दुद्धी को जिला बनाए जाने को लेकर अधिवक्ताओं का जुलूस प्रदर्शन व नारेबाजी

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने शनिवार को दोपहर में कचहरी गेट के सामने सिविल बार संघ और दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। संघर्ष समिति के द्वारा जुलूस निकाला गया। जुलूस कचहरी परिसर से निकला जो प्रमुख मार्ग से होता होगा तहसील परिसर में सभा के रूप में तब्दील हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वक्ताओं ने कहा जो जिला बनाएगा, उसी को समर्थन जाएगा, जो जिला की बात नहीं करेगा उसे चुनाव में नकारा जाएगा। जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राज कुमार अग्रहरी ने कहा कि करीब 3 दशक के ऊपर जिले की मांग किया जा रहा है। लेकिन सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठा हुआ है। सरकार के नुमाइंदे केवल आश्वासन देते हैं और जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं करते, यह सब दोहरी नीति किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिला बनाए जाने के लिए किया जा रहा है। लेकिन शासन ने अभी तक दुद्धी को जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं किया है।

Advertisement

दुद्धी बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव में क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो दुद्धी को जिला निश्चित रूप से बना दिया जाएगा। लेकिन सरकार के 4 साल के बाद भी सरकार ने जिला बनाए जाने की बात तो दूर रहा संज्ञान भी नहीं लिया। जिससे लोगों में नाराजगी धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। अधिवक्ता प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि अगर सरकार शीघ्र जिला घोषित नहीं किया तो संघर्ष समिति के लोग अपना आंदोलन तेज करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

आगे कहा कि दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग 3 दशकों से की जा रही है उसके बावजूद तमाम सरकारें आई और चली गई लेकिन किसी सरकार ने क्षेत्र के बारे में और यहां के समस्याओं के बारे में कोई सुध नहीं लिया। केवल चुनाव में वादे करते हैं, लेकिन उन समस्याओं का समाधान शासन के द्वारा नहीं किया जाता है। जिसके चलते आज पूरा क्षेत्र का विकास प्रभावित हो गया है। अगर सरकार शीघ्र दुद्धी को जिला नहीं बनाती है, तो इसके लिए जोरदार आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरीने कहा कि संघर्ष समिति तीन दशक से ऊपर से जिला बनाए जाने की मांग किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेशसरकार को दुद्धी तहसील से सबसे ज्यादा रेवेन्यू सरकार को मिलता है। उसके बावजूद भी तहसील को अब तक जिला नहीं बनाया गया और नहीं क्षेत्र का समुचित विकास कराया गया है। लोग आज भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे। लेकिन क्षेत्र के लोगों का कोई सुनने वाला नहीं है। अगर इसी तरीके से शासन हाथ पर हाथ रख कर बैठी रहेगी। बार संघ के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ने कहा कि काफी लंबे समय से दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग किया जा रहा है। कोई भी सरकार है आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और ना ही क्षेत्र का विकास कराया। यहां सब राम भरोसे चल रहा है। कहा कि अगर सरकार शीघ्र दुद्धी को जिला नहीं बनाती है तो क्षेत्र के लोग इस आंदोलन को और तेज करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके सन्नो बानो, शकुंतला देवी, अमरावती देवी, राकेश तिवारी, सुरेंद्र उपाध्याय, आनंद कुमार, सुरेंद्र दत्तउपाध्याय, जीवन राम, संतोष कुमार, विष्णु कांत तिवारी, प्रदीप कुमार, जवाहरलाल, राहुल राम, छोटेलाल, कृष्णदेव अग्रहरि, राजेंद्र चंद्रवंशी, वीरेंद्र कुमार, श्रीचंद, भगवान दास, प्रेम चंद्र, गुप्त विष्णु, कांत तिवारी, सूर्यकांत तिवारी, आशीष गुप्ता, प्रेमचंद यादव, राकेश तिवारी, संतोष, अरुणोदय जौहरी, संजीव गुप्ता, जीवन राम चंद्रवंशी, पवन दुबे, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • Advertisement

पांच मूल्यों को अपनाने से कार्य पद्धति बेहतर : के.पी. यादव

अनपरा, सोनभद्र। हिण्डालको रेनुसागर परिसर स्थित टीटीएमडीसी में रेनुपावर के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आस-पास के गांवों में कार्यरत ग्रामीण चिकित्सक एवं वालिंटीयर के साथ वैल्युज मन्थ के सत्रहवीं वर्षगाठ पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के पांच मूल्यों पर चर्चा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

फरवरी माह को वैल्युज मन्थ के रुप में मनाया जा रहा है। इसके तहत संस्थान के पांच मूल्यों निष्ठा, प्रतिबद्धता , प्रबल इच्छा, एकरुपता एवं गति के प्रति सजग करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि हिण्डालको रेनुसागर के अध्यक्ष ऊर्जा के.पी. यादव ने करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि बिना मूल्यों के जीवन की परिकल्पना भी मुश्किल है। हमारे संस्कार ही हमारे नैतिक मूल्यों का निर्धारण करते है। हमें कार्यों में निष्ठा, प्रतिबद्धता, प्रबल इच्छा, एकरूपता व गति के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। इसी प्रकार ग्रामीण चिकित्सक एवं वालेंटियर अपने कार्य करने के दौरान इन पांच मूल्यों को अपनाने से अपनी कार्य पद्धति को और बेहतर बना सकते है। जिसके वह अपने लक्ष्य को आसानी से पा सकते है। वहीं एच आर हेड शैलेश विक्रम सिंह ने वैल्युज मन्थ के महत्व पर प्रकाष डाला। इस अवसर पर ई आर हेड परेश ढोले ने अपने स्वागत सम्बोधन में चिकित्सक एवं वालंटियर की कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के अन्त मुख्य अतिथि द्वारा वर्ष भर किये गये कार्यो की सराहना करते हुए चिकित्सक एवं वालेंटियरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजीव कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर टीटीएमडीसी के हेड हितेष लुलानी एवं ग्रामीण विकास विभाग के आर एन यादव मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

286 मरीजों में 102 को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए भेजा गया चित्रकूट

सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा प्रत्येक माह 26 तारीख को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं ऑपरेशन शिविर लायंस भवन में लगाया जा रहा है। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के तत्वावधान में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है । आज इसी क्रम में 286 मरीजों को देखा गया जिसमें से 102 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट ले जाया गया। 184 मरीजों को नि:शुल्क चश्मा दवा वितरण कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यक्रम में पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, अध्यक्ष किशोरी सिंह, सचिव विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष परमेश जैन, संगम गुप्ता, अशोक गुप्ता, अमित जायसवाल,राधिका सिंह, अभय सिंह,सुभाष इत्यादि सदस्य उपस्थित रहकर पूरे कार्यक्रम को सफल बनाया।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही साथ आगामी 7 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाया गया कि अपने मत का प्रयोग हर कीमत पर हर व्यक्ति को करना चाहिए, और करें। आपको 5 वर्षों में एक बार यह अवसर प्रदान होता है कि आप अपने मत का सही व्यक्ति को चयन के लिए प्रयोग करें। सभी उपस्थित मरीजों व सहयोगी व्यक्तियों ने खड़े होकर अपने दाहिने हाथ को आगे करके संकल्प लिया।

  • Advertisement

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर ओबरा थाने में पीस कमेटी की हुई बैठक

ओबरा, सोनभद्र। शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान शिवरात्रि पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की सभी वर्ग के लोगों का से अपील की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद ने कहा कि शिवरात्रि पर शिव बारात जिन स्थानों से निकलकर जिस रास्ते से जाएगी उस मार्ग पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे।और बाबाभूतेश्वर दरबार मंदिर मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन की कड़ी व्यवस्था रहेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि त्यौहार पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। जो भी गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करेगा उससे कड़ाई से निपटा जाएगा। साथ ही सभी वर्ग के लोगों से शिवरात्रि पर्व पर शांति व सौहार्द व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा।

Advertisement

इस बैठक मे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, महाकाल सेवा समिति अध्यक्ष राम नरेश अग्रहरि, व्यापार मंडल संरक्षक आलोक भाटिया, सुशील गोयल, धुरंधर शर्मा, सुशील कुशवाहा, जेपी सिंह, नीरज भाटिया, अभिषेक अग्रहरि, विनय अग्रहरि, अशरफ अली, याकूब अख्तर, अनमोल सेठ, समीर माली, अंगद सिंह, सुनील मिश्रा, भरोसा यादव, राहुल गुप्ता, राज नारायन सहित आदि लोग मौजूद रहे।

  • Advertisement

भाकपा व माकपा की हुई संयुक्त बैठक

सोनभद्र। शनिवार को भाकपा व माकपा के नेताओं की संयुक्त बैठक राबर्ट्सगंज सिविल लाइन रोड स्थित माकपा के कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड महेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। वही राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे पार्टी के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी विजय शंकर यादव के जीत सुनिश्चित कराने को लेकर चुनावी राजनीति तय किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस बैठक में संयुक्त रुप से तय किया गया कि आगामी 4 मार्च को राबर्ट्सगंज विधान सभा क्षेत्र मे ऐतिहासिक जन सन्देश रैली वाम मोर्चा के द्वारा किया जाएगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का भीआगमन तय किया जाएगा। बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (वाम दल ) के प्रत्याशी छात्र नेता विजय शंकर यादव को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए सभी कामरेड साथियो ने पूँजीवादी ताकतों के खिलाफ जन अभियान में आम जन मानस से भाकपा के पक्ष में मतदान करने की भी अपील किया ।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक मुख्य रूप से माकपा के जिला मंत्री कामरेड नन्द लाल आर्य, भाकपा के जिला मंत्री कामरेड आर के शर्मा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी (एडवोकेट ) अशोक कुमार कनौजिया, अमर नाथ सूर्य, राज नारायण, बच्चा लाल, हनुमान प्रसाद, चुर्क ब्रांच मंत्री राजबली, पुरुषोत्तम व श्याम नारायण आदि वरिष्ठ नेता मौजूद रहे ।

  • Advertisement

विजय सिंह गोड़ के समर्थन में दुद्धी पहुँचे झारखंड के सपा प्रदेश अध्यक्ष

विंढमगंज, सोनभद्र। विधानसभा 403 दुद्धी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह गोड़ के समर्थन में पहुँचे झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव व महासचिव रईस अंसारी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत ।झारखंड अध्यक्ष ने विजय सिंह गोड़ के लिये घर घर जाकर वोट मांगने का काम किया।

Advertisement (विज्ञापन)

महुली में टोपी व गमछा देकर स्वागत करने के बाद बघमंधवा,जाताजुआ,बोम,पकरी,धोरपा, केवाल, घिवहीँ,जोरुखाड़, सहित दर्जनों गांवों में किया जनसंपर्क। श्री अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी लोग मा0 अखिलेश यादव के सरकार बनाइये, और विकास की धारा बहाइये। और सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के तर्ज पर मिल कर काम करीये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, जगदीश प्रसाद यादव, सूर्यमणि यादव, सकरार अहमद,पूर्व प्रधान महेंद्र यादव, नकछेदी यादव, अवधेश यादव, रामनारायण शर्मा,हरिशंकर यादव,अविनाथ यादव,सोमारू सिंह गोड़, मौजूद रहे वही ग्राम प्रधान फुलवार दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं ने यूनिफॉर्म में बाइक पर सवार होकर किया अगुवाई व लगाये नारा।

  • Advertisement

बसपा प्रत्याशी हरिराम चेरो को विभिन्न दलों के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने किया समर्थन

दुद्धी, सोनभद्र। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ बसपा प्रत्याशी वर्तमान विधायक हरीराम चेरो के समर्थन का ऐलान कर, शीर्ष नेतृत्व को तगड़ा झटका दिया है।गुरुवार को कस्बे के एक निजी धर्मशाला में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से आये सैकड़ो कार्यकर्ताओं का विधायक श्री चेरो ने गर्मजोशी के साथ अंगवस्त्रम से सम्मान किया।

Advertisement (विज्ञापन)

असंतुष्ट गुट के अगुवा राष्ट्रीय महासचिव असर्फी सिंह परस्ते ने मीडिया को दिए बयान में सपा गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुद्धी सीट आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और हमारी पार्टी भी आदिवासियों की पार्टी है। इसलिए आदिवासी हित में दुद्धी की सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने की थी। लेकिन सपा ने गठबंधन धर्म का निर्वहन नही किया। हमारे शीर्ष नेतृत्व ने इस पर मंथन नही किया और दुद्धी की सीट सपा ने नही दी। सपा के इस हठवादिता से हमसब आदिवासी आहत हैं और जिले की चारो सीट पर आदिवासी समाज समाजवादी पार्टी को हराने के काम करेगी। दुद्धी में आदिवासियों के हितैषी विधायक हरीराम ने विधायक बनने के बाद से ही आदिवासी एवं गोंडी धर्म का सम्मान किया है और उसके उत्थान के बारे में में सोचा है। इसलिए हमसब कार्यकर्ता तन-मन से लगकर हरीराम को जितायेंगे। जिससे कि हम आदिवासियों का सम्मान बना रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

विधायक श्री चेरो ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके पिछले पांच वर्ष में लोगों के लिए किये गये सेवा का फल है।सभी समाज के लोगों का प्रचंड बहुमत मिल रहा है। पुनः बड़े अंतर से जीत दर्जकर लोगों की सेवा में आऊंगा। उधर अपनादल (बलिहार) ने भी बसपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया है। इस दौरान बभनी ब्लॉक के डेढ़ दर्जन क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने व्यक्तिगत रूप से श्री चेरो को अपना समर्थन दिया। समर्थन देने वालों में सुनील कुमार, जवाहिर, रूपनारायण, लक्ष्मण, बुद्धिनारायन, विंध्याचल, अयोध्या, प्यारेलाल, संतोष, मुन्ना,हरिप्रसाद, राजेश कुमार, बुद्धिनारायन प्रजापति, असर्फी, अजय, प्रदीप, रामप्रसाद और गुलाब सहित अन्य लोग शामिल हैं।

  • Advertisement

पुलिस ने तीन बाइक व 51 किलो गांजा किया बरामद

सोनभद्र। विधान सभा चुनाव को लेकर जनपद में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देश में मादक पदार्थो के व्यापार में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में शुक्रवार को क्राइम ब्रांच तथा रायपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नकटुआ मोड़ रायपुर के पास से 03 मोटर साइकिल पर तीन बोरियों में कुल 51 किग्रा गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 51 किलो गांजा की कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताया है।

Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में उपेन्द्र यादव पुत्र नवल यादव निवासी डूमरकोन थाना चैनपुर कैमूर बिहार, राजेश यादव पुत्र अतवारु निवासी तेनुआ थाना रायपुर व राजेश यादव पुत्र प्रभु यादव निवासी बूढ़ीबार थाना रायपुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके खिलाफ धारा – 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया, वही गांजा तस्करों ने पुछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग द्वारा ये मादक पदार्थ (गांजा) चैनपुर बिहार से लेकर आ रहे थे। जिसे हम अच्छी कीमत में बेचते है, यही हम लोगों का व्यवसाय है।

Advertisement (विज्ञापन)

गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक साजिद सिद्धीकी प्रभारी एसओजी, नि0 प्रणय प्रसून श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक थाना रायपुर, उ0नि0 सरोजमा सिंह प्रभारी सर्विलांस, उ0नि0 अमित त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम, उ0नि0 अजहर अली, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 चन्द्रभान यादव, हे0का0 अरविन्द सिंह, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 शशि प्रताप सिंह, का0 हरिकेश यादव, का0 रितेश पटेल स्वाट/एसओजी टीम, का0 सौरभ राय,का0 प्रकाश सिंह, का0 अमित सिंह, का0 दिलीप कश्यप सर्विलान्स सेल, हे0का0 अजय तिवारी, हे0का0 जयशंकर यादव, हे0का0 सत्यजीत यादव, का0 अखिलेश कुमार शामिल रहे।

  • Advertisement

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के कादल में स्थित अनुभव विद्यालय कादल में सांस्कृतिक प्रोग्राम करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि प्रसाद कुंवर हॉस्पिटल के शिशु बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हर्षवर्धन, ग्राम कादल प्रधान संजय कुमार तथा विवेकानंद सेवा आश्रम के संरक्षक सहित अन्य अतिथियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। बता दें कि विद्यालय के बच्चों ने गणतंत्र दिवस/ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में संगीत में बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत किए थे। जिन्हें शुक्रवार को पुरस्कृत किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ हर्षवर्धन ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इसी तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में सांस्कृतिक गीत संगीत का विकास होता है, जो एक दिन प्रसिद्ध कलाकार बनकर संगीत के क्षेत्र में नाम रौशन करते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार को दो आर ओ प्लांट लगवाने की घोषणा की है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर विद्यालय के विपुल कुमार मौर्य, आशीष कुमार, चंदेश कुमार, विनाय कुमार, अनूप कुमार, सूर्यकांत मौर्य, दीपक कुमार, कुमारी आरती कुशवाहा, कुमारी हेमा कुमारी, सीता कुमारी, कुमारी रंजू सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक रामप्रवेश कुशवाहा तथा संचालन नित्यानंद मिश्रा ने किया।

  • Advertisement

नगर में मरीजों का खून चूस रही हैं अवैध पैथोलॉजी लैब

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय नगर में मरीजों से ब्लड जांच के नाम पर लूट मची हुई है। दुद्धी कस्बे से गांव तक बिना पैथॉलोजिस्ट और बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध पैथोलॉजी संचालित की जा रहीं है। निर्वाध रूप से चल रहे अवैध खून जांच घरों में किसी पैथोलॉजी लैब पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पैथोलॉजी संचालकों ने नर्सिंग होम के अलावा खास तौर पर सरकारी अस्पतालों को भी हाईजैक कर रखा है।

Advertisement (विज्ञापन)

कस्बे में अधिकांश पैथोलॉजी लैब सरकारी अस्पतालों के आसपास व अगल-बगल में खुले हैं। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में जांच की हर सुविधा होने के बावजूद चिकित्सक हमको बाहर भेजते हैं। दिखावटी रूप में चिकित्सक अस्पताल की लैब में जांच कराने का परामर्श देते हैं। मगर सेटिंग्स के अनुसार बिचौलिए मरीज को बाहर की लैब पर जांच कराने की सलाह देते है और अन्यत्र भेजकर आर्थिक शोषण करते हैं। सीएचसी में कुल 5 निःशुल्क लैब संचालित हो रहे हैं। इसमें पूर्व से संचालित पैथालाजी कक्ष में मलेरिया- टायफाइड व कॅरोना आदि जांच, डॉट्स टीवी लैब में टीवी की जांच, एकीकृत परामर्श एवं परीक्षण लैब में एड्स जांच, ब्लड बैंक में ब्लड ग्रुप जांच सहित गैर संचारी रोग अत्याधुनिक लैब में सीबीसी, केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट), एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट) आदि निःशुल्क जांच की जाती है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा केंद्र में प्रदत्त कराई गई इन सुविधाओं का कितना लाभ गरीब मरीजों को मिल रहा है, यह जगजाहिर है। मरीज पहले दो-चार सौ रुपये लेकर आता था, तो इलाज हो जाता था। अब हजार रुपये भी लेकर आता है तो जांच शुल्क अदा करने के बाद दवा लेने के पैसे नही बचते। चिकित्सकों द्वारा ओपीडी पर्ची के सामने हिस्से में सरकारी दवा और सरकारी पर्ची के पीछे “आन रिक्वेस्ट” या अलग से छोटी पर्ची पर दवा लिखकर बाजार से खरीदने के लिए थमा दिया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

मेडिकल स्टोर पर दवा का दाम भी हजार रुपये सुनने के बाद मरीज की आत्मा को ठेस पहुंचता है। हजार रुपये लेकर इलाज कराने आया मरीज पैसे के अभाव में बिना दवा लिए मात्र सरकारी अस्पताल से मिली आयरन, कैल्शियम, बी काम्प्लेक्स, एविल जिनकी कीमत एक-दो रुपये प्रति टैबलेट होती है, ईश्वर का दूसरा रूप में माने जाने वाले डॉक्टरों की दुहाई देता अपने गंतव्य को लौट जाता है। बताया जाता है कि किसी भी तरह की ब्लड जांच की कोई रेट निर्धारित नही है। डॉक्टर की कमीशन पर पैथोलॉजी सेंटर वाला मरीजों से मनमाना रेट वसूलता है। मरीज अवैध पैथोलॉजी के जाल में फंसकर असहाय नजर आ रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

सूत्रों की मानें तो दुद्धी कस्बे सहित आसपास एक भी पैथोलॉजी रजिस्टर्ड नही है, बावजूद इसके अवैध पैथोलॉजी को बढ़ावा देने में चिकित्सकों का ही हाथ रहता है। डॉक्टरों की कमीशन 50 परसेंट तक होती है। इसके मूल में कमीशनखोरी ही है, जिसे झुठलाया नहीं जा सकता है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरएस ठाकुर द्वारा बिना पंजीकरण या नियम विरुद्ध संचालित हो रहे अस्पताल, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी सेंटर की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जीएस यादव के नेतृव में गठित की गई है। कार्रवाई न होने की वजह से अवैध लैब संचालकों के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि लैब में मरीजों का खुले आम खून चूसा जा रहा है। इन लैब में कराई गई जांचों की रिपोर्ट कितनी सही होगी, इसका जवाब देने के लिए कोई भी तैयार नही है।

Advertisement

इस बाबत जनपद के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व नोडल प्रभारी डॉ जीएस यादव ने कहा कि अभी मुझे नोडल का प्रभार नया-नया मिला है। जांच की कार्रवाई चल रही है। मार्च तक जो अस्पताल, नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब रजिस्ट्रेशन नही कराते हैं, तो किसी भी हालत में अवैध रूप से संचालित होने वाले ऐसे पैथोलॉजी, नर्सिंग होम व हॉस्पिटल पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें