विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ओबरा तापीय परियोजना की हुई बैठक

Advertisement

अजीत सिंह

ओबरा, सोनभद्र। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ओबरा तापीय परियोजना की एक बैठक मनीष मिश्रा की अध्यक्षता में स्थानीय उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ कार्यालय पर संपन्न हुआ। बैठक में ओबरा परियोजना प्रबंधन के दमनकारी अलोकतांत्रिक तानाशाही पूर्ण रवैए से बिगड़ रहे कार्य के वातावरण पर गहन चर्चा की गती।

Advertisement (विज्ञापन)

वही बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि परियोजना कॉलोनी की सड़कों कॉलोनी से मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़कों व परियोजना मुख्य मार्ग के सड़कों पर बने गड्ढे एवं धूल धुसरित सड़क को ध्यान में रखते हुए समस्त मार्गों का मरम्मत और अनुरक्षण कार्य कराए जाने में स्थानीय परियोजना प्रबंधक का अपेक्षित सहयोग नहीं प्राप्त हो रहा है जो स्थानीय परियोजना प्रबंधक के कर्मचारी सुविधा के विरुद्ध , उपेक्षात्मकता पूर्ण रवैया को उजागिर कर रहा है कर्मचारी आवासीय सुविधा ,आवासों का समय पर अनुरक्षण कार्य , परियोजना आवागमन हेतु पर्याप्त मात्रा में बसों की उपलब्धता इत्यादि में परियोजना प्रबंधन का रवैया अपेक्षाकृत सकारात्मक नहीं है।

Advertisement (विज्ञापन)

उमेश कुमार ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत कार्मिकों के कार्य स्थलों पर पीने योग्य साफ पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे कार्मिक हलकान और परेशान हो रहे हैं जिसके लिए परियोजना प्रबंधक प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार है। योगेंद्र कुमार ने बताया कि परियोजना कॉलोनी में सैकड़ों आवास पर बाहरी लोगों का अवैध कब्जा बना हुआ है कॉलोनी के बीचो बीच अवैध रूप से बड़ी-बड़ी बस्तियां स्थापित हो चुकी है जिस पर प्रबंधन का रवैया ढुलमुल है अवैध आवासों को रिक्त कराने के नाम पर स्थानीय परियोजना प्रबंधक द्वारा निगम के नीतियों के अनुरूप आवंटित कर्मचारियों के आवासों को खाली कराए जाने के लिए नोटिस दिया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है जिससे कर्मचारियों में असंतोष का माहौल व्याप्त हो गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

शाहिद अख्तर ने बताया कि परियोजना प्रबंधन की दमनात्मक कार्यप्रणाली के कारण परियोजना में कार्यरत कार्मिकों मैं हर समय भय का माहौल व्याप्त है जिसके कारण कार्मिकों का सर्वोत्तम योगदान परियोजनाओं को प्राप्त नहीं हो पा रहा है । पंकज गुप्ता ने बताया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को देखते हुए परियोजना चिकित्सालय ओबरा में सर्जन फिजीशियन के साथ-साथ हड्डी रोग विशेषज्ञ नेत्र रोग विशेषज्ञ बाल रोग विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ-साथ गुणवत्ता परक औषधि का वितरण कराया जाना आवश्यक है ।

Advertisement (विज्ञापन)

अध्यक्षीय उद्बोधन में मनीष मिश्रा ने बताया कि निगम में हो रहे विभिन्न ब्यय को नियंत्रित करने की दिशा में की जा रही कार्रवाई के अंतर्गत कर्मचारियों के मूलभूत सुविधाओं में कटौती की जा रही है यदि कटौती किया जाना अत्यावश्यक है तो सर्वप्रथम वाहय एजेंसी के माध्यम से कराए जा रहे कार्यो /गुणवत्ता की गहन समीक्षा की जाए तथा उसमें हो रहे अनावश्यक व्यय को नियंत्रित किया जाए एवं बाउंड्री निर्माण कार्य के नाम पर निगमीय धन के दुरुपयोग कर बाउंड्री निर्माण कार्य के भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए।

Advertisement

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परियोजना प्रबंधन के विरुद्ध अध्यक्ष उत्पादन निगम लिमिटेड को पत्र प्रेषित करते हुए आचार संहिता अवधि समाप्त होने के बाद समस्त घटक दलों के सहयोग से वृहद आंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से समस्त घटक दलों के पदाधिकारी प्रहलाद शर्मा, अंबुज कुमार, प्रभात पांडे, विंध्याचल, विजय कुमार सिंह, दीपक कुमार, कैलाश नाथ एवं समस्त घटक दलों के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे।

  • Advertisement

अभीष्ट सिद्धि फल प्राप्त करने का पर्व है महाशिवरात्रि: आचार्य विनय शुक्ल

HIGHLIGHTS

  • महाशिवरात्रि पर्व के विशेष महत्व पर आचार्य पं विनय शुक्ल से हुई बातचीत का अंश

सोनभद्र। सोनांचल के लब्ध प्रतिष्ठित युवा आचार्य पंडित विनय शुक्ल ने शुक्रवार को संस्कृति लाइव के विशेष संवाददाता से बातचीत करते हुए महाशिवरात्रि पर्व की भारतीय सनातन संस्कृति में महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि मनाई जाती है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस बार एक मार्च को यह महान पर्व पड़ रहा है उस दिन पूरे मनोयोग के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाई जाएगी। उन्होंने पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहां की इस वर्ष चतुर्दशी, मंगलवार, धनिष्ठा नक्षत्र और शिव योग का दुर्लभ संयोग होने से इसे विशेष फलदायी माना जा रहा हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने शिव भक्तों से अपेक्षा करते हुए कहा कि शिवरात्रि के दिन निराकार रूप को साकार करके शिवलिंग के रूप में प्राकट्य होने का दिन भी माना जाता है। इतना ही नहीं शिवरात्रि के दिन भगवान शिव प्रसन्न मुद्रा में नंदी पर वास करते हैं। ऐसे में इस दिन रुद्राभिषेक, पूजन आदि से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं। अपने भक्तों के सभी प्रकार की अभिष्ट मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था और बाबा भोलेनाथ जी ने वैराग्य जीवन त्याग कर गृहस्थ जीवन मे प्रवेश किए थे। आचार्य जी ने यह भी बताया कि इस दिन श्रद्धा विश्वास के साथ व्रत रखने से सभी प्रकार के मनोकामना पूर्ण होती है। सबसे खास बात यह रहेगी कि कोरोना संक्रमण थमने से मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर सकेंगे ।

Advertisement (विज्ञापन)

आचार्य विनय शुक्ल के मुताबिक, काली तिल जल मे डाल कर स्नान करे उसके बाद विधिवत शिव पूजन करना चाहिए। शिवजी के सबसे प्रिय पुष्प मदार, कनेर, बेलपत्र, शमी पत्र, तुलसी मंजरी और मौलसरी अर्पित करना चाहिए।और रात्रि जागरण कर शिव भजन कीर्तन मंत्र जाप करने से भगवान शिव और माता पार्वती अपने भक्तो को अभिष्ट सिद्धि फल प्रदान करते है। हर हर महादेव।

  • Advertisement

व्यापार मंडल ने विधानसभा चुनाव के लिए 6 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया

HIGHLIGHTS

  • व्यापार मंडल ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए लिया शपथ
  • व्यापारी करेंगे ग्राहकों को मतदान करने के लिए जागरूक : राजेश गुप्ता
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता )

सोनभद्र। व्यापार मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार को जनपद मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों की सहमति से जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में 6 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया और वही विधानसभा चुनाव में सत प्रतिशत मतदान हेतु सभी पदाधिकरीयो ने सपथ ली।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में व्यापार मंडल हेल्प लाइन की शुरूआत करने जा रहा है जिसमे कि 60 वर्ष से ऊपर व विकलांग लोगो को सुगमता से मतदान केंद्रों तक जाने और मतदान करने में कोई कठिनाई न हो सके तथा जिले के सभी व्यापारियों से अपील की जाएगी कि जो भी ग्राहक उनके दुकानों पर आते है उन्हें व सत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री हरीश अग्रवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बंशल, जिला उपाध्यक्ष अजित जायसवाल, जिला महासचिव प्रकश केशरी, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, किराना अध्यक्ष श्याम केशरी, आईटी अध्यक्ष अजय केशरी, युवा जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष बबलू केशरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

गैंगरेप के बाद हत्या, दोषियों को उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • प्रत्येक पर 1.75 लाख रुपये अर्थदंड, न देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कैद
  • लापरवाह विवेचक के विरुद्ध होगी कार्रवाई, अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक लखनऊ को पत्रक भेजा 1
  • 4 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ साढ़े आठ वर्ष पूर्व सामुहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने का मामला
  • अर्थदंड की समूची धनराशि 3 लाख 50 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को मिलेगा

सोनभद्र। साढ़े आठ वर्ष पूर्व आर्केस्ट्रा देखने गई 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने एवं गला दबाकर उसकी हत्या करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सोनभद्र पंकज श्रीवास्तव की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषियों संतोष गुप्ता एवं श्यामू यादव को उम्रकैद एवं प्रत्येक को एक लाख 75 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement (विज्ञापन)

अर्थदंड न देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। जबकि कोर्ट ने लापरवाह विवेचक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक लखनऊ को पत्रक भेजा है। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि 3 लाख 50 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 10 मई 2013 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 9 मई 2013 को गांव में आई बारात में आर्केस्ट्रा आया था, जिसे देखने के लिए रात्रि में उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी गई थी। जिसके साथ अज्ञात लोगों ने सामुहिक रूप से दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया और शव को खेत में फेंक दिया। इस तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। पुलिस विवेचना के दौरान तीन लोगों का नाम प्रकाश में आया था। जिसमें आरोपी मानवेन्द्र सिंह उर्फ करिया सिंह निवासी पीडरिया थाना घोरावल की मौत हो गई।

Advertisement (विज्ञापन)

जबकि दो अभियुक्तों संतोष गुप्ता पुत्र मटर गुप्ता एवं श्यामू यादव पुत्र मंगल यादव निवासी पीडरिया थाना घोरावल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर संतोष गुप्ता एवं श्यामू यादव के विरुद्ध न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों संतोष गुप्ता एवं श्यामू यादव को उम्रकैद एवं प्रत्येक को एक लाख 75 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

जबकि लापरवाह विवेचक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक लखनऊ को पत्रक भेजा है। वही अर्थदंड की समूची धनराशि 3 लाख 50 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश अग्रहरि एवं सत्य प्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट ने बहस की।

  • Advertisement

सोनभद्र के डॉ बृजेश राज्य स्तरीय कार्यशाला में हुए सम्मानित

सोनभद्र। इंस्टीट्यूट आफ एडवांस स्टडी इन एजुकेशन (IASE) प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित खेल समन्वित शिक्षण अधिगम राज्य स्तरीय कार्यशाला में डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह शिक्षक कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र को ललिता प्रदीप अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) आई ए एस ई प्रयागराज एवं कार्यशाला के संयोजक अशोक नाथ तिवारी रीडर इंस्टिट्यूट आफ एडवांस स्टडी इन एजुकेशन प्रयागराज द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया है। राज्य स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला ऑनलाइन संपन्न हुआ था जो शिक्षण में खेल गतिविधियों के प्रयोग पर आधारित था। 3 बैच में चलने वाले साप्ताहिक कार्यशाला में सोनभद्र से सिर्फ डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह को प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। जो जनपद के लिए गर्व की बात है।

Advertisement (विज्ञापन)

इससे पहले डॉ बृजेश को राज्य आईसीटी सम्मान राज्य स्तरीय काव्य पाठ सम्मान एससीईआरटी लखनऊ द्वारा दो बार स्क्रिप्ट लेखन एवं वीडियो मेकिंग प्रशिक्षण, स्काउट और गाइड का योगा प्रशिक्षण का सम्मान प्रत्र प्राप्त हुआ है। राज्य स्तर पर सात प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले वाले डॉक्टर बी के सिंह ने बताया कि यह उपलब्धि सक्रिय भागीदारी का परिणाम है जो मुझे अपने दायित्व के प्रति और उत्साहित करता है और इस प्रोत्साहन के लिए मैं अपने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र हरिवंश कुमार सिंह एंव सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं, जिनके स्नेह और आशीर्वाद के फलस्वरूप मैं इस उपलब्धि का हकदार बना।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चले कि डॉक्टर बृजेश महादेव को अंतरराष्ट्रीय स्तर के दर्जनों स्काउटिंग प्रमाण पत्र प्राप्त भी प्राप्त कर चुके हैं। इन्होने ने विगत वर्ष अपने विद्यालय पर कैंप क्लास का संचालन किया जो आज पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना चुका है। कोरोना काल में जन जागरूकता अभियान के साथ निशुल्क मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण किए हैं जिसका प्रसारण दूरदर्शन टेलीविजन पर भी हुआ तथा रेडियो पर आकाशवाणी ओबरा से भी कार्यक्रम प्रसारित हुआ है।

Advertisement (विज्ञापन)

इनके कई तरह की ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से बच्चे ही नहीं बल्कि शिक्षक और सामान्य लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं। जिसमें मोबाइल क्लास के एल एस अवार्ड महत्वपूर्ण है साथ ही उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से भी विषय सामग्री समय समय पर उपलब्ध कराते रहते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इनके यूट्यूब पर स्काउटिंग महादेव, सर्च लुक महादेव, बृजेश महादेव, अपडेट महादेव, स्कूलिंग महादेव, डॉक्टर महादेव (Scouting Mahadev, Searchlook Mahadev, brijesh Mahadev, update Mahadev, schooling Mahadev”, doctor Mahadev) के नाम से भी चैनल संचालित करते हैं। कोरोना काल से पहले समय-समय पर सार्वजनिक स्थलों पर भी बतौर स्काउटर सेवा कार्य करते रहे हैं, चाहे मेला हो या रेलवे स्टेशन पर प्याऊ का कार्य सभी जगह अपनी टीम के साथ सेवा देकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहे हैं.

  • Advertisement

सब्जी लेने गया था 30 वर्षीय युवक, सुबह नाले में मिला शव

ओबरा, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के टोला खैरटिया में महज एक फीट गहरी बजबजाती नाली में डूबकर 30 वर्षीय माणिक चंद चेरो पुत्र स्व बचाऊ चेरो की बुधवार तड़के मौत हो गयी। सुबह जब लोगों ने नाली में शव को देखा तब पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। तत्काल ग्रामीणों ने मामले की सूचना ओबरा पुलिस को दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राकेश राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों के अनुसार मृतक की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। अभी उसकी कोई संतान नहीं थी। मृतक की मां रामदेई ने बताया कि रात में वह सब्जी लेने घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं पहुंचा, जबकि रात्रि में मृतक युवक के परिजनों द्वारा उसकी तलाश भी की गई थी।

Advertisement (विज्ञापन)

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त नाली की सफाई के लिए डीएम और एसडीएम को पूर्व में पत्र भेजने के साथ ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन भी किया गया था। बावजूद इसके कोई असर प्रशासन पर नही हुआ। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से भी दर्जनों बार नाली सफाई की गुहार लगाई थी। अपना दल एस के नेता शिवदत्त दूबे ने बताया कि नाली की वर्षों से सफाई नहीं होने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

  • Advertisement

न्यायालय परिसर से बाइक चोरी

Advertisement (विज्ञापन)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। न्यायालय द्वितीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 02 कार्यालय के दफ्तरी राजेश कुमार मिश्र की होंडा शाइन वाहन संख्या यूपी 64 आर 1612 बुधवार को न्यायालय परिसर से दोपहर में लगभग 3:00 बजे चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है। भुक्तभोगी राजेश कुमार मिश्र द्वारा बताया गया कि न्यायालय परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भवन के सामने मोटर साईकिल को खड़ा किया था। घर जाने के लिए वाहन के पास गया तो उस स्थान पर वाहन नहीं दिखा।

  • Advertisement

पूर्वांचल राज्य को अलग करने का समर्थन करने वाली पार्टी को देंगे अपना समर्थन- अतुल पटेल

सोनभद्र। अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा द्वारा बुधवार को बड़ौली राबर्ट्सगंज में बैठक कर चल रहे विधानसभा चुनाव में मतदान हेतु विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि यूपी की आबादी करीब 22 करोड़ है। इसके एक छोर से दूसरे छोर के बीच की दूरी करीब 11 सौ किलोमीटर है। ऐसे में विकास योजनाओं को गति देने और आम जनता की सहूलियत के लिए पूर्वांचल राज्य बनाना जरूरी है। यह मामला लोकसभा में भी उठाया जा चुका है।

Advertisement (विज्ञापन)

आपको बताते चले कि यूपी की आबादी करीब 22 करोड़ है। इसके एक छोर से दूसरे छोर के बीच की दूरी करीब 11 सौ किलोमीटर है। ऐसे में विकास योजनाओं को गति देने और आम जनता की सहूलियत के लिए इसे बांटने की वकालत की जा रही है। बीते मानसून सत्र में यह मामला लोकसभा में भी उठाया जा चुका है । राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जो पूर्वांचल को अलग करने का मुद्दा उठाएगा, हम लोग उसी को अपना समर्थन देंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला ने कहा कि आर्थिक दृष्टि से पूर्वी यूपी लगातार पिछड़ेपन के शिकार रहा है। यहां संसाधनों की भी कोई कमी नहीं है। इस दृष्टि से छोटे राज्य के तौर पर इन्हें अलग राज्य बनाया जाना चाहिए तथा रिसोर्सेज का ठीक से बंटवारा होना चाहिए। संचालन जिला अध्यक्ष शिव प्रकाश चौबे उर्फ राजू चौबे ने किया। इस अवसर पर विमलेश त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट, अशोक कुमार कनौजिया एडवोकेट, काकू सिंह ,दीप नारायण पटेल, ईश्वर जायसवाल एडवोकेट, संतोष चतुर्वेदी, प्रदीप चौहान, मुन्ना जायसवाल, रामेश्वर नाथ पांडे, मुन्ना मिश्रा ,नवीन कुमार पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

आमने सामने दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार चार लोगों की मौत एक की हालत गम्भीर

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। बीती रात्रि में पन्नूगंज थाना क्षेत्र के इमिलियाडीह के करीब आमने सामने दो बाइकों की टक्कर हो गयी। जिसमें मौके पर ही एक की मौत हो गयी और चार की हालत गम्भीर थी। जिनमें से इलाज के दौरान तीन अन्य की भी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के राबर्ट्सगंज खलियारी मार्ग के इमिलियाडीह के पास दो बाइक सवार आमने सामने टकरा गए। जिसमें राकी गांव निवासी शुभव शुक्ला पुत्र आलोक शुक्ला उर्फ गुड्डू शुक्ल 25 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी है।समाचार लिखे जाने तक गमम्भीर स्थिति में इलाज चल रहे लोगों में से तीन अन्य की भी मौत हो गयी। एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है, जिसका इलाज चल रहा है।

  • Advertisement

त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक भूपेश चौबे ने कान पकड़कर लगाया उठक बैठक, 5 साल में हुई गलतियों के लिए मांगी माफी

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। मंगलवार को भाजपा के चुनाव कार्यालय पर ‘त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र से तमाम कार्यकर्ताओं के अलावा पार्टी के दिगज नेतागण शामिल हुए थे। वही रॉबर्ट्सगंज सीट से भाजपा विधायक और प्रत्याशी भूपेश चौबे चुनावी जनसभा के दौरान अचानक कुर्सी पर खड़े हो गए और अपने कान पकड़ लिए। इसके बाद वे कुर्सी पर ही उठक-बैठक करने लगे। वे 3 बार ही उठक-बैठक लगा पाए थे कि बगल की कुर्सी पर बैठे एक नेता ने उन्हें रोक लिया। विधायक भूपेश चौबे ने पांच साल में हुई गलतियों के लिए जनता से माफी मांगी है।

Advertisement (विज्ञापन)

कहा- देवतुल्य कार्यकर्ताओं का फिर मिले आशीर्वाद

भाजपा उम्मीदवार भूपेश चौबे ने कहा कि जिस तरह से 2017 के चुनाव में आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अपना आशीर्वाद दिया, उसी तरह इस बार भी आपका आशीर्वाद मिले। जिससे राबर्ट्सगंज विधानसभा में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिल सके। जनसभा के दौरान भूपेश चौबे अकेले नहीं थे, उनके साथ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विधायक भानु प्रताप शाही भी मौजूद थे। भानु प्रताप ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगते हुए कहा कि उनकी लड़ाई ओवैसी जैसे लोगों और कांग्रेस से है, न कि सपा और बसपा से। विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि तीन चरणों के चुनाव में सपा-बसपा हाफ हो गईं है और सातवें चरण में यहां से पूरी तरह साफ हो जाएगी।

Advertisement

विपक्ष कर रहा दुष्प्रचार

भानु प्रताप ने भूपेश चौबे के लिए वोट की अपील करते हुए कहा, ‘यहां का बागेसोती गांव आजादी के बाद से सड़क और पुल के लिए तरस रहा था, उसका समाधान सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया है। मिर्जापुर मंडल में सबसे अधिक कार्य किसी विधायक ने किया, तो वह भूपेश चौबे ने ही किया है। आज भाजपा के शासन में गुंडे माफिया जेल में हैं। मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास देख कर विपक्ष की नींद हराम हो गई है और वो बौखला गए हैं, इसीलिए वे दुष्प्रचार कर रहे हैं।

  • Advertisement
Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें