जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव का डाला के पत्रकारों ने किया स्वागत
मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास की ओर से डाला के प्रकारों का किया गया सम्मान
डाला, सोनभद्र। स्थानीय नगर क्षेत्र स्थित तिवारी कटरा में शनिवार को मीडिया फोरम ऑफ इंडिया (न्यास) के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गई। बतौर मुख्य अतिथि पुरोधा पत्रकार व मीडिया फोरम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के इस लोकतंत्र के महापर्व में पत्रकार निष्पक्ष होकर अपनी लेखनी का प्रयोग करें ताकि मीडिया पर लोगों का विश्वास कायम रहे और उसकी मर्यादा कायम रहे। वही अध्यक्षता कर रहे।
Advertisement (विज्ञापन)
फोरम के जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव ने संगठन की मजबूती के लिए पत्रकारों से एकता बद्ध होकर काम करने की अपील की। इस दौरान संगठन से जुड़े पत्रकारों ने नए अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें यह विश्वास दिलाया कि संगठन की मजबूती के लिए वह हर कदम पर एकता का परिचय देते हुए काम करेंगे।
आयोजित बैठक में पत्रकार राजवंश चौबे, जगदीश तिवारी, अभिषेक शर्मा, शिवप्रकाश शुक्ला और नीरज पाठक को मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास की ओर से ‘पत्रकार गौरव’ की मानद उपाधि देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राकेश शरण मिश्र, मनोज कुमार तिवारी, रामजी दुबे आदि मौजूद रहे।
सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व मा.जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव प्रथम के आदेशानुसार आज डीएलएसए के पूर्ण कालिक सचिव पंकज कुमार ने जिला कारागार गुरमा का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरकों, पाकशाला एवं चिकित्सालय की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव पंकज कुमार ने बंदियों को विधिक जानकारी व आगामी लोक अदालत के बारे में बताया गया। साथ ही उन्होंने बैरकों, तथा चिकित्सालय में निरंतर स्वच्छता बनाए रखने पर जोर देने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रोटी, चावल, दाल व सब्जी मेन्यू के अनुसार बनाने को कहा। महिला बंदियों को पौष्टिक भोजन, साथ रह रहे बच्चों के लिए दूध और शिक्षा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जेल में स्थापित लीगल ऐड क्लीनिक का निरीक्षण किया।
Advertisement (विज्ञापन)
विधिक जागरुकता शिविर में कहा कि यदि किसी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकता है। यदि किसी बंदी को अपने मामले में पैरवी की आवश्यकता हो तो वह निशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते है।इस दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक जेपी द्विवेदी व जेलर व चिकित्साधिकारी डॉ. एपी सिंह मौजूद रहे।
सोनभद्र। असुविधा पत्रिका परिवार द्वारा हर्ष नगर स्थित कार्यालय पर साहित्यिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी,वरिष्ठ साहित्यकार ओम धीरज को असुविधा पत्रिका के संपादक, उपन्यासकार- कथाकार रामनाथ “शिवेंद्र”एवं विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक, वरिष्ठ साहित्यकार दीपक कुमार केसरवानी द्वारा पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के आयोजक रामनाथ शिवेंद्र ने कहा कि-“समाज में कुछ ऐसे विलक्षण व्यक्ति होते हैं जो अपनी विलक्षण व्यक्तित्व कृतित्व के लिए जाने जाते हैं उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा में अधिकारी रहते हुए अनेक जनपद में बतौर एसडीएम और एडीएम पद रहते हुए वाराणसी के अपर जिला अधिकारी (प्रोटोकॉल व पर्यटन) के पद से सेवानिवृत्त हुए और आप द्वारा बेघर हुए अलाव (गीत संग्रह) सावन सूखे पांव (गीत संग्रह) बंधे नाव किस ठांव (गीत संग्रह) सजातो येन जातेन (भरथरी के तीनों स शतकोंका हिंदी अनुवाद) कब तक प्रकाशन हो चुका है।
Advertisement (विज्ञापन)
विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर देश ट्रस्ट के निदेशक एवं सोनघाटी पत्रिका के प्रधान संपादक दीपक कुमार केसरवानी ने उनकी अन्य कृतियों पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-” रेत में बहता जल (1997) यादें अतीत की (2001) पूर्वांचल की माटी (2002) गोमती के स्वर (2004) लोकगीत नई दस्तक (2009) नवगीत के नए प्रतिमान (2012) शब्द आयन (2012) गीत बसुधा (2013) इत्यादि पुस्तकों में धीरज जी की रचनाएं प्रकाशित हो चुकी है। आलोचना कृति गीत का आकाश (2010) में एक प्रतिनिधि गीतकार के रूप में चयन। आपके द्वारा साक्षर सुमन(36 कवियों की रचनाओं का संकलन) चंदौली: कल और आज (दस्तावेजी स्मारिका सबके दावेदार इस साहित्यिक पत्रिका में सलाहकार संपादक, शब्दिता रहे ( परामर्शदाता मंडल के सदस्य) अक्षर आरसी (साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था जौनपुर) संस्थापक संरक्षक अपने पैतृक गांव में पुस्तकालय का संचालन वर्तमान समय मे जारी है।
Advertisement (विज्ञापन)
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा जयशंकर प्रसाद पुरस्कार, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा निराला पुरस्कार, हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग द्वारा साहित्य महोपाध्याय मानद उपाधि, पंडित श्री कृष्ण तिवारी साहित्य सम्मान, लेखक स्मृति साहित्य श्री सम्मान, श्री शिव बहादुर सिंह भदौरिया स्मृति गीत सम्मान, महाप्राण निराला सम्मान, पंडित श्याम लाल पांडे स्मृति सम्मान, सरस्वती सम्मान, पंडित लक्ष्मी नाथ मिश्र सम्मान, संगम सृजन सम्मान, लोक रस सम्मान, हिंदी गौरव सम्मान, पहरूवा सम्मान, साहित्य शिरोमणि की उपाधि कर चुके हैं।
Advertisement
वही अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में ओम धीरज ने कहा कि-“हम लोगों से सुनते चले आए हैं कि हमारे पास समय नहीं है, हम बहुत व्यस्त हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है जहां चाह वहां राह है, जीवन के चिकने, कंकरीले, पथरीले मार्ग पर चलते हुए मुझे जीवन में बहुत से खट्टे मीठे अनुभव हुए हैं जिसका संकलन मैंने अपनी काव्य कृति और गद्य कृतियों में किया है। अब हमारे लेखन का उद्देश्य है कि वाराणसी मंडल, विंध्याचल मंडल व अन्य जनपदों के वरिष्ठ साहित्यकारों के व्यक्तित्व, कृतित्व को उजागर करती हुई एक कृति की रचना की जाए जिसके माध्यम से उस क्षेत्र का इतिहास, भूगोल, पुरातत्व, साहित्य, कला, संस्कृति उनके जीवन वृत्त के माध्यम से संकलित हो सके। इस अवसर पर साहित्यकार, पत्रकार व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Bio CNG Plant Indore: इस नए बायो CNG प्लांट की मदद से इंदौर शहर साल में एक लाख 30 हजार टन कार्बन डाइ आक्साइड उत्सर्जन कम करेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इंदौर में बने एशिया के इस सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट गोबर-धन का वर्चुअल तरीके से लोकार्पण किया है.
HIGHLIGHTS
जोर पकड़ रहा है भारत का वेस्ट टू वेल्थ मिशन
प्रधानमंत्री मोदी ने किया CNG प्लांट का लोकार्पण
भारत के दूसरे शहर भी स्वच्छ बनेंगे: PM मोदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इंदौर (Indore) में बने एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट गोबर-धन का वर्चुअल तरीके से लोकार्पण किया है. आपको बता दें कि स्वच्छता के नवाचारों को लेकर इंदौर बीते 5 सालों से स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर 1 के ताज पर अपना कब्जा ब हुए हैं.
इंदौर शहर में तैयार हुए एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट (Bio CNG Plant) का लोकापर्ण स्वच्छता के नवाचारों में एक मील का पत्थर साबित होगा. ट्रेचिंग ग्राउंड में 550 टन गीले कचरे से 17500 किलो बायो सीएनजी तैयार करने वाले ‘गोवर्धन बायो सीएनजी प्लांट’ का शुभारंभ हो गया है.
प्लांट की खासियत
इस प्लांट के जरिए एक साल में 1 लाख 30 हजार टन कार्बन डाइ आक्साइड के उत्सर्जन को कम किया जा सकेगा. इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, CM शिवराज सिंह चौहान भी वर्चुअली शामिल हुए. आयोजन में शहर के सांसद शंकर लालवानी, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया समेत शहर के गणमान्य नागरिक और अधिकारी मौजूद रहे.
तीन शहरों में जीरो लैंडफिल मॉडल
देश में रायपुर समेत तीन शहरों में ऐसी तैयारी की गई है कि ज्यादा से ज्यादा कचरा रिसाइकिल हो ताकि वहां लैंडफिल के ऊंचे उंचे पहाड़ बनने जैसी नौबत न आए. इस दिशा में मोबियस फाउंडेशन के प्रयासों की कामयाबी का जिक्र करते हुए एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई. धीरे देश के बाकी शहरों में भी ऐसे बायो सीएनजी प्लांट लगेंगे और वो भी स्वच्छता के क्षेत्र में ऐसे कदम उठाकर आगे बढ़ सकेंगे. इस सिलसिले में मुस्कान ज्योति नामक संगठन जो उत्तर प्रदेश में कचरे का प्रबंधन कर रहा है उसके प्रयासों को भी वीडियो फिल्म के जरिए दिखाया गया.
इंदौर की तारीफ
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लगातार पांच साल तक स्वच्छता सर्वे में अव्वल आने पर इंदौर शहर और उसके लोगों की तारीफ की है. इंदौर का ये बायो सीएनजी प्लांट एशिया का सबसे बड़ा प्लांट है. पीएम मोदी का कहना है कि इस नए प्लांट से इंदौर में साफ सफाई के काम में और तेजी आएगी और इंदौर दूसरे शहरों को भी प्रेरणा देगा.
CM शिवराज ने बताया वर्किंग मॉडल
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा, ‘इंदौर के लोगों को बधाई देता हूं. इंदौर देश का अकेला शहर है जो 6 तरह के कचरे को अलग करता है. यहां 20 से ज्यादा बाजार जीरो वेस्ट जोन बने हैं. यहां नदियों को पुर्नजीवित किया जा रहा है. PM नरेंद्र मोदी के मंत्र के साथ भोपाल, जबलपुर और रीवा भी इसी ओर बढ़ रहे हैं.’
इस प्लांट में गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी. इस प्लांट में बैक्टीरिया तैयार करने में गोबर का इस्तेमाल करेंगे, किसानों से गोबर खरीदा जाएगा. प्लांट में सौर उर्जा का उपयोग करेगा. यह प्रोजेक्ट इस तरह आम के आम गुठलियों के दाम की कहावत को सच साबित कर रहा है.
25 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद होगी
अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को मिलेगीस
ाढ़े दस वर्ष पूर्व बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का मामला
सोनभद्र। साढ़े दस वर्ष पूर्व 15 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नम्बर-3 सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी अमरनाथ को 10 वर्ष की कैद एवं 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जबकि दोनों महिलाओं को प्रोवेशन पर छोड़ दिया गया। वहीं पीड़िता को अर्थदंड की आधी धनराशि मिलेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
अभियोजन पक्ष के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 3 अगस्त 2011 को एसपी को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बभनियाव गांव निवासी अमरनाथ ने 6-7 माह से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा और बेटी को दूसरे से बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। इस कार्य में अमरनाथ की मां प्रभावती व धनेश्वरी का सहयोग रहा।
Advertisement (विज्ञापन)
इस तहरीर पर एसपी के निर्देश पर पन्नूगंज पुलिस ने 4 अगस्त को अमरनाथ समेत तीन के विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज किया था। मामले की विवेचना करने पर पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में अमरनाथ समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल किया था।
Advertisement (विज्ञापन)
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी अमरनाथ को 10 वर्ष की कैद एवं 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जबकि दोनों महिलाओं को प्रोवेशन पर छोड़ दिया गया। वहीं अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।
डाला, सोनभद्र। चौकी क्षेत्र डाला के ओबरा मोड़ स्थित लालबत्ती के पास झुग्गी झोपड़ी लगा कर जीविकोर्जन करने वालें दूकानदारों के दुकान को अराजकतत्वों द्वारा उजाड़ दिया गया। गरीब दुकानदार परेशान है।
Advertisement (विज्ञापन)
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की देर रात में डाला स्थित ओबरा मोड़ लालबत्ती के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री बाउंड्री से सटे सड़क पर वर्षों से झोपड़ी में दुकान लगाकर जूता चप्पल सिलाई, सैलून, सिलाई की दुकान चलाकर अपनी जीवकापार्जन कर रहे थे, जो बिती रात में कुछ अराजकतत्वों ने गरिबों के मड़ई स्थित दुकान को उखाड़ कर फेंक भाग निकले और जब लोगों की नजर सुबह पड़ी तो तरह तरह की चर्चा होने लगी।
Advertisement (विज्ञापन)
वही गरीब दुकानदारों के होश उड़ गए जिसको लेकर दुकानदारों की कहना है हम सब एक- एक रूपए जोड़कर दुकान को बनाए थे और इसी से हमलोगों के परिवारों का जीविकोपार्जन चलता था। लेकिन अब तो सब उजड़ गया, अब हम क्या करें। इस संबंध में स्थानियों में चर्चाएं बना हुआ है कि इन गरिबों के साथ जिसने भी किया वो गलत किया। वही गरीबों की दुकान उजड़ जाने के बाद कम्पनी द्वारा दूबारा दुकान लगाने को मना किया जा रहा था।
Advertisement (विज्ञापन)
इस संबंध में व्यापार मण्डल अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि चुनावी माहौल में कम्पनी द्वारा गलत किया जा रहा हैं, लेकिन हमने बात की हैं, दुकान इनकी वही रहेंगे।
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी नगर के वार्ड नंबर 3 अमवार रोड पर शुक्रवार की अपराहन संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर खड़ी कार धू-धू कर जलने लगी।कार ड्राइवर शिवलोचन ने बताया कि कार मालिक अनिल अग्रहरि ने निमियाडीह से दुद्धी के लौवा नदी मंदिर पर एक शादी समारोह में अपने सहयोगियों को लेकर भेजा था।
Advertisement (विज्ञापन)
दुल्हन व एक ढाई वर्षीय बालक निखिल पुत्र चंदन कुमार झारखंड को बैठा कर अमवार रोड इच्छिता पुरम के पास स्थित ब्यूटी पार्लर लेकर आया था। इंडियन बैंक शाखा अमवार के समीप गाड़ी खड़ा करने के बाद बच्चे को गाड़ी में ही छोड़ दुल्हन ब्यूटी पार्लर में गई।
Advertisement (विज्ञापन)
अचानक कार से उठती धुआं को देखकर भागता हुआ जब तक ड्राईवर कार के पास पहुंचता, कार में तेजी से आग पकड़ लिया और देखते ही देखते सामने धू-धू कर जलने लगी। रहवासियों और राहगीरों की मदद से पानी डालकर जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
Advertisement (विज्ञापन)
झुलसे बालक को प्राथमिक उपचार मुहैय्या करा कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डॉ संजीव ने बताया कि 27 फीसदी जला बच्चे को देख जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में बेहतर इलाज के लिए भेजा गया।
सोनभद्र। महर्षि बाल्मीकि सेवा संस्थान द्वारा गुरुवार को जनपद मुख्यालय स्थित वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर के आवास पर उन्हें सम्मानित किया गया। महर्षि बाल्मीकि सेवा संस्थान के मार्गदर्शक व संयुक्त क्षेत्र सेवा प्रमुख उ. प्र./उत्तराखंड राधेश्याम त्रिपाठी व विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष व रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय द्वारा लिखित सम्मान पत्र श्री त्रिपाठी द्वारा पढ़ के सुनाये जाने के साथ ही प्रदान किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
श्री शेखर को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। श्री त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 7 फरवरी 2022 को आयोजित कार्यक्रम में पिछले पांच दशक से भी अधिक समय से साहित्य, राजनीति व समाज सेवा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दे रहे श्री शेखर को सम्मानित किये जानें का निर्णय लिया गया था। लेकिन अस्वस्थता के कारण श्री शेखर उपस्थित नहीं हो पाए थे। संस्थान द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि श्री शेखर को उनके आवास पर जाकर ही सम्मानित किया जाएगा।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी क्रम में आज यह कार्यक्रम आयोजित है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेन्द्र नाथ शुक्ल पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार चौबै, वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र, जगदीश पंथी, चन्द्रभान राय, राकेश शरण मिश्रा, प्रदुम्न त्रिपाठी, अमरनाथ अजेय, सुशील राही, किसान नेता चन्दभूषण पाण्डेय, विजय विनीत, दिलीप सिंह, दीपक कुमार केसरवानी, काग्रेंस के कार्यवाहक अध्यक्ष फरीद अहमद, अरविंद सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
डाला, सोनभद्र। सीएम योगी ने खनन विभाग को यह सोच कर अपने पास रखा था कि खनन में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे । लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से अवैध खनन व परिवहन को लेकर जिले के अफसरों में आपसी खींचातान व तालमेल की कमी देखी जा रही है, उससे साफ हो चला है कि जिले में खनन माफियाओं का सिंडिकेट कितना मजबूत है।
Advertisement (विज्ञापन)
वही ड्यूटी में लगे अधिकारियों का नया खेल चालू हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ओवरलोड को लेकर खनिज बैरियर फिर चालू किया गया ताकि अवैध खनन व ओवरलोड परिवहन पर अंकुश लगाया जा सके। लेकिन वही ड्यूटी में लगे अधिकारियों का नया खेल चालू हो गया। हम आपको बता रहे हैं, जहाँ ओवरलोड बालू लदे वाहनों के खिलाफ बुधवार/ बृहस्पतिवार की पूरी रात चेकिंग अभियान चलता रहा, पर सूत्रों की माने तो सुविधा शुल्क के साथ गाड़ियाँ अधिकारी के चेक पोस्ट पर मौजूदगी के दौरान निकलती रही।
Advertisement (विज्ञापन)
चौकी क्षेत्र के बाड़ी में बने 2 नंबर खनिज बैरियर पर जहाँ ओवरलोड गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगाने को लेकर पुलिस ने सैकड़ो ओवरलोड बालू लदे वाहनों को पकड़ा। वही बुधवार / बृहस्पतिवार को जिम्मेदार के चहलकदमी के बाद भी ओवरलोड बालू की गाड़िया बैरियर की सेटिंग के दौरान बिना रोकटोक जाती रही।
Advertisement (विज्ञापन)
आपको बता दें कि गाड़ी पास कराने को लेकर एक सप्ताह पूर्व 6 नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमे भी किये गए थे। लेकिन बैरियर पर बैठे जिम्मेदार लोगों द्वारा खेल शुरू हो गया। जिम्मेदारों की मौजूदगी में ओवरलोड परिवहनों को छोड़ा जाना यह खनन विभाग के अधिकारियों पर सवालिया निशान खड़ा करता हैं।
विण्ढमगंज, सोनभद्र। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के रीवां राची राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर भारतीय इंटरमीडिएट कालेज के खेल मैदान के ठीक सामने शुक्रवार को आटो व पिकअप में टक्कर हो गई। इससे आटो में सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को विण्ढमगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
दोपहर करीब 12 बजे एक सवारी भरी आटो की पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होने से आटो में सवार 50 वर्षीय रामधारी, 26 वर्षीय विनीता देवी निवासी कोटा, 60 वर्षीय नागनाथ निवासी नेरुइयादामर थाना कोन को गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उठाकर सड़क किनारे बैठाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विण्ढमगंज भिजवाया।
Advertisement (विज्ञापन)
दुर्घटनाग्रस्त आटो व पिकअप को थाने पर भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से आटो व पिकअप चालक फरार हो गए हैं। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विण्ढमगंज पर किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डा. सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि विनीता देवी व नागनाथ को गंभीर चोट लगी है, जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
रामधारी के पैर व हाथ की हड्डी टूट गई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि आए दिन बार्डर से सटे झारखंड के टेंपू चालकों की तरफ से बूटबेढ़वा पंचायत भवन के पास दर्जनों की संख्या में आटो लगाकर यात्रियों को बैठाने के चक्कर में आगे पीछे करते हैं। सड़क की पटरी पर आटो खड़ा होने के चलते आए दिन दुर्घटना होती रहती है।