पर्यवेक्षक ने कांग्रेस व भाजपा कार्यालय को कराया बन्द

Advertisement (विज्ञापन)

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा में सोमवार को आदर्श चुनाव संहिता पर्यवेक्षक मृदुल कुमार महन्थ ने कस्बा में स्थित कांग्रेस पार्टी का कार्यालय पहुच परमिशन मांगा तो कागजात ना मिलने पर कांग्रेस पार्टी का कार्यालय को बंद कराआगे भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय पहुंच परमिशन का कागज मांगा भाजपा पार्टी द्वारा भी परमिशन ना दिखा पाने के कारण भाजपा कार्यालय को भी पर्यवेक्षक द्वारा बंद करा दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

पर्यवेक्षक श्री महंत ने कहा कि किसी भी पार्टी कार्यालय का परमिशन होना अनिवार्य है सभी दल के पार्टियां अपना अपना परमिशन करा ले उसके बाद ही कार्यालय को खोलें उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग का सख्त आदेश है कि बिना परमिशन किसी भी पार्टी का कोई कार्यालय नहीं खुलेगा।

  • Advertisement

युवा पत्रकार किशन पांडेय हुए सम्मानित

Advertisement

सोनभद्र। जनपद के दक्षिणांचल स्थित औद्योगिक नगर रेणुकूट के युवा पत्रकार किशन पांडेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में देश काल और समाज हित में किए जा रहे उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सोमवार को मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास की ओर से पत्रकार गौरव की मानद उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

पत्रकारों की संस्था मीडिया फोरम ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने युवा पत्रकार किशन पांडेय को मानद उपाधि सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, लेखनी और डायरी भेंट कर सम्मानित करते हुए अपेक्षा की कि लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता कर मिशन को गौरवान्वित करने का कार्य करें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर राकेश शरण मिश्र, पंकज देव पांडेय, राम नारायण पांडेय, अजय गुप्ता, शशि कुलभूषण, सौरभ आदि मौजूद रहे। श्री पांडेय को सम्मानित किए जाने पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमणि शुक्ल, मंडल अध्यक्ष राजेश गोस्वामी और जिला अध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

  • Advertisement

प्रकृति विधान फाउंडेशन की कार्यकारिणी समिति का हुआ गठन

Advertisement (विज्ञापन)

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। ‌ पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत प्रकृति विधान फाउंडेशन की बैठक रॉबर्ट्सगंज नगर के नए बस्ती स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर प्रांगण में फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकुमार केसरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित बैठक में कार्यकारिणी समिति का गठन हुआ। जिसमें विनोद शुक्ला को संरक्षक, प्रशांत शुक्ला उपाध्यक्ष, आशीष पाल सचिव, विष्णु सेठ संचार निदेशक, अजीत सिंह कोषाध्यक्ष, लालमन जायसवाल संगठन प्रभारी, आशीष कुमार मोदनवाल सलाहकार, राजेश्वर केसरी मुख्य सलाहकार, मोंटी थर्ड प्रबंधक एवं शिवधारी‌ सरण राय और रमेश थरड को मार्गदर्शक बनाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

फाउंडेशन की बैठक में कई लोगों ने सदस्यता भी ली जिसमें चंचल थरड, मनीष केसरवानी, सौर्य केसरवानी, अनूप कुमार श्रीवास्तव आदि रहे। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष राज कुमार केसरी द्वारा बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित कर उपहार स्वरूप उन्हें पौधा भेंट किया गया।

  • Advertisement
Advertisement

तेजस्वी संगठन का भाजपा को समर्थन

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। तेजस्वी संगठन द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया इस वर्चुअल संगोष्ठी का उद्देश्य देश के लोकतांत्रिक महापर्व तेजस्वी संगठन की सहभागिता हेतु राष्ट्रीय स्तर की बैठक की गई जिसमें तेजस्वी संगठन के सभी अनुसार कि संगठन के राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व सम्मिलित हुआ जिसमें सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी द्वारा अपना अपना मत व्यक्त किया गया कि इस लोकतांत्रिक महापर्व में तेजस्वी संगठन किस राजनीतिक पार्टी का समर्थन करेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेजस्वी संगठन के संस्थापक व संरक्षक राम प्रकाश दुबे जी राज्य मंत्री यूपी सरकार बैठक की अध्यक्षता तेजस्वी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर प्रकाश पांडे एवं संचालन गोपाल सिंह वैद्य राष्ट्रीय प्रचारक प्रमुख एवं कृपा शंकर मिश्रा राष्ट्रीय संगठन मंत्री के द्वारा किया।

Advertisement (विज्ञापन)

संगठन के अनुषांगिक संगठन तेजस्वी युवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलेश दुबे तेजस्वी सेवार्थ सेवा आश्रम के राष्ट्रीय प्रमुख धर्मेंद्र सिंह जी तेजस्वी संगठन पत्रिका किस सह संपादक राजेंद्र पाठक तेजस्वी संगठन राष्ट्रीय प्रचारक सुरेश चंद्र पांडे,मिलिंद कुमार उदाहरण के लिए जैसे हॉस्पिटल का निर्माण,मेडिकल कॉलेज का निर्माण,सडक का निर्माण,पानी, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबो को, मुफ्त गरीबो को राशन,भय मुक्त समाज,कोविड जैसे महामारी में जनजागरण के साथ 2 मुफ्त में इंजेक्शन सभी को,तेजस्वी संगठन की स्थापना 2012 में हुई आज संगठन उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में विकासखंड स्तर पर कार्य कर रहा है एवं बिहार झारखंड उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश महाराष्ट्र दिल्ली राजस्थान हरियाणा प्रदेशों में कार्यरत है संगठन के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष इंजीनियर प्रकाश पांडे राष्ट्रीय संरक्षक राम प्रकाश दुबे जी राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृपा शंकर मिश्रा राष्ट्रीय प्रचारक प्रमुख गोपाल सिंह बाय तेजस्वी संगठन भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय विचारधारा के अनुरूप अपना समर्थन प्रदान कर रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

समर्थन देने के मूल बिंदु निम्न वत हैं राष्ट्रीय सुरक्षा राष्ट्रीय गौरव की पुनर्स्थापना सनातन धर्म की रक्षा सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना राष्ट्रीय पदाधिकारी वीर बहादुर सिंह बिहार मुकेश शर्मा मिलिंद विष्णु गायकवाड महाराष्ट्र विनोद वर्मा दिल्ली, राजेश मिश्रा, बालेंद्र पटेल, नार सिंह पटेल सहित आदि उपस्थित रहे।

  • Advertisement

अमवार मे 24 वां क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी, सोनभद्र। चौकी क्षेत्र के अमवार पुनर्वास कालोनी में स्टुडेंट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर रविवार को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो के द्वारा फीता काट कर व खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद 24 वां क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता स्टुडेंट्स क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष नागेन्द्र राज ने बताया कि आज का उद्घाटन मैच टेढ़ा व अमवार ग्रामीण के मध्य खेला गया जिसमें टेढ़ा ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये दस ओवर में छ: विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाये, अमवार को जीत के लिये दस ओवर में 100 रन बनाने थे।

Advertisement (विज्ञापन)

लेकिन अमवार ग्रामीण के बल्लेबाज 10 ओवर में सात विकेट पर 73 रन ही बना सकी। टेढ़ा ने अमवार ग्रामीण को 23 रन से हरा कर उद्घाटन मैच जीत लिया। मैच के कमेन्टेटर मुजाहिद व स्कोरिंग सैफ व इस्तियाक रहे।

  • Advertisement

चोरों ने परियोजना कालोनी के सेक्टर तीन के एक आवास से 16 लाख के आभूषण सहित नकदी पर किया हाथ साफ

HIGHLIGHTS

  • घटनास्थल पर मौके पर पहुंची पुलिस, किया जांच
  • पुलिस द्वारा इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की गई
Advertisement (विज्ञापन)

ओबरा, सोनभद्र। स्थानीय परियोजना कालोनी के सेक्टर तीन स्थित एक आवास से शनिवार की रात को चोरों ने लगभग 16 लाख के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच जांच की। पुलिस द्वारा इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

कालोनी के आवास संख्या 3-जी में रह रहे विनीत कुमार त्रिपाठी ने थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि वह शनिवार की रात साढ़े नौ बजे पूरे परिवार सहित किसी मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। रात साढ़े ग्यारह बजे घर पहुंचे। इस दौरान घर के सामने के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई देखकर चौक गए। बताया कि चोरों ने घर के मेन दरवाजे एवं पीछे के दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया था। उन्होंने बताया कि पीछे के रास्ते किसी तरह अपने आवास में दाखिल हुए तो आलमारी तथा बक्से का ताला टूटा मिला। चोरों ने आलमारी में रखी तीन नग सोने की चेन करीब 10 तोला, दो नग सोने का हार साढ़े पांच तोला, चार सोने के कंगन,आठ तोला, आठ सोने की अंगूठी, छह कान के सोने के टप, चार चांदी की पायल, दो चांदी का कटोरा व चम्मच तथा 95 हजार नकद लेकर गए हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

आभूषणों की कीमत लगभग 16 लाख है। विनीत ने घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पुलिस व स्थानीय थाने में दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू की। कुछ लोगों से पूछताछ की गई। मामले में प्रभारी निरीक्षक ओबरा अभय कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।

  • Advertisement

जिले में निशुल्क योग शिविर लगाकर प्रशिक्षण दे रहे हैं योगी संकट मोचन

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। पतंजलि योग शिक्षक, युवा भारत के जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन द्वारा नगरी, ग्रामीण क्षेत्रों और सरकारी- गैर सरकारी संस्थाओं में जाकर नि:शुल्क एक दिवसीय, तीन दिवसीय, पांच दिवसीय और ग्यारह दिवसीय योग शिविर का आयोजन कराया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी क्रम में रविवार को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज‌ के डीडीयू लॉर्ड बुद्धा इंस्टिट्यूट में कौशल विकास योजना के तहत चल रहे कार्यक्रम में प्रशिक्षण ले रही छात्राओं निशुल्क योग शिविर लगाकर योग प्रशिक्षण दिया गया। आयोजित योग शिविर में योग शिक्षक योगी संकटमोचन द्वारा योग, आयुर्वेद और प्राणायाम‌ से होने वाले लाभ को बताया गया तथा छात्राओं को होने वाली महामारी के असुविधा के बारे में भी बताया गया। ताकि लड़कियों को सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सके और इंफेक्शन ना हो इसके लिए उन्हें जागरूक किया गया। योग शिक्षक द्वारा छात्राओं को कई प्रकार के योगासन और प्राणायाम सिखाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें सबसे पहला भ्रस्तीका प्राणायाम, और कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, उज्जाई प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम तथा योग आसनों में शीर्ष आसन, वज्रासन,पद्मासन सहित तमाम प्रकार के प्राणायामो, योग आसनों को सिखाया गया। जिससे कि शारीरिक और मानसिक दोनों विकास हो सके।

Advertisement (विज्ञापन)

पतंजलि योग शिक्षक योगी संकटमोचन बताया कि कौशल विकास योजना के अंतर्गत जो छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों या बाहर से आकर छात्रावास में रहती हैं वह शारीरिक विकास के लिए बाहर खेलने कूदने नहीं जाती हैं। जिससे कि पूर्ण रूप से शारीरिक विकास नहीं हो पाता और ना ही वह टहलने जा सकती हैं। इसकी कोई व्यवस्था नहीं होती। जिससे कि छात्रावास में रह रही छात्राएं कभी कभी कुपोषण के शिकार होने लगते हैं। इसलिए योग और प्राणायाम करना बहुत ही आवश्यक है और शरीर के लिए लाभदायक है। योग करने से शारीरिक विकास बहुत अच्छे तरीके से होता है।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास योजना में योग शिक्षक की भर्ती अवश्य करनी चाहिए। जिससे छात्रावास में रहने वाले सभी छात्राओं को योग की शिक्षा दी जा सके। कहा कि जब सरकार इस पर ध्यान नहीं देती तब तक मैं निःशुल्क योग शिविर का आयोजन अपने स्वयं के खर्चे से कराता रहूंगा। ताकि सभी छात्राओं के शारीरिक विकास अच्छे से हो सके। योग शिविर में छात्रावास की वार्डन पूनम ने योग शिक्षक के साथ छात्राओं को योग कराया और उन्हें जागरूक किया तथा नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान निशुल्क योग शिविर में छात्राओं की भारी संख्या रही।

Advertisement
  • Advertisement

स्वाति झा अध्यक्ष एवं अंशु सिंह महामंत्री हुए मनोनीत

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी,सोनभद्र। शनिवार को महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की जिलाध्यक्ष शीतल दहलान ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दुद्धी ब्लाक की अध्यक्ष एवं महामंत्री का मनोनयन किया। जिस क्रम में स्वाति झा को ब्लॉक अध्यक्ष एवं अंशु सिंह को ब्लॉक महामंत्री मनोनीत किया।

Advertisement (विज्ञापन)

अनीता मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वंदना कुशवाहा को ब्लॉक उपाध्यक्ष, उमा गुप्ता को ब्लॉक मीडिया प्रभारी घोषित किया। शीतल दहलान ने कहा कि महिला शिक्षक संघ दुद्धी महिला शिक्षिकाओं के साथ हर मुश्किल में हमेशा साथ रहेगा। कार्यकारिणी विस्तार से समस्त महिला शिक्षिकाओं में संगठन की स्थापना से हर्ष व्याप्त है।

  • Advertisement

इंडियन बैंक के अंदर एक उपभोक्ता की जेब कटी

Advertisement (विज्ञापन)

घोरावल, सोनभद्र। शनिवार को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भैरो बकौली ग्राम स्थित इंडियन बैंक की शाखा में दोपहर कोतवाली क्षेत्र के केवटा तेन्दुई ग्राम निवासी संतोष जायसवाल का पर्स गायब हो गया। वह अपनी पुत्री का बैंक में केवाईसी कराने गए थे।

Advertisement (विज्ञापन)

जब वह बैंक के अंदर काउंटर पर खड़े होकर केवाईसी अपडेट करा रहे थे तभी पीछे से जेबकतरों ने उनका पर्स गायब कर दिया। पर्स में 8500 रुपये थे। शाखा प्रबंधक द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो दो संदिग्ध व्यक्ति बैंक से बाहर निकलते हुए देखे गए। संतोष ने पुलिस को सूचना दी।

  • Advertisement

बहुजन समाज पार्टी दुद्धी विधानसभा की चुनाव संचालन समिति की हुई बैठक

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी, सोनभद्र। बहुजन समाज पार्टी दुद्धी विधानसभा की चुनाव संचालन समिति की बैठक तुलसी निकेतन धर्मशाला में संपन्न हुई| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मिर्जापुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी बी सागर, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल रामविचार गौतम , संतोष कुमार शर्मा मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए प्रत्याशी द्वारा सभी को नीला पट्टा व गमछा प्रदान किया गया और सभी कार्यकर्ताओं ने एकता का संदेश देते हुए बहुजन समाज पार्टी का सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में प्रत्याशी द्वारा बताया गया कि हम सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए बहुजन समाज पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का आदर सम्मान करुंगा और पांच बार बहुजन समाज पार्टी का सरकार बनाने के लिए चारों विधानसभा सीटों पर विजय पताका फहराउंगा।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष अनिल मौर्य, पूर्व प्रत्याशी देव साय उरेती, दयानंद साहनी, राजू गुप्ता, राधेश्याम मराई, त्रिभुवन खरवार, बाबूराम प्रजापति, शिव प्रसाद खरवार, संदीप भारती, संजय गुप्ता, अशोक सागर, अमन मौर्य, दिघुल प्रधान जगत नारायण , बीडर प्रधान सुरेश चंद एवं सभी सेक्टर अध्यक्ष पूरे विधानसभा के बूथ अध्यक्ष,सभी जॉन इंचार्ज, एवं हजारों माताएं बहने भाइयों एवं सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी उपेंद्र तिवारी ने बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधानसभा कोषाध्यक्ष सत्यनारायण एडवोकेट ने किया जिन्होंने विधान सभा क्षेत्र के दूर दूर से आये बूथ ,सेक्टर प्रभारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में सभी लोगों नव सहभोज किया और अपनी अपनी मिले दायित्वो को लेकर घरों को वापस हुए।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें