूप से किया ।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें