कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा किसान-पाठशाला का किया गया आयोजन

राबर्टसगंज, सोनभद्र। भारत सरकार द्वारा किसानों हेतु समय-समय विभिन योजनाए लाई जाती है लेकिन जागरूकता की कमी के कारण योजना का लाभ किसानों को नही मिल पाता इसी प्रयोजन से भारत सरकार के द्वारा पूरे देश भर में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसके तहत सोनभद्र ज़िले में पंचायत राज विभाग द्वारा जिले के समस्त पंचायत भवन में कॉमन सर्विस सेंटर(CSC) के सहयोग से किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें CSC पे उपलब्ध विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और साथ में VLE के द्वारा किसान सभा मे विभिन योजनाओं में पंजीकरण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें प्रधानमंत्री सम्मान निधि , किसान क्रेडिट कार्ड का पंजीकरण किया गया और भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जो CSC के द्वारा प्रदान की जाती है उसके बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। जिनका लाभ कोई भी अपने नजदीकी सेंटर पर ले सकते है। कॉमन सर्विस सेंटर सोनभद्र के जिला प्रबंधक अभय कुमार गोंड ने बताया कि 25 अप्रैल से 1 मई तक जिले के विभिन्न गांवों में किसानों को जागरूक करने हेतु किसान सभा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे कृषि संबधी विभिन्न योजना जैसे प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना, पशुधन,एवं अन्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी क्रम में 27 अप्रैल को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर के द्वारा किसानों वार्ता किया जाएगा जिसका सजीव प्रसारण ज़िले के सभी ब्लाक के कॉमन सर्वीस सेंटर के सहयोग से किया जाएगा और साथ मे ज़िले के विभिन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी(FPO) के सहयोग से भी विभिन स्थान में प्रसारण किया जाएगा. श्री अभय कुमार गोंड जी ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर(CSC) के द्वारा विभिन्न सरकारी योजना का पंजीकरण भी उपरोक्त कैम्प में किया जाएगा।

  • Advertisement

जिले में राज्य विश्वविद्यालय के स्थापना के लिए राज्यमंत्री को सौपा ज्ञापन

डाला, सोनभद्र। रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के डाला नगर मंत्री आशीष अग्रहरि के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण व अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंपा कर सोनभद्र जिले में राज्य विश्वविद्यालय के स्थापना के लिए ज्ञापन दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक अग्रहरी ने बताया कि सोनभद्र जिले में देश के किसी भी अन्य राज्य से अधिक प्रकार के अनुसूचित जनजातियों का निवास है। आदिवासी, वनवासी व निर्धन छात्र जो पैसे के अभाव में उच्च शिक्षा नहीं प्राप्त कर पाते हैं। जिस कारण वह समाज की मुख्यधारा से अभी तक दूर है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सिंह पंकज ने बताया कि सोनभद्र जिले में राज्य विश्वविद्यालय बन जाने से सोनभद्र जिले की गरीब जनजाति के छात्र भी उच्च शिक्षा ग्रहण करके समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। इस दौरान डाला नगर मंत्री आशीष अग्रहरी, प्रियांशु सोनकर, युवा साथी विकास जैन इत्यादि युवा मौजूद रहे ।

  • Advertisement

गुरमुरा में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन

डाला, सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन अंतर्गत नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरमुरा में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रेम नाथ एवं डॉक्टर हरिकांत सिंह प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरमुरा के द्वारा निर्धारित समय पर फीता काटकर किया गया। इस स्वास्थ्य मेले में कुल 18 लोगों का पंजीकरण हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें गुरमुरा तथा आसपास के क्षेत्र पटिहवा, जवारी डांड,पटगढ़ी आदि के मरीज आए। आरोग्य मेले में 4 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। इस मेले में पेट दर्द, बदन दर्द, बुखार आदि के मरीज स्वास्थ्य लाभ लिए।

Advertisement (विज्ञापन)

इस स्वास्थ्य मेले में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रेम नाथ, डॉ हरि कांत सिंह प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर निशात बानो आयुष महिला चिकित्सा अधिकारी, डॉ हिमांशु चिकित्सा अधिकारी, रामनिरंजन सिंह नेत्र परीक्षण अधिकारी, विश्व कांता,

Advertisement (विज्ञापन)

कुमार सिंह फार्मासिस्ट, प्रीतेश एवं पशुपतिनाथ उपाध्याय, रामप्रवेश सोनी, सरोज स्टाफ, नर्स किरण लता, ए एन एम संगीता, आशा एवं आंगनवाड़ी उपस्थित रहे। प्रत्येक रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।

  • Advertisement

अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाइक सवार की मौत, एक घायल

डाला, सोनभद्र। शनिवार को देर शाम चोपन थाना क्षेत्र के मालोघाट टोलप्लाजा के पहले डिवाइडर कटिंग के पास किसी अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाइक सवार की मौत और बाइक चालक घायल हो गया। वहीं अज्ञान वाहन मौके से फरार हो गई।

Advertisement (विज्ञापन)

घायल बाइक चालक अनिल कुमार केवट (30) पुत्र स्व0 बुद्धू प्रसाद केवट निवासी नवजीवन बिहार सेक्टर 04 विन्ध्यनगर सोनभद्र ने बताया कि हमलोग मिर्जापुर से विन्ध्यनगर जा रहे थे कि डिवाइडर कटिंग के पास एक कार एकाएक घुमा दिया जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर टक्कर लगने पर रोड पर घिसटते हुए गिर गया। जिसमें मेरे साथ बैठा श्याम बिंद (छोटू) (22) पुत्र स्व0 मुकुंद लाल निवासी एसडीएम बंगला के पीछे रेनुकूट की मौके पर मौत हो गई।

Advertisement (विज्ञापन)

घटना की सूचना टोलप्लाजा इंचार्ज ने चोपन थाने को दिया। सूचना मिलते ही डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर एवं चोपन थानाध्यक्ष के.के सिंह अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवा दिये।

  • Advertisement

अनियंत्रित बोलेरो ने खड़ी हाइवा में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, तीन गम्भीर घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

डाला, सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बाड़ी में एक खड़ी हाइवा में पीछे से एक अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें चालक सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement (विज्ञापन)

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को रात्रि चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर खड़ी हाईवा में राबर्ट्सगंज की ओर जा रही अनियंत्रित बोलेरो पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो सवार पीडब्ल्यूडी जेई सुनील कुमार (36) पुत्र सुरेश प्रसाद निवासी ह्रदयपुर चंदौली, शिक्षामित्र गुलाब प्रसाद (43) पुत्र लुलू निवासी सरईगढ़ राबर्ट्सगंज एवं चालक मुनेश्वर (45) पुत्र फेकू निवासी सिकरीया कला पन्नूगंज फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement (विज्ञापन)

स्थानीयों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर हमराहियों संग पहुंचे चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाल कर खुद के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए। जहाँ डाक्टरों ने घायलों की हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया।जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायलों की गम्भीर हालत देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

  • Advertisement

अनियंत्रित बोलेरो ने खड़ी हाइवा में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, तीन गम्भीर घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

डाला, सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बाड़ी में एक खड़ी हाइवा में पीछे से एक अनियंत्रित बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें चालक सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को रात्रि चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर खड़ी हाईवा में राबर्ट्सगंज की ओर जा रही अनियंत्रित बोलेरो पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो सवार पीडब्ल्यूडी जेई सुनील कुमार (36) पुत्र सुरेश प्रसाद निवासी ह्रदयपुर चंदौली, शिक्षामित्र गुलाब प्रसाद (43) पुत्र लुलू निवासी सरईगढ़ राबर्ट्सगंज एवं चालक मुनेश्वर (45) पुत्र फेकू निवासी सिकरीया कला पन्नूगंज फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीयों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

सूचना मिलते ही मौके पर हमराहियों संग पहुंचे चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाल कर खुद के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले गए। जहाँ डाक्टरों ने घायलों की हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया।जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायलों की गम्भीर हालत देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

  • Advertisement

अल्ट्राटेक सुपर ट्रक पार्किंग में अचानक बालू लदे खड़े सीज ट्रक में लगी आग, हड़कंप

डाला, सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के अल्ट्राटेक सुपर ट्रक पार्किंग में अचानक एक बालू लदे खड़े सीज ट्रक में आग लग जाने से हड़कंप मच गया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया जब अल्ट्राटेक सुपर ट्रक पार्किंग में एक बालू लदे खड़े सीज ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक से तेज लपटें देखकर आस-पास के लोगों समेत सुरक्षा गार्ड ने शोर मचाकर पुलिस व अल्ट्राटेक दमकल विभाग को सूचना दी।जानकारी पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।

Advertisement (विज्ञापन)

अल्ट्राटेक सुपर ट्रक पार्किंग में करीब दो माह पूर्व से खनन विभाग द्वारा सीज किए गए बालू लदे चौदह चक्का ट्रक में दोपहर के बाद अबूझ हाल में अचानक ट्रक के केबिन से आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। यह देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी होने पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने मौजूद लोगों को दूर रहने की हिदायत देकर तत्काल अल्ट्राटेक कंपनी से फायर ब्रिगेड वाहन को बुलाया।

Advertisement (विज्ञापन)

एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने से ट्रक का केबिन जलकर राख हो गया। वंही आग की तेज लपटों से आसपास के छोटे छोटे पौधे भी जल गए।

  • Advertisement

एजाज की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर महिला ने की आत्महत्या, पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील के विंढमगंज थाना में गत दिनों विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या प्रकरण में पिता की तहरीर पर धारा 306 (3/2)5 एसीएसटी के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त एजाज पुत्र सादिक हुसैन निवासी ग्राम सुंदरी को दुद्धी कोतवाली में तैनात एसआई विमलेश सिंह द्वारा अभियुक्त को निवास स्थान अमवार से रविवार की प्रातः अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जहां माननीय न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। आपको बताते चलें कि उक्त अभियुक्त एजाज के द्वारा एक महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या करने हेतु बाध्य कर दिया। जिससे वह आहत होकर अपने जीवनलीला को समाप्त कर लिया। इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

  • Advertisement

जिले में कल होगा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का आगमन

सोनभद्र। कल जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आगमन हो रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रदेश अध्यक्ष जनपद में चल रहे तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन 25 अप्रैल 2022 के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेंगे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी।

  • Advertisement

युवा अधिवक्ता अधिकाधिक संख्या में प्राप्त करें अनुदान राशि : राकेश शरण मिश्र

सोनभद्र। प्रदेश के युवा अधिवक्ता अधिक से अधिक संख्या में अनुदान राशि का फार्म भरकर अनुदान राशि रुपये पाँच हजार बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से प्राप्त करें। यह बातें सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने शनिवार को प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में कहीं है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि जो युवा अधिवक्ता साथी 9 मार्च 2018 से लेकर 9 मार्च 2019 तक एआईबीई की परीक्षा पास कर लिए हो और साथ ही उनकी आयु 9 मार्च 2019 को 28 वर्ष या उससे अधिक ना हो, तो वे इस फार्म को सभी आवश्यक संलग्नकों के साथ भरकर एवम बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के किसी सदस्य से अनुमोदित करवाकर बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश प्रयागराज के कार्यालय में जमा करवा दे ताकि उन्हें अनुदान राशि प्राप्त हो सके। श्री मिश्र के अनुसार युवा अधिवक्ताओ को कानून की किताबो को खरीदने के लिए इस अनुदान हेतु ये माँग प्रदेश सरकार एवम बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ परिवार एवम अन्य अधिवक्ता संघो द्वारा वर्षो से की जा रही थी जिसको प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि इस अनुदान से प्रदेश के उन हजारो युवा अधिवक्ताओ को लाभ पहुँचेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कानून की महंगी किताबो को नहीं खरीद पाते थे और ना ही पढ़ पाते थे। श्री मिश्र ने इस योजना को लागू करने के लिए सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ परिवार एवं प्रदेश के युवा अधिवक्ताओ की तरफ से उत्तर प्रदेश सरकार तथा बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

  • Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free