शिव परिवार व हनुमान जी की मूर्ति का हुआ भव्य श्रृंगार

HIGHLIGHTS

  • संतजनों के शंखनाद एवं जयकारे से समूचा नगर गुंजायमान रहा
  • राबर्ट्सगंज के अम्बेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ में चौथे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
शुक्रवार को शिव परिवार एवं हनुमानजी की मूर्ति का भव्य श्रृंगार किया गया। श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास उत्तराधिकारी कमल नयन दास जी महाराज की मौजूदगी में आचार्य हरेराम शास्त्री ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार से शिव परिवार एवं हनुमानजी की मूर्ति का श्रृंगार कराया। बाबा वैद्यनाथ एवं श्री राम चूड़ामणि वीर हनुमानजी महाराज की पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती हुई।

इस दौरान शंखनाद एवं घण्टा- घड़ियाल की ध्वनि के साथ ही जयकारे से समूचा पांडाल गुंजायमान रहा। उसके बाद विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हो गया। जहां पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास महाराज ने बताया कि राबर्ट्सगंज के अम्बेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में आचार्य हरेराम मिश्र के आचार्यत्व में पंडित कृपा शंकर पांडेय समेत 11 पंडितों द्वारा रुद्र महायज्ञ शुरू कराया गया।

इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने यह भी बताया कि सायं 6 बजे से आचार्य दिल्ली से आए कृष्ण गोपाल जी, भदोही से संतराम रघुराई एवं सोनभद्र से चन्द्रबली जी महाराज द्वारा बारी-बारी से कथा सुनाई गई। जिसे श्रद्धालुओं ने श्रवण किया। उन्होंने यह भी बताया कि श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास उत्तराधिकारी कमल नयन दास जी महाराज का संतजनों, भक्तगण एवं श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

बाबा जंगली दास जी महाराज ने यह भी बताया कि कार्यक्रम के संयोजक बृजलाल सरोज(बिरजू दास) हैं। वहीं यजमान के रूप में रेवती नाथ तिवारी, बच्चालाल, विजय, रंजीत, रामबाबू (अभिषेक), श्यामबाबू, संगम, राज आदि शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रंजीत लाल, कन्हैया, गुलाब दास, परमानन्द महाराज एवं अजय कुमार के साथ ही अम्बेडकर नगर राबर्ट्सगंज के लोग तथा दान दाता एवं श्रद्धालु शामिल रहे।

  • Advertisement

दिव्यांग पति को अपने जीवन के रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने बड़े भाई के साले के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या

दुद्धी, सोनभद्र। कस्बे के वार्ड संख्या छः में बुधवार की रात्रि में हुई राजीव कुमार श्रीवास्तव पुत्र ज्वाला प्रसाद श्रीवास्तव के रहस्यमई हत्या का कोतवाली पुलिस दुद्धी ने खुलासा कर दिया है। मृतक राजीव श्रीवास्तव की पत्नी ममता ने अपने दिव्यांग पति को अपने जीवन के रास्ते से हटाने के लिए अपने बड़े भाई के साले के साथ मिलकर पति की हत्या कराई। इस सनसनी हत्याकांड के खुलासे ने पत्नियों पर से भरोसा कम कर दिया है। कहते हैं कि जीवन साथी पति के साथ पत्नी होता है और पत्नी के साथ पति होता है।

Advertisement (विज्ञापन)

लेकिन इस जीवन भर के मधुर कड़ी को पत्नी ने शर्मसार कर पत्नियों पर भरोसा करने लायक नहीं छोड़ा है। इस तरीके से दूसरी घटना नगर में होने से लोग सकते में आ गए हैं। दिव्यांग पति बेरोजगार था। पत्नी ने अपने भाई के साले के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देकर उसे हमेशा के लिए मौत के घाट उतार कर पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। पुलिस सूत्रों से बताया जा रहा है कि दिव्यांग पत्नी ममता और इसके बड़े भाई के साले के साथ काफी लंबे समय से अवैध संबंध थे। दोनों ने मिलकर काफी दिनों से प्लानिंग करके अपने पति को मिलकर गला दबाकर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि थाने में इस मामले को लेकर मृतक के पत्नी ममता के तहरीर पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस के कड़ी पूछताछ के बाद पत्नी ममता ने अपने पति राजीव श्रीवास्तव की हत्या कराए जाने का सनसनी खुलासा किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी डॉ0 राम आशीष यादव ने बताया कि पत्नी ममता और उसके बड़े भाई के साले लव कुश श्रीवास्तव ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया था। प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अपने पति के हत्या के मामले में पत्नी ममता और उसके बड़े भाई के साले लवकुश श्रीवास्तव पुत्र प्रभु लाल श्रीवास्तव निवासी कोसहावा थाना केतार, गढ़वा, झारखंड को आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी को विंढमगंज रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया।

Advertisement (विज्ञापन)

आरोपी ट्रेन के सहारे कहीं भागने के फिराक में था। बता दें कि करीब 2 माह पूर्व महाविद्यालय के प्रोफेसर जेजे सिंह की भी हत्या पत्नी ने अपने प्रेमी से मिलकर हत्या को अंजाम दिया था। ठीक उसी तर्ज पर इस घटना को भी पत्नी ने अपने प्रेमी से मिलकर हत्या को अंजाम दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि मृतक के दूसरे भाई की मौत पिछले वर्ष कोरोना कॉल में हो गया था। मृतक के बड़े भाई का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पिता भी 2 पुत्र के लगातार मौत से बुरी तरह से सहम गए और टूट गए हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से एक प्लास्टिक की पाइप, एक कट्टा 315 बोर दो जिंदा कारतूस तथा 3 मोबाइल आदि बरामद किया है।

  • Advertisement

MSP पर सरकार कब करेगी कमेटी का गठन, कृषि मंत्री ने राज्य सभा में दी जानकारी

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने शुक्रवार को राज्य सभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों का जवाब देते हुए बताया कि सरकार जल्द ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कमेटी (Committee on MSP) का गठन करेगी.

HIGHLIGHTS

  • पीएम मोदी ने किया था कमेटी बनाने का वादा
  • विधान सभा चुनावों के बाद होगा कमेटी का गठन
  • प्रश्नकाल के दौरान नरेंद्र तोमर ने दी जानकारी

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Govt) जल्द ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कमेटी (Committee on MSP) का गठन करेगी. इसकी जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने शुक्रवार को राज्य सभा में दी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कमेटी के गठन में क्यों देरी हो रही है.

एमएसपी पर कमेटी बनाने में क्यों हो रही देरी

नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने शुक्रवार को राज्य सभा में कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के संबंध में एक समिति बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और निर्वाचन आयोग (ECI) ने पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव की प्रक्रिया खत्म होने के बाद समिति गठित करने को कहा है.

पीएम मोदी ने किया था कमेटी बनाने का वादा

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पिछले साल नवंबर में तीन कृषि कानूनों (Agriculture Laws) को रद्द करने की घोषणा करते हुए एमएसपी (MSP) पर कानूनी गारंटी की किसानों की मांग पर विचार के लिए एक समिति गठित करने का वादा किया था.

प्रश्नकाल के दौरान नरेंद्र तोमर ने दी जानकारी


नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा था. उन्होंने कहा कि चूंकि चुनाव चल रहे हैं, इसलिए सरकार ने चुनाव आयोग को मार्गदर्शन के लिए पत्र लिखा था. उन्होंने कहा कि आयोग का जवाब आ गया है और चुनाव संपन्न होने के बाद समिति का गठन किया सकता है.

विधान सभा चुनावों के बाद होगा कमेटी का गठन

राज्य सभा में नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने कहा कि एमएसपी पर समिति बनाने का मामला मंत्रालय के विचाराधीन है और विधान सभा चुनाव संपन्न होने के बाद इसका गठन किया जाएगा. बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है.

नियमित योग कक्षा में योग साधकों ने गाया राम कीर्तन

सोनभद्र। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का लक्ष्य निर्धारित समय से पहले पूर्ण कर लेने पर शुक्रवार को सोनभद्र बार सभागार सोनभद्र के नियमित योग कक्षा में वरिष्ठ योग साधक रूप नारायण सिंह व उपस्थित योग साधकों द्वारा श्री राम कीर्तन (भजन ) गाया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान वितरण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों, प्रमुख योग शिक्षकों, सहायक योग शिक्षकों, योग साधक भाई -‌ बहनों तथा एक -एक कार्यकर्ता का अभिनंदन व शुभकामना के साथ सभी से आग्रह किए कि अभी तक जो पंजीकरण न कराएं हो यथा शीघ्र पंजीकरण कराले।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के नगर संरक्षक शेषमणि तिवारी, भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे ,वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत सिंह, वरिष्ठ योग साधक/ समाजसेवी विनोद कुमार मिश्रा द्वारा वरिष्ठ योग साधक रूप नारायण सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

आयोजित कार्यक्रम में जिला किसान सेवा समिति के जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडे, पतंजलि योग समिति के नगर संरक्षक अमरेश चंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद नारायण सिंह, युवा नगर प्रभारी सुबोध कुमार मिश्र, भारत स्वाभिमान नगर प्रभारी धनंजय कुमार मिश्र, योग साधक अनिल कुमार, हेमेंद्र कुमार द्विवेदी, लक्ष्मी नारायण पांडे, शिव कुमार सिंह, राजू सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

  • Advertisement

विश्व कैंसर दिवस पर लायंस क्लब ने लिया संकल्प – नहीं करेंगे तंबाकू, गुटखा, धूम्रपान का सेवन

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। शुक्रवार को विश्व कैंसर दिवस पर लायन्स क्लब राबर्ट्सगंज ने सावर्जनिक रुप से शपथ लिया कि कैंसर से बचने के लिए तम्बाकू, गुटखा व धुम्रपान का सेवन न करेंगे, और जनसमुदाय भी इसका परहेज करें। भरपूर फल सब्जी का सेवन करें। आहार में अधिक फाईबर लें।‌ आहार में वसा की मात्रा कम रखें एवं प्रोटीन की मात्रा ज्यादा रखें।तेल, घी,‌ शक्कर व नमक का सेवन कम करें।

Advertisement (विज्ञापन)

नियमित व्यायाम करें, वजन संतुलित रखें एवं स्वच्छता का ध्यान दें।‌ अच्छी नींद लें, तनाव मुक्त रहें। हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाए। अन्य नशीले पदार्थ का सेवन न करें। अध्यक्ष किशोरी सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी गलत संगत की वजह से पान गुटखा का सेवन ज्यादा करते देखी जा रही हैं। जोन चेयरपर्सन दया सिंह ने कहा कि घर का माहौल भी ऐसा होना चाहिए कि कोई गलत विचार मन में न आए।

Advertisement (विज्ञापन)

सचिव विमल अग्रवाल ने कहा कि लायन्स इंटरनेशनल ने चाईल्ड हुड कैंसर पर काम करने को कहा हैं, प्रतिदिन हम लोग पम्पलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक करते रहते हैं।‌ इस दौरान अभय सिंह, सुभाष, नन्दू, कृष्णा सहित आदि ने तंबाकू गुटखा धूम्रपान ना करने का संकल्प लिया।

  • Advertisement

मीडिया फोरम ऑफ इंडिया से जुड़े पत्रकारों की बैठक 6 फरवरी को

सोनभद्र। देश प्रदेश में पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु सतत संलग्न पत्रकारों की प्रमुख संस्था ‘मीडिया फोरम आफ इंडिया’ (न्यास) से जुड़े सोनभद्र के पत्रकारों की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आगामी 6 फरवरी, रविवार को दोपहर 12:30 बजे से रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित एक होटल सभागार में आहूत की गई है। उक्त जानकारी फोरम के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार गोस्वामी ने गुरुवार को दी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने फोरम से जुड़े सोनांचल के सम्मानित पत्रकारों से अपेक्षा की है कि बैठक में वर्ष 2022- 23 के लिए संगठन के आई कार्ड के नवीनीकरण हेतु टिकट साइज फोटो और वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा कर अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करें। ताकि नए सत्र के लिए पदाधिकारियों का चुनाव भी संपादित किया जा सके। श्री गोस्वामी ने यह भी बताया है कि बैठक में बतौर मुख्य अतिथि फोरम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमणि शुक्ला की भी गरिमामयी उपस्थिति होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला अध्यक्ष श्री गोस्वामी ने जिले के फोरम से जुड़े पत्रकारों के साथ ही अन्य पत्रकारों से भी उपरोक्त बैठक में दोपहर 12:30 बजे उपस्थित होने की अपील की है, ताकि पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु तथा संगठन की मजबूती के लिए विचार -विनिमय किया जा सके।

  • Advertisement

UP : सीएम योगी ने गोरखपुर विधानसभा सीट से किया नामांकन, गृह मंत्री अमित शाह साथ रहे मौजूद

HIGHLIGHTS

  • नामांकन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक किया
  • सीएम योगी आदित्यनाथ के नामांकन के दौरान उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह सहित देश और प्रदेश के दिग्गज नेता रहे मौजूद।

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य स्थित गोरखपुर (शहर) विधानसभा सीट से नामांकन किया. नामांकन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक किया. सीएम योगी आदित्यनाथ के नामांकन के दौरान उनके साथ गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे. योगी आदित्यनाथ के नामांकन के लिए प्रस्तावक के तौर पर शिक्षाविद मयंकेश्वर पांडेय और केमिकल इंजीनियर सुरेंद्र कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे.

300 पार के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही BJP- गृह मंत्री अमित शाह


सीएम योगी के नामांकन से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान बीजेपी नेता ने कहा कि आज योगी जी के नामांकन करने के साथ ही फिर से एक बार भाजपा यहां से 300 पार के संकल्प के साथ पूरे यूपी में आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में फिर से एक बार भाजपा इतिहास दोहराने जा रही है. 2014, 2017 और 2019 तीनों चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व में यूपी के विकास का रास्ता तैयार कर प्रचंड बहुमत दिया है.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2 साल तक योगी ने यहां सुशासन की नीवं डाली, उसको देखते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में सारे विपक्षी दलों ने एकत्र होकर महागठबंधन बनाया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की महान जनता ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भी 300 से अधिक सीटों के साथ हमें बहुमत दिया. फिर बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया.

आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं- अमित शाह

गृह मंत्री ने कहा कि मैंने भुवनेश्वर कार्यकारिणी में कहा था कि जो बचे हुए हैं वो भी एकत्र हो जाओ और कर लो दो दो हाथ, हम फिर से एक बार दो तिहाई से बहुमत से सरकार बनाएंगे. मोदी जी के नेतृत्व में फिर से 65 सीटें आई. गृह मंत्री ने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, उनको तो लगता है कोरोना के कारण सभाएं सीमित हो गई हैं, लोगों के बीच जाना नहीं पड़ रहा है. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि भैया जो अपप्रचार करना है कर लो, उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है, भाजपा को फिर से 300 के पार सीटें मिलने वाली हैं.

33 साल में एक बार भी नहीं जीती कांग्रेस

पहली बार विधान सभा चुनाव लड़ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से BSC करने के बाद साल 1992 में गोरखपुर आए और महंत अवैद्यनाथ से दीक्षा ली और साल 1994 में संन्यासी बन गए . इसके बाद योगी आदित्यनाथ साल 1998-2017 तक लगातार 5 बार गोरखपुर से सांसद रहे.


गौरतलब है कि गोरखपुर में 33 साल में कुल 8 विधानसभा चुनाव हुए जिसमें 7 बार BJP और 1 बार हिन्दू महासभा ने जीत दर्ज की. साल कांग्रेस 33 साल में एक बार भी इस सीट से नहीं जीती

गोरखपुर में क्या हैं जातीय समीकरण?

गोरखपुर में अगर जातीय समीकरण की बात करें तो यहां कायस्थ 95 हजार, ब्राह्मण 55 हजार,मुस्लिम 55 हजार,क्षत्रिय 25 हजार,वैश्य 45 हजार,निषाद 25 हजार,यादव 25 हजार ,दलित 20 हजार और सैनी 30 हजार अनुमानित वोट हैं.

बता दें गोरखपुर जिले में गोरखपुर की 9 विधानसभा सीटें हैं. साल 2017 में यहां की कैम्पियरगंज सीट से बीजेपी,पिपराइच सीट से बीजेपी, गोरखपुर ग्रामीण सीट से बीजेपी,गोरखपुर शहर सीट से बीजेपी,सहजवना सीट से बीजेपी, खजनी सीट सेबीजेपी,चौरी चौरा सीट से बीजेपी, बांसगांव सीट से बीजेपी और चिल्लूपार सीट से बसपा ने जीत दर्ज की थी.

Advertisement

मनरेगा के तहत वन भूमि पर हो रहा है कूप का अवैध तरीके से निर्माण, सूचना मिलने के बाद भी संबंधित अधिकारी मौन

नौगढ़, चंदौली : जनपद चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसौली में कुछ दिनों से वन भूमि पर मनरेगा के तहत कूप का नया निर्माण हो रहा है जो कि ग्राम प्रधान पप्पू गोंड के द्वारा अवैध रूप से कराया जा रहा है। जो वन क्षेत्राधिकारी मझगाई रेंज के संज्ञान में भी है क फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

सूत्रों से पता चला है कि राम जन्म पुत्र बचाऊ निवासी ग्राम बसौली का है के वन भूमि में कूप का अवैध तरीके से निर्माण हो रहा है, जो वर्तमान समय में वन विभाग में वाचर के पद पर कार्यरत हैं जिस कारण संबंधित अधिकारी अपने स्टाफ के प्रति कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं तथा मौन बनें बैठें हैं।

  • Advertisement

सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी के पुत्र की दम घोंटकर हत्या,

HIGHLIGHTS

  • पत्नी का आरोप नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर दिया घटना को अंजामघटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही परिवार और पास पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर जुटा जरूरी जानकारी

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कस्बे के व्यस्ततम इलाके में स्थित एक मकान में बुधवार की रात घर में सो रहे सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी के पुत्र राजू श्रीवास्तव (32) की हत्या कर दी गई। पत्नी का आरोप है कि रात में घर में घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें और पति को मारा पीटा और पति के चेहरे को तकिए से दबाकर, दम घोंटकर हत्या कर दी। चेहरे पर चोट और तकिया से दबाए जाने के निशान भी मिले हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया है।

मामले में एक सभासद सहित तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। वहीं पत्नी बच्चों की मौजूदगी में हत्या के बावजूद सूचना देर से दिए जाने को लेकर, पुलिस परिवार के लोगों की भी भूमिका संदिग्ध मानकर चल रही है। कोतवाली पुलिस, क्राइम ब्रांच, फॉरेंसिक टीम, एएसपी मुख्यालय विनोद कुमार, क्षेत्राधिकारी राम अशीष यादव के साथ डीआईजी/एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया और घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। वहीं फॉरेंसिक टीम की तरफ से कई सैंपल जांच के लिए उठाए गए। समाचार दिए जाने तक पुलिस की एक टीम मौके पर बनी हुई थी। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के फुलवार गांव निवासी ज्वाला प्रसाद स्वास्थ्य विभाग में मलेरिया सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे और सेवानिवृत्त होने के बाद वार्ड छह में पशु अस्पताल के पास तीन मंजिला मकान बनवाया हुआ थे। तीन बेटों में मझला रामेन्द्र श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ निचले तल पर रहकर लखोटिया कम्प्यूटर सेंटर चलता था। पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कोविड की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं उनका बड़ा बेटा ऊपरी तल और छोटा बेटा बीच वाले मंजिल पर शिफ्ट थे। बड़ा बेटा ज्यादातर फुलवार गांव में ही रहता है। छोटा बेटा राजीव श्रीवास्तव (32) परिवार और बच्चों के साथ दुद्धी में ही स्थाई रूप से निवास कर रहा था।
बताते हैं कि बुधवार की रात रोजाना की तरह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। पत्नी बच्चों के साथ दूसरे कमरे में थी। भोर में 4:30 बजे के करीब पुलिस को पत्नी ने फोन कर सूचना दी कि आधी रात के वक्त घर में घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे और उसके पति को मारा पीटा और पति की दम घोंटकर हत्या करे दी। पुलिस पहुंची तो शव कमरे में पड़ा हुआ था। चेहरे पर चोट के निशान थे। देखने से ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी ने उसके चेहरे पर तकिया या कोई अन्य चीज दबाकर, दम घोंट डाला। घटना के पीछे संपत्ति विवाद के साथ ही पारिवारिक मामलों को लेकर चल रहे विवाद की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि रामेंद्र की मौत के बाद उसकी पत्नी से परिवार के अन्य लोगों से संपत्ति के बंटवारे को लेकर काफी खींचतान की स्थिति बनी हुई थी। वहीं नगर के भी कुछ लोगों से संपत्ति को लेकर विवाद बना हुआ था। नगर के कुछ लोगों का पारिवारिक विवाद में हस्तक्षेप होने की भी चर्चा बनी हुई थी। परिवार में भी कुछ दिनों से विवाद की स्थिति बनने की चर्चा बनी हुई है।

Advertisement (विज्ञापन)

घटना वाले कमरे को पुलिस ने सील कर दिया है और साक्ष्य के लिहाज से बाहर के लोगों को मकान के अंदर जाने से रोका गया है। उधर, घटना स्थल का मुआयना करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना के हर पहलू से जांच कराई जा रही है। आधी रात हुई घटना की सूचना काफी देर से पुलिस को दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

पत्नी बच्चों की मौजूदगी में हत्या होने के बाद सूचना में अत्यधिक विलंब परिस्थितियों को संदिग्ध बना रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। बताते चलें कि कुछ इसी तरह के रहस्यमयी अंदाज में हाल ही में पीजी कॉलेज के एक प्रोफेसर की भी हत्या कर दी गई थी। कुछ अंतराल के बाद ही रहस्यमई तरीके से की गई, वहीं दूसरी हत्या ने नगर में हड़कंप की स्थिति पैदा कर दी है।

  • Advertisement

एनटीपीसी सिंगरौली में स्टेशन स्तरीय एनटीपीसी ओपन कॉम्पटिशन फॉर एग्जीक्यूटिव टैलंट का आयोजन

सिंगरौली, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में स्टेशन स्तरीय एनटीपीसी ओपन कॉम्पटिशन फॉर एग्जीक्यूटिव टैलंट (एनओसीईटी) का आयोजन मुख्य अतिथि, बसुराज गोस्वामी, मुख्य महाप्रबंधक की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। एनओसीईटी का उद्देश्य डीजीएम स्तर तक के युवा कार्यपालकों के बीच टीम वर्क, इनोवेशन, क्रिएटिविटी, बिजली उत्पादन की तकनीक एवं कार्य कुशलता को बढ़ाना है।

Advertisement (विज्ञापन)

स्टेशन स्तरीय एनटीपीसी ओपन कॉम्पटिशन फॉर एग्जीक्यूटिव टैलंट (एनओसीईटी) में कुल तीन टीमों क्रमशः टीम सिंगरौली चैलेंजर, टीम संरक्षण, टीम सृजन ने भाग लिया। शोभित महेश्वरी, वरिष्ठ प्रबंधक (ईईएमजी), पी के सिंह, प्रबंधक (टीएडी), ब्रजेंद्र सिंह, प्रबंधक (ईईएमजी) की टीम सिंगरौली चैलेंजर्स विजेता के रूप में उभरी। विजेता टीम 8 फरवरी, 2022 को उत्तरीय क्षेत्रीय स्तर एनओसीईटी में भाग लेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

सी एस श्रीनिवास, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण ), बिजॉय कुमार सिकदर, विभाग प्रमुख (मानव संसाधन), और श्री एच सी वर्मा, ईडीसी एसोसिएट ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन विभाग के पुरुषोत्तम लाल, उप महाप्रबंधक, असीम शेखर सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक और अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया था।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें