UP: NIA को मिली बड़ी कामयाबी, अलकायदा का एक आतंकी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) के लिए 10 जनवरी को होने वाली वोटिंग से ठीक पहले राष्ट्रीय जांच एजेसी (NIA) ने अलकायदा से जुड़े एक आंतकी को गिरफ्तार (Al-Qaeda Terrorist arrested) किया  है.

HIGHLIGHTS

  • एनआईए ने अलकायदा से जुड़े आतंकी को किया गिरफ्तार
  • लखनऊ में IED ब्लास्ट करने की साजिश
  • आतंकी हमलों के लिए युवाओं की कर रहा था भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) के लिए 10 जनवरी को होने वाली पहले चरण की वोटिंग से पहले राष्ट्रीय जांच एजेसी (NIA) को बड़ी कामयाबी मिली है और एजेंसी ने मतदान से ठीक पहले अलकायदा से जुड़े एक आंतकी को गिरफ्तार (Al-Qaeda Terrorist arrested in UP) किया है.

लखनऊ में IED ब्लास्ट करने की साजिश

गिरफ्तार आतंकी तौहीद अहमद शाह जम्मू कश्मीर के बड़गाम जिले का रहने वाला है और इस पर लखनऊ में IED ब्लास्ट करने की साजिश रचने का आरोप है. बताया जा रहा है कि संदिग्ध आतंकी अल कायदा (Al-Qaeda) से जुड़ा है.

आतंकी हमलों के लिए युवाओं की कर रहा था भर्ती

गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी तौहीद अहमद शाह अंसार गजवतुल हिंद के नाम पर आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए युवाओं की भर्ती कर रहा था. अंसार गजवातुल हिंद अल कायदा से जुड़ा आतंकी संगठन है. तौहिद इस पूरी भर्ती प्रक्रिया का मास्टरमाइंड था और वो उत्तर प्रदेश में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की खरीद करता था.

यूपी एटीएस ने 5 आरोपियों को किया था गिरफ्तार

इस मामले में यूपी एटीएस (UP ATS) ने लखनऊ के गोमती नगर थाने में 11 जुलाई 2021 को FIR दर्ज की थी. इस मामले में 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनके खिलाफ 5 जनवरी 2022 को चार्जशीट भी दाखिल की गई थी.

कश्मीर में जैश के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश

वही दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबल लगातार आतंकियों के लिए काल बने हैं और उनकी हर साजिश को नाकान करने के लिए पुलिस दिन रात ऑपरेशन ऑलआउट चला रही है. इसी बीच पुलिस ने अनंतनाग और सिरगुफवारा में दो-दो आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है, जिसमें 3 हाइब्रिड आतंकी समेत 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार आतंकियों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.

सिरगुफवारा में सुरक्षाबलों ने एक चेक प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोका. तभी बाइक पर सवार तीनों आतंकी भागने लगे, लेकिन सुरक्षाबलों ने इन्हें पकड़ लिया गया. जांच के दौरान पुलिस को इनके पास से दो मेड इन चाइना पिस्टल मिले. साथ ही इसके अलावा मैग्जीन और कारतूस भी इनके पास से मिला है. इन तीनों से मिली जानकारी के आधार पर दो अन्य आतंकवादियों को पक अपनाड़ा गया. इसके साख ही पुलिस ने बिजबेहरा में एक अन्य आतंकी मॉड्यूल का भी पर्दाफाश करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. जो जैश के ही आतंकी संगठन KFF से जुड़े हैं.

Advertisement

गौतम विश्वकर्मा ने अपने 38 वें जन्मदिन पर बच्चों में पाठ्य सामग्री व मास्क का किया वितरण

Advertisement (विज्ञापन)

सुकृत, सोनभद्र। सोनभद्र जिले के कर्मा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम” (ट्रस्ट) के केंद्रीय कार्यालय पर आज दिनांक 08 फरवरी 2022 को ट्रस्ट के संस्थापक गौतम विश्वकर्मा नें अपने 38 वें  जन्मदिन के शुभ अवसर पर बच्चों में पाठ्य सामग्री व मास्क का वितरण कर अपना जन्मदिन मनाया। पाठ्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। तथा बच्चों व उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने श्री विश्वकर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

Advertisement (विज्ञापन)

ट्रस्ट के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष/ प्रधान ट्रस्टी गौतम विश्वकर्मा ने बताया कि “सोनभद्र मानव सेवा आश्रम (ट्रस्ट)” की स्थापना 29 अगस्त 2018 को हुआ था। तब से हमारे ट्रस्ट के माध्यम से समाज की सेवा की जा रही है जैसे- गरीबों में ठंड के मौसम में नि:शुल्क कंबल का वितरण, कोविड-19 महामारी के समय नि:शुल्क दवाओं का वितरण, निराश्रित महिलाओं में नि:शुल्क मच्छरदानी का वितरण, नि:शुल्क सैनिटाइजर एवं साबुन का वितरण, नि:शुल्क मास्क का वितरण, नि:शुल्क खाद्य सामग्री का वितरण, गरीब बच्चों व मदरसा के बच्चों में मुफ्त शिक्षण सामग्री व फल का वितरण, नागरिकों में नि:शुल्क मास्क का वितरण, बुजुर्गों में नि:शुल्क दवा का वितरण, नि:शुल्क पीने का पानी का वितरण, बच्चों के शारीरिक विकास के लिए बालीबाल प्रतियोगिता, स्कूलों में संसार ज्ञान परीक्षा, पेटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, प्राथमिक उपचार शिविर का आयोजन, गरीब बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग तथा महिलाओं के विकास हेतु आत्मनिर्भर बनाने के दृष्टिकोण से सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र खुलवाना, धार्मिक पुस्तकों के लिए पुस्तकालय की व्यवस्था, वृक्षारोपण कार्यक्रम, सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन- 14567 के तहत बुजुर्गों को जागरूक करना इत्यादि।

Advertisement (विज्ञापन)

ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा ने समाज सेवियों व दान दाताओं से अपील किया है कि ट्रस्ट में दान राशि जमा कर 80 जी के तहत छूट की रसीद प्राप्त करें।

ट्रस्ट का वितरण निम्नलिखित है-
बैंक का नाम- भारतीय स्टेट बैंक
एकाउंट होल्डर्स- SONBHADRA MANAV SEVA ASHRAM (TRUST)
एकाउंट नंबर- 38541676797
IFSC CODE- SBIN0012728
ट्रस्ट का पैन नंबर AAWTS5488C है।
कार्यालय संपर्क सूत्र- 9935694130

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र दिनेश कुमार, सदस्य पंकज कुमार, सदस्य सरवरे अख्तर, सदस्य मदनलाल यादव, अमजद अली, मुनीब अहमद, संजय विश्वकर्मा तथा बच्चे मौजूद रहे। अंत में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

  • Advertisement

यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओ की उमड़ी भीड़

Advertisement (विज्ञापन)

HIGHLIGHTS

  • संतजनों के शंखनाद एवं जयकारे से समूचा नगर गुंजायमान रहा
  • राबर्ट्सगंज के अम्बेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ में आठवें दिन मंगलवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान संतजनों के शंखनाद एवं जयकारे से समूचा यज्ञ मंडप स्थल गुंजायमान रहा।
आचार्य हरेराम शास्त्री के आचार्यत्व में विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार से बाबा वैद्यनाथ एवं श्री राम चूड़ामणि वीर हनुमानजी महाराज की पूजा-अर्चना एवं भव्य आरती हुई।

इस दौरान शंखनाद एवं घण्टा- घड़ियाल की ध्वनि के साथ ही जयकारे से समूचा पांडाल गुंजायमान रहा। विराट रुद्र महायज्ञ शुरू होते ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास महाराज ने बताया कि राबर्ट्सगंज के अम्बेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर प्रांगण में आचार्य हरेराम मिश्र के आचार्यत्व में पंडित कृपा शंकर पांडेय समेत 11 पंडितों द्वारा रुद्र महायज्ञ शुरू कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिदिन शाम को आचार्य दिल्ली से आए कृष्ण गोपाल जी, भदोही से संतराम रघुराई एवं सोनभद्र से चन्द्रबली जी महाराज द्वारा बारी-बारी से कथा सुनाई जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

यज्ञ मंडप में आहुति देने पहुंचे संतजनों, भक्तगण एवं श्रद्धालुओं ने आचार्यों एवं भिखारी बाबा का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के संयोजक बृजलाल सरोज(बिरजू दास), यजमान रेवती नाथ तिवारी, बच्चालाल, विजय, रंजीत, रामबाबू (अभिषेक), श्यामबाबू, संगम, राज के अलावा रंजीत लाल, कन्हैया, गुलाब दास, परमानन्द महाराज एवं अजय कुमार मौजूद रहे।

  • Advertisement

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षा संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारम्भ किया गया
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ का प्रथम स्थापना दिवस मंगलवार को उरमौरा स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विंध्य कन्या पीजी महिला कॉलेज की प्रबंधक अंजली विक्रम सिंह, प्रसिद्ध कवियित्री रचना तिवारी, राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य रंजना शुक्ला, राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रवक्ता वंदना सिंह रही।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारंभ किया गया। मुख्य अतिथिगणों ने कहा कि यह एक गौरव की बात है कि महिलाओं की हित को लेकर आवाज उठाने वाले संगठन का पहला स्थापना दिवस जनपद में मनाया जा रहा है। महिलाओं को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शीतल दहलान ने कहा कि महिला शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदेश में एक मात्र संगठन महिला शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या के नेतृत्व में काम कर रहा है। महिलाओं के हित की बात को लेकर संगठन लगातार एक वर्ष से कार्य कर रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि महिला शिक्षक संघ के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर महोत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला महामंत्री कौशर जहाँ सिद्दीकी ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष ने महिला शिक्षकों के हक को लेकर संगठन का गठन कर एक इतिहास रचने का काम किया है।

इस मौके पर महिला शिक्षक संघ की जिला महामंत्री कौशर जहां सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष चोपन संध्या शाइन, मीडिया प्रभारी कोमल साहू, साधना सारंग, पूजा सेठ, अंजू जायसवाल, वर्षा वर्मा, नमिता सिंह, सोनाली मजूमदार, शशिबाला सिंह, कुंजलता त्रिपाठी, वैशाली श्रीवास्तव, मधु मौर्या, ज्योति गोस्वामी, अनामिका मिश्रा, मीरा कुमारी, प्रज्ञा मिश्रा, स्मिता पाल, स्वाती झा, समेत भारी संख्या में महिला शिक्षिकाएँ मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष ने आये अतिथियों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। संचालन शशिबाला सिंह व संध्या साइन ने किया।

  • Advertisement

नीरज चतुर्वेदी मतदाताओं को कर रहे हैं जागरूक

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी, सोनभद्र। लोकतंत्र के महापर्व में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर मतदाता जागरूकता का संदेश अपने कार्यक्षेत्र में घर – घर पहुचाने का संकल्प दुद्धी ब्लॉक के अमवार कॉलोनी में तैनात शिक्षक नीरज चतुर्वेदी ने लिया है। इसलिए नए नए तरीकों से अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने का काम कर रहे हैं। जागरूकता को लेकर शिक्षक ने एक अनोखा तरीका अपनाया है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके तहत शिक्षक ने अनुपयोगी कागजों एवं शादी कार्डों पर तरह तरह के स्लोगन लिखकर अपने कार्यक्षेत्र के मतदाताओं को सप्रेम भेंट कर शत प्रतिशत मतदान करने का अपील कर रहे हैं।शिक्षक के अनोखे पहल से ग्रामीण भी काफी उत्साहित हैं। शिक्षक द्वारा यूजलेस पेपर पर रंग विरंग ढंग से मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिख कर मतदान का संदेश दे रहे हैं। उनके लिखे गए स्लोगन ” मत देना अपना अधिकार, बदले में ना लो उपहार “।पौधा लो मतदान करो,देश हित में योगदान करो तथा आन बान शान, आपका मतदान सहित अन्य स्लोगन लिखे कार्ड ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके लिए शिक्षक डोर टू डोर भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पूर्व उन्होंने मेहंदी रचाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया था जिसमें मेहंदी के माध्यम से हाथों में मतदाता जागरूकता से सम्बंधित स्लोगन लिखे गए थे। शिक्षक नीरज चतुर्वेदी बताते हैं कि लोकतंत्र के महापर्व में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करने का संकल्प लिया हूँ ताकि अपने कार्यक्षेत्र वाले बूथ पर शत प्रतिशत मतदान हो सके।

  • Advertisement

चंद्रमणि शुक्ल ‘सोन रत्न’ की मानद उपाधि से किए गए विभूषित

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। जनपद के प्रख्यात शिक्षाविद एवं पत्रकार चंद्रमणि शुक्ल को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास द्वारा सोना रत्न की मानद उपाधि से विभूषित किया गया है। गौरतलब हो कि श्री शुक्ला खांडपाथर, रेणुकूट में पंडित जगत नारायण शुक्ला इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक एवं मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहते हुए शिक्षा और पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण विधा को बड़ी ही तल्लीनता के साथ निरंतर आगे बढ़ाने का काम करते चले आ रहे हैं। मीडिया फोरम ने उनकी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को गंभीरता से लेते हुए उन्हें

Advertisement (विज्ञापन)

सोन रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित करने का निर्णय लिया और न्यास के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी एवं सोनभद्र से जुड़े सम्मानित पदाधिकारियों ने राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह एवं मानद उपाधि प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर भोलानाथ मिश्र, राकेश शरण मिश्र, विवेक कुमार पांडेय, राजेश गोस्वामी, सर्वेश श्रीवास्तव, पंकज देव पांडेय, रामजी गुप्ता, इमरान बक्शी, प्रभात सिंह चंदेल, प्रमोद गुप्ता, सिराज हुसैन, समर सैम, राजकुमार सिंह, चंद्र मोहन शुक्ला, ज्ञानदास कनौजिया, नंदकिशोर विश्वकर्मा, मकसूद अहमद, संजीव श्रीवास्तव, सलीम हुसैन, शक्ति पाल समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
शिक्षा के से लेते हुए

  • Advertisement

UP: BJP का ‘संकल्प पत्र’ जारी, किसानों के लिए मुफ्त बिजली; लड़कियों को मिलेगी स्कूटी

BJP Election Menifesto: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया. इस दौरान उन्होंने पिछले 5 साल में किए गए बीजेपी सरकार के काम गिनाएं. संकल्प पत्र में यूपी की जनता से बीजेपी ने कई बड़े वादे किए हैं.
Advertisement

लखनऊ: यूपी विधान सभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज (मंगलवार को) संकल्प पत्र (Samkalp Patra) जारी कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र (BJP Election Menifesto) जारी किया. संकल्प पत्र में बीजेपी (BJP) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की जनता से कई बड़े वादे किए हैं.

बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करने के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में किसानों को सिचाईं के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. जिससे किसानों के ऊपर कर्ज का बोझ कम होगा. अगले पांच साल में हर एक परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार या स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराएंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हर जिले में कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी.

उन्होंने कहा कि युवाओं के प्रशिक्षण के लिए हर ब्लॉक में आईटीआई की स्थापना करेंगे. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के सभी लाभार्थियों को हर साल होली और दीपावली पर 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंजर दिए जाएंगे. 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था होगी. विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन को बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रतिमाह करेंगे.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम कानून बनाकर ऐसी व्यवस्था करेंगे कि अगर गन्ना किसान को 14 दिन के अंदर भुगतान नहीं मिलता है तो उसका ब्याज चीनी मिल किसान को देगा. सरदार वल्लभभाई पटेल एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन बनाया जाएगा. जिससे किसान अपनी उपज का ग्रेडिंग के हिसाब से ज्यादा दाम ले पाएं.

उन्होंने कहा कि युवाओं को 2 करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे. हर ग्राम पंचायत में जिम और खेल का मैदान स्थापित करेंगे. स्कूलों-कॉलेजों में योग शिक्षकों की भर्ती को पूरा करेंगे. आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए देवबंद में एंटी-टेररिस्ट कमांडो सेंटर का निर्माण करेंगे. मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में एंटी-टेररिस्ट कमांडो सेंटर स्थापित करेंगे.

अमित शाह ने कहा कि आज मुझे 5 साल पहले का दृश्य याद आता है. यही स्थान था, तब बीजेपी ने एक संकल्प पत्र जनता के सामने रखा था. तब मैं पार्टी का अध्यक्ष था. 2014 में ही जनता ने बता दिया था कि 2017 में यूपी में बीजेपी की सरकार बनने वाली थी. 2014 में बीजेपी ने 80 में से 73 सीटें जीती थीं और 2017 में जनता ने हमें विधान सभा में 300 से ज्यादा सीटें जिताई थीं.


गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले पांच साल उत्तर प्रदेश का हर क्षेत्र में विकास हुआ. आज राजनीति में अपराधियों को जगह नहीं है. अपराध मुक्त करने का काम सीएम योगी ने किया है. सीएम योगी ने प्रशासन के राजनीतिकरण को भी रोका.

उन्होंने कहा कि 2017 के संकल्प पत्र में 212 संकल्प थे, जिसमें से 92 फीसदी संकल्प पूरे हो चुके हैं. अबकी बार फिर से सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में बहुमत की सरकार बीजेपी बनाएगी. पीएम मोदी ने किसानों के अकाउंट में हर साल 6 हजार रुपये भेजने का काम किया है. वहीं सीएम योगी ने सरकार बनने के दो महीने के अंदर ही छोटे और मध्यम किसानों का 86 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ करने का काम किया.

अमित शाह ने कहा कि पांच साल पहले उत्तर प्रदेश को दंगायुक्त प्रदेश माना जाता था. बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं. पांच साल की बीजेपी सरकार चलने के बाद अपराधी राज्य से पलायन कर गए हैं. डकैती के मामलों में 57 फीसदी और रेप के मामलों में 42 प्रतिशत की कमी हुई है. 2 हजार करोड़ की संपत्ति बुआ और भतीजे की सरकार में अपराधियों ने कब्जा कर ली थी जिसे योगी सरकार ने मुक्त कराया.

Advertisement

टीपर के चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत

डाला सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के कोठा टोला में लंगड़ा मोड से काशी मोड़ सम्पर्क मार्ग पर टीपर के चपेट में आने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार दोपहर बाद लंगड़ा मोड से काशी मोड़ क्रशर/खनन मार्ग पर टीपर से अवैध तरीके से बोल्डर उतारने के दौरान चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement (विज्ञापन)

मृतक संतोष कुमार (25) पुत्र राजनाथ भुइया निवासी रानीताली गौराही बताया जा रहा है, जो वर्तमान समय कोठा टोला प्राथमिक विद्यालय के पास किराए के मकान में रह कर काम करता था। सूत्रों की मानें तो लंगड़ा मोड से काशी मोड़ सम्पर्क मार्ग विक्रम स्टोन क्रेशर प्लांट के पास राहदारी वसूलने को लेकर अक्सर बोल्डर उतारा जाता रहा और आज भी बोल्डर उतारा जा रहा था कि टीपर चालक अचानक से टीपर लेकर आगे बढ़ गया जिसके कारण श्रमिक टीपर के चपेट आ गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस घटना के बाद तत्काल ही उपचार के लिए ओबरा ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह देखकर कोठा टोला में खलबली मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला पुलिस जांच में जुट गई।

  • Advertisement

बुद्धजीवियों ने पंडित महिम्न शरण मिश्र को किया याद

HIGHLIGHTS

  • सोनांचल नव निर्माण समिति ने पुण्यतिथि पर काब्य व विचार गोष्ठी का किया आयोजन
  • स्वर्गीय मिश्र की स्मृति में वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर को महिम्न शरण स्मृति सम्मान से किया सम्मानित

सोनभद्र। सोनांचल नव निर्माण समिति के तत्वाधान में सोमवार को पंडित महिम्न शरण मिश्र की 25वीं पुण्यतिथि पर एक काब्य गोष्ठी/विचार गोष्ठी का आयोजन नगर स्थित कार्यालय पर किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर ने और संचालन पत्रकार भोला नाथ मिश्र ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती और स्वर्गीय महिम्न शरण मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं स्वर्गीय मिश्र के अधिवक्ता पुत्र राकेश शरण मिश्र एवं बड़े पुत्र इंजीनियर अनिल कुमार मिश्र ने अतिथियों को बैज लगा एवं माल्यर्पण करके स्वागत किया।

Advertisement (विज्ञापन)

गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी एवम अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार पारस नाथ मिश्र और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध भोजपुरी कवि जगदीश पंथी, असुविधा के संपादक रामनाथ शिवेंद्र, सोन साहित्य संगम के उपनिदेशक सुशील राही, जाने माने गीतकार ईश्वर बिरागी उपस्थित रहे। संस्था द्वारा पंडित महिम्न शरण मिश्र की स्मृति में साहित्य व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

गोष्ठी में उपस्थित प्रमुख कवियों में जगदीश पंथी, ईश्वर बिरागी सुशील राही, सरोज सिंह, प्रदुम्न त्रिपाठी, अशोक तिवारी, दीपक कुमार केसरवानी, दिवाकर द्विवेदी मेघ, राकेश शरण मिश्र ने स्वर्गीय मिश्र के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनकी स्मृतियो को याद किया और अपनी भावभीनी श्रद्धाजंली अर्पित करते हुए एक से बढ़कर एक काब्य पाठ करके श्रोताओ को काब्य रस में सराबोर कर दिया। इसके अलावा अधिवक्तता राजेश पांडेय, समाज सेवी राजेश सोनी, रामेश मिश्र, नीलेश मिश्र , आकाश मिश्र,सात्विक मिश्र आदि तमाम सम्मानित श्रोतागण उपस्थित रहे।

  • Advertisement

7 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित

सोनभद्र। अंतिम चरण के मतदान को लेकर शासन के आदेश पर जिले में 7 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी टी0के0 शिबू ने बताया कि 28 जनवरी-2022 द्वारा निगेशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 (1881) की एक्ट सं0-26 की धारा-25 द्वारा प्राप्त उन अधिकारों को कार्य में लाकर, जिन्हें भारत सरकार के आदेशानुसार उ0प्र0 के राज्यपाल, अनुसूची के द्वितीय स्तम्भ में चरण, तृतीय स्तम्भ में निर्दिष्ट दिनांक एवं चतुर्थ स्तम्भ में जनपद के नाम से सम्बन्धित जिलों में आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत मतदान की तिथि को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

तत्क्रम में अनुसूची के चरण सप्तम में तिथि 7 मार्च 2022 को जनपद सोनभद्र में मतदान की तिथि नियत है। 7 मार्च 2022 सोनभद्र में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के प्रयोजन के लिये सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त तिथि को जिले के कोषागार तथा उप कोषागार भी बन्द रहेंगे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें