रेलवे पुल से ओबरा डैम में गिरे व्यक्ति को सीआईएसएफ ने बचाया

Advertisement (विज्ञापन)

ओबरा, सोनभद्र। : रेलवे पुल से ओबरा डैम में गिरे व्यक्ति को सीआईएसएफ ने बचा लिया। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे मालगाड़ी ओबरा डैम की तरफ से अनपरा की ओर जा रही थी। इस दौरान डैम पार से कड़िया निवासी प्रह्लाद बैगा पुत्र राम नाथ बैगा ओबरा डैम रेलवे स्टेशन की ओर डैम से आ रहा था। मालगाड़ी के आने से वह घबड़ा कर गिर पड़ा। उसकी साइकिल डैम के सकरे रास्ते में ही फंस गई और प्रह्लाद बैगा डैम में जा गिरा।

Advertisement (विज्ञापन)

सहायक उप निरीक्षक एसएस यादव और आरक्षक जीडी सचिन कुमार प्रथम पारी कर्तव्य हेतु ओटीएचपीपी ओबरा की सुरक्षा हेतु परियोजना के चार दिवारी डैम के तरफ रोज की भांति एरिया की निगरानी कर रहे थे, तभी अचानक डैम की तरफ से आवाज आया कि मुझे बचा लो। आवाज सुनते ही दोनों जिम्मेदारों ने बिना समय गवाएं ही मछली पालन का कार्य कर रहे गंगा प्रसाद यादव को फोन किया कि एक व्यक्ति डैम में गिर गया है। उसे बचाने के लिए आप अपना नाव लेकर आ जाइए। तुरन्त पहुँच कर गंगा ने प्रह्लाद को नाव से निकाला।

Advertisement (विज्ञापन)

सीआईएसएफ ने आग जलाकर ठंडक से काँप रहे प्रह्लाद को गर्मी प्रदान की। कड़िया में परिवार वालों को सौंप दिया। सीआईएसएफ की सक्रियता से ओबरा डैम में गिरे व्यक्ति की जान बचाई जा सकी।

  • Advertisement

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, लखीमपुर हिंसा मामले में मिली जमानत

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा (Ajay Mishra Teni Son Ashish Mishra) को इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) की लखनऊ बेंच ने लखीमपुर हिंसा मामले (Lakhimpur Violence Case) में जमानत दे दी है.
Advertisement

इलाहाबाद: लखीमपुर हिंसा मामले (Lakhimpur Violence Case) में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा (Ajay Mishra Teni Son Ashish Mishra) को हाई कोर्ट (Allahabad High Court) से राहत मिली है. इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने आशीष मिश्रा को जमानत दे दी है.

Advertisement

हिजाब विवाद: SC पहुंचा मामला, सिब्बल बोले- लड़कियों पर हो रहे पथराव, तुरंत हो सुनवाई

हिजाब विवाद (Hijab Controversy) पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने गुरुवार को कहा कि मामले से संबंधी याचिका को कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) से अपनी अदालत में ट्रांसफर करने संबंधी याचिका को सूचीबद्ध करने के अनुरोध पर विचार करेगा.

HIGHLIGHTS

  • हाई कोर्ट कर रहा सुनवाई: SC
  • कपिल सिब्बल ने दायर की याचिका
  • हम इस पर गौर करेंगे: सीजेआई
Advertisement

नई दिल्ली: कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद (Hijab Controversy) अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) तक पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह हिजाब विवाद संबंधी याचिका को कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) से अपनी अदालत में ट्रांसफर करने संबंधी याचिका को सूचीबद्ध करने के अनुरोध पर विचार करेगा.

हाई कोर्ट कर रहा सुनवाई: SC

चीफ जस्टिस एनवी रमण की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा कि कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) मामले पर सुनवाई कर रहा है और उसे इस पर सुनवाई करके फैसला करने की अनुमति देनी चाहिए.

कपिल सिब्बल ने दायर की याचिका

वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने मामले की सुनवाई नौ-जजों की पीठ द्वारा कराने का अनुरोध करते हुए कहा था, ‘दिक्कत यह है कि स्कूल और कॉलेज बंद हैं. लड़कियों पर पथराव हो रहा है. यह विवाद पूरे देश में फैल रहा है.’

हम इस पर गौर करेंगे: सीजेआई

कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने कहा कि वह मामले पर कोई आदेश नहीं चाहते, केवल यह चाहते हैं कि सुनवाई के लिए याचिका को सूचीबद्ध किया जाए. इसके बाद चीफ जस्टिस ने कहा, ‘हम इस पर गौर करेंकपिल

कर्नाटक HC ने किया पीठ का गठन

कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) के मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी ने मामले पर गौर करने के लिए बुधवार को एक पूर्ण पीठ का गठन किया था. न्यायमूर्ति अवस्थी, न्यायमूर्ति कृष्णा एस दीक्षित और न्यायमूर्ति जे एम खाजी इस पीठ का हिस्सा हैं.

हाई कोर्ट की पीठ आज सुनवाई करेगी

कॉलेज में छात्राओं द्वारा हिजाब पहनकर जाने के मुद्दे पर दायर याचिकाओं पर कर्नाटक हाई कोर्ट गुरुवार की दोपहर को सुनवाई करेगा, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं. इससे पहले बुधवार को, मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति दीक्षित ने इस मामले को न्यायमूर्ति अवस्थी के समक्ष विचार के लिए भेज दिया था. उनका मानना था कि इस मामले को बड़ी पीठ को देखना चाहिए.

(इनपुट- न्यूज एजेंसी भाषा)

महिला के ऊपर गिरी मिट्टी की दीवार, इलाज के दौरान मौत

Advertisement (विज्ञापन)

डाला, सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र में एक महिला के ऊपर मिट्टी का दीवार गिरने से महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को हाथीनाला थाना क्षेत्र के साउडीह ग्राम पंचायत हथवानी में सुबह शिवकुमारी पत्नी पप्पू खरवार उम्र लगभग 26 वर्ष जो झाड़ू बर्तन कर रही थी कि अचानक मिट्टी का दीवार उसके ऊपर गिर गया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई।

Advertisement (विज्ञापन)

स्थानीयों लोगों की मदद से उसे दुद्धी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर द्वारा घायल महिला की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। स्थानीयों ने बताया कि इस महिला के चार पांच बच्चे हैं और इसका पति बाहर काम करने गया हैं और यह महिला अपनी दिमाग से विछिप्त सास के साथ रहती थी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस संदर्भ में ग्राम प्रधान आनन्द कुमार यादव ने बताया कि मिट्टी का दीवार महिला के ऊपर गिर जाने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस को दे दी गई हैं।

  • Advertisement

मड़ई हटाने को लेकर चली लाठी डंडे, एक घायल, मुकदमा दर्ज

Advertisement (विज्ञापन)

डाला, सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के मलीन बस्ती डाला में मड़ई हटाने को लेकर हुए विवाद में चली लाठी डंडे जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम के समय खाली जमीन पर मड़ई लगाने को लेकर दो पक्षों ऊषा देवी पत्नी राजन गुप्ता और दूसरे पक्ष के गोबिंद गुप्ता व भाईयों के साथ विवाद हो गया। जिसमें उषा देवी घायल हो गई।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसको लेकर घायल ऊषा देवी ने चोपन थाना में तहरीर के माध्यम से सूचना दी और डाला के पुलिस द्वारा अग्रीम कारवाई करते हुए गोबिंद गुप्ता विजय गुप्ता नंदलाल गुप्ता, धनंजय गुप्ता पुत्र स्व गोपाल गुप्ता निवासी मलिन बस्ती के खिलाफ धारा 323,504,506 में मुकदमा दर्ज दिया गया है।

  • Advertisement

बसपा के उम्मीदवार ने किया जनसंपर्क

Advertisement (विज्ञापन)

डाला, सोनभद्र। स्थानीय डाला मलिन बस्ती में बहुजन समाज पार्टी के 401 राबर्ट्सगंज उम्मीदवार द्वारा जनसंपर्क का कार्यक्रम किया गया। साथ ही असर्फी पासवान ने मिशन गीत के माध्यम से पार्टी के मिशन को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया।

Advertisement (विज्ञापन)

बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में विधानसभा 401 राबर्ट्सगंज के सेक्टर डाला में भय मुक्त अपराध मुक्त कानून सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की सरकार स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री माननीया बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने के लिए विधानसभा प्रभारी/प्रत्याशी अविनाश शुक्ला ने जनसंपर्क किया। जिसमें मुख्य रूप से बसपा मिर्जापुर मंडल सेक्टर प्रभारी बी सागर, पूर्व जिला अध्यक्ष निशांत कुशवाहा, पूर्व विधायक सत्यनारायण जैसल, संतोष शर्मा, प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू, बृजेश शर्मा उर्फ मंटू, राणा सुभाष राव अम्बेडकर, संजय ठाकुर, रामदयाल भारती, मनोज पाठक, राजेश भारती, अवधेश चौहान, रामदयाल गौतम, रमेश भारती, उमेश भारती आदि इस कार्यक्रम में शामिल रहे।

  • Advertisement

संयुक्त टीम ने अबैध बालू लोड ट्रैक्टर को धर दबोचा,मुकदमा दर्ज

HIGHLIGHTS

  • अधिकारियों से तू तू मैं मैं कर खनन माफियाओं ने कई ट्रैक्टर लेकर हुए फरार
  • कोन पुलिस ने अबैध बोल्डर लोड ट्रैक्टर को पकड़कर रात में ही छोड़ा
Advertisement (विज्ञापन)

विंढमगंज, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत अति दूरूह व जंगल पहाड़ों से घिरा कनहर नदी के किनारे स्थित ग्राम पंचायत करहीया व बोधाडिह से सट्टकर बहने वाली कनहर नदी से अवैध बालू खनन व परिवहन जोरों पर चलने की सूचना पर बीती रात पहुंचे उपजिलाधिकारी दुद्धी प्रमोद कुमार तिवारी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव ने अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टरों को पुलिस बल व थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान के नेतृत्व में घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास कर ही रहे थे कि रात्रि का फायदा उठाकर कई ट्रैक्टर भागने मेंसफल रहे किसी तरह से एक ट्रैक्टर व दो लोगों को पकड़ा गया।

जिसके ऊपर खान अधिकारी रावर्सटगंज के द्वारा खान,खनन अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान ने बताया कि बीती रात उच्चाधिकारियों के द्वारा उक्त गांव में अवैध बालू खनन में लिप्त ट्रैक्टरों को पकड़ा गया है जिसमें एक ट्रैक्टर के साथ साथ मुकेश यादव पुत्र शोभा यादव ,लोकनाथ यादव पुत्र दुखी यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया व तूमियां मोड़ प्राथमिक विद्यालय के पास से ट्रैक्टर को अधिकारियों से छुड़ाकर ले जाने वाले गुलाब यादव व गंगा यादव के ऊपर भी खान अधिकारी के द्वारा खनन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।

Advertisement (विज्ञापन)

अपराध संख्या 17/22 धारा 379,411,353 भादवि व 3/57/70 उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली 1963 व 4/21 खान एवं खनिज विकास का विनियमन अधिनियम 1957 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं। वहीं ग्रामीणों की मानें तो बीती रात उक्त दोनों अधिकारी के द्वारा कनहर नदी के किनारे बसे उक्त दोनों गांव में अवैध बालू खनन में लिप्त ट्रैक्टर व लोगों को पकड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें कुडवा ग्राम पंचायत निवासी एक व्यक्ति का बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर लेजा ही रहे थे कि तुमींया प्राथमिक विद्यालय के पास पहले से मौजूद दर्जनों महिला व पुरुषों ने ट्रैक्टर को घेराबंदी करके रोक लिया व उक्त दोनों अधिकारियों के चंगुल से बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ाकर ले गये।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कोन पुलिस के द्वारा इसी क्षेत्र में बीती रात्रि को एक ट्रैक्टर पर जंगल का अवैध बोल्डर की परिवहन करते हुए पकड़ा गया उसे भी रात्रि को ही ना जाने किन परिस्थितियों में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों में पुलिस की ऐसी कार्यशैली व कार्रवाई पर इस बात की चर्चा है कि आखिर अवैध खनन में लिप्त लोग मस्त हैं दिखावा के लिए या कोरम पूरा करने के लिए एक ट्रैक्टर को पकड़ कर कार्रवाई की जाती है जबकि इस इलाके में प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में बाहर से आकर खनन करता ट्रैक्टर व टिपर से अवैध बालू का खनन व परिवहन होता रहता हैं।


  • Advertisement

UP Chunav 2022: अपना दल (कमेरावादी) ने 6 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, कृष्णा पटेल इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

समाजवादी पार्टी गठबंधन में शामिल अपना दल (कमेरावादी) ने आज, बुधवार को पूर्व में घोषित सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर घोषणा कर दी है.

HIGHLIGHTS

  • अपना दल (कमेरावादी) ने 6 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
  • प्रतापगढ़ सदर सदर सीट से चुनाव लड़ेंगी कृष्णा पटेल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने एक ओर चुनावी धार को तेज कर दिया है. वहीं, दूसरी ओर सियासी दलों के द्वारा उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी गठबंधन में शामिल अपना दल (कमेरावादी) ने आज, बुधवार को पूर्व में घोषित सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर घोषणा कर दी है.

Advertisement

UP: 10 दिन में किसानों का कर्ज होगा पूरा माफ, बिजली का बिल होगा हाफ ; कांग्रेस का घोषणापत्र जारी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी का तीसरा घोषणापत्र 'उन्नति विधान' (Congress manifesto Unnati Vidhan) जारी किया और इसमें हर वर्ग के लिए चुनावी वादे किए.

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेस ने जारी किया तीसरा घोषणा पत्र
  • 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा
  • कांग्रेस ने किया बिजली बिल आधा करने का वादा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले बुधवार (9 फरवरी) को कांग्रेस पार्टी ने अपना तीसरा घोषणापत्र जारी किया. कांग्रेस के तीसरे घोषणापत्र ‘उन्नति विधान’ (Congress manifesto Unnati Vidhan) में हर वर्ग के लिए चुनावी वादे किए गए. इस घोषणापत्र को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और पीएल पुनिया ने जनता के बीच जाकर तैयार किया है.

कांग्रेस ने जारी किया तीसरा घोषणा पत्र

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कांग्रेस का तीसरा घोषणापत्र जारी किया, जिसे उन्नति विधान नाम दिया गया है. बता दें कि इससे पहले 21 जनवरी को भर्ती विधान और उससे पहले 8 दिसंबर को शक्ति विधान जारी किया गया था. 8 दिसंबर को जारी शक्ति विधान में महिलाओं के लिए घोषनाएं की गई थीं, जबकि 21 जनवरी को युवाओं के लिए जारी भर्ती विधान में 20 लाख नौकरी का वादा किया गया था.

10 दिन में माफ होगा किसानों का कर्ज

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ‘उन्नति विधान (Unnati Vidhan)’ जारी करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा. इसके अलावा 2500 रुपये में गेंहू-धान और 400 रुपये में गन्ना खरीदा जाएगा. गो धन योजना के तहत गोबर को 2 रुपये किलो से खरीदा जाएगा. इसके अलावा आवारा पशु से होने वाले नुकसान पर 3 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

बिजली बिल आधा किया जाएगा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने बताया, ‘कांग्रेस की सरकार आती है तो बिजली का बिल आधा किया जाएगा. इसके अलावा कोरोना काल का बकाया बिजली बिल माफ किया जाएगा.

कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के दौरान जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा मिलेगा. इसके अलावा कोरोना की आर्थिक मार झेलने वाले परिवार को 25 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी.

20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी

काग्रेस ने अपने घोषणापत्र (Congress Manifesto) में 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया. प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि 12 लाख सरकारी पदों पर भर्ती के लिए पूरा खाका तैयार है. इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि 40 फीसदी रोजगार महिलाओं को आरक्षण के तहत दिए जाएंगे.

कांग्रेस के ‘उन्नति विधान’ की बड़ी बातें

– कोई भी बीमारी होगी तो 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा.
– मध्यम वर्ग को किफायती आवास देंगे.
– ग्राम प्रधान का वेतन 6 हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाएंगे.
– स्कूल फीस को बढ़ने से रोकेंगे.
– शिक्षकों के खाली 2 लाख पद भरे जाएंगे.
– एडहॉक शिक्षकों, शिक्षामित्रों को अनुभव अनुसार नियमित किया जाएगा
– कारिगरों, बुनकरों के लिए विधान परिषद में एक आरक्षित सीट
– पूर्व सैनिकों के लिए विधान परिषद में एक सीट.
– पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म करेंगे.
– दिव्यांग लोगों के लिए 3 हजार का मासिक पेंशन.
– मुहिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपथ में पोस्टिंग की अनुमति देंगे.

यूपी में सात चरणों में होगा विधान सभा चुनाव

बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस बार 403 विधान सभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी. यूपी में विधान सभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी. इसके बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण में 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें तथा अंतिम चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा.

कुंए में गिरने से 65 वर्षीय वृद्ध की गई जान

सोनभद्र। मंगलवार कि रात में रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री के टोला बरवाडीह गांव में रामचन्द्र जायसवाल के कुंए में एक वृद्ध व्यक्ति का शव उतराया मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

Advertisement (विज्ञापन)

कुंए में शव मिलने की सुचना पर वहां भीड़ इकट्ठी हो गयी। भीड़ में से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान ओंकार नाथ मौर्य उम्र 65 वर्ष निवासी बभनियाव थाना पन्नूगंज के रुप में हुई ।

Advertisement (विज्ञापन)

थानाध्यक्ष रायपुर ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और भटककर पड़री गांव में मंगलवार को दिन में आकर इधर उधर घूम रहे थे ।ऐसा लगता है कि रात में भटक कर कुआं में जा गिरे जिससे इनकी मौत हो गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

शव निकलवाने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर उसे अन्त्य परीक्षण के लिए ज़िला अस्पताल भेजने कि कार्रवाई में जुटी रही और घटना कि सूचना पाकर मृतक के परिजन रायपुर थाने पहुंचे।

  • Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें