आधुनिक भारत के शिल्पकार थे बाबासाहेब

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के पूण्य तिथि पर विशेष-

लेखक : डॉ० धर्मवीर तिवारी (एडवोकेट)

भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी सामाजिक समता के सबसे बड़े नायक थे जातिवाद छुआ छूत को दूर करने के संघर्ष के साथ-साथ एक महान शिक्षाविद विचारक बाबा साहब अंबेडकर महान राष्ट्रवादी और दलित शोषित पीड़ित लोगों के उत्थान के लिए समर्पित रहे बाबा साहब अपने जीवन काल में सामाजिक और राष्ट्र जीवन के अनेक विषयों पर महत्वपूर्ण कार्य किए लेकिन कुछ लोगों ने उनके जीवन को एक विषय पहलू पर बांधने का प्रयास किया जो उनके साथ घोर अन्याय है और उनके बारे में अनुचित विश्लेषण है बाबा साहब ने अभाव अपमान और बाधाओं का बंधन तोड़ कर अपने सामर्थ्य के बल पर अपनी सर्वोच्चता सिद्ध की उन्होंने 1935 में यह घोषणा की थी कि मैं हिंदू में जन्म तो अवश्य लिया हूं लेकिन हिंदू के रूप में मरुंगा नहीं उन्होंने नागपुर में दीक्षा भूमि में बौद्ध धर्म स्वीकार किया।

लेखक : डॉ० धर्मवीर तिवारी (एडवोकेट)
लेखक : डॉ० धर्मवीर तिवारी (एडवोकेट)

उन्होंने कहा कि इतिहास मुझे विध्वंसक के नाते पहचाने ऐसी मेरी अच्छा नहीं है। बाबा साहब जिस प्रकार संविधान को बनाने वाले शिल्पकार हैं उसी प्रकार भारतीय परंपरा के महान धर्म पुरुष भी है। बाबा साहब हमेशा आत्मनिर्भरता की बात करते रहे उन्होंने स्वतंत्रता के पूर्व ही 1935 में ही आत्म निर्भर भारत और आधुनिक भारत की नीव रख दी थी उनकी सोच के अनुसार ऐसा भारत जो आर्थिक रुप से संपन्न और तकनीकी रूप से उन्नत सभी को अवसर प्रदान करने वाला राष्ट्र हो।

Advertisement (विज्ञापन)



बाबासाहेब का जीवन भारत माता के ऐसे सपूत के रूप में था कि जो यह कहा करते थे अगर सामान्य व्यक्ति को ऊपर उठाना है उसके लिए शिक्षा अत्यावश्यक है, उन्होंने सीखने की शिक्षा दी। वह खुद भी एम ए, पी एचडी, एम एस सी, सीडीएससी, बैरीस्टर ऑफ लॉ, एल एल डी आदि की उपाधि अर्जित किया था। बाबा साहब ने अपने जीवन पर्यंत निचले तबके के लोगों को जगाया समाज में ऐसे दबे कुचले मनुष्यों को सोचने की एक नई दिशा दी ।उनके अंदर आत्मसम्मान की एक ज्योति जगाई और मूल्यों पर जीने की राह बताइ, ये पक्षपात पूर्ण समाजिक ढांचे के खिलाफ थे ।बाबा साहब ने कहा कि अस्पृश्यता को सम आपसे दूर भगाना होगा तभी हिंदू समाज बलशाली होगा और सब हम शक्तिशाली भारत का स्वप्न साकार कर सकते हैं । बाबा साहब ने यह बीज 1920 में ही बो दिया था। आज समाज के निचले सबके के लोग राष्ट्रपति राज्यपाल मंत्री कुलपति ऐसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन हो रहे देश के हर क्षेत्र में साहित्य संगीत कला सिनेमा नाट्य आर्थिक संस्था के साफ-साफ समाज के हर क्षेत्र में निचले शक्ति के लोग पहुंच रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस राष्ट्र नायक की राष्ट्र सेवा का कोई मोल नहीं आक सकता। बाबा साहब का मानना था कि हिंदू समाज अनगिनत जातियों से बना है लेकिन हमारी संस्कृति एक है हम सब उसी से बंधे हैं ।समरस समाज जाति रहित समाज ही अधिक शक्तिशाली बनता है तभी हम कुछ अच्छे की उम्मीद कर सकते हैं । बाबा साहब ने सामान नागरिक संहिता पर बल दिया । उनका मानना था व्यक्ति के जीवन पर नियंत्रण का अधिकार धर्म का नहीं है। बाबा साहब ने एक राष्ट्र की संकल्पना की लोकतंत्र वादी होने के साथ ही उनकी अवधारणा ही की । स्वतंत्रता- समता और बंधुता ही लोकतंत्र का आधार है । राष्ट्र के निर्माण में बाबासाहेब आंबेडकर का योगदान अत्यंत अलौकिक है।

(इस लेख में सभी विचार लेखक के व्यक्तिगत हैं।)

चुनाव मोड में आई यूपी पुलिस, बॉडीवार्न कैमरा, ड्रोन कैमरा, वायरलेस सहित दूसरे उपकरणों को तैयार रखने के निर्देश

लखनऊ। यूपी पुलिस विधानसभा चुनावों के मोड में आ गई है। डीजीपी मुकुल गोयल ने शनिवार को विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रदेश के आला पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चुनाव ड्यूटी में शामिल होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना सुनिश्चित करें।

Advertisement

डीजीपी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कहा कि जिलों में उपलब्ध पुलिस बल की समीक्षा कर आवश्यकता का आकलन कर लिया जाए। चुनाव को ध्यान में रखते हुए तकनीकी संसाधनों जैसे बॉडीवार्न कैमरा, ड्रोन कैमरा, वायरलेस व अन्य उपकरणों का आकलन कर लिया जाए। जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों, नामांकन स्थलों एवं स्ट्रांग रूम का भौतिक सत्यापन संयुक्त रूप से किया जाए।

Advertisement

सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश
केंद्रों की क्रिटिकल, वल्नेरबिलिटी मैपिंग पूर्ण कर ली जाए। केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की कंपनियों एवं जिलों से प्राप्त पुलिस बल के ठहराये जाने वाले स्थानों को चिन्हित करके आवश्यक संसाधन पहले से ही जुटा लिए जाए। अंतरराष्ट्रीय, अंतरराज्यीय सीमावर्ती जिलों के साथ समन्वय गोष्ठी कर अपेक्षित सहयोग लिया जाए। शस्त्र लाइसेंस का मिलान डीएम कार्यालय से करा लिया जाए।

Advertisement

राजधानी दिल्ली में मिला Omicron का पहला केस

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट Omicron का पहला केस मिला है, जिससे हड़कंप मच गया है। 12 लोगों के सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजे गए थे, जिसमें से 1 शख्स Omicron से संक्रमित पाया गया है। ये सभी 12 लोग विदेश से लौटे थे। दिल्ली में पाए गए Omicron के 1 केस को मिलाकर देश में अब तक कोरोना के नए वैरिएंट के 5 केस पाए जा चुके हैं।

Advertisement

Omicron से दिल्ली में दहशत!
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट के हिसाब से 1 Omicron संक्रमित दिल्ली में है। 12 लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग हुई है। एक में Omicron मिला है जो तंजानिया से आया था। शुरुआती रिपोर्ट है कि एक टेस्ट और होगा। उसकी रिपोर्ट कल (सोमवार को) आएगी।

Advertisement

मुंबई के धारावी पर भी Omicron का संकट?
ईस्ट अफ्रीका के तंजानिया से मुंबई लौटा एक यात्री कोविड संक्रमित पाया गया है। उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए कस्तूरबा हॉस्पिटल भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है. जान लें कि कर्नाटक के बेंगलुरु में Omicron संक्रमित 2, मुंबई में 1, गुजरात के जामनगर में 1 और दिल्ली में 1 मामला मिल चुका है।

Advertisement

महाराष्ट्र से Omicron से जुड़ी अहम जानकारी
मुंबई से सटे डोंबिवली में Omicron संक्रमित पाए गए शख्स ने कोविड की वैक्सीन नहीं ली थी। उसे Omicron के लक्षण भी काफी हल्के थे। उसे सिर्फ हल्का बुखार था। अब तक उसके 12 हाई रिस्क क्लोज कॉन्टैक्ट्स को ट्रेस किया गया है और राहत की बात है कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा उसके 23 लो रिस्क कॉन्टैक्ट्स को ट्रेस करने के बाद उनकी कोविड रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

Omicron से संक्रमित शख्स फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है लेकिन उसे कोई खास परेशानी नहीं है। ऐसे में मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने भी कहा कि घबराने की या डरने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्क रहें।

25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ

राजेश पाठक

ओबरा, सोनभद्र। पतंजलि परिवार सोनभद्र के तत्वाधान में रविवार को ओबरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण मे 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ हुआ। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि संतोष कुमार सैनी प्रवक्ता डिग्री कॉलेज ओबरा सोनभद्र, व डॉक्टर कामना शुक्ला व डॉक्टर रोली मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही शिविर में पतंजलि परिवार के सभी संगठनों के प्रभारी योग साधको द्वारा हवन पूजन का कार्यक्रम बहुत ही भव्य पूर्ण तरीके से संपन्न किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डॉक्टर संतोष कुमार सैनी द्वारा योग की महिमा पर प्रकाश डाला गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र, महिला पतंजलि योग समिति के जिला संगठन मंत्री पूनम, उर्मिला, अनुरोध त्रिपाठी एडवोकेट हाई कोर्ट, नगर संरक्षक राजाराम, जिला योग संरक्षक झललन शर्मा, शुभम मिश्रा, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, नरेंद्र बहादुर सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे,

वाराणसी: चौक व खोजवा स्थित श्री राम मंदिर में हुआ भव्य भजन संध्या का आयोजन

वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के उपलक्ष्य में संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा संस्कृति मंत्री के निर्देशन पर भजन संध्या की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को भजन संध्या के चौथे दिन चौक स्थित श्री राम मंदिर में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन का प्रारंभ गायक गणेश प्रसाद मिश्र एवं तबला वादक सिद्धांत मिश्रा, सह गायन में शुभ मिश्र का माल्यार्पण मंदिर के पुजारी पारस नाथ मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मंदिर से जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या में भक्त जन भजनो के रस में डूबे रहे। गायक गणेश प्रसाद मिश्र ने अपनी प्रस्तुति पवन तनय संतन हितकारी…. से प्रारंभ किया। फिर आगे जिनके हिय में सिया राम बसे, तीन और के नाम लिए न लिए…, राम भजन कर मन…., सावरिया मन भायो,………….., बनारसी दादरा पग रोके कन्हैया…., डिमिक डिमिक डमरू बाजे……., ….. जैसे भजनों से लोग भक्ति के रस में डूबे रहे। “धन्य भाग सेवा का अवसर पाए…..”से उन्होंने अपनी प्रस्तुति को विराम दिया।

इसी क्रम में श्रीराम मंदिर, खोजवा में गायिका आराधना सिंह द्वारा भजन गायन की प्रस्तुति किया गया। इनके साथ तबला पर गोपाल मिश्रा, ऑर्गन पर संदीप पांडेय, पैड पर अजय दुबे ने संगत किया। गायन का आरम्भ राम भजन से किया जिनके बोल थे यदि त्रेता राम न हो द्वापर घनश्याम न होते….। इसके उपरांत सीता राम सीता राम सीता राम कहिए जाहि विधि राखे राम एवं चोरी चोरी घर मे आये माखन मोरा सारा खाये मटकी फोड़ गये दईया ,दईया हाय सखी रे कन्हैया आदि विभिन्न भजनों की प्रस्तुति किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

भजन संध्या का संयोजन प्रभारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी डॉ० सुभाष चन्द्र यादव के नेतृत्व में डॉ० हरेंद्र नारायण सिंह, अतुल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार आदि के द्वारा संपादित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

संयुक्त संगठन – विकास की राह पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

गौतम विश्वकर्मा

सोनभद्र। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार सोनभद्र में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में “पिरामल फाउन्डेशन” द्वारा जनपद में बेहतर शिक्षा एवम विकास हेतु कार्यरत सभी गैर सरकारी संस्थाओं के साथ एक कार्यशाला “संयुक्त संगठन – विकास की राह पर” का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश पिरामल फाउन्डेशन शिक्षा के कोर टीम सदस्य जैनेन्द्र पाठक ने सभी पार्टनर एजेंसियों से आये हुए सदस्यों के साथ परिचय से किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यशाला में जनपद सोनभद्र में कार्य करने वाली 20 गैर सरकारी संस्थाओं ने प्रतिभाग किया।
जैसे- “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट”, निष्पक्ष चैरिटेबल ट्रस्ट, अखण्ड भारत चैरिटेबल ट्रस्ट, सोशल प्रोग्रेसिव एक्शन सेन्टर (स्पेस) सोनभद्र, तथा अन्य संस्थाओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में आकांक्षी जनपद सोनभद्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत अधोसंरचना, वित्तीय समावेश आदि विषयों पर विचार साझा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इन संस्थाओं ने जनपद में संस्था की स्थापना, कार्यक्षेत्र और कार्य करने में आ रही बाधाओं को साझा किया साथ ही जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में किये गए अपने श्रेष्ठ प्रयासों को बताया।
कार्यशाला के दौरान, गैर सरकारी संस्थाओं ने अपने कार्यों की झांकी सभागार कक्ष में लगाकर अपने कार्यों का प्रदर्शन किया।
नीति आयोग के दिशा-निर्देश में इन सभी संस्थाओं को “संयुक्त संगठन” के तौर पर कार्य करने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है जिसके माध्यम से जनपद की ऐसी संस्थाओं को प्रशासनिक एवं आर्थिक सहयोग प्राप्त करने की सम्भावना बढ़ेगी।
कार्यशाला में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोनभद्र के प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक ने सम्बोधित करते हुए शिक्षा क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहन देने पर बल दिया। स्थानीय सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से जनपद के सभी क्षेत्रों में विकास संभव है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर इच्छुक संस्थाओं को जुड़ने के लिए “मेरा योगदान” ऐप को जारी किया गया और उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। इस ऐप के माध्यम से स्वयं सेवी संस्था और स्वयं सेवी व्यक्ति अपने रूचि के अनुसार अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपना पृष्ठपोषण प्रदान किया है। कार्यशाला में पिरामल फाउन्डेशन से अनुप्रिया, वीरेन्द्र, नितीश, चन्द्र वर्धन, सुखेंदु, सलमान और शिव नाडर फाउन्डेशन से प्रेरणा सारथी विपिन शुक्ला तथा “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट” के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा तथा अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी गण तथा “हिन्दुस्तान जनता न्यूज़” के जिला ब्यूरो चीफ बृजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

चोर उखाड़ ले गए लोहे का दरवाजा

डाला,सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी में चोरों ने लोहे का दरवाजा ही उखाड़कर चुरा ले गए। क्षेत्र में बढ़ रहे चोरी के घटनाओं से स्थानीय सहमते जा रहे है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के बाड़ीं स्थित सेवासदन स्कूल के पीछे बने सामुदायिक शौचालय से सटे ग्राम पंचायत द्वारा सफाई कर्मी के लिए बने रूम का लोहे का दरवाजा को शुक्रवार की देर रात में चोर उखाड़कर चुरा ले गए। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय सहमते जा रहे है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस सन्दर्भ में डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि इस घटना की जानकारी हमें नहीं मिली है। अगर ऐसी घटना हुई है तो मैं तत्काल ही देखवाता हूं।

ट्रक व कार की टक्कर, दो घायल

डाला, सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के वैष्णों मंदिर के समीप एक ट्रक व कार की टक्कर हो गई जिसमें एक ही परिवार के दो लोग घायल हो गए ।
घटना के सम्बंध में चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ से एक कार में सुनील कुमार भारती पुत्र अशोक कुमार निवासी धराय-चंदौली, उनकी पत्नी शीला देवी व पुत्री पायल भारती चंदौली जा रहे थे कि वैष्णो मंदिर के पास पहुचते ही सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गया। जिसमें कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को चोपन सीएचसी ले जाया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

निर्माणाधीन सड़क का गिट्टी गायब करने का प्रार्थनापत्र पहुंचा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर

दुद्धी, सोनभद्र। संपूर्ण समाधान दिवस में दुद्धी व ग्राम पंचायत मल्देवा मार्ग लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन सड़क का गिट्टी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उठाकर ले जाने के कारण सड़क का निर्माण बाधित हों गया है जिससे कौशल विकास में प्रशिक्षण लेने वाले छात्र – छात्राओं व ग्राम कर्मदाह, मलदेवा आदि ग्रामवासियों को गंभीर संकटो का सामना करना पड़ रहा है,

Advertisement (विज्ञापन)

जिसको लेकर ग्राम प्रधान मल्लदेवा सीता जायसवाल, मदन शर्मा,सुरेन्द्र, संदीप,विनोद, नन्दलाल आदि संभरान्त लोगों ने अज्ञात लोगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है और राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय से सटे सड़क निर्माण जनहित में पूर्ण करने की मांग किया है, ज्ञात कराना है की उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सांसद पकौडी लाल कोल, विधायक हरिराम चेरों द्वारा लोकर्पित सड़क है जिसे जनहित में बनाया जाना नितांत आवश्यक है।

मारवाड़ी युवा मंच की हुई बैठक

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। शुक्रवार मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र शाखा की बैठक मंच के सदस्य मनोज परशुरामपुरिया के आवास पर आयोजित की गई। जिसमे आगे होने वाले कार्यक्रमों के बारे चर्चा की गई। बैठक में शाखा उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल को सर्व सहमति से शाखा अध्यक्ष चुना गया जिसके पश्चात आगामी कार्यक्रमो में 22 दिसंबर 2021 को किसी गांव में जरूरतमंद लोगों को कपड़े, कंबल वितरित करने का कार्यक्रम और 20 जनवरी 2022 को मंच की स्थापना दिवस के अवसर पर नगर में स्थित ब्लड बैंक, जिला संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित करना सुनिश्चित हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा की मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र निरंतर रूप से विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन ईसमाज सेवा के रूप में करता आ रहा है और इसी तरह से आगे भी मंच कार्यक्रम करता रहेगा। शाखा सचिव शिखर केडिया ने बताया की इस बैठक में मंच द्वारा होने वाले आगे के कार्यक्रम पे चर्चा हुई और उसकी रूप रेखा तय की गई।बैठक में संरक्षक विजय कनोडिया,संस्थापक अध्यक्ष रवि अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल,निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कनोडिया,कोषाध्यक्ष रितेश अग्रवाल,राकेश जालान,अनुज केडिया,तरुण केडिया,विकास चौधरी,रवि केजरीवाल,मनोज परशुरामपुरिया उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें