सोनभद्र। पतंजलि परिवार सोनभद्र के तत्वाधान में शुक्रवार को प्रातः कालीन योग सत्र के बाद योग कक्षाओं में उपस्थित योग साधक भाई -बहनों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए योग संदेश पत्रिका देकर संकल्प दिला कर सभी से आग्रह किया गया कि आप स्वयं योगी बनो, उपयोगी बनो,और सरकार बनाने में सहयोगी बनो।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर मुख्य रूप से पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी ,भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, प्रमुख योग शिक्षक/ जिला कार्यकारिणी सदस्य पतंजलि योग समिति सुनील कुमार श्रीवास्तव, किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडे, भारत स्वाभिमान के नगर संरक्षक शेषमणि तिवारी, सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक, वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल, युवा भारत सोशल मीडिया नगर प्रभारी सुबोध कुमार मिश्र, लक्ष्मी नारायण पांडे,
Advertisement (विज्ञापन)
भारत स्वाभिमान नगर प्रभारी धनंजय कुमार मिश्र, सतनाम जयसवाल, हेमेंद्र कुमार द्विवेदी, प्रेम प्रकाश शुक्ला, उदय लाल श्रीवास्तव, प्रमुख योग शिक्षक बलदाऊ श्रीवास्तव, दीपक सोनी, मुकेश सोनी, डॉक्टर मनोज चौधरी, रामसेवक पांडे, योग शिक्षक गोपालदास केसरी, रूप नारायण सिंह, राजू सोनी, गोविंद नारायण सिंह, सोहनलाल, पुरुषोत्तम सोनी ,महिला तहसील प्रभारी प्रतिभा सोनी ,अर्चना जायसवाल, प्रमिला यादव, आदित्य गुप्ता, नेहा,डाली, रितु, पिंकी, नवज्योत, डिंपी, प्रियंका, माधुरी, कोमल, उर्मिला सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। 4 मार्च 1989 को उद्घाटित जनपद सोनभद्र आज विकास के कई सोपान तय कर चुका है। राष्ट्र की उन्नति में सहायक औद्योगिक संस्थानों के अलावा वर्तमान समय में जनपद में संचालित इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान जहां एक और युवाओं के चतुर्मुखी उन्नति में सहायक सिद्ध हो रहे हैं वहीं पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डा के आरंभ हो जाने पर जहां एक और योग्य चिकित्सक राष्ट्र की सेवा में योगदान देंगे वही सोनभद्र वासियों को हवाई सेवा की सुविधा मुहैया होगी।
इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-“4 मार्च 1989 को मिर्जापुर के दक्षिणांचल को सोनभद्र जनपद के रूप में एक नई पहचान मिली थी, उस समय मैं 18 वर्ष का युवा था, दिल में काम करने का जज्बा, लेखनी के माध्यम से शासन प्रशासन तक जनसमस्याओं को पहुंचाने का जुनून, जिला बनाओ आंदोलन के संघर्ष समिति का सक्रिय सदस्य, जिला बनाओ आंदोलन के संघर्ष समिति के सदस्यों, पदाधिकारियों, साहित्यकारों, पत्रकारों, नागरिकों, बुद्धिजीवियों के जज्बात, विचारों को शासन प्रशासन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कंधे पर उठाए, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के छात्र नेता के रूप में में सक्रिय था। जनपद मिर्जापुर के दक्षिणांचल के नाम से आधुनिक सोनभद्र को जाना जाता था।
Advertisement (विज्ञापन)
सोनभद्र जनपद के सृजन में रॉबर्ट्सगंज तहसील के साहित्यकारों, पत्रकारों, समाजसेवियों, राजनेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है इनमें सर्वप्रथम रॉबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र के सांसद स्वर्गीय राम प्यारे पनिका विधायक तीरथराज, प्रख्यात पत्रकार महावीर प्रसाद जालान, सत्यनारायण जालान, युवा पत्रकार मुर्तुजा हसन हाशमी, जितेंद्र सिंह, अधिवक्ताओं में चंद्र भूषण मिश्रा, महेंद्र नाथ पांडे, रमेश देव पांडे, श्याम नारायण पांडे रॉबर्ट्सगंज नगर में आंदोलन के नेतृत्व को धार देने वाले युवा श्याम राय, श्याम दुबे, सुधांशु राय, ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, भोलानाथ मिश्रा , दीपक कुमार केसरवानी आदि युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।”
Advertisement (विज्ञापन)
4 मार्च 1989 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी नवीन मंडी समिति परिषद के मंच पर जनपद सोनभद्र का उद्घाटन करते हुए कहा था कि -” उत्तर प्रदेश के मानचित्र पर एक नए जनपद का उदय हुआ है और एक दिन यह जनपद भारतभद्र बनेगा उन्होंने इस जनपद के युवाओं को रोजगार और जनपद विकास की तमाम बातें कही थी और एक स्लोगन दिया था कि अमीरों से पैसा लो गरीबों को पैसा बाटो, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण उन्होंने रॉबर्ट्सगंज को अस्थाई मुख्यालय घोषित किया था।
Advertisement (विज्ञापन)
उस समय शिव आधार सिंह नेता के संपादन में मुंशी घाट वाराणसी से प्रकाशित मासिक पत्रिका अपराध संग्रह का विशेष प्रतिनिधि के द्वारा उत्तर प्रदेश का 62 वां जिला सोनभद्र शीर्षक से एक लेख का प्रकाशन किया था इसके अलावा उस समय जनपद उद्घाटन का समाचार आज, स्वतंत्र भारत ,अमृत प्रभात, जन वार्ता, दैनिक जागरण, भारत दूत, घाटी का दर्द (साप्ताहिक समाचार पत्र) आदि समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ था, जनपद के स्थापना के अवसर पर मुख्यमंत्री के सम्मान में एवं जिला बनाओ आंदोलन की विस्तृत गाथा,अन्य विवरण पंफलेट के रूप में वितरित किया गया था। आज भी यह सभी प्रकाशित सामग्रियां विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के कार्यालय मैं संग्रहित है।
Advertisement (विज्ञापन)
नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह के अनुसार-“4 मार्च 1989 को सभी नगर वासियों ने अपने घरों पर दीपक जलाकर जनपद के स्थापना दिवस को पूरे नगर में बड़े उत्साह के साथ उत्सव के रूप में मनाया गया इस अवसर पर पटाखे फोड़े गए मिठाईयां बांटी गई और नगर वासियों ने अपने घरों और दुकानों को दीप मालाओं से सजाया था। वहीं दूसरी ओर दुद्धी तहसील की जनता ने इसका विरोध कर काला दिवस के रूप में इस दिन को मनाया था।
Advertisement
पूर्व विधायक तीरथ राज के अनुसार-“ जनपद की स्थापना के समय मैं युवा राजनीतिज्ञ था और लोगों में जोश- खरोश, अपने माटी के प्रति प्रेम को हमने देखा था, दुद्धी तहसील के लोग सोनभद्र जनपद का मुख्यालय दुद्धी वे चाहते थे इसलिए वे प्रबल विरोध कर रहे थे मुख्यमंत्री द्वारा सोनभद्र जनपद के उद्घाटन का कार्यक्रम कई बार टला लेकिन 1 मार्च 1989 को सुरक्षा व्यवस्था हेलीपैड के निर्माण आदि को देखकर ऐसा लगा कि अब हमारी लड़ाई का फल मिलने वाला है और यही हुआ 4 मार्च 1989 को मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने सोनभद्र जनपद का उद्घाटन नवीन मंडी समिति परिसर के भव्य मंच पर किया और उन्होंने जनपद के प्रथम जिलाधिकारी सुरेश चंद्र दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक रिजवान अहमद का परिचय भी वहां उपस्थित जनता से कराया था।
Advertisement
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सो०बा०ए० के अध्यक्ष विनोद चौबे के अनुसार -“जनपद के उद्घाटन के पश्चात रावटसगंज नगर के लोगों को मुख्यालय की लड़ाई लड़नी पड़ी जिसमें अधिवक्ता समाज का विशेष रूप से महत्वपूर्ण योगदान रहा लेकिन हमें इस लड़ाई में सफलता नहीं मिल पाई और राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मुख्यमंत्री को फर्जी कागजात दिखाकर पिपरी को जनपद सोनभद्र का मुख्यालय घोषित करा दिया गया था,जिसका विरोध जनता- जनार्दन ने किया और सत्ता पलट के बाद मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के शासनकाल में सोनभद्र का स्थाई मुख्यालय रावटसगंज को घोषित कर मुख्यालय विवाद को लगाम दे दिया था ।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
डॉक्टर अर्जुन दास केसरी के अनुसार -“4 मार्च 1989 को सोनभद्र जनपद के उद्घाटन के बाद इस क्षेत्र के पुरातात्विक, ऐतिहासिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक रूप से एक स्वतंत्र पहचान प्राप्त मिली। सलखन स्थित फॉसिल्स पार्क को 35 देशों के वैज्ञानिकों ने विश्व का सबसे खूबसूरत, अधिक क्षेत्रफल वाला, डेढ़ अरब वर्ष प्राचीन बताकर पूरे विश्व में तहलका मचा दिया था, इसी प्रकार सोनभद्र जनपद में पुरातत्वविद आर्किबाल्ड कारनाइल्स ने सोनभद्र के जंगलों में प्रथम गुफा चित्रों की खोज विश्व के पुरातत्वविदों का ध्यान सोनभद्र जनपद की ओर आकर्षित किया था शोध और अध्ययन के पश्चात उन्होंने यह साबित कर दिखाया कि विश्व का सबसे ज्यादा गुफा चित्रों वाला क्षेत्र सोनभद्र जनपद है।
Advertisement
वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर के मुताबिक-” आदिवासी संस्कृति से ओतप्रोत आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र में भले ही आदिवासियों को आर्थिक रूप से दीन हींन दृष्टि से देखा जाता हो लेकिन संस्कृति, साहित्य, कला से समृद्ध इस क्षेत्र में प्रचलित करमा नृत्य के बिना केंद्र सरकार, राज्य सरकार का कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरा नहीं होता है। सोनभद्र जनपद अपने आप में एक अनूठा जनपद है जहां पर 130 किलोमीटर की परिधि में भूतात्विक,पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आदिवासी संस्कृति की अपनी एक अलग पहचान है इनके संरक्षण संवर्धन पर्यटन विकास का कार्य होना चाहिए। वरिष्ठ कथाकार रामनाथ शिवेंद्र का मानना है कि-“आज जनपद सोनभद्र की स्थापना को 32 वर्ष पूरे हो चुके हैं ,जनपद की स्थापना, जनपद मुख्यालय के आंदोलन में भाग लेने वाले अनेकों आंदोलनकारी दिवंगत हो चुके हैं उस समय के युवा आज प्रौढ़ हो चुके हैं, बावजूद इसके इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज सोनभद्र की स्थापना, मुख्यालय के लिए संघर्ष की गाथा जनपद वासियों को हमेशा अपने अधिकारों के लड़ाई के लिए प्रेरित करती रहेगी । “ उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद सोनभद्र को इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डा इत्यादि सरकारी योजनाओं की सौगात दी गई है उसी प्रकार सोनभद्र जनपद को विभाजित कर एक नए जनपद की स्थापना निश्चित रूप सरकार द्वारा की जाएगी। इससे।दुद्धी क्षेत्र की जनता को इसका लाभ भविष्य में निश्चित रूप से मिलेगा।
बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव ने सोनभद्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया
जनसभा स्थल पर कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस का उमड़ा जनसैलाब
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को नगर स्थित हाइडिल मैदान में सपा के चारों प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सपा मुखिया ने जनसभा में संबोधित करते हुए कहा कि आप सब को देख कर पूरे विश्वास से कह सकता हूँ कि अगली सरकार समाजवादी पार्टी की ही बनेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने जनसभा में जुटे भारी भीड़ से पूछते हुए कहा कि पांच साल के भाजपा सरकार में मंहगाई बढ़ी कि नहीं ? भाजपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ी की नहीं ? गैस ,डीजल पेट्रोल के दाम बढ़े कि नहीं ? भीड़ द्वारा उनके सवालों का सकारात्मक उत्तर मिलने के बाद उन्होंने कहा कि आपसे अच्छे दिन आएंगे कह कर सत्ता हासिल करने वाले क्या अच्छे दिन लौटाए ? जब जनता ने कहा कि नहीं तो अखिलेश ने भीड़ से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा कि झूठे वादे करने वालों को 7 मार्च वोटिंग वाले दिन जबाब दोगे कि नहीं ? तो भीड़ ने एक स्वर से कहा हाँ।
Advertisement (विज्ञापन)
भीड़ के इस जबाब से उत्साहित सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार द्वारा पूर्व की सरकारों को परिवारवादियों की सरकार कहने का भी आज जबाब दिया और कहा कि यहाँ उपस्थित हम सब का एक परिवार भी है जिन्हें परिवार होता है उन्हें ही परिवार का दर्द पता होता है।जिनको परिवार ही नहीं है वह परिवार की पीड़ा क्या समझेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर हर घर को 300 यूनिट तक व किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि जबसे हमने घरेलू उपयोग व किसानों की सिंचाई के लिए मुफ्त में बिजली देने का एलान किया है तबसे भाजपा की बत्ती गुल व ट्रांसफार्मर जल गए हैं। मैं आज आप सबसे यह वादा भी करके जा रहा हूँ कि समाजवादी सरकार बनने पर 24 घंटे बिजली भी आप सब को मिलेगी। आगे उन्होंने कहा कि सोनभद्र को समाजवादी सरकार बनने पर आज जितनी एम्बुलेंस हैं उससे बढ़ाकर दुगुना कर दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने हाइडिल मैदान में उमड़े जन सैलाब से वादा किया कि सरकार बनने पर रेणुका पार इलाके के लिए पुल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
Advertisement (विज्ञापन)
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर 20 लाख खाली सरकारी पदों पर भर्ती निकाल युवाओं की भर्ती की जाएगी तथा सरकार यह भी प्रबन्ध करेगी कि इंटर पास करने के बाद युवाओं को रोजगार के लिए भटकना न पड़े बल्कि उन्हें कोई रोजगार परक कोर्स कराकर उन्हें हुनरमंद बनाया जाएगा जिससे कि वह रोजगार कर सम्मान की जिंदगी जी सकें।
Advertisement (विज्ञापन)
संबोधन के अंत में उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2012 में जब मैं सोनभद्र आया था तो तारीख 3 मार्च ही थी और आज भी 3 मार्च ही है, इतिहास खुद को दोहरा रहा है। इस दौरान जनसभा में शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक सुनील यादव, पूर्व विधायक परमेश्वर दयाल, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष रामनरेश पोयाम, राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह पटेल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जयसवाल, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के जिला अध्यक्ष राम दुलारे सिंह चौहान, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रमाशंकर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, विधानसभा अध्यक्ष बाबू लाल यादव, जुबेर आलम, रामसेवक यादव, परमेश्वर यादव, कुमारी मंदाकिनी पांडे, रवि कुमार गौड़, जय प्रकाश पांडे, अशोक पटेल, यशवंत सिंह चौधरी, वेद मणि शुक्ला, रामभरोसे सिंह पटेल, इश्तियाक खान, अजय पाठक, अनिल प्रधान, सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल, भरत सिंह कुशवाहा, मानिचंद कनौजिया सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। उर्दू साहित्य के महान शायर रघुवीर सहाय साहित्यिक उपनाम फिराक गोरखपुरी का (पूर्व जनपद मिर्जापुर) सोनभद्र जनपद से अटूट संबंध रहा है। इनका आगमन जनपद सोनभद्र के साहित्यिक मंच पर कई बार हो चुका है। आज इनकी पुण्यतिथि पर जनपद के साहित्यकारों के साहित्यिक संबंधों पर चर्चा समचीन होगी।
Advertisement (विज्ञापन)
मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के निदेशक वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर के अनुसार-वाकया उन दिनों का है जब सोनभद्र जनपद मिर्जापुर जनपद का भूभाग था और यह क्षेत्र मिर्जापुर के दक्षिणांचल के नाम से प्रसिद्ध था, दक्षिणांचल में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए फिराक गोरखपुरी सोनभद्र की यात्रा पर आए थे और उनसे मेरी मुलाकात रॉबर्ट्सगंज नगर में हुई थी,घंटों हिंदी उर्दू भाषा के साहित्य पर चर्चा के बाद वे कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रेणुकूट गए थे।
Advertisement (विज्ञापन)
इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-“सोनभद्र जनपद के मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के निवासी, प्रख्यात उर्दू के शायर विश्वनाथ प्रसाद खादिम से इनके साहित्यिक तालुकात थे और इन दोनों महान शायरों ने देश- प्रदेश के कई नामचीन मंच पर एक साथ शिरकत किया था। रघुपति सहाय ने जिस प्रकार अपना साहित्यिक उपनाम “फिराक गोरखपुरी” रखा, उसी तरह बीएन बाबू (विश्वनाथ प्रसाद) ने अपने आपको मां सरस्वती का आराधक मानते हुए साहित्य सेवा के लिए अपना साहित्यिक उपनाय “खादिम” रखा और इसी उपनाम से दोनों शायर प्रसिद्ध हुए।
Advertisement
फिराक गोरखपुरी से खादिम साहब का प्रथम परिचय इलाहाबाद में आयोजित एक मुशायरे में हुआ था। कालांतर में यह परिचय दोस्ती में बदल गया, उस समय के साहित्यिक समाज में यह जोड़ी इतनी लोकप्रिय हुई कि मुशायरे का आयोजन करने वाली साहित्यिक संस्थाएं अपने कार्यक्रम में इन दोनों शायरो को शिरकत करने के लिए आमंत्रित करती थी। इन दोनों महान शायरों ने एक साथ देश के कई मंचों पर शिरकत किया और श्रोताओं की वाहवाही लूटी।
Advertisement (विज्ञापन)
एक बार मिर्जापुर में आयोजित मुशायरे में फिराक गोरखपुरी ने साफ-साफ कहा था कि मैं सिर्फ खादिम को सुनने आया हूं। फिराक गोरखपुरी एवं खादिम मित्र, सहयोगी रहे और आपस में इनके संबंध इतने प्रगाढ़ थे कि वह मंच पर भी एक दूसरे की चुटकी लेने से नहीं चूकते थे। ऐसा ही एक वाकया है एक बार दोनों शायर मंच पर मुशायरे मे शिरकत कर रहे थे, फिराक साहब ने बेहतरीन अंदाज में अपनी शेर-ए शायरी पढा और जनता ने उनके शायरी पर खूब तालियां बजाई जब उनका समय समाप्त हुआ तो उन्होंने खादिम साहब की चुटकी लेते हुए माइक से बड़े ही चुट्टीले अंदाज में खादिम साहब की ओर मुखातिब होकर कहा-” ऐ खादिम उठ! यह सुनकर खादिम साहब के साथ- साथ श्रोता भी मुस्कुरा उठे। जैसे ही उन्होंने माइक थामा वैसे ही श्रोताओं ने तालियों से उनका स्वागत किया।
Advertisement (विज्ञापन)
साथ ही उन्होंने बड़े ही मस्ती भरे अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि-” खादिम हूं नौकर नहीं शायर हूं प्रोफेसर नहीं।” इतना सुनते ही जनता ठहाका लगाकर हंसने लगी और फिराक गोरखपुरी भी मुस्कुरा उठे। फिराक गोरखपुरी के खादिम कहने का अर्थ नौकर से ही था और इस बात को खादिम साहब ने महसूस किया और उस समय फिराक गोरखपुरी सुप्रसिद्ध शायर और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर थी थे।
Advertisement
ऐसी बहुत सी मनोरंजक स्मृतियां फिराक गोरखपुरी खादिम साहब से जुड़ी हुई हैं जिसका वर्णन डॉक्टर अर्जुनदास केसरी के संपादन एवं लोकरुचि प्रकाशन से प्रकाशित एवं विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट द्वारा विमोचित पुस्तक “खादिम एक खुशबू” में दुर्लभ फोटोग्राफ के साथ संग्रहित है।
सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि मतगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को प्रातः 10.00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में होगा। सभी मतगणना अधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगें।
Advertisement (विज्ञापन)
विजय कुमार सिंह प्राविधिक सहायक भूमि संरक्षण चोपन के मतगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर और अनुपस्थित रहने के सम्बन्ध में कोई स्पष्ट जानकारी न देने पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने इनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया में लगाये गये सभी कार्मिकों को निर्देशित किया है कि वह पोलिंग पार्टी रवाना स्थल राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी में प्रातः 6 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें, जिससे कि पोलिंग पार्टियों को समय से सम्बन्धित बूथ पर भेजा जा सके।
Advertisement (विज्ञापन)
मतदान प्रक्रिया में जिन भी कार्मिकों की ड्यूटी लगायी गयी है, वह अनिवार्य रूप से पोलिंग पार्टी रवाना स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगें। जो भी कार्मिक पोलिंग पार्टी रवाना स्थल पर उपस्थित नहीं होगा, उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
घोरावल, सोनभद्र। भाजपा प्रत्यासी अनिल मौर्या के समर्थन में बृहस्पतिवार को पार्टी द्वारा घोरावल नगर पंचायत में जुलूस व नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे। पार्टी द्वारा आयोजित नगर भर्मण कार्यक्रम में प्रत्यासी अनिल मौर्या के समर्थन में अपार जन सैलाब सड़क पर आ गया।
Advertisement (विज्ञापन)
नगर स्थित घोरावल बस स्टैंड से जुलूस का शुभारंभ हुआ और पूरे नगर का भर्मण करते हुए शिवद्वार रोड तिराहा पर दुर्गा मंदिर के पास नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया,जिसमे प्रत्यासी अनिल मौर्य के अलावा धर्मवीर तिवारी व अजित रावत का सम्बोधन हुआ। इसके बाद जुलूस फिर नगर में भर्मण करते हुए मुख्खा तिराहे पर पहुँचा। वहाँ पर मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पार्टी नही बल्कि जनता चुनाव लड़ रही है, क्योकि केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाएं जो हर घर तक बिना भेद भाव से पहुँच रही है उससे जनता सरकार के कार्यो से प्रभावित है,और उत्तर प्रदेश में विगत 5 वर्षों में योगी सरकार ने जो कार्य किया है चाहे सुरक्षा की बात हो या विकास की हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुए है।
Advertisement (विज्ञापन)
अतः आप सभी से आग्रह करने हम आये है कि पार्टी के प्रत्यासी अनिल मौर्य को कमल के निशान पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाये। इस दौरान रॉबर्ट्सगंज नगर के ब्लॉक प्रमुख अजित रावत,घोरावल ब्लाक प्रमुख दीपक पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण पटेल,देवेंद्र पटेल प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा,सभी मण्डल अध्यक्ष महामंत्री सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को जिले में जनसभा को संबोधित करने पहुंची
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादे को गिनाया
जनसभा में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित जनता की भारी भीड़ देखने को मिली
हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)
सोनभद्र। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को जनसभा को संबोधित करने ओबरा के रामलीला मैदान पहुंची। प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में किसानों, नौजवानों, छोटे व्यापारियों और महिलाओं को सशक्त बनाने पर अधिक जोर दिया है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम यूपी में विकास की राजनीति करना चाहते हैं। ऐसी राजनीति जिसमें जाति-धर्म की बजाय रोजगार की बात हो। अच्छी शिक्षा, अच्छे स्वास्थ्य, लाभपरक खेती की बात हो। अगर आप कांग्रेस की सरकार यूपी में लाते हैं तो दशकों बाद ऐसी सरकार देखेंगे, जो आपके हित के लिए दिन-रात काम करती दिखेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने युवाओं के लिए भर्ती क्रांति लाने की बात कही। प्रियंका ने महंगाई, बेरोजगारी और छुट्टा पशुओं की समस्या पर भाजपा सरकार को निशाने पर रखा। कहा कि सरकारी विभागों में 12 लाख पद खाली हैं। पांच साल तक इन्होंने यह पद नहीं भरे, मगर अब चुनाव आने पर रोजगार देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था के रीढ़ होते हैं। इस सरकार ने रीढ़ को ही कमजोर कर दिया। जो खुद कमजोर हो गया, वह दूसरों को रोजगार कहां से दे पाएगा।
Advertisement (विज्ञापन)
कहा कि यूपी सरकार की गलत नीतियों से यहां छुट्टा पशुओं की समस्या है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो महंगाई कम होगी छत्तीसगढ़ में भी यही समस्या थी, लेकिन वहां की सरकार ने इसके लिए नीति बनाई। दो रुपये पर गोबर खरीदने की योजना से लोगों ने छुट्टा पशुओं को अपने पास रखना शुरू किया। समस्याएं दूर तभी होंगी, जब सरकार की नीति और नीयत ठीक होगी। भाजपा सरकार के लोग चुनाव के समय आपके बीच आकर मुफ्त राशन, नमक, खाते में पैसा देने की याद दिला रहे हैं। उनकी सोच क्या है, इससे आप समझ सकते हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो हम भर्ती क्रांति लाएंगे। परीक्षा और नियुक्ति की प्रक्रिया में सिर्फ छह माह का अंतर होगा। अगर कोई अधिकारी इसमें फेरबदल करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कानून लाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए यात्रा मुफ्त होगी। महिलाओं को बसों में सफर मुफ्त होगा।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र के वादे गिनाते हुए कहा कि हम नहीं चाहते कि आप पिछड़े और गरीब बने रहें, ताकि कोई आपका फायदा उठा सके। आप सशक्त बनिए, अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाइए। लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे बड़ी होती है। अपना वोट जिम्मेदारी के साथ ऐसे व्यक्ति को दीजिए, जो आपकी समस्याओं का समाधान ढूंढे और उसे दूर कराने के लिए लड़ सके। कांग्रेस की सरकार बनने पर महंगाई कम होगी। रोजगार मिलेगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, चंद्रदेव राय ओबरा से कांग्रेस प्रत्याशी रामराज गोंड, राबर्ट्सगंज से कमलेश ओझा, दुद्धी से प्रत्याशी बसंती पनिका सहित आदि लोग रहे।
डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पनारी के टोला जुड़वानी के गांववालों ने एक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीण महिपत पुत्र सोनई निवासी जुड़वानी ने बताया कि देर रात दो चोर मेरे घर से लगभग 30 मीटर की दूरी पर लगे हैंडपंप में समरसेबल फिट हुआ है और समरसेबल के बिजली का तार मेरे घर पर कनेक्शन हैं। जिसे दो चोर काटकर ले जा रहे थे कि तभी हमलोगों की नींद खुल गई और देखा दो लोग भाग रहे हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
फिर हल्ला गुल्ला करने पर गांव के लोगों द्वारा घेराबन्दी कर एक चोर को पकड़ने में सफल रहे, वही दूसरा भाग गया। पकड़े चोर को गांववालों ने बांधकर डॉयल 112 न0 को सूचना दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे। डॉयल 112 न0 पीआरबी हाथीनाला ने चोर को अपने कब्जे में लेते हुए चोर का झोला देखा तो उसमें बिजली के छीला हुआ दो बंडल तार एवं एक चाकू मिला। चोर ने अपना नाम गुड्डू (25) पुत्र बुध्धन निवासी कुम्हिया और अपने साथी का पप्पू (30) पुत्र पंचलाल निवासी कुम्हिया बताया। वही पीआरबी हाथीनाला पुलिस ने चोर को अपने साथ चोपन थाने ले गए।
Advertisement (विज्ञापन)
वही चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में संतलाल के घर पर लगे समरसेबल के तार लगभग 30 मीटर एवं कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भी बीती रात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़ा कार्यालय में रखे आलमारी व बक्सा का भी ताला टूटा मिला और प्रयोगशाला के कमरे का भी ताला टूटा मिला और जिस कमरे में बच्चों के खाने का राशन रखा गया था, उसका भी ताला टूटा मिला।
Advertisement (विज्ञापन)
स्कूल के रसोइया ने बताया कि सुबह जब स्कूल खोलने आए तो देखा कि कार्यालय सहित तीन कमरों का ताला टूटा हैं और इस घटना का सूचना तत्काल हमने स्कूल के प्रभारी को दिया। स्कूल की अध्यापिका योगिनी श्रीवास्तव ने बताया कि चोर समरसेबल में हुए कनेक्शन का तार लगभग 40 मीटर और ब्लूटूथ स्पीकर ले गए हैं और गनीमत हैं कि बच्चों के खाने का राशन बच गया है।
दुद्धी, सोनभद्र। शिवरात्रि पर्व पर समूचा इलाका शिवभक्तों से पटा रहा। लौवा पहाड़ी, हिरेश्वर महादेव मंदिर, बीड़र एवं मल्देवा में कैलाश कुंज द्वार समेत अन्य देवालयों पर लोग बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद वहां लगे मेले का लुत्फ़ देर शाम तक उठाते रहे। शिव भक्तों के साथ दूल्हा बनकर नन्दी गाड़ी पर सवार हुए बाबा भोलेनाथ की बारात दोपहर करीब तीन बजे नगर के प्राचीन शिवाला मंदिर से निकली।
Advertisement (विज्ञापन)
इसके पूर्व वहां उपस्थित माताओं ने भगवान शिव का विधिवत श्रृंगार किया और देवों के देव महादेव के बारात को लेकर भगवान ब्रह्मा, विष्णु के साथ अन्य देवी देवता कैलाश कुंज द्वार की ओर चल पड़े। बारात में भूत, पिशाच,रिछ, बानर आदि का भेष धरे बच्चों के साथ ही कई आदिवासी महिला पुरुष करमा, शैला सरीखे परंपरागत संस्कृति के तहत नृत्य करते हुए लोगों के आकर्षण के केंद्र बिंदु में थे। दुद्धी शिवाला से कैलाश कुंज द्वार तक बारातियों के स्वागत में जगह जगह जलपान एवं ठंडई स्टाल लगाये गए थे। मां पार्वती के मायके कैलाश कुंज में डॉ लवकुश प्रजापति ने पूरी व्यवस्था अपने देखरेख में सुव्यवस्थित कर रखी थी। बारात के पहुंचते ही हर हर महादेव के उदघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।
Advertisement (विज्ञापन)
कुछ ही क्षणों में मां पार्वती एवं भगवान भोले भंडारी के जयमाल के सुंदर दृश्य ने लोगों को भक्तिमय कर दिया। कुछ इसी तरह का नजारा हिरेश्वर महादेव मंदिर पर निकली। शिव बारात एवं जयमाल का अनुपम दृश्य लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा। डीहवार बाबा शिव मंदिर से रामनगर युवाओं सत्येंद्र कश्यप, अजीत अग्रहरि, सुनील जयसवाल, आमेश सिंह, जितेंद्र उर्फ पीपी, बबलू कश्यप अग्रहरी सहित अन्य भक्तों के द्वारा आकर्षक रथ पर सवार होकर भोले शंकर एवं अन्य देवी देवता का रूप धरे लोगों के साथ बीड़र गांव के हिरेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुए।
Advertisement (विज्ञापन)
वहां व्यवस्था की कमान प्रबंधक रविन्द्र जायसवाल ने संभाल रखी थी।बारात में चन्द्रिका प्रसाद आढ़ती,भोला बाबू, प्रेमचंद आढ़ती,रामेश्वर राय,रामपाल जौहरी, कुलभूषण पांडेय,जगदीश्वर जायसवाल, राजेश्वर बाबू राजू, जेबीएस अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि,महामंत्री सुरेन्द्र गुप्ता, मल्देवा प्रधान सीता जायसवाल, पूर्व प्रधान निरंजन जायसवाल, कमल कानू ,डॉ विनय कुमार, अनूप कुमार डायमंड, पीयूष अग्रहरि, महेंद्र मिश्रा, उमाशंकर समेत सैकड़ो समाजसेवी व गणमान्य शामिल रहे।
सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी टी00के0 शिबु ने जनसामान्य को सूचित किया है कि विधानसभा समान्य निर्वाचन-2022 के लिये सभी निर्वाचक जिन्हें निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किये गये है, मतदान स्थल पर अपना मत डालने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने हेतु अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखायेगें।
Advertisement (विज्ञापन)
ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नही कर पाते है उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करें। उन्होंने 12 वैकल्पिक दस्तावेजों के सम्बन्ध में बताया है कि आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंक लाइसेन्स, पैन कार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकारध्लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गय फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों द्वारा जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार है।