प्रदेश को बिजली देने वाली धरती को प्रणाम – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोनभद्र जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप सभास्थल पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस की भारी भीड़ उमड़ी। पीएम मोदी ने जिले की चारों सीटों से भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में सभा को संबोधित किया। 

HIGHLIGHTS

  • पीएम मोदी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
  • भ्रष्‍टाचारी मजबूत हुए तो आपका पैसा खा जाएंगे : पीएम मोदी
  • एनडीए की सरकार सोनभद्र जैसे जिलों और जनजातीय समाज को पीछे नहीं रहने देगी : पीएम मोदी
  • भारत माता की जय और योगी- मोदी के नारे से गुंजायमान रहा जनसभा स्थल
  • बीजेपी जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने पीएम मोदी को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान चुर्क स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप सभास्थल पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस की भारी भीड़ उमड़ी। पीएम मोदी ने जिले की चारों सीटों से भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में सभा को संबोधित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

पीएम की जनसभा को सुनने के लिए सुबह से ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जुटान के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। दोपहर होते होते जनसभा स्‍थल पर लोगों का हुजूम उमड़ने लगा और सभा स्‍थल पार्टी के झंडे से पट गया। पीएम नरेन्‍द्र मोदी इसके पूर्व दोपहर में वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे और वायुसेना के हेलीकाप्टर से सोनभद्र में चुनावी सभा को सम्बोधित करने के लिए रवाना हो गए।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र की धरती से पीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश को बिजली देने वाले जिले को प्रणाम उन्होंने कहा कि भारत का सामर्थ्‍य है कि यूक्रेन में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान चला रहे हैं। कई हजार नागरिकों को वापस लाया जा चुका है। भारत ने अपने चार मंत्रियों को भेज दिया है। संकट में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए वायुसेना को भी लगाया गया है। देश के लोगों को विश्‍वास दिलाता हूं कि सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Advertisement

80 करोड़ ना‍गरिकों को मुफ्त राशन दिया : पीएम मोदी

कोरोना वैक्‍सीन पर बोले कि टीका लगवाने के लिए लोगों से जुड़ने पर मुसीबत होती थी। हमारी सेनाओं के पराक्रम पर सवाल उठाते थे। यूपी के लोग क्‍या ऐसे लोगों को वोट दे सकते हैं? भारत का सबसे तेज टीकाकरण अभियान रहा है। 80 करोड़ ना‍गरिकों को मुफ्त राशन दिया गया है। यह आंकड़ा सुनकर दुनिया चौक जाती है।

परिवारवादियों ने भारत का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : मोदी

परिवारवादियों ने भारत का अपमान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। यह अपमान यूपी का अपमान है। आपके जिले में आकर आपसे आग्रह कर रहा हूं कि आपको इस परिस्थिति में जीने को मजबूर किया है। आपको पीछे रखा, ऐसे लोगों को माफ मत करना। यह लोग देश और आपका भला नहीं कर सकते। सोनभद्र जैसे अनेक जिले हैं जहां अपने खजाने से प्रकृति ने समृद्ध किया। पहले खनिज संपदा को लूटा और अपने हाल पर छोड़ दिया। आज एनडीए सरकार सोनभद्र जैसे जिलों और जनजातीय समाज को पीछे नहीं रहने देगी। सोनभद्र को आकांक्षी जिला अभियान में शामिल किया। बिजली, शौचालय, गैस, शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य के लिए सोनभद्र और आसपास को प्राथमिकता दी जा रही है। पांच लाख तक मुफ्त इलाज वाला आयुष्‍मान कार्ड भी बनवा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे कहा कि आपको पक्‍का घर देने का मोदी का इरादा भी पक्‍का है। हमने हजारों घर सोनभद्र में बनाए हैं, जो बचे हैं उनको दस मार्च के बाद योगी सरकार बनने के बाद पक्‍के घर बनाने का काम किया जाएगा। पक्‍का घर चार दीवारें नहीं बल्कि कल्‍पना साफ है जिसमें नल से जल पहुंचे। यह अभियान भी तेज गति से चलाएंगे। इन दोनों योजनाओं के लिए एक लाख करोड़ का योगदान किया गया है। पक्‍का घर और नल से जल पहुंचे यह काम किया जा रहा है। परिवारवादी लोग खजाने पर नजर रखते हैं, यह भ्रष्‍टाचारी मजबूत हुए तो आपका पैसा खा जाएंगे। आप उनको लूटने देंगे? यह आपके हक के पैसे हैं। सोनभद्र से निकला पैसा यहां के विकास के लगाना जरूरी कर दिया।

कहां कि मिनरल फंड से राज्‍यों को 50 हजार करोड़ मिलना तय हुआ है। एक बड़ी राशि सोनभद्र को मिली है। घर, सड़क खेत और खदान के श्रमिकों को श्रम कार्ड से जोड़ा गया है। श्रमिकों को सुविधा पहुंचाना आसान हो गया है। माफ‍िया लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए हैं। कब्‍जा माफ‍िया का दाना पानी बंद करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गांव के घर और जमीन की घरौनी आपको सौंपी जा रही है। ताकि आपकी जमीन न कब्‍जा हो। स्‍वामित्‍व योजना में घरौनी मिली तो कोई आपका घर जमीन कब्‍जा नहीं कर सकेगा। आजादी और विकास में सभी को सम्‍मान दिया जा रहा है। जनजातीय सेनानियों को राष्‍ट्रीय पहचान दी है। बिरसा मुंडा के जन्‍मदिन को मनाने के साथ जनजातीय संग्रहालय बनाया जा रहा है।
आज 90 वन उपज पर एमएसपी और पट्टे दिए जा रहे हैं। पीएम किसान सम्‍मान का लाभ भी किसानों को मिला है। सोनभद्र में आनंद होगा कि छोटे किसानों के लिए सरकार काम करती है। सोनभद्र में दो लाख से अधिक किसानों को उनके परिवार के खाते में साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये और उससे अधिक रकम दो लाख से अधिक किसानों के खाते में जमा हो चुकी है। कोई करप्‍शन नहीं। सीधा दिल्‍ली से आपके खाते में भेजता हूं। ऐसी योजना निर्बाध चलती रहे तो खनन माफ‍िया और परिवारवादियों को रोकना जरूरी है। इसके लिए भाजपा को मजबूत करना होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

वही पीएम मोदी के संबोधन के पूर्व सभा दोपहर 1.30 बजे शुरू हुई तो उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए सोनभद्र की गरीबी और उसे दूर करने के लिए किए प्रयासों की जानकारी दीया। पीएम मोदी के संबोधन के पश्चात बीजेपी जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने उन्हें अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्यसभा सदस्य राम शकल, राज्यमंत्री संजीव गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्या, पूर्व सांसद छोटे लाल खरवार मौजूद रहे। जबक‍ि मंच के सामने अग्रिम पंक्ति में पार्टी के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही और पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस का भारी जनसैलाब सभा में उपस्थित रहा।

Advertisement
  • Advertisement

महाशिवरात्रि पर नगर में शिव बारात की निकली भव्य झांकी

Advertisement (विज्ञापन)

HIGHLIGHTS

  • गुप्तकाशी के शिवालयों में लगा मेला
  • भक्त जनों ने भगवान शिव की की पूजा और आराधना
  • जनपद भर में दिखा हर्षोल्लास का माहौल
  • शिव बारात में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व गुप्तकाशी में हर्षोल्लास के साथ मनाया। जनपद के शिवालयों में सुबह से ही भक्तजन मंदिरों पर पहुंचकर जलाभिषेक किया और पूजन- अर्चन कर सुख, समृद्धि की कामना की। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में रंगीला कांवर संघ की ओर से शिव बारात की अद्भुत झांकी निकाली गई। यह झांकी नगर के मार्गों से गुजरती हुई बरेला मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

बारात में भगवान शिव के बाराती डीजे के भक्तिमय धुन पर झूम कर नाचे। इस दौरान भक्तों का भारी जन सैलाब शिव बारात में सम्मिलित हुआ। बताते चलें कि रंगीला कांवर संघ की ओर से प्रतिवर्ष जनपद मुख्यालय में शिव बारात की भव्य झांकी निकाली जाती है इस झांकी में अधिक से अधिक भक्त शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति करते हैं।

Advertisement
  • Advertisement

जिले में कल प्रधानमंत्री करेंगे चुनावी जनसभा को संबोधित

Advertisement

HIGHLIGHTS

  • प्रधानमंत्री के चुनावी जनसभा में जनता की भारी भीड़ जुटने की संभावना है
  • जिला प्रशासन व भारतीय जनता पार्टी ने जनसभा की पूरी की तैयारिया
  • जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन जिले में हो रहा है। जिसमें वह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले भी जिले में दो चुनावी जनसभाओं में प्रधानमंत्री का आगमन हो चुका है। पीएम मोदी का आगमन चुर्क स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के बगल के मैदान में होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश और जिले के दिग्गज नेताओं सहित जिले के चारों विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशियों की मौजूदगी रहेगी। प्रधानमंत्री का चुनावी दौरा बीजेपी के प्रत्याशियों के लिए अहम मानी जा रही है। चुनावी जनसभा की तैयारिया जिला प्रशासन एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्ण कर ली गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

पीएम मोदी लगभग 12:10 बजे वाराणसी से सोनभद्र के लिए रवाना होंगे और 12:50 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। 01:00 से 01:40 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे तथा‌ 01:50 बजे हेलीपैड से गाजीपुर के लिए रवाना होंगे। इस जनसभा में लोगों की काफी भीड़ जुटने की संभावना है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा इस चुनावी जनसभा की पूरी तैयारिया कर ली गई हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement
  • Advertisement

मंगलेश्वर महादेव एवं मच्छेद्रनाथ मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • महाशिवरात्रि पर शिवालयों में हुआ वृक्षारोपण
  • पौधा देकर शिव भक्तों को मतदान के लिए किया गया जागरूक
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही प्रकृति विधान फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकुमार केसरी के नेतृत्व में फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा मंगलवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर खोड़वा पहाड़ स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर एवं नगवा ब्लॉक के मच्छरमारा गांव स्थित मच्छेद्रनाथ मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों को पौधा देकर जिले में 7 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में सत प्रतिशत मतदान करने और कराने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकुमार केसरी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं है उसी प्रकार मतदाता के बिना देश की सरकार संभव नहीं है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही सचिव आशीष पाल ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार नेक इरादे से पृथ्वी पर प्रकृति का होना अनिवार्य है उसी प्रकार नेक इरादे से सरकार के लिए मतदाता का होना भी अनिवार्य है। इस दौरान फाउंडेशन के सचिव आशीष पाल, चंचल थरड, मनीष केसरी, प्रदीप अग्रहरि, संजय कुमार, मंदिर के मुख्य पुजारी व उनके सहयोगी विजय कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
  • Advertisement

श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा संस्थान ने महा शिवरात्रि पर्व पर कराया रूद्राभिषेक

राम अनुज धर द्विवेदी (संवाददाता)

सोनभद्र। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मंगलवार को घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक किया गया। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष महा शिवरात्रि पर्व पर संस्थान द्वारा अभिषेक कराया जाता रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी क्रम में मंगलवार को महा शिवरात्रि पर्व पर संस्थान परिवार के लोग राम अनुज धर द्विवेदी सपरिवार श्री सिद्धेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। आचार्य राम जी पाठक द्वारा सविधि पूजन कराकर अभिषेक के बाद आरती हवन कार्यक्रम कराया गया। इस अवसर पर पुजारी नारायण धर द्विवेदी, प्रेरित धर द्विवेदी, प्रज्ज्वल धर द्विवेदी के अलावा अभिभावक जनार्दन प्रसाद पाण्डेय के साथ गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement
  • Advertisement

इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हैं शिव शंकर प्रसाद केसरवानी

HIGHLIGHTS

  • स्वाधीनता आंदोलन में रही महत्वपूर्ण भूमिका।
  • कुशल समाजसेवी राजनीतिज्ञ माने जाते थे।
  • ना कभी चुनाव लड़े ना कोई पद स्वीकार किया।
हर्षवर्धन केसरवानी
(संवाददाता)

सोनभद्र। स्वतंत्रा की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर संपूर्ण देश में मनाया जाने वाला अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद के भूले- बिसरे, नाम- अनाम सेनानियों, महान व्यक्तियों, समाजसेवियों जो सोनभद्र नगर के नीव के पत्थर रहे हैं। जिनके उत्कृष्ट सामाजिक राजनीतिक सांस्कृतिक कार्यों के कारण सन 1846 में स्थापित रॉबर्ट्सगंज शहर (सोनभद्र नगर) सतत विकास की ओर अग्रसर है और आगे भी रहेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

ऐसे महान व्यक्तियों में नगर के प्रमुख समाजसेवी, राजनीतिज्ञ, व्यवसायी शिव शंकर प्रसाद केसरवानी का नाम इतिहास के स्वर्णाक्षरों में अंकित है।
इस महान समाज सेवी का जन्म महाशिवरात्रि के दिन सन 1911 में रॉबर्ट्सगंज शहर में हुआ था।
इनके पूर्वज केसर के व्यवसाय के सिलसिले में कश्मीर से गंगा- यमुना- सरस्वती के संगम तट त्रिवेणी के किनारे पवित्र, धार्मिक नगरी के प्रयागराज के भरवारी गांव (वर्तमान समय में कौशांबी जनपद का नगर पालिका परिषद) में आकर बस गए।

Advertisement (विज्ञापन)

देश में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध चल रहे हैं स्वाधीनता आंदोलन में क्रांतिकारियों, देशभक्तों, सेनानियों के सहयोग के कारण शिव शंकर प्रसाद केसरवानी के प्रतिपितामह भूरालाल केसरवानी को घर, जायजाद, व्यवसाय को त्याग कर मिर्जापुर जनपद के दक्षिणांचल के बरकरा गांव में बसना पड़ा। रॉबर्ट्सगंज नगर की स्थापना, शाहगंज में संचालित कुसाचा तहसील का नगर में स्थानांतरण में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisement

रॉबर्ट्सगंज नगर के प्रथम नागरिक जगन्नाथ साहू के पौत्र और व्यवसायी प्यारेलाल के पुत्र शिव शंकर प्रसाद केसरवानी ने नगर में संचालित स्थानीय भाषा (हिंदी- उर्दू) में मिडिल स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात पिता के साथ नगर के चौराहे के उत्तरी छोर पर स्थित (किराने कपड़े की दुकान व्यवसाय) से जुड़ गए। इनका विवाह संस्कार सोन नदी के किनारे स्थित रजधन गांव में 3 फरवरी बसंत पंचमी सन 1930 को पार्वती देवी के साथ हुआ।

Advertisement

राबर्ट्सगंज कस्बा मैं तहसील मुख्यालय, थाना, अस्पताल, स्कूल, डाकघर अवस्थित होने के कारण यहां पर शासकीय कार्य, व्यवसाय के सिलसिले में बनारस, मिर्जापुर, अहरौरा आदि शहरों के लोगों के आगमन के कारण नगर की आर्थिक, सामाजिक स्थिति अच्छी थी। सन 1918 में मिर्जापुर शहर में कांग्रेस के गठन होने के बाद कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों, महात्मा गांधी द्वारा चलाए जा रहे आंदोलनों के प्रचार- प्रसार के कारण नगर के युवाओं का झुकाव राजनीति की ओर हो रहा था इनमें शिव शंकर प्रसाद केसरवानी मुख्य रूप से थे। प्रतिदिन शाम को अक्सर इनकी दुकान पर बैठकी मे नगर की समस्याओ, राजनीतिक आदि विषयो पर चर्चाएं होती थी। 5 अक्टूबर 1928 ईस्वी को रॉबर्ट्सगंज टाउन एरिया की स्थापना, समाजसेवी बद्रीनारायण केसरवानी के चेयरमैन मनोनीत होने में युवा शिव शंकर प्रसाद केसरवानी सहित अन्य युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

नगर में टाउन एरिया की स्थापना और चेयरमैन के मनोनयन से नगर के विकास को गति मिली वही नगर को एक प्रशासक चेयरमैन के रूप में मिला जो नगर व प्रशासन के मध्य कड़ी का कार्य करता था।
27 दिसंबर सन 1937 को कंपनी बाग (चाचा नेहरू पार्क) में आयोजित तृतीय जिला राजनैतिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि, लोकप्रिय नेता पंडित जवाहरलाल नेहरु की सभा की तैयारियों में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा और नेहरु जी का स्वागत, माल्यार्पण इन्होंने मुख्य चौराहे पर किया था।
आर्थिक रूप से संपन्न होने के कारण यह ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध आंदोलन में भाग लेने वाले क्रांतिकारियों, देशभक्तों, नेताओं का आर्थिक रूप से सहयोग करते थे जिसके कारण पुलिस की आंखों की किरकिरी बने हुए थे। नगर में आयोजित आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा दिया करते थे।
नगर के युवाओं पैठ रखने वाले शिव शंकर प्रसाद केसरवानी स्थानीय समस्याओं के निदान हेतु निरंतर सक्रिय रहें और इन्होंने नगर में एक उच्च शिक्षण संस्थान की स्थापना के लिए मिर्जापुर के कलेक्टर को एक पत्र भी लिखा था।

Advertisement (विज्ञापन)

14 अगस्त 1947 को जब नगर के निवासियों को आजादी की सूचना मिली तो रात्रि में ही इन्होंने अपने मित्र मोहनलाल गुप्ता के साथ मिलकर नगर भर में मिठाई बांटा, 15 अगस्त1947 को सुबह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बलराम दास केसरवानी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाला गया, इनमें शिव शंकर प्रसाद केसरवानी, भोला सेठ, अली हुसैन उर्फ बेचू, चंद्रशेखर वैद्य, मोहनलाल गुप्ता नगर के नागरिकों ने भाग लिया था। जुलूस कंपनी बाग (वर्तमान चाचा नेहरू पार्क) पहुंचा। जहां पर बलराम दास केसरवानी ने ध्वजारोहण किया और एक उच्च शिक्षण संस्थान की स्थापना का संकल्प दोहराते हुए रॉबर्ट्सगंज इंग्लिश हाई स्कूल की स्थापना करते हुए मिडिल स्कूल का दो कमरा किराए पर ले लेकर कक्षा 9 का क्लास प्रारंभ कराया।
सन 1948 में स्वतंत्र भारत में हुए स्थानीय निकाय चुनाव रॉबर्ट्सगंज नगर के द्वितीय चेयरमैन बलराम दास केसरवानी के चुनाव मे इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, आगामी विधानसभा लोकसभा, स्थानीय निकाय चुनाव में इनकी सक्रिय भागीदारी रही, बावजूद इसके इन्होंने कभी कोई चुनाव लड़ा और न ही कोई पद स्वीकार किया। ये अनवरत रूप से अपने व्यवसाय में लगे रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रतिदिन शाम को व्यवसायिक कार्य से फुर्सत मिलने पर इनके दुकान पर बैठकी होती थी जिनमें भोलानाथ केजरीवाल, बलराम दास केसरवानी, विश्वनाथ प्रसाद “खादिम” डॉक्टर कन्हैयालाल, हनुमान दास केसरी आदि राजनीतिज्ञ,समाजसेवी, गणमान्य नागरिक दिनभर की राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक घटनाओं से रूबरू होते थे।
नगर के आरटीएस क्लब मे आयोजित सप्त दिवसीय जन्माष्टमी की झांकी, शंकर मंदिर की झांकी, रामलीला, रासलीला आदि सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रमों, राजनीतिक जलसो मे इनकी सक्रिय भागीदारी होती थी। मितव्यी, कर्मठ, सूचनाओं के भंडार, पुराने दस्तावेजों के संग्राहक, नगर की राजनीति में महति भूमिका अदा करने वाले शिव शंकर प्रसाद केसरवानी स्वस्थ, दीर्घायु जीवन व्यतीत करते हुए
30 दिसंबर 1991 ईसवी को अपने पैतृक आवास पर ब्रह्मलीन हुए।
समाजसेवी शिवशंकर प्रसाद केसरवानी की 111 वीं जयंती के अवसर पर हम सोनभद्र नगरवासी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

Advertisement
  • Advertisement
Advertisement

वाराणसी : अस्सी घाट पर शिवार्चन कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

Advertisement

वाराणसी। सोमवार को धर्मार्थ कार्य एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम शिवार्चन का आयोजन अस्सी घाट पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रथम प्रस्तुति विशाल कृष्ण द्वारा कथक नृत्य से आरम्भ हुआ जिसमें शिव पंचाक्षर स्त्रोतम, पारंपरिक कथक, डिमिग डिमिग डमरू कर बाजे एवं समापन होरी से किया गया।

द्वितीय प्रस्तुति डॉ शालिनी सिन्हा द्वारा शास्त्रीय गायन की रही। गायन का आरम्भ राग झिंझोटी मध्य लय झप ताल में बंदिश महादेव महेश्वर के उपरांत राग भोपाली में तीन ताल में निबद्ध रचना आदि देव महादेव अनादि से समापन किया। तृतीय एवं अंतिम प्रस्तुति वाद्यवृंद से हुआ जिसमें कलाकार थे डॉ अंकुर मिश्रा , सितार, डॉ राकेश कुमार, बांसुरी, अभिषेक मिश्रा, तबला, प्रशांत मिश्रा, वायलिन, गौरव चक्रवर्ती, तबला, हेमंत सिंह, कीबोर्ड, प्रियश पाठक, परकरशन पर।

Advertisement

वादन का आरम्भ राग चरुकेशी, रूपक एवं तीन ताल शिव भजन ‘शिव नाथ तेरी महिमा’ से समापन किया। कलाकारों का सम्मान अजय पाण्डेय, संयुक्त सचिव, सचिवालय प्रशासन,उ०प्र०, विरेन्द्र सिंह उपायुक्त उद्योग ने माल्यार्पण कर किया। अयोजित कार्यक्रम का संयोजन प्रभारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी डॉ सुभाष चन्द्र यादव तथा संचालन अंकिता खत्री ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर विरेन्द्र नाथ मिश्र, सुखदेव मिश्र, रामानंद तिवारी, पुष्पा तिवारी, श्वेतेश उपाध्याय, अतुल कुमार सिंह, बलराम यादव, अनिल कुमार यादव, कृष्ण मोहन पाण्डेय सहित आदि लोग बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

Advertisement

दुष्कर्म के दोषी अनिल को 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 28 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद होगी
  • अपहरण के 14 अन्य दोषियों को तीन-तीन वर्ष की कैद एवं 8-8 हजार रुपये अर्थदंड की सजा
  • अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को मिलेगी

राजेश पाठक

सोनभद्र। साढ़े 17 वर्ष पूर्व 15 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नम्बर-3 सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी अनिल को 10 वर्ष की कैद एवं 28 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement (विज्ञापन)

अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अपहरण के 14 अन्य दोषियों को तीन-तीन वर्ष की कैद एवं 8-8 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। पीड़िता को अर्थदंड की आधी धनराशि मिलेगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक कोन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोर्ट में दाखिल धारा 156(3) दंड प्रक्रिया संहिता के प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को 15 अक्तूबर 2004 को 9 बजे घर में घुसकर कोन थाना क्षेत्र के बागेसोती गांव निवासी अनिल समेत 15 लोग भगा ले गए। जहां पर अनिल ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अन्य 14 लोगो ने इस कार्य में सहयोग किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसकी सूचना थाने पर एवं एसपी को दिया, किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर कोन पुलिस ने अनिल समेत 15 लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज किया था। मामले की विवेचना करने पर पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में अनिल समेत 15 के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी अनिल को 10 वर्ष की कैद एवं 28 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं अपहरण के 14 अन्य दोषियों मुरली यादव, कैलाश भुइयां, नरेश भुइयां, सुरेश भुइयां, गोविंद भुइयां, लखन भुइयां, रामा भुइयां, चतुर्गुन भुइयां, गुटुल भुइयां, धनवा देवी, राम आधार भुइयां, नवमी भुइयां, भुनेश्वर भुइयां व लालवा भुइयां को दोषसिद्ध पाकर तीन-तीन वर्ष की कैद एवं 8-8 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन-तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।

Advertisement

शिवा एकेडेमी में पेन्टिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गौतम विश्वकर्मा

सुकृत, सोनभद्र। सोमवार को कर्मा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित विद्यालय शिवा एकेडमी में “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” के सौजन्य से बच्चों के कला कौशल को विकसित करने के लिए एक दिवसीय पेन्टिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन किया गया जिसमें बच्चों नें बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

पेन्टिंग प्रतियोगिता में कक्षा 4 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों नें प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के चित्र बनाये गये जैसे- राष्ट्रीय पुष्प, उगता हुआ सूरज, भारतीय रेल, हंसता हुआ बालक, घड़ा ली हुई महिला। प्रतियोगिता में अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनें वाले छात्र- छात्राओं को प्रमाण- पत्र दिया गया। इस मौके पर ट्रस्ट की महिला जिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक गण तथा बच्चे मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement

यूनिटी पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय निशुल्क योग शिविर का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • जिले में लोगों को योग से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं योग शिक्षक योगी संकट मोचन
  • योगी संकटमोचन द्वारा जिले में निशुल्क योग शिविर का कराया जा रहा है आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता )

सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ सोनभद्र व युवा भारत जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों पर निशुल्क योग शिविर लगाकर आम जनमानस को योग से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है

Advertisement (विज्ञापन)

इसी क्रम में सोमवार को योग शिक्षक योगी संकट मोचन द्वारा चूर्क स्थित यूनिटी पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन कराया गया। जिसमें छात्र- छात्राओं एवं अध्यापकों को योगाभ्यास कराया गया। और वही योग शिक्षक द्वारा योगी संकट मोचन द्वारा जिले में 7 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में सत प्रतिशत मतदान करने और कराने के लिए अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रेशमा सहित अध्यापक गण एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।

Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें