विधायक खेल महाकुंभ को लेकर योगी जी उत्साहित फिर आ सकते हैं सोनभद्र
सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर खेल महाकुंभ में सोनभद्र आने का निमंत्रण दिया।
Advertisement
योगी जी खेल को लेकर सदर विधायक का उत्साहवर्धन किए और आने का आश्वाशन दिया। सदर विधायक भूपेश चौबे सुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलकर खेल महाकुंभ में आने का निमंत्रण पत्र जब सौंपे तो सी एम काफी उत्साह वर्धन किए। उन्होंने विधायक को अपने हाथों से खेल की टोपी पहना कर सफलता का आशीर्वाद दिया।
Advertisement
उन्होंने कहा कि सोनभद्र का खेल देश स्तर पर चर्चा में हैं। उन्होंने इस दौरान जनपद के अन्य विकास कार्यों के बारे में भी विधायक से जानकारी हासिल की। श्री चौबे इसके पूर्व खेल मंत्री से भी मिलकर आमंत्रण पत्र सौंपा। खेल मंत्री ने भी सोनभद्र आने का पूर्ण आश्वासन दिया।
श्री राम राज्याभिषेक की सजी भव्य झाकी, आनंद उत्सव में मग्न हुए भक्त
श्री राम राज्याभिषेक की हुई दिव्य आरती
सोनभद्र। नगर के आरटीएस क्लब में चल रहे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के नौवें दिन भगवान श्री राम का राज्याभिषेक हुआ। इस अवसर पर मानस पंडाल को फूलों से सज्जित किया गया और भगवान श्री राम की दिव्य आरती भक्तों द्वारा की गई।
Advertisement
वही वशिष्ठ की भूमिका निभा रहे मंच आचार्य एवं संचालक आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने श्री राम का तिलक लगाकर राज्याभिषेक किया इसके पश्चात वहां उपस्थित समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन महामंत्री सुशील पाठक सहित समिति के संरक्षक एवं
Advertisement
सदस्यों एवं भारी संख्या में भक्तजनों ने भगवान श्री राम दरबार की दिव्य आरती की। वही व्यास श्री सूर्य लाल मिश्र के मुखारविंद से गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस उत्तरकांड की चौपाई राज बैठे राज्य बैठे त्रैलोका।हर्षित भये गए सब सोका।। न कर काहू सन कोई।राम प्रताप विषमता खोई ।।
Advertisement
अर्थात- भगवान श्री राम के राज्य पर प्रतिष्ठित हो जाने पर तीनो लोक के लोग हर्षित हो गए, उनके सारे दुख जाते रहे, कोई किसी से बैर नहीं करता, श्री रामचंद्र जी के प्रताप से सबकी विषमता (आंतरिक भेदभाव) मिट गये।
इस चौपाई के साथ ही राम दरबार में भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा की जाने लगी, पटाखे छुड़ाए जाने लगे और मुद्राएं लुटाई जाने लगी। मुख्य व्यास जी द्वारा भरत पीड़ा तथा भरत – हनुमान मिलन, अयोध्या में आनंद, श्री रा जी का स्वागत, भरत मिलन, राम राज्याभिषेक, वेद स्तुति, शिव स्तुति, वानरों और निषादो की विदाई, रामराज्य का वर्णन आदि कथाओं का वाचन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Advertisement
वहीं महायज्ञ का समापन हवन पूजन के साथ हुआ। इस अवसर मुख्य रूप से सांसद छोटेलाल खरवार, समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, संरक्षक इंद्रदेव सिंह, महामंत्री सुशील पाठक, अवधेश पांडे अयोध्या दुबे, मिठाई लाल सोनी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, अजीत रावत धर्मवीर तिवारी, किशोर केडिया, शिशु त्रिपाठी, रविंद्र पाठक, विमलेश पटेल, मन्नू पांडे, सुधाकर पांडे, हर्षवर्धन, शुभम शुक्ला, राजेश, चंदन चौबे, कुशल त्रिपाठी, तन्नू पांडेय, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे हैं।
लड़की को बहला फुसला कर भगाने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज
बभनी, सोनभद्र। बभनी स्थानीय थाना क्षेत्र में एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया है और आरोपी लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Advertisement
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को सोमवार को दूसरे गांव का एक लड़का बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया।
Advertisement
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़की और लड़का दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। बताया जा रहा है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है, जिसके चलते लडका लडकी को भगा ले गया था।
Advertisement
पुलिस ने लड़की की तलाश में सक्रियता दिखाई। पुलिस की सक्रियता देख आरोपी लड़का लड़की को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।
Advertisement
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि पिता की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है और इस संबंध में विधिक कार्रवाई जारी
हिंदू समाज का इतिहास अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है- अम्बरीष
विनय कुमार श्रीवास्तव,सोनभद्र। सकल हिंदू समाज प्रताप बस्ती,सोनभद्र नगर द्वारा रामलीला मैदान मे हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंचासीन कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 विनय प्रताप सिंह उर्फ गणेश2, मुख्य अतिथि/ मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री व प्रवक्ता विश्व हिन्दू परिषद अम्बरीष,मातृ शक्ति से अनीता थरड अध्यक्ष राणी सती पूजा समिति व मारवाड़ी मंच, चुल्लू राममाली, संत समाज से विनय कुमार शुक्ला रहे।
Advertisement
कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि/ मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री व प्रवक्ता विश्व हिन्दू परिषद अम्बरीष जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि,हिंदू समाज का इतिहास अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है, लेकिन दुर्भाग्यवश हममें से अधिकांश लोग इसके बारे में समुचित जानकारी नहीं रखते आक्रांताओं ने निरंतर हमारे इतिहास को धूमिल करने का प्रयास किया है।
अज्ञानता के कारण आज हम ऐसे लोगों को महान मान लेते हैं, जिन्होंने मंदिरों और मठों को नष्ट करने का कार्य किया तथा हिंदू इतिहास को समाज के समक्ष गलत रूप में प्रस्तुत किया। इतिहासकारों ने हमारे साथ न्याय नहीं किया। गलत लिखने और पढ़ाने का काम किया। अब यह सब नहीं चलेगा।
Advertisement
हिंदू समाज जागरूक हो रहा है। भारत की पहचान उसकी सनातन संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों से है। दुनिया के कई देश हमलों और सांस्कृतिक विघटन के कारण अपनी मूल पहचान खो चुके हैं, लेकिन भारत आज भी अपनी सभ्यता, संस्कृति और आस्था के साथ खड़ा है। चार धाम यात्रा, गंगा, गो-सेवा, मंदिर परंपरा और परिवार व्यवस्था जैसी संस्थाओं ने हमारी सांस्कृतिक जड़ों को जीवित रखा है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इन मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया,तभी आज हम अपनी अस्मिता को सुरक्षित रख पाए हैं। हिंदू समाज जितना संगठित और आत्मविश्वासी होगा, देश उतना ही मजबूत बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी सनातन संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों से है।
Advertisement
दुनिया के कई देश हमलों और सांस्कृतिक विघटन के कारण अपनी मूल पहचान खो चुके हैं, लेकिन भारत आज भी अपनी सभ्यता, संस्कृति और आस्था के साथ खड़ा है। चार धाम यात्रा, गंगा, गो-सेवा, मंदिर परंपरा और परिवार व्यवस्था जैसी संस्थाओं ने हमारी सांस्कृतिक जड़ों को जीवित रखा है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इन मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया, तभी आज हम अपनी अस्मिता को सुरक्षित रख पाए हैं। आज समाज में हमारी भारतीय संस्कृति समाप्त होती जा रही है। विवाह के पूर्व समारोह को विवाह गीत न कहकर लेडी संगीत के नाम से संबोधित किया जा रहा है।
Advertisement
हमें अपनी पुरानी संस्कृति व सभ्यता को बचाकर रखना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ0 विनय प्रताप सिंह उर्फ गणेश जी ने उपस्थित सभी व्यक्तियों ,माताओं बहनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समापन की घोषणा की।
Advertisement
तत्पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने भारत माता की आरती सामूहिक रूप से किया।कार्यक्रम का सफल संचालन बिमल जालान ने किया। कार्यक्रम में जिला संघचालक हर्ष अग्रवाल, जिला प्रचारक राहुल, नगर संघचालक,संगम गुप्ता,
Advertisement
कीर्तन सिंह,महेश शुक्ला,नीरज सिंह,मनोज जालान, जे0बी सिंह, ज्ञानेन्द्र शरण राय , नगर प्रचारक हरेंद्र,अवध, कृष्ण प्रताप सिंह, आशीष शुक्ला, चित्रा जालान,अंजलि बिक्रम, आदि उपस्थित रहे।
विधायक खेल महाकुंभ के सातवें दिन बुधवार को 8 टीमों के बीच हुआ कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
Advertisement jayaprabha homeo Sadan
सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ के सातवें दिन भिड़ी आठ टीमें सोनभद्र नगर स्थित हाइडिल मैदान में आयोजित विधायक खेल महाकुंभ के सातवें दिन बुधवार को 8 टीमों के बीच कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इस दौरान खेल के आयोजन सदर विधायक भूपेश चौबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
Advertisement
उन्होंने कहा कि प्रतिभा निखारने के लिए इससे बेहतर अवसर और कोई नहीं ।प्रतियोगिता का कैनवस क्रिकेट मैच का पहला मुकाबला पुसौली और नईबाजार के बीच ,नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई विजय सोनी व,ईश्वर प्रसाद महाविद्यालय के प्रबंधक मनीष पांडे के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया,
Advertisement
पुसौली की टीम टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया नइबाजार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 06 ओवर में 5 विकेट खोकर 77 रनों का स्कोर खड़ा किया,
जवाब में पुसौली की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने निर्धारित ओवर में मात्र 56 रन ही बना सकी इस तरह से इस मुकाबले को नईबाजार की टीम 21 रनों से जीत कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर ली।
Advertisement
दूसरा कैनवास क्रिकेट मैच का मुकाबला रामगढ़ और चुर्क के बीच, भाजपा नेता विमलेश पटेल, व कैलाश जायसवाल के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया , चुर्क की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 06 ओवर में 05 विकेट खो कर 69 रनों का स्कोर खड़ा किया,
Advertisement
जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामगढ़ की टीम, अपने निर्धारित ओवर में 06 विकेट खोकर मात्र 48 रन ही बना सकी इस तरह से चुर्क की टीम ने इस मैच को 21रनों से जीत हासिल की ,
तीसरा कैनवस क्रिकेट मैच अशोक नगर और संत कीनाराम टीम के बीच भाजपा के जिला मंत्री विनोद पटेल व विकास मिश्रा,राजेश चौबे के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया,
Advertisement
अशोक नगर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 06 ओवर में 07 विकेट खोकर मात्र 32 रनों का स्कोर खड़ा किया,जवाब में संत कीनाराम की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते बिना विकेट खोए इस मुकाबले को दूसरे ओवर में ही जीतकर आगामी मैचों में अपनी जगह पक्की कर ली,
Advertisement
चौथा कैनवस क्रिकेट मैच आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र और नवीन मंडी मोहाल के बीच भाजपा नेता मनोज सोनकर टीटू जायसवाल के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया,
Advertisement
आदर्श नगर परिषद सोनभद्र ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया नवीन मंडी मोहाल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 10 ओवर में विकेट खो कर 106 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कियाजवाब में आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए, नौवे ओर में मात्र 07 विकेट खोकर इस मुकाबले को 03 विकेट से जीत हासिल कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है, आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र की तरफ आनन्द ने शानदार अर्धशकीय पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई,।।
Advertisement
जवाब में आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए, नौवे ओर में मात्र 07 विकेट खोकर इस मुकाबले को 03 विकेट से जीत हासिल कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है, आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र की तरफ आनन्द ने शानदार अर्धशकीय पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई,।।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक भूपेश चौबे, चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव , पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा,जिला प्रचारक, राहुल रॉबर्ट्सगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश मिश्र, प्रभात पटेल, महेवा प्रधान, निशांत पटेल मौजूद रहे।
Advertisement
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक भूपेश चौबे, चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव , पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा,जिला प्रचारक, राहुल रॉबर्ट्सगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश मिश्र, प्रभात पटेल, महेवा प्रधान, निशांत पटेल मौजूद रहे। वहीं विकाश मिश्रा राजेश चौबे के द्वारा खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया ।साथ ही नगर के अन्य गणमान्य व क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।
मानस पाठ के आठवें दिन हुआ रावण वध, जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया पूरा पंडाल
मानस पंडाल के आठवें दिन श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़
सोनभद्र। नगर के आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे हैं श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के आठवें दिन श्री राम दरबार का भव्यता के साथ श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात मुख्य व्यास श्री सूर्य लाल मिश्र एवं भूदेव ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और यहां से ही आठवें दिन की पाठ की शुरुआत हुई जिसमें रावण वध का प्रसंग हुआ।
Advertisement
मुख्य आचार्य श्री सूर्यलाल मिश्र के मुखारविंद से जैसे ही याद दोहा प्रसारित हुआ – खैची सरासन श्रवन लगी छाडेड़ सर एकतीस । रघुनायक सायक चले मानहूब काल फ़ीस ।। भगवान श्री राम कान तक धनुष को खींचकर 31 बाण छोड़े वह बाण ऐसे चले मानो कालसर्प हो और इन बाणो ने दशानन के नाभि के अमृत कुंड को सोख और वह पृथ्वी पर गिर पड़ा।
Advertisement
देखकर देवताओं, मुनियों, किन्नरों गंधर्वों के समूह भगवान श्री राम के ऊपर फूल बरसाने लगे कहते हैं कृपालु की जय हो, मुकुल की जय हो जय हो। इस भव्य मनोरम दृश्य को देखकर मानस पंडाल में उपस्थित भक्तजनों ने भगवान श्री राम की जय हो का लगगनभेदी उद्घोष किया और
Advertisement
इस अवसर पर पटाखे छोड़े गए, भगवान श्रीराम की भव्य झांकी का दर्शन कर भक्तो आध्यात्मिक आनंद उठाया इस आनंदमई बेला में भगवान श्री राम पर पुष्पों की वर्षा की गई। इसके पूर्व लंकापति रावण ने उपस्थित भूदेव की परिक्रमा किया और राम रावण संवाद बड़े ही रोचक ढंग से संपन्न हुई।
AdvertisementAdvertisement
वही एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन में प्रसिद्ध कथावाचक हेमंत त्रिपाठी, मधुसूदन शास्त्री व मुरारी जी शास्त्री ने हनुमान जी की भगवान राम से मिलन की एवं राम सुग्रीव की मित्रता की कथा एवं जब सीता जी अशोक वाटिका में रावण द्वारा बंदी थीं और अत्यंत दुखी थीं,
तब श्री राम के दूत हनुमान जी ने अशोक वाटिका पहुंचे और सीता जी को विश्वास दिलाने के लिए श्री राम की दी हुई अंगूठी (मुद्रिका) दिखाई, जिसे देखकर सीता जी को प्रभु के आने का यकीन हुआ और उनका दुःख कम हुआ।
इस अवसर पर महामंत्री सुशील पाठक, अध्यक्ष सत्यपाल जैन, अवधेश पांडे, इंद्रदेव सिंह, अविनाश कुशवाहा, शिशु त्रिपाठी, मुरली अग्रवाल, डॉ. चंद्रभूषण देव पांडे, नवीन अग्रवाल, पारब्रह्म सरदार, अयोध्या दुबे, घनश्याम सिंहल, संगम गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
उद्योग बंधु की बैठक में व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल ने उठाया व्यापारी समस्याओं का मुद्दा
कुशाग्र कौशल शर्मा
सोनभद्र। मंगलवार को उद्योग बंधु की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी जागृत अवस्थी ने की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ लाभार्थियों को इसलिए नहीं मिल पा रहा है कि कार्यालय उपायुक्त उद्योग से फाइल बैंकों को चली जा रही है
Advertisement
इसके बाद दो-दो तीन-तीन महीने फाइल बैंकों में डंप पड़ी रह रही है फिर लाभार्थियों को एक-एक कागज के लिए दौड़ाया जा रहा है अंत में लाभार्थी दौड़ते दौड़ते फाइल बैंक में ही छोड़ दे रहा है जिससे इस योजना का लाभ व्यापारियों को नहीं मिल पा रहा है व्यापारियों ने कहा कि कई पुरानी समस्याएं जस की तस पड़ी हुई है। जिसका निराकरण आज तक संभव नहीं हो सका।
Advertisement
अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि चूकीं उद्योग बंधु की बैठक में उद्योग संबंधी समस्याओं के रखने का प्रावधान है इसलिए इसी बैठक में व्यापार बंधु की बैठक भी आयोजित की जाए इसके संदर्भ में वाणिज्य कर अधिकारियों से संपर्क भी किया गया ।
Advertisement
एवं अनुरोध किया गया कि इसी बैठक के साथ व्यापारी बंधु की भी बैठक संपन्न कराई जाए। श्री शर्मा ने कहा कि 23 सितंबर 2025 को अपने पत्र संख्या 031/UPUBSS/2025-26 दिनांक 23 /9/ 25 के माध्यम से उद्योग बंधु की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया था कि
3 करोड़ 49 लाख की लागत से बने बस स्टैंड में मिर्जापुर डिपो की बस फ्लाई ओवर के नीचे से संचालित की जाती है जो नियम विरुद्ध है। पुनः 8/12/ 25 को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सोनभद्र से अपने पत्र संख्या 037/UPUBS/2025-26 माध्यम से प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर अवगत कराया गया की रोडवेज की बसों को फ्लावर के नीचे से ना चलाया जाए।
Advertisement
जिससे आए दिन जाम की समस्या तो उत्पन्न होती ही है साथ ही पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा होने से भीड़भाड़ के कारण अराजक तत्वों का जमावड़ा भी होता है पूर्व में कई चोरी की घटनाएं भी घट चुकी है
Advertisement
श्री शर्मा ने कहा कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य सड़क परिवहन निगम सोनभद्र डिपो के पत्रांक संख्या 1098/स. क्षे. प्र./सोनभद्र/संचा./2025 दिनांक 8 /12/ 25 के माध्यम से अवगत कराया कि पत्र एआर एम मिर्जापुर को भेज दिया गया है परंतु आज तक मिर्जापुर डिपो के बसों का संचालन फ्लाईओवर के नीचे से ही किया जा रहा है
Advertisement
उन्होंने बताया कि आज पुनः 30 दिसंबर को उद्योग बंधु की बैठक में इस मामले को रखा गया एवं शीघ्र निस्तारण हेतु मांग पत्र सोपा गया इस संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने आस्वस्थ किया कि जल्दी ही समस्या का समाधान हो जाएगा बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र मोदनवाल, विमल अग्रवाल, चंदन केसरी, जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं व्यापारी मौजूद है
सोनभद्र। सकल हिंदू समाज सुभाष बस्ती सोनभद्र नगर द्वारा बभनौली मोहाल मे हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता की प्रतिमा व भगवान राम की प्रतिमा पर पुष्प, माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
Advertisement
मंचासीन कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक कौशल गिरी ,विशिष्ट अतिथि संत समाज से सौरभ भारद्वाज , मातृशक्ति से चित्रा जालान व जिरवा देवी रही। मंचासीन सौरभ भारद्वाज व चित्रा जालान ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में विस्तार से हिन्दू धर्म समाज व कुटुम्ब प्रबोधन और नागरिक कर्त्तव्य के पालन पर जोर दिया। आज विश्व के पटल पर सर्वश्रेष्ठ देशो मेंएक ही नाम चलता है भारत ।
Advertisement
जिनको माता के नाम से संबोधन किया जाता है। मुख्य अतिथि/ मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का सम्मेलन हिंदू सम्मेलन हिंदू धर्म मानव धर्म इस सौधर्म है। हिंदू धर्म मानवता का धर्म है। हम हिंदू हैं।
क्यों हिन्दू हैं? हमारे पुरखे हिंदू थे इसलिए हम हिंदू हैं, हमारी संस्कृति हिंदू है इसलिए हम हिंदू है। मनुष्य मनुष्यत्व पर जो हिंदुत्व है वही राष्ट्रीयत्व है वही भारतीयत्व है और वही मनुष्यत्व है। ये जो मनुष्य है यही हिंदुत्व है और इसलिए हमारे यहां कहा है कि हिंदुत्व एक जीवन दृष्टि है। हिंदुत्व का एक रूप विनम्रता का भी है और हिंदुत्व का एक रूप विशालता का भी देखने को मिलता है।
Advertisement
विनम्रता क्या है विनम्रता यह है कि हम सीटी के अंदर भी भगवान का दर्शन करते हैं? सर्वत्र ईश्वर का दर्शन करते हैं जो कुछ हमारे आंखों के सामने है वह परमात्मा के रूप में हम देखते हैं। कबीरदास जी कहते हैं केवल काशी में ही भगवान नहीं है सब जगह भगवान है। इस प्रकार की मान्यता किसकी है हिंदुत्व की है
Advertisement
इस प्रकार की मान्यता कौन रखता है हिंदू रखता है और इसलिए हमारे देश के अंदर हमने धरती को भी माता माना है। धरती को भी हमने माता का स्थान दिया है। हमारे देश के एक प्रसिद्ध कवि थे। भारत के प्रधानमंत्री भी बने जिनका नाम अटल बिहारी वाजपेयी था वे कहते थे यह जो धरती है। यह केवल ईट पत्थर का ढेर नहीं है। यह हमारे लिए क्या है वे कहते थे यह बंधन की भूमि है।
Advertisement
यह चंदन की भूमि है। यहअभिनंदन की भूमि है। इसका कण कण शंकर है इसका बिंदु बिंदु गंगाजल है। हम जिएंगे तो इसके लिए मरेंगे तो इसके लिए और मरने के बाद भी हमारी हड्डियों से आवाज़ आएगी। भारत माता की जय। भारत माता की जय।
भारत माता की जय । भारत हिन्दुस्तान है, हिंदू भूमि है,यह पुण्य भूमि है। यह धर्म भूमि है। यह आर्यभूमि है यहाँ हम पैदा हुए हैं इसके नाते से हमारी पहचान है और इसलिए हम हिंदू हैं। विवेकानंद कहते थे वह रस हिंदू का रस है हिंदू तो का रस है और इसलिए वह कहते थे गर्भ से हम हिंदू हैं। एक बड़ा परिवार हमारा पुरखे सबके हिंदू है
Advertisement
विराट सागर समाज अपना हम सब इसके बिंदु है पुरखे सबके हिंदू है हम सब इसके बिंदु है गर्व से कह हम सब हिंदू है बोलो गर्व से कहओ हम सब हिंदू है पुरखे सबके हिंदू है हम सब इसके बिंदु हैं जाति का नहीं हिंदू के नाते हम सब गर्व करें।
हिंदू स्थान में रहने वाले लोगों के साथ हम सब प्रेम करें हमारी संस्कृति महान है हिंदू तो इस देश की आत्मा है। हमने विनम्रता भी सीखा है और हमारे पुरखों ने हमको विशाल हृदय भी दिया है विशालता भी सिखाया है। वसुंधरा परिवार हमारा यह विश्व एक परिवार है।
दुनिया में अगर कोई विश्व का परिवार मानता है तो वो केवल और केवल हिंदू ही है जो कहते हैं कि विश्व हमारा परिवार है हम इतना विशाल चिंतन रखते हैं। हम कितना विशाल दृष्टिकोण रखते हैं विवेकानंद जी ने भारत लौट करके कहा था अमेरिका के वासियों को संबोधित करते अमेरिका के अंदर भी कहा था मैं उस देश से आया हूं
Advertisement
जिस देश के लोगों ने दुनिया के सताए हुए लोगों को शरण देने का काम किया है परिवार के अंदर हम मंगल संवाद करें। छोटे बच्चों को स्नेह दे बड़ों को सम्मान दें। नारी का सम्मान करें। महिलाओं का सम्मान करें। मातृ शक्ति का सम्मान करिए नारी माता लक्ष्मी के रूप में है नारी सरस्वती के रूप में है नारी दुर्गा के रूप में है
Advertisement
और संकट पढ़ने पर सामने संकट दिखने पर राणी नारी चंडी के रूप में भी प्रकट हो जाती है और इसलिए नारी से नर होता है ध्रुव प्रहलाद समान नारी निंदा न करो नारी की निंदा करने की आवश्यकता नहीं है। नारी नर की खान है नर से नरोत्तम बनाने का काम जीजा माता बाल शिवा को शिवाजी बना करके दुश्मनों को धूल चटाने का काम करती है।
Advertisement
ारी अपने पति के प्राणों को लाने के लिए यमराज से भी लड़ाई लड़ जाती है। नारी की ताकत है उसकी ताकत को हम पहचानें और उसका सम्मान करें परिवार को मजबूत करें। हमारे परिवार मजबूत होंगे तो भारत मजबूत होगा।
Advertisement
तीसरी बात मैं कहूंगा हमारा समाज मजबूत होना चाहिए। कार्यक्रम का समापन भारतमाता की आरती व सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन नीरज कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में हरेंद्र, महेश शुक्ला,, शिवम सिंह,आशुतोष,अमन, प्रियांशु,सभासद विरेन्द्र प्रताप सिंह, रामबली आदि व मातृशक्ति के रूप में माताएँ बहने उपस्थित रही।
सोनभद्र। नगर के आटीएस क्लब मैदान में चल रहे श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के सातवे दिन श्री राम दरबार का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात मंचासीन आचार्यों एवं भक्तों गणों ने दिव्य आरती उतारी।
Advertisement
उसके बाद सातवें दिन के मानस पाठ का शुभारम्भ हुआ। जो कि सुंदरकांड पर आधारित थी जिसमें हनुमानजी का लंका को प्रस्थान, सुरसा मान जी के बल बुद्धि की परीक्षा,छाया पकड़ने वाली राक्षसी का वर्णन, लंकिनी पर प्रहार, लंका में प्रवेश, हनुमान विभीषण संवाद, हनुमान जी का अशोक वाटिका में सीता को देखकर दुखी होना और रावण का सीता को भय दिखाना,
Advertisement
सीता – हनुमान संवाद, हनुमान, जी द्वारा अशोक वाटिका विध्वंस अक्षय कुमार का वध और मेघनाथ हनुमान जी को नागपाश में बांध कर सभा में ले जाना, हनुमान रावण संवाद, लंका दहन आदि प्रसंगों का पाठ किया गया।
वहीं सुंदरकांड महिला मंडल की सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से सुंदरकांड का पाठ किया गया। दोहे पर प्रकाश डालते हुए मुख्य व्यास आचार्य सूर्य लाल मिश्र ने कहा कि- गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस में सुंदरकांड एक महत्वपूर्ण कांड है।
हनुमान रावण संवाद, लंका दहन आदि महत्वपूर्ण दोहो पर प्रकाश डालते हुए कहा की- गोस्वामी तुलसीदास कृत श्री रामचरितमानस में सुंदरकांड एक महत्वपूर्ण कांड हैं जहां पर सभी राम भक्तों की आस्था और विश्वास की झलक उनके कृत्यो से मिलती है, जिसमें राम भक्त हनुमान का प्रमुख स्थान है।
जामवंत के कहने पर हनुमानजी को उन्हें अपना बल याद आया और वे हृदय में श्री रघुनाथ जी को धारण कर हर्षित होकर लंका की ओर प्रस्थान किए।
श्री हनुमान जी की बुद्धि बल की परीक्षा लेने के लिए देवताओं ने सुरसा नामकओल्गा सर्पों की माता को भेजा सुरसा की परीक्षा में सफल रहे। और उसने आशीर्वाद देते हुए कहाराम काजु सबु करहु तुम्ह बल बुद्धि निधान। आशीष देई गई सो हरसी चले वह हनुमान।।
सुरसा के आशीर्वाद से हर्षित होकर हनुमानजी लंका की और प्रस्थान किये और लंका में अपनी वीरता का प्रदर्शन करते हुए वे माता का दर्शन कर उनसे उनका संदेश चूड्रामण लेकर समुद्र पार करके वापस आ गए।
वही इसके एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन के प्रथम सत्र में कथा व्यास हेमंत त्रिपाठी ने भरत द्वारा राम जी को अयोध्या वापस लाने के हर्ट को प्रकाशित करते हुए बताया कि दो प्रेमियों के बीच निर्णय कोई दे नहीं रहा है मुख्य वशिष्ठ वह साथ ही परिवार समाज की कोई भी सदस्य निर्णय देने में असमर्थ है।
तब राजा जनक ने निर्णय सुनाते हुए कहा कि भरत क्या आपने कभी अपने प्रेमी रामजी की इच्छा पूछी कि वह क्या चाहते हैं तब भारत ने राम जी की आज्ञा से सिर पर खड़ा हूं रखकर अयोध्या में 14 वर्ष तक राज्य का संचालन किया।
Advertisement
द्वितीय सत्र में सुप्रसिद्ध कथावाचक मुरारी जी शास्त्री ने मानस के दोहे का वर्णन करते हुए कहा कि सुपनखा रावण के बहिनी। दुष्ट ह्रदय दारुण दुख अहिनी ।। अर्थात बताया कि सुपुर नखा रावण की बहन थी। अर्थात सुपनखा रावण की बहन थी तथा दुष्ट हृदय की सर्वोपणी थी।
AdvertisementAdvertisement
उन्होंने आगे सीता हरण की कथा तथा जटायु मरण की कथा सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि जटायु (गिद्ध) ने सीता हरण के दौरान रावण से युद्ध किया था, घायल होकर मृत्युशय्या पर पड़े जटायु ने अपनी देह त्यागकर दिव्य रूप धारण किया, हरि (भगवान विष्णु) का रूप पाया, और फिर भगवान राम की स्तुति करते हुए अपने प्राण त्यागे थे।
Advertisement
वहीं नवाह पारायण में सांसद छोटेलाल खरवार ने सभी भूदेव गणों में कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, अयोध्या दुबे, अविनाश शुक्ला, संगम गुप्ता, मनोज जालान, मनीष खंडेवाल, राजेश जायसवाल, रविंद्र पाठक, सुधाकर दुबे, मन्नू पांडे, अनिल चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। जिले में कोहरे और शीतलहर के कारण सोमवार को दिन का तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की। इससे दिन में भी लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग घरों में दुबक जा रहे हैं।
Advertisement
सोनांचल में शीतलहर और कोहरे का कहर सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार की सुबह सात बजे तक घना कोहरा छाया रहा। वहीं दोपहर एक बजे तक धूप नहीं निकली थी। दोपहर एक बजे के बाद भगवान भाष्कर बादलों के बीच लुकाछिपी करते नजर आए
Advertisement
दोपहर डेढ़ बजे धूप निकली लेकिन सर्द हवा के कारण बेअसर साबित हो रही थी। वहीं सर्द हवा के कारण दिन के तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा।
जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री रहा। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को पूरे दिन सर्द हवा चलने के कारण दिन में भी गलन अधिक रही। बाइक से चलने वाले लोगों को ठंड से ठिठुरते देखा गया।
AdvertisementAdvertisement
सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे के बाद धूप निकली लेकिन वह भी बेअसर साबित हुई। दिन में सर्द हवा चलने के कारण लोगों को जगह-जगह अलाव का सहारा भी लेते देखा गया। वहीं शाम को सूरज ढलते ही सर्द हवा के कारण फिर गलन बढने लगी।
Advertisement
गलन के कारण अंधेरा होने से पहले ही लोगों ने अपना आवश्यक कामकाज निबटाकर घरों की ओर रूख कर लिया। वहीं चट्टी चौराहों पर राहगीरों और यात्रियों को अलाव का सहारा लेते देखा गया।
Advertisement
सोनांचल में लगातार पड़ रही ठंड के कारण सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों को हो रही है। बच्चों को ठंड से सर्दी जुकाम का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में इस समय सबसे अधिक सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीज पहुंच रहे हैं।