सोनभद्र। मंगलवार को चाइल्ड लाइन 1098 से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बभनी के ग्राम मचबंधवा सोनभद्र में नाबालिग लड़की की शादी अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के रहने वाले ब्यक्ति के साथ शादी किये जाने की तैयारी हो रही थी।
Advertisement (विज्ञापन)
उक्त सूचना के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन द्वारा महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा, जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे,ओर आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे के टीम का गठन करते हुए निर्देशित किए की तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करते हुए कृत कार्यवाही से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करे। साथ में ही डॉ० राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ के बाल संरक्षण विशेषज्ञ / यूनिसेफ से सत्यवान द्वारा थाना बभनी से समन्वय स्थापित करते हुए विवाह स्थान पर पहुंचे। जहां पर बीते मंगलवार को जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ से बारात आ रही थी, जहा पर शादी करने की तैयारी चल रही थी, तभी टीम द्वारा बालिका के माता, पिता से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया।
Advertisement (विज्ञापन)
बालिका के उम्र के संबंध में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर बालिका की उम्र 17 वर्ष पाया गया। टीम द्वारा बालिका के माता, पिता व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है। बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया बालिका के माता-पिता के परामर्श के उपरांत भी बालिका की पुनः एक, दो दिवस व्यतीत होने के उपरांत शादी किए जाने की संभावना प्रतीत हो रही थी। जिसके दृष्टिगत टीम द्वारा नाबालिग बालिका को अपने अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु ले जाया गया।
गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे द्वारा आयोजित किया गया था कार्यक्रम
सोनभद्र। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मंगलवार को महादेव के अनन्य भक्त श्रीहरि नारायण के छठवें अवतार अजर, अमर, अविनाशी और धर्म रक्षक भगवान परशुराम जी का प्राकट्य दिवस मनाया गया। गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में नाको गाँव मे आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सर्वप्रथम आचार्य पंडित अमरेश चन्द मिश्र द्वारा विधि विधान से पूजन कराया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे भगवान परशुराम को याद करते हुए धर्म की रक्षा के लिए संकल्प बध्य हो कार्य करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि आज हम सभी को भगवान परशुराम के आदर्श को अपने अंदर आत्मसात करने की जरूरत है तभी हम सभी मानव जीवन का कल्याण सम्भव हो सकेगा ।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर आचार्य पीडी पाण्डेय, गोबिंद चौबे, आलोक चौबे, रमेश चौबे, रमाशंकर चौबे, कुंअर चौबे, सच्चिदानन्द मिश्र, प्रशांत मिश्र, मनोज देव पाण्डेय, विजय कान्त देव पाण्डेय, पंडित आलोक पाण्डेय प्रभाशंकर चतुर्वेदी, मोहन चौबे, गड्डु तिवारी, प्रियांशु चतुर्वेदी इत्यादि विप्र समुदाय के लोग मौजूद रहे ।
ओबरा, सोनभद्र। बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर पीसीएल ओबरा उपखंड अधिकारी ने सोमवार की शाम विद्युत सब स्टेशनो का औचक निरीक्षण किया। देर शाम विद्युत उपकेंद्रों पर उपखंड अधिकारी को देख कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही जवारीडाॅंड़ उपकेंद्र का औचक निरीक्षण के दौरान उन्होने ड्यूटी व रोस्टिंग रजिस्टर चेक किया।
Advertisement (विज्ञापन)
उपखंड अधिकारी इं विमलेश सिंह ने बताया कि सब स्टेशन पर तैनात विद्युत कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर औचक निरीक्षण किया गया है रोस्टिंग की सूचना सभी उपभोक्ताओं को देने के लिए कर्मचारियों को दिशा निर्देश भी दिया गया है उन्होंने बताया सब स्टेशन पर कोई भी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
Akshaya Tritiya Upay: धार्मिक दृष्टि से अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है. लेकिन इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी.
Akshaya Tritiya 2022 : सनातन धर्म में हर तिथि का अपना महत्व है. हर माह की तिथि के दिन कोई न कोई पर्व या व्रत होता है. ऐसे ही वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है. इस साल ये पर्व 3 मई, बुधवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन पूजा-पाठ, जप-तप और दान-पुण्य का बहुत महत्व बताया गया है. अक्षय तृतीया का दिन मां लक्ष्मी की पूजा को समर्पित है. इस दिन सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से मां लक्ष्मी की पूजा-पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जंयती भी मनाई जाती है. मान्यता है कि इस शुभ दिन कोई भी मांगलिक कार्य किया जा सकता है. इस बार पूरा दिन शुभ मुहूर्त है तो आप इस शुभ मुहूर्त में विवाह, मुंहन, गृह प्रवेश आदि कुछ भी कर सकते हैं. इस दिन व्रत भी रखा जाता है. शास्त्रों में कुछ ऐसे कामों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती है और घर में दरिद्रता का वास होता है. आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों को करने से परहेज करना चाहिए.
अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी न करें ये काम
घर में भूलकर भी न करें अंधेरा
ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन घर के किसी भी कमरे या कोने में भूलकर भू अंधेरा नहीं करना चाहिए. घर के उन हिस्सों में जहां पर रोशनी की सुविधा नहीं या फिर वे अकसर बंद रहते हैं उन्हें भी दीयों से रोशन करें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर में हमेशा के लिए वास करती है. और भक्तों पर हमेशा कृपा बरसती रहती है.
मां लक्ष्मी के साथ इनकी पूजा भी जरूरी
अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सिर्फ उनकी पूजा ही नहीं की जाती, बल्कि मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से वे जल्द प्रसन्न होती हैं. इसके साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल का प्रयोग जरूरी माना गया है. इसके साथ ही, इस बात का ध्यान रखें कि अक्षय तृतीया के दिन स्नान करने से पहले तुलसी के पौधे या पत्तियों को हाथ न लगाएं. ऐसा करने से देवी-देवता रुष्ट हो जाते हैं.
अक्षय तृतीया के दिन इन चीजों की करें खरीददारी
अक्षय तृतीया के दिन खरीददारी करना भी शुभ माना गया है. इस दिन शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी या फिर किसी अन्य चीज की शॉपिंग से घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती. अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी या फिर किसी आभूषण की खरीददारी कर सकते हैं. अगर किसी व्यक्ति के लिए सोना-चांदी खरीदना संभव न हो तो छोटी-मोटी धातु की चीज भी खरीद सकते हैं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा बना रहता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Sanskriti LIVE इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
सोनभद्र। समाजसेवी एवं नगर पंचायत पिपरी के सभासद अजीत गुप्ता उर्फ मंटू के द्वारा सोनांचल में पहली बार सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान समारोह रविवार को देर शाम मजदूर दिवस पर आयोजित किया गया। इस दौरान पिपरी में निवास करने वाले समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी लगभग 250 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहना एवम साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के उप जिलाधिकारी दुद्धी शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि रिटायर्ड होने के बाद भी हमें टायर्ड नहीं होना है और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल देश के विकास के लिए करना है। वही अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अधिवक्ता व साहित्यकार राकेश शरण मिश्र ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का शानदार ऐतिहासिक सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए युवा समाज सेवी सभासद अजीत गुप्ता जी को साधुवाद प्रेषित करता हूँ और आप सभी से इनके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद की अपेक्षा करता हूँ। प्रथम वक्ता के रूप में झारखंडी मैडम ने अवकाश प्राप्त जन समूह का हौसला बढ़ाया तो सुप्रसिद्ध कवि व टीवी पत्रकार मनोज भावुक ने उन्हें अनुभव का खजाना बताते हुए मानवता के विकास में उनकी जरूरत को रेखांकित किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इसके अलावा विशिष्ट अतिथि विद्युत पेंशनर परिषद उत्तर प्रदेश संघ के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, हिंडालको हॉस्पिटल की डॉक्टर प्रेमलता यादव, संगीतकार शंभू पाठक एवं लायंस क्लब के सचिव मुकुंद श्रीवास्तव, कनौड़िया केमिकल्स के वीरेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा गड़पति एवम माँ सरस्वती के चित्र पर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात सभासद व कार्यक्रम के आयोजक अजीत गुप्ता द्वारा मंचासीन अतिथियों को माला पहना एवं साल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत मे आयोजक श्री गुप्ता द्वारा आये हुए सभी अतिथियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्रम प्रदान कर यथोचित सम्मान किया एवं सभी की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम का सफल संचालन राजकीय इंटर कालेज की शिक्षिका प्रमिला मैडम ने किया।अंत मे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ सभी सम्मानितों ने सहभोज में मधुर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से महेश पांडेय,रणधीर सिंह मुन्नू, सुनील गिरी,गजेंद्र चौधरी,मंडल महामंत्री भाजपा प्रदीप सिंह रानू,पत्रकार मस्तराम मिश्र, जलालुदीन, मणिशंकर सिन्हा, सभासद सुरेश चौरसिया, जितेंद्र कुमार,कृष्णा जायसवाल,मनीष सिंह,गुरु कृपा आश्रम के अध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय एवं मुकेश ठाकुर सहित सैकड़ों गणमान्य नगरवासी मौजूद रहे।
अनपरा, सोनभद्र। रेणुसागर पावर डिवीजन प्रबन्धन एवं संस्थान के मान्यता प्राप्त श्रम संगठनों के मध्य गहन वार्ता के उपरान्त गत शनिवार को वित्तीय वर्ष 2021- 2022 का बोनस/अनुग्रह धनराषि के संबंध मे समझौता सौहार्दपूर्ण माहौल में रेणुसागर के टीटीएमडीसी सभागार में सम्पन्न हुआ।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रबन्धन की ओर से रेणुसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष ऊर्जा के पी यादव, मानव संसाधन विभाग के हेड शैलेश विक्रम सिंह एवं वित्त एवं वाणिज्य विभाग के अनिल सिंघानियां तथा कर्मचारी संबंध प्रमुख परेश ढ़ोले, विनय कुमार बाजपेयी, प्रदीप चैहान एवं मान्यता प्राप्त श्रम संगठनों की ओर से रेणुपावर श्रमिक संघ, थर्मल पावर श्रमिक संघ एवं विद्युत मजदूर संघ के पदाधिकारी किशोरी सिंह, विजय कुमार झा, शैलेन्द्र यादव, गीता प्रसाद वैश्य सन्तोष तिवारी, जे. एन. त्रिपाठी, निर्दोष सिंह, अरून कुमार, धर्मेन्द्र झा, राम झा, अजय कुमार झा एवं उनके अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किये।
Advertisement (विज्ञापन)
मान्यता प्राप्त श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों ने समय पर सम्पन्न हुए समझौते एवं समय पर भुगतान करने हेतु प्रबंधन का आभार व्यक्त किया तथा मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि इस समझौते से श्रमिको में हर्ष ब्याप्त है। इस दौरान श्रम संगठनों के पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा एवं कर्तब्य परायणता के साथ संस्थान की उत्तरोत्तर उन्नति एवं समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की।
Advertisement (विज्ञापन)
सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में समझौता सम्पन्न हो जाने पर प्रबन्धन की ओर से अध्यक्ष ऊर्जा ने सभी मान्यता प्राप्त श्रम संगठनों के प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया तथा कहा कि आज के औद्योगिक परिवेश में यह समझौता बहुत सराहनीय है। जिसमें प्रबन्धन मण्डल एवं श्रम सगंठनों ने श्रमिकों के हितो का ध्यान रखते हुए अपनी सहभागिता का परिचय दिया है। इस तरह के समझौते से प्रबंधन एवं श्रमिकों के बीच सहभागिता की प्रगाढ़ता और बढ़ी है।
सोनभद्र। बीते सोमवार को डाॅ0 अमित पाल शर्मा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत भरहरी विकास खण्ड चोपन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय श्री शेषनाथ चैहान उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी चोपन उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त श्रीराम अवतार सिंह ग्राम प्रधान भरहरी, सहायक विकास अधिकारी(पं0), ग्राम पंचायत अधिकारी, भरहरी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
Advertisement (विज्ञापन)
निरीक्षण आख्या क्रमशः प्राथमिक पाठशाला भरहरी-यह विद्यालय जर्जर अवस्था में है, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करायें। इस विद्यालय में अजीत सिंह, प्रधानाध्यापक तथा उमा सिंह सहायक अध्यापक उपस्थित थे, सरोज कुमारी शिक्षामित्र अनुपस्थित थी। पंजीकृत 97 के सापेक्ष 20 बच्चे उपस्थित थे, कम उपस्थिति होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बिना मेरी अनुमति के इस विद्यालय के अध्यापकों का वेतन आहरित न किया जाय। रसोईघर बना है, परन्तु शौचालय काफी जर्जर अवस्था में देखा गया। इस विद्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य नहीं कराया गया है। उच्च प्राथमिक पाठशाला भरहरी-विद्यालय में 142 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष मात्र 12 बच्चे उपस्थित थे, परन्तु विद्यालय में मात्र एक अध्यापक सुरेश कुमार मिश्र तैनात हैं, जबकि कम से कम एक अध्यापक की तैनाती और होनी चाहिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि इस विद्यालय में दो और अध्यापकों की तैनाती यथाशीघ्र सुनिश्चित कराये।
Advertisement (विज्ञापन)
इसके अतिरिक्त उन्हे यह भी निर्देशित किया गया कि जिन-जिन विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति का प्रतिशत मानक से कम है, वहां के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश देना सुनिश्चित करें। विद्यालय तथा आंगनबाड़ी भवन के पानी निकासी हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कराया जा रहा है। मौके पर कार्य चल रहा था, परन्तु कितने प्रधानमंत्री आवास/मुख्यमंत्री आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कराया जा रहा है, इसका विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
वहीं आंगनबाड़ी केन्द्र भरहरी-आंगनबाड़ी केन्द्र विद्यालय परिसर में ही बना है, परन्तु निरीक्षण के समय बन्द पाया गया। बरामदे में संतोषी देवी, प्रभारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सहायिका उपस्थित थीं, जो कोई भी अभिलेख आदि प्रस्तुत नहीं कर सकी। उच्चाधिकारियों के निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द पाया जाना सम्बन्धित विभाग के कार्मिकों/अधिकारियों की लापरवाही का द्योतक है। तत्क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि वे रवीन्द्र प्रसाद द्विवेदी बाल विकास परियोजना अधिकारी चोपन को उक्त आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द होने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर उनका स्पष्टीकरण प्राप्त कर अवगत कराना सुनिश्चित करें। संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाय। इसके बाद पंचायत भरहरी-पुराने पंचायत भवन का जीर्णोंद्धार कर उसका सुदृढीकरण किया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक पाण्डेय द्वारा बताया गया कि इस पर रू0 5.50 लाख की धनराशि व्यय की गयी है।
भ्रमण के दौरान रास्ते में पड़ने वाले अधिकांश विद्यालयों, पंचायत भवनों तथा प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री आवासों में देखा गया कि कहीं पर भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग का काम नहीं हो रहा है, जबकि समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को पांच दिन के भीतर यह कार्य पूर्ण कराकर अवगत कराने के निर्देश दिये गये था। परन्तु अभी तक रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य पूरा न कराया जाना सम्बन्धित कार्मिकों एवं अधिकारियों की लापरवाही का द्योतक है। अतः निर्देशित किया जाता है कि यथाशीघ्र पांच दिवस के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। अन्य-वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के अन्तर्गत मारकुण्डी मोड़ पर आये दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है, इसे रोकने हेतु स्पीडब्रेकर/साईनेजेज लगाने की आवश्यकता है। तत्क्रम में मनीष कुमार तकनीकी अभियन्ता, उपसा, लखनऊ को दूरभाष पर अवगत कराया गया कि तत्काल इस मार्ग के मारकुण्डी मोड़ पर स्पीडब्रेकर/साईनेजेज लगाने की कार्यवाही आज सुनिश्चित करा दें। इस कार्य के अनुश्रवण हेतु उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज को निर्देशित किया गया।
डाला, सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र में एक बोलेरो व मैजिक में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो जाने से दोनों वाहनों के चालक सहित पांच लोग घायल हो गए ।हाथीनाला थाना के अनुसार हाथीनाला दुद्धी मार्ग पर गरदरवा मोड़ के पास बोलेरो और टाटा मैजिक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टाटा मैजिक पर चालक सहित सवार 4 व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें चालक अर्जुन कुमार गुप्ता (35) पुत्र राजेश्वर उम्र निवासी कनकपुर थाना रमना, गढ़वा झारखंड, राम लखन पुत्र शिव प्रसाद निवासी ग्राम बहेरा डोल हाथीनाला सोनभद्र, राम जन्म पुत्र शेष मन निवासी रजखड़ थाना दुद्धी सोनभद्र,
Advertisement (विज्ञापन)
वही बोलेरो में सवार चालक सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। जिनमें चालक रोहित पटेल (22) पुत्र स्वर्गीय सदानंद पटेल उम्र निवासी बीडर थाना दुद्धी, इंद्रदेव पटेल पुत्र धनराज पटेल निवासी बिडर दुद्धी सोनभद्र घायल हो गए। घायल सभी व्यक्तियों को सीएचसी दुद्धी भेजवा दिया गया और घायल व्यक्तियों के सभी परिजनों को सूचना दे दी गई है।
डाला, सोनभद्र। स्थानीय वनवासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सम्बद्ध महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी डाला में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन पर तृतीय सेमेस्टर के सभी छात्र, छात्राओं को फ्री स्मार्टफोन टेबलेट वितरण योजना के तहत छात्रों में स्मार्ट फोन टेबलेट वितरित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
सोमवार को वनवासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित श्री निवास दुबे के अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य के एन ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भुपेश चौबे रहें और विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे, ओम प्रकाश तिवारी, हनुमान सिंह के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री चौबे ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रही है और उनके लिए रोजगार के क्षेत्र में काम करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगाकर भ्रष्टाचार मुक्त भर्तियां कर रहे है।योगी सरकार छात्र छात्राओं को टेक्निकल शिक्षा देकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने का कार्य कर रही है।
Advertisement (विज्ञापन)
संबोधित करने के पश्चात मुख्य अतिथि सदर विधायक भुपेश चौबे के द्वारा परास्नातक में अध्यनरत तृतीय सेमेस्टर के चयनित तीस छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। जिसमें तीन छात्र व 27 छात्रा शामिल रहीं। इस दौरान हनुमान सिंह,भैरों बाबा, शिव प्रकाश शुक्ला उर्फ धारे शुक्ला, शिव कुमार, रामू दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबलू, धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू, राजू शुक्ला, संदीप कुमार सिंह, मोनू, विशाल कुमार, महेश सोनी,रमाशंकर, अविनाश कुमार, रजत एवं डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर मौजूद रहे।
डाला, सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी के गेट पर चौकी प्रभारी ने स्टाल लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाकर तपती गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास किया। सोमवार को सुबह डाला सीमेंट वर्क्स के सौजन्य से डाला पुलिस चौकी के गेट पर स्टाल लगाकर राहगीर व आम नागरिक, मजदूर एवं स्कूल के बच्चों को गर्मी से राहत दिलवाने के लिए रूवाबजा युक्त शर्बत पिलाया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान डाला सीमेंट वर्क्स के रूप में रमेश पाण्डेय एवं डाला पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर अपने सभी स्टाफ के साथ मिलकर इस आयोजित कार्यक्रम में राहगीर व नागरिकों स्कूली बच्चों को बुला-बुला कर शर्बत पिलाया और कहा कि बिना आवश्यक कार्य के आप लोग कड़कड़ाती धूप में बाहर ना निकले। धूप से बचने का प्रयास करें। इस दौरान डाला पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर, डाला सीमेंट वर्क्स रमेश पाण्डेय, रिशु जायसवाल, सोनू आदि मौजूद रहें।