
अनपरा, सोनभद्र। शनिवार को एनसीएल मुख्यालय में राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस मनाया गया इस अवसर पर सीएमडी एनसीएल भोला सिंह ने झंडा फहराकर राष्टीय उत्पादकता सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उत्पादकता के माध्यम से आत्मनिर्भरता के विषय पर मनाये जा रहे इस सप्ताह में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए सीएमडी एनसीएल भोला सिंह ने राष्ट्र की आर्थिक व सामाजिक प्रगति तथा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए उत्पादकता, कार्य दक्षता व संसाधनों के समुचित उपयोग को जरूरी बताया। कहा कि एनसीएल खदानों में विश्व की बेहतरीन तकनीक व भारी मशीने तैनात है। विश्वास जताया कि एनसीएल पर्यावरण का ध्यान रखते हुए उत्पादकता, कार्य दक्षता, खदान सुरक्षा, गुणवत्ता इत्यादि मानकों की बेहतरी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बरकरार रखने और क्त्रमिक सुधार सुनिश्चित करती रहेगी।

इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन), एनसीएल डॉ अनिंद्य सिन्हा, निदेशक(वित्त एवं कार्मिक), एनसीएल राम नारायण दुबे,निदेशक तकनीकी/परियोजना एवं योजना एस एस सिन्हा, रिलायंस सासन पावर प्रोजेक्ट के सीईओ एके सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।









