सोनभद्र। स्टोरी मिरर मुंबई द्वारा आयोजित स्कूल लेखन प्रतियोगिता सीजन-3 में सोनभद्र के डा० बृजेश महादेव ने प्रतिभाग कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया। स्टोरी मिरर के सह संस्थापक एवं सीईओ बिभुदत्ता ने कहा कि आपकी कल्पना शक्ति आपको आगे ले जा सकती है।
Advertisement (विज्ञापन)
स्कूल लेखन प्रतियोगिता सीजन 3 में डॉ० बृजेश द्वारा कल्पना शक्ति का उपयोग करके प्रभावित करने वाली सुंदर रचना स्टोरी मिरर को पसंद आई। जिसके फलस्वरूप उन्हें प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। बता दें कि डॉक्टर बृजेश महादेव स्टोरी मिरर के द्वारा साहित्यिक लेफ्टिनेंट एवं साहित्यक कैप्टन के रूप में सम्मानित किए जा चुके हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
डॉ० बृजेश जनपद सोनभद्र के जिला प्रभारी भी हैं। इस अवसर पर विकासखंड के प्रभारी अजय यादव नगवा, जयश्री विश्वकर्मा चतरा, राजेंद्र प्रसाद सिंह घोरावल, सरिता जैसवार रॉबर्ट्सगंज, सुमन सिंह चोपन, मनीषा सिंह म्योरपुर, रामगोपाल यादव बभनी एवं रामकुमारी दूद्धी सहित सभी साहित्यिक मित्रों द्वारा बधाई दी गई। लेखन के क्षेत्र में डॉक्टर बृजेश महादेव एक दशक से सक्रिय हैं और इस दौरान कविता कहानी और विविध विधा में दर्जनों पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। बुधवार को संत रविदास की 645वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम के अध्यक्ष अध्यापक आनंद ने संत गुरु रविदास जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और वही मुख्य वक्ता क्षेत्रीय ग्राम विकास संयोजक चंद्रमोहन ने बौद्धिक मे कहा कि भारत में सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में संतों का बहुत अहम योगदान रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
संत रविदास को संत रैदास के नाम से भी जाना जाता है। भक्त रैदास का रहन-सहन गृहस्थ जीवन में रहने के बाद भी संतों जैसा ही था। पेशा था, जूते-चप्पल बनाना और उनकी मरम्मत करना। एक बार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-स्नान पर्व के समय बड़ी संख्या में लोग गंगाघाट की ओर जा रहे थे। लेकिन रैदास की तो दुनिया ही अलग थी। वह अपने काम में रमे रहते और मधुर स्वर से भजन गाया करते थे। एक महिला रैदास के पास अपनी चप्पल ठीक कराने आई तो उसने पूछा, ‘सब गंगा स्नान करने जा रहे हैं, भगतजी। मैं भी जा रही हूं। आप नहीं जाओेगे क्या?’ रैदास ने जूतों के ढेर की ओर इंगित करते हुए कहा, ‘यह देखो बहन, इतना सारा काम ले रखा है। समय पर सबको देना है। मैं तो यहीं अपना काम करते-करते गंगा मां के भाव के दर्शन कर लूंगा।’
महिला वहां से गंगा स्नान करने के लिए चली गई। जब वही महिला गंगा स्नान करके लौटी तो रैदास भक्त से फिर मिलने आई। वह काफी निराश और उदास थी। उस समय रैदास भजन कर रहे थे। उन्होंने भजन पूरा कर महिला से निराशा का कारण पूछा तो वह बोली, ‘गंगा की धारा में डुबकी लगा रही थी, न जाने कैसे सोने का कंगन पानी में ही छूट गया।’ महिला मन और भावों से बहुत साफ थी। उसे आभूषण खोने का गम सता रहा था। उसके दुख का असर चेहरे पर साफ दिख रहा था। इस पर रैदास ने अपना हाथ पास में रखी कठौती (चमड़ा भिगोने के लिए पानी से भरा पात्र) में डाला और सोने के दो कंगन निकाल कर बोले, ‘देखो, कहीं यह तो नहीं?’ महिला की आंखें खुशी से चमक उठीं। वह बोली, ‘हां भगतजी! यही हैं मेरे कंगन, लेकिन ये तो बहती गंगा में गिर गए थे, यहां आपकी कठौती में कैसे? रैदास ने कहा, ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा। मन को चंगा रखो तो जहां हो वहीं तीर्थस्नान का लाभ मिल जाएगा।’ तभी से यह कहावत चल पड़ी।
कार्यक्रम का सफल संचालन सह नगर कार्यवाह सत्यारमण ने किया। अयोजित कार्यक्रम मे विभाग प्रचारक प्रवेश,सह जिला संघ चालक नंदलाल, सह जिला कार्यवाह पंकज पांडेय, कीर्तन, नीरज सिंह, संतोष, योगेश, जे0बी0सिंह, अंकित, महेश, अखिलेश सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
20-20 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 2-2 वर्ष की अतिरिक्त कैद
पेरियार स्कूल में 18 वर्ष पूर्व दो लोगों की जली लाश मिली थी
सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्रा की अदालत ने दोहरे हत्याकांड मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषियों लल्ला सिंह व गुड्डन सिंह को उम्रकैद एवं 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 2-2 वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
Advertisement (विज्ञापन)
अभियोजन पक्ष के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी चौकीदार गुलाब पुत्र लालमनी ने 28 दिसम्बर 2004 को दी तहरीर में अवगत कराया था कि वह रामगढ़ स्थित पेरियार स्कूल की तरफ से जा रहे थे तो देखा कि दरवाजा थोड़ा सा खुला हुआ था। जब नजदीक जाकर टार्च की रोशनी में देखा तो जला शव दिखाई दिया। जब नजदीक से देखा तो दो लाश दिखाई दी।
इस सूचना पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक दीपक दुबे ने शव की शिनाख्त विजय कुमार यादव व सीताराम यादव के रूप में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस विवेचना के दौरान अभियुक्तगण पन्नूगंज थाना क्षेत्र के खड़ूई गांव निवासी लल्ला सिंह, मगरदहा गांव निवासी गुड्डन सिंह व राजू सिंह का नाम प्रकाश में आया।
Advertisement (विज्ञापन)
पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था। दौरान विचारण राजू सिंह की मौत हो गई। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों लल्ला सिंह व गुड्डन सिंह को उम्रकैद एवं 20-20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 2-2 वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से पैरवी अभियोजन अधिकारी विजय प्रकाश यादव ने की।
रॉबर्टगंज, सोनभद्र। मंगलवार को मारवाड़ी युवा मंच की एक बैठक रॉबर्ट्सगंज स्थित मोंटी थर्ड के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई। बैठक में आगमी सत्र के लिए चुनाव और आगमी कार्यक्रमों पे चर्चा की गई। आगमी सत्र के लिए सोनभद्र शाखा से मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, महामंत्री शिखर केडिया का चयन किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
मारवाड़ी युवा मंच के शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि मंच की बैठक में आगामी सत्र के लिए चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की गई। तथा आगमी कार्यक्रमों पे चर्चा की गई। जिसमे कैंसर स्क्रीनिंग शिविर, नवजात शिशुओं के लिए बेबी किट, मतदान के लिए जागरूकता अभियान, कपड़ा वितरण, होली मिलन समारोह, कार बिन वितरण, स्थाई वाटर कूलर की व्यवस्था जैसे कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
Advertisement (विज्ञापन)
शाखा सचिव शिखर केडिया ने कार्यक्रमों पे प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और पिछड़े वर्ग में अज्ञानता की वजह से नवजात शिशुओं में बहुत सारी बीमारियां तथा संक्रमण पैदा होने का डर रहता है जिसे ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा नवजात शिशुओं के लिए बेबी किट की व्यवस्था की गई है, जिसे मंच द्वारा सरकारी चिकित्सालयों में वितरित किया जाएगा तथा कपड़ा वितरण कार्यक्रम के लिए बताया की आसपास के गांव में जहां जरूरतमंद लोगों के पास जरूरी कपड़े नही है वहां उन्हें कपड़े उपलध कराए जाएंगे और विगत वर्षों की भांति होली पर्व पर इस वर्ष भी होली मिलन समारोह दिनांक–20/03/22, दिन–रविवार को राजस्थान भवन में श्याम बाबा के कीर्तन के कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने आगे कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को प्याऊ जल की बहुत समस्या होती है, भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा धर्मशाला चौराहे (घोरवाल बस स्टैंड के पास) हनुमान मंदिर पे वाटर कूलर लगाया जाएगा। जिससे राहगीरों और मंदिर पे आए भक्तो को ठंडे पानी की उपलब्धता से राहत मिल सकेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल ने बताया कि बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव पर भी चर्चा की गई जिसमे ज्यादा से ज्यादा मतदान करने पर जागरूकता फैलाने पर बात हुई। साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों को सफल बैठक के लिए बधाई दी एवं मोंटी थर्ड को सुंदर आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया।
Advertisement (विज्ञापन)
आयोजित बैठक में संरक्षक विजय कनोडिया, संस्थापक अध्यक्ष रवि अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कनोडिया, पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदीप खैतान, हिमांशु केजरीवाल, रमेश गोयल, विकास चौधरी, राकेश जालान, विनय अग्रवाल, डॉ० रोहित केडिया, तरुण केडिया, हर्षित चौधरी, सौरभ चौधरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
UP Election 2022: बुधवार को भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों की सूची जारी की है जिसमे रार्बट्सगंज से भूपेश चौबे और दुद्धी से रामदुलार गौड़ को व सेवापुरी से नीलरतन सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है।
Advertisement (विज्ञापन)जारी की गई 3 प्रत्याशियों की सूचीAdvertisement (विज्ञापन)
Bappi Lahiri Passed Away: बॉलीवुड से लता मंगेशकर के बाद एक और दुखद खबर सामने आ रही है, फेमस म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर बप्पी लाहिरी का निधन हो गया है
HIGHLIGHTS
फेमस म्यूजिक कंपोजर बप्पी लाहिरी का निधन
मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
बीते एक महीने से थे बीमार
नई दिल्ली: बॉलीवुड को डिस्को म्यूजिक देने वाले फेमस सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri Passed Away) का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार बप्पी लाहिरी कल रात घर पर थे और अस्वस्थ थे, जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया है.
69 की उम्र में हुआ निधन
बप्पी लाहिरी का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 69 वर्ष के थे. बप्पी लाहिरी को 1970-80 के दशक की शुरुआत की कई फिल्मों जैसे ‘चलते चलते’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘शराबी’ में लोकप्रिय गाने देने के लिए जाना जाता है. उनका आखिरी बॉलीवुड गाना ‘बंकस’ 2020 की फिल्म ‘बागी 3’ के लिए था.
क्या थी बीमारी
बता दें कि बप्पी लाहिरी एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई. लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को अपने घर आने के लिए बुलाया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं. OSA (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) की वजह से बीती रात उनका निधन हो गया.
ये था असली नाम
बता दें कि बप्पी लाहिरी (Bappi Lahiri) का असली नाम अलोकेश लाहिरी था. उनका जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था. इनके पिता का नाम अपरेश लाहिरी और मां का नाम बन्सारी लाहिरी है.
प्रतिदिन सैकड़ों की तादात में लोग भंडारे में ले रहे प्रसाद
कसारी रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा की कुटिया पर चल रहा भंडारा
Advertisement (विज्ञापन)
सोनभद्र। अयोध्या के परम पूज्य स्वामी कमल नयन दास जी महाराज एवम काशी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत महामंडलेश्वर शंकर पूरी जी महाराज के आदेशानुसार कसारी रामगढ़ स्थित भिखारी बाबा की कुटिया पर भंडारा प्रतिदिन शुरू कराया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
भिखारी भोले ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य एवम अजय कुमार मौर्य, भक्त बिरजू दास दान दाताओं के आशीर्वाद से 14 फरवरी 2022 दिन सोमवार से भिखारी बाबा के कुटिया पर गरीब, आदिवासी, भूले भटके जनों के लिए, गरीब बच्चों के लिए,भूख से तड़प रहे लोगों के लिए आजीवन लवकुश अन्न क्षेत्र चलाने का संकल्प लेते हुए शुरुआत की गई है। भिक्षुक भिखारी जंगली दास बाबा ने बताया कि काशी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत स्वामी शंकर पूरी जी महाराज के आदेश पर 14 फरवरी से प्रतिदिन भंडारा चलाने की शुरुआत हुई है।
Advertisement (विज्ञापन)
सैकड़ों लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। अब यह लवकुश अन्न क्षेत्र भंडारा सभी के सहयोग से आजीवन चलेगा। रेवती तिवारी, मनोज केशरी, सालिक राम साहू, पवन कुमार गुप्ता आदि ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
सिंगरौली, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली वनिता समाज द्वारा समाज कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं एवं महिलाओं, बच्चों तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए वर्ष भर विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में किरन सिंह, अध्यक्षा, संयुक्ता महिला समिति के विद्युत गृह के दौरे के अवसर पर गरीब, नि:शक्त एवं जरूरतमंद लोगों को मदद करने की भावना से आर्थिक रूप से कमजोर 30 बालिकाओं को उनके अध्ययन को सुविधा जनक को बनाने हेतु स्कूल बैग एवं अध्ययन सामाग्री प्रदान की गई।
Advertisement (विज्ञापन)
इसके साथ ही दो दिव्यांगों को व्हील चेयर, चार आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को साइकिल एवं सीएसआर द्वारा आर्मी डिफेंस प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी पाँच बालिकाओं को उपहार, ट्रैक सूट एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर किरन सिंह, अध्यक्षा, संयुक्ता महिला समिति, नई दिल्ली ने कहा कि एनटीपीसी की संस्कृति में सामाजिक विकास समाहित है एवं हमें मानवीय मूल्यों के अनुरूप सामाजिक विकास को निरंतर गति प्रदान करते रहना है। कार्यक्रम में वाणी रमेश बाबू, संयुक्ता महिला समिति, नई दिल्ली, श्रीमती उमा त्रिपाठी, संयुक्ता महिला समिति, नई दिल्ली, श्रीमती करबी सेन, अध्यक्षा उत्तरा महिला मण्डल, लखनऊ, श्रीमती जयिता गोस्वामी अध्यक्षा, वनिता समाज, एनटीपीसी सिंगरौली ने अपने विचार व्यक्त किए एवं उपस्थित जनों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में आस पास के जरूरतमंद एवं उनके अभिभावक सम्मलित हुए।
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील मुख्यालय के आस पास के गावों में निवास करने वाले लोगो का पैसा समयावधि पूर्ण होने के बाद भी नही मिल रहा है। जिससे लोग तनाव में जीवन व्यतीत करने को विवश है। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि से लोगों ने आपबीती सुनाई और कहा कि दुद्धी में स्थित सहारा इंडिया बैंक में एजेंटो के माध्यम से आवर्ती जमा खाता में पैसा जमा कराया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसमें लोगों ने भविष्य को सुरक्षित रखने के हिसाब से पैसा जमा किया। लेकिन समयावधि पूर्ण होने के एक – दो वर्ष बाद भी पैसे का भुगतान नही हो रहा है। पकरी गाँव के सत्य नारायण, पवन कुमार, धोरपा के दिलीप गुप्ता ने बताया कि हमलोगों का पैसा दो दो लाख रुपये जमा है।
Advertisement (विज्ञापन)
एक वर्ष पूर्ण होने के बाद भी अभी तक भुगतान नही हो रहा है। जिससे हम लोग परेशान है। रात को नींद नहीं आती हैं। डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने लोगों को आश्वस्त किया कि ऊपर के अधिकारियों से बात कर कुछ न कुछ उपाय निकाला जायेगा और बात नहीं बनेगी तो धरना प्रदर्शन के माध्यम से हल निकाला जायेगा।
सोनभद्र। जिला अस्पताल परिसर स्थित 200 बेड के जच्चा-बच्चा अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिला की सोमवार की देर रात मौत हो गई। परिवार के लोगों का आरोप है कि प्रसव के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे पेट के अंदर कोई नस कट गई, इसके चलते अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और प्रसव के कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप परिवार के लोग मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने और लापरवाही मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शव के साथ अस्पताल में ही जमे रहे। उधर, जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्या की अगुवाई में पहुंचे लोगों ने भी प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया और अस्पताल प्रबंधन से नाराजगी जताई।
Advertisement (विज्ञापन)
बताते चले कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के करारी गांव निवासी गायत्री देवी (28) को परिवार वाले सोमवार की दोपहर प्रसव के लिए जिला अस्पताल परिसर स्थित जच्चा बच्चा अस्पताल लाए थे। वहां, प्रसव के कुछ देर बाद से ही उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई। देर रात परिवार वालों को महिला की हालत गंभीर बताते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
परिवार के लोग जब उसे वाराणसी लेकर पहुंचे, तो वहां के चिकित्सक ने पेट के अंदर कोई नस कट जाने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव होने और इसके चलते पहले ही मौत हो जाने की बात कह कर लौटा दिया। इसके बाद परिवार जन शव लेकर, वापस जच्चा बच्चा अस्पताल पहुंचे और महिला के मृत्यु प्रमाण पत्र की मांग की। इस पर वहां मौजूद कर्मियों ने मौत से पहले रेफर किए जाने के बाद कहकर प्रमाण पत्र देने से इंकार कर दिया। वहीं, परिवार के लोगों का कहना था कि प्रसव के दौरान की गई लापरवाही के चलते उसकी मौत हुई है, इसलिए मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।