सोनभद्र के गौरव, बीरेंद्र मिश्र एचडीएफसी में एडवाइजर बने

सोनभद्र: जिले के भरहरी गांव के बीरेंद्र मिश्र का सुंदर प्लेसमेंट हो गया है। दुनिया की मशहूर बैंकिंग एंड फाइनेंस कम्पनी एचडीएफसी ने आईआईएम लखनऊ में चल रहे कैम्पस प्लेसमेंट के बतौर इन्वेस्टमेंट बैंकर (पोर्ट फोलियो एडवाइजर) पद के लिए चयन किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

बीरेंद्र के बड़े भाई सुखेन्द्र मिश्र प्रयागराज में सब इंस्पेक्टर हैं। बीरेंद्र 8 लाख करोड़ से अधिक के बाजार पूंजीकरण वाले बैंक के फंड को अपनी टीम के साथ मैनेज करेंगे जिससे ग्राहकों और देश की अर्थव्यवस्था को अधिकतम फायदा हो सके।
महज 23 वर्ष की उम्र में एचडीएफसी जैसे बड़े संगठन के उच्च पद पर पहुंचना हम सबके लिए ही नहीं बल्कि पूर्वाचंल के लिए गर्व का विषय है। बीरेंद्र का नक्सल प्रभावित ज़िले के अति साधारण स्कूलों से विश्व प्रसिद्ध संस्थानों में शुमार आईआईएम लखनऊ तक का सफ़र बहुत संघर्ष मय रहा। बीरेन्द्र की लगन और अथक परिश्रम से परिणाम शानदार आया। देशभर के, विशेषकर सोनभद्र के विद्यार्थियों को बीरेन्द्र मिश्र जी के बारे में बता दें कि कैट की परीक्षा उत्तीर्ण कर सोनभद्र का मान पहले ही बढ़ा चुके थे।

भारत सहित दुनिया के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान भारतीय प्रबंधन संस्थान का रिजल्ट आया और इनका चयन आईआईएम लखनऊ, आईआईएम इंदौर, आईआईएम शिलांग में हुआ था। इससे पहले बीरेन्द्र उत्तरप्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थान आईईटी (इंस्टीयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) से मैकिनीकल इंजीनियरिंग से बी टेक कर रहे थे। फिर कैट की परीक्षा के लिए तैयारी की और प्रथम प्रयास में ही इस प्रतिष्ठित परीक्षा को उत्तीर्ण किया था।
सोनभद्र नक्सल प्रभावित जिला है और भरहरी जैसे गाँव की प्राथमिक शिक्षा प्रणाली से हम सभी वाकिफ़ हैं। बीरेंद्र की 8 तक पढ़ाई गांव के साधारण स्कूल से ही हुई। सोनभद्र के गांव, समाज, क्षेत्र और नक्सल प्रभावित ज़िले के लिए खुशी और गर्व की बात है। इससे पहले श्री बीरेन्द्र मिश्र जी ने 2013 में ओबरा इंटर कॉलेज से 86 फीसद के साथ हाईस्कूल और 2015 में जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर ( राबर्ट्सगंज) से 95 फीसद अंक के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

इंटरमीडिएट में बीरेन्द्र की सफलता से प्रभावित होकर तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने इन्हें लेटर ऑफ इंस्पिरेशन देकर सम्मानित किया था। पिता श्री दयाशंकर मिश्र साधारण किसान, माँ श्रीमती दुर्गावती मिश्र गृहणी हैं। बीरेंद्र के चयन से सोनभद्र के लोगों में खुशी है। हम बता दें बीरेंद्र कुमार मिश्र के चयन से अत्यंत पिछड़े सोनभद्र के विद्यार्थियों में नई आशा के साथ ही विद्यार्थियों में कुछ कर गुजरने का जज्बा जगेगा।

  • Advertisement

मड़ई में बंधे जर्सी बैल की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर किया गया हत्या

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी विकास खण्ड के ग्राम डूमरडीहा में बीती रात्रि एक किसान के खलिहान में बंधे जर्सी बैल की धारदार हथियार से गर्दन रेत कर हत्या कर दिया गया। मंगलवार की सुबह पशु स्वामी सुबह उठकर बैल को खोलने के लिए गए तो देखा कि खून से लथपथ औधे मुंह बैल गिरा पड़ा हुआ है और काफी खून दिख रहा था।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसे देखकर पशु स्वामी उमाशंकर मौर्य पुत्र शीतल निवासी ग्राम डूमरडीहा देखकर आवक रह गया और चीखने चिलाने लगा जिसे सुनकर आसपास के लोगों दौड़े। स्थानीय लोगों की मदद से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को सूचना दी गई, वहीं पशुओं की हत्या सुनते ही भीड़ उमड़ गई। पशु स्वामी ने डायल 112 को बैल की हत्या की सूचना दिया।

  • Advertisement

कोरोना महामारी के मद्देनजर मोहल्ला क्लास का संचालन शुरू

विंढमगंज, सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जहां पूरा इलाके में कोरोनावायरस के मद्देनजर शिक्षण संस्थान, प्राथमिक विद्यालय बंद है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए सरकार ने ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था तो की लेकिन गांव में अधिकांश बच्चों के पास स्मार्टफोन नहीं होने के कारण अब मोहल्ला क्लास शुरू किया गया है। मोहल्ला क्लास के जरिए बच्चों की शिक्षा को बनाए रखने की व्यवस्था की गई है। महामारी कोविड-19 के संकट काल में विद्यालय बंद चल रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

शासन के दिशा निर्देशानुसार स्कूलों से वंचित नौनिहालों के लिए अध्यापकों व प्रेरणा साथी द्वारा मोहल्ला क्लास चलाया जा रहा है। नौनिहालों के लिए यह काफी कारगर साबित हो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी आलोक कुमार के मार्गदर्शन में दुद्धी विकासखंड के न्याय पंचायत बुटबेढवा के अंतर्गत संचालित कम्पोजिट विद्यालय विंढमगंज में अंजू रानी एवं शालिनी कुमारी, कम्पोजिट विद्यालय मूडिसेमर में सुनीता पाल, कम्पोजिट विद्यालय सलैयाडिह में सीता देवी द्वारा मोहल्ला क्लास संचालित किया जाना शुरू कर दिया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

संकुल प्रभारी राजकमल यादव द्वारा बताया गया कि सभी शिक्षकों को विभाग के द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है। विद्यालय के क्षेत्रों में मोहल्ला क्लास संचालित पर हम लोग शासन के निर्देशों के अनुसार कार्य कर रहे हैं ताकि बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जा सके। बंद चल रहे विद्यालय से हो रहे बच्चों के नुकसान को रोका जा सके।

  • Advertisement

कलश यात्रा के साथ कल से प्रारम्भ होगा विराट रुद्रमहायज्ञ

HIGHLIGHTS

  • प्रतिदिन श्री राम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा सायं 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक
  • राबर्ट्सगंज के अम्बेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में जुटेंगे श्रद्धालु
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में मंगलवार को श्री शिव परिवार एवं हनुमान जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की विधिवत शुरुआत हुई। बुधवार को कलश यात्रा के साथ विराट रुद्र महायज्ञ शुरू होगी। कार्यक्रम के आयोजक भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास महाराज ने बताया कि राबर्ट्सगंज के अम्बेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में श्री शिव परिवार एवं हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आचार्य हरेराम मिश्र एवं संतजनों व भक्तों की मौजूदगी में विधिवत शुरूआत की गई। मूर्ति स्नान के साथ ही नामकरण भी किया गया।

शिवजी का नाम जहां वैद्यनाथ बाबा रखा गया, वहीं हनुमानजी का नाम श्री राम चूड़ामणि वीर हनुमान रखा गया।बुधवार को कलश यात्रा राबर्ट्सगंज नगर में भ्रमण करते हुए पुनः कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में बने यज्ञ मंडप में पहुंचेगी। जहां कलश स्थापना के साथ ही विराट रुद्र महायज्ञ शुरू होगी। 11 ब्राह्मण यज्ञ में शामिल रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक श्री राम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा होगी। कथा आचार्य दिल्ली से कृष्ण गोपाल जी, भदोही से संतराम रघुराई एवं सोनभद्र से चन्द्रबली जी महाराज रहेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके अलावा 4 फरवरी को काशी अन्नपूर्णा मंदिर वाराणसी के महंत परमपूज्य स्वामी शंकर पूरी जी महाराज व श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास उत्तराधिकारी कमल नयन दास जी महाराज का आगमन होगा।प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। बाबा जंगली दास जी महाराज ने यह भी बताया कि 3 फरवरी को श्री शिव परिवार एवं हनुमान जी मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अग्नि मंथन सुबह 8:15 बजे होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

अंतिम दिन 10 फरवरी को विराट महायज्ञ का समापन होगा। कार्यक्रम के संयोजक बृजलाल सरोज(बिरजू दास) हैं। वहीं यजमान के रूप में रेवती नाथ तिवारी, बच्चालाल, विजय, रंजीत,रामबाबू(अभिषेक), श्यामबाबू, संगम, राज शामिल हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रंजीत लाल, कन्हैया, गुलाब दास, परमानन्द महाराज एवं अजय कुमार के साथ ही अम्बेडकर नगर राबर्ट्सगंज के सभी लोग तथा दान दाता एवं श्रद्धालु शामिल रहेंगे।

  • Advertisement

बजट पेश होने के बाद इन विपक्षी नेताओं से मिले पीएम मोदी

Budget 2022: लोक सभा में आम बजट 2022 पेश होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी नेताओं से बातचीत की. इसमें टीएमसी और कांग्रेस के कई नेता शामिल थे.

HIGHLIGHTS

  • बजट के बाद विपक्षी नेताओं से मिले पीएम मोदी
  • पीएम मोदी ने टीएमसी नेताओं से भी की बात
  • विपक्षी नेताओं ने पीएम का किया अभिवादन

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लगातार चौथा आम बजट पेश करने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लोक सभा में बधाई दी और फिर उसके बाद विपक्षी खेमे में जाकर विपक्ष के नेताओं के साथ संवाद किया.

पीएम मोदी ने टीएमसी नेताओं से की बात
बजट पेश होने के बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित किए जाने के बाद मोदी को तृणमूल कांग्रेस के नेताओं सुदीप बंदोपाध्याय और सौगत राय से सदन के अंदर बात करते देखा गया. राय ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि वह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को वापस बुलाएं.

सीएम ममता ने गवर्नर धनखड़ का ट्विटर हैंडल किया ब्लॉक
बताते चलें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और धनखड़ के बीच लंबे समय से विवाद जारी है और पिछले दिनों मामला इतना बिगड़ गया कि बनर्जी ने धनखड़ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को ब्लॉक कर दिया.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से गर्मजोशी से मिले पीएम
प्रधानमंत्री मोदी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं केरल के के सुरेश और गोवा के फ्रांसिस्को सरदिन्हा से भी बातचीत करते देखा गया. सरदिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने गत वर्ष दिसंबर महीने में गोवा मुक्ति दिवस पर आयोजित समारोह के बारे में उनसे पूछा. कांग्रेस के कुछ ही नेता इस कार्यक्रम में शरीक हुए थे. सरदिन्हा उनमें से एक थे.

बजट पेश होते ही सदन से निकले राहुल गांधी
बजट पेश होने के तत्काल बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी सदन से चले गए थे. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से गर्मजोशी से मुलाकात की. पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के साथ भी वह हाथ मिलाते नजर आए.

इन नेताओं से भी मिले पीएम मोदी
मोदी को जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला, द्रविड़ मुनेत्र कषगम के दयानिधि मारन, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के एन के प्रेमचंद्रन से भी बात करते और कुशलक्षेम पूछते देखा गया. वाईएसआर कांग्रेस के कृष्ण डी लावू और निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को भी प्रधानमंत्री का अभिवादन करते देखा गया.

अपर जिला मजिस्ट्रेट ने चार लोगों के विरुद्ध कार्यवाही कर जिला बंदर घोषित किया

सोनभद्र। अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) जनपद सोनभद्र द्वारा 4 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हे जिला बदर घोषित किया गया। जिनमें दीपक पाल उर्फ अविनाश पाल पुत्र कमलेश पाल निवासी सलखन टोला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, अजय पुत्र छोटेलाल निवासी अवई टोला, महुअरिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, गैंगेस्टर एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त मनोज शर्मा पुत्र रामराज शर्मा निवासी मझगवां, थाना पन्नूगंज, पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त द्वारिका धरिकार पुत्र राम धरिकार निवासी ग्राम खैराही, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र है।

  • Advertisement

38 वर्षीय युवक ने जंगल में फांसी लगाकर दी जान

विंढमगंज, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाकछार ग्राम पंचायत में पंचायत निवासी सोहर लाल पनिका उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र जोखू राम पनिका अपने घर से दूर गांव से सटे कुसमही जंगल में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के पश्चात अंत्य परीक्षण हेतु दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया ।

Advertisement

ग्राम पंचायत हरनाकछार निवासी मृतक सोहर लाल पनिका के पिता जोखू राम पनिका ने पुत्र के मौत पर बिलखते हुए कहा कि हमार लड़का मजदूरी मेहनत करके अपने परिवार के भरण पोषण में व्यस्त था उसके परिवार में उसकी पत्नी व चार पुत्री व एक पुत्र है। कल सोमवार को दोपहर के बाद घर से खाना खाकर निकला था देर रात तक घर नहीं आया तब हम परिजन खोजबीन करना शुरू किए तो आज जंगल में पेड़ के सहारे फांसी लगाकर झूलता हुआ उसका शव मिला। मेरा लड़का गांव मोहल्ले में किसी से कोई झगड़ा झंझट व

Advertisement

वैमनस्यता नहीं रखता था। सबसे मेल मिलाप करके अपना व अपने परिवार का जीविकोपार्जन किया करता था ।नबीते कई महीनों से आर्थिक तंगी के कारण अक्सर परेशान रहा करता था तथा घरेलू खर्च के लिए वह गांव में चलने वाले कई समूह से पैसा भी लेकर खर्च कर दिया था, जिसे भरने के लिए वह अक्सर परेशान रहा करता था। पता नहीं इसके दिमाग में क्या आया कि घर से इतना दूर जंगल में आकर गमछे के सहारे फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।

Advertisement

इसके चार पुत्री व एक पुत्र के साथ साथ पत्नी सुनीता का अब कौन खर्च चलाएगा तथा इन लड़कियों की शादी विवाह कैसे होगा ? कहकर रोने लगा व गस्त खाकर गिर पड़ा। वहीं मृतक की पत्नी सुनीता देवी व लड़के और लड़कियों का भी रो – रो कर बुरा हाल है । पनीका टोला पर ऐसी घटना के बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी व स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोग मृतक सोहर लाल के सादगी पूर्ण व्यवहार के कारण उसकी असामयिक निधन से काफी दुखी थे।

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने जंगल में जाकर पेड़ सेलटकता हुआ मृतक का शव को कब्जे में लेकर मौजूद ग्रामीणों के बीच पंचनामा करने के पश्चात अंत्य परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज अग्रिम कार्यवाही में जुट गए।

Advertisement

ITR Update: टैक्‍स भरने में यदि हुई गलती, कोई बात नहीं; सरकार ने की ये नई व्‍यवस्‍था

Budget 2022 Income Tax Latest Update: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट के दौरान ITR में खामियों को सुधारने के लिए 2 साल तक का समय देने की घोषणा की. सरकार ने ITR में गड़बड़ी पर 2 साल तक की जेल का प्रावधान भी किया है.

HIGHLIGHTS

  • ITR में खामियों को सुधारने के लिए 2 साल तक का समय
  • ITR में गड़बड़ी पर 2 साल तक की जेल का प्रावधान
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में की घोषणा

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट पेश करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की. उन्होंने कहा कि ITR में खामियों को सुधारने के लिए 2 साल तक का वक्त दिया जाएगा. साथ ही कॉरपोरेट टैक्स को 18 फीसदी से घटाकर 15 पर्सेंट कर दिया गया है.

ITR में गड़बड़ी पर हो सकती है जेल

संसद में आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि टैक्स सिस्टम में सुधार की प्रक्रिया जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि सरकार नए टैक्स रिफॉर्म लाने की योजना है. सरकार ने ITR में गड़बड़ी पर 2 साल तक की जेल का प्रावधान भी किया है.

2 साल तक अपडेटेड रिटर्न कर सकते हैं फाइल

उन्होंने कहा कि टैक्सपेयर्स के लिए अपडेटेड रिटर्न (Updated ITR) फाइल करने का प्रावधान किया गया है. टैक्सपेयर किसी भी एसेसमेंट ईयर के अंतिम दिन से अगले 2 साल तक अपडेटेड रिटर्न फाइल कर सकते हैं. यानी अगर आपने 2022-23 का रिटर्न फाइल किया और उसमें कुछ बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए 2024-25 तक अपडेटेड रिटर्न फाइल किया जा सकता है.

एनसीएल में सेवानिवृत्त हुए 110 कर्मियों का हुआ अभिनंदन

सोनभद्र। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से जनवरी माह के अंत में 110 कर्मी सेवानिवृत्त हुए है। सेवानिवृत्त कर्मियों में एनसीएल मुख्यालय से रमेश कुमार मिश्रा, मुख्य प्रबन्धक ( उत्खनन), अशोक कुमार तिवारी, वरिष्ठ अनुवादक-राज भाषा, हरि नन्दन सिंह, वरीय निजी सहायक ग्रेड ए-1 तथा भगवान कोल – दफ्तरी आदि लोग शामिल है। आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान एनसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक भोला सिंह, निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) राम नारायण दुबे, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना ) एस एस सिन्हा मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, श्रमिक प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीएमडी एनसीएल भोला सिंह ने सभी सेवा निवृत्त कर्मियों को भविष्य में स्वस्थ व सुखद जीवन की शुभकामनाएँ दीं और सभी से अपनी रुचि के किसी न किसी काम को करने की सलाह दी।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री सिंह ने कहा कि इतने अनुभवी कर्मियों के जाने से कंपनी को अपूरणीय क्षति होती है जिसकी भरपाई करना कंपनी के लिए एक बड़ी चुनौती है। श्री सिंह ने सभी सेवा निवृत्त कर्मियों को भविष्य में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान एनसीएल के निदेशक (वित्त एवं कार्मिक ) श्री आर एन दुबे ने कहा कि आपकी ने मेहनत एवं कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते कंपनी इस ऊंचाई तक पहुँची है और आपके अनुभव की भरपाई करना बेहद कठिन कार्य है। श्री दुबे ने कहा कि आप लोगों ने कंपनी को अपना समझ कर, अपने काम को पूरे गर्व के साथ किया है जो सभी के लिए अनुकरणीय है। श्री दुबे ने सभी सेवा निवृत्त कर्मियों को जीवन की अगली पारी में सपरिवार आनंदित रहने की शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर कंपनी के निदेशक (तकनीकी/ परियोजना एवं योजना)

Advertisement (विज्ञापन)

श्री एस एस सिन्हा ने कहा कि इतने अनुभवी कर्मियों का सेवा निवृत्त होना हम सभी को खलता है और यह कंपनी के लिए बड़ी क्षति है। श्री सिन्हा ने कहा कि हमारे सभी सेवानिवृत्त साथियों ने अपनी प्रतिभा एवं क्षमताओं से कंपनी को आगे बढ़ाया है। श्री सिन्हा ने सभी के बेहतर स्वास्थ्य व सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सेवा निवृत्त हो रहे सभी कर्मियों ने अपने लंबे कार्यालयीन जीवन के अनुभवों को साझा किया। गौरतलब है कि एनसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्रों व इकाइयों में सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

  • Advertisement

बजट भाषण में अब तक हुईं ये बड़ी घोषणाएं, जान‍िए कौन सी आपके काम की?

Budget 2022 : व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 1 फरवरी को अपना चौथा और मोदी सरकार का 10वां बजट पेश कर रही हैं. इस दौरान उन्‍होंने 400 वंदे भारत ट्रेनों और एलआईसी के आईपीओ समेत कई बड़ी घोषणाएं की हैं.

HIGHLIGHTS

  • हाइ-वे व‍िस्‍तार पर 20000 करोड़ खर्च होंगे
  • मेक इन इंड‍िया के तहत 60 लाख नौकर‍ियां आएंगी
  • 2 लाख आंगनबाड़ी को और विकसित करेंगे

नई द‍िल्‍ली : Budget 2022 : व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 1 फरवरी को अपना चौथा और मोदी सरकार का 10वां बजट पेश कर रही हैं. इस दौरान उन्‍होंने 400 वंदे भारत ट्रेनों और एलआईसी के आईपीओ समेत कई बड़ी घोषणाएं की हैं. इस दौरान व‍ित्‍त मंत्री ने देश की आर्थिक ग्रोथ 9.2% रहने का अनुमान जताया.

अब तक की बड़ी घोषणाएं

– LIC का आईपीओ जल्द आएगा.
– बजट 2022 में अगले 25 साल की नींव रखी गई
– आत्‍मन‍िर्भर भारत से 16 लाख नौकर‍ियां दी जाएंगी
– मेक इन इंड‍िया के तहत 60 लाख नौकर‍ियां आएंगी
– 3 साल में 400 नई वंदे भारत चलाएंगे
– 2 लाख आंगनबाड़ी को और विकसित करेंगे
– PM हाउसिंग लोन के लिए ~48000 Cr का आवंटन
– ड्रिंकिंग वाटर प्रोजेक्ट के लिए ~60000 Cr का आवंटन
– PM आवास योजना के तहत 80 Lk नए मकान बनेंगे
– ‘India at 100’ के ल‍िए पीएम गत‍ि शक्‍त‍ि योजना
– 2022-23 तक नेशनल हाइवे नेटवर्क 25 हजार क‍िमी का होगा
– हाइ-वे व‍िस्‍तार पर 20000 करोड़ खर्च होंगे
– किसानों को MSP के लिए 2.7 Lk Cr देंगे
– किसान ड्रोन को बढ़ावा देगी सरकार
– केन-बेतवा रिवर लिंकिंग के लिए ~1400 Cr की रकम तय
– किसानों की आय को बढ़ाने के लिए पीपीपी मोड में योजना शुरू की जाएगी
– सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं और धान की खरीद के लिये 2.37 लाख करोड़ रुपये भुगतान करेगी: सीतारमण
– पीएम ई विद्या के ‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाया जाएगा. यह सभी राज्यों को कक्षा 1 से 12 तक क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा.
– पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए 1500 Cr का आवंटन
– सभी डाकखाने कोर बैंकिंग सिस्टम से जुड़ेंगे, 1.5 Lk पोस्ट ऑफिस ऑनलाइन जुड़ेंगे
– NPA से निपटने के लिए बैड बैंक का कामकाज शुरू
– अगले 3 साल में 100 PM गति शक्ति कार्गो टर्मिनल्स बनाएंगे

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी म‍िली
इससे पहले मंगलवार सुबह आम बजट को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी म‍िली. कैब‍िनेट मीट‍िंग में पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, रेलवे, संचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे.

आम आदमी को बड़ी उम्‍मीदें
कैबि‍नेट बैठक से पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की थी. इस दौरान उनके साथ वित्त राज्य मंत्री भागवत किशनराव कराड, पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे. इस बार के बजट से क‍िसानों, व्‍यापार‍ियों से लेकर आम आदमी को काफी उम्‍मीदें हैं.

न‍िर्मला सीतारमण का चौथा बजट
व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) चौथी बार बजट पेश कर रही हैं. तम‍िलनाडु के मदुरै से आने वाली न‍िर्मला सीतारमण ने बीजेपी प्रवक्‍ता से लेकर व‍ित्‍त मंत्री बनने का तक का लंबा सफर तय क‍िया है. कोव‍िड-19 महामारी के बीच 2021 में आर्थ‍िक पैकेज घोष‍ित करने को लेकर न‍िर्मला सीतारमण की काफी चर्चा हुई थी. निर्मला लंदन स्थित एग्रीकल्चर इंजीनियर्स एसोसिएशन में इकोनॉमिस्ट के असिस्टेंट के रूप में काम कर चुकी हैं.

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें