वाराणसी : संकीर्तन प्रभातफेरी यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ

  • यात्रा का शुभारम्भ उतर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ० नीलकण्ठ तिवारी ने डमरू वादकों का माल्यार्पण कर किया।
  • राज्य मंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण को एक ऐतिहासिक अवसर बताया।

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के उपलक्ष्य में संस्कृति विभाग, उ०प्र० एवं वाराणसी जिला प्रशासन के द्वारा वाराणसी के मुहल्लों में स्थानीय कीर्तन मंडलियों द्वारा संकीर्तन प्रभातफेरी यात्रा का शुभारम्भ बुधवार को प्रातः 9.00 बजे गोदौलिया चौराहे से किया गया। यात्रा वाराणसी का प्रसिद्ध डमरू वादक दल के सदस्यों ने डमरू वादन करते हुए गोदौलिया से गिरिजाघर चौराहा और वहां से श्री काशी विश्वनाथ धाम तक प्रभातफेरी निकाली।

यात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ० नीलकण्ठ तिवारी   राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति, पर्यटन, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल उ०प्र० शासन ने डमरू वादकों का माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाराणसी महापौर मृदुला जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि ने श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण को एक ऐतिहासिक अवसर बताया और काशी की जनता को इसे धूमधाम से मनाने का आह्वान किया तथा सभी से इस अवसर को उत्सव की तरह मनाने की अपील किया।

कार्यक्रम का संयोजन प्रभारी, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी डॉ० सुभाष चन्द्र यादव ने राकेश त्रिवेदी के सहयोग से किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश त्रिवेदी, अशोक यादव, जगदीश त्रिपाठी, आत्मा विश्वेश्वर, नरसिंह दास, अश्विनी पान्डेय, कुसुम पटेल, प्रज्ञा पान्डेय, बृजेश चौरसिया, राकेश मिढ्ढा, प्रशान्त शर्मा, बलराम यादव, कुमार आनंद पाल, राकेश पाण्डेय, राजन तिवारी, गणेश पाठक सहित आदि लोग यात्रा में शामिल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

वाराणसी : चौखम्बा के गोपाल मंदिर और चौक के संकठा मन्दिर में हुआ भव्य भजन संध्या का आयोजन

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के उपलक्ष्य में संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा संस्कृति मंत्री के निर्देशन पर भजन संध्या की श्रृंखला के आठवें दिन चौखम्बा के गोपाल मंदिर में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पूर्व गोपाल मंदिर के षष्टपीठाधीश्वर गो० श्याम मनोहर व महाराज गो० प्रियेन्दू बाबा ने आशीर्वाद प्रदान कर कार्यक्रम प्रारम्भ करने की अनुमति प्रदान की। कार्यक्रम के प्रारंभ में गायक  डॉ० आशीष मिश्रा, सितार वादक विशाल मिश्रा, बाँसुरी वादक संगम प्रसन्ना एवं तबला वादक दिनेश मिश्रा का माल्यार्पण मंदिर के मनोज द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर मंदिर जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या भक्त जन भजनो के रस में डूबे रहे। गायक डॉ० आशीष ने राधे तोहरे नैन श्याम बसे… से प्रारंभ किया।  तोरे बिना मोहर चैन न पड़त ब्रज के नंद लाला  …,  हे गोविंद रखो शरण……… ….. जैसे कई भजनों से लोग भक्ति के रस में डूबे रहे।  चलो मन बृंदावन को ओर…..”से उन्होंने अपनी प्रस्तुति को विराम दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

श्रृंखला के अंतर्गत संकठा मन्दिर, चौक में बालेश्वर शर्मा द्वारा भजन गायन की प्रस्तुति की गई। भजन गायन का आरम्भ करदे करम मुझपे तू मैया से किया। इसी क्रम में झोली मेरी भर दे बाबा डमरू वाले…., तेरे द्वार आ गए सावरे विहारी….., कई लाखो तर गये तेरा नाम लेते लेते…., कैलाश के निवासी नमो बार बार….। आदि विभिन्न गीतों की प्रस्तुति किया गया। इनके साथ तबले पर कृष्ण प्रकाश शर्मा, बैंजु पर मकबूल आलम एवं पैड पर हर्ष कुमार ने साथ दिया। मीडिया प्राभारी अतुल शाह, राजेश अग्रवाल, राम मोहन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भक्तो ने श्रीकृष्ण के भक्ति रस का आनंद लिया। भजन संध्या का संयोजन प्रभारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी डॉ० सुभाष चन्द्र यादव के नेतृत्व में डॉ० हरेंद्र नारायण सिंह, श्री अतुल कुमार सिंह, विकास सिंह आदि के द्वारा संपादित किया गया।

मूलभूत सुविधाओं से वंचित है आसरा आवास, सुनिश्चित की जाए व्यवस्थाएं

उमेश केशरी

अहरौरा, मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अन्तर्गत पट्टी कला निर्मलवा पहाड़ी स्थित आसरा आवास योजना के अंतर्गत 48 आवास एक ब्लॉक में तथा 24 आवास दूसरे ब्लॉक में कुल मिलाकर 72 आवास बनाकर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अति निर्धन लोगों को चयनित कर 12 सितंबर 2017 को वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राजेश अग्रवाल एवं क्षेत्रीय विधायक एवं उर्जा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रामाशंकर सिंह पटेल के द्वारा वितरित किया गया था। उस दिन जिस गरीबों को आवास मिला था वह बहुत खुश होकर प्रदेश की योगी सरकार को धन्यवाद दे रहे थे उस आवास में मिले मूलभूत सुविधाओं में एक किचन रूम बिजली पानी सहित शौचालय की व्यवस्था के साथ-साथ रूम में रंग रोबन की गई थी ।

6 महीने से पानी के बगैर वीरान पड़ी टंकिया

लेकिन यह आसरा आवास अपनी मूलभूत सुविधाओं से आज वंचित पड़ा है ना तो पानी की सप्लाई है ना तो 4 वर्षों में एक भी बार रंग रोबन हुआ है वर्तमान स्थिति में बने आवास के आसपास ब्लॉक के चारों तरफ गंदगी ही गंदगी दिखाई पड़ रही है। महात्मा गांधी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छता अभियान एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अंत्योदय अभियान नगर पालिका क्षेत्र में बने आसरा आवास को मुंह चिढ़ा रहा है इस आसरा आवास के लोगों ने जिलाधिकारी से तत्काल सुधि लेने की बात कहते हुए समस्या के समाधान की मांग की है।

फिरोज अहमद:

सभी आवासों को अलग-अलग एक एक टंकियां मिली है जिससे पीने एवं नहाने का पानी मिलता था पानी सप्लाई की पाइप टूट जाने से विगत 6 माह से पानी नहीं मिल पा रहा है जिसकी सूचना नगर पालिका प्रशासन को दिए जा चुका है लेकिन अभी तक नहीं बन पाया बाहर से पानी लाकर दूसरे एवं तीसरे मंजिल पर ले जाना पड़ रहा है।

पांचू:

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आसरा आवास मे जो 72 टंकियां लगी थी जो पिछले 6 महीने से पानी के बगैर वीरान पड़ी है जिसके कारण हम लोग विगत 6 माह से सभी लोग बाहर लगे समरसेबल से पानी भर रहे हैं जो 1 सप्ताह से जला पड़ा है पानी की और दिक्कत हो रही है।

मंजू देवी:

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हमें मिलेआसरा आवास में पानी नही होने के कारण हमें और हमारे परिवार के लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं शौचालय की टंकियां जाम पड़ी हैं बच्चे तो बिना नहाए स्कूल जाने को मजबूर।

विपिन:

प्रदेश सरकार द्वारा मिले आसरा आवास में पानी की सप्लाई दी जाने वाली समरसेबल 1 सप्ताह से बिगड़ा पड़ा है जिसकी शिकायत नगर पालिका अहरौरा को दी गई तो 3 दिन बाद कर्मी आए तो उसे भी निकाल कर चले गए 3 दिन हो गया अभी नहीं बना कौन सुधि लें।

ज्योति पटेल:

जल ही जीवन है जीने के लिए पानी पीना ही पड़ेगा इसके लिए हमें अपने आसरा आवास में लगभग 300 मीटर दूर से पानी लाकर नहाना एवं खाना बनाना पड़ता है। विगत छः माह से पानी की किल्लत है आसपास बहुत गंदगी है जिलाधिकारी महोदय से सफाई एवं पानी सप्लाई की गुहार है।

सैन्य हेलीकॉप्टर हादसे में 11 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर; अस्पताल में भर्ती

  • तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
  • हेलीकॉप्टर में जनरल बिपिन रावत सवार थे
  • विपिन रावत समेत हेलीकॉप्टर में 14 लोग मौजूद थे

नई दिल्ली: Bipin Rawat Helicopter Crashes: तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ और भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत समेत सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी सवार थे और एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 की हालत गंभीर है।तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन मौके पर पहुंच गए हैं।



14 लोग थे सवार
हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे, जिनमें से 9 लोगों के नाम सामने आए हैं। हेलीकॉप्टर में जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अलावा कई सीनियर अधिकारी शामिल थे। हादसे के बाद पहले 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई वहीं अब 11 लोगों की जान जाने की खबर आ रही है। सभी डेड बॉडी निकाल ली गई हैं और तीनों घायलों को भी रेस्क्यू कर लिया गया है।

CDS बिपिन रावत को ले जाया गया अस्पताल
हादसे के बाद सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) की हालत के बारे में अभी तक अधिकृत तौर पर कोई बयान नहीं आया है वे अस्पताल ले जाए गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) दिल्ली स्थित उनके घर पहुंचे, वे कल तमिलनाडु के नीलगिरी में सेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी संसद में देंगे।

हादसे के कारणों का पता नहीं
हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के पर्वतीय नीलगिरि जिले के कुन्नूर में हादसे का शिकार हो गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर भारतीय वायु सेना के सुलुर अड्डे से वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज कॉलेज (डीएससी) जा रहा था, तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा घने कोहरे के बीच नंजप्पनचथिराम इलाके में हुआ और शुरुआती दृश्यों में हेलीकॉप्टर में आग की लपटें उठते हुए देखी गई। हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद भीषण आग लग गई और पूरे इलाके में धुंध छा गई। हेलीकॉप्टर जिस इलाके में गिरा है, वह जंगल का क्षेत्र ह।

मां सहस्त्र चंडी महायज्ञ की कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

चोपन, सोनभद्र। रामलीला मैदान नागेश्वरी मंदिर से मंगलवार की दोपहर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मां सहस्त्र चंडी महायज्ञ की कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कलश में जल भरने के लिए विद्वान पंडितों द्वारा सोन नदी के तट पर बने छट घाट पर जाकर विधि- विधान से पूजन कर पवित्र जल भरकर लाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कलश यात्रा प्रारंभ मंदिर परिसर से ग्रामसभा कुरुहूल के लिए अपने क्रम में चल रहेथे विद्वान पंडितों के समूह द्वारा स्वास्ति वाचन के बाद सैंकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रहीं थीं। गांव का प्रसिद्ध नृत्य में छोटी-छोटी बच्चियां के द्वारा नृत्य करते हुए चलते रहे। इसके बाद अपने पोशाक में भगवा ध्वजा लिए हाथों में धर्म ध्वजा थामें सैकड़ों महिलाओं, बच्चे-बच्चियों का एक जन समूह आगे बढ़ा इसके बाद मंदिर से रेडिया मोड़ कुरूहुल सहित प्रस्थान किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम आयोजक अजय बाबा संत सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री एवं नागेश्वरी आश्रम के स्वामी कृष्ण केशव दास महाराज, संयोजक मनोज साहनी, शैलेश साहनी, ग्राम प्रधान सुनील कुमार, पप्पू साहनी, धर्मेंद्र, जितेंद्र, सावित्री कुमारी केवट समेत सैंकड़ों महिलाएं और पुरुष कलश यात्रा के साथ चलें। कुरूहूल की परंपरा अनुसार ग्रामीणों के द्वार आकर्षण का केंद्र रहा। मंगलवार से महायज्ञ प्रारंभ हुआ। सुबह महायज्ञ के लिए विद्वान पंडितों द्वारा जाप कर हवन-पूजन आरंभ हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

अभिभावकों के साथ निरीक्षण करने गये प्रधान पर भड़की प्रधानाध्यापिका

गुरमा,सोनभद्र। सदर विकास खण्ड के मारकुंडी ग्राम पंचायत के अवई प्राथमिक विद्यालय मे अभिभावको के साथ मिड-डे -मील व शिक्षा की गुणवत्ता जांचने पहुंचे प्रधान एवं अभिभावक बुधवार को विद्यालय में पहुंच कर रसोइया ‌में खाना बनाने वाले लोगों से पुछताछ करते हुए प्रधानाध्यापिका के कार्यालय में पहुंच कर भोजन की गुणवत्ता छात्र – छात्रओ पठन पाठन के साथ रजिस्टर मांगने पर प्रधानाध्यापिका भड़क गयी। उन्होंने अपने प्रधान को नसीहत देते हुए कहा कि बिना इजाजत के विद्यालय में प्रवेश नहीं कर सकते।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय मे मिड डे मील की गुणवत्ता एंव पटन-पाठन ठीक नही है। जिससे छात्र छात्रओ शिक्षा मे कमजोर है जिससे छात्र छात्रओ का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।कई बार विद्यालय मे तमाम कमियो की ओर प्रधानाध्यापिका का ध्यान आकृष्ट कराने पर भी कोई ध्यान नही दिया जाता है

Advertisement (विज्ञापन)

इसलिये हम लोग ग्राम प्रधान को साथ ले कर विद्यालय मे पहुंचे थे वही ग्राम ने उनके साथ दुर्व्यवहार की घटना जिले के उच्चाधिकारीयो को अवगत कराने की बात कही है। उक्त मौके पर मुख्य रूप से अरुण कुमार पाण्डेय, विफन, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, गणेश गौतम, राजेश जायसवाल, नारद राव‌, कैलाश प्रजापति, रीना देबी, तुनिया देबी, अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार भोला नाथ मिश्र और समाजसेवी पुनीत जैन

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। समाज में उत्कृष्ट कार्य और मानवता की सेवा के लिए वरिष्ठ पत्रकार भोलानाथ मिश्र और समाजसेवी पुनीत जैन को सम्मानित किया गया। शहीद उद्यान परासी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि ब्यूरोक्रेट रहे एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा द्वारा दोनों व्यक्तियों को अंगवस्त्रम और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, श्री शर्मा ने इनके कामों को अनुकरणीय बताते हुए प्रशंसा की ।

एक माह तक चलने वाले आजादी के अमृत महोत्सव में संयोजक बनाये गए भोलानाथ मिश्र ने तिरंगा यात्रा, रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर भव्य उदघाटन समारोह, भारत माता की आरती, मड़ई तियरा में देशभक्ति पर आधारित कवि सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जिससे राष्ट्रप्रेम की भावना को बल मिला, वहीं कोरोना काल में पुनीत जैन ने मजदूरों को भोजन, गम्भीर प्रभावित लोगों को गैस सिलेंडर और मास्क वितरित कर की गई सेवा के लिए इन्हें सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

सम्मान वितरण शहीद उद्यान ट्रस्ट द्वारा परासी दुबे स्थित शहीद उद्यान में किया गया था, इस अवसर पर घोरावल विधायक अनिल मौर्य, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश द्विवेदी, समाजसेवी राहुल श्रीवास्तव, शहीद उद्यान ट्रस्ट के चेयरमैन विजय शंकर चतुर्वेदी, विन्ध्य संस्कृति शोध समिति के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी, प्रेसक्लब डाला के अध्यक्ष सनोज तिवारी, अयोध्या दुबे, श्रीकांत दुबे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

विधानपरिषद सदस्य ए.के. शर्मा ने बच्चो को बेहतर शिक्षा दिलवाने की अपील

चोपन, सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के पश्चिमी अंचल के जूगैल में आयोजित एक दिवसीय बनवासी समागम कार्यक्रम को बिधान परिषद सदस्य ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र में अशिक्षा पर दुख ब्यक्त करते हुए बच्चो को बेहतर तालीम दिलवाने की अपील किया ।
इस दौरान एके शर्मा ने कहा कि हालांकि मैं इस इलाके से अनभिज्ञ हूँ बावजूद यह कि भौतिक परिस्थितियों को मै जानता और पहचानता हूँ।

Advertisement (विज्ञापन)

वही दुर्गम इलाके में बेहतर सड़क और बिधुत आपूर्ति पर हर्ष ब्यक्त किया। उन्होने ने लोगो को बताया कि जल्दी ही यहां के किसानों के लिये मंडी स्थापित किया जाएगा जिससे किसानों को उनके उपज का सही दाम मिले। धारा 20 के अड़चनों को दूर करने के लिये हाई प्रोफाइल टीम से वार्ता कर समस्या को दूर करवाने का प्रयास किया जाएगा ।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ ही मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र और आदिवासी टोपी और तीर धनूष भेट किया गया । इस दौरान करीब 2 हजार लोगों को कंबल वितरित किया गया । इस दौरान समाज कल्याण मंत्री ने इस क्षेत्र को जल्दी ही मोबाइल सेवा के नेटवर्किंग से युक्त करने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार , रमेश मिश्रा , राजा मिश्र, विधासागर पांडेय, संजीव त्रिपाठी, प्रदीप अग्रवाल, रविकांत दूबे, प्रकाश सिंह सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन एड० धर्मेंद्र सिंह ने किया ।

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र : नए लुक में दिखाई देगा पिकनिक स्पॉट आबाड़ी

• अब नए लुक में दिखाई देगा पिकनिक स्पॉट आबाड़ी

• पिकनिक स्पॉट आबाड़ी में लगने लगा पर्यटकों की भीड़

• पर्यटकों के सुविधा के लिए बने सामुदायिक शौचालय

• होने लगा वहाँ पर सुंदरीकरण

डाला, सोनभद्र। यदि आप 25 दिसम्बर या फिर नए साल पर कहीं पिकनिक मनाने को सोच रहे हैं तो आपके लिए बेहतरीन पिकनिक स्पॉट अबाड़ी हो सकता है। अब आपको पिकनिक स्पॉट अबाड़ी नए लुक में नजर आएगा। गुरमुरा से अबाड़ी मोड़ पर ही आपको बड़ा प्रवेश द्वार दिखेगा, जिसका नाम अटल द्वार होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उसके बाद जब आप पिकनिक स्पॉट अबाड़ी पहुंचेंगे तो कई बदलाव देखने को मिलेंगे। बीच में कुछ अड़चनों के कारण निर्माण कार्य धीमा हो गया था। लेकिन शुलभ शौचालय से लेकर निर्माणाधीन दुकानें आपको दिखेंगे। आने वाले समय में झूला, पार्किंग स्टैंड से लेकर अन्य तमाम सुविधाएं होंगी ।
आपको बता दें कि सीएम योगी ने सोनभद्र को पर्यटन में विकसित करने के लिए कई बार कह चुके हैं और उसी दिशा में काम भी शुरू कर दिया है।

Advertisement (विज्ञापन)

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चाहे हवाईपट्टी का निर्माण कार्य हो या फिर इको पॉइंट पर सोनभद्र पर्यटन की झलक को लेकर मॉडल तैयार करने की बात हो । सभी काम युद्ध स्तर पर चल रहा है । कुल मिलाकर आप आने वाले समय में सोनभद्र में वे सारे लुफ्त उठा सकते हैं जिनके लिए आप बाहर पहाड़ों में घूमने जाते हैं। पर्यटकों का भीड़ पिकनिक स्पॉट अबाड़ी में लगना शुरू हो गया हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

वाराणसी: अस्सी घाट के जगन्नाथ मंदिर एवम सेनापति बनकटी हनूमान मन्दिर में हुआ भजन संध्या का आयोजन

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के उपलक्ष्य संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा संस्कृति मंत्री के निर्देशन पर भजन संध्या की श्रृंखला के आयोजन के सातवें दिन अस्सी घाट के जगन्नाथ मंदिर में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में गायक बाबुल श्रीवास्तव एवं तबला वादक राजीव झा, की बॉर्ड पर चंद्रकांत, पैड पर सूरज का माल्यार्पण मंदिर के पुजारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंदिर जुड़े लोगों के साथ बड़ी संख्या भक्त जन भजनो के रस में डूबे रहे। गायक बाबुल ने मंगलदाता बुद्धिविधाता… से प्रारंभ किया। प्रभु अपने दर से …, जो प्रेम गली में आया नही………., न जाने कौन से गुण पर ….. जैसे कई भजनों से लोग भक्ति के रस में डूबे रहे। न जी भर के देखा…..”से उन्होंने अपनी प्रस्तुति को विराम दिया।

इस क्रम मे श्री सेनापति बनकटी हनूमान मन्दिर में भजन संध्या का आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमे अग्रसेन कन्या पी जी कॉलेज की अस्सिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० शिवानी शुक्ला ने हनुमत दरबार में साथी कलाकारों के साथ स्वरांजलि अर्पित की। इनके साथ तबला संगति रही डॉ० अमित ईश्वर की एवं हारमोनियम पर साथ दिया कुमार विक्की ने। ऑर्गन पर मधुर संगति रही सतीश की। गायन में सहयोग रहा आपकी शिष्या प्रिया गुप्ता का।

शिवानी ने गायन का आरंभ किया भगवान हनुमान के आराध्य प्रभु श्री राम नाम की महिमा पर आधारित रूपक ताल में निबद्ध पदों के गायन से जिसके बोल थे जय राम रूप अनूप निर्गुण इसके उपरांत शिवानी ने अपने गुरु प्रभावरंग जी की रचना सुनाकर भक्ति की रसधार प्रवाहित किया बोल थे हनुमत राम नाम के जोगी। इसी क्रम में अगली रचना के रूप में अपने गुरु प्रभावरंग जी द्वारा स्वरबद्ध सुमिर पवनसुत पावन नामु से हनुमत स्मरण की महिमा का बखान किया ।

स्वरांजलि के क्रम को विस्तार देते हुए हनुमान अवतार का वर्णन करते हुए हनुमान जी की कृपा की मंगलमयता को स्वर दिया बोल थे : मंगल की जन्मे मंगल ही करते साथ ही हनुमान जी महाराज के तेज बल प्रताप के अदभुत प्रभावपूर्ण सीता माता जी की खोज के प्रसंग को अपने कंठ से अभिव्यक्ति किया जिसके बोल थे सीता के खोज में भाई चलो देखे वीर हनुमान। इससे पूर्व आरम्भ में कलाकारों को प्रसाद एवं माल्यार्पण के माध्यम से मंदिर के महंत गया प्रसाद मिश्र ने भगवान बनकटी का आशीर्वाद प्रदान किया।

Advertisement (विज्ञापन)

भजन संध्या का संयोजन प्रभारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी डॉ० सुभाष चन्द्र यादव के नेतृत्व में डॉ० हरेंद्र नारायण सिंह, अतुल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार आदि के द्वारा संपादित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रोता उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें