भागवत कथा में सात फीट की शिव हनुमत की सजीव मूर्ति की हुई स्थापना

HIGHLIGHTS

  • सप्त दिवसीय ज्ञान यज्ञ की पूर्णता पर विशाल भंडारा
  • भजन में भाव विभोर श्रद्धालु खूब झूमे

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। शैव शिव मंदिर मड़रा परिसर में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का अनुश्रवण श्रद्धालुओं ने बड़े मनोयोग से किया। ज्ञान यज्ञ के पूर्णता पर सात फीट की सजीव मूर्ति श्री शिव जी और श्री हनुमत जी की प्रतिष्ठापना की गई।
भागवत भ्रमर कौशलेंद्रदास सांडिल्य के मुखारविंद से सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा के रसपान से विभोर होकर श्रद्धालु खूब नाचे और भजन गाए।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्य यजमान सपत्नीक गृहस्थ संत पं. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र से पूजन का शुभारंभ और हवन में पूर्णाहुति से हुई। कलश यात्रा मड़रा के शैव शिव मंदिर प्रारंभ होकर गौरी-शंकर धाम से होते हुए पुनः मड़रा तक पहुँची। ज्ञान यज्ञ और मूर्तियों की प्रतिष्ठापना में मलेशिया के वैज्ञानिक पं.संतोषकुमार मिश्र की भूमिका अनुकरणीय रही। ज्ञान यज्ञ में सपत्निक मिश्र बंधु पं.संतोष, पं.आशुतोष, पं.परितोष, जमर्नी से पं.अमितोष ने पूरे मनोयोग से शामिल हुए। विदेशों तक अपनी भारतीय संस्कृति के उन्नयन हेतु संकलिप्त मिश्र परिवार पूरे क्षेत्र के लिए अनुकरणीय हो गया है। जड़ से जुड़े रहने की अमूल्य विरासत पर मिश्र परिवार संकल्पबद्ध है।

Advertisement (विज्ञापन)

ज्ञान यज्ञ और मूर्ति स्थापना में सदर विधायक भूपेश चौबे, प्रेमनाथ चौबे, आदित्यधर दुबे, मार्केंडेय पांडेय, चेखुर पांडेय, राधेश त्रिपाठी, टांडा एनटीपीसी वरिष्ठ प्रबंधक ऐश्वर्य द्विवेदी, मनोज चौबे, रविप्रकाश चौबे, कपिल पाठक आदि शामिल रहे।

  • Advertisement

शहीद मंगल पांडे के जयंती पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

वाराणसी। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी, उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग एवं राजकीय महिला महाविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में मंगलवार को अमर शहीद मंगल पांडे के जयंती पर वाराणसी के डीएलडब्लू स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में “भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन एवं मंगल पांडे” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। वही व्याख्यान के मुख्य अतिथि रहे काशी हिंदू विश्वविद्यालय, इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर आशुतोष कुमार ने मंगल पांडे के जीवन एवं उनके प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि क्यों मंगल पांडे द्वारा प्रज्वलित चिंगारी स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम आंदोलन के रूप में भारतीय इतिहास में अपना स्थान रखती है। इस आन्दोलन के बंदियों ने बाद मे गिरमिटिया के रूप में दुनिया के देशों में अपनी जगह बनाई और जब भारत में स्वतंत्रता आंदोलन प्रारंभ हुआ तो विदेशों के गिरमिटिया समाज ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का न केवल समर्थन किया बल्कि अपने अपने देशों में भी स्वतंत्रता की अलख जगाई। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद्र यादव ने किया। उन्होने व्याख्यान के विषय की प्रस्तावना किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रोफेसर राजकिशोर ने किया वही कार्यक्रम का संयोजन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कमलेश कुमार तिवारी ने किया। पूरे कार्यक्रम में संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रचना शर्मा ने प्रभावी संचालन द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी उनके साथ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गीत दोहराए। वंदे मातरम का गान हुआ और अमर शहीदों को याद करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रतिज्ञा भी दिलाई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टर शुभ लक्ष्मी त्रिपाठी, डॉक्टर उमा श्रीवास्तव, डॉक्टर गोमतेश्वर पाल, डॉक्टर मृत्युंजय सिंह, डॉक्टर संजय खरवार, डॉक्टर साधना अग्रवाल, डॉ स्मिता, डॉक्टर अनुज कुमार सिंह, डॉक्टर सौम्या शर्मा, डॉ मनीषा, पंच बहादुर, निरंजन, प्रबोध, अरविंद, दुर्गा एवं शरद समेत बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

पैनेसिया हॉस्पिटल का मना 11वां स्थापना दिवस समारोह

HIGHLIGHTS

  • आधुनिकतम डायलिसिस व सी आर्म मशीन का हुआ लोकार्पण

वाराणसी। मोक्ष नगरी काशी के दुर्गाकुंड, कबीरनगर स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल का 11वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को मनाया गया। इस दौरान मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से अत्याधुनिक नवीनतम डायलिसिस विभाग व मॉड्यूलर ओ टी में हड्डियों से जुड़ी गंभीर समस्याओं की जाँच के लिए सी आर्म मशीन का शुभारंभ किया गया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर प्रमुख मृदुला जायसवाल व विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संदीप चौधरी व अध्यक्षता कर रहे काशी के गौरव, पद्मश्री डॉक्टर के के त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर व फ़ीता काट कर किया। अतिथियों का स्वागत हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक व प्रख्यात मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष मिश्रा व वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पल्लवी मिश्रा ने बुके, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
बतौर मुख्य अतिथि मृदुला जायसवाल ने कहा कि आज बहुत गर्व का विषय हैं कि पूर्वांचल की जनता को एक ही छत के नीचे हर तरह की बेहतर चिकित्सा सुविधा न्यूनतम दर पर उपलब्ध हैं।
डॉ आशुतोष मिश्रा ने कहा कि हॉस्पिटल में उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा के साथ सी टी स्कैन , मधुमेह , हृदय रोग सहित अन्य रोगों का इलाज हो रहा हैं। संचालन डॉ उत्तम ओझा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ आशीष गुप्ता ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ तुषारीका राय, डॉ जेपी ओझा, डॉ वृंदा खेमानी, डॉ अल्पना पाठक, शारण्या ओझा, पीके सिन्हा, डॉ सूरज, राकेश चौहान, डॉ स्नेहा, सृष्टि, सामिया परवीन, उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्रा और सोनभद्र के वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी सहित नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं मीडिया बन्धुओं की उपस्थिति रही ।

निशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

अजीत कुमार सिंह

डाला, सोनभद्र। सोनांचल सेवा मंच के संयोजकत्त्व में नेत्र एवं दंत चिकित्सा के इलाज एवं परामर्श के निशुल्क चिकित्सीय शिविर का अयोजन ओबरा स्थित शिशु शिक्षा निकेतन स्कूल में किया गया। वही शिविर उद्घाटन उदघाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमती देवी ने किया। शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर काम्या श्रीवास्तव एवं दंत चिकित्सक डॉक्टर रोहित केडिया ने लगभग 167 मरीजों का इलाज एवं परामर्श अपने सहयोगी डॉक्टर टी एस पांडे के साथ किया। वही इलाज के साथ-साथ लोगों में आवश्यकतानुसार निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, इंटरमीडिएट कॉलेज ओबरा के प्रधानाचार्य विजय कुमार, सुधा, शिशु शिक्षा निकेतन के प्रबंधक आलोक भाटिया, भोला प्रसाद कनौजिया, सुशील कुशवाहा, कार्यवाहक अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव नरसिंह त्रिपाठी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष शमशेर खान, महिला इकाई की अध्यक्ष उषा शर्मा, पुष्पा दुबे, योगाचार्य अजय पाठक, प्रेम शंकर वर्मा ,अनूप सेठ, मनोज वर्मा , अनिल कुमार सिंह, पवन यादव, एडवोकेट तनवीर आलम, राकेश यादव, अनिल जयसवाल, विवेक मल्होत्रा, गणेश प्रसाद अग्रहरी, श्याम गुप्ता ,श्याम खत्री सहित आदि लोग उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के अंत में मंच पर उपस्थित अतिथियों और चिकित्सकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया तथा मंच के संयोजक अशोक कुमार यादव ने सब का आभार व्यक्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का हुआ रूद्राभिषेक

HIGHLIGHTS

  • सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों ने कराई अपनी उपस्थिति दर्ज

चोपन, सोनभद्र। रविवार को चोपन स्थित काली मंदिर पर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का विधि विधान से रूद्राभिषेक किया गया। जिसमें नगर सहित आसपास के सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गौरतलब है कि काली मंदिर पर विगत कई वर्षों से सावन के पवित्र माह में पार्थिव शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया जाता है। जिसको लेकर नगर सहित आसपास के शिवभक्तों में काफी उत्साह रहता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर सैकड़ों की संख्या में महिलायें, बच्चे आदि सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किये जिसके बाद विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सर्वप्रथम शिवलिंग का पूजन अर्चन किया गया। उसके पश्चात रूद्राभिषेक किया गया। इस दौरान मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण शिवमय हो गया और हर हर महादेव के नारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया। इस मौके पर जय मां काली सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल वर्मा, उपाध्यक्ष संजय जैन, आशीष सिंह, सत्यदेव पाठक, दिलीप पाठक, आर सी दिवेदी, अंबरेश चंद्र पांडेय, मंदिर के पुजारी मनीष तिवारी, कार्यक्रम के संयोजक पं.पारस देव पाण्डेय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

लायंस क्लब ने किया वृक्षारोपण

सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा जिले में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत शनिवार को विन्ध्य कन्या डिग्री कॉलेज के प्रांगण में 101 फलदार व छायादार वृक्ष लगाया गया। इस अवसर डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर अंजली सिंह ने कहा कि हमें अगर पर्यावरण को संरक्षित रखना है तो वृक्षारोपण करना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि हमें वृक्ष की सेवा अपने बच्चे की तरह करनी चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

वही उपस्थित लोगों ने एक वृक्ष की सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कालेज के संरक्षक अजय सिंह, लायन अध्यक्ष अजीत जायसवाल, सचिव पवन जैन, कोषाध्यक्ष दया सिंह,डायरेक्टर विमल अग्रवाल, रमेश जायसवाल, सौरभ अग्रवाल, पूर्व मंडलाधक्ष हरीश अग्रवाल, राजेश गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • सावन माह के मद्देनजर मीट, मुर्गे की दुकानों पर प्रतिबंध की उठाई मांग

ओबरा, सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उप जिलाधिकारी राजेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि हिंदू आस्था के पावन पर्व सावन में नगर के विभिन्न चौक चौराहों एवं मंडियों पर पूरी तरीके से मीट मांस मछली की दुकानों पर प्रतिबंध लगाया जाए ताकि पावन माह में श्रद्धालुओं द्वारा जलाअभिषेक एवं पूजन अर्चन मठ मंदिरों पर किए जाने के दौरान किसी प्रकार की धार्मिक अघात की स्थिति ना उत्पन्न हो एवं खुले स्थानों पर संचालन करने वाले मीट मुर्गे के दुकानदारों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

क्योंकि श्रद्धालुओं सहित राहगीरों को भी दुर्गंध एवं प्रत्यक्ष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में पटरियों पर बिना लाइसेंस के मीट मुर्गा एवं मछली की दुकानों की भरमार लगी हुई है। उप जिला अधिकारी राजेश सिंह ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही करने हेतु नगर पंचायत ओबरा के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह को निर्देशित किया। ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी, महामंत्री समीर माली, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, एडवोकेट उमेश चंद्र शुक्ला, सोशल मीडिया प्रमुख प्रशांत सोनी, मीडिया प्रभारी कुमधज चौधरी, कार्यसमिति सदस्य वीरू गोयल, शेषनाथ गुप्ता मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement

नहीं रहे मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमणि शुक्ल, शोक

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा- चंद्रमणि शुक्ला का असामयिक निधन पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति

सोनभद्र। शिक्षा, साहित्य, पत्रकारिता और समाज सेवा के छेत्र में समान अधिकार रखने वाले मुर्धवां (खाड़पाथर), रेणुकूट के पंडित चंद्रमणि शुक्ल अब हमारे बीच नहीं रहे। बीती रात हृदय गति बंद हो जाने से उनका असमय अवसान हो गया। पंडित जगत नरायण शुक्ल इंटरमीडिएट कॉलेज मुर्धवा, रेणुकूट के संस्थापक प्रबंधक और वाराणसी से प्रकाशित एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संपादक तथा मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रहे चंद्रमणि शुक्ल कई सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए थे और उन सभी की संवैधानिक नीतियों के तहत उन्हें अपना अपार संबल प्रदान कर रहे थे। वे अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी, दो पुत्रों एवं एक पुत्री को अविरल विलाप करने के लिए छोड़ गए हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

उनके आकस्मिक निधन की सूचना से अत्यंत मर्माहत वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि चंद्रमणि शुक्ला जी अदम्य साहसी और धीर गंभीर व्यक्तित्व के धनी शिक्षाविद व कलमकार थे, जिनकी कमी निकट भविष्य में हम सभी को सदैव खलेगी!
श्री द्विवेदी ने यह भी कहा है कि परमपिता परमेश्वर गत आत्मा को अपनी शरण में लेते हुए उन्हें परम शांति प्रदान करें एवं परिजनों को साहस व संबल देवें।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी तरह किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर ओम प्रकाश त्रिपाठी, कवयित्री डॉक्टर रचना तिवारी, पत्रकार भोलानाथ मिश्र, राकेश शरण मिश्र, राजेश द्विवेदी, विजय विनीत, राजेश पाठक, परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव, मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास के जिला अध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, महामंत्री पंकज देव पांडेय, राम अनुज धर द्विवेदी, प्रभात सिंह चंदेल, संजीव कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, अशोक दुबे, जगत नारायण विश्वकर्मा, विनोद गुप्त, राम जियावन गुप्ता, मनोज तिवारी, जगदीश तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, नीरज पाठक, किशन पांडेय, मस्तराम मिश्रा, नईम गाजीपुरी, अजय जौहरी, पवन अग्रवाल, मोहम्मद सलीम हुसैन, ज्ञानदास कनौजिया तारा शुक्ला और चिंता पांडेय आदि पत्रकारों ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

  • Advertisement

पत्रकार के निधन पर ऐप्रवा ने किया शोक सभा

राम अनुज धर द्विवेदी

सोनभद्र। जिले के पंडित जगत नारायण कालेज मुर्धवा रेणुकूट के संस्थापक, मीडिया फोरम ऑफ इंडिया (न्यास) के प्रदेश अध्यक्ष, एक समाचार पत्र के संपादक व हम सबके मार्ग दर्शक बड़े भाई चंद्रमणि शुक्ला जी अब नहीं रहे।
शुक्रवार की रात्रि हार्डअटैक से वाराणसी ले जाते समय हुई घटना। इनके असामयिक निधन से पत्रकारिता व शिक्षा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सभी लोग इस अचानक घटित घटना से स्तब्ध हो ग‌ए।

Advertisement (विज्ञापन)

इस घटना पर आल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राम अनुज धर द्विवेदी ने गहरा शोक व्यक्त किया और ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे,व परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे। साथ ही यह भी कहा कि उनके निधन से उनके स्थान की पुर्ति संभव नहीं है। इस अवसर पर घोरावल तहसील परिसर में शनिवार को पत्रकारों व अधिवक्ताओं ने एक शोक सभा का आयोजन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया।भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दे।इस अवसर पर आदिनाथ मिश्र राम किंकर पाठक सच्चिदानंद चौबे जय सिंह राजेंद्र कुमार पाठक, संजय पाठक राम लाल राही आदि लोग मौजूद रहे।

  • Advertisement

अग्रसेन परिवार ने गौशाला को दान किया 11 कुंतल पशु आहार

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। अग्रसेन परिवार द्वारा शुक्रवार को मासिक कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित गैशाला मे 11 कुण्टल पशुआहार , गुड़ , चुनी सहित आदि सामग्री भेट की गयी। इस अवसर चित्रा जालान ने अपना विचार व्यक्त करते हुआ कहा कि हिन्दू धर्म मे गौ को माता का स्थान दिया गया है और माँ से बढ़कर इस दुनिया मे कोई भी नही है। इसलिए हम लोगो से जितना अधिक से अधिक हो सके उतनी गौं सेवा करनी चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होने आगे कहा कि गौ के खाली स्पर्श मात्र से तमाम प्रकार के रोगों से मुक्ति मिल जाती है। वही कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। जिसमें देवयाशु, रिषभ, शिद्धि, अदिति, प्रियांशी, शार्थक, ख्याति, चिराग, नव्या, रौनक, वैदिक रहे। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संजय अग्रवाल,अमित जैन, संजय जैन, मनोज केजरीवाल, पंकज कानोडिया, चित्रा जालान, पूनम केडिया, सुनीता सावारिया, सुलोचना सावारिया, उषा जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
  • Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free