विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई सम्पन्न

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे के डीसीएफ कालोनी के एक निजी होटल में विश्व हिंदू परिषद की बैठक जिला संयोजक संदीप गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री अम्बरीश जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत में तीर्थ यात्रा करना हो तो प्रयागराज व अयोध्या में जाइये। राष्ट्रवादी शक्तियों को मजबूत करिए। केंद्र व राज्य की सरकार हिन्दू सरकार है। अपने निजी स्वार्थों को छोड़कर सभी हिंदुओ को एक साथ होकर हिंदुओ को एक होने की जरूरत है। इस अवसर पर राजेश सिंह विभाग मंत्री, सतीश त्रिपाठी विभाग संगठन मंत्री, राकेश श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष, नंदलाल अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement
  • Advertisement

विहिप ने लोगो को मतदान के लिए किया जागरूक

Advertisement (विज्ञापन)

ओबरा, सोनभद्र। विधानसभा ओबरा में विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार द्वारा चयनित प्रखंड चोपन के ग्रामसभा बोराडी टोला में राष्ट्रवाद और हिंदू समाज के हित के लिए हिंदू समाज से अधिकाधिक मततदान करने के लिए प्रेरित करते हुए विहिप के प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी व प्रांत परावर्तन प्रमुख जनार्दन वैसवार अन्य कार्यकर्ताओं के साथ समाज से आग्रह किया। कि वर्तमान सरकार ने पूरे विश्व को यह बता दिया कि भारत सर्वधर्म समभाव वाला देश हैं जिसमे हिन्दुओ की बहुलता हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पूर्व सभी राजनीतिक दल एक वर्ग विशेष को साधने तथा उनके हित की चिंता में कार्य रहते थे वर्तमान सरकार ने सबका साथ सबका विकास के नारा को धरातल पर उतारा है इसलिए हिंदू समाज उसी दल को मतदान करें जिस दल ने कश्मीर की समस्या का समाधान किया अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण किया तथा हिंदू समाज के सभी पौराणिक स्थलों का विकास किया।प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया। विकास की गंगा बहाते हुए प्रदेश को नई दिशा देने का प्रयास किया है। पहले मतदान फिर जलपान करे।

  • Advertisement

हत्या का प्रयास: दोषी अयोध्या को 7 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 20 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद
  • अर्थदंड की आधी धनराशि चोटहिल को मिलेगी

सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नम्बर-3 सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी अयोध्या खरवार को 7 वर्ष की कैद एवं 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं चोटहिल खेम सिंह को अर्थदंड की आधी धनराशि मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक पिपरी थाना क्षेत्र के मूर्धवा गांव निवासीनी आशा देवी पत्नी ठाकुर सिंह ने 27 मार्च 2018 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसका देवर खेम सिंह उसके घर पर आराम कर रहा था तभी करीब एक बजे दोपहर में एक व्यक्ति आया और कहा कि गाड़ी लेकर चलो सामान पहुंचाना है।

Advertisement (विज्ञापन)

जब देवर ने पूछा कि कहां पर तो बताया गया कि दशरथ प्रधान के घर के पास। जब देवर गाड़ी लेकर चला गया तो कुछ देर बाद सूचना मिली कि देवर का किसी से झगड़ा हो गया है। जब दशरथ प्रधान के घर गई तो पता चला कि देवर खेम सिंह हिंडाल्को अस्पताल में है। जिसे दशरथ प्रधान का लड़का अयोध्या खरवार निवासी मूर्धवा ने गड़ासा से प्रहार कर गम्भीर चोट पहुंचाया है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस तहरीर पर पिपरी पुलिस ने अयोध्या खरवार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया था। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में अयोध्या खरवार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी अयोध्या खरवार को 7 वर्ष की कैद एवं 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की आधी धनराशि चोटहिल को मिलेगी।

  • Advertisement

लापरवाह विवेचक राजेश यादव के विरुद्ध होगी कार्रवाई

HIGHLIGHTS

  • फूलन देवी साक्ष्य के अभाव में बरी
  • ओमप्रकाश हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्रा की अदालत ने मंगलवार को ओमप्रकाश हत्याकांड के मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी फूलन देवी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया, वहीं लापरवाह विवेचक राजेश यादव के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया है ।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक म्योरपुर थाना क्षेत्र के पिपरहवा टोला कुदरी गांव निवासी राम प्यारे पुत्र वीर शाह ने 2 सितम्बर 2017 को चोपन थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसका बेटा ओमप्रकाश चोपन थाना क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता था और किराए के मकान में रहता था। 20 अगस्त 2017 को मकान मालिक सुशील ने बताया कि ओमप्रकाश की लाश कमरे में पड़ी है। तथा अंदर से कुंडी बंद थी। एक महिला फूलन देवी 5-6 माह से ओमप्रकाश के साथ रहती थी। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया और पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक राजेश यादव ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर विवेचक राजेश यादव द्वारा अपने बयान में घटना का समर्थन न करने पर कड़ा रुख अपनाते हुए लापरवाह विवेचक राजेश यादव के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को आदेश की प्रति भेजकर आदेशित किया है कि लापरवाह विवेचक राजेश यादव चाहे जिस जिले में तैनात हो वहां के एसपी को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है। वहीं आरोपी फूलन देवी को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त करार दिया।

  • Advertisement

भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन का हुआ आयोजन

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। मंगलवार को ओबरा नगर के राम मंदिर प्रांगण में भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन हुआ। यह सम्मेलन विधायक संजीव सिंह गौड़ के नेतृत्व हुआ। सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वही कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सतीश पांडे द्वारा किया गया।

  • Advertisement

आज की तारीख का गजब संयोग, 22-02-2022 आगे या पीछे से देखने पर आएंगे एक ही नंबर

Palindrome and Ambigram date: इस तिथि की एक विशेष तिथि होती है. विशेष रूप से आज की तारीख पॉलीड्रोम के साथ-साथ एंबिग्राम भी है. पॉलीड्रोम, एंबिग्राम क्या है? आइए जानते हैं.

HIGHLIGHTS

  • आज की तारीख का है गजब संयोग
  • ऐसा संयोग अब दो सौ साल बाद बनेगा
  • पहले भी देखे जा चुके हैं ऐसे तारीख

हर दिन एक नया दिन होता है, लेकिन कुछ तारीख बेहद खास होते हैं. हम किसी त्योहार या फिल्म की रिलीज की तारीख के बारे में बात नहीं कर रहें, बल्कि यह तारीख में आने वाली संख्याओं के बारे में है. महीने में आने वाली तारीखों की संख्याएं काफी मायने रखी जाती हैं. आज की तारीख बेहद खास है. आज 22 फरवरी, 2022 की तारीख है. यह तारीख नजदीक आते ही सोशल मीडिया उत्साह से भर गया, क्योंकि इस तारीख के सभी नंबर 2 से हैं, यानी 22.2.22. यूजर्स ने इसे Twosday (दो नंबर वाला टूजडे) नाम दिया है. कमाल का संयोग है कि यह तारीख मंगलवार को पड़ी है.

आज की तारीख का है गजब संयोग

आज की तारीख 22 फरवरी 2022 है. समान संख्या की दृष्टि से यह ‘22022022’ है. यह तिथि एक जैसी दिखती है चाहे आप इसे बाएं से दाएं या फिर दाएं से बाएं कैसे भी पढ़ें. इसलिए यह सबसे दुर्लभ तिथि है. एक तारीख जो फिर से दिखाई नहीं देगी. यह पॉलीड्रोम तिथि है और इसमें एक और विशेषता है कि यह एक एंबिग्राम तिथि (Palindrome and Ambigram date) भी है. इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप इस तारीख को उल्टा पढ़ भी लें तो भी अंक वही रहेंगे.

इस तिथि की एक और विशेषता यह है कि कुल अंकों में केवल 2, 0 ही अंक हैं. आठ अंकों वाली इस तारीख में छह 2 अंक और दो 0 अंक हैं. इस दिन को ‘TWOS Day’ के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह ज्यादातर दो अंकों का होता है. आज दोपहर दो घंटे 22 मिनट और 22 सेकंड का भी संयोग को जोड़ा जा सकता है.

ऐसा संयोग अब दो सौ साल बाद बनेगा

अब ऐसी तारीख का संयोग दो सौ साल बाद बनेगा, जब तारीख 2.22.2222 होगी. उसकी आगे की पीढ़ी को ऐसी तारीख के लिए 20,000 साल का इंतजार करना पड़ेगा, जब 22 फरवरी 22222 होगी. ऑस्ट्रेलिया और जापान जैसे देश सबसे भाग्यशाली हैं, क्योंकि उन्होंने सबसे पहले इस तारीख को अनुभव किया है क्योंकि इन देशों में सुबह सबसे पहले होती है.

पहले भी देखे जा चुके हैं ऐसे तारीख

सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, एक दशक से भी अधिक समय पहले हमने 11.1.11 और 11.11.11 के साथ ऐसे दो दिन देखे थे. इस सदी में इसी तरह के पैटर्न वाले दिन रहे हैं, जैसे कि 02.02.02 और 12.12.12. वहीं 11 वर्षों में हमें थ्रीडे (3.3.33) और उसके बाद के 11 साल बाद (4.4.44) जैसे दिन देखने को मिलेंगे. निःसंदेह 100 वर्षों के बाद 22.2.22 होगा, लेकिन वर्ष 2100 होने के कारण इसे शून्य या 2022 के समान नहीं गिना जाएगा.

घोटाले की शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं होने से आक्रोश

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़ा में पिछले पंचवर्षीय में करीब 4 लाख रुपये घोटाले तथा अधूरे पड़े कार्यो का मामला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। घोटाले का मामला सामने आने के बाद सम्बंधित ग्राम विकास अधिकारी ने कार्य कराकर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया।

Advertisement (विज्ञापन)

लेकिन ग्रामीणों के कड़े विरोध के कारण काम नहीं हो सका। मगर आज से दो साल पहले जिस तरह कागज पर काम और एम वी दिखाकर लगभग 4 लाख रुपये डकार लिए गए, उससे पंचायत विभाग के विकास कार्यों को लेकर गम्भीर सवाल खड़े होने लगे हैं, तो दूसरी तरफ ग्रामीणों के शिकायत के बाद भी जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा लगभग 20 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से आक्रोशित शिकायतकर्ता अब मंडलायुक्त का दरवाजा खटखटाने का मन बना चुके हैं।जबकि पंचायत उक्त घोटाले को कार्य कराकर पर्दा डालने में जुटा हुआ है।

Advertisement (विज्ञापन)

शिकायतकर्ता अमर नाथ यादव अन्य लोगों ने बताया कि वर्ष 2020 में ही ग्राम पंचायत टेढ़ा में तीन चबूतरे सहित एक सीसी रोड का निर्माण हो चुका है। जिसमें मनबोध के घर के पास चबूतरा निर्माण के लिए 13 अप्रैल 2020 को पंचानबे हजार पांच सौ तीस रुपये तथा रघुवीर भुइयां के घर के पास चबूतरा निर्माण के लिए एक लाख उन्नीस हजार सात सौ अनठावन रुपये जबकि प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में चबूतरा निर्माण के लिए एक लाख तेईस हजार पांच सौ नब्बे रुपये 16 अप्रैल 2020 को ही निकाल लिया गया। जबकि जमीन पर कार्य के नाम पर कुछ नहीं है। जब ग्रामीणों की इस डिजिटल घोटाले की जानकारी हुई तो दंग रह गए।

Advertisement (विज्ञापन)

ग्रामीणों ने घोटाले की शिकायत जिला पंचायत राज अधिकारी के यहां 27 जनवरी 2022 किया था। जिस क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी ने 29 जनवरी 2022 को गांव का दौरा किया।जहां घोटाले के जांच में मौके पर कोई भी कार्य नही पाया गया।जिला पंचायत राज अधिकारी ने 31 जनवरी 2022 को तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। शिकायत कर्ता का कहना है कि पखवाड़े भर बाद भी कोई कार्यवाही नहीं किया जाना चिंता का विषय है। इसलिए अब हमलोग घोटाले की शिकायत मंडलायुक्त के यहां करेंगे।

  • Advertisement

ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज की बैठक संपन्न

दुद्धी, सोनभद्र। ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज का ब्लॉक व गांव स्तर पर गठन/विधानसभा चुनाव की रूपरेखा/जन जागरूकता अभियान को लेकर शिव मंदिर चकसानी चैनपुर बभनी में रामसहाई रौनियार (जिला उपाध्यक्ष) ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन व नेतृत्व श्याम बिहारी गुप्ता ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामसहाई रौनियार ने कहा कि रौनियार वैश्य समाज आज पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। गांव गाव में बैठक कर लोगों को जागरूक व जनसंपर्क कर ब्लॉक स्तर पर टीम का गठन किया जा रहा है, ताकि समाज के लोग सक्रिय हो सके और उनका हक व अधिकार मिल सके।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में समाज के लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अब समाज के लोगों की अनदेखी व उत्पीड़न करने वालों की खैर नहीं। समाज के लोग पूरी तरह से जागरूक व सक्रिय हो चुके हैं। समाज के लोगों का उत्पीड़न अब समाज के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। उक्त अवसर पर बीगन राम, कृष्ण मुरारी, भगवान दास, अवधेश कुमार, रामस्वरूप, बलराम, विनोद कुमार, शंभु, नागेंद्र एवं अनिल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

बहुजन समाज पार्टी कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी, सोनभद्र। विधान सभा 403 दुद्धी में चल रहे चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपने अपने प्रचार प्रसार में जोरो सोरो से लगे हुए है। उसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय का उदघाटन महुली में बसपा के विधानसभा 403 दुद्धी के प्रत्याशी हरि राम चेरो ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मनोज भारती, अनिल, विमला देवी सहित बहुजन समाज पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बसपा के कार्यालय खुलते ही बसपा के समर्थकों में एक उत्साह खुशी नजर आयी।

  • Advertisement

निराश्रित व आवश्यकता वाले बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण के लिए प्रस्ताव आमंत्रित : पुनीत टंडन

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। सोमवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी/ जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टंडन ने बताया कि जिले में निराश्रित, उपेक्षित एवं आवश्यकता वाले बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण के उद्देश्य से बच्चों के संरक्षण एवं पुनर्वास के क्षेत्र में कार्यरत पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त संस्थाओं एवं व्यक्तियों से किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 51 के साथ पठित नियम 2016 की धारा 27 के तहत उपयुक्त सुविधा एवं धारा 52 के साथ पठित नियम 2016 की धारा 28 के तहत उपयुक्त ब्यक्ति रूप में चयन हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। इच्छुक संस्थाएं एवं व्यक्ति अपना प्रस्ताव दिनांक 14 मार्च 2022 की सायं 5:00 बजे तक विशेष पत्र वाहक या पंजीकृत डाक द्वारा कार्यालय जिला प्रोवेशन अधिकारी / जिला बाल संरक्षण अधिकारी, कलेक्ट्रेट सोनभद्र को प्रेषित कर सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

शासनादेश एवं आवेदन पत्र की प्रतिया कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त की जा सकती हैं इसकी प्रति जनपद की एन०आई०सी० की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है प्राप्त प्रस्ताव का चयन जिला स्तर पर गठित कमेटी द्वारा किया जायेगा, प्राप्त प्रस्ताव के चयन में जिलाधिकारी सोनभद्र का निर्णय मान्य होगा।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें